डोनाल्ड ट्रंप के गाजा योजना को लेकर अरब देश करेंगे ध्वस्त, दिया दो टूक जवाब

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा योजना को लेकर अरब दुनिया में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल गैत और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने इस योजना को सख्ती से खारिज कर दिया है। अरब लीग के महासचिव अबुल गैत ने दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में कहा कि फिलिस्तीनियों को गाजा और वेस्ट बैंक से विस्थापित करना अरब क्षेत्र के लिए अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, "अरब जगत पिछले 100 साल से इस विचार के खिलाफ लड़ता आ रहा है।" इसी कड़ी में जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने भी ट्रंप के साथ बैठक में दो टूक कहा कि उनका देश फिलिस्तीनियों के विस्थापन के किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं करेगा। हालांकि, मानवीय आधार पर उन्होंने गाजा के 2,000 बीमार बच्चों को शरण देने की पेशकश की। ट्रंप के गाजा प्लान बढ़ा विवाद उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में यह प्रस्ताव रखा था कि अमेरिका गाजा पर नियंत्रण कर सकता है और इसे एक शानदार पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर सकता है। अरब देशों को लगता है कि उनकी यह योजना फिलिस्तीनियों को उनकी भूमि से बेदखल करने पर आधारित है, जिसे अरब देशों ने पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया है। ट्रंप ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला के साथ एक बैठक के दौरान कहा, "हम गाजा को अपने नियंत्रण में लेंगे और संजो कर रखेंगे।" हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वह व्यक्तिगत रूप से वहां कोई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट नहीं करेंगे। किंग अब्दुल्ला ने ट्रंप को समझाने की कोशिश करते हुए कहा कि मिस्र इस मुद्दे पर एक व्यापक योजना तैयार कर रहा है, जिस पर आगे चर्चा होगी। उन्होंने कहा, "हमें इंतजार करना चाहिए कि मिस्र क्या प्रस्ताव रखता है, और फिर हम इस पर रियाद में चर्चा करेंगे।" मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने भी गाजा पुनर्निर्माण का समर्थन किया, लेकिन फिलिस्तीनियों के विस्थापन को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया। क्या जॉर्डन पर दबाव बनाएंगे ट्रंप? जॉर्डन को अमेरिका से हर साल करीब 750 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद और 350 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता मिलती है। ऐसा बताया जा रहा है कि ट्रंप इस सहायता को रोकने की धमकी देकर जॉर्डन और अन्य अरब देशों पर दबाव बना सकते हैं। हालांकि, किंग अब्दुल्ला ने यह संकेत दिया कि उनके देश का रुख अडिग रहेगा। अब सबकी नजरें आगामी रियाद बैठक पर टिकी हैं, जहां अरब देश ट्रंप के इस विवादास्पद प्रस्ताव पर अपनी साझा रणनीति तय करेंगे। recent visitors 38

शुभमन गिल ने रच दिया इतिहास, वनडे इंटरनेशनल में तोड़ दिया हाशिम अमला का ये बड़ा रिकॉर्ड

अहमदाबाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 फरवरी (बुधवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया है. इस मुकाबले में भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया. गिल ने वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 2500 रन बनाने की उपलब्धि हासिल कर ली. गिल ने 31 जनवरी 2019 को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था. भारत के लिए अपना 50वां वनडे मैच (50वीं पारी) खेलते हुए शुभमन गिल ने इस जादुई आंकड़े को छुआ. गिल ने साउथ अफ्रीकी दिग्गज हाशिम अमला के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने अपनी 51वीं वनडे पारी में 2500 रनों का आंकड़ा पार किया था. गिल को वनडे में 2500 रन पूरे करने के लिए 25 रनों की जरूरत थी और उन्होंने गस एटकिंसन द्वारा फेंके गए भारतीय पारी के 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया. वनडे (ODI) में सबसे तेज 2500 रन 1. शुभमन गिल (भारत)- 50 इनिंग्स 2. हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका)- 51 इनिंग्स 3. इमाम उल हक (पाकिस्तान) – 52 इनिंग्स अहमदाबाद वनडे में गिल का शतक शुभमन गिल भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं. पंजाब के इस क्रिकेटर ने 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मैच में 96 गेंदों पर 87 रन बनाए और रविवार (9 फरवरी) को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में 52 गेंदों पर 60 रन बनाए थे. अब गिल ने अहमदाबाद वनडे में शतक जड़ दिया. गिल ने 95 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान गिल ने 2 छक्के और 14 चौके जमाए. गिल का वनडे इंटरनेशनल में यह अपना 7वां शतक है. इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक जमाए हैं. जबकि टी20 इंटरनेशनल में भी गिल ने एक शतक लगाया है. इस तरह यह स्टार ओपनर तीनों फॉर्मेट में शतक जमा चुका है. अहमदाबाद वनडे लिए भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए हैं. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आराम दिया गया, जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पिंडली में दर्द के कारण बाहर रहे. इनके स्थान पर कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. उधर इंग्लैंड ने टॉम बैंटन को जेमी ओवर्टन की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया.   recent visitors 40

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक आस्था के पर्व माघ पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दान-धर्म-स्नान के इस पावन पर्व पर सभी के जीवन में सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान विष्णु और माँ गंगा से सबके जीवन में मंगल और कल्याण की प्रार्थना है।   recent visitors 33

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि सामाजिक सौहार्द, सद्भावना और आध्यात्मिक ज्ञान से परिपूर्ण संत रविदास जी की उत्कृष्ट रचनाओं और शिक्षाओं ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संत शिरोमणि के विचारों को राज्य सरकार समाज सेवा का मंत्र मानते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है।   recent visitors 29

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उनका स्मरण किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आर्य समाज के संस्थापक, शुद्धि आंदोलन के प्रणेता और महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मानव कल्याण, राष्ट्र सेवा और समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए स्वामी जी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण होम कर दिया। स्वामी दयानंद सरस्वती जी के ओजस्वी विचारों के दिव्य प्रकाश से मानवता का सदैव कल्याण होता रहेगा।   recent visitors 40

आप पार्टी के मुखिया केजरीवाल करेंगे विपक्ष की भूमिका का फैसला, आतिशी या कोई और?

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जहां मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर फैसला लेना है तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को भी एक अहम निर्णय लेना है। सरकार गठन के बाद दिल्ली में पहले विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले अरविंद केजरीवाल को विपक्ष के चेहरे की तलाश करनी होगी। लगातार तीन बार दिल्ली में सरकार बना चुकी 'आप' पहली बार विपक्ष में बैठने जा रही है। ऐसे में पार्टी को नेता विपक्ष के लिए चेहरा तय करना होगा। विधानसभा चुनाव में 22 सीटों पर सिमट गई पार्टी के अधिकतर बड़े चेहरे चुनाव हार गए हैं। खुद अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए तो मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज, राखी बिड़लान के लिए भी विधानसभा के दरवाजे बंद हो गए हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल को अब 22 विधायकों में से किसी एक ऐसे चेहरे की तलाश करनी होगी जो ना सिर्फ नेता विपक्ष के तौर पर ना सिर्फ जनता बल्कि पार्टी के हितों को भी साध सके। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह जिम्मेदारी आतिशी मार्लेना को मिल सकती है, जिनपर अरविंद केजरीवाल ने हाल के दिनों में सबसे अधिक भरोसा जताया है। पहले जहां मंत्री बनाकर उन्हें डेढ़ दर्जन विभागों की जिम्मेदारी दी गई तो बाद में मुख्यमंत्री भी बनाया। आतिशी ने भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी सीट से हराया है। आतिशी ना सिर्फ अरविंद केजरीवाल की भरोसेमंद हैं, बल्कि वाकपटु भी हैं, जो नेता विपक्ष के लिए सबसे अहम योग्यता है। रेस में कुछ और भी नाम आतिशी के अलावा कुछ अन्य नाम भी रेस में बताए जा रहे हैं। पूर्व मंत्री और आप के संस्थापक सदस्य गोपाल राय भी प्रमुख दावेदार हैं। बाबरपुर से तीसरी बार जीते गोपाल राय दिल्ली प्रदेश के संयोजक भी हैं। उत्तर प्रदेश के मऊ में पैदा हुए गोपाल राय के जरिए पार्टी पूर्वांचली कार्ड भी खेल सकती है। पूर्वांचली दावेदारों में संजीव झा का भी नाम शामिल है। वहीं, कोंडली से विधायक और युवा दलित चेहरे कुलदीप कुमार (मोनू) भी केजरीवाल की पसंद हो सकते हैं। एमसीडी में एक सफाई कर्मचारी के बेटे कुलदीप के जरिए दलितों को साधा जा सकता है। recent visitors 47

मिचेल स्टार्क चैंपियंस ट्रॉफ़ी से हटे, अब कप्‍तानी करेंगे स्मिथ

मेलबर्न मिचेल स्टार्क ने व्यक्तिगत कारणों से चैंपियंस ट्रॉफ़ी से अपना नाम वापस ले लिया है और ऑस्ट्रेलिया ने एक अलग दिखने वाली 15 खिलाड़ियों की टीम चुनी है जिसकी कप्तानी स्टीवन स्मिथ करेंगे। मार्कस स्‍टॉयनिस के संन्यास के साथ-साथ पैट कमिंस, जॉश हेज़लवुड और मिशेल मार्श की चोटों के कारण ऑस्ट्रेलिया को पहले ही अपनी स्थायी टीम में कई बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। स्टार्क की अनुपस्थिति का मतलब है कि वे पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में 19 फ़रवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में अपने पूरे विश्व कप विजेता फ़्रंटलाइन तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण के बिना उतरेंगे। स्टार्क ने अपने फै़सले के बारे में गोपनीयता की मांग की है। वह गॉल में दूसरे टेस्ट के बाद के समय में कुछ असुविधा में दिखे थे। चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, "हम मिच के फै़सले को समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं। मिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रदर्शन को प्राथमिकता देने के लिए बड़ा सम्मान दिया जाता है।" "दर्द और प्रतिकूल परिस्थितियों में खेलने की उनकी अच्छी तरह से क्षमता, साथ ही अपने देश को पहले स्थान पर रखने के लिए अपने करियर के अन्य हिस्सों में अवसरों को छोड़ने की सराहना की जानी चाहिए। उनका चैंपियंस ट्रॉफ़ी अभियान में नहीं होना भले ही एक झटका है, लेकिन इससे किसी और को टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने का मौक़ा मिलेगा।" कमिंस और मार्श के नहीं होने की वजह से स्मिथ चैंपियंस ट्रॉफ़ी में टीम की कप्‍तानी करेंगे, जिन्‍होंने श्रीलंका के ख़‍िलाफ़ टेस्‍ट सीरीज़ में कप्‍तानी करते हुए अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलाई थी। शॉन ऐबट, बेन ड्वारशुइस, जेक फ़्रेज़र मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन और तनवीर संघा को घोषित की गई मूल 15 खिलाड़ियों की टीम के बाहर से लाया गया है। कूपर कॉनोली रिज़र्व में रखे गए हैं। फ़्रेज़र मैकगर्क का पांच वनडे मैचों में 17.40 की औसत है, लेकिन मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए 46 गेंदों में 95 रन बनाकर बीबीएल में अपना सफ़र समाप्त किया। वह मार्श की अनुपस्थिति में एक और शीर्ष क्रम का विकल्प प्रदान करते हैं, जबकि बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ जॉनसन स्टार्क की अनुपस्थिति में उनका रोल अदा करेंगे। हालांकि दो वनडे मैचों में वह विकेट नहीं ले सके हैं। लेग स्पिनर संघा एडम ज़म्‍पा के साथ दूसरे फ़्रंटलाइन स्पिनर के रूप में शामिल हुए हैं। बेली ने कहा, "पिछले महीने कुछ चोटों और मार्कस स्टॉयनिस के संन्यास के बाद टीम में काफ़ी बदलाव आया है। इसका फ़ायदा यह है कि हम उन खिलाड़ियों को बुलाने में सक्षम हुए हैं, जिन्हें पिछले 12 महीनों में अंतरराष्ट्रीय अनुभव और सफलता मिली है।" "हमारे कुछ सबसे अनुभवी खिलाड़ियों का एक मज़बूत दल चैंपियंस ट्रॉफ़ी के इस संस्करण को जीतने के हमारे प्रयास में एक मज़बूत आधार प्रदान करेगा। टूर्नामेंट के भीतर हमारे सामने आने वाली परिस्थितियों के आधार पर अंतिम एकादश को आकार देने के लिए हमारे पास कई विकल्प हैं।" ऑस्ट्रेलिया बुधवार और शुक्रवार को कोलंबो में श्रीलंका के ख़‍िलाफ़ दो वनडे मैचों के साथ चैंपियंस ट्रॉफ़ी की तैयारी करेगा। टूर्नामेंट का उनका पहला मैच 22 फरवरी को इंग्लैंड के ख़‍िलाफ़ है, उसके बाद उनको दक्षिण अफ़्रीका (25 फ़रवरी) और अफ़ग़ानिस्तान (28 फ़रवरी) से खेलना है। चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए ऑस्‍ट्रेलियाई टीम स्टीवन स्मिथ (कप्तान), शॉ ऐबट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ़्रेज़र मैकगर्क, एरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जॉश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा।   recent visitors 58