Sunday, July 5, 2026 7:06 pm

कृषकों के भुगतान को आसान बनाने के लिये ई-अनुज्ञा प्रणाली लागू

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण एवं समस्याओं के निराकरण के लिये प्रतिबद्ध है। किसानों की उपज का भुगतान आसान बनाने के लिये प्रदेश में ई-अनुज्ञा प्रणाली लागू की गई है। कृषकों को इस प्रणाली से जोड़कर प्रत्येक भुगतान की एंट्री ई-अनुज्ञा पोर्टल पर हो रही है। व्यापारियों द्वारा इस प्रणाली का इस्तेमाल कर क्रय की गई कृषि उपज के परिवहन के लिये गेट पास बनाये जा रहे हैं। रिकॉर्ड संधारण में इस प्रणाली से बहुत लाभ हुआ है। ई-मंडी योजना, ई-अनुज्ञा प्रणाली का विस्तारित रूप है। मंडियों में इस योजना के लागू होने से मैनुअली संधारित रिकॉर्ड धीर-धीरे समाप्त हो रहा है। ई-मंडी योजना मंडी प्रांगण के अंदर कृषकों को प्रवेश से लेकर नीलामी, तौल और भुगतान की प्रक्रिया को इलेक्ट्रॉनिकली कैप्चर करने की प्रक्रिया है। योजना को स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट वर्ष 2023 प्रदान किया गया है।   recent visitors 35

अगर ये सरकार निवेश लाने की बात करती है तो पहले ये बताए कि इसके पहले की इन्वेस्टर मीट से क्या प्रदेश का आर्थिक विकास हुआ ? : नेता प्रतिपक्ष सिंघार

 भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज दिनांक 5 फरवरी को मीडिया से विभिन्न मुद्दों पर संवाद कर सरकार को घेरा है।  बालिका स्कूटी योजना: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बच्चों का शिक्षा सत्र अब खत्म होने को है और स्कूटी योजना को लेकर अगर आज सरकार जागी है तो कांग्रेस पार्टी की वजह से जागी है। हमनें 2 छात्राओं को स्कूटी प्रदान की। क्यों सरकार एक साल से कुम्भकर्ण की नींद सो रही थी ? उन्होंने कहा कि लाडली बहना को आप पैसा दे रहें है, तो उन्ही महिलाओं की मेधावी बच्चियों को क्यों योजना का लाभ नही दे रहे। वहीं लैपटॉप कब देंगे इसकी जानकारी भी सरकार को देना चाहिए। उमंग सिंघार ने कहा कि देर आये दुरुस्त आये लेकिन मोहन यादव जी को घोषणा करना चाहिए कि ये योजना 5 साल चले।  किसान संघ आंदोलन: नेता प्रतिपक्ष ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसान संघ का आन्दोलन एक नूराकुश्ती है। यही लोग पक्ष और यही विपक्ष बन रहे हैं। चुनाव के समय इन्ही आरएसएस वालों ने पर्चे बांटे थे और 3100 रुपये धान और 2700 रुपये गेंहू के देने की बात की थी। मगर एक साल से प्रदेश के किसानों को ये दाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्या आरएसएस के लोग किसानों को इसका जवाब देंगे? किसान संघ को भी ये बताना चाहिए। उन्होंने कहा जब विधानसभा के अंदर कांग्रेस विधायक किसानों की खाद और अन्य मांगों पर लड़ रहे थे, उस वक्त ये किसान संघ कहाँ गया था ? उस वक्त इन्हें किसानों की याद क्यों नहीं आयी ? अगर इन्हें बाकई में किसानों की चिंता है तो ये मुख्यमंत्री से तत्काल धान के 3100 और गेहूं के 2700 की घोषणा करवाएं। किसान संघ में जो अच्छे नेता थे, शिवकुमार कक्काजी जैसे उनको बाहर कर दिया गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा इन्ही की खुद की सरकार है तो प्रदर्शन की क्या जरूरत है, तत्काल बैठकर घोषणा करवाना चाहिए।  सौरभ शर्मा जांच: वहीं सौरभ शर्मा जांच पर बोलते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि सौरभ शर्मा मामले में लग रहा है कि खोदा पहाड़ और निकली चुहिया। बड़े मगरमच्छ कहाँ गए ? जांच में इतनी चीजें सामने आईं उसपर संज्ञान क्यों नही लिया जा रहा है क्या इसमें मंत्री इन्वॉल्व नहीं है ? इसकी जांच करनी चाहिए। सरकार इतने घोटाले कर रही है कि वो चाहती ही नहीं कि सदन में स्वेतपत्र और लोकायुक्त प्रतिवेदन चर्चा में आये।  इन्वेस्टर मीट: वहीं भोपाल में होने वाली इन्वेस्टर मीट को लेकर कहा कि आज देश में कितना कर्ज है ये मोदी जी को भी पता है और प्रदेश पर कितना कर्ज है ये मध्यप्रदेश के लोगों को पता है। अगर ये सरकार निवेश लाने की बात करती है तो पहले ये बताए कि इसके पहले की इन्वेस्टर मीट से क्या प्रदेश का आर्थिक विकास हुआ ? क्या देश आत्मनिर्भर हुआ क्या देश के युवाओं को 2 करोड़ नौकरी मिली क्या देश के किसानों को अब तक एमएसपी मिली ये सिर्फ दिखावा करते है और चुनाव के पहले घोषणाएं करके सरकार बनाने में विश्वास करते हैं और आम जनता को भूल जाते हैं। recent visitors 29

आईएमआर, एमएमआर में सुधार के लिये फोकस्ड एप्रोच से करें कार्य : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सरकार प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने चिकित्सकीय स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति, अधोसंरचनात्मक विकास कार्य, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और प्रदेश के स्वास्थ्य मानकों में सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों पर विस्तृत समीक्षा कर दिशा निर्देश दिये। 50 प्रतिशत सीएचसी का एफआरयू में किया जायेगा उन्नयन उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि चिकित्सक एवं सहायक चिकित्सकीय स्टॉफ की भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अगले वर्ष तक प्रदेश के 50 प्रतिशत सीएचसी को एफआरयू में उन्नयन किया जाना है। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की करें रियल-टाइम मॉनिटरिंग उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा के लिए विशेष निगरानी तंत्र स्थापित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग से परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन जिलों में स्वास्थ्य मानकों की स्थिति ठीक नहीं है, वहां स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सुधारने के लिए कारकों का गहन विश्लेषण किया जाए और विशेष प्रयास किए जाएं। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 9 और 25 तारीख़ को आयोजित होने वाले एएनसी जांच दिवस के प्रति व्यापक जागरूकता का प्रसार किया जाए जिससे अधिक से अधिक गर्भवती महिलाएं इसका लाभ उठा सकें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की गर्भ-धारण से प्रसव पूर्व तक सभी अनिवार्य जांचों को सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि समय पर सभी आवश्यक जांचें न केवल सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करेंगी बल्कि शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर में भी कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी का समय पर चिन्हांकन कर आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष निगरानी प्रणाली लागू की जाए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिये कि शिशु और मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए फोकस्ड एप्रोच अपनाएं। स्वास्थ्य मानको की स्थिति जिन जिलों में ठीक नहीं है वहाँ कारकों को चिन्हांकित करके विशेष प्रयास किये जायें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इन जिलों में नियमित दौरा कर जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, आयुक्त श्री तरुण राठी, संचालक श्री प्रवीण सिंह अढ़ायच, मिशन संचालक एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना, संचालक श्री दिनेश श्रीवास्तव सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।   recent visitors 43

लेजेन्ड 90 की आयोजन समिति के सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री साय से मुलाकात की

रायपुर लेजेन्ड 90 क्रिकेट लीग दिनांक 06 फरवरी 2025 से 18 फरवरी 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रिय क्रिकेट स्डेडियम में आयोजित की जा रही है। लेजेन्ड 90 क्रिकेट लीग अंर्तराष्ट्रिय स्तर की लीग है जिसका आयोजन पूर्व में श्रीलंका सहित अनेक देशों में हुआ है। इस वर्ष उक्त लीग के आयोजन का सम्मान भारत को प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता में अनेक राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहें है, जिनमें कीस गेल, डेविड वार्नर, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मैथ्यु वेड, मोइन अली, एरोन फींच, तिसारा परेरा, रॉबीन उथ्थपा, दिनेश कार्तिक, शॉन मार्श, मार्टिन गप्टिल, केदार जाधव, बेन डंक, साकिब अल हसन, तथा डेनियल किश्यचन आदि सम्मिलित हैं। इसी तारतम्य में आज दिनांक 05 फरवरी 2025 को लेजेन्ड 90 की आयोजन समिति के सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से मुलाकात की । लेजेन्ड 90 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुणेश सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री महोदय को छत्तीसगढ़ वारीयर्स टीम की 21 नंबर (मुख्यमंत्री महोदय के जन्मतिथि के अनुसार) की जर्सी भेंट की तथा प्रतियोगिता हेतु विशेष निमंत्रण दिया। साथ ही परिहार जी ने मुख्यमंत्री जी का प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। तरुणेश परिहार जी के अतिरिक्त आयोजन समिति से बलविन्दर सिंह एवं राहुल भदौरीया (संचालक स्र्पोट्स मिंट), सदन घोष (संचालक यारों), गौरव बत्रा, राजीव सोनी आदि उपस्थित रहे।   recent visitors 34

भोपाल, इंदौर-उज्जैन में पारा लुढ़केगा, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बादल छाए, बारिश की संभावना

भोपाल  मध्‍य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। दिन के समय जहां गर्मी का अहसास शुरू हो गया है वहीं सुबह और रात के समय अभी भी ठंड का असर कायम है। आज 5 फरवरी की सुबह से ही मध्‍य प्रदेश के कई शहरों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसके चलते लोगों ने फिर से ठिठुरन महसूस की। कहा जा सकता है कि बसंत पंचमी के बाद भी अभी सर्दी का मौसम पूरी तरह से बीता नहीं है। इस बीच मौसम के जानकारों का ताजा अनुमान है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम बदल सकता है। कुछ शहरों में गरज और चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। प्रदेश का मौसम मंगलवार को मिलाजुला रहा। तीखी धूप की वजह से पूर्वी इलाकों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़े हैं, लेकिन पश्चिमी इलाकों में धूप-छांव की वजह से तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ। हालांकि भोपाल और इंदौर में रात के तापमान में जरूर मामूली गिरावट आई है। इसकी मुख्य वजह पश्चिमी विभोक्ष है, जो द्रोणिका के रूप में पाकिस्तान पर है। भोपाल, इंदौर-उज्जैन में पारा लुढ़केगा। वहीं, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। बाकी जिलों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे पहले मंगलवार को ग्वालियर, मंदसौर, नीमच, भिंड, दतिया, मुरैना और श्योपुर में कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति बनी रही। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। हालांकि, मंडला में तापमान 34.7 डिग्री, सिवनी में 33.4 डिग्री, जबलपुर में 33.3 डिग्री, दमोह में 33 डिग्री रहा। भोपाल में 31.7 डिग्री, इंदौर में 30.6 डिग्री, ग्वालियर में 26.1 डिग्री और उज्जैन में पारा 30 डिग्री पर आ गया। सुबह और रात में ही ठंड का असर रहेगा मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी में सुबह और रात में ही ठंड का असर देखने को मिलेगा। दिन में तेज धूप खिली रहेगी, जिससे दिन गर्म ही रहेंगे। 20 फरवरी से यह असर और कम हो जाएगा। 12-13 फरवरी को बारिश के असर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश के कुछ हिस्से में पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। जिससे दिन-रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अभी दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। फरवरी में 10 साल का ट्रेंड, तीनों मौसम का असर प्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो फरवरी महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार रहेगा, जबकि रात में 10 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी में सबसे ज्यादा ग्वालियर ठिठुरता है। पिछले साल यहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंचा था, लेकिन इससे पहले 5 डिग्री के नीचे ही रहा है। जबलपुर में दिन में गर्मी और रात में ठंड रहती है। recent visitors 31

प्रतिबंधित संगठनों के साथ समझौतों से त्रिपुरा में शांति और समृद्धि आई: शाह

अगरतला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि त्रिपुरा अब देश के अन्य हिस्सों से पूरी तरह से जुड़ गया है, और प्रतिबंधित संगठनों के साथ समझौतों से इस पूर्वोत्तर राज्य में शांति एवं समृद्धि आई है। अगरतला में त्रिपुरा सरकार के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को नई दिल्ली से ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने पिछले सात वर्षों में कांग्रेस एवं वाममोर्चा के कई दशकों के शासन की तुलना में अधिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में प्रतिबंधित संगठनों के साथ हुए तीन समझौतों से त्रिपुरा में शांति और समृद्धि आई है।’’ भाजपा नेता इस बात पर जोर देते रहे हैं कि पिछले कुछ वर्षों में त्रिपुरा और देश के बाकी हिस्सों के बीच भूमि, हवाई और रेल संपर्क में बेहतर सुधार हुआ है। भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन 2018 से राज्य में शासन कर रहा है। नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर शाह ने कहा कि त्रिपुरा में माणिक साहा के नेतृत्व वाली सरकार ने बिना किसी भेदभाव के ‘मल्टी-टास्किंग स्टाफ’ (ग्रुप-डी) के 2,806 पदों के लिए भर्ती अभियान पूरा कर लिया है।   recent visitors 27

लेजेन्ड 90 की आयोजक समिति ने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात कर जर्सी भेंट की तथा प्रतियोगिता में आंमत्रित किया

रायपुर लेजेन्ड 90 क्रिकेट लीग दिनांक 06 फरवरी 2025 से 18 फरवरी 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रिय क्रिकेट स्डेडियम में आयोजित की जा रही है। लेजेन्ड 90 किकेट लीग अंर्तराष्ट्रिय स्तर की लीग है जिसका आयोजन पूर्व में श्रीलंका सहित अनेक देशों में हुआ है। इस वर्ष उक्त लीग के आयोजन का सम्मान भारत को प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता में अनेक राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहें है, जिनमें कीस गेल, डेविड वार्नर, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मैथ्यू वेड, मोइन अली, एरोन फींच, तिसारा परेरा, रॉबीन उथ्थपा, दिनेश कार्तिक, शॉन मार्श, मार्टिन गप्टिल, केदार जाधव, बेन डंक, साकिब अल हसन, तथा डेनियल किश्यचन आदि सम्मिलित हैं। इसी तारतम्य में आज दिनांक 05 फरवरी 2025 को लेजेन्ड 90 की आयोजन समिति के सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से मुलाकात की। लेजेन्ड 90 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री तरुणेश सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री महोदय को छत्तीसगढ़ वारीयर्स टीम की 21 नंबर (मुख्यमंत्री महोदय के जन्मतिथि के अनुसार) की जर्सी भेंट की तथा प्रतियोगिता हेतु विशेष निमंत्रण दिया। साथ ही परिहार जी ने मुख्यमंत्री जी का प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। श्री तरुणेश परिहार जी के अतिरिक्त आयोजन समिति से श्री बलविन्दर सिंह एवं श्री राहुल भदौरीया (संचालक स्र्पोट्स मिंट), श्री सदन घोष (संचालक यारों), श्री गौरव बत्रा, श्री राजीव सोनी आदि उपस्थित रहे। recent visitors 31