महाकुंभ 2025 : महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का भारी रेला, 72 घंटे बाद भी सोहागी घाट के हालात जस के तस

रीवा महाकुंभ में स्नान कर पुण्य प्राप्ति के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का रेला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बसंत पंचमी तक तो लोग जिले में शाही स्नान एवं पुण्य की चर्चा कर रहे थे। 72 घंटे लगातार नेशनल हाईवे 27 एवं नेशनल हाईवे 30 पर लगी श्रद्धालुओं के वाहनों की कतार के बाद अब केवल चर्चा जाम की हो रही है। जाम में फंसे श्रद्धालु लौटने का मन बना रहे हैं जाम में फंसे श्रद्धालु जो आसपास के हैं वह लौटने का मन बना रहे हैं लेकिन जाम में फंसे होने के कारण यह भी संभव नहीं हो पा रहा है। धीमी गति से जहां प्रशासन वाहनों को आगे बढ़ा रहा है, वहीं तेज गति से वाहनों की संख्या में मिनट दर मिनट बढ़ती जा रही है। प्रशासन लौटने की अपील कर रहा प्रशासन लौटने की भी अपील कर रहा है लेकिन श्रद्धालु है कि मानने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार के सुबह मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश की सीमा चाकघाट से लेकर कटरा तक एक बार फिर वाहनों की कतार देखी गई। जिला प्रशासन ने जहां श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसे लेकर जगह-जगह उन्हें खाने-पीने रुकने तथा दवाई के इंतजाम कर रखे हैं। प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में सम्मिलित होने जा रहे बड़ी संख्या में प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों के श्रद्धालुओं का चाक घाट (रीवा) से लेकर जबलपुर-कटनी-सिवनी जिले तक यातायात प्रभावित होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है, वाहनों में ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। पूरी रात सक्रिय रहे कमिश्नर रविवार- सोमवार की दरमियानी रात हालत ना बिगड़े इसे लेकर रीवा कमिश्नर आईजी और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह वाहन रोके जा रहे हैं। वाहनों की संख्या का दबाव नेशनल हाईवे पर ना पड़े इसको लेकर सतना मैहर कटनी जबलपुर एवं सिवनी के कलेक्टर से बातचीत की जा रही है। प्रयागराज से मिले मैसेज पर ट्रैफिक छोड़ा जा रहा बॉर्डर पर जहां उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिला प्रशासन द्वारा मिलने वाले मैसेज के आधार पर वाहनों को छोड़ा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर यात्रियों को मार्ग में कहीं किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। लगातार वाहनों को छोड़ने का क्रम जारी है लेकिन वाहनों को धीमी गति छोड़ा जा रहा है। जबकि बड़ी संख्या में वाहन लगातार आ रहे हैं। अभी भी सीमा से लेकर कटरा तक तकरीबन 26 किलोमीटर वन वे जाम लगा हुआ है। विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रीवा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 13

चंद्रयान-3 जिस शिव शक्ति प्वाइंट पर हुआ लैंड, वैज्ञानिकों का दावा – वहां की सतह करीब 3 अरब से ज्यादा साल पुरानी

नई दिल्ली भारत का चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट साल 2023 में चंद्रमा के शिव शक्ति प्वाइंट पर लैंड हुआ था। अब वैज्ञानिकों का कहना है कि चांद के दक्षिणी पोल की यह सतह करीब 3.7 बिलियन (3 अरब से ज्यादा) साल पुरानी है। स्टडी के दौरान हाई-रिजोल्यूशन वाले रिमोट सेंसिंग डेटासेट्स की मदद ली गई। इसमें वैज्ञानिकों की एक टीम लगी हुई थी जिसमें बेंगलुरु स्थित इसरो के इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स सिस्टम सेंटर, अहमदाबाद स्थित फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी और चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स शामिल थे। इन लोगों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट यानी शिव शक्ति प्वाइंट का मैप तैयार किया। अध्ययन के मुताबिक, चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को तीन हिस्सों में बांटा जा सकता है। जियोपॉलिटिकल मैप में बताया गया कि हाई-रिलीफ रग्ड एरिया, स्मूथ प्लेन्स और लो-रिलीफ स्मूथ प्लेन्स शामिल हैं। स्टडी पेपर में टीम की ओर से यह जानकारी दी गई, जो कि साइंस डायरेक्ट जर्नल में प्रकाशित है। इसमें अनुमान लगाया गया कि लैंडिंग साइट 3.7 बिलियन वर्ष पुरानी है। जानना दिलचस्प है कि इसी कालखंड में पृथ्वी पर सबसे प्राचीन माइक्रोबियल जीवन विकसित हुआ था। शिव शक्ति प्वाइंट की उम्र का कैसे चला पता रिपोर्ट के मुताबिक, स्टडी के दौरान लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) के वाइड-एंगल कैमरा और टेरेन कैमरा का इस्तेमाल किया गया। इसके जरिए पहले क्रेटर और चट्टानों का अध्ययन किया गया। 25 क्रेटर्स (500-1,150 मीटर व्यास के) के एनालिसिस से पता चला कि लैंडिंग साइट की उम्र 3.7 अरब साल होगी। इसरो के वैज्ञानिक बताते हैं कि चंद्रमा की सतह माइक्रो-मेटियोराइट बमबारी और तापीय उतार-चढ़ाव के कारण बदलती रहती है। लाखों बरस बीत जाने के बाद ये चट्टानें टूटकर रेगोलिथ में बदल गई हैं। आखिर कितना खास रहा मिशन चंद्रयान-3 यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है जब भारत चंद्रयान-4 मिशन की तैयारी में है। साल 2027 में चंद्रयान-4 लॉन्च होगा, जिसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह से चट्टानों के नमूने एकत्र कर पृथ्वी पर लाना है। मालूम हो कि चंद्रयान-3 इसरो का तीसरा चंद्र अन्वेषण मिशन रहा। यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला मिशन था। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई, 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल रहा। भारत के चंद्रयान-3 अभियान पर 600 करोड़ रुपये की लागत आई थी जबकि अन्य देशों ने चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यान भेजने पर अरबों डॉलर खर्च किए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 15

सुकेश चंद्रशेखर ने केजरीवाल को लेटर लिख कर राजनीति से संन्यास लेने की दी सलाह, कहा-आपका अहंकार शौचालय में बह गया

नई दिल्ली दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के तमाम नेता तंज कस रहे हैं तो इस बीच जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लेटर लिखा है। मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखकर ने केजरीवाल पर तीखे शब्दबाण चलाए तो उन्हें अपनी भविष्यवाणी भी याद दिलाई, जिसमें उसने कहा था कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी चुनाव हार जाएंगे। सुकेश ने पूर्व सीएम को राजनीति से संन्यास की सलाह भी दी। सुकेश ने अपनी बातें याद दिलाते हुए लिखा, ‘सबसे पहले मैं आपको, मनीष जी और सत्येंद्र जी को अपनी सीटें हारने के लिए बधाई देता हूं, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी कट्टर भ्रष्ट पार्टी AAP चुनाव हार गई। केजरीवाल जी अगर आपके पास मेरे पिछले पत्र सुरक्षित हैं तो कृपया वे पत्र देखें जो मैंने 3, 6, 8 महीने पहले लिखे थे, मैंने आपको चुनौती दी थी कि आप अपनी सीट हार जाएंगे और AAP सत्ता से बाहर हो जाएगी।' सुकेश चंद्रशेखर ने आगे लिखा, ‘केजरीवाल जी आज बिल्कुल वैसा ही हुआ है। आपको बाहर निकाल दिया गया है, आपका सारा अहंकार आपके साथ ही शौचालय में बह गया है। आपके सारे जुमले बेनकाब हो चुके हैं और सही साबित हो चुके हैं, दिल्ली की जनता ने आपको और आपकी दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी को सचमुच लात मार दी है।’ पूर्व जेल मंत्री सत्येंद्र जैन पर वसूली और अरविंद केजरीवाल पर चंदे को लेकर कई आरोप लगा चुके सुकेश ने आम आदमी पार्टी की हार के बाद पंजाब में भी हार की 'भविष्यवाणी' की और केजरीवाल को संन्यास लेने की सलाह दी। उसने लिखा, ‘अब केजरीवाल जी, आप और आपके साथियों को थोड़ी शर्म आनी चाहिए और राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, राजनीतिक संन्यास ले लेना चाहिए क्योंकि अगली बार पंजाब से भी आपका सफाया हो जाएगा।’ Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

चीन में एक तरफ देश में बुजुर्गों की आबादी में तेजी से इजाफा हो रहा है तो वहीं युवा शादी नहीं कर रहे, लगातार बढ़ रही समस्या

बीजिंग चीन में शादियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। एक तरफ देश में बुजुर्गों की आबादी में तेजी से इजाफा हो रहा है तो वहीं युवा शादी नहीं कर रहे हैं। इससे भविष्य में संकट और गहरा होने की आशंका है। सरकार चाहती है कि युवा शादियां समय पर करें और संतान भी पैदा करें। लेकिन प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए यह बड़ी परेशानी है। वर्ष 2024 में चीन में 61 लाख शादियां ही हुईं, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 77 लाख का था। 1986 में चीन में शादियों का सार्वजनिक पंजीकरण शुरू हुआ था। तब से अब तक यह सबसे कम आंकड़ा है। यही नहीं 2013 में जब सबसे ज्यादा शादियां हुई थीं, तब के मुकाबले यह नंबर आधा ही है। जन्मदर की कमी से जूझ रहे चीन के लिए यही एक उम्मीद है कि लोग ज्यादा से ज्यादा शादियां करें और संतान उत्पन्न करें। सरकार इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है, लेकिन कुछ साल पहले तक वन चाइल्ड पॉलिसी अपनाने वाला चीन अब एकदम से आबादी भी नहीं बढ़ा पा रहा है। चीन में बच्चे पैदा करने के लिए यह जरूरी है कि माता और पिता की शादी का रजिस्ट्रेशन हुआ हो। हालांकि अब सरकार जटिलता भी खत्म करने की तैयारी में है। इसी के तहत कई राज्यों में तो शादी के रजिस्ट्रेशन का नियम भी खत्म किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि शादी न करने वाले युवा भी बच्चे पैदा कर सकें। इसके अलावा सिंगल पैरेंट्स यदि बच्चे को गोद लेना चाहें तो उन्हें भी परेशानी न हो। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया, 'चीन में शादियों की संख्या कम हो रही है। युवाओं के बीच सरकार की अपील का असर नहीं है। खासतौर पर महंगाई के चलते और अर्थव्यवस्था में कमी के कारण लोग शादियां नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा शादी को अब परंपरागत रूप में स्वीकार करने के लिए युवा तैयार नहीं हैं।' चीन में हालात यह हैं कि शादियां तो लोग कर नहीं रहे हैं बल्कि पुरानी शादियां भी टूटने की कगार पर हैं। 2014 में 26 लाख कपल्स ने तलाक ले लिया। यह आंकड़ा 2023 के मुकाबले एक फीसदी ज्यादा है। इसके अलावा 2024 में कम शादियां होने की वजह यह है कि इस साल को शादी के लिए शुभ नहीं माना गया। चीनी मान्यता में 2024 को विडो ईयर घोषित किया गया था। चीन में जन्मदर में मामूली इजाफा हुआ है, लेकिन 2024 में लगातार ऐसा तीसरा साल रहा है, जब आबादी में कमी आई। बता दें कि चीन के अलावा दक्षिण कोरिया, इटली, रूस जैसे देश भी आबादी के संकट से जूझ रहे हैं। साउथ कोरिया ने तो शादी और संतान उत्पत्ति के लिए लोगं को प्रोत्साहित करने के लिए अलग से मंत्रालय का ही गठन कर दिया है। यही नहीं भारत में भी उच्च वर्ग में बच्चों की कम संख्या देखी जा रही है। देश के आर्थिक विकास के साथ ही भारत में भी युवा आबादी का संकट पैदा हो सकता है। पिछले दिनों एलन मस्क ने भी इसे लेकर चिंता जताई थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17

हज यात्रा के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, सऊदी अरब ने किया बड़ा एलान, इस बार हज यात्री अपने साथ बच्चों को नहीं ले जा पाएंगे

दुबई सऊदी अरब ने हज को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इस बार हज यात्री अपने साथ बच्चों को नहीं ले जा पाएंगे। हज और उमराह मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है। सऊदी अरब की तरफ से कहा गया है कि हज और उमराह के दौरान भारी भीड़ होती है। ऐसे में बच्चों के लिए बहुत खतरा रहता है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। सरकार ने यह भी कहा कि उन लोगों को हज यात्रा की इजाजत पहले दी जाएगी जो पहली बार हज करने जा रहे हैं। सऊदी के नागरिकों के लिए हज यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। नुसुक ऐप और आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए हज का रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। यात्रियों को अपनी जानकारी को वेरिफाई करना होगा। इसके अलावा छूट के लिए भी आवेदन करना होगा। नुसुक ऐप पर हज का पैकेज भी उपलब्ध है। यात्री अपना पसंदीदा पैकेज ले सकते हैं। इसके लिए ई वॉलेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। सऊदी के यात्रियों के लिए खास सुविधा सऊदी अरब के स्थानीय नागरिकों के लिए एक और सुविधा का ऐलान किया गया है। यहां के लोग हज पैकेज का भुगतान तीन किश्तों में कर सकते हैं। पहलेी किस्त में 20 फीसदी रकम का भुगतान करना होगा। बुकिंग के 72 घंटे के अंदर इसका भुगतान करना होगा। वहीं दूसरी और तीसरी किस्त 40-40 फीसदी की होगी। वहीं मंत्रालय ने कहा है कि फाइनल भुगतान होने तक बुकिंग कन्फर्म नहीं मानी जाएगी। हर बार भुगतान करने पर उसकी रसीद जारी की जाएगी। वीजा नियम में भी हुआ है बदलाव बता दें कि इस बार सऊदी अरब ने वीजा नियमों में भी बदलाव किया है जिसका असर भारत पर भी पड़ेगा। भारत समेत 14 देशों से आने वाले लोगों को किंगडम में प्रवेश के लिए सिंगल एंट्री वीजा मिलेगा। अनाधिकृत रूप से हय यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के लिए यह नियम लगाया गया है। दरअसल मल्टिपल एंट्री वीजा वाले लोग अनाधिकृत रूप से हज यात्रा करने लगते हैं। ऐसे में भीड़ बहुत हो जाती है और प्रबंधन मुश्किल हो जाता है। सिंगल एंट्री वीजा से किसी देश में एक बार ही प्रवेश किया जा सकता है। वहीं लॉन्ग टर्म वीजा वाले लोग एक ही देश में कई बार आ-जा सकते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 16

अहमदाबाद में एक HIV पॉजिटिव शख्स की हैवानियत, नाबालिग को किडनैप करके 10 महीने किया यौन शोषण

अहमदाबाद गुजरात के अहमदाबाद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक HIV पॉजिटिव शख्स ने नाबालिग लड़की को किडनैप करने के साथ उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने इस पूरे मामले के खुलासे के बाद मुख्य आरोपी के साथ HIV पॉजिटिव शख्स की मां और भाई को भी अरेस्ट किया है। दोनों के ऊपर आराेप है कि उन्होंने नाबालिग लड़की का छिपाने में मदद की। नाबालिग लड़की की उम्र 16 साल बताई जा रही है। इस मामले में खुलासा हुआ है कि HIV पॉजिटिव शख्स ने नबालिग लड़की से पहले छह अन्य महिलाओं का भी शोषण किया था। एचआईवी पॉजिटिव शख्य के चंगुल में फंसी नाबालिग पीड़ित को 10 महीने के बाद छुड़ाया जा सका है। पुलिस ने अनुसार आरोपी ने पीड़ित के साथ शादी का वादा करके यौन शोषण किया। किडनैप करके किया यौन शोषण पुलिस के अनुसार पिछले साल 22 मार्च को पीड़िता अपने परिवार के साथ एक सामाजिक कार्यक्रम में गई थी। रात करीब 8 बजे उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी का अपहरण हो गया है। पुलिस ने तब आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में यह मामला उच्च अधिकारियों को हैंडओवर किया गया। जब लड़की का कुछ पता नहीं चला तो इस अहमदाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच की AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) को सौंप दिया गया। लड़की के पिता ने गुजरात हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी दायर की। आखिरकार AHTU ने मुख्य आरोपी को मध्य प्रदेश के एक शहर में ढूंढ निकाला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और लड़की को वापस अहमदाबाद लाया गया। इस पूरे मामले के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप है कि इस शख्स के वहशीपन से कितनों को एड्स का संक्रमण हुआ होगा। छह अन्य की तलाश शुरू पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी पिछले 10 साल से HIV से पीड़ित है। इससे पुलिस को शक है कि पीड़िता भी संक्रमित हो सकती है। पुलिस के बयान में उल्लेख किया गया है कि HIV पॉजिटिव आरोपी ने पहले भी छह अन्य महिलाओं का यौन शोषण किया होगा। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। AHTU के बयान में यह भी कहा गया है कि मुख्य आरोपी लड़की के पिता के कार्यस्थल के पास काम करता था और उसका उनसे परिचय था। वह उनके घर आने-जाने लगा और सामाजिक कार्यक्रमों में भी शामिल होने लगा। इस तरह उसका लड़की से भी संपर्क हो गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित का मेडिकल टेस्ट कराया जा सकेगा, ताकि यह पता चल सके कि उसे एचआईवी का संक्रमण हो नहीं हुआ है। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट अभी बाकी है क्योंकि वह बीमार है और 10 महीने की इस घटना से सदमे में है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

अनपढ़ कहकर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस

इंदौर  इंदौर की एक महिला अलवीना बी को उसके पति आदिल खिलजी ने तीन तलाक दे दिया। पति का कहना था कि अलवीना अनपढ़ और उजड्ड है। इसके साथ ही उसे ससुराल वालों ने दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया। महिला ने अपने मायके से इंदौर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आदिल खिलजी, अब्दुल सतार और अनीशा बी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना 30 जून 2024 की है। महिला के दो बच्चे भी हैं। अलवीना बी ने बताया कि उसकी शादी 13 दिसंबर 2018 को मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उन्होंने दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। जब उसने अपने पति को यह बात बताई तो उन्होंने भी अपने माता-पिता का साथ दिया। उन्होंने अलवीना से और पैसे लाने को कहा। सास भी छोटी-छोटी बातों पर ताने मारती थीं। पति शादी के बाद दूसरी लड़की से करता था बात अलवीना ने आगे बताया कि उसका पति शादी के बाद भी दूसरी लड़की से बात करता था। जब अलवीना ने उसे पकड़ लिया तो उसने विवाद खड़ा कर दिया। उसे अनपढ़ और असभ्य कहने लगा। पति ने उसे घर से निकालते हुए कहा कि मैं अपनी मर्जी का मालिक हूं जो मन होगा करूंगा। अलवीना ने यह बात अपने सास-ससुर को बताई तो उन्होंने भी उसे चुप रहने के लिए कहा। मारपीट के बाद तीन तलाक 30 जून 2024 को विवाद इतना बढ़ गया कि सास-ससुर और पति ने अलवीना के साथ मारपीट की। इसके बाद पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया। उन्होंने अलवीना को उसके दोनों बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। उन्होंने उसे कपड़े तक नहीं दिए। मजबूरन अलवीना ने अपनी मां को फोन किया। मां आकर उसे अपने साथ ले गईं। अलवीना पिछले छह महीने से अपनी मां के साथ रह रही है। जांच में जुटी पुलिस अलवीना के परिवार को इस पूरी घटना से झटका लगा है। अलवीना ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसका सारा दहेज अभी भी ससुराल में रखा है, जिसे वे वापस नहीं कर रहे हैं। खजराना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 9