कांस्य पदक विजेता भारत ने बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में मकाऊ को 5-0 से रौंदा

किंगदाओ (चीन) पिछले संस्करण के कांस्य पदक विजेता भारत ने बुधवार को किंगदाओ स्पोर्ट्स सेंटर कॉन्सन जिमनैजियम में ग्रुप डी में मकाऊ को 5-0 से हराकर बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत की। इस शानदार जीत ने भारत के नॉकआउट चरण में प्रवेश की पुष्टि भी कर दी है। 2023 के कांस्य पदक विजेता गुरुवार को अपने दूसरे ग्रुप चरण के मैच में दक्षिण कोरिया से भिड़ेंगे, जिसमें ग्रुप स्टैंडिंग का निर्धारण होगा। प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी। राष्ट्रीय खेलों के मिश्रित युगल स्वर्ण पदक विजेता सतीश करुणाकरण और आद्या वरियाथ ने टाई के पहले मिश्रित युगल मैच में लियोंग इओक चोंग और एनजी वेंग ची पर 21-10, 21-9 से जीत के साथ भारत की बढ़त की शुरुआत की। लक्ष्य सेन ने इसके बाद पुरुष एकल में पुई पैंग फोंग पर 21-16, 21-12 से जीत के साथ भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई, जबकि मालविका बंसोड़ ने महिला एकल में चैन हाओ वाई को 21-15, 21-9 से हराकर भारत के नॉकआउट चरण में पहुंचने की पुष्टि की। भारत ने पुरुष युगल में एमआर अर्जुन और चिराग शेट्टी की जोड़ी को उतारा और मकाऊ की पुई और वोंग कोक वेंग की जोड़ी को 21-15, 21-9 से हराकर स्कोर 4-0 कर दिया। गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली की महिला युगल जोड़ी ने एनजी वेंग ची और पुई ची वा को 21-10, 21-5 से हराकर 5-0 का स्कोर पूरा किया। बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में भारत का अभियान सेमीफाइनल में चीन से 2-3 से हार के साथ समाप्त हुआ और वे महाद्वीपीय टूर्नामेंट से अपना पहला पदक – कांस्य – लेकर स्वदेश लौटे। परिणाम: भारत ने मकाऊ को 5-0 से हराया (सतीश करुणाकरन/आद्या वारियथ ने लियोंग इओक चोंग/एनजी वेंग ची को 21-10, 21-9 से हराया; लक्ष्य सेन ने पुई पंग फोंग को 21-16, 21-12 से हराया; मालविका बंसोड़ ने चान हाओ वाई को 21-15, 21-9 से हराया; एमआर अर्जुन/चिराग शेट्टी ने पुई ची चोन/वोंग कोक वेंग को 21-15, 21-9 से हराया, गायत्री गोपीचंद/ट्रीसा जॉली ने एनजी वेंग ची/पुई ची वा को 21-10, 21-5 से हराया ।   recent visitors 56

पीएम मोदी 17 फरवरी को दिखाएंगे हरी झंडी, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना का काम पूरा

जम्मू उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना का काम पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को जम्मू से कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन काे हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि वर्षों के समर्पण, इंजीनियरिंग की उत्कृष्टता और अथक प्रयासों के बाद कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी का लंबे समय से संजोया हुआ सपना आखिरकार साकार हो गया है। इस महत्वपूर्ण परियाेजना के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी 17 फरवरी काे जम्मू संभाग से हरी झंडी दिखाएंगे। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन को विशेष रूप से कटरा-श्रीनगर रेल मार्ग पर जम्मू और कश्मीर की कठोर सर्दियों की परिस्थितियों में कुशलतापूर्वक संचालित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें उन्नत जलवायु-प्रतिरोधी तकनीकाें का प्रयाेग किया गया है, जिसमें हीटिंग सिस्टम शामिल हैं, जो पानी और बायो-टॉयलेट टैंकों को जमने से रोकेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि एयर-ब्रेक सिस्टम को उप-शून्य तापमान में भी सुचारू संचालन के लिए अनुकूलित किया गया है। अधिकारी ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस में विंडशील्ड में एम्बेडेड हीटिंग तत्व भी शामिल हैं जो ड्राइवर के सामने के लुकआउट ग्लास को स्वचालित रूप से डीफ़्रॉस्ट करते हैं, जिससे अत्यधिक सर्दियों की परिस्थितियों में स्पष्ट दृश्यता सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि इन विशेष अनुकूलनों के अलावा ट्रेन में सभी मानक वंदे भारत सुविधाएं हैं जैसे पूरी तरह से वातानुकूलित कोच, स्वचालित प्लग दरवाजे, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट हैं।   recent visitors 52

राष्ट्रीय खेल: कयाकिंग और कैनोइंग मुकाबलों के पहले दिन उत्तराखंड के खिलाड़ियों का जलवा

टिहरी 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत कयाकिंग और कैनोइंग (स्प्रिंट) मुकाबलों का पहला दिन रोमांचक रहा। उत्तराखंड के टिहरी स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में देशभर के खिलाड़ियों ने अपनी गति और संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन की प्रमुख स्पर्धाओं में उत्तराखंड, सर्विसेज और मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। के-1 पुरुष 1000 मीटर: उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने जीता स्वर्ण के-1 पुरुष 1000 मीटर स्पर्धा में उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 03:49.81 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। सर्विसेज के एल. नाओचा सिंह 03:50.60 मिनट में रेस पूरी कर रजत पदक हासिल किया, जबकि दिल्ली के दीपक प्रजापति ने 03:51.58 मिनट में रेस पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया। सी-1 पुरुष 1000 मीटर: सर्विसेज के ज्ञानेश्वर सिंह ने मारी बाजी सी-1 पुरुष 1000 मीटर स्पर्धा में सर्विसेज के पीएच ज्ञानेश्वर सिंह ने 04:05.271 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मध्य प्रदेश के अरविंद वर्मा ने 04:05.968 मिनट में रजत पदक जीता, जबकि हरियाणा के हर्ष ने 04:11.015 मिनट के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। सी-1 महिला 200 मीटर: उत्तराखंड की मीरा दास का स्वर्णिम प्रदर्शन सी-1 महिला 200 मीटर स्पर्धा में उत्तराखंड की मीरा दास ने 50.703 सेकंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सर्विसेज की एल. नेहा देवी 51.247 सेकंड के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहीं, जबकि ओडिशा की रसमिता साहू ने 51.288 सेकंड में रेस पूरी कर कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता के पहले दिन हुए पदक समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।   recent visitors 59

ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था, शयन आरती नहीं होगी और सेज-झूला भी नहीं सजाया जाएगा

खंडवा  महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर 24 घंटे दर्शनार्थियों के लिए खुला रहेगा। प्रतिदिन रात साढ़े आठ बजे होने वाली शयन आरती नहीं होगी। मान्यताओं के अनुसार भू-लोक का भ्रमण कर प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ ओंकारेश्वर मंदिर में मां पार्वती के साथ शयन करते हैं। इसके लिए मंदिर में शयन आरती के बाद नियमित रूप से सेज, झूला और चौसर सजती है। तीर्थनगरी में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का उल्लास रहेगा। भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शनार्थ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसे देखते हुए तड़के तीन बजे से मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। चौसर भी बिछती है अगले दिन तड़के ढाई बजे कुछ समय के लिए पट बंद होंगे। शास्त्रों के अनुसार ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती रात्रि विश्राम करते हैं। इसके चलते रात्रि में यहां भगवान के लिए सेज, झूला और चौसर भी बिछती है। रात्रि 8:30 बजे के बाद मंदिर के पट बंद कर शयन आरती की जाती है। इसके बाद भगवान विश्राम करते हैं। महाशिवरात्रि पर शयन आरती और भगवान के लिए सेज और झूला नहीं सजेगा। उज्जैन में भस्म आरती और ओंकारेश्वर में शयन आरती का महत्व ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए महाशिवरात्रि पर एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु आते हैं। इसे देखते हुए आम दिनों की तुलना में मंदिर के कार्यक्रम और धार्मिक आयोजनों में बदलाव होता है। मंदिर ट्रस्ट के पं. आशीष दीक्षित और पं. डंकेश्वर दीक्षित ने बताया कि महाकालेश्वर में भस्म आरती के समान ओंकारेश्वर में भगवान की शयन आरती का महत्व है। महाशिवरात्रि के अलावा भगवान 15 दिन के लिए भगवान निमाड़-मालवा के भ्रमण पर जाने के दौरान भी मंदिर में शयन आरती और गर्भगृह में सेज तथा झूला नहीं सजता है। पट खुलने पर पहले साधु-संत करेंगे दर्शन महाशिवरात्रि पर सुबह तीन बजे पट खुलने के बाद साधु-संत और संन्यासी जुलूस के साथ मंदिर पहुंचकर पूजन-दर्शन करेंगे। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दोपहर 12:20 बजे भगवान को भोग के लिए कुछ समय पट बंद होंगे। फिर रात तीन बजे तक पट खुले रहेंगे। शिवरात्रि पर मंदिर में फूलों से सजावट और तीर्थनगरी तथा घाटों पर रोशनी की जाएगी। recent visitors 51

राष्ट्रीय खेल : टेबल टेनिस मिश्रित डबल्स में दिखा रोमांच, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने किया दमदार प्रदर्शन

देहरादून 38वें राष्ट्रीय खेलों में टेबल टेनिस के मिश्रित डबल्स मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। पारेड ग्राउंड के मल्टी पर्पस हॉल में हुए इन मैचों में खिलाड़ियों ने अपने कौशल और जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में पश्चिम बंगाल के अनिर्बान घोष और अहीका मुखर्जी ने तमिलनाडु के अमलराज एंथनी और शिवशंकर एंथनी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तमिलनाडु की जोड़ी ने पहला सेट 7-11 से जीता, लेकिन इसके बाद पश्चिम बंगाल ने 11-3, 11-6 और 11-4 से लगातार तीन सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे मुकाबले में महाराष्ट्र की कश मोदी और तनीषा कोटेचा ने पश्चिम बंगाल के रोनित भंजा और सुत्रीथा मुखर्जी को हराया। पहला सेट पश्चिम बंगाल की जोड़ी ने 13-15 से जीता, लेकिन कश और तनीषा ने दमदार वापसी करते हुए 11-3, 11-8 और 11-4 से तीन सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। तीसरे मुकाबले में महाराष्ट्र के अल्बुकर्क रेगन और स्वस्तिका घोष ने पश्चिम बंगाल के आकाश पाल और पॉयमाम्टी बैसिया को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया। पहले दो सेट महाराष्ट्र ने 11-7 और 11-5 से जीते, लेकिन पश्चिम बंगाल की जोड़ी ने 7-11 और 8-11 से वापसी कर ली। हालांकि, निर्णायक सेट में महाराष्ट्र ने 11-8 से जीत दर्ज की। चौथे और अंतिम मुकाबले में महाराष्ट्र के चिनमय सोमैया और रीथ ऋष्या ने तमिलनाडु के सथियान ज्ञानसेकरन और सेलेना दीप्ती सेल्वकुमार को हराया। तमिलनाडु ने पहला सेट 5-11 से जीता, लेकिन महाराष्ट्र ने दूसरे सेट में 11-9 से बराबरी कर ली। इसके बाद तमिलनाडु ने 9-11 से बढ़त बनाई, लेकिन महाराष्ट्र ने अगले दो सेट 11-4 और 11-7 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। टेबल टेनिस के इन रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को बेहद उत्साहित किया और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत व खेल के प्रति जुनून की झलक पेश की।   recent visitors 53

भोपाल में ई-व्हीकल चार्जिंग सुविधा, लेक व्यू पर फास्ट चार्जिंग स्टेशन शुरू

भोपाल  राजधानी में स्मार्ट सिटी भोपाल ने लेक व्यू पर एक फास्ट ई. व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की है. इससे लेक व्यू घमने जाने वाले पर्यटकों और आसपास के रहवासियों को फायदा होगा. इस चार्जिंग स्टेशन पर एक साथ 5 गाड़ियां चार्ज हो सकेगी. स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का दावा है कि एक कार को चार्ज करने में एक घंटे का समय लगेगा. एक सप्ताह तक फ्री में करें चार्ज ईवी चार्जिंग स्टेशन में ट्रायल के रूप में एक सप्ताह के लिए कारों की चार्जिंग निःशुल्क रहेगी. चार्जिंग स्टेशन से पिछले तीन दिनों में 150 से अधिक वाहनों ने बिजली की 3 हजार यूनिट चार्ज की हैं. मंगलवार को स्मार्ट सिटी की सीईओ अंजू अरुण कुमार ने इस चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया. इसके साथ ही अंजू अरुण ने जीआईएस के दृष्टिगत एबीडी एरिया की अटलपथ, लाडली लक्ष्मीपथ और अन्य सड़कों के निर्माण, मरम्मत, सौंदर्यकरण कार्य और अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया. साथ ही उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए. एमपी नगर मल्टीलेवल पार्किंग में शुरु होगा दूसरा चार्जिंग स्टेशन स्मार्ट सिटी के पीआरओ नितिन दवे ने बताया कि, ''लेक व्यू पर 120 किलोवाट, 60 किलोवाट एवं 22 किलोवाट क्षमता के फास्ट चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं. जिनमें टाइप 2 चार्जिंग गन का इस्तेमाल किया गया है. इनमें कार एक घंटे में फूल चार्ज हो सकेगी.'' सीईओ अंजू अरुण कुमार के निर्देश पर ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से पहले उक्त चार्जिंग स्टेशन शुरू किया गया है. दवे ने बताया कि, ''इसके साथ ही एक अन्य चार्जिंग स्टेशन जल्द ही एमपी नगर मल्टीलेवल पार्किंग के पास शुरू होगा. इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है.''     वाहन चार्ज करने के लिए डाउनलोड करना होगा ऐप वाहन चार्ज करने के लिए वाहन मालिकों को स्टेटिक ऐप अपने फोन पर डाउनलोड करना होगा. इसमें न्यूनतम 50 रुपये की राशि बेलेंस रखना होगा. वर्तमान में ऐप डाउनलोड कर ई-वाहन को चार्ज किया जा सकेगा. 7 दिनों तक चार्जिंग शुल्क नहीं लगेगा. ऐप पर दिए गए निर्देर्शों का पालन करते हुए वाहनों को चार्ज किया जा सकेगा. ऐप डाउनलोड करने के लिए स्टेशन पर क्यूआर कोड की सुविधा भी दी गई है. recent visitors 45

अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने दी जानकारी, जल्द धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स

नई दिल्ली भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सहित अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे NASA यानी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के दो अंतरिक्ष यात्रियों को निर्धारित समय से थोड़ा पहले पृथ्वी पर वापस लाया जा सकता है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने यह जानकारी दी। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले साल जून से बोइंग के स्टारलाइनर की तकनीकी समस्याओं के कारण अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं, जो उन्हें आईएसएस तक ले गया था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि ‘स्पेसएक्स’ आगामी अंतरिक्ष यात्री उड़ानों के लिए कैप्सूल बदलेगा, ताकि बुच विल्मोर और सुनी (सुनीता) विलियम्स को मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत के बजाय मार्च के मध्य में वापस लाया जा सके। वे आठ महीने से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए हैं। नासा के वाणिज्यिक क्रू प्रोग्राम के प्रबंधक स्टीव स्टिच ने एक बयान में कहा, 'अंतरिक्ष यात्रा अप्रत्याशित चुनौतियों से भरी हुई है।' परीक्षण पायलटों को जून में बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल पर वापस लाया जाना था। लेकिन कैप्सूल को अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने में इतनी परेशानी हुई कि नासा ने इसे खाली वापस लाने का फैसला किया। इसके बाद स्पेसएक्स ने अधिक तैयारियों की आवश्यकता के मद्देनजर नए कैप्सूल को भेजने में देरी कर दी, जिसकी वजह से विल्मोर और विलियम्स को वापस लाने के मिशन में और देर हुई। अब 12 मार्च को नए कैप्सूल का प्रक्षेपण किया जाएगा। इस पुराने कैप्सूल को पहले ही एक निजी चालक दल को सौंप दिया गया है। recent visitors 42