जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हुए, BCCI ने यशस्वी जायसवाल का भी काटा पत्ता

नई दिल्ली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 इसी महीने पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जाएगी. टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को होगा, जबकि फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा. इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था. जिसमें चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. मगर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस पर अपना फैसला सुना दिया है. बुमराह चोट के कारण चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट के दौरान लोअर बैक में चोट लगी थी. बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने बुमराह की जगह तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किया है. बुमराह के अलावा टीम में एक और बदलाव हुआ है. ओपनर यशस्वी जायसवाल को भी टीम से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम में एंट्री दी गई है. हालांकि यशस्वी को नॉन ट्रैवलिंग सब्स्टिट्यूट रखा गया है. उनके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी बतौर नॉन ट्रैवलिंग सब्स्टिट्यूट रखा गया है. चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर. नॉन ट्रैवलिंग सब्स्टिट्यूट: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे. 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे. टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं. उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है. सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी. इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. पहला सेमीफाइनल दुबई, जबकि दूसरा लाहौर में होगा. इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में यदि कोई टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेलेगी. चैम्पियंस ट्रॉफी के ये सभी 15 मुकाबले 4 वेन्यू पर खेले जाएंगे. इसमें 3 वेन्यू पाकिस्तान में होंगे. जबकि एक वेन्यू दुबई रहेगा. भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में ही खेलेगी. यदि भारतीय टीम क्वालिफाई करती है, तो फाइनल भी दुबई में होगा. वरना खिताबी मुकाबला 9 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा. सेमीफाइनल मैचों और फाइनल के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है. पहला सेमीफाइनल दुबई में होगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल लाहौर में खेला जाएगा. एक सेमीफाइनल समेत 10 मुकाबले पाकिस्तान के 3 वेन्यू पर होंगे. यह तीनों वेन्यू लाहौर, कराची और रावलपिंडी हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल… 19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची 20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई 21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची 22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर 23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई 24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी 25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी 26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर 27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी 28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर 1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची 2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई 4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई 5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर 9 मार्च- फाइनल, लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा) 10 मार्च- रिजर्व डे Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

राममंदिर के मुख्‍य पुजारी आचार्य सत्‍येंद्र दास का निधन, पीजीआई में ली अंतिम सांस

  अयोध्‍या अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर के मुख्‍य पुजारी आचार्य सत्‍येंद्र दास का निधन हो गया है। 85 वर्ष की उम्र में पीजीआई लखनऊ में बुधवार को उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उन्हें गंभीर हालत में स्ट्रोक के कारण तीन फरवरी को पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कुछ दिन पहले पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पूछा था। पीजीआई निदेशक डाॅक्टर आरके धीमान के मुताबिक डॉक्‍टरों की निगरानी में लगातार उनका इलाज चल रहा था। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने आचार्य सत्‍येंद्र दास के निधन पर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म 'एक्‍स' पर सीएम योगी ने अपने शोक संदेश में लिखा- ‘परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’ आचार्य सत्‍येंद्र दास ने अपना पूजा जीवन रामलला की सेवा में समर्पित कर दिया था। अयोध्‍या में जन्‍मभूमि पर रामलला जब टेंट में थे तब से आचार्य सत्‍येंद्र दास उनकी सेवा में थे। अस्‍पताल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आचार्य सत्‍येंद्र दास ने आज यानी बुधवार को अंतिम सांस ली। वह पीजीआई के न्‍यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में भर्ती थे। एसजीपीजीआई ने एक बयान में कहा कि ‘श्री सत्येंद्र दास जी को स्ट्रोक हुआ है. उन्हें मधुमेह और उच्च रक्तचाप है और वे फिलहाल न्यूरोलॉजी आईसीयू में भर्ती थे पीजीआई प्रशासन के अधिकारी PRO ने बताया कि सुबह उन्होंने पीजीआई में अंतिम सांस ली। आचार्य सत्‍येंद्र दास रामजन्‍मभूमि आंदोलन से भी जुड़े रहे। राममंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने और उसके बाद राममंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्‍ठा तक आचार्य सत्‍येंद्र दास हर मौके पर महत्‍वपूर्ण भूमिका में नजर आए। राममंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के समय तबीयत खराब होने के बावजूद उन्‍होंने समारोह में न सिर्फ मार्गदर्शन किया बल्कि पूरी भागीदारी भी निभाई। आचार्य सत्‍येंद्र दास के निधन से उनके शिष्‍यों के बीच शोक की लहर है। आचार्य सत्‍येंद्र दास के एक शिष्‍य ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर पीजीआई लखनऊ से अयोध्‍या लाया जा रहा है। अयोध्‍या में कल यानी 13 फरवरी को सरयू तट पर उनका अंतिम संस्‍कार होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 46

महाकुंभ: माघ पूर्णिमा के अमृत स्नान पर संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रयागराज प्रयागराज में आज यानि बुधवार को माघ पूर्णिया (Magh Purnina Snan) के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. त्रिवेणी घाट पर तो लोगों का हुजूम देखते ही बन रहा है. सोमवार से ही बाकी दिन के मुकाबले श्रद्धालु यहां ज्यादा संख्या में पहुंचने शुरू हुए, जिससे न केवल मेला परिसर में बल्कि प्रयागराज और पड़ोसी जिलों सहित आसपास के इलाकों में भी भारी भीड़ हो गई. यूपी में आज माघ पूर्णिमा पर संगम नगरी में पार्किंग से लेकर ट्रैफिक तक, पुलिस और प्रशासन की क्या तैयारी है चलिए जानते हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ खुद हर स्थित पर पैनी नजर रखे हुए हैं. मुख्यमंत्री आज सुबह 4 बजे से माघ पूर्णिमा स्नान की निगरानी कर रहे हैं. DGP प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और सीएम सचिवालय के अधिकारी 5 केडी वॉर रूम में मौजूद हैं. प्रयागराज के डीआइजी वैभव कृष्ण ने कहा, ‘माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्नान के लिए यहां पहुंच रहे हैं. हमारी तैयारी वाकई बहुत अच्छी है. सब कुछ नियंत्रण में है. पार्किंग, यातायात परिवर्तन, सब कुछ सक्रिय है. श्रद्धालु नियमों का पालन कर रहे हैं.’ आज 2 करोड़ लोग लगा सकते हैं आस्था की डुबकी मान्यता है कि आज पवित्र नदियों और सरोवरों में अमृत वर्षा होती है जिसकी वजह से सारा जल पवित्र हो जाता है। आज के दिन संगम तट पर स्नान का विशेष महत्व है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि आज करीब 2 करोड़ लोग स्नान कर सकते हैं। एक दिन पहले कल मंगलवार को ही डेढ़ करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। आज महाकुंभ के अमृत स्नान का पांचवा स्नान हो रहा है। तड़के से ही लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं और आज दिन भर ये सिलसिला जारी रहने वाला है। सीएम आवास के वॉर रूम में मौजूद हैं योगी इधर, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 4 बजे से मुख्यमंत्री आवास पर बने वॉर रूम से महाकुंभ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी से लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही रास्तों पर कहीं भी जाम ना लगे इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। प्रयागराज शहर में आने और जाने वाले रास्तों की लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। महाकुंभ के कमांड सेंटर में आला अधिकारी बैठकर लगातार नजर बनाएं हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यातायात स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की. माघ पूर्णिमा पर नया ट्रैफिक प्लान लागू करते हुए प्रशासन ने मेला क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरा शहर नो-व्हीकल जोन घोषित किया है. VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं. उन्होंने अधिकारियों के साथ सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण उपायों पर चर्चा की और सभा के प्रबंधन के लिए एक विशेष योजना लागू करने का आदेश दिया. सीएम योगी ने अधिकारियों को यातायात और भीड़ प्रबंधन योजनाओं को कुशलतापूर्वक क्रियान्वित करने को सुनिश्चित करते हुए भक्तों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है. तीर्थयात्रियों के मार्गदर्शन और सहायता के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुरक्षा कर्मियों और यातायात टीमों को तैनात किया गया है. भीड़ एवं यातायात प्रबंधन हेतु विशेष उपाय सरकार ने उत्सव को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए अतिरिक्त अधिकारियों और संसाधनों को तैनात किया है. स्थिति पर नजर रखने के लिए एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश और उत्तर प्रदेश से 28 पीसीएस अधिकारियों को महाकुंभ में भेजा गया था. सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए ये अधिकारी अभी भी मेन प्वाइंट्स पर तैनात हैं. बेहतर परिवहन सुविधाओं के लिए मेले के लिए पहले से चल रही 3050 बसों के साथ 1200 अतिरिक्त बसें तैनात की गई हैं. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने घोषणा की कि इन बसों को क्षेत्र-वार आवंटित किया गया था, जिसमें 750 शटल बसें विशेष रूप से संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं को लाने-ले जाने के लिए चल रही थीं. रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनें तीर्थयात्रियों की भारी आमद को समायोजित करने के लिए, भारतीय रेलवे ने 25 महाकुंभ विशेष ट्रेनें शुरू की हैं. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ये ट्रेनें गोरखपुर, झूंसी, बनारस और छपरा समेत विभिन्न स्थानों के बीच चलेंगी. वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा अधिकारियों ने विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए 36 पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं. ये पार्किंग क्षेत्र मेला स्थल के पास भीड़भाड़ को रोकने के लिए रणनीतिक रूप से स्थित हैं. श्रद्धालुओं को इन क्षेत्रों में अपने वाहन पार्क करने और मेला मैदान तक पैदल जाने की आवश्यकता होगी. जौनपुर के वाहनों के लिए: पार्किंग चीनी मिल पार्किंग, गारापुर रोड पर शुद्ध सूरदास पार्किंग, समयामाई मंदिर कछार पार्किंग और बदरा सौनौती रहिमापुर पार्किंग में उपलब्ध है. श्रद्धालु पुरानी जीटी रोड से होते हुए मेला मैदान तक पहुंच सकते हैं. वाराणसी के वाहनों के लिए: पार्किंग स्थलों में महुआ बाग पुलिस स्टेशन झूंसी पार्किंग, झूंसी रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती पार्किंग, नागेश्वर मंदिर पार्किंग, ज्ञान गंगा घाट पार्किंग और शिव मंदिर उस्तापुर महमूदाबाद पार्किंग शामिल हैं. छतनाग मार्ग से एक्सेस ले सकते हैं. मिर्जापुर के वाहनों के लिए: निर्दिष्ट पार्किंग क्षेत्रों में देवरख उपरहार पार्किंग, मदनुआ में टेंट सिटी पार्किंग, ओमेक्स सिटी पार्किंग और गाजिया पार्किंग शामिल हैं. श्रद्धालु अरैल बांध रोड से होते हुए मेले तक जा सकते हैं. रीवा, बांदा और चित्रकूट के वाहनों के लिए: नवप्रयाग पार्किंग, कृषि संस्थान पार्किंग, महेवा पुरबा/पश्चिम पार्किंग और मीरखपुर कछार पार्किंग में पार्किंग उपलब्ध है. श्रद्धालु पुरानी रीवा रोड और नई रीवा रोड के माध्यम से मेला मैदान में प्रवेश कर सकते हैं. कानपुर और कौशांबी के वाहनों के लिए: काली एक्सटेंशन प्लॉट नंबर 17, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज और दधिकांदो ग्राउंड में पार्किंग प्रदान की जा रही है. जीटी जवाहर चौराहा और काली मार्ग से मेले तक पहुंचा जा सकता है.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। … Read more

स्पर्श जागरुकता अभियान (कुष्ठ) स्किन कैम्प पीएचसी कोटर में 70 ग्रामों से 92 मरीज जांच कराने आये

सतना  आज दिनांक 10/2/2025 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटर मे स्पर्श जागरूकता अभियान के तहत स्किन कैम्प किया गया जिसमे 70 गांव के चमड़ी रोग से संबंधित मरीज आकर जांच  कराने आये मरीज 92 जिसमें 3 कुष्ठरोगी आये, 1 उपचाररत चमड़ी वाले 15 रोगी आये नया कुष्ठ रोगी नही मिला। मु.चि. एवं स्वास्थ्य अधिकारी सतना एवं डी एल ओ सतना एवं सी बीएमओ रामपुर बाघेलान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटर में आज रामपुर के मार्ग दिर्शन में स्किन कैम्प  किया गया है। डॉ. सर्वेश सिह द्वारा एवं कमलेश पाण्डे द्वारा आये रोगी की जांच की गई और दवाइया, दी गई। कुष्ठ रोगियों को भी दवाईयां प्रदान की गई जिसमें कोटर के समस्त स्टाफ सतेन्द्र सिंह, शुभम् तिवारी, रोशनी तोमर एवं शुतकीर्थ शुक्ला प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कोटर के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41

Safer Internet Day के अवसर पर सुरक्षित इंटरनेट उपयोग हेतु जागरूकता कार्यक्रम

डिंडौरी  को  "सेफर इंटरनेट दिवस " के अवसर पर "Together for a better internet" थीम के तहत सुरक्षित इंटरनेट उपयोग हेतु जागरूकता कार्यक्रम  का आयोजन शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय में किया गया। सेफर इंटरनेट डे प्रतिवर्ष फरवरी माह के दूसरे मंगलवार को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देने और ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना है।             शासकीय चंद्रविजय कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिला एन.आई.सी. के तत्वाधान में  जिला स्तर पर जागरुकता कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें डीआईओ  प्रशांत कौशिक ने साइबर सिक्योरिटी, साइबर वर्ल्ड, साइबर क्राइम के बारे में मूलभूत जानकारी दी, उन्होंने साइबर क्राइम से बचने के उपाय और सुरक्षित रूप से इंटरनेट उपयोग करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी, साथ ही उपस्थित छात्रों की विभिन्न शंकाओं का समाधान किया। इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी  प्रशांत कौशिक, डीआरएम  चेतन सुमन तिवारी ,प्राचार्य डॉ तुलसी करचाम, प्रोफ़ेसर डॉ जे.आर. झरिया,असिस्टेंट प्रोफेसर  डेनियल प्रसाद, थाना कोतवाली से  रोहित पटेल सहित कॉलेज विद्यार्थी उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ग्राम गहिरा से उनका गहरा आत्मीय संबंध रहा है, यह पूज्य संत गहिरा गुरु जी की जन्मस्थली और एक पवित्र धाम

रायपुर ग्राम गहिरा में विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय: सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वादग्राम गहिरा में विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय: सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र स्थित ग्राम गहिरा के संत गहिरा गुरु आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने परम पूज्य गहिरा गुरु जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया और विष्णु महायज्ञ में सम्मिलित होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने संत गहिरा गुरु जी के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ग्राम गहिरा से उनका गहरा आत्मीय संबंध रहा है, यह पूज्य संत गहिरा गुरु जी की जन्मस्थली और एक पवित्र धाम है। उन्होंने स्मरण किया कि पहली बार रायगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद बनने का सौभाग्य भी उन्हें इसी पवित्र भूमि के आशीर्वाद से प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में सांसदों को अपने क्षेत्र के किसी एक गांव को गोद लेकर विकास कार्य करने के लिए कहा गया था, तब उन्होंने ग्राम गहिरा को चुना और यहां विकास कार्य किए, हालांकि कुछ कार्य अधूरे रह गए थे। मुख्यमंत्री के रूप में पुनः ग्राम गहिरा आने पर उन्होंने कहा कि शायद यह उन्हीं अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर है। मुख्यमंत्री साय ने गहिरा गुरु संत समाज द्वारा सनातन धर्म और सामाजिक उत्थान में किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब जनजातीय समुदाय में धर्मांतरण, सामाजिक बुराइयाँ और व्यसन बढ़ रहे थे, तब संत गहिरा गुरु जी ने समाज सुधार का बीड़ा उठाया, गांव-गांव में यज्ञ कराए, रामचरितमानस के पाठ करवाए और समाज को आध्यात्मिक रूप से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज यह संस्था पूरे प्रदेश में सनातन धर्म को सुदृढ़ करने, समाज को जागरूक करने और संस्कृत की शिक्षा को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस बात की भी प्रशंसा की कि संस्था के माध्यम से जनजातीय समुदाय के बच्चे संस्कृत में अध्ययन कर रहे हैं और सनातन संस्कृति के संवर्धन में एक सराहनीय पहल करते हुए विद्यालय व महाविद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने 14 वर्षों के वनवास का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बिताया था, जिसके प्रमाण आज भी प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर विद्यमान हैं। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ के लिए प्रदेशवासियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के ठहरने की संपूर्ण व्यवस्था छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में सतत विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे प्रत्येक नागरिक को समृद्धि और सुशासन का लाभ मिले। मुख्यमंत्री साय ग्राम गहिरा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों से परिचय प्राप्त कर उन्हें मंगलमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संत गहिरा गुरु जी के आशीर्वाद से सुशासन और विकास का कार्य निरंतर जारी है। हमारी सरकार राज्य की संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए दृढ़संकल्पित हैं। इस अवसर पर संत समाज संस्था अध्यक्ष बबरूवाहन महाराज, सचिव खीरेंद्र महाराज, रवि भगत, शान्ता भगत, मनोज सतपती, भास्कर बेहरा,  मधुकर सिंघानिया एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45

वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में सतत एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी और नवाचारों पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

 भोपाल वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में सतत एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी और नवाचारों पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएसएटीआई 2025) 7-8 फरवरी, 2025 वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग प्रोग्राम ने इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एयर ब्रीथिंग इंजन (आईएसएबीई) के सहयोग से 7-8 फरवरी, 2025 को सस्टेनेबल एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन (आईसीएसएटीआई 2025) पर अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया। सम्मेलन की शुरुआत से पहले, सभी प्रतिभागियों के लाभ के लिए गैस टर्बाइन प्रौद्योगिकी पर एक प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशाला भी आयोजित की गई।वीआईटी विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष श्री शंकर विश्वनाथन, डॉ. जयरामन को सम्मानित करते हुए किशोर-अध्यक्ष यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल और पूर्व रोल्स रॉयस एशिया-पैसिफिक अध्यक्ष। सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. सुरेश संपत, क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी, यूके (सबसे दाएं) और मुख्य अतिथि पद्म श्री डॉ. अजय कुमार रे (सबसे बाएं) देख रहे हैं।उद्घाटन समारोह में वीआईटी विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष श्री शंकर विश्वनाथन ने मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रोफेसर अजय कुमार रे (निदेशक, जेआईएस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज एंड रिसर्च; पूर्व निदेशक, आईआईईएसटी शिबपुर; पूर्व प्रोफेसर, आईआईटी खड़गपुर) को सम्मानित किया। आईआईटी दिल्ली सोनीपत परिसर के अटल इनक्यूबेशन सेंटर के सीईओ डॉ. आलोक पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाई। यह सस्टेनेबल एयरोस्पेस इंजीनियरिंग सम्मेलन भारत में एयरोस्पेस के क्षेत्र में ऐसे अग्रणी सम्मेलनों में से एक है।प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति जिन्होंने सम्मेलन में भाग लिया शामिल डॉ। सुरेश संपत-प्रोफेसर, क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी, यूके; डॉ. थियोक्लिस निकोलाइडिस – यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रास, ग्रीस; डॉ. किशोर जयरामन ओवे यूकेआईबीसी अध्यक्ष एवं रणनीतिक सलाहकार, पूर्व अध्यक्ष, रोल्स रॉयस भारत; डॉ. अशोक वी उत्कृष्ट वैज्ञानिक एवं वीएसएससी के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. मुनियप्पन ए डिप्टी महाप्रबंधक, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड; प्रो. ए.एम. प्रदीप सिर, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, आईआईटी बम्बई; श्री Sundaramurthy मिशन निदेशक, टी.के. पूर्व इसरो (सेवानिवृत्त); श्री रवि कुमार वर्मा वैज्ञानिक/इंजीनियर-एसएफ, अंतरिक्ष एप्लीकेशन सेंटर (एसएसी), इसरो; और जोशी प्रो.सुधीर प्रमुख, एयरोस्पेसइंजीनियरिंग, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी। इस सम्मेलन में डॉ. फ्रैंक हेसलबैक, अध्यक्ष, ISABE और वरिष्ठ उपाध्यक्ष, AIRBUS; डॉ. सामी गिरगिस एसोसिएट डायरेक्टर, प्रैट एंड व्हिटनी, कनाडा ने ऑनलाइन मुख्य भाषण के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ICSATI 2025 में 9 मुख्य सत्र, 7 तकनीकी सत्र, 2 पैनल चर्चाएँ, तकनीकी कार्यक्रम: स्पेस टैंक और एक शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। IIT, NITS, DRDO, VSSC और ISRO और अन्य विश्वविद्यालयों जैसे विभिन्न संस्थानों और उद्योगों के शोधकर्ताओं ने अपने निष्कर्ष प्रस्तुत किए। विजेताओं को डॉ. जी. विश्वनाथन सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति पुरस्कार और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।सबसे पहले, स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के डीन डॉ. एस. बालागुरु ने सभी गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रो वाइस चांसलर डॉ. टी.बी. श्रीधरन ने एयरोस्पेस नवाचारों में स्थिरता के महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने शीर्ष प्रबंधन चांसलर माननीय डॉ. जी. विश्वनाथन, उपाध्यक्ष श्री शंकर विश्वनाथन, सहायक उपाध्यक्ष सुश्री कधंबरी एस. विश्वनाथन और ट्रस्टी मैडम रमानी बालासुंदरम को उनके समर्थन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत जी.के. ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42