पुतिन से फोन पर रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की बात

अमेरिका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की वकालत करते रहे हैं। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर इस युद्ध को खत्म करने के बारे में बात की है। ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति भी यही चाहते हैं कि लोगों का मरना बंद हो जाए। साल 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति के बीच यह पहली ज्ञात बातचीत है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे साथ-साथ पुतिन भी युद्ध में मर रहे लोगों को लेकर चिंतित हैं। वहां जो लोग मर रहे हैं, वह हमारे और आपके बच्चों की तरह हैं। मैं चाहता हू्ं कि लोगों का यह मरना जल्दी से जल्दी बंद हो जाए। ट्रंप ने कहा कि पिछले लगभग तीन सालों से यह युद्ध चल रहा है, अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध कभी भी शुरू नहीं होता। पुतिन के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं। बाइडन पर हमला बोलते हुए कहा कि बाइडेन ने हमारे देश के लिए शर्मिंदगी वाली स्थिति को पैदा कर दिया है। हमें फिलहाल इसे समेटने में थोड़ा समय लगेगा। हम वही कर रहे हैं। रूस शांति चाहता है क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव से जब ट्रंप के इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच में संचार के अलग-अलग माध्यम काम करते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से इसके बारे में नहीं जानता। न तो मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं न ही इससे इंकार कर सकता हूं। इससे पहले क्रेमलिन की तरफ से कहा गया था कि रूस शांति चाहता है और वह शांति के लिए अमेरिका से बातचीत करने के लिए तैयार है। जल्द ही होगी ट्रंप-पुतिन समिट? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि वह इस युद्ध को जल्द से जल्द खत्म कराना चाहते हैं। इस मामले में वह जल्द ही पुतिन से मिलेंगे। हालांकि इन दोनों वैश्विक नेताओं की मुलाकात कब होगी इसको लेकर अभी कोई तारीख सार्वजनिक नहीं है। रॉयटर्स ने इस महीने की शुरुआत में रिपोर्ट दी थी कि रूस सऊदी अरब या संयुक्त अरब अमीरात में दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात करवाना चाहता है। recent visitors 53

पंचायती राज विभाग की नई भर्ती, 2400 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती

बिहार में नई भर्ती के फॉर्म निकल गए हैं। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने न्याय मित्र ग्राम कचहरी सचिव के 2400 से अधिक पदों पर भर्ती निकाल दी है। इस भर्ती के लिए 1 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 15 फरवरी 2025 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस दौरान उम्मीदवारों को पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट gp.bihar.gov.in पर जाना होगा। लास्ट डेट नजदीक है, ऐसे में अभ्यर्थी बिना देरी के तुरंत आवेदन फॉर्म भर दें। बिहार ग्राम कचहरी न्यायमित्र सरकारी नौकरी की यह भर्ती विभिन्न ग्राम कचहरियों और उसकी न्यायपीठ को सहायता देने के लिए है। वैकेंसी डिटेल्स के साथ भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक अभ्यर्थी नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। पद का नाम                     वैकेंसी        नोटिफिकेशन ग्राम कचहरी न्याय मित्र      2436        Bihar Nyaya Mitra Recruitment 2025 Notification PDF योग्यता बिहार न्याय मित्र की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से विधि यानी लॉ (LLB) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों का बिहार राज्य के संबंधित जिले का निवासी होना भी जरूरी है। उम्मीदवारों की उम्र की बात करें तो अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष और अधिकतम उम्र 65 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। आवेदन शुल्क     सैलरी- इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 7000 रुपये वेतन मिलेगा।     चयन प्रक्रिया- यह भर्ती संविदा के आधार पर की जा रही है। जिसमें उम्मीदवारों का चयन मेधा अंकों के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट एलएलबी के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।     आवेदन शुल्क- पंचायती राज विभाग की इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। यानी अभ्यर्थी इसमें निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान यह आश्वस्त होना जरूरी है कि जिस पंचायत से वह आवेदन कर रहे हैं, उस पंचायत में रिक्ति है या नहीं। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है। recent visitors 48

माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी खबर, 2 महीने तक शराब और मांसाहार पर पाबंदी

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी खबर है। आधार शिविर कटरा में शराब और मांसाहार की बिक्री और इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को 2 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कटरा से त्रिकुटा पर्वत स्थित मंदिर तक जाने वाले 12 किलोमीटर लंबे मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में यह प्रतिबंध लागू रहेगा। आदेश जारी होने की तारीख से दो महीने तक यह पाबंदी प्रभावी रहेगी। कटरा के उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट पियूष धोतरा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 के तहत यह प्रतिबंध लागू किया है। अधिकारियों ने बताया कि कटरा से मंदिर मार्ग तक के अलावा मार्ग के दोनों ओर 2 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों जैसे अरली, हंसाली और मटयाल में शराब और मांसाहार पर रोक रहेगी। इसी तरह, कटरा-टिकरी रोड के दोनों ओर 200 मीटर के दायरे में स्थित चंबा, सेरली और भगता गांवों में पाबंदी लागू रहेगी। कटरा-जम्मू रोड के दोनों ओर 200 मीटर तक के क्षेत्र में स्थित कुंद्रोरियन, कोटली बजालियान, नोमाइन और मघाल गांवों में भी यह प्रतिबंध लागू रहेगा। तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर कोटा की सुविधा गौरतलब है कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी मंदिर में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर कोटा सुविधा की घोषणा की है। एसएमवीडीएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने बताया कि तीर्थयात्री सेवाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कोटा उपलब्ध होगा। गर्ग ने कहा कि बोर्ड समय-समय पर नई सुविधाएं शुरू करके और मौजूदा बुनियादी ढांचे को उन्नत करके तीर्थयात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा, ‘वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से लंबे समय से की जा रही मांग के जवाब में यह सुविधा शुरू की गई है। मंच ने हाल ही में उच्च स्तरीय समिति के साथ बैठक करके अलग हेलीकॉप्टर बुकिंग कोटा की मांग की थी।’ recent visitors 45

साड़ी वॉकथान आयोजन में करीब 5 हजार महिलाओं ने लिया भाग, यात्रा निकाल कर कई संदेश दिए

जबलपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में साड़ी वॉकथान का आयोजन किया गया। इस वॉकथान में करीब 5 हजार महिलाओं ने भाग लिया। लगभग 2 किलोमीटर की यात्रा निकाल कर कई संदेश दिए। दरअसल भारतीय परिधान साड़ी को बढ़ावा देने के लिए साड़ी वॉकथान का आयोजन किया गया। आयोजन के तहत पर्यावरण संरक्षण, सनातन बचाने, पेड़ लगाने जैसे संदेश के साथ यात्रा निकली गई। यात्रा के दौरान महिला सशक्तिकरण, फिटनेस और सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया गया। आयोजन में खासकर जैन समाज की महिलाओं के साथ शहर के सभी समाजों की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर अन्नू सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। recent visitors 49

Ed Sheeran started performing on Church Street in Bangalore, police stopped him

ब्रिटिश सिंगर एड शीरन इस वक्त भारत में हैं। 'शेप ऑफ यू' और 'परफेक्ट' जैसे गानों के लिए फेमस सिंगर के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वो बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट पर अचानक एक जैमिंग सेशन में शामिल हुए। उन्होंने गान शुरू किया, पर तुरंत ही वहां पुलिस आ गई और माइक बंद कर दिया, प्रोग्राम रोक दिया। ये वीडियो देख सिंगर के फैंस भड़क रहे हैं और पुलिस के इस रवैये को गलत बता रहे हैं। एड शीरन की बेंगलुरु के NICE ग्राउंड्स में लाइव कॉन्सर्ट था। इससे पहले उन्होंने चर्च स्ट्रीट पर आम जनता के सामने परफॉर्म करना शुरू किया। इस तरह के आयोजन के लिए उनके पास अनुमति नहीं थी। इसलिए लोकल पुलिस ने फौरन आकर इसे बंद कर दिया। फैंस हुए अपसेट इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। कई लोगों ने इस पर निराशा व्यक्त की है। एक ने लिखा, 'इस तरह के उत्साह को कम होते देखना निराशाजनक है।' एक और फैन ने कॉमेंट किया, 'फैंस के लिए एड शीरन संग एक सामने से एक पल था, जिसे छीन लिया गया।' पुलिस ने कहा- सुरक्षा है जरूरी बेंगलुरु सिटी पुलिस ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वे कलाकारों और उनके योगदान के प्रति बहुत सम्मान रखते हैं, लेकिन सार्वजनिक प्रदर्शन, खासकर बड़ी भीड़ को आकर्षित करने वाले प्रदर्शनों के लिए सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है। एक अधिकारी ने कहा, 'हमारी प्राथमिक चिंता कलाकार और जनता दोनों की सुरक्षा है। बिना अनुमति के सभाएं, भीड़ और सुरक्षा में बड़ी चुनौतियां पैदा कर सकती हैं।' 15 फरवरी को होगा फाइनल कॉन्सर्ट एड शीरन अपने ट+-=÷x टूर' (मैथमेटिक्स टूर) के लिए बेंगलुरु में हैं। 8 और 9 फरवरी को NICE ग्राउंड्स में परफॉर्मेंस रही। 15 फरवरी को दिल्ली में उनका भारत में फाइनल परफॉर्मेंस होगा। recent visitors 46

मध्यप्रदेश के बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से हुई जमकर फायरिंग

बालाघाट छत्तीसगढ़ में चल रही एंटी नक्सल ऑपरेशन के बीच मध्य प्रदेश के सरहदी जिले बालाघाट में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई है। हालांकि, इस मुठभेड़ के बाद नक्सली मौके पर भारी तादाद में हथियारों का जखीरा और खाने-पीने का सामान छोड़कर फरार हो गए हैं। फिलहाल, हॉक फोर्स नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन चला रही है। एमपी में पटवारियों पर बड़ा एक्शन, मचा हड़कंप बता दें कि बालाघाट जिले के हट्टा थाना इलाके के राजा डेरा केकेडेवाड़ा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों का आमना सामना हुआ है। मुठभेड़ तड़के की बताई जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.के बंजारे ने बताया कि, नक्सल उन्नमूलन में लगी स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीजी) की टीम जंगल क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी। इस दौरान लाल सलाम के नारे लगाते हुए 18 से 20 सशस्त्र वर्दी धारी नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरु कर दी। आत्मरक्षा के लिए एसटीजी टीम के जवानों ने भी संतुलित जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग के बाद जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले। सर्चिंग ऑपरेशन जारी काफी देर मौके पर कोई मूवमेंट न दिखाई देने पर क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन शुरु किया गया। इस दौरान मुठभेड़ वाले क्षेत्र में एक ग्रेनेड लांचर, एक मैगजीन, 07 जिंदा राउंड, खाने पीने के खाद्य सामग्री में चांवल, शक्कर, सोयाबीन बड़ी, तेल चाय पत्ती, जैसे खाद्य पदार्थ भी बरामद हुए हैं। बंजारे के अनुसार एसटीजी द्वारा 90 राउंड फायर किए गए। प्रभारी राम पदम शर्मा के रिपोर्ट करेन पर बीएनएस एवं विधि विरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। recent visitors 45

मैं कपिल शर्मा जितना मशहूर हो गया तो पागल हो जाऊंगा : राजीव ठाकुर

मुंबई कपिल शर्मा के  व्यवहार पर अकसर ही सवाल उठते रहे हैं। उन्हें घमंडी और रूड बताया जाता रहा है। खासकर सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े के बाद से तो कपिल पर घमंडी हो जाने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन राजीव ठाकुर ऐसा नहीं मानते। वह हाल ही कपिल के बचाव में उतरे। उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा काफी दबाव से जूझ रहे हैं। राजीव ठाकुर, जो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा हैं, उन्होंने राजीव के घमंडी होने के साथ-साथ सुनील ग्रोवर संग उनके झगड़े के बारे में भी बात की। राजीव ने कहा कि अगर वह उनके जितने सफल हो गए तो पागल ही हो जाएंगे। राजीव ठाकुर ने कहा कि शो पिछले 10-12 साल से कपिल की मेहनत की वजह से चल रहा है ना कि उनके घमंड के कारण। राजीव ठाकुर ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'वह बहुत दबाव में है और लोग इसे नहीं समझते हैं। दो से ढाई घंटे लंबी स्क्रिप्ट कौन याद कर सकता है? वह कभी भी लड़खड़ाए नहीं। कभी फंबल नहीं किया, एक बार भी नहीं। वह अपनी हर एंट्री में पंच जोड़ते हैं।' राजीव ठाकुर ने आगे कहा, 'परफॉर्म करने के अलावा उन्हें (कपिल शर्मा) को मेहमानों का स्वागत करना होता है, उन्हें कंफर्टेबल महसूस करवाना होता है। यही नहीं, शो पर काम करने के लिए चैनल की क्रिएटिव टीम के साथ बैठना होता है। अगर यह शो 10-12 साल से सफलतापूर्वक चल रहा है तो यह उनकी कोशिश और कड़ी मेहनत का नतीजा है। यह अहंकार की वजह से नहीं चल रहा। अगर मैं उनके जितना प्रसिद्ध हो गया, तो मेरा दिमाग खराब हो जाएगा।' राजीव ठाकुर ने फिर कपिल शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से वह शोहरत को हैंडल करते हैं, वैसे कोई और नहीं कर सकता। राजीव बोले, 'मेरे पास कपिल शर्मा की सक्सेस का 5% भी नहीं है, फिर भी मैं कई बार फैंस से इरिटेट हो जाता हूं। आपको देखना चाहिए कि कपिल शर्मा फैंस से कितनी गर्मजोशी के साथ मिलते हैं।' recent visitors 44