Wednesday, July 8, 2026 10:29 am

एक सेशन में दो बार किया एक ही बल्लेबाज को आउट, नाथन लायन ने कर दिया कमाल

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आपने कई टीमों को एक दिन में दो-दो बार ऑलआउट होता देखा होगा, मगर क्या कभी आपने ऐसा नजारा देखा है जहां एक बल्लेबाज एक ही सेशन में दो बार आउट हुआ हो। शायद नहीं, मगर यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के स्टाफ ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने श्रीलंका के खिलाफ कर दिखाया है। लायन ने पहले टेस्ट के चौथे दिन के पहले सेशन में श्रीलंका के दिनेश चंडीमल दो-दो बार आउट किया। पहली बार उन्होंने चंडीमल को दिन की शुरुआत में पहली पारी में 72 के निजी स्कोर पर आउट किया। जब श्रीलंकाई टीम ताश के पत्तों की तरह 165 के स्कोर पर ढह गई तब ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें फॉलोऑन दिया और सेशन के खत्म होने तक श्रीलंका ने 75 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाए। तीसरा विकेट इस दौरान दिनेश चंडीमल का ही था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए अपनी पारी 654 रनों पर घोषित कर दी थी। मेहमानों के लिए उस्मान ख्वाजा ने दोहरा शतक जड़ा तो स्टीव स्मिथ और जोश इंग्लिस ने ताबड़तोड़ शतक बनाए। इसके बाद बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 165 रनों पर ही ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू कुहनेमन ने पंजा खोला, जबकि नाथन लायन ने तीन विकेट चटकाए। पहली पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास 489 रनों की बढ़त थी जिस वजह से उन्होंने श्रीलंका को फिर से बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। पहले सेशन का अंत होते-होते श्रीलंका 75 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुका है। दूसरी पारी में चंडीमल को आउट करने के बाद नाथन लायन ने एक और इतिहास रचा। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में विकेटों का दोहरा शतक पूरा करने वाले पहले स्पिनर और कुल दूसरे गेंदबाज बन चुके हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले गेंदबाज पैट कमिंस थे। ऑस्ट्रेलिया अब यह टेस्ट मैच जीतने से 7 ही विकेट दूर है। recent visitors 42

कांग्रेस के पार्षद का भी आवेदन रद्द, छत्तीसगढ़-बालोद के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 से BJP ने नहीं उतारा प्रत्याशी

बालोद। बालोद जिले में नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में राजनैतिक पार्टियों ने अपने सभी उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। भाजपा की एक लिस्ट ने सबको चौका कर रख दिया। जिला पंचायत सदस्यों के लिए जारी की गई सूची में क्षेत्र क्रमांक 14 को स्वतंत्र घोषित कर दिया गया है, यहां से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। जिला बालोद जिले की राजनीति में जिला बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। जिसपर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को कोई प्रत्याशी नहीं मिल पाया है या फिर पार्टी के अंदरूनी हालत ठीक नहीं है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने सभी सीटों पर जीत का दावा किया और कहा कि हम तो जीत के लिए तैयार हैं कांग्रेस की हालत खराब है कहीं प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं तो कहीं फार्म रिजेक्ट हो रहे हैं। आपको बता दें कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 में भाजपा का पेंच बुरी तरह से फंस गया। दो दावेदारों के नाम और उनके नेता अपने-अपने प्रत्याशी के लिए अड़े रहे परिणाम यह हुआ कि भाजपा ने उस जगह से किसी को नहीं उतारा तो वहीं कांग्रेस के एक पार्षद का फार्म रिजेक्ट हो गया। बालोद नगर पालिका के वार्ड 15 के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी धनेश्वरी ठाकुर का आवेदन निरस्त हो गया। वैध सूची में उनका नाम नहीं आया तो एसडीएम कार्यालय परिसर में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस घटना पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को लेकर निश्चिंत नहीं है। अभी से वो हार मान चुके हैं। अब धनेश्वरी ठाकुर निर्दलीय चुनाव में प्रत्याशी रहेंगे, वे पिछले कार्यकाल में कांग्रेस से पार्षद थे। recent visitors 42

विशिष्ट फार्मर आईडी बनाकर एग्रीस्टैक योजना से होंगे खुशहाल, राजस्थान-जयपुर में 5 फरवरी से फार्मर रजिस्ट्री अभियान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में किसान समृद्ध और खुशहाल होंगे। राज्य सरकार द्वारा गत 13 दिसम्बर को अजमेर में आयोजित किसान सम्मेलन में एग्रीस्टैक योजना में फामर्स रजिस्ट्री प्रोजेक्ट के तहत किसानों के फार्मर आईडी बनाने का कार्य प्रारम्भ किया गया है। इसी कड़ी में कृषि कानूनों विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित एग्रीस्टैक योजनांतर्गत जयपुर जिले में फार्मर रजिस्ट्री अभियान का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर 5 फरवरी से शिविर आरम्भ होंगे। जिला कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को शिविरों के सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुमन पंवार ने बताया कि भारत सरकार के कृषि विभाग द्वारा संचालित एग्रीस्टैक योजनांतर्गत जिला जयपुर में फार्मर रजिस्ट्री अभियान का आयोजन ग्राम स्तर पर 5 फरवरी से 31 मार्च 2025 तक किया जायेगा। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में किसानों की विशिष्ट फार्मर आईडी बनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक किसान को विशिष्ट फार्मर आईडी 11 अंकों की प्रदान की जायेगी। किसानों द्वारा आईडी बनवाने के लिये आधार कार्ड, जमाबंदी, मोबाईल नम्बर की जरूरत होगी। भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं तक आसान पहुंच करने, प्रधानमंत्री किसान/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से प्राप्त आईडी उपयोगी होगी। recent visitors 52

चुभने लगी धूप, छत्तीसगढ़ में रात का पारा बढ़ने से ठंड गायब

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिन और रात का पारा सामान्य से ज्यादा होने की वजह से गर्मी का अहसास होने लगा है। प्रदेश में ठंड गायब हो गई है। अब गर्मी परेशान करने लगी है। दिन का तापमान बढ़ने से धूप चुभने लगी है। प्रदेश में उत्तरी ठंडी हवाओं का असर खत्म हो गया है। इसके चलते वातावरण में अब शुष्कता बढ़ने लगी है। आज शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। वहीं बालोद जिला सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में क्रमिक रूप से एक से तीन डिग्री तक वृद्धि होगी। इससे आगामी दिनों में लगभग ठंड गायब हो जाएगी। प्रदेश में मौसम साफ है और उत्तरी हवाओं का असर खत्म हो गया है। इसके वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में फरवरी माह के पहले सप्ताह से ही धूप चुभने लगेगी। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का अहसास होने लगेगा। गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में दिन में गर्मी महसूस हुई। रात में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। इस वजह से ठंड का अहसास खत्म हो गया है। राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 33 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। इसके वजह से अब रात में भी ठंड का अहसास कम होने लगी है और गर्मी का अहसास होने लगी है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बालोद में 33.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री बलरामपुर में रिकॉर्ड किया गया। बीते दिनों की तुलना में प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दिनों में तापमान बढ़ने से लोग धूप से परेशान नजर आएंगे। इसके साथ ही फरवरी माह के पहले सप्ताह ही अच्छी गर्मी पड़ सकती है। recent visitors 50

24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, राजस्थान-दौसा में पत्नी के तबादले के बाद एसपी पति ने संभाली कमान

दौसा। राजस्थान सरकार द्वारा बीती रात जारी आईपीएस तबादला सूची में 24 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया, जिसमें आईपीएस दंपति रंजीता शर्मा और सागर राणा का नाम चर्चा में आ गया। दौसा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद से रंजीता शर्मा का तबादला कर दिया गया है और अब उनकी जगह उनके पति सागर राणा को जिले की कमान सौंपी गई है। पहली बार हुआ ऐसा तबादला? रंजीता शर्मा और सागर राणा दोनों ही 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। रंजीता शर्मा को पहले कोटपूतली में एसपी के रूप में नियुक्त किया गया था, जबकि उनके पति सागर राणा सांचौर में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अब दौसा एसपी के पद से रंजीता शर्मा का तबादला होने के बाद उनके स्थान पर उनके पति की नियुक्ति की गई है। यह पहला मामला माना जा रहा है, जब किसी जिले में आईपीएस पति-पत्नी की अदला-बदली हुई हो। तबादला सूची में अन्य बदलाव दौसा जिले में एक और महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लोकेश सोनवाल का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब जयपुर एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) का एसपी बनाया गया है। लोकेश सोनवाल हाल ही में आरपीएस से पदोन्नत होकर 2024 बैच के आईपीएस बने हैं। इस तबादला सूची के जारी होने के बाद आईपीएस दंपति की चर्चा राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में तेज हो गई है। recent visitors 63

महिला की मौत और युवक गंभीर, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में स्कूटी सवार पति-पत्नी को ईंट से भरे वाहन ने मारी टक्कर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ईट लोड भारी वाहन के चालक में तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में महिला की मौत हो गई, महिला के पति की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में जुट गई है। उक्त घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनई निवासी कार्तिकेश्वर अगरिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि कल दोपहर वह अपनी पत्नी निद्रावती अगरिया के साथ अपनी स्कूटी से बैंक से पैसा निकालने आया था। घर का राशन लेकर पत्नी के साथ गांव लौट रहा था। शाम करीब पांच के आसपास जब वह रेंगाल बहरी एवं ग्राम बरकसपाली के मध्य गायत्री मंदिर के आगे मेन रोड पर पीछे की तरफ से आ रहे लाल रंग का ईंट से लदे वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे निद्रावती अगरिया के कमर के नीचे दोनों पैरों में चोंट लगकर बुरी तरह कुचला गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। recent visitors 49

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 100 अत्याधुनिक नंद घर स्थापित करेगा वेदांता

•    साझेदारी के तहत सक्ती जिले की 100 ब्राउनफील्ड आँगनवाड़ियों को आधुनिक नंद घरों में तब्दील किया जाएगा •    वेदांता समूह ने भारत के 15 राज्यों में 7,000 नंद घर स्थापित कर ग्रामीण विकास को नई दिशा दी है, जहाँ शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में उन्नत सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं नई दिल्ली/ सिंघीतराई  सामुदायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए, वेदांता ग्रुप अपनी प्रमुख महिला और बाल विकास पहल 'प्रोजेक्ट नंद घर' के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के सक्ती जिले में 100 नंद घर स्थापित करेगा। यह महत्वाकांक्षी परियोजना वेदांता की सामाजिक प्रभाव शाखा अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (आफ) और सक्ती जिले के महिला और बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग के बीच साझेदारी के तहत चलाई जा रही है, जिसके लिए हाल ही में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह पहल वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पॉवर प्लांट (वीएलसीटीपीपी) द्वारा समर्थित है। सिंघीतराई में वीएलसीटीपीपी का निर्माणाधीन थर्मल पॉवर प्लांट है, जिसकी कुल क्षमता 1,200 मेगावाट है। सक्ती के महिला और बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग ने 100 ब्राउनफील्ड आँगनवाड़ियों की सूची तैयार की है, जिन्हें आधुनिक नंद घरों में बदलने का काम किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट नंद घर' वेदांता ग्रुप की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो पारंपरिक आँगनवाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाओं में बदलकर समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है। सक्ती जिले के महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले ने समुदाय के विकास के प्रति वेदांता ग्रुप की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा, "हमारे जिले की आँगनवाड़ियों को नंद घरों में बदलने के उद्देश्य से अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और वीएलसीटीपीपी के बीच हुई महत्वपूर्ण साझेदारी वास्तव में सराहनीय है। ये आधुनिक केंद्र एक बेहतर इकोसिस्टम से लैस होंगे, जिससे हमारे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, उनके समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा और महिलाएँ सशक्त बनेंगी। मुझे विश्वास है कि यह साझेदारी नए अवसर उत्पन्न करेगी और सक्ती जिले के जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।" शशि अरोड़ा, नंद घर के सीईओ ने कहा, "मैं छत्तीसगढ़ सरकार और सक्ती जिले के महिला और बाल विकास विभाग का आभारी हूँ, जिन्होंने हमें 100 मौजूदा आँगनवाड़ियों को तकनीकी दृष्टि से उन्नत नंद घर केंद्रों में बदलने की जिम्मेदारी दी है, ताकि बच्चों और महिलाओं का समग्र विकास हो सके। 15 राज्यों में पहले से 7,000 से अधिक नंद घर सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, और यह हमारा सौभाग्य है कि हम 5 लाख से भी अधिक बच्चों और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दे  रहे है। हम इस यात्रा को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि बच्चों की देखभाल के क्षेत्र में क्राँति लाई जा सके। हमारा मुख्य ध्यान कुपोषण से लड़ने, प्री-प्राइमरी शिक्षा को बेहतर बनाने और महिलाओं को सशक्त बनाने पर है। हम राज्य और केंद्र सरकारों के साथ मिलकर समुदायों को सशक्त बनाने और स्थायी बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं।" देवेंद्र कुमार पटेल, वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पॉवर प्लांट के मुख्य प्रचालन अधिकारी ने परियोजना की शुरुआत पर बोलते हुए कहा, "वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में, हम बड़े पैमाने पर महत्वपूर्ण निवेश कर रहे हैं, ताकि सामुदायिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके और जरूरतमंदों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। नंद घर पहल सक्ती जिले के बच्चों और महिलाओं के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है, जो परिवर्तनकारी अवसर प्रदान करती है और सतत विकास को प्रोत्साहित करती है। अपने केंद्रित दृष्टिकोण और अटूट समर्पण के साथ, यह परियोजना छत्तीसगढ़ के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने और एक उज्जवल तथा अधिक समृद्ध भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।" वेदांता समूह ने अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की प्रमुख पहल 'नंद घर' के माध्यम से ग्रामीण बाल देखभाल और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को आधुनिक रूप देने में अग्रणी भूमिका निभाई है। महिला और बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से स्थापित इस परियोजना का लक्ष्य देश भर की 13.7 लाख आँगनवाड़ियों के माध्यम से 7 करोड़ बच्चों और 2 करोड़ महिलाओं को सशक्त बनाना है। बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और कौशल विकास के अवसर प्रदान करके, यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों को भारत के विकास की मुख्यधारा से जोड़ती है। इस दिशा में, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (आफ) ने नंद घर नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए कई साझेदारियाँ की हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में पहले से ही 262 नंद घर संचालित हो रहे हैं। नंद घरों को इस प्रकार से डिज़ाइन किया गया है कि ये ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के जीवन में परिवर्तनकारी बदलाव ला सकें। सतत विकास को ध्यान में रखते हुए बनाए गए इन केंद्रों में आधुनिक सुविधाएँ जैसे स्मार्ट लर्निंग टूल्स, बिजली, स्वच्छ पेयजल और साफ-सुथरे शौचालय उपलब्ध हैं। ये केंद्र बच्चों और महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सक्षम वातावरण तैयार करते हैं। इंटरएक्टिव ई-लर्निंग मॉड्यूल्स और स्मार्ट टीवी के माध्यम से 3 से 6 साल के बच्चों को शिक्षा की एक आकर्षक दुनिया मिलती है, जो उन्हें औपचारिक स्कूलिंग के लिए तैयार करती है। स्मार्ट एजुकेशनल किट्स की उपलब्धता सीखने की प्रक्रिया को और भी मजेदार और प्रभावी बना देती है, जिससे बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है। शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने के अलावा, ये केंद्र कुपोषण से लड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहाँ बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पोषक आहार प्रदान किया जाता है। साथ ही, नियमित स्वास्थ्य जाँच, टीकाकरण अभियान और सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ भी प्रदान की जाती हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए, कौशल विकास कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है, जिससे उनकी क्षमताओं में वृद्धि होती है और आत्मनिर्भरता व आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा, क्रेडिट लिंकेज महिलाओं के लिए उद्यमिता के क्षेत्र में मार्ग प्रशस्त करते हैं, जिससे उनकी वित्तीय स्वतंत्रता और सामुदायिक उन्नति को बढ़ावा मिलता है। नंद घर के बारे में: नंद घर, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की एक प्रमुख सामाजिक पहल है, जो देश में आँगनवाड़ी सिस्टम को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। पूरे भारत में 15 राज्यों में फैले 7000 नंद घर बदलाव और सतत विकास के प्रतीक हैं और ये अब तक 2.8 लाख बच्चों और 2.1 लाख महिलाओं के जीवन में सकारात्मक … Read more