Monday, July 6, 2026 3:51 am

तीन शतक लगाते ही तोड़ सकते है क्रिस गेल का रिकॉर्ड, विराट कोहली छह महीने बाद वनडे फॉर्मेट में खेलने उतरेंगे

नई दिल्ली भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली छह महीने बाद वनडे फॉर्मेट में खेलने उतरेंगे। खेल के सबसे लंबे प्रारूप में ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर लगातार आउट हो रहे कोहली के लिए वनडे में भी यही समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि फैंस को उम्मीद है कि कोहली जल्द ही फॉर्म में लौटेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली के पास आलोचकों को बल्ले से जवाब देने का मौका है। वहीं वह चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में फॉर्म हासिल कर सकते हैं। विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 1340 रन बनाए हैं। अगर वह आगामी वनडे सीरीज में 293 रन बना लेते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ देंगे। वहीं भारत के पूर्व कप्तान अगर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 195 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह भारत बनाम इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। एमएस धोनी के नाम ये रिकॉर्ड है। उन्होंने 1546 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में 13 साल बाद वापसी की थी और मैच भी खेला। हालांकि वह रेलवे के खिलाफ मुकाबले में कुछ कमाल नहीं दिखा सके। वह पहली पारी में केवल 15 गेंद खेलकर छह रन बनाने के बाद आउट हो गए थे। चैंपियंस ट्रॉफी से पूर्व भारत को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। तीन वनडे मुकाबले नागपुर, अहमदाबाद और कटक में खेले जाएंगे, जहां पारंपरिक रूप से बड़े स्कोर बनते हैं। recent visitors 39

हीटिंग टूल के बिना ऐसे करें घुंघराले बाल

महिलाएं अलग-अलग हेयरस्टाइल पसंद करती हैं, लेकिन हीटिंग टूल्स से बालों को नुकसान हो सकता है। अगर आप बिना किसी हीटिंग टूल के अपने बालों में खूबसूरत और नेचुरल कर्ल पाना चाहती हैं, तो कुछ आसान घरेलू तरीकों को आजमा सकती हैं। परफेक्ट कर्ल्स कर सकते हैं। ये तरीके न केवल सुरक्षित हैं बल्कि आपके बालों को नुकसान पहुंचाए बिना स्टाइलिश लुक भी देते हैं। रोजाना हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बाल कमजोर होकर टूट सकते हैं। ऐसे में नेचुरल तरीके अपनाना बेहतर होता है। एक अनोखा तरीका बैलून की मदद से कर्ल्स बनाना है। इसके अलावा आप ये हैक्‍स भी अपना सकते हैं ब्रेडिंग बालों को हल्का गीला करें और दो या चार भागों में बांट लें। हर सेक्शन में टाइट चोटी बनाकर रातभर छोड़ दें। सुबह चोटी खोलने पर आपको सॉफ्ट और नैचुरल कर्ल मिलेंगे। बेहतर रिजल्ट के लिए हल्का हेयर स्प्रे या सीरम लगा सकती हैं। अगर आप टाइट चोटी बनाएंगी, तो टाइट कर्ल मिलेंगे, और लूज़ चोटी से वेवी कर्ल मिलेंगे। ट्विस्ट एंड पिन बालों को थोड़ा गीला करें और छोटे-छोटे सेक्शन में बांट लें। हर सेक्शन को ट्विस्ट करके छोटी-छोटी बन बना लें और बॉबी पिन से फिक्स कर लें। 5-6 घंटे बाद इन्हें खोलें, तो आपको सॉफ्ट, बाउंसी और नैचुरल कर्ल मिलेंगे। जुराब से कर्लिंग लंबी जुराब को रोल करके डोनट शेप में बना लें। बालों को हाई पोनीटेल में बांधकर जुराब के चारों ओर लपेटें और बन बना लें। इसे रातभर छोड़ दें। सुबह खोलने पर आपको खूबसूरत वेवी कर्ल मिलेंगे, जो बहुत नैचुरल लगते हैं। रोलर्स या पेपर टॉवल रोलिंग बालों को हल्का गीला करें और छोटे-छोटे सेक्शन में बांट लें। हर सेक्शन को रोलर या पेपर टॉवल में लपेटें और क्लिप से फिक्स कर लें। 5-6 घंटे बाद रोलर्स खोलें और हल्के हाथों से सेट करें। इससे आपको क्लासिक और टाइट कर्ल मिलेंगे। हेयरबैंड कर्लिंग सिर पर एक बड़ा हेयर बैंड पहनें और बालों को छोटे-छोटे सेक्शन्स में बांटकर बैंड के चारों ओर लपेटें। इसे रातभर छोड़ दें और सुबह खोलकर उंगलियों से सेट करें। यह तरीका स्मूद और नैचुरल वेवी लुक देता है। recent visitors 32

मुख्यमंत्री साय बोले – कांग्रेस के घोषणा पत्र भाजपा के ‘अटल संकल्प पत्र’ का कॉपी-पेस्ट

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के ‘अटल संकल्प पत्र’ का कॉपी-पेस्ट बताया है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर पिछले नगरीय निकाय चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि निश्चित रूप पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. अरविंद केजरीवाल के 10 साल के छल को जनता जान चुकी है. भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है. लोगों ने मोदी जी के काम को देखा है. recent visitors 41

बस्सी, कानोता और बांसखोह में व्याख्याताओं के 90 प्रतिशत पद भरे : उच्च शिक्षा मंत्री

जयपुर, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि बस्सी विधानसभा क्षेत्र के बस्सी, कानोता तथा बांसखोह में संचालित महाविद्यालयों में व्याख्याताओं के 90 प्रतिशत पद भरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्‍न विषयों में सहायक आचार्यों के 1 हजार 936 रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए राजस्‍थान लोक सेवा आयोग अजमेर को अभ्यर्थना प्रेषित की गयी है। जिन पर भर्ती कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। महाविद्यालयों में रिक्त पदों को नियमानुसार चयनित अभ्‍यर्थी उपलब्ध होने पर यथासम्भव भरा जा सकेगा। उच्च शिक्षा मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बस्सी में संचालित राजकीय महाविद्यालय में व्याख्याताओं के 18 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 16 भरे हुए हैं। बांसखोह में संचालित राजकीय कन्या महाविद्यालय में सभी स्वीकृत 7 पद भरे हुए हैं। इसी प्रकार कानोता में संचालित राजकीय महाविद्यालय में व्याख्याताओं के 7 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 6 पद भरे हुए हैं। डॉ. बैरवा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर विद्या संबल योजना के तहत शिक्षकों को लगाकर अध्यापन कार्य किया जा रहा है। इससे पहले विधायक श्री लक्ष्मण के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री ने बस्‍सी, कानोता तथा बांसखोह के राजकीय महाविद्यालयों में विषयवार शिक्षकों के स्‍वीकृत, कार्यरत एवं रिक्‍त पदों का विवरण सदन के पटल पर रखा। recent visitors 51

कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज राजीव भवन रायपुर में घोषणा पत्र जारी किया, जिसका नाम “जन घोषणा पत्र” दिया गया है. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. जानिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या है खास     तालाबों का संरक्षण व सौंदर्यीकरण की विषेश पहल की जाएगी।     घाटों एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाए जाएंगे।     शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था की जाएगी।     महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।     सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था की जाएगी।     श्रद्धांजली राशि योजना के तहत बीपीएल कार्डधारियों को 2000 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए दिया जाएगा।     निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।     सम्पत्तिकर, समेकितकर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी।     आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है वहां सुविधा दी जाएगी।     मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा।     प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी।     प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लायब्रेरी खोला जाएगा।     नगरीय निकाय द्वारा आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा।     यूजर चार्ज का युक्ती-युक्तकरण किया जाएगा।     शहर को धुल मुक्त बनाने आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।     पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी एवं स्थान को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा।     चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जाएगा एवं वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वेंडिग-जोन चिन्हांकित कर व्यवसाय के लिए उचित स्थान दिया जाएगा।     विकास कार्य में पारदर्शिता सामूहिक जिम्मेदारी एवं कसावट की दृष्टि से निकायों के अध्यक्षों के पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिए गए अधिकार वापस करते हुए प्रत्येक भुगतान में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के चेक हस्ताक्षर करने के अधिकार वापस दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा।     कन्या विवाह के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।     सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू करेंगे।     शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने के लिए धारणा अधिकार दिया जाएगा।     सभी को पात्रतानुसार वृध्दा, दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों को पेंशन सुविधा प्राप्त हो सुनिश्चित किया जाएगा।     सभी सरकारी स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।     सभी वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण।     स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन देंगे।     जन्म-मृत्यु एवं मैरिज सर्टीफिकेट को घर पहुंच सुविधा प्रदान की जाएगा।     युवाओं को रोजगार देने के लिए सभी निकाय क्षेत्रो में यूथ हब बनाया जाएगा।     महिला स्वसहायता समूहो को रोजगार देने विशेष पहल।     सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान करेंगे।     कांग्रेस शासित सभी निकायों में जनता को उनके कार्यों के पूर्ण होने की समय सीमा निर्धारित कर सिटीजन चार्टर बनाया जाएगा।     संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर पर भूगतान करने पर विषेश छूट प्रदान की जाएगी।     सभी नगर निगमों में पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जाएगा।     प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जाएगा।     नगरों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाया जाएगा।   recent visitors 37

डिप्टी सीएम ने कहा, मुझे पता लगा कि किसान वल्लभ भवन आ रहे हैं तो सरकार खुद उनके पास आ गई

भोपाल बिजली के बढ़े रेट और फसल के कम दाम जैसे कई मुद्दों पर भोपाल पहुंचे प्रदेशभर के किसानों ने धरना खत्म कर दिया है। किसान मंत्रालय का घेराव करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा धरनास्थल पर पहुंच गए। डिप्टी सीएम ने कहा, मुझे पता लगा कि किसान वल्लभ भवन आ रहे हैं तो सरकार खुद उनके पास आ गई। डिप्टी सीएम ने किसानों की सारी मांगों को पूरा करने की बात कही। इसके बाद किसानों ने शिकायती आवेदनों से भरा झोला डिप्टी सीएम को सौंप दिया। देवड़ा बोले- सरकार ने हमेशा किसानों के हित में निर्णय किए डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, 'प्रदेश सरकार ने समय-समय पर किसानों के हित में निर्णय लिए हैं। जो भी शिकायती ज्ञापन मिले हैं, उनका जल्द समाधान किया जाएगा। किसान हमारे हैं, हम आपसे अलग नहीं हैं। हम आपके साथ खड़े हैं।' इसके बाद किसानों ने शिकायती आवेदनों से भरा झोला डिप्टी सीएम को सौंप दिया। 'सरकार अच्छे रेट के नाम पर झुनझुना पकड़ा देती है' भारतीय किसान संघ के बैनर तले जुटे किसान लिंक रोड नंबर-1 स्थित ऑफिस के सामने धरना दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार फसलों के अच्छे रेट के नाम पर हर बार झुनझुना पकड़ा देती है। संघ के मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान ने कहा, प्रदेश में किसान राजस्व विभाग के फौती नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, बटांकन, नक्शा सुधार जैसे कार्यों में की जा रही लूट से परेशान हो गया है। पटवारी से एक चिड़िया भी बनवाना हो तो रिश्वत देनी पड़ती है हरदा से आए किसान ने कहा, मेरे पास सात एकड़ जमीन है। सागौन लगाया था, उसे काटने की अनुमति नहीं मिल रही है। सूर्या कलेक्शन में पांच साल से रुपए जमा कर रह हैं। इसकी रसीदें भी हैं, लेकिन अब पैसा नहीं मिल रहा है। फसलों के रेट अच्छे नहीं मिलते। सभी काम रिश्वत देने के बाद होते हैं। पटवारी से एक चिड़िया बनवाना हो तो रिश्वत देना पड़ता है। इसमें तो सब बड़े-बड़े लोग भी शामिल हैं। किसान का कहना है कि जब तक वोट नहीं डलते तब तक सब बात सुनते हैं। अब वोट देकर राजा बना दिया, तो उन्होंने हमें अपने हाल पर छोड़ दिया। ऐसे ही काम हो रहे होते तो बच्चों को वहां छोड़कर यहां थोड़े ही आते। हमें इसमें मजा थोड़े ही आता है। बड़ी संख्या में तैनात रही पुलिस ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की तैयारी और डामरीकरण के चलते किसानों को मुख्य सड़क पर धरने की अनुमति नहीं दी गई। इसके चलते संघ कार्यालय के ठीक सामने सर्विस रोड पर धरना प्रदर्शन किया गया। किसान नेताओं का दोपहर 3 बजे के बाद किसान वल्लभ भवन का घेराव करने का प्लान था। उधर, पुलिस ने बेरिकेडिंग कर रखी थी। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। recent visitors 44

Ed Sheeran ने स्ट्रीट पर करवाई चंपी

चेन्नई ग्लोबल पॉप सेंसेशन एड शीरन इस वक्त चेन्नई में हैं और 5 फरवरी 2025 को अपना लाइव कॉन्सर्ट करेंगे। इससे पहले उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो स्ट्रीट पर देसी अंदाज में हेड मसाज करवाते दिख रहे हैं। उनका चंपी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस भर-भरकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। Ed Sheeran इस वक्त +-=÷× टूर (मैथमेटिक्स टूर) के लिए इंडिया में हैं। वो 5 फरवरी, बुधवार को चेन्नई में परफॉर्म करेंगे। इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इसमें एक आदमी उन्हें तगड़ा हेड मसाज दे रहा है और सिंगर खूब इंजॉय कर रहे हैं। वो खुश दिख रहे हैं और हैरान भी। एड शीरन का वीडियो वायरल ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'अब अगर आप गाने के लिरिक्स भूल गए तो हमें कारण पता चल जाएगा।' दूसरे ने लिखा, 'ब्रो एड शीरन को कल परफॉर्म करना है, प्लीज ध्यान से।' 30 जनवरी को शुरू किया था इंडिया टूर एड शीरन इंडिया में 6 शहरों में टूर कर रहे हैं। उन्होंने 30 जनवरी को अपना पहला कॉन्सर्ट पुणे में किया था। उनका दूसरा कॉन्सर्ट संडे को हैदराबाद में था। अब वो चेन्नई में लाइव शो करेंगे। 15 फरवरी को दिल्ली में फाइनल कॉन्सर्ट एड शीरन के साथ चेन्नई में जोनिता गांधी भी परफॉर्म करेंगी। इसके बाद वो 8 फरवरी को बेंगलुरु में परफॉर्म करेंगे। फिर 12 फरवरी को शिलॉन्ग में लाइव शो है। 'परफेक्ट' सिंगर का फाइनल कॉन्सर्ट 15 फरवरी को दिल्ली में होगा। यहां पर Lisa Mishra उन्हें ज्वॉइन करेंगी। recent visitors 56