तेलंगाना सरकार ने बीयर की कीमतों में संशोधन न करने के कारण बढ़ाए दाम

तेलंगाना तेलंगाना सरकार ने तेलंगाना बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड को बीयर की कीमतों में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने की अनुमति दे दी है। यूबीएल ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि यह निर्णय वर्ष 2019-20 से कंपनी की बीयर की कीमतों में संशोधन न करने के कारण राज्य में हुए भारी नुकसान के कारण लिया गया था। यह निर्णय ब्रूअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के अनुरोध के बाद और यूनाइटेड ब्रूअरीज लिमिटेड द्वारा आपूर्ति रोकने के बाद आया है। आठ जनवरी को यूनाइटेड ब्रूअरीज लिमिटेड (यूबीएल) ने घोषणा की कि उसने तेलंगाना बेवरेजेज कॉरपोरेशन को अपनी बीयर की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है। इसके अतिरिक्त, यूबीएल ने दावा किया कि टीजीबीसीएल पर पिछली बीयर आपूर्ति के लिए काफी बकाया है। हालांकि, इस बारे में किसी विशेष विवरण का खुलासा नहीं किया गया। हालांकि, यूनाइटेड ब्रूअरीज ने बाद में आपूर्ति फिर से शुरू कर दी। राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए, बीएआई ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से बीयर उद्योग के भीतर लंबित मुद्दों को हल करने का आग्रह किया। बीएआई ने बयान में कहा, 'हालांकि, जिस वृद्धि की अनुमति दी जा रही है, वह उत्पादन की लागत में वृद्धि या उद्योग की अपेक्षा से कम है, लेकिन हम इसका स्वागत करते हैं क्योंकि यह संकेत देता है कि सरकार राज्य में व्यवसाय लाभप्रदता पर उद्योग की चिंताओं के प्रति सजग है और इस पर विचार करने के अपने वादे पर खरी उतरी है।' बीएआई के महानिदेशक विनोद गिरी ने कहा कि बाजार संचालित प्रणाली सभी को लाभ पहुंचाने का सबसे कुशल तरीका है और हम इस दृष्टिकोण की वकालत करने के लिए सरकार के साथ बातचीत जारी रखेंगे। recent visitors 43

प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है, प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी

 इंदौर इंदौर के बाणगंगा इलाके में बुधवार को स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, आग सुपर कॉरिडोर इलाके के टिगरिया बादशाह स्थित अवंतिका नगर की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी, जिसकी जानकारी सबसे पहले आसपास की अन्य फैक्ट्रियों के चौकीदार ने दी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने भयावह रूप ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, जिस इलाके में आग लगी, वहां आसपास कई केमिकल और अन्य औद्योगिक उत्पादों की फैक्ट्रियां स्थित हैं, जिससे आग और भी तेजी से फैलने की आशंका बनी रही। पहले लोगों ने ही आग बुझाने की कोशिश की शुरुआती दौर में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए पानी का उपयोग किया, लेकिन जब आग बेकाबू हो गई तो तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम ने फैक्ट्री का शेड गिराने के लिए जेसीबी मशीन भी मंगाई, जिससे राहत कार्य में तेजी लाई जा सके। दमकल कर्मियों और प्रशासन की टीम लगातार आग को काबू करने में जुटी हुई है, लेकिन भीषण आग के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। recent visitors 51

नर्मदा और शिप्रा में माघी पूर्णिमा के अवसर पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, श्रद्धालुओं ने पवित्र नदी में लगाई पावन डूबकी

उज्जैन माघी पूर्णिमा पर उज्जैन में मोक्षदायिनी शिप्रा में अलसुबह से पवित्र स्नान हुआ। बड़ी तादाद में श्रद्धालु शिप्रा में आस्था की डुबकी लगाकर दान करते हुए पुण्य अर्जित करते नजर आए। वहीं, आज बुधवार को शुभ मुहूर्त में होली का डांडा भी रोपा जाएगा, जिससे होली उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। जगह-जगह फाग उत्सव मनाया जाएगा।   दरअसल, माघ मास में स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भक्त एक माह तक कल्पवास एवं तीर्थ स्नान करते हैं। माघी पूर्णिमा पर एक माह तक चलने वाले माघ स्नान का समापन हो जाता है। मान्यता है कि जो श्रद्धालु पूरे माह स्नान नहीं कर पाए, वे माघी पूर्णिमा पर स्नान कर पुण्य अर्जित कर सकते हैं। इसके चलते रामघाट पर आस्थावानों की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने दान और देव दर्शन भी किए। सीहोर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर नर्मदा नदी के तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही आंवली घाट, नीलकंठ घाट, बुधनी घाट और बांद्राबान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंचे।   उज्जैन की पवित्र शिप्रा नदी में माघ पूर्णिमा पर स्नान का विशेष महत्व है। माघ मास की पूर्णिमा अश्लेषा नक्षत्र और शोभन योग में आने से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन स्नान, दान और पितृ पूजा का विशेष महत्व है। इस बार का योग विशेष है क्योंकि, सौभाग्य योग के स्वामी ब्रह्मा और शोभन योग के अधिपति बृहस्पति हैं। जो श्रद्धालु माघ मास में स्नान नहीं कर पाए, वे आज के दिन स्नान कर पूरे माघ मास का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। होली उत्सव की शुरुआत माघ पूर्णिमा पर होली का डांडा गाड़ने की परंपरा है, जो होली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। विभिन्न क्षेत्रों में शुभ, लाभ और अमृत के चौघड़िया में होली के डांडे और गड्ढे का पूजन किया जाएगा। युवतियां और महिलाएं गाय के गोबर से भरगोलिए बनाती हैं। इन्हें धूप में सुखाकर माला तैयार की जाती है। होलिका दहन वाले दिन पूजन के दौरान यह अर्पित की जाती है। मान्यता है कि इससे नकारात्मकता समाप्त होकर घर में सुख-समृद्धि आती है। माघी पूर्णिमा से फाल्गुन पूर्णिमा तक एक माह तक होली की तैयारियों का उमंग और उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहता है। माघी पूर्णिमा के महत्व के बारे में ज्योतिषी पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु गंगा जल में निवास करते हैं। इस दिन एक विशेष खगोलीय स्थिति बनती है, जब चंद्रमा कर्क राशि में और सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। माघ पूर्णिमा पर स्नान-दान का विशेष महत्व माघ पूर्णिमा के साथ ही माघ मास का समापन होता है और फाल्गुन मास का आरंभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघी पूर्णिमा से तीन दिन पहले से पवित्र नदियों में स्नान करने से संपूर्ण माघ मास के स्नान का पुण्य प्राप्त होता है। ये दिन स्नान, दान और तर्पण के लिए विशेष शुभ माना जाता है। त्रिवेणी संगम पर लगने वाला प्रसिद्ध माघ मेला भी इसी पवित्र मास की देन है, जो महाशिवरात्रि तक चलेगा। शास्त्रों में सभी पूर्णिमाओं का महत्व है, परंतु माघ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को विशेष फलदायी माना गया है। recent visitors 49

AAP के अमानतुल्लाह खान लापता, फोन भी बंद, दिल्ली, UP से राजस्थान तक ताबड़तोड़ छापे

नई दिल्ली दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के नवनिर्वाचित विधायक अमानतुल्लाह खान पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है. उन पर गिरफ्तारी के बाद मकोका लगाने की तैयारी चल रही है. विधायक की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीम की ओर से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के अलग-अलग ठिकानों पर रेड डाले गए हैं. आम आदमी पार्टी (आप) के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरे और अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले अमानतुल्लाह खान को एक बार फिर पुलिस तलाश रही है। हाल ही में ओखला विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने वाले अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस बीच अमानतुल्लाह ने दिल्ली पुलिस को लेटर लिखकर दावा किया है कि वह अपनी विधानसभा क्षेत्र में ही मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के बाद मकोका लगाया जा सकता है. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. उनके फोन की आखिरी लोकेशन मीठापुर में मिली, लेकिन उसके बाद से उनका फोन बंद चल रहा है. सूत्रों का यह भी दावा है कि पुलिस को शक है कि कुछ आम आदमी पार्टी नेता अमानतुल्लाह की मदद कर रहे हैं. अमानतुल्लाह के खिलाफ FIR इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 2 दिन पहले सोमवार को जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले की अगुवाई करने के आरोप में ओखला के AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस के अनुसार, अमानत ने हत्या की कोशिश के मामले में भगोड़े आरोपी की हिरासत से भागने में मदद भी की है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर इस मामले में अपनी पुष्टि की और कहा कि वे अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों के खिलाफ लोकसेवक को दायित्व निर्वहन से रोकने के लिए एफआईआर दर्ज कर रहे हैं. अमानतुल्लाह की मौजूदगी में भागा आरोपी अधिकारी ने बताया कि यह वाकया तब हुआ जब दिल्ली के जामिया नगर इलाके में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम हत्या की कोशिश के एक मामले में वांछित शाबाज खान को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी. AAP विधायक अमानतुल्लाह के समर्थकों के पुलिस टीम के साथ भिड़ने की वजह से शाबाज मौके से भागने में कामयाब हो गया. सूत्रों के अनुसार, हमले के समय अमानतुल्लाह वहां घटनास्थल पर थे, जिससे आरोपी भागने में सफल रहा. अमानतुल्लाह ने लगाई जीत की हैट्रिक दिल्ली पुलिस के डीसीपी रवि कुमार ने बताया कि उनके खिलाफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम की कई धाराएं लगाई गई हैं क्योंकि कई ऐसे मुकदमे हैं जो कि अमानतुल्लाह के खिलाफ पेंडिंग हैं, या फिर ट्रायल चल रहे हैं. अभी तक तो उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका है. वह अब जांच में शामिल नहीं हुए हैं. उनसे संपर्क करने की पूरी कोशिश की जा रही है और जिससे हम अपनी जांच को आगे बढ़ा सके. पिछले हफ्ते दिल्ली में हुए चुनाव में ओखला विधानसभा सीट पर अमानतुल्लाह खान ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनीष चौधरी को 23,639 वोट से हराया. अमानतुल्लाह को 88,392 वोट मिले जबकि बीजेपी के मनीष के खाते में 65,304 वोट आए. अमानतुल्लाह ने ओखला से अपनी जीत की हैट्रिक लगाई. पिछले 24 घंटों में अमानतुल्लाह केस में जुड़ीं नई धाराएं अमानतुल्लाह पर पुलिस ने दंगे से जुड़ी बीएनएस की धारा लगाई है. क्योकि अमानतुल्लाह खान ने भीड़ इकठ्ठा कर ली थी और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, इसलिए पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2) लगाई है. वहीं, पुलिस ने अमानतुल्लाह पर बीएनएस 190 भी लगाई है. जिसका मतलब है अगर कोई व्यक्ति गैरकानूनी सभा का हिस्सा था और उस सभा के मकसद के तहत कोई अपराध हुआ, तो उस व्यक्ति को भी दोषी माना जाएगा. इसके अलावा अमानतुल्लाह पर धारा 221 यानी कि ड्यूटी पर मौजूद लोक सेवक को बाधा पहुंचाना. धारा 121(1) यानी अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे किसी लोक सेवक को नुकसान पहुंचाने का अपराध व धारा 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इन धाराओं में भी दर्ज हुई है FIR अमानतुल्लाह पर धारा 351(3) के तहत भी एफआईआर दर्ज की गई है. यह धारा मौत, गंभीर चोट या संपत्ति को नष्ट करने की धमकी से संबंधित है. वहीं, उन पर धारा 263 यानी कि किसी अन्य व्यक्ति की वैध गिरफ्तारी में बाधा डालने या उसका विरोध करने का कार्य करना आदि शामिल है. इसके अलावा अमानतुल्लाह पर धारा 111 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. जानें पूरा मामला क्राइम ब्रांच की टीम जामिया इलाके में वांटेड बदमाश शावेज़ को पकड़ने गई थी. शावेज़ को क्राइम ब्रांच ने पकड़ भी लिया था. लेकिन  अमानतुल्लाह खान अपने 20-25 समर्थकों के साथ पहुंच गए. अमानतुल्लाह खान ने क्राइम ब्रांच के स्टाफ को कहा….तुम्हारी यहां आने की हिम्मत कैसे हुई". मैं ऐसी पुलिस और कोर्ट कुछ नहीं मानता. साथ ही अमानतुल्लाह खान और समर्थकों ने पुलिस पर हमला भी किया था और हाथापाई भी की थी. इसके अलावा पुलिस वाले का आई कार्ड भी छीन लिया गया था. अमानतुल्लाह खान ने पुलिस को धमकी देते कहा था ये इलाका हमारा है, यहां से निकल जाओ वरना जिंदा निकलना भारी पड़ेगा. हमारी आवाज पर इतने लोग इक्कठे हो जाएंगे कि की तुम लोगों का पता भी नहीं चलेगा कि तुम कहां गए. अमानतुल्लाह खान को पकड़ने के लिए पुलिस ने कहां-कहां दी दबिश अमानतुल्लाह खान पर एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश कर रही है. लेकिन आप विधायक का अभी तक पता नहीं चल सका है. उनका फोन भी बंद आ रहा है. पुलिस अब तक ओखला सहित दिल्ली के कई अन्य इलाकों में दबिश दे चुकी है. वहीं, पुलिस दिल्ली बॉर्डर से लगे राज्यों में भी दबिश दे रही है.   recent visitors 52

मध्य प्रदेश में गिद्धों की संख्या में वृद्धि से पर्यावरण संतुलन में सुधार हुआ

 उमरिया  तीन दशक पहले बीमार गायों के इलाज के लिए दी जाने वाली दवा डाईक्लोफेनिक की वजह से खात्मे की ओर बढ़ रही गिद्धों की संख्या अब बढ़ने लगी है। इस वर्ष 17, 18 और 19 फरवरी को होने वाली गिद्धों की गणना में गिद्धों का आंकड़ा 12 हजार के पार होने की उम्मीद जाग रही है। पिछली गणना में गिद्धों की संख्या 10 से 11 हजार के बीच थी। मध्य प्रदेश में गिद्धों को संरक्षित करने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं, जिसका परिणाम है कि गिद्धों की संख्या और उनके आवास में वृद्धि हो रही है। वर्ष 2016-17 में प्रदेश में गिद्धों की संख्या महज सात हजार 29 थी, जो अगले साल यानी वर्ष 2018-19 में बढ़कर बढ़कर आठ हजार तीन सौ 97 हो गई। गिद्धों की संख्या में संरक्षण की वजह से अगली गणना वर्ष 2020-21 में भी वृद्धि दर्ज की गई। इस साल गिद्धों की संख्या नौ हजार चार सौ 46 हो गई। वर्ष 2022-23 में यह संख्या दस हजार हो गई और वर्ष 2024 में यह संख्या दस से ग्यारह हजार के बीच हो गई। गिद्धों की संख्या की वृद्धि का यह सिलसिला थमा नहीं है इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मध्यप्रदेश में 12 हजार से ज्यादा गिद्ध होंगे। यहां हैं ज्यादा गिद्ध पिछली गणना के दौरान पन्ना जिले में गिद्धों की संख्या सबसे ज़्यादा है। इसके अलावा श्योपुर, मंदसौर, और छतरपुर ज़िलों में भी अच्छी संख्या में गिद्ध दिखाई देते हैं। मंदसौर जिले में 681 गिद्ध पाए गए थे। छतरपुर जिले में 659 कुनो वन्य जीव वन प्रभाग में 406 गिद्ध, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 229 गिद्ध दिखाई दिए थे। पृथ्वी के इकोसिस्टम के लिए गिद्ध का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि एकमात्र प्राणी है जो सड़े हुए मांस को खत्म करता है। प्रदेश में सात तरह के गिद्ध दुनिया में कुल 22 प्रजाति के गिद्ध पाए जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार भारत में सिर्फ नौ तरह के गिद्ध पाए जाते हैं। इनमें मध्य प्रदेश में सात प्रजाति के गिद्ध पाए जाते हैं। मध्य प्रदेश में सफेद गिद्ध, चमर गिद्ध, देसी गिद्ध, पतल चोंच गिद्ध, राज गिद्ध, हिमालयी गिद्ध, यूरेशियाई गिद्ध और काला गिद्ध की मौजूदगी मिली है। यह संख्या और बढ़ जाएगी     प्रदेश में गिद्धों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गिद्धों के संरक्षण के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। इस वर्ष होने वाली गणना में यह संख्या और बढ़ जाएगी इसकी हमें उम्मीद है। – शुभरंजन सेन, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ मध्य प्रदेश   recent visitors 59

JEE Main 2025 में राजस्थान से सबसे ज्यादा टॉपर्स, दिल्ली-UP के भी छात्रों ने लहराया परचम

नई दिल्ली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई-मेन जनवरी सेशन का परिणाम जारी कर दिया। अभी तक देखे गए परिणामों में एनटीए की ओर से 14 स्टूडेंट्स को 100 एनटीए स्कोर घोषित किया गया है, इसमें से 5 स्टूडेंट्स राजस्थान से हैं। डॉ. बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट ओमप्रकाश बेहरा, रजित गुप्ता, सक्षम जिंदल और अरनव सिंह के साथ ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के हर्ष झा ने 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है। एनटीए आंसर-की और रिकॉर्डेड रेस्पोंस के अनुसार ओमप्रकाश बेहरा ने 300 में से 300 अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही 44 स्टेट टॉपर्स की लिस्ट जारी की गई। इसमें अरनव सिंह, रजित गुप्ता, सक्षम जिंदल, ओमप्रकाश (राजस्थान), शौर्य अग्रवाल (छत्तीसगढ़), अभिमन्यू टिबरेवाल (झारखंड), पाणिनी (बिहार), नवनीत प्रियदर्शी (ओडिशा), धैर्य शर्मा (हिमाचल प्रदेश), कृष्णा चक्रबर्ती (असम), ई कुमारन (पुड्डूचेरी), हर्ष झा (दिल्ली) और निशिता (मेघालय) से स्टेट टॉपर है। कुल 10 शिफ्टों में हुई परीक्षा में 14 स्टूडेंट्स ने 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया है, जिसमें राजस्थान के सर्वाधिक 5 विद्यार्थियों में से 4 कोटा से हैं। दिल्ली के 2, उत्तर प्रदेश के 2, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक एवं तेलंगाना के 1-1 विद्यार्थी शामिल है। इस वर्ष राजस्थान से सर्वाधिक विद्यार्थियों का 100 एनटीए स्कोर बना है। जारी किए रिजल्ट में 44 स्टेट टॉपर्स की सूची भी जारी की गई है। जेईई-मेन जनवरी सेशन बीई-बीटेक के लिए 22 से 29 जनवरी के मध्य 5 दिन में 10 शिफ्टों में हुई थी। फाइनल आंसर की 10 फरवरी को जारी की गई थी। परीक्षा के लिए 13 लाख 11 हजार 544 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था तथा 12 लाख 58 हजार 136 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। राजस्थान से 5 छात्रों ने किया टॉप, मप्र का एक भी नहीं: एनटीए 100 स्कोर हासिल करने वाले छात्रों में राजस्थान से 5, दिल्ली व यूपी से 2-2, कर्नाटक, आंध्र, गुजरात, तेलंगाना और इनमें एक ही छात्रा है। 100 एनटीए स्कोर वाले छात्र आयुष सिंघल (राजस्थान), कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक), दक्ष (दिल्ली-एनसीटी), हर्ष झा (दिल्ली-एनसीटी), राजित गुप्ता (राजस्थान), श्रेयस लोहिया (उत्तर प्रदेश), सक्षम जिंदल (राजस्थान), सौरव (उत्तर प्रदेश), विशद जैन (महाराष्ट्र), अर्णव सिंह (राजस्थान), शिवेन तोषनीवाल (गुजरात), साई मनोग्ना गुथकोंडा (आंध्र प्रदेश), ओम प्रकाश बेहेरा (राजस्थान) और बानी ब्रता माजी (तेलंगाना) शामिल हैं। पेपर-पैटर्न बदलने से संख्या कम हुई एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के मुताबिक पेपर के पार्ट बी में विकल्पों की सुविधा समाप्त करने का असर स्कोर कार्ड पर आया है। जेईई मेन-2024 जनवरी सेशन में देश में 23 विद्यार्थियों ने 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया था। इस बार सिर्फ 14 स्टूडेंट्स हैं। recent visitors 54

इंदौर-देवास बायपास पर एमआर-10 जंक्शन फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर एक हिस्से का मुख्य मार्ग बंद कर दिया

इंदौर  इंदौर-देवास बायपास पर एमआर-10 जंक्शन फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर मंगलवार से एक हिस्से का मुख्य मार्ग बंद कर दिया। सुबह 10 बजे बाईं तरफ का यातायात डायवर्ट किया गया। राऊ तरफ से आने वाले वाहनों को डेढ़ किमी तक सर्विस लेन से जाना पड़ा है। संगम पैराडाइज से पटेल नगर के बीच वाहनों की बेहद धीमी गति से चले। वाहन रांग साइड से भी आए। इस वजह से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। दो घंटे वाले ट्रायल को शाम छह बजे तक रखा गया। यातायात विभाग ने बेस्ट प्राइस की तरफ जल्द ही मार्ग पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एमआर-10 जंक्शन पर बन रहा फ्लाईओवर उसके बाद दाईं तरफ का यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इंदौर-देवास बायपास पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) इन दिनों एमआर-10 जंक्शन पर फ्लाईओवर बना रहा है। सालभर से निर्माण चल रहा है। अभी तक पिलर-गर्डर और स्लैब डाली गई है। निर्माण एजेंसी फ्लाईओवर पूरा करने के लिए अब बाईं तरफ से रास्ता बंद किया गया है। मंगलवार से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। वाहनों को संगम पैराडाइज से सर्विस लेन से निकाला जा रहा है। डेढ़ किमी तक वाहन के लिए डायवर्शन रखा है। पटेल नगर की सर्विस लेन से दोबारा वाहन मुख्य मार्ग पर आएंगे। रांग साइड से आ रहे वाहनों के लिए लगे बैरिकेड सुबह 10 बजे से वाहनों के लिए सर्विस लेन खोल दी गई है। दोपहर 12 बजे यातायात विभाग और एनएचएआइ के अधिकारियों ने निरीक्षण किया, जिसमें एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बाझल, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक अरविंद तिवारी, एसीपी ट्रैफिक मनोज खत्री मौजूद थे। उस दौरान कुछ वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे। अब उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिए गए हैं। एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांझल ने कहा कि सभी वाहनों के लिए सर्विस लेन रखी थी। सुबह 10 से शाम छह बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। सप्ताहभर बाद दूसरी तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट करेंगे। उसके पहले सर्विस लेन को व्यवस्थित किया जा रहा है। लाभ-गंगा से वाहनों को रोका जाएगा। इधर… एबी रोड पर शिफ्ट होगी नेकी की दीवार आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को देखते हुए निगमायुक्त मंगलवार सुबह शहर की पहली आदर्श सड़क ग्रेटर कैलाश रोड पहुंचे। उन्होंने स्वच्छता का जायजा लिया तो पता चला कि इस सड़क पर बनाई गई नेकी की दीवार की हालत खराब है। इसे एबी रोड पर शिफ्ट करने के लिए कहा गया। निगमायुक्त ने आदर्श सड़क पर पेंटिंग कराने के निर्देश भी दिए। फुटपाथ और स्टार्म वाटर लाइन की जालियां सुधारने के लिए भी कहा गया है। निगमायुक्त खजराना रिंग रोड स्थित शासकीय स्कूल भी पहुंचे। उन्होंने विद्यालय परिसरों में पर्याप्त पेयजल, स्वच्छ शौचालयों और सफाई व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को स्वच्छ सर्वेक्षण की गाइड लाइन के अनुरूप समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भी कहा। इस दौरान अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, कार्यपालन यंत्री लक्ष्मीकांत वाजपेई, जोनल अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा भी उपस्थित थे। recent visitors 48