‘गढ़चिरौली जल्द होगा नक्सली प्रभाव से मुक्त’, 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने डाले हथियार

गढ़चिरौली  महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष सीनियर कैडर विमला चंद्र सिदम उर्फ तारक्का समेत कुल 11 नक्सलियों ने  सरेंडर कर दिया. इन सभी नक्सलियों के सिर पर 1.03 करोड़ रुपये का सामूहिक इनाम रखा गया था. ये सभी सुरक्षा कर्मियों पर हमले करने में शामिल थे. सीएम के सामने सरेंडर करने वाले माओवादियों में सबसे प्रमुख दंडकारण्य जोनल कमेटी का सदस्य विमला चंद्र सिदम उर्फ तारक्का है. विमला पिछले 38 सालों से नक्सलवादी आंदोलन में शामिल था. सीएम फडणवीस ने नक्सल विरोधी अभियानों में बहादुरी के लिए C-60 कमांडो और अधिकारियों को सम्मानित भी किया. उन्होंने कहा कि हथियार डालने वाले माओवादियों की संख्या में वृद्धि और भर्ती करने में आंदोलन में विफलता को देखते हुए महाराष्ट्र जल्द ही नक्सल खतरे से मुक्त हो जाएगा. उन्होंने कहा, "गढ़चिरौली पुलिस ने जिले में नक्सली गतिविधियों को लगभग खत्म कर दिया है. उत्तरी गढ़चिरौली अब माओवादी गतिविधियों से मुक्त है और दक्षिणी गढ़चिरौली जल्द ही नक्सलियों से मुक्त हो जाएगा." मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले कुछ सालों में कई खूंखार नक्सलियों को या तो मार गिराया गया या गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि, माओवादी कैडर आंदोलन से खुद को अलग कर रहे हैं क्योंकि उन्हें इसकी खोखली विचारधारा का एहसास हो गया है. मुख्यमंत्री ने कहा, "उन्हें यकीन है कि, उन्हें संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से ही न्याय मिलेगा." उन्होंने कहा कि, भारत विकास में बड़ी छलांग लगा रहा है और माओवाद खत्म हो रहा है. इससे एक दिन पहले फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि, गढ़चिरौली जिले के दूरदराज के इलाकों में नक्सलियों का प्रभुत्व कम हो रहा है और नक्सलवाद अपने अंत के करीब है. उन्होंने कहा कि सरकार ने माओवादियों के प्रभुत्व को खत्म करके गढ़चिरौली को "पहला जिला" बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि, गढ़चिरौली को अक्सर महाराष्ट्र का आखिरी जिला कहा जाता है क्योंकि यह राज्य की पूर्वी सीमा पर है. फडणवीस ने अपने दौरे के दौरान जिले में 32 किलोमीटर लंबी गट्टा-गरदेवाड़ा-वांगेतुरी सड़क और वांगेतुरी-गरदेवाड़ा-गट्टा-अहेरी मार्ग पर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस सेवा का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़चिरौली सरकार के लिए अंतिम नहीं, बल्कि 'पहला जिला' है. उन्होंने कहा कि, आज उद्घाटन किया गया सड़क संपर्क महाराष्ट्र को सीधे छत्तीसगढ़ से जोड़ेगा. फडणवीस ने नक्सलवाद के खिलाफ उनके काम के लिए गढ़चिरौली पुलिस की सराहना की. उन्होंने कहा कि, लोग अब नक्सलियों का समर्थन नहीं करते हैं. अब कोई भी व्यक्ति गैरकानूनी आंदोलन में शामिल होने को तैयार नहीं है जो "बहुत महत्वपूर्ण" है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने गट्टा-गरदेवाड़ा-तोड़गट्टा-वांगेतुरी सड़क और ताड़गुडा पुल का हवाई निरीक्षण किया. फडणवीस ने कोंसारी में लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के विभिन्न विभागों का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "राज्य सरकार पिछले दस सालों से गढ़चिरौली को बदलने की कोशिश कर रही है ताकि आम आदमी को मुख्यधारा में लाया जा सके और इस जिले से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंका जा सके." उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और गढ़चिरौली पुलिस और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों की बदौलत पिछले चार सालों में माओवादी गढ़चिरौली में एक भी कैडर की भर्ती करने में विफल रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि, खनन से जुड़े उपक्रमों में गढ़चिरौली जिले में 20 हजार रोजगार के अवसर पैदा होंगे. उन्होंने कहा कि, निकट भविष्य में गढ़चिरौली में एक हवाई अड्डा बनेगा और गढ़चिरौली बंदरगाहों को जोड़ने वाले जलमार्गों का भी सर्वेक्षण किया जाएगा. recent visitors 93

चंदन हत्याकांड में 28 आरोपी दोषी ठहराए गए। दो आरोपी संदेह का लाभ देकर बरी किए, कोर्ट सजा के लिए नई डेट दे सकता है

लखनऊ लखनऊ एनआईए कोर्ट ने कासगंज के चर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड में फैसला सुना दिया है। चंदन हत्याकांड में 28 आरोपी दोषी ठहराए गए। दो आरोपी संदेह का लाभ देकर बरी किए गए। सजा के प्रश्न पर सुनवाई होनी है। हो सकता है कि कोर्ट सजा के लिए कोई नई डेट दे। अभियोजन पक्ष के विशेष अधिवक्ता के मुताबिक 26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुए विवाद में चंदन गुप्ता उर्फ अभिषेक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की रिपोर्ट पिता सुशील गुप्ता ने 26/27 जनवरी की रात 12:17 बजे कासगंज थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली गई तिरंगा यात्रा में चंदन उर्फ अभिषेक गुप्ता अपने भाई विवेक गुप्ता तथा अन्य साथियों के साथ शामिल था। आरोप लगाया कि जुलूस तहसील रोड होते हुए जैसे ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के गेट के सामने पहुंचा तभी हथियारों से लैस होकर योजना बद्ध तरीके से पहले से घात लगाए सलीम, वसीम व नसीम पुत्रगण बरकतुल्लाह उर्फ बरकी तथा जाहिद उर्फ जग्गा, आसिफ कुरैशी उर्फ हिटलर,असलम कुरैशी, असीम कुरैशी, नसीरुद्दीन, अकरम, तौफीक,खिल्लन, शबाब राहत, मो. नवाब मोहसिन, आसिफ जिम वाला, साकिब, बबलू, नीशू व वासिफ तथा अन्य लोगों ने रास्ता घेरकर रोक लिया तथा हाथों से तिरंगा छीनकर जमीन पर फेंकते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद व हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हथियार तानकर धमकी दी कि अगर इस रोड से निकलना है तो पाकिस्तान जिंदाबाद कहना होगा। अदालत कोई यह भी बताया गया कि जब चंदन व अन्य लोगों ने इसका विरोध किया तो सभी लोगों ने जान से मारने की नीयत से पथराव व फायरिंग करना शुरू कर दिया। आरोपी सलीम ने चंदन को निशाना बनाकर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा आरोपियों की फायरिंग से अन्य कई लोग भी घायल हुए। चंदन को उसका भाई विवेक किसी तरह से जान बचाते हुए पहले थाना कासगंज गया फिर वहां से इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले गया जहां पर डॉक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। इस मामले की स्थानीय पुलिस द्वारा विवेचना प्रारंभ की गई थी लेकिन घटना की गंभीरता एवं राष्ट्र विरोधी कृत्यों को देखते हुए आगे की विवेचना एनआईए को सौंप दी गई थी। दो आरोप पत्र में 30 आरोपियों पर चला मुकदमा एनआईए ने पहला आरोप पत्र 26 अप्रैल 2018 को दाखिल किया। इसमें सलीम, वसीम, नसीम, बबलू, नसरुद्दीन, अकरम, तौफीक, मोहसिन, राहत, सलमान, आसिफ,नीशू,खिल्लन, वासिफ, इमरान, शमशाद, जफर,शाकिव खालिद, फैजान, इमरान,साकिर, अजीजुद्दीन एवं जाहिद उर्फ जग्गा को आरोपी बनाया गया। दूसरे पूरक आरोप पत्र में आसिफ कुरेशी उर्फ हिटलर, असीम कुरैशी,शवाव, साकिब, असलम कुरैशी, मुनाजिर एवं आमिर रफी को आरोपी बनाया गया है। मुकदमे के विचारण के दौरान अजीजुद्दीन की मृत्यु हो गई। जिसके कारण 30 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा चलाया गया। इन आरोपों में चला मुकदमा विशेष अदालत में सभी आरोपियों के विरुद्ध बलवा, नाजायज मजमा, ईट पत्थर फेंककर चोट पहुंचाना, जानलेवा हमले का प्रयास करना, हत्या, गाली गलौज, जान माल की धमकी तथा देशद्रोह एवं राष्ट्रीय ध्वज अपमान निवारण अधिनियम के आरोप तय करते हुए विचारण किया गया है। कुल 12 गवाह पेश किए गए। जिनमें मृतक के पिता सुशील कुमार गुप्ता के अलावा चश्मदीद भाई विवेक गुप्ता एवं सौरभ पाल विशेष रूप से पेश किए गए। जिन्होंने आरोपियों के विरुद्ध चश्मदीद गवाही दी है। recent visitors 60

10 नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति, 29 वर्षों बाद निगमों की जिम्मेदारी प्रशासकों के हाथों में

रायपुर राज्य सरकार ने प्रदेश के 10 नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। ये प्रशासक निगमों का निर्वाचन कार्यकाल खत्म होते ही अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। जिला कलेक्टरों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 29 वर्षों बाद ऐसा हो रहा कि निगमों की जिम्मेदारी प्रशासकों के हाथों होगी। विधानसभा में छत्तीसगढ़ नगर पालिका संशोधन विधयेक भी पारित हो चुका है। जानकारी के अनुसार, राज्य निर्माण से पहले जब मध्य प्रदेश सरकार थी, उस दौरान छत्तीसगढ़ के रायपुर सहित कुछ अन्य जिलों में प्रशासक नियुक्त किए गए थे। कई वर्षों तक यहां प्रशासकों ने ही निगम की कमान संभाली थी। दूसरी ओर नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी किया है। एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना है। छह जनवरी तक दावा-आपत्ति और दावा-आपत्ति निपटाने की तारीख नौ जनवरी है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जाना है। त्रिस्तरीय चुनाव के लिए प्रक्रिया तीन से त्रिसत्रीय पंचायत चुनाव में आरक्षण की प्रक्रिया तीन से 11 जनवरी तक होगी। आठ जनवरी को अधिसूचना प्रकाशित होगी और 10 जनवरी को आरक्षण की जानकारी दी जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना भी तीन जनवरी को प्रकाशित होगी और 11 जनवरी को आरक्षण कार्यवाही की जानकारी दी जाएगी। वहीं महापौर व अध्यक्षों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया सात जनवरी को होगी। तीन से 10 जनवरी तक है कार्यकाल प्रदेश के 14 नगर निगमों में से 10 में चुनाव होना है। इनका कार्यकाल तीन जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक है। राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख का कार्यकाल तीन जनवरी, भिलाई चरोदा महापौर निर्मल कोसरे का कार्यकाल तीन जनवरी को खत्म हो रहा है। वहीं, बिरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन का कार्यकाल चार जनवरी, जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू का कार्यकाल चार जनवरी, रिसाली महापौर शशि सिन्हा का कार्यकाल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है। इसी तरह दुर्ग महापौर धीरज बकलीवाल का कार्यकाल छह जनवरी, भिलाई महापौर नीरज पाल का छह जनवरी, धमतरी महापौर विजय देवांगन का छह जनवरी, चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल का छह जनवरी, रायगढ़ महापौर जानकी काट्जू पाल का छह जनवरी, रायपुर महापौर एजाज ढेबर का छह जनवरी को खत्म होगा। अंबिकापुर महापौर अजय तिर्की का आठ जनवरी और कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद का कार्यकाल 10 जनवरी को समाप्त हो रहा है। recent visitors 52

विकास खंड स्तरीय बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता विवेकानंद महाविद्यालय में आयोजन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट और खेल अधिकारी गोपाल सिंह के निर्देशानुसार मनेंद्रगढ़ के शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल प्रांगण में विकासखंड और जिला स्तर पर बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता 03 जनवरी 2025 को तथा जिला स्तर की प्रतियोगिता 04 जनवरी 2025 को आयोजित होगी। प्रतियोगिता में खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्सा-कस्सी, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों की स्पर्धाऐं आयोजित की जाएंगी। इसमें 9 से 18 वर्ष तथा 19 से 35 वर्ष आयु वर्ग की बालिका/महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। आयोजन के लिए खड़गवां का नोडल अधिकारी संजू डे, जनकपुर का नोडल अधिकारी अनिल राजवाड़े एवं विष्णु कांत शुक्ला और मनेंद्रगढ़ का नोडल अधिकारी शिव कुमार चौधरी को नियुक्त किया गया है। सभी विद्यालयों से अनुरोध किया गया है कि अपनी बालिका/महिला प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में शामिल कराना सुनिश्चित करें। recent visitors 26

अगर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेते हैं तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा: कोच रवि शास्त्री

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि अगर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेते हैं तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। हालांकि उनका कहना है कि अगर रोहित को सिडनी में फेयरवेल टेस्ट खेलने का मौका मिलता है तो उन्हें बिना किसी बोझ के खेलना चाहिए क्योंकि दांव पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी लगी है। बता दें, एक दशक से भारत बीजीटी ट्रॉफी नहीं हारा है, मगर इस सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से पिछड़ रही है। अगर सिडनी में टीम इंडिया जीत दर्ज करती है तो सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो जाएगी और ट्रॉफी भारत के पास ही बरकराररहेगी। शास्त्री की यह बयान तब आया जब गौतम गंभीर ने सिडनी टेस्ट में रोहित शर्मा के खेलने की पुष्टि नहीं की। गंभीर से पूछा गया कि क्या भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पांचवा टेस्ट खेलेंगे? तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि प्लेइंग XI का फैसला वह टॉस के दौरान पिच देखकर करेंगे। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, "अगर मैं रोहित शर्मा के आस-पास होता, तो मैं उससे कहता कि जाओ और धमाका करो। मैदान पर जाओ और धमाका करो। अभी, जिस तरह से वह खेल रहा है, वह बहुत अच्छा नहीं लग रहा है। उसे विपक्षी टीम पर आक्रमण करना होगा और देखना होगा कि क्या होता है।" शास्त्री ने आगे कहा, "वह अपने करियर पर फैसला लेंगे, लेकिन अगर वह संन्यास लेते हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा, क्योंकि उनकी उम्र अब कम नहीं रह गई है। शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ी इंतजार कर रहे हैं, जिनका औसत 2024 में 40 से अधिक है। उस क्वालिटी वाले खिलाड़ी को बेंच पर बैठे देखना आपको आश्चर्यचकित करता है। इसलिए मुझे आश्चर्य नहीं होगा, लेकिन यह अंततः उनका निर्णय है। अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, तो यह एक अलग कहानी है। अन्यथा, यह उनके लिए शानदार प्रदर्शन करने का सही समय हो सकता है।" recent visitors 39

साल 2024 साइबर थाना रेंज सरगुजा के लिए उपलब्धियों भरा, प्रदेश में सर्वाधिक आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने में अव्वल

अंबिकापुर साइबर थाना रेंज सरगुजा के लिए साल 2024 उपलब्धियों से भरा रहा. प्रदेश में सर्वाधिक आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. प्रदेश में साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को राहत दिलाने में अग्रणी रहा. विभिन्न प्रकरणों में शत-प्रतिशत रिकवरी के साथ विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र प्रस्तुत किए गए. शेष प्रकरणों में आरोपी चिन्हांकित किए गए. रेंज के अन्य बहुचर्चित एवं गंभीर प्रकरणों को सुलझाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. कुल मिलाकर साइबर के कुल 16 प्रकरणों में 81 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर प्रार्थियों को 1,33,80,481 रुपए दिलाया गया. पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा के दिशानिर्देश पर रेंज के संबंधित पुलिस अधीक्षक एवं साइबर नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में साइबर थाना की टीम ने देश के विभिन्न राज्यों बिहार, झारखंड, असम, पश्चिमबंगाल, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलांगाना, केरल, महाराष्ट्र सहित 17 राज्यों में अलग-अलग समय में दबिस देकर 16 प्रकरणों में 81 आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई गई. यह छत्तीसगढ़ में साइबर थाना के मामलों में आरोपियों के विरूद्ध की गई सर्वाधिक कार्रवाई रही. साइबर थाना द्वारा 16 प्रकरणों में साइबर फ्रॉड पीड़ितों को 1,33,80481 रुपए की रकम दिलाई गई. यह भी प्रदेश में सर्वाधिक रही. साइबर थाना की टीम की इसके साथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अन्य जिलों के गंभीर एवं बहुचर्चित प्रकरणों में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चिन्हांकित, आरोपियों की पतासाजी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसके अतिरिक्त साइबर थाना द्वारा विभिन्न शिकायतों, सोशल मीडिया संबंधित प्रकरण व अन्य साइबर संबंधित प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण प्रार्थियों को त्वरित राहत दिलाई गई. साइबर थाना की उपलब्धि में कार्रवाई टीम निरीक्षक कलीम खान, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक प्रवीण राठौर, प्रधान आरक्षक शशिभूषण, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अमित निकुंज, मिथिलेश पाठक, आरक्षक कुन्दन सिंह, अमरेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह, विवेक किन्डो, सुयश पैकरा, अन्शुल शर्मा व महिला आरक्षक सुषमा पैकरा की महती भूमिका रही. इसके अतिरिक्त साइबर थाना द्वारा रेंज के सभी साइबर सेल के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूकता अभियान चलाकर विभिन्न साइबर अपराधों के बचने के उपाय व साइबर संबंधित अपराधों के लिए प्रयोग किय जाने वाले टोल फ्री नम्बर 1930 के बारे में जागरूक किया गया. recent visitors 30

संजय सिंह और उनकी पत्नी का एक से तीन जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम, इस मामले को लेकर बीजेपी ऐक्शन मोड में आई नजर

नई दिल्ली दिल्ली चुनावों से पहले संजय सिंह और उनकी पत्नी के वोटर लिस्ट में नाम लेकर रार छिड़ गई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह और उनकी पत्नी का एक से तीन जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम है। अब इस मामले को लेकर भगवा पार्टी ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप राज्यसभा सांसद पर आरोप लगाते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संजय सिंह पर ऐक्शन की डिमांड की है। इस मामले पर संजय सिंह का बयान भी है। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का दिल्ली के दो विधानसभा क्षेत्रों में वोटर लिस्ट में नाम है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भी वोटर लिस्ट में भी संजय सिंह के नाम होने का दावा किया है। इस दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने संजय सिंह की पत्नी पर भी वोटर लिस्ट में दो जगहों पर नाम दर्ज होने का दावा किया। वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एफिडेविट में बताया है कि वो दिल्ली की हरिनगर विधानसभा सीट क्षेत्र के रहने वाले हैं। बीजेपी का कहना है कि एक राज्यसभा सांसद जब अपने शपथ पत्र में खुद को हरिनगर विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला बताया है, उसी समय उनका नाम सुल्तानपुर की नगर पालिका परिषद की वोटर लिस्ट में भी दर्ज है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने वोटर लिस्ट में दर्ज संजय सिंह के पिता का नाम, पता और वोटर आईडी कार्ड भी बताया है। recent visitors 40