चार दिनों की फ्रांस और अमेरिका की यात्रा पर आज होंगे रवाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चार दिनों की फ्रांस और अमेरिका की यात्रा पर रवाना होंगे. यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस में AI Action Summit की सह-अध्यक्षता करेंगे. साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. उम्‍मीद है कि इससे भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी. साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. यह ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी की पहली यात्रा होगी, जिससे भारत की रणनीतिक साझेदारी, साथ ही फ्रांस और अमेरिका के साथ भी गति पकड़ेगी. प्रधानमंत्री 10 फरवरी से 12 फरवरी तक फ्रांस में रहेंगे. आज शाम वह पेरिस पहुंचेंगे और एलिसी पैलेस में आयोजित एक रात्रिभोज में शामिल होंगे, जहां दुनिया भर के तकनीकी क्षेत्र के CEO और अन्य लोग उपस्थित रहेंगे. 11 फरवरी को प्रधानमंत्री एआई एक्शन समिट के तीसरे संस्करण की सह-अध्यक्षता करेंगे, जिसकी मेजबानी पहले ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया ने 2023 और 2024 में मेजबानी की थी. इस उच्चस्तरीय बैठक के बाद भारत और फ्रांस के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बातचीत भी होगी. पिछले हफ्ते, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पीएम मोदी के पेरिस दौरे को लेकर उम्मीद है कि इस समिट में कई घोषणाएं होंगी. उन्होंने कहा कि हमारी रुचि ऐसी AI एप्लिकेशन में है जो सुरक्षित और भरोसेमंद हैं. पीएम मोदी इस दौरान इंडिया-फ्रांस के सीईओ फोरम को भी संबोधित करेंगे. PM मोदी का अमेरिका दौरा 12 फरवरी से होगा शुरू इसके बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर अमेरिका जाएंगे, जहां वे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे और भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को गति देंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली अमेरिकी यात्रा होगी, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में होगी और 12 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगी. इस दौरान वह कई बिजनेस लीडर्स और भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे. PM मोदी और ट्रंप की ये आठवीं मुलाकात PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली मुलाकात 26 जून 2017 को वॉशिंगटन में हुई थी; उनकी दूसरी मुलाकात 30 नवंबर 2018 को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुई; 28 जून 2019 को जापान के ओसाका में हुई; और 26 अगस्त 2019 को फ्रांस में हुई. दोनों नेताओं की पांचवीं मुलाकात 22 सितंबर 2019 को ह्यूस्टन, अमेरिका में हुई थी. छठी मुलाकात 24 सितंबर 2019 को न्यूयॉर्क में हुई थी, और सातवीं मुलाकात 24-25 फरवरी 2020 को अहमदाबाद में हुई थी. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 13

संपत्ति के विवाद में पोते ने 70 बार चाकू से गोदा की नामी उद्योगपति की हत्या

 हैदराबाद हैदराबाद में 86 वर्षीय एक उद्योगपति की उनके घर पर पोते ने संपत्ति विवाद के चलते कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पोते के अंदर इतना गुस्सा था कि उसने अपने दादा को 70 बार चाकुओं से गोद डाला। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना छह फरवरी की रात को हुई, जब आरोपी के. कीर्ति तेजा (28) ने अपने दादा वीसी जनार्दन राव पर चाकू से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। राव वेलजन समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) थे। जानकारी के मुताबिक तेजा अमेरिका से मास्टर्स की पढ़ाई करके लौटा था। मां को भी मारा चाकू पंजागुट्टा पुलिस ने बताया कि जब आरोपी की मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसने उन्हें भी चाकू मार दिया। आरोपी की मां घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के दूसरे इलाके में रहने वाले तेजा और उसकी मां गुरुवार को सोमाजीगुडा में राव के घर गए थे। अधिकारियों ने बताया कि जब तेजा की मां कॉफी लाने गईं, तो तेजा और राव के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर बहस शुरू हो गई। पोते को यह थी शिकायत अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए बताया कि तेजा ने चाकू निकाला और अपने दादा पर हमला कर दिया। तेजा ने आरोप लगाया कि बचपन से ही उसके प्रति दादा का व्यवहार ठीक नहीं था और वह संपत्ति बांटने से ‘इनकार’ कर रहे थे। जब पुलिस अधिकारियों से उन खबरों के बारे में पूछा गया कि राव पर कथित तौर पर 70 से अधिक बार चाकू से वार किया गया, तो उन्होंने कहा कि चाकू के कई घाव थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सटीक संख्या की पुष्टि की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी हाल में ही स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका से हैदराबाद लौटा था। आरोपी गिरफ्तार अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में जांच की जा रही है। वेलजन की वेबसाइट के अनुसार, 1965 में स्थापित कंपनी को जहाज निर्माण, ऊर्जा, मोबाइल और औद्योगिक क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए पूर्ण समाधान प्रदान करने में विशेषज्ञता हासिल है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19

दिल्ली नाकाम रही कांग्रेस को लेकर पूर्व कांग्रेस नेता ही कसा तंज, बोले- राहुल गांधी जैसे नेता हैं बर्बादी की वजह

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा में खाता खोलने में भी नाकाम रही कांग्रेस को लेकर पूर्व कांग्रेस नेता ही तंज कस रहे हैं। पार्टी के खराब प्रदर्शन के तार वायनाड सांसद राहुल गांधी से जोड़े रहे हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेताओं पर सनातन धर्म के विरोधी होने के आरोप लगाए हैं। आचार्य कृष्णम को कांग्रेस ने बीते साल फरवरी में ही पार्टी से बाहर कर दिया था। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रविवार को आचार्य कृष्णम ने कहा, 'कांग्रेस की सबसे बड़ी प्रॉब्लम ही राहुल गांधी हैं। जब तक राहुल गांधी हैं, कांग्रेस का कुछ नहीं हो सकता। कांग्रेस को लाया नहीं जा सकता और राहुल गांधी को कांग्रेस से हटाया नहीं जा सकता। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और कांग्रेस की बर्बादी इसलिए हो रही है, क्योंकि राहुल गांधी जैसा अपरिपक्व नेतृत्व है।' उन्होंने कांग्रेस सांसद की टीम में काम करने वालों को सनातन का विरोधी करार दिया है। आचार्य ने कहा, 'और राहुल गांधी के साथ में जो टीम है, वो नौसीखियों की टीम है, सनातन विरोधियों की टीम है। सनातन का विरोध जो करेगा, वह भारत की राजनीति में प्रासंगिक नहीं रह पाएगा।' दिल्ली में कांग्रेस का हाल 2015 और 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद 2025 के इलेक्शन भी कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं लाए। अपने दम पर दिल्ली की 70 सीटों पर उतरी कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। इतना ही नहीं संदीप दीक्षित, अलका लांबा, कृष्णा तीरथ समेत 67 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। वहीं, दो दशक से ज्यादा समय के बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वापसी हुई है। इधर, आम आदमी पार्टी के लिए भी 2025 चुनाव खास नहीं रहे। सत्ता गंवाने के साथ राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज को भी हार का सामना करना पड़ा था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 14

ग्रेटर कैलाश में हार के बाद समर्थकों के बीच भावुक हो गए सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली कालकाजी सीट पर जीत के बाद जहां आतिशी मार्लेना की खुशी से झूमती हुई तस्वीरें वायरल हो गईं तो अब ग्रेटर कैलाश में हार के बाद इमोशनल हुए सौरभ भारद्वाज का वीडियो सामने आया है। समर्थकों से बात करते हुए सौरभ भारद्वाज की आंखें नम हो गईं। दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज अपनी जीत को लेकर काफी आश्वास्त थे, लेकिन भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने उन्हें हरा दिया। सौरभ भारद्वाज का 1.36 मिनट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ समर्थकों के साथ बात करते हुए इमोशनल हो जाते हैं। ग्रेटर कैलाश से हार के बाद समर्थकों की भावनाओं को देखते हुए वह इमोशनल हो गए। सौरभ कहते हैं- देख रहा हूं कि लोग बहुत ज्यादा इमोशनल हैं। इतना कहते ही वह खुद इमोशनल हो जाते हैं। समर्थक नारेबाजी करते हुए उनका हौसला बढ़ाते हैं। सौरभा कहते हैं, 'मैं बहुत खुश था, लेकिन मैं आप लोगों के आंखों में आंसू देखकर इमोशनल हो गए हैं। आप इतने इमोशनल मत होइए। मैं कल से बहुत नियंत्रण में हूं और इसे खिलाड़ी वाली भावना से ले रहा हूं…।' सौरभ भारद्वाज खुद को संभालते हुए फिर इमोशनल हो जाते हैं। इस दौरान उनके समर्थक उनके लिए नारेबाजी करते हैं और साथ बने रहने का वादा करते हैं। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से तीन बार के विधायक थे। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद उन्होंने आतिशी के साथ दिल्ली सरकार में मंत्री बनाया गया। अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद सौरभ ने आतिशी के साथ मिलकर सरकार और पार्टी का अधिकतर कामकाज देखा। सौरभ भारद्वाज अपनी सीट पर काफी सक्रिय थे और पार्टी के आंतरिक सर्वे में भी उन्हें जीतते हुए बताया गया था। सूत्रों के मुताबिक, आंतरिक सर्वे में वह अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट से भी आगे बताए गए थे। यही वजह है कि अब हार के बाद सौरभ भारद्वाज और उनके समर्थक सकते में आ गए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

महाकुंभ की वजह से प्रयागराज ही नहीं इसके आस-पास के जिलों में भी जाम, सब हो रहे परेशान

  प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। संगम में स्नान के लिए श्रद्धालु हजारों की संख्या में आ रहे हैं। आज सुबह तीन बजे से ही स्नान जारी है। जिसके चलते प्रयागराज आने और जाने वाले रास्तों पर जाम देखा जा रहा है। सड़कों पर वाहनों और पैदल चलने वाले यात्रियों को मिनटों की दूरी घंटों में तय करनी पड़ रही है। श्रद्धालु कई किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। माघ पूर्णिमा से पहले महाकुंभ में महाजाम की स्थिति देखी जा रही है। प्रयागराज में कहां-कहां हैं जाम प्रयागराज पहुंचने में श्रद्धालुओं को भारी दिक्कत हो रही है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रयागराज में चारों तरफ से श्रद्धालु आ रहे हैं। फाफामऊ, झूंसी, नैनी, वाराणसी-प्रयागराज रोड यानी जीटी रोड (सुलेम सराय) में जगह जगह जाम लगा हुआ है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। तो वहीं सड़कों पर चलने वाले यात्री घंटों में घाटों तक पहुंच रहे हैं। प्रयागराज में उमड़ा जनसैलाब वसंत पंचमी के बाद शनिवार को लगातार पांचवें दिन शहरी व श्रद्धालु भीषण जाम से कराहते रहे। शहर से लेकर जनपदीय इंट्री प्वाइंटों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मुख्य मार्ग चोक होने पर शहरों में गलियां भी पट गई। सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों में सुबह से रात तक 10-10 किमी तक एक के पीछे एक वाहन लगे रहे। श्रद्धालु ने सुनाई सफर की कहानी नागवासुकि मार्ग पर सुबह 10 बजे के करीब फैजाबाद से आए पीतांबर शुक्ला मिले। उन्होंने बताया कि फैजाबाद से शनिवार शाम पांच बजे चले थे। पांच घंटे का रास्ता तय करने में 17 घंटे का वक्त लग गया। यहां भी भीषण जाम लगा है और पता नहीं संगम पहुंचने में और कितनी देर लगेगी। इसी तरह गीता निकेतन सोहबतियाबाग के पास मिले अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि वह कानपुर से आए हैं। कानपुर से शनिवार दोपहर में चले थे। बालसन से गीता निकेतन तक पहुंचने में ही एक घंटे का वक्त लग गया। इसी तरह नोएडा से आए अजय कुमार शनिवार सुबह छह बजे निकले और झुंसी स्थित घर तक पहुंचने में उन्हें रविवार के सुबह छह बज गए। शहर का हाल यह रहा कि मेले की ओर जाने वाले सभी रास्ते तो चोक रहे ही, पुराने शहर के सभी इलाकों में भी भीषण जाम से राहगीर व शहरी जूझते नजर आए। सुबह से देर रात तक यही स्थिति बनी रही। एक किमी का सफर दो से तीन घंटे में हुआ तय, गाड़ियों में लगी आग एक किमी की दूरी तय करने में रविवार को लोगों को दो से तीन घंटे लगे। 12 घंटे के भीतर तीन गाड़ियां ओवरहीट होने की वजह से जल गई। लखनऊ रूट पर बेला कछार इलाके में अलग-अलग स्थानों पर ये घटनाएं हुई। फायर कर्मियों ने तो एक गाड़ी का शीशा तोड़कर कार सवारों को बाहर निकाला। इस दौरान दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। पांच किमी तक लगीं कतारें जनपदीय सीमा पर स्थित सभी सात प्रमुख मार्गों पर भी जाम से श्रद्धालु दिन भर कराहते रहे। कहां क्या स्थिति रही। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर श्रृंग्वेरपुर धाम से मलाक हरहर का 23 किलोमीटर का सफर तय करने में चार घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। इस पर लखनऊ हाईवे के साथ कानपुर से कोखराज हंडिया बाईपास पर आने वाले वाहनों की भीड़ नो इंट्री प्वाइंट पर जमा होने से हालात और गंभीर हो गए। सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों में भी 10-10 किमी तक जाम इसी तरह प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर करछना से जाम की स्थिति रही। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडीशा, गुजरात, महाराष्ट आदि से आने वाले वाहनों को करछना की ओर डायवर्ट करने से यह स्थिति हुई। वाराणसी, जौनपुरी, कानपुर, रीवा-बांदा, अयोध्या-प्रतापगढ़ मार्ग पर भी 10-10 किमी तक वाहन सुबह से लेकर रात तक रेंगते रहे। श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा तो हांफने लगी व्यवस्था वसंत पंचमी के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। उससे ट्रैफिक को लेकर की जा रही सभी कवायदें नाकाफी साबित हो रही हैं। चौखंडी निवासी अधिवक्ता शांतनु सिंह कहते हैं कि मुख्य स्नान पर्वो पर यातायात को लेकर दिक्कत की बात समझी जा सकती थी। आम दिनों में भी उसी तरह जाम लग रहा है। इसी तरह बैरहना निवासी संजय सिंह कहते हैं कि शहर के साथ ही जिले की सीमाओं पर भी वाहनों का तांता लगा हुआ है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली दिल्ली में प्रंचड बहुमत से जीत हासिल करने के बाद आला नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने विधायकों को उचित संगठनात्मक व प्रशासनिक नियमों के अंतर्गत कार्य करने के दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि बिना समय खोये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए काम शुरू करना होगा। रविवार को बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। इस मीटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली बीजेपी के चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, राष्ट्रीय मंत्री दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा अल्का गुर्जर, सह प्रभारी अतुल गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व संगठन महामंत्री पवन राणा समेत कई दिग्गज मौजद रहे। इन वरिष्ठ नेताओं ने सभी 48 नवनिर्वाचित विधायकों के साथ छोटी बैठकें की। दिल्ली के लगभग सभी सांसदों ने भी अपने क्षेत्र के विधायकों के साथ हिस्सा लिया। रामबीर बिधूड़ी ने बैठक के बाद कहा कि यह परिचय मीटिंग थी। चुनाव में बीजेपी द्वारा किये वादों को समय से कैसे पूरा किया जाएगा और क्षेत्र में विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सरकार के गठन और सीएम के चेहरे पर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है। वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती, चुनाव आयोग की टीम और तमाम मीडिया के कैमरों के बीच चुनाव हुआ है। अगर किसी के पास कोई सबूत है तो सामने रखें और संबंधित एजेंसियों को शिकायत करें, कार्रवाई होगी। नवनिर्वाचित विधायकों को दिए ये निर्देश वरिष्ठ नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायकों को उचित संगठनात्मक व प्रशासनिक नियमों के अंतर्गत कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी विधायक अपनी कार्यशैली पूरी तरह पारदर्शी रखें। बैठकों में नेताओं ने विधायकों का ध्यान परसों शाम के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय संदेश की ओर आकृष्ट किया। कहा कि हमें बिना समय खोये प्रधानमंत्री के मन की विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए काम शुरू करना होगा। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर कब्जा जमाया। जबकि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई। वहीं कांग्रेस एक बार फिर खाता तक नहीं खोल सकी। इसी के साथ दिल्ली में आम आदमी पार्टी का शासन समाप्त हो गया है। राजधानी में 27 साल के बाद बीजेपी की धमाकेदार वापसी हो रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35

द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, मां गंगा को चढ़ाया फूल, सूर्य को दिया अर्ध्य

प्रयागराज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11 बजे दिल्ली से विशेष विमान से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से अरैल स्थित डीपीएस हेलीपैड पर उतरी। जिसके बाद राष्ट्रपति कार में सवार होकर अरैल घाट पहुंची और पूरे विधि विधान के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उनके साथ मौजूद रही। संगम में स्नान के बाद राष्ट्रपति गंगा आरती कर रही है। इसके बाद वे डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी। शाम चार बजे के करीब दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जो महाकुंभ में संगम स्नान करेंगी। इससे पहले 1954 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने महाकुंभ में पावन स्नान किया था। राष्ट्रपति के महाकुंभ दौरे के चलते सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। वीवीआईपी घाटों पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए है। इन नेताओं ने संगम में लगाई डुबकी महाकुंभ में अब तक पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अखिलेश यादव, रवि किशन, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह, सीएम योगी और उनका पूरा मंत्रिमंडल, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, कवि कुमार विश्वास, 73 देशों के प्रतिनिधिमंडल, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक समेत कई बड़ी हस्तियां संगम में डुबकी लगा चुके है। 41 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया स्नान महाकुंभ की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। सात समंदर पार के लोग कुंभ की दिव्यता और भव्यता को देखने के लिए आ रहे है। भारत की प्राचीन परंपरा और यहां की सनातन संस्कृति विदेशी लोगों के मन को भा रही है। आज सुबह 8 बजे तक 46 लाख लोगों ने संगम में स्नान कर लिया। महाकुंभ में अब तक 41 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा ली है। बसंती पंचमी के मौके पर डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में शाही स्नान किया और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं 10 लाख से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में कल्पवास कर रहे है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22