यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक नोटिस में यह कहा गया था कि खाने में बीफ बिरयानी परोसी जाएगी, मचा बवाल

अलीगढ़ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के एक हॉस्टल में 9 फरवरी के दिन खाने के मेन्यू को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, सुलेमान हॉल के एक नोटिस में यह कहा गया था कि रविवार के खाने में चिकन बिरयानी की जगह बीफ बिरयानी परोसी जाएगी। इस निर्णय को लेकर छात्रों में मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ सामने आईं, लेकिन कुछ हिंदूवादी नेताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे हिंदू आस्थाओं के खिलाफ बताया। नोटिस में लिखा था, “इस रविवार यानी 9 फरवरी के दिन लोकप्रिय मांग के आधार पर चिकन बिरयानी की जगह बीफ बिरयानी परोसी जाएगी। यह बदलाव कई बार की मांगों के बाद किया जा रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि आप हमारे मेन्यू में इस नए बदलाव का आनंद लेंगे।” इस नोटिस में सीनियर फूड डाइनिंग हॉल के मोहम्मद फ़ैयाज़ुल्लाह और मुजस्सिम अहमद भाटी के नाम भी थे और तारीख 9 फरवरी का उल्लेख किया गया था। यह नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हलचल मच गई। कुछ लोग इसे एक सामान्य बदलाव मान रहे थे, जबकि कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कदम बताया।   हिंदू नेताओं का विरोध बीफ बिरयानी के मेन्यू में शामिल किए जाने को लेकर हिंदू नेताओं ने जमकर विरोध किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू ने इस कदम को शांति और सद्भावना के लिए खतरे का संकेत बताया। उनका कहना था, "यह कदम हिंदू आस्थाओं के खिलाफ है और यह धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करता है।" उन्होंने विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने की मांग की और यह भी कहा कि इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई की जाए। प्रॉक्टर की सफाई इस विवाद के बाद, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर वसीम अहमद ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यह एक टाइपिंग मिस्टेक थी। उनका कहना था कि सुलेमान हॉल के मेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रॉक्टर ने यह भी कहा कि नोटिस में लिखा गया बदलाव गलती से प्रकाशित हुआ था और खाने के मेन्यू में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। अब, जैसे पहले खाना परोसा जाता था, वही उसी प्रकार से परोसा जाएगा। क्या था वजह? इस पूरे विवाद का एक कारण हो सकता है छात्र समुदाय में अलग-अलग खाद्य प्राथमिकताएँ और धार्मिक भावनाएँ। AMU जैसी यूनिवर्सिटी में जहां विविधता का समावेश है, वहां छात्रों की सांस्कृतिक और धार्मिक संवेदनाएँ बहुत महत्वपूर्ण हो जाती हैं। हालांकि, प्रॉक्टर की सफाई के बाद स्थिति को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन इस विवाद ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

भाजपा ने मिल्कीपुर उपचुनाव में जीत पर फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद ने चौंकाने वाला बयान दिया, डेल गए फर्जी वोट

अयोध्या मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को मिली हार पर फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद ने चौंकाने वाला बयान दिया है। सपा सांसद ने दावा किया कि भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए 78 हजार फर्जी वोट डलवाए हैं। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "इस पूरे मामले को मैं लोकसभा में उजागर करूंगा। सपा सांसद ने कहा कि इस मामले को उठाया जाएगा। आगे रणनीति क्या होगी, इसका खुलासा नहीं किया जाता है। जो रणनीति बननी है, वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद बनाएंगे।" सपा सांसद ने आरोप लगाया कि जीत के लिए संवैधानिक मूल्यों को ताक पर रखा गया। उन्होंने आगे कहा, "इस उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को रौंद दिया है। मर्यादा पुरूषोतम राम की मर्यादा को खत्म किया गया है। पीठासीन अधिकारियों द्वारा कम से कम 78 हजार वोट फर्जी डाले गए हैं। लोकतंत्र की हत्या की गई है। हम समाजवादी पार्टी के लोग संघर्ष करेंगे और जो संविधान का अपमान किया गया है, इसका खुलासा करेंगे।" बता दें कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने 61 हजार से भी ज्यादा मतों से शिकस्त दी है। इस हार के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट डाला। उन्होंने दावा किया कि ये जीत झूठी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है। ऐसी चुनावी धांधली करने के लिए जिस स्तर पर अधिकारियों की हेराफेरी करनी होती है, वो 1 विधानसभा में तो भले किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी। इस बात को भाजपावाले भी जानते हैं, इसीलिए भाजपाइयों ने मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला था। पीडीए मतलब 90 प्रतिशत जनता ने खुद अपनी आंखों से ये धांधली देखी है। ये झूठी जीत है, जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आंखों में आंखें डालकर नहीं मना पाएंगे। उनका अपराधबोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा। जिन अधिकारियों ने चुनावी घपलेबाजी का अपराध किया है, वो आज नहीं तो कल अपने लोकतांत्रिक अपराध की सजा पाएंगे। एक-एक करके सबका सच सामने आएगा। न कुदरत उन्हें बख्शेगी, न कानून। भाजपाई उनका इस्तेमाल करके छोड़ देंगे, उनकी ढाल नहीं बनेंगे। जब उनकी नौकरी और पेंशन जाएगी, तो वो अपने बच्चों, परिवार और समाज के बीच अपमान की जिंदगी की सजा अकेले भुगतेंगे। लोकसभा चुनावों में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत, उनके मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी।" Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

महाकुंभ में शिवांगी जोशी, संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में सितारों का भी मेला लगा है। राजकुमार राव से लेकर पंकज त्रिपाठी तक संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। अब टीवी की फेमस एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें वो फैमिली संग नजर आ रही हैं। उन्होंने महाकुंभ में डांस भी किया और घाट पर बैठकर आरती भी देखी। शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- महाकुंभ 2025। उनके पोस्ट पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'नायरा की याद आ गई।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'हर हर महादेव।' शिवांगी ने महाकुंभ में दी परफॉर्मेंस एक फोटो में शिवांगी संगम में डुबकी लगा रही हैं। दूसरे में वो स्वामी कैलाशानंद गिरी का आशीर्वाद ले रही हैं। अन्य पोस्ट में उन्होंने अपनी पूरी फैमिली संग पोज दिया। उन्होंने घाट पर आरती देखी और महाकुंभ में डांस परफॉर्म भी किया। सेलेब्स ने संगम में लगाई डुबकी हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने अपनी पूरी फैमिली के साथ संगम में स्नान किया। इनके अलावा राजकुमार राव अपनी वाइफ पत्रलेखा संग प्रयागराज पहुंचे थे। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर कोई कहानी मिलती है तो वो फिल्म भी जरूर बनाएंगे। हिना खान बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने भी संगम में डुबकी लगाई। इनके अलावा हेमा मालिनी, साउथ एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी, भोजपुरी स्टार्स दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, नीना गुप्ता,संजय मिश्रा, अनुपम खेर भी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। हॉलीवुड के फेमस सिंगर क्रिस मार्टिन भी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ महाकुंभ पहुंचे थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

बुलडोजर ऐक्‍शन: अवैध निर्माण किया जमींदोज, मदनी मस्जिद के नाम पर कब्‍जाई जमीन कराई खाली

कुशीनगर  उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर में बुलडोजर ऐक्‍शन हुआ है। लंबे विवाद और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद प्रशासन ने मदनी मस्जिद के नाम पर कब्‍जाई जमीन खाली करानी शुरू की है। मौके पर छह बुलडोजर पहुंचे। भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था और पुलिस की तैनाती के बीच अवैध निर्माण को जमींदोज किया जा रहा है। इस मामले में पिछले साल 18 दिसम्‍बर से जांच चल रही थी। प्रशासन का कहना है कि इस मामले में पक्षकारों को तीन बार नोटिस जारी किया गया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद अवैध निर्माण के ध्‍वस्‍तीकरण का ऐक्‍शन लिया जा रहा है। कुशीनगर के हाटा नगर के नगर के वार्ड नंबर 21 गांधी नगर में नगरपालिका कार्यालय के पीछे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर यह अवैध निर्माण किया गया था। रविवार को एसडीएम हाटा योगेश्वर सिंह, सीओ कसया कुंदन सिंह, ईओ हाटा मीनू सिंह की देखरेख में दोपहर से बुलडोजर ऐक्‍शन शुरू हुआ। प्रशासन का कहना है कि मस्जिद के नाम से कोई जमीन नहीं है। उनके पक्षकार के नाम 15 डिस्मिल जमीन है। बाकी 23 एअर नगरपालिका की जमीन पर अतिक्रमण कर मस्जिद के नाम पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि नगरपालिका द्वारा बार-बार मना करने यहां तक कि तीन नोटिस देने के बाद भी पक्षकार ने अवैध कब्जे को नहीं हटाया। एसडीएम योगेश्वर सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह बेदखली की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, ईओ मीनू सिंह ने बताया कि जिस निर्माण के खिलाफ ऐक्‍शन लिया गया है उसका नक्शा पास नहीं है। कार्रवाई के दौरान कोतवाल सुशील कुमार शुक्ल के अलावा भारी संख्‍या में पुलिस बल और पीएसी मौजूद रही। पूरे हाटा नगर में पुलिस अलर्ट पर है। बुलडोजर ऐक्‍शन के दौरान चप्‍पे-चप्‍पे पर फोर्स मुस्‍तैद रही। हिन्दूवादी नेता ने सीएम पोर्टल पर की थी शिकायत पिछले साल दिसम्बर महीने की 17 तारीख को हिंदूवादी नेता रामबचन सिंह ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि हाटा में मस्जिद बनाने के नाम पर कब्‍जे की जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने निर्माण में हुई फंडिंग पर भी सवाल उठाया था। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। 5 दिन की जांच-पड़ताल के बाद अपनी जिला प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी थी इसी आधार पर नगरपालिका प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। नगर पालिका ने मस्जिद प्रबंधन को नक्‍शा और अन्‍य दस्‍तावेज प्रस्‍तुत करने के लिए तीन बार नोटिस जारी किया था। लेकिन पक्षकारों की ओर से तय समय में कागजात न प्रस्‍तुत करने पर नगर पालिका ने इसे अवैध निर्माण मानते हुए कार्रवाई का फैसला लिया। इसके बाद पक्षकारों ने हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट से इस पर 8 फरवरी तक का स्‍टे मिला था। 9 फरवरी को स्‍टे की मियाद खत्‍म होते ही प्रशासन ने अवैध निर्माण ध्‍वस्‍तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन का कहना है कि सिर्फ अवैध निर्माण पर ऐक्‍शन लिया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

बीजापुर में भीषण मुठभेड़ में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया

बीजापुर नक्सलवाद के खिलाफ चल रही आखिरी जंग में सुरक्षा के जवानों को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भीषण मुठभेड़ के दौरान एक साथ 31 नक्सलियों को मार गिराया गया है। डीआरजी और एसटीएफ के ऑपरेशन के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए, जबकि 2 अन्य जख्मी हैं। हाल के समय में यह सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में नक्सली खत्म कर दिए गए। केंद्र सरकार 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का ऐलान कर चुकी है। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में दर्जनों नक्सलवादी मारे जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि बीजापुर-नारायणपुर सीमा के पास यह मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई जिसमें बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया गया। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि अभी तक 31 शव बरामद किए जा चुके हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकती है। मुठभेड़ के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हैं। मौके से ऑटोमैटेकि हथियार भी बरामद किए गए हैं। बस्तर पुलिस के मुताबिक नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों का आमना-सामना बीजापुर के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में हुआ। रविवार सुबह इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर लिया गया। घंटों तक दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी होती रही। शुरुआत में 12 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली पर तलाशी अभियान के साथ जंगल में लाश मिलते चले गए। कुल 31 नक्सलियों को मार गिराया गया। पिछले दिनों छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर हुए एक अन्य एनकाउंटर में 16 नक्सली मारे गए थे, जिनमें 90 लाख रुपए का इनामी चलपति भी शामिल था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

38वें राष्ट्रीय खेलों में भोपाल रेल मंडल के कर्मचारी ने जीता रजत पदक

  भोपाल भोपाल मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में रेलवे कर्मचारी न केवल अपने कार्य क्षेत्र में बल्कि खेल के मैदान में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। भोपाल मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत जूनियर क्लर्क सुश्री नित्या गंधे ने भारतीय रेलवे का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में 100 मीटर दौड़ में 11.79 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीतकर एक और उपलब्धि अपने नाम की। यह पहला मौका नहीं है जब सुश्री नित्या गंधे ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने इससे पहले 09 अगस्त 2024 को रायबरेली में आयोजित इंटर रेलवे प्रतियोगिता में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते थे। उस प्रतियोगिता में उन्होंने 100 मीटर दौड़ में 11.44 सेकंड का सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया था।इसके बाद, सितम्बर में बेंगलुरु में आयोजित ओपन नेशनल प्रतियोगिता में भी सुश्री नित्या गंधे ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय रेलवे और भोपाल मंडल का नाम रोशन किया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने कहा, "रेलवे अपने कर्मचारियों को खेलों में भाग लेने के लिए सुविधाएं और अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। सुश्री नित्या गंधे जैसे खिलाड़ी रेलवे का गौरव बढ़ा रहे हैं। हमें उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है।" Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 36

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का MP में हुआ स्वागत, मुख्यमंत्री आवास में सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की

भोपाल केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज मध्य प्रदेश के दौरे पर थे। आज उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा भी मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश के शहरी विकास, आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विभिन्न योजनाओं के संचालन संबंधी सार्थक चर्चा हुई। कुछ देर बैठक के बाद सभी भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बजट में क्या मिला, इसकी जानकारी दी। इस दौरान सीएम ने 40 मेडिकल कॉलेज समेत प्रदेश को आगामी समय में क्या फायदा होगा, इसकी जानकारी भी दी।   खट्टर ने दिल्ली की जीत पर दी बधाई मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली की जीत पर सबसे पहले जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कल ही दिल्ली में सफल परिणाम आया। मध्य प्रदेश की जीत भी सफल रही। जीत का क्रम आगे जारी रहेगा। 2003 से एमपी में बीजेपी आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी नया और बड़ा सोचते हैं। 10 साल में बजट तीन गुना बढ़ा। बजट में आवश्यकता के अनुसार नई स्कीम लेकर आए। हर वर्ग को ध्यान रखने का सिलसिला जारी है। GYAN गरीब युवा अन्नदाता नारी पर आधारित बजट है। व्यवस्था परिवर्तन से लोगों का जीवन सरल होगा। विश्वकर्मा योजन के तहत 5 हजार करोड़ का बजट केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “विश्वकर्मा योजन के तहत 5 हजार करोड़ का बजट है। युवाओं के लिए बजट को तीन गुना किया गया। भारत नेट प्रोग्राम शुरू किया गया जिससे गांव-गांव इंटरनेट पहुंचे। मेडिकल की 75 हजार सीटों को बढ़ाया जा रहा है। पैरामेडिकल स्टाफ को भी बढ़ाया जा रहा है। 5 IIT नए खोले जा रहे हैं। आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग पर 500 करोड़ का प्लान बनाया। स्किलिंग के कई नए प्रोजेक्ट बन रहे। इससे बेरोजगारी कम हो रही है। कामकाजी महिलाओं की संख्या बढ़ी है। स्टार्टअप के लिए एक लाख करोड़ का फंड मनोहर लाल खट्टर ने आगे कहा, स्टार्टअप के लिए सुविधा बढ़ाई गई, एक लाख करोड़ का फंड बनाया। खेलो इंडिया का बजट भी बढ़ाया जिससे मेडल की संख्या बढ़ रही है। किसानों के लिए कई बड़े प्रावधान किए। यूरिया के लिए असम में 3 प्लांट लगाए जा रहे हैं। बिहार में मखाना बोर्ड बनाया गया। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट पांच लाख की गई। किसानों के लिए डिजिटल अभियान चलाया जा रहा। बंगलादेशी समस्या! केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देश में रह रहे बांग्लादेशियों पर कहा, “ये समस्या है…असम से कईयों को बाहर किया। सरकार इस पर उचित विचार कर रही है। स्वच्छता की रेटिंग के लिए राज्यों के लिए समय बढ़ाया जा सकता। फर्स्ट, सेकंड, थर्ड के बीच कंपीटिशन चलेगा। प्रेस कमीशन बनाने, रेलवे में छूट मिलने के सुझाव को आगे पहुंचाया जाएगा। भिक्षा को अपराध बताते हुए उन्होंने कहा कि दंडात्मक रूप से कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए।” केजरीवाल पर साधा निशाना: बयान न देते तो 2-4 सीट मिल जाती केंद्रीय मंत्री ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “केजरीवाल का स्वभाव दूसरे पर आरोप लगना है। हरियाणा से गंगा में जहर नहीं घुल रहा है। केजरीवाल इस तरह का बयान नहीं देते तो उनको 4–5 सीटे ज्यादा मिल जाती। हरियाणा के लोगों को केजरीवाल का बयान अपमान लगा। मामला कोर्ट में है। केजरीवाल को बुलाया है। केंद्रीय बजट में हर सेक्टर में मध्यप्रदेश को लाभ मिलेगा कपास उत्पादन से प्रदेश को बहुत लाभ मिलेगा, इसमें हर इकाई जोड़ेगी। बजट में औद्योगिक संरचना में सभी वर्कर को कवर किया गया। स्टार्टअप से प्रदेश के युवाओं को फायदा होगा। पर्यटन क्षेत्र में होम स्ट्रे से भी आय के साधन बढ़ेंगे। जल संरचनाओं से मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। केन बेतवा, पार्वती काली सिंध, ताप्ती परियोजना के लिए 2 लाख करोड़ मिल रहे। बैटरी उद्योग से प्रदेश को फायदा होगा। हेल्थ, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आएगी। AI सेक्टर से प्रदेश को लाभ मिलेगा। आने वाले समय में प्रदेश में 40 मेडिकल कॉलेज होंगे। शहरों के 25 साल के प्लान बनाए जा रहे। दाल उत्पादन से प्रदेश को जीवदान है,इससे ग्रोथ रेट बढ़ेगा। 8 दिनों में अन्नदाता के लिए नीति आ रही। युवा नीति, महिला नीति, गरीब नीति के तहत सरकार काम कर रही।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30