‘पहले पुराने वादे पूरे कर लें, फिर नए पर जाएं’, छत्तीसगढ़-भाजपा के निकाय चुनाव घोषणा पत्र पर पीसीसी चीफ का तंज

रायपुर। बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर अरुण साव के बयान कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि पहले बताएं कि अभी तक कितने वादे किए हैं, और कितने पूरे किए हैं? पहले अपने पुराने वादे पूरे कर लें, फिर नए वादों पर जाएं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा में बागी होकर चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही. इसके साथ उन्होंने कहा कि अधिकृत प्रत्याशी होने के बावजूद नाम वापस लेने वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है. वहीं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रचार में तेजी आने की बात कहते हुए कहा कि शानदार जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है. एक साल में सरकार ने कुछ काम नहीं किया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रचार के प्रचार अभियान की कमान संभालने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नगरी निकाय क्षेत्रों में क्या किया, यह जनता को बताएं. एक साल में सरकार ने कुछ भी नहीं किया. जनता के बीच झूठे वादे करके आएंगे. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63

चुनाव प्रचार के दौरान दिखा अलग अंदाज, छत्तीसगढ़-अंबिकापुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बनाकर खिलाया आलू दम

अंबिकापुर। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच, जहां सभी नेता जनसभाओं और रैलियों में व्यस्त हैं, वहीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपनी चुनावी प्रचार के बीच ऐसे अंदाज में नजर आईं जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने फार्म में मटर तोड़ते हुए और आलू दम बनाकर लोगों को परोसते नजर आईं. मंत्री का यह सादा और दिलचस्प अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके अलावा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार को भी बधाई दी. नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच, सभी नेता जनसभाओं और रैलियों में व्यस्त हैं, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने फार्म में मटर तोड़ते हुए और आलू दम बनाकर लोगों को परोसते नजर आईं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

लाइव शो के दौरान सोनू की पीठ में उठा भयानक दर्द, कराहते हुए पूरा किया शो

पुणे बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम के साथ सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि कैसे पुणे में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उनकी पीठ में भयानक दर्द उठा। ऐसा लगा कि रीढ़ की हड्डी में सूई जैसा चुभ रहा है। पर सिंगर ने कॉन्सर्ट पूरा किया और अपने फैंस को निराश नहीं किया। सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। वो कराहते हुए भी दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये उनकी जिंदगी का सबसे कठिन दिन रहा, लेकिन संतुष्टि भरा रहा। वो कहते हैं, 'मैं गा रहा था और हिल रहा था, जिससे ऐंठन शुरू हो गई, लेकिन मैंने किसी तरह से इसे संभाल लिया। मैं कभी भी लोगों की अपेक्षा से कम नहीं करना चाहता या कम नहीं देना चाहता। मुझे खुशी है कि ये सब ठीक रहा।' संगीत उस्ताद ने आगे कहा, 'लेकिन बहुत भयानक दर्द था, बहुत भयानक, ऐसा लग रहा था जैसे मेरी रीढ़ में सुई चुभो दी गई हो और अगर वह जरा सी भी हिलती तो रीढ़ में घुस जाती। सरस्वती जी ने कल रात मेरा हाथ पकड़ा था।' फैंस को हुई सोनू निगम की चिंता 51 साल के सिंगर ने सोनू निगम ने जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया, फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। एक इंस्टा यूजर ने लिखा, 'सरस्वती मां अपने पसंदीदा बच्चे का साथ कैसे नहीं दे सकतीं?' दूसरे ने लिखा, 'चाहे कुछ भी हो जाए, आपको कोई नहीं रोक सकता!' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

किराने दुकान के रुपए को लेकर था पिता-पुत्र में विवाद, मंगल मालवीय ने अपने बेटे अरविंद मालवीय की हत्या

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बड़ी घटना घटी है। भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई ने अपने बेटे को गोली मार दी है। उन्होंने गोली दोनाली बंदूक से मारी है। बेटे की मौत मौके पर ही हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही विधायक के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का नाम अरविंद मालवीय है। बड़े भाई ने मारी गोली दरअसल, बीजेपी के विधायक सतीश मालवीय हैं। उनके बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने ही बेटे को गोली मार दी है। गोली बारह बोर की बंदूक से मारी गई है। पुलिस के अनुसार यह घटना उज्जैन जिले के माकड़ौन तहसील की है। सतीश मालवीय घटिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि विधायक खुद चार भाई हैं। मंगल मालवीय उनके सबसे बड़े भाई हैं। एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि पिता-पुत्र की किराने की दुकान थी। सुबह करीब सवा नौ बजे पिता और पुत्र में किराने की दुकान के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। मृतक अरविंद को उसके पिता मंगल सिंह ने गोली मार दी है। पैसे को लेकर विवाद था। एडिशनल एसपी ने कहा कि मंगल मालवीय विधायक के भाई हैं लेकिन इनका करीब 20 सालों से कोई संबंध नहीं है। मंगल मालवीय अलग रह रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे अलग रहते थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मंगल मालवीय ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी है। बेटे के सिर में गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, शव को पीएम के लिए अस्पताल में लाया गया है। उज्जैन के माकड़ौन थाने का मामला मामला उज्जैन जिले के माकड़ौन तहसील के सुचाई गांव का बताया जा रहा है, जहां करीब सुबह 9 बजे मंगल मालवीय ने अपने बेटे अरविंद मालवीय को जमीन और किराना दुकान से जुड़े विवाद पर गोली मार दी, दोनों के बीच सुबह के वक्त बहर हो रही थी, जहां मंगल मालवीय ने अपनी 12 बोर बंदूक से फायरिंग कर दी, एक गोली सीधे उसके सिर में लगी तो दूसरी गोली सीने में लगी, जिससे अरविंद बुरी तरह घायल हो गया. घर में मौजूद लोगों ने देखा तो सब घबरा गए और आनन फानन में अरविंद को उज्जैन रेफर किया गया, लेकिन उसे बचाया हीं जा सका. अरविंद की पत्नी और बेटा है.   जमीन से जुड़ा था मामला बीजेपी विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय के दो बेटे हैं, उनकी माकड़ौन सात बीघा जमी है, जिसको लेकर मंगल सिंह के परिवार में विवाद चल रहा था, इसके अलावा पिता-बेटे के बीच देवास के सुनवानी गांव में भी जमीन को लेकर कई बार कहा सुनी हो चुकी है. लेकिन आज सुबह विवाद ज्यादा बढ़ गया था, जिससे मंगल सिंह ने फायरिंग कर दी, फिलहाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है. बता दें कि मंगल मालवीय के पिता नागूलाल मालवीय भी क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं, जबकि उनके छोटे भाई सतीश मालवीय वर्तमान विधायक हैं, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और बड़ी संख्या में लोग जुट गए. वहीं मामला विधायक से जुड़ा होने की वजह से भीड़ भी जुट गई थी.   इलाके में तनाव घटना के बाद से माकड़ौन और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी मंगल मालवीय से पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

शेफाली शाह की वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम 3’ में हुई हुमा कुरैशी की एंट्री

मुंबई एक्ट्रेस शेफाली शाह की पॉपुलर वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस बीच एक खबर सामने आई है कि इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड हासिल कर चुके इस वेब शो में हुमा कुरैशी भी नजर आने वाली हैं। वो इस शो में निगेटिव रोल में नजर आएंगी। यानी अब डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का सामना हुमा से होगा। रिपोर्ट के अनुसार, Delhi Crime 3 अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है। पोर्टल ने खुलासा किया कि हुमा कुरैशी शो इस वेब शो में हुमा कुरैशी को शामिल किया गया है, जो शेफाली शाह के सामने खड़ी नजर आ सकती हैं। उनका मुकाबला शेफाली शाह के किरदार डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी से होगा। निगेटिव रोल में नजर आएंगी हुमा! इस रिपोर्ट में हुमा कुरैशी का बयान भी शामिल है, जिसमें उन्होंने सीरीज में निगेटिव रोल में कास्ट होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'जब प्रोड्यूसर्स ने मुझे इस इंटरनेशनल लेवल पर फेमस शो के तीसरे सीजन के लिए निगेटिव रोल के लिए संपर्क किया तो मैं बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रही थी।' तनुज चोपड़ा ने दिया तीसरे सीजन का डायरेक्शन इस शो में शेफाली शाह, हुमा कुरैशी के अलावा रसिका दुग्गल नीति सिंह के रोल में अपना किरदार फिर दोहराएंगी। राजेश तैलंग इंस्पेक्टर भूपेंद्र के रूप में वापसी करेंगे। तीसरे सीजन का निर्देशन तनुज चोपड़ा ने किया है। यह सीरीज दिल्ली में जघन्य अपराधों की पुलिस जांच को दिखाती है। पहला सीजन 2012 के दिल्ली गैंग रेप पर आधारित था और दूसरे सीजन में कच्छा बनियान गिरोह के अपराधों को दिखाया गया था। 'दिल्ली क्राइम 3' रिलीज डेट? इस शो को इसी साल नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन 1 फरवरी को शेफाली शाह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'लाइट्स, कैमरा, टुडम- आप आने वाली चीजों के लिए तैयार नहीं हैं। 3 फरवरी को #NextonNetflixIndia पर जानें क्या है। #DelhiCrimeS3OnNetflix पर एक नजर डालें।' हुमा कुरैशी की अपकमिंग मूवी बता दें कि हुमा कुरैशी ने OTT पर 'महारानी' और 'मिथ्या' जैसे शोज में दमदार एक्टिंग की है। फिल्मों की बात करें तो उन्हें अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ 'जॉली एलएलबी 3' में देखा जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53

तीन दिन बाद प्रदेश में दिन-रात के पारे में 3 डिग्री की गिरावट की संभवना

भोपाल मध्यप्रदेश में सुबह और रात में ठंड का असर है, जबकि दिन में धूप चुभ रही है। इसके साथ अब कोहरा भी छा रहा है। रविवार को ग्वालियर, नीमच, मुरैना, श्योपुर, मंदसौर और भिंड में कोहरा रहा। ऐसा ही मौसम सोमवार सुबह भी है। मौसम विभाग के मुताबिक, तीन दिन बाद प्रदेश में दिन-रात के पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जबकि 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान भी है। ग्वालियर-जबलपुर समेत कई शहरों में दिन के पारे में गिरावट रविवार को ग्वालियर-चंबल में कहीं-कहीं बादल भी छाए रहे। वहीं, कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। ग्वालियर में 1.9 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 27.4 डिग्री रहा। धार में 2.4 डिग्री की गिरावट हुई और तापमान 26.7 डिग्री पर आ गया। बैतूल, गुना, खंडवा, रतलाम, शिवपुरी, दमोह, जबलपुर, नौगांव, रीवा, सागर, सतना, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में भी पारा लुढ़क गया। इधर, शनिवार-रविवार की रात में भी कई शहरों में पारे में मामूली गिरावट देखने को मिली। आज से नया सिस्टम 3 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने के आसार है। वहीं, 8 फरवरी को भी एक सिस्टम एक्टिव हो सकता है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश के कुछ हिस्से में पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। जिससे दिन-रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अगले 2 दिन ऐसा मौसम     3 फरवरी: मंदसौर, शिवपुरी, दतिया, भिंड में हल्के से मध्यम कोहरा रह सकता है। नीमच, ग्वालियर, मुरैना और श्योपुर में कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाया रह सकता है।     4 फरवरी: प्रदेश में कहीं-कहीं पारे में हल्की गिरावट हो सकती है। दिन में धूप वाला मौसम रहेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56

मुस्लिम शायर डॉ. अंजुम बाराबंकवी ने प्रभु श्रीराम पर लिखी ऐसी गजल, तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए पीएम मोदी

भोपाल अयोध्या में भगवान श्रीराम की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने की खुशी और उत्साह हर तरफ छाया हुआ है। इसी उमंग को साहित्य में भी खूबसूरत अंदाज में परोसा जा रहा है। राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध शायर डॉ अंजुम बाराबंकवी ने भी इस संदर्भ में एक गजल लिखी है। उन्होंने अपनी यह गजल पीएम नरेंद्र मोदी के अवलोकन के लिए भेजी थी। जिस पर प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम मोदी के हस्ताक्षरित पत्र डॉ अंजुम बाराबंकवी के नाम आया है। पीएम मोदी ने शायर की भगवान राम के लिए भावनाओं को सराहनीय बताया है। साथ ही कहा है कि आप जैसे देशवासियों द्वारा किए जा रहे प्रयास राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। यह लिखा चिट्ठी में नेहपूर्ण पत्र के माध्यम से अपने विचारों को मुझसे साझा करने के लिए आभार। अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर अपनी प्रसन्नता को 'राम ग़ज़ल' लिखकर अभिव्यक्त करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 'राम ग़ज़ल' में प्रभु श्री राम के प्रति अपने प्रेम को आपने बहुत सुंदर ढंग से दर्शाया है। कहा भी गया है- 'रामो विग्रहवान् धर्मः' अर्थात् प्रभु श्री राम साक्षात् धर्म के, यानि कर्तव्य के सजीव स्वरूप हैं। हमारी संस्कृति के आधार प्रभु श्री राम से हमें विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, दृढता, साहस, सत्यनिष्ठा और समभाव रखते हुए जीवन में आगे बढ़ने की सीख मिलती है। यह देखना सुखद है कि अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर में उनके दर्शन के लिए देश-विदेश से अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आस्था और अध्यात्म के केन्द्रों के रूप में अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी व विन्ध्याचल सहित हमारे विभिन्न पावन स्थल स्थानीय अर्थव्यवस्था व रोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अपनी समृद्ध विरासत पर गर्व के भाव के साथ अमृत काल में एक भव्य व विकसित भारत के निर्माण की दिशा में हम अग्रसर हैं। मुझे विश्वास है कि आप जैसे देशवासियों द्वारा किए जा रहे प्रयास राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। यह है डॉ अंजुम बाराबंकवी की राम गजल दूर लगते हैं मगर पास हैं दशरथ नन्दन मेरी हर साँस का विश्वास हैं दशरथ नन्दन दिल के काग़ज़ पे कई बार लिखा है मैंने इक महकता हुआ अहसास हैं दशरथ नन्दन दूसरे लोगों के बारे में नहीं जानता हूँ मेरे जीवन में बहुत ख़ास हैं दशरथ नन्दन और कुछ दिन में समझ जाएगी छोटी दुनिया हम ग़रीबों की बड़ी आस हैं दशरथ नन्दन आप इस तरह समझ लीजिए मेरी अपनी ज़िन्दगी के लिए मधुमास हैं दशरथ नन्दन ये जो दौलत है मेरे सामने मिट्टी भी नहीं मेरी क़िस्मत के मेरे पास हैं दशरथ नन्दन मेरी ये बात भी जो चाहे परख सकता है सच के हर रूप के अक्कास हैं दशरथ नन्दन   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28