केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने राजेंद्र आर्लेकर को दिलाई राज्यपाल के रूप में शपथ

तिरुवनंतपुरम राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गुरुवार को राजभवन में आयोजित एक विशेष समारोह में केरल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नितिन मधुकर जामदार ने राज्यपाल को सुबह 10.30 बजे शपथ दिलाई। राज्यपाल ने भगवान के नाम पर शपथ ली और राज्य के 23वें राज्यपाल बन गए। समारोह में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, विधानसभा अध्यक्ष एएन शमसीर, विपक्ष के नेता वीडी सतीसन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एआईसीसी कार्यसमिति के सदस्य रमेश चेन्निथला, मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी, रक्षा अधिकारी, वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता भी शामिल हुए। श्री अर्लेकर अपनी पत्नी अनघा अर्लेकर के साथ बुधवार शाम हवाई अड्डे पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद, राजभवन में चाय पार्टी का आयोजन किया गया। श्री अर्लेकर ने आरिफ मोहम्मद खान की जगह ली है, जिन्हें बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई गई है। गोवा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र अर्लेकर बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किया। इनमें गोवा औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष, गोवा राज्य अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग वित्तीय विकास निगम के अध्यक्ष, दक्षिण गोवा के भाजपा अध्यक्ष शामिल हैं। 2021 में उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया और बाद में वे बिहार के राज्यपाल बनें।   recent visitors 71

बिना ओपन हार्ट सर्जरी के अब वाल्व रिपेयर संभव

भारत में यह पहला अवसर है जब एक 69 वर्षीय एक मरीज के हार्टवाल्व की मरम्मत मिट्रा क्लिप की मदद से कैथेटर आधारित प्रक्रिया से की गई। मरीज को बार-बार हार्टफेलियर की शिकायत थी और इस मामले में हार्ट सर्जरी करनाना मुमकिन था। मरीज की 13 साल पहले बायपास सर्जरी हो चुकी है और हाल में उनका हार्ट फूलने लगा था, जो कि वाल्व में रिसाव का परिणाम था। ऐसे मरीजों के मामले में वाल्व की मरम्मत की जाती है या उसे बदला जाता है लेकिन अक्सर यह सर्जरी काफी जोखिम भरी होती है और कई बार ऐसे मामलों में मरीज को कोई फायदा भी नहीं मिलता। लिहाजा, इस मामले में डॉक्टरों ने उनके लिए मिट्राक्लिप प्रोसीजर चुना जो कि सफल रहा है। वास्तव में मिट्राक्लिप दरअसल, हृदय के भीतर स्थित वाल्व की मरम्मत करने की कैथेटर आधारित नॉन-सर्जिकल प्रक्रिया है और इसे कैथ लैब में किया जाता है। इसमें मरीज के ग्रॉइन के भीतर एक बड़ी रक्त वाहिका से स्पेशल कैथेटर को हार्ट के दाएं चैंबर से होते हुए बाएं चैंबर में प्रविष्ट कराया जाता है और ऐसा करने के लिए दोनों के बीच मौजूद पार्टिशन, जिसे इंटर एट्रियल सैप्टम कहा जाता है में छेद करना पड़ता है। इसके बाद, इकोकार्डियोग्राफी और एक्स-रे की मदद से उस वाल्व पर एक क्लिप लगायी जाती है जिससे रिसाव हो रहा है होता है ताकि रिसाव को कम किया जा सके। इसके परिणाम स्वरूप मरीज की हालत में सुधार आने लगता है। मरीज को आमतौर पर 24-48 घंटे के भीतर अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाती है। हाल ही में न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ  मेडिसिन में प्रकाशित हाल में संपन्न सी ओएपीटी परीक्षण से यह साबित हुआ है कि मिट्राक्लिप प्रोसीजर से न सिर्फ  मरीज की हालत और उसके अन्य लक्षणों में सुधार होता है बल्कि उसे 2 साल से अधिक का जीवनदान भी मिलता है। भारत में मिट्राक्लिप के आने से हमें उम्मीद है कि उन मरीजों को निश्चित ही फायदा पहुंचेगा जिनकी हालत वाल्व में रिसाव के चलते, दवाओं के बावजूद लगातार बिगड़ रही है और जो कि किसी भी प्रकार की वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी कराने लायक नहीं हैं। ‘‘ दरअसल बिना ओपन हार्ट सर्जरी किए मित्राक्लिप से मिट्रल वाल्व रिपेयर की प्रक्रिया हाल में विकसित इनोवेटिव वैज्ञानिक तकनीक है। कुछ साल पहले तक यह कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि हार्ट के भीतर स्थित वाल्व कोकैथेटर की मदद से रिपेयर किया जा सकता है, मसलन-हार्ट को खोले बगैर एंजियोप्लास्टी करना और मरीज को कार्डियो पल्मोनेरी बायपास पर रखना। मिट्रल वाल्व में रिसाव की समस्या कोरोनरी आर्टरीरोग, हार्ट अटैक अथवा बाय पास सर्जरी करवा चुके करीब 5 फीसदी लोगों को अपनी गिरफ्त में लेती है और यह उम्र के साथ बढ़ती रहती है। वाल्व में लगातार रिसाव होने से हार्ट पर दबाव बढ़ता है जिसके चलते मरीज को सांस लेने में तकलीफ  होती है। इस स्थिति में इलाज नहीं कराने से हार्ट एन्लार्ज हो जाता है या फिर हार्ट फेल होने और मृत्यु की आशंका रहती है। ऐसे मरीज आम तौर पर या तो वाल्व सर्जरी के अधिक जोखिम को झेलते हैं या फिर उन्हें इससे कोई फायदा नहीं पहुंचता। क्या होती है हार्ट वाल्व की बीमारी: वैसे वाल्व हार्ट डिसिज होने के बहुत से कारण है जिनमें से बालवस्था में बार-बार गला खराब रहना, ब्लड में इंफेक्शन होने से, जन्मजात सिकुड़ होने से, डिजेनरेटिव डिसिज, कॉलाजन टिश्यू डिसॉडर होने और तनाव के कारण भी आजकल लोगों को हार्ट की बीमारी हो रही है। हृदय रोगियों की संख्या बढने का कारण हमारा खानपान व बदलती लाइफ  स्टाइल है, जिसमें शरीर के लिए लोगों को फुर्सत नहीं है। काम व टारगेट ने लोगों में तनाव बढ़ा दिया है। जिसके कारण ऐसा हो रहा है। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों और गंदगी में पनपने वाले बैक्टीरिया मुंह के रास्ते गले तक जाते हैं, जिससे सबसे पहले गले में खराश होती है। फिर हृदय के वॉल्व के छेद छोटे होने लगते हैं, जिससे खून का बहाव रुक जाता है। अंत में यह बीमारी फेफड़ों तक पहुंच जाती है। इसकी वजह से फेफड़ों में पानी भर जाता है और मरीज को सांस लेने में तकलीफ  होने लगती है, जिसकी वजह से हार्ट फेल हो सकती है। वही इसके लक्षण भी बहुत आम होते है, जिससे इसको अधिकांश लोग नजरादांज कर देते है या सामान्य रोग समझकर अनदेखी कर देते है। लेकिन अगर बच्चों में रह रह कर थ्रोट इंफेक्शन या जोड़ों में दर्द जैसी शिकायतें रहती हैं तो यह रूमेटिक हार्ट डिजीज का सबसे बड़ा लक्षण है। इसका एक कारण अनियमित लाइफ भी है। अक्सर पेरेंट्स बच्चों में इंफेक्शन को नजर अंदाज कर बड़ी बीमारी को न्यौता देते हैं। इसके साथ ही सांस चढने लगे, सांस लेने में दिक्कत होने लगें, हमेशा खांसी रहना, कमजोरी, थकान आदि का होना भी इसके अन्य लक्षण है। यदि बीमारी लंबे समय तक रहती है तो लीवर के साथ पैरों, एड़ी, पेट और फिर उससे गर्दन में सूजन हो जाती है। आमतौर पर मरीज की भूख कम लगती है जिसके फलस्वरूप मरीज का वजन कम हो जाता है।   recent visitors 72

भाजपा के कद्दावर नेता नकवी ने कहा, जेब में कौड़ी नहीं और चुनाव आते ही करोड़ों के वादे करते हैं

नई दिल्ली भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फिजूलखर्ची का आरोप लगाया है। तंज कसा कि जेब में कौड़ी नहीं है लेकिन वादे करोड़ों के किए जा रहे हैं। भाजपा के कद्दावर नेता ने कहा, "जेब में कौड़ी नहीं और चुनाव आते ही करोड़ों के वादे करते हैं। अब वो अपनी नाकामी छिपाने के लिए अब लव लेटर की जगह वह हेट लेटर लिखेंगे। दिल्ली की सत्ता में काबिज हुए केजरीवाल को 10 साल बीत गए हैं। 10 सालों में कई वादे किए, वादे करके लोगों के सामने यह हीरो बन गए। हकीकत में यह जीरो हैं।" दरअसल, भाजपा नेता केजरीवाल के उस पत्र का जवाब दे रहे थे। जिसे केजरीवाल ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत को लिखा था। एक जनवरी को लिखे इस पत्र में केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख से चार सवाल पूछे। अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख भागवत को चिट्ठी में लिखा,'' मैं आशा करता हूं कि आप स्वस्थ होंगे। मीडिया में खबरें चल रहीं हैं कि आरएसएस दिल्ली चुनावों में भाजपा के लिए वोट मांगेगी। क्या ये सही है? इसके पहले लोग आपसे जानना चाहते हैं कि पिछले दिनों भाजपा ने जो गलत हरकतें की हैं, क्या आरएसएस उनका समर्थन करती है? भाजपा के नेता खुलकर पैसे बांटकर वोट खरीद रहे हैं। क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करती है? बड़े स्तर पर गरीब, दलित, पूर्वांचली और झुग्गी में रहने वालों के वोट कटवाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि ये लोग कई कई सालों से यहां रह रहे हैं। उन्होंने भागवत से पूछा, ''क्या आरएसएस को लगता है कि ऐसा करना भारतीय जनतंत्र के लिए सही है? क्या आपको नहीं लगता कि भाजपा इस तरह भारतीय जनतंत्र को कमजोर कर रही है?   recent visitors 68

हेमा मालिनी ने नवी मुंबई के इस्कॉन मंदिर की तस्वीरें साझा कर कहा, ‘कुछ खूबसूरत होने वाला है’

मुंबई, हिन्दी फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हेमा मालिनी हाल ही में नवी मुंबई के खारघर इलाके में स्थित इस्कॉन मंदिर गईं। गुरुवार को हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से इस्कॉन मंदिर परिसर से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की। उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा और बताया कि मंदिर का उद्घाटन 15 जनवरी, 2025 को होगा। उन्होंने लिखा, "नवी मुंबई के खारघर में कुछ खूबसूरत होने वाला है। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। इस्कॉन ने एक बेहद खूबसूरत मंदिर बनाया है, जहां मुख्य देवता राधा मदनमोहन हैं।" उन्होंने आगे बताया, "यह सब सूरदास प्रभु जी और इतने सारे भक्तों और कारीगरों की अथक मेहनत का नतीजा है, जिन्होंने इस मंदिर को हकीकत बनाने के लिए 10 साल तक कड़ी मेहनत की है। मैं नए साल के दिन खारघर में प्रणाम करने गई और मुझे बहुत संतुष्टि महसूस हुई। मंदिर का उद्घाटन 15 जनवरी, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।" इससे पहले हेमा मालिनी ने स्वच्छता अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली में हिस्सा लिया था। सोमवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर रैली की कई तस्वीरें शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर, स्वच्छता अभियान के महत्व के बारे में जन जागरूकता पैदा करने के लिए महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा आयोजित रैली में 200 बच्चों ने भाग लिया।" हेमा मालिनी ने लगातार तीसरी बार मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनावों में अभिनेत्री ने आसानी से जीत हासिल की थी। अभिनेत्री ने वेम्पति चिन्ना सत्यम के साथ कुचिपुड़ी और कलामंडलम गुरु गोपालकृष्णन के साथ मोहिनीअट्टम का अध्ययन किया। उन्होंने तुलसीदास के 'रामचरितमानस' में नरसिंह और राम सहित कई नृत्य भूमिकाएं निभाई हैं। दिग्गज अभिनेत्री को 2000 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था, जो भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।   recent visitors 133

उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आना हुआ शुरू, प्रदेश में 3 डिग्री तक गिरा पारा

रायपुर/ बिलासपुर उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आना शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का पारा 3 डिग्री तक कम हो गया है। प्रदेश में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। सिर्फ उत्तरी छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों में शीतलहर की स्थिति रहने और घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया। बना हुआ है यह सिस्टम एक नया पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण के रूप में इराक और आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई के मध्य स्थित है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रायपुर में दो जनवरी को आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 14 डिग्री के आसपास रहेगा। रायपुर में भी गिरा पारा मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। बादल छंटने शुरू हो गए हैं, जिस कारण से ठंड बढ़ने लगी है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सरगुजा में रात का तापमान 8.2 डिग्री रेकार्ड किया गया। रायपुर में बादल छंट चुके हैं, जिसके असर से न्यूनतम पारा 14 डिग्री पर आ गया है। बिलासपुर में कड़ाके की ठंड न्यायधानी बिलासपुर में ठंड का प्रभाव हर दिन बढ़ रहा है। नए साल की रात कड़ाके की सर्दी रही। सर्द हवाएं चलीं। न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 साल के आंकडे़ बता रहे हैं कि जनवरी में भी खूब ठंड पड़ती है। हर साल रात में पारा 10 डिग्री से नीचे गया है। बुधवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। रात में ठंड का असर बना हुआ था। ग्रामीण अंचल में अलाव का भी सहारा लिया गया। खासकर पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जीपीएम जिले में ठंड का असर तेज है, लेकिन बिलासपुर शहर में अभी भी तापमान सामान्य से अधिक है। 2009 में 5.4 डिग्री गिरा था पारा साल 2009 में सबसे ज्यादा ठंड रिकार्ड की गई है। 28 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री तापमान दर्ज है। आंकडे़ यह भी बता रहे हैं कि जनवरी में ऐसा कुछ फिक्स नहीं है कि प्रथम पखवाड़े में ठंड ज्यादा होगी या द्वितीय में। पूरे महीने ठंड का असर बना रहता है। इस साल भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण उतार-चढ़ाव के बीच सर्दी का असर रहेगा। recent visitors 59

वानुअतु के तटीय क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, पांच लाख डॉलर की सहायता देगा भारत

नई दिल्ली भारत ने वानुअतु में 17 दिसंबर 2024 को आए भयंकर भूकंप के बाद प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्काल 5 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 4 करोड़ रुपये) की राहत सहायता की घोषणा की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह सहायता वानुअतु की सरकार और जनता के साथ भारत की एकजुटता और सहानुभूति का प्रतीक है. वानुअतु के तटीय क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने देश में भारी तबाही मचाई. इस भूकंप के कारण दर्जनों लोग मारे गए, सैकड़ों घायल हुए, और हजारों लोग बेघर हो गए. कई इमारतें पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं, और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा. भारत सरकार ने इस संकट की घड़ी में वानुअतु के लोगों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “भारत वानुअतु के लोगों के साथ खड़ा है. हम 5 लाख अमेरिकी डॉलर की राहत सहायता प्रदान कर रहे हैं, जो मानवीय सहायता और आपदा प्रबंधन के प्रयासों में उपयोग की जाएगी.” वानुअतु में भारत का योगदान भारत का यह कदम “वसुधैव कुटुंबकम” के सिद्धांत पर आधारित है, जो पूरी दुनिया को एक परिवार मानता है. पिछले वर्षों में भारत ने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित देशों को तेजी से सहायता प्रदान की है, जिससे उसकी मानवीय भूमिका को वैश्विक स्तर पर सराहा गया है. भविष्य के प्रयास भारत ने वानुअतु की सरकार और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ समन्वय करते हुए दीर्घकालिक पुनर्निर्माण और राहत कार्यों में भी सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की है. इस सहायता में आपातकालीन राहत सामग्री, चिकित्सा सेवाएं, और बुनियादी ढांचे की बहाली शामिल हो सकती है. वानुअतु के प्रधानमंत्री ने भारत की इस उदार सहायता के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उनके देश के पुनर्निर्माण प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.   recent visitors 58

प्रीति झंगियानी ने फिल्म मोहब्बतें के सेट पर शाहरुख खान को गानों के डांस स्टेप्स सिखाए थे

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झंगियानी इंडियन आइडल 15 के मांच पर बताया है कि उन्होंने फिल्म मोहब्बतें के सेट पर शाहरुख खान को गानों के डांस स्टेप्स सिखाए थे। इस वीकेंड सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर बहुचर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 15 एक विशेष उत्सव के साथ नए साल का स्वागत करेगा, जिसमें संगीत उद्योग की दिग्गज हस्तियाँ शामिल होंगी। इनमे ललित पंडित, अभिजीत भट्टाचार्य, साधना सरगम, साथ ही अभिजीत भट्टाचार्य की पत्नी सुमति भट्टाचार्य और सदाबहार अभिनेत्री प्रीति झंगियानी, जो 'मोहब्बतें' में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध हैं, शामिल हैं।इस एपिसोड में ऑल टाइम ग्रेट लव सॉन्ग्स की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रतियोगी रोमांटिक माहौल बनाएंगे और जज श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी के साथ महान प्रेम गीतों की प्रस्तुति देंगे। इस एपिसोड का मुख्य आकर्षण ललित जी की यह घोषणा होगी कि वह इंडियन आइडल के प्रतियोगियों के आगामी गीत के लिए एक नई महिला आवाज़ खोजना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "यह एक बहुत ही सुंदर गीत है; मैं आज एक नई आवाज़ खोजना पसंद करूँगा," जिसने महिला प्रतियोगियों के बीच प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा दिया। एक और खास पल तब आया जब रंजिनी उर्फ आइडल के मल्टीवर्स की रानी को "आंखें खुली" गाने के लिए सराहा गया। ललित जी ने उन्हें "छोटा पैकेट, बड़ा धमाका" कहा। रंजिनी ने खुलासा किया कि उन्हें मोहब्बतें के सभी गाने बहुत पसंद हैं और फिल्म की 25वीं सालगिरह के मौके पर रंजिनी ने अभिनेत्री प्रीति झंगियानी से पूछा कि क्या यह सच है कि उन्होंने शाहरुख खान को गानों के डांस स्टेप्स सिखाए थे। प्रीति ने जवाब दिया, "वास्तव में, यह सच है क्योंकि हमने बहुत अच्छी तरह से रिहर्सल की थी। शाहरुख सर को वास्तव में बहुत रिहर्सल की ज़रूरत नहीं थी, लेकिन उन्हें सेट पर स्टेप्स दिखाए गए थे, इसलिए वे हमसे पूछते थे कि आगे क्या करना है। फिर हम उन्हें बताते थे कि अगले स्टेप्स क्या होंगे।" यह रात अनिरुद्ध के लिए भी खास होगी, जिन्हें आइडल के 'सुर-स्वरम' के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने बताया कि वे साधना सरगम के प्रशंसक हैं, उन्होंने कहा, "मैम, यह एक फैनबॉय मोमेंट है! चूंकि मैं साउथ से हूं, इसलिए मैंने हैरी सर के साथ आपके कई गाने सुने हैं, और 'उदया उदया' मेरा पसंदीदा है।' अनिरुद्ध ने फिर गाने की दो लाइनें गाईं, और इस गाने के लिए अपने प्यार का इजहार किया। आइडल की ज़िद्दी गर्ल – मिस्मी के मेरे हाथ में गाने को सुनने के बाद ललित जी ने उनकी तारीफ़ करते हुए कहा, "बहुत अच्छा गाया आपने"। उन्होंने जतिन जी से अलग होने से पहले के आखिरी एल्बम फना पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "यह जतिन-ललित का आखिरी एल्बम है। इसी फ़िल्म के दौरान हमारा अलगाव हुआ था। जतिन और मैं बहुत परेशान थे। जब से यह ब्रांड टूट रहा था, मेरे दिल में एक ही विचार था – कि हमें ऐसा संगीत बनाना चाहिए जिससे लोग हमें याद रखें। मैंने 'चाँद सिफ़ारिश' और 'देखो ना' गाने बनाए, और जतिन थोड़ा अलग-थलग हो गया था। लेकिन मैंने उन्हें मिक्स करने में महीनों बिताए। हम जिस दर्द से गुज़र रहे थे, वह इस गाने में झलकता है।" आइडल की क्लासिकल क्वीन – मयूरी की दीवानी मस्तानी की अविश्वसनीय प्रस्तुति ने भी ललित जी को संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा, "मुझे संजय जी के साथ काम करने का भी अवसर मिला। यह बहुत मजेदार था। लेकिन उस समय, वह कुछ बना नहीं रहे थे; वह निर्देशन कर रहे थे, इसलिए हमारी बातचीत थोड़ी अलग थी। वह नए थे; यह उनकी पहली फिल्म थी और जब संजय जी आए, तो हमें लगा कि वह एक नए निर्देशक हैं, लेकिन उनमें कुछ खास था। वह हमारे अंदर विचारों को जगाते थे।" इंडियन आइडल 15 का यह एपिसोड इस वीकेंड रात 8:30 बजे केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।   recent visitors 60