‘परमाणु ऊर्जा’ का पावरहाउस बनेगा भारत: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

नईदिल्ली केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित भारत के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन’ भारत की परमाणु क्षमताओं को बढ़ाने, निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और उन्नत परमाणु तकनीक को स्थापित करने की एक बड़ी योजना है। गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने बताया कि केंद्रीय बजट में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों (SMR) के अनुसंधान और विकास के लिए ₹20,000 करोड़ का आवंटन किया गया है। सरकार का लक्ष्य 2033 तक कम से कम पांच स्वदेशी SMR को चालू करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने के भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के अनुरूप है। यह कदम कार्बन उत्सर्जन को कम करने और स्वच्छ एवं सस्टेनेबल ऊर्जा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डॉ. सिंह ने परमाणु उद्योग में निजी क्षेत्र की भागीदारी की अनुमति देने को गेमचेंजर बताया और कहा कि इससे ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ-साथ भारत को वैश्विक परमाणु प्रौद्योगिकी में अग्रणी बनने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जिस तरह स्पेस सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोला गया, उसी तरह परमाणु क्षेत्र में भी सुधारों से नवाचार और विकास को बढ़ावा मिलेगा। सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा भारत की ऊर्जा रणनीति की आधारशिला बनेगी, जिससे देश तकनीकी रूप से उन्नत और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। – recent visitors 56

WPL हिस्ट्री का सबसे बड़ा रनचेज, RCB-गुजरात मैच में बने सबसे ज्यादा रन, सारे रिकॉर्ड ध्वस्त

वडोदरा महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का ओपनिंग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच सुपरह‍िट रहा. 14 फरवरी (शुक्रवार) को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में RCB ने GG को छह विकेट से हराया. RCB की यह जीत कई मायनों में रिकॉर्डतोड़ रही. उसको जीत के ल‍िए  लिए 202 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. डब्ल्यूपीएल हिस्ट्री में पहली बार किसी टीम ने 200 प्लस टारगेट को चेज किया. वहीं इस मुकाबले में कई ऐसे रिकॉर्ड बने, जो WPL इत‍िहास में पहली बार थे, आइए आपको उनके बारे में बताते हैं. लेकिन पहले मैच र‍िपोर्ट पढ़ लीज‍िए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने गदर काट दिया. ऋचा ने 27 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने चार छक्के और सात चौके जड़े. वहीं एलिसा पैरी ने 34 बॉल पर 57 रनों की पारी खेली. पैरी ने चार चौके और दो छक्के लगाए. कनिका आहूजा 30 रनों पर नाबाद रहीं. . कनिका और ऋचा घोष ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 93 रन नॉट आउट जोड़े. ऋचा और कन‍िका से पूर्व एलिसा पैरी और राघवी बिष्ट ने तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की पार्टनरशिप की. राघवी ने तीन चौके की मदद से 27 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली. इससे पहले बेंगलुरु के दो विकेट स्मृत‍ि मंधाना (9) और डैनी वायट-हॉज (4) महज 14 रनों के अंदर आउट होकर पवेल‍ियन लौट गए. वहीं गुजरात जायंट्स की ओर से एश्ले गार्डनर ने दो विकेट चटकाए. वहीं डिएंड्रा डॉटिन और सयाली सतघरे को एक-एक सफलता हाथ लगी. सबसे बड़ा रनचेज वीमेंस प्रीमियर लीग में सबसे बड़े रनचेज का रिकॉर्ड टूट गया है। मुंबई इंडियंस ने 2024 में गुजरात के खिलाफ ही 191 रन बनाकर मैच जीता था। अब आरसीबी 200 से ज्यादा का टारगेट चेज करने वाली महिला आईपीएल की पहली टीम बन गई है। एक मैच में सबसे ज्यादा रन ग के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी टूट गया है। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 403 रन बनाए। इससे पहले भी रिकॉर्ड इन्हीं दोनों टीमों के नाम था। 2023 में ब्रेबॉर्न स्टेडियम पर गुजरात और आरसीबी के मैच में 391 रन बने थे। बल्लेबाज के सबसे ज्यादा छक्के गुजरात जायंट्स के लिए कप्तान एश्ले गार्डनर का बल्ला भी जमकर बोला। उन्होंने 37 गेंदों पर 79 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया की इस ऑलराउंडर ने 8 छक्के मारे। इसके साथ ही उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में सोफी डिवाइन की बराबरी कर ली। लीग की चौथी सबसे तेज फिफ्टी रिचा घोष ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कमाल की बैटिंग की। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। यह महिला प्रीमियर लीग इतिहास की चौथी सबसे तेज फिफ्टी है। वह 27 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद रहीं। रिचा ने छक्का मारकर मैच फिनिश किया। सबसे तेज 50+ की साझेदारी गुजरात के लिए गार्डनर और डॉटिन ने चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी बनाई। इस दौरान दोनों ने मिलकर सिर्फ 31 गेंदों का सामना किया। इस दौरान टीम का रन रेट 12.96 का रहा। यह गुजरात के लिए लीग की सबसे तेज 50+ रनों की साझेदारी है। अब जान लीजिए WPL 2025 के इस मुकाबले में क्या-क्या रिकॉर्ड बने, आइए इस बारे में भी नजर डाल लेते हैं. WPL में सबसे सफलतम रनचेज 202- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs बनाम गुजरात जायंट्स, वडोदरा, 2025 191- मुबंई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स, दिल्ली, 2024 189- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न, 2023 179- यूपी वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न, 2023 172- मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु, 2024 WPL में 50+ रन की साझेदारी में उच्चतम रन रेट 16.8 (25 में 70)- सोफी एक्लेस्टोन & ग्रेस हैरिस (यूपी वॉरियर्स) vs गुजरात जायंट्स, 2023 15.08 (37 में 93*)- कनिका आहूजा & ऋचा घोष (आरसीबी) vs गुजरात जायंट्स, 2025 14.93 (43 में 107)- मेग लैनिंग & शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स) vs गुजरात जायंट्स, 2023 14.68 (38 में 93)- हरमनप्रीत कौर & एमेलिया केर (मुंबई इंडियंस) vs गुजरात जायंट्स, 2024 WPL मैच सर्वाधिक रन 403- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा, 2025 391- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, ब्रेबोर्न, 2023 386- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स, ब्रेबोर्न, 2023 381- गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस, दिल्ली, 2024 380- दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स, डीवाई पाटिल, 2023 WPL में हाईएस्ट इनिंग्स टोटल 223/2- दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2023 211/4- दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स, 2023 207/5- मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स, 2023 201/7- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2023 201/5-  गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2025 एक पारी में किसी टीम द्वारा सर्वाधिक छक्के (WPL) 11- दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2024 10- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2025 9- दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स, डीवाई पाटिल, 2023 9- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न, 2023 WPL में सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से) 18- सोफिया डंकले (गुजरात जायंट्स) vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2023 19- शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स) vs गुजरात जायंट्स, 2023 23- ऋचा घोष (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) vs गुजरात जायंट्स, 205 25- हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस) vs गुजरात जायंट्स, 2023 25- ग्रेस हैरिस (यूपी वॉरियर्स) vs गुजरात जायंट्स, 2023 25- किरण नवगिरे (यूपी वॉरियर्स) vs मुंबई इंडियंस, 2023 25- एश्ले गार्डनर (गुजरात जायंट्स ) vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2025 एक पारी में सर्वाधिक छक्के (WPL) 8 – सोफी डिवाइन vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न, 2023 8 – एश्ले गार्डनर vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा, 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), डैनी वायट-हॉज, एलिसा पैरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, प्रेमा रावत, वीजे जोशिथा, रेणुका ठाकुर सिंह. गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: लौरा वोलवार्ड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम.   recent visitors 46

रतलाम में अतिप्राचीन भैरव मंदिर को तोड़ा, हिंदू संगठनों का विरोध, मूर्ति को समय रहते बचाया!

रतलाम रतलाम में 130 साल पुराने भैरव मंदिर को तोड़ दिया गया। इस घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। मंदिर तोड़ने का आरोप पड़ोसी मकान मालिक पर लगा है। मंदिर का मलबा आरोपी के घर के बाहर रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हिंदू संगठन मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं। जेसीबी से तोड़ा गया मंदिर रतलाम के ओझाखाली रामगढ़ कॉर्नर पर स्थित भैरव मंदिर को जेसीबी से तोड़ा गया। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। मंदिर लगभग 130 साल पुराना बताया जा रहा है। मंदिर तोड़ने की खबर जैसे ही फैली, वैसे ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। हिंदू संगठनों ने इस घटना का कड़ा विरोध किया। उन्होंने मंदिर तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने कहा कि यह प्राचीन मंदिर था, जिसे तोड़ा गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। माणकचौक थाना पुलिस ने विजय पिता रमेशचंद्र शर्मा की शिकायत पर अभय पिता श्रेणिक कुमार गांधी और जेसीबी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मूर्ति को बचा लिया गया गनीमत रही कि मंदिर तोड़ने के दौरान भैरव जी की मूर्ति को समय रहते बचा लिया गया। गुस्साए लोगों ने मंदिर का मलबा जेसीबी से उठवाकर आरोपी के घर के बाहर रखवा दिया। इस दौरान आरोपी के घर की महिलाओं ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। पड़ोसी मकान मालिक पर तोड़ने का आरोप हिंदू संगठनों का कहना है कि भैरव मंदिर 130 साल पुराना था। मंदिर में एक प्याऊ भी थी, जहां लोगों को पानी मिलता था। मंदिर तोड़ने का आरोप पड़ोसी मकान मालिक पर लगा है, जिसका नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। बजरंग दल के रामबाबू शर्मा ने कहा कि मंदिर के स्थान पर दुकान निकालने की साजिश के तहत यह तोड़फोड़ की गई है। हमारी मांग है कि मंदिर को पुनः उसी स्थान पर बनाया जाए और प्याऊ को भी पुनः संचालित किया जाए। आरोपी के घर के सामने रखवा दिया मलबा पुलिस ने मंदिर का मलबा हटाने के लिए जेसीबी मंगवाई थी, लेकिन हिंदू संगठनों के विरोध के कारण मलबा आरोपी के घर के सामने ही रखवा दिया गया। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। हिंदू संगठन सख्त कार्रवाई और मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस और प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। recent visitors 32

छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों के मामले में अपार संभावनाओं वाला राज्य : सचिव पी. दयानंद

छत्तीसगढ़ में लौह अयस्क ब्लॉकों की नीलामी हेतु ‘प्री-बिड कॉन्फ्रेंस’ का सफल आयोजन रायपुर  संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, छत्तीसगढ़ द्वारा बस्तर के बैलाडीला क्षेत्र के लौह अयस्क ब्लॉकों की नीलामी को लेकर आज नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में ‘प्री-बिड कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया। इस बैठक में देशभर से आए खनन निवेशकों और बोलीदाताओं ने भाग लिया, जहां नीलामी प्रक्रिया, निवेश अवसरों, और खनिज संसाधनों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित तीन विश्व स्तरीय लौह अयस्क ब्लॉक एवं उत्तर बस्तर कांकेर के एक ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया पर चर्चा की गई। खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिए और ई-नीलामी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। खनिज विभाग के सचिव  पी. दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों के मामले में अपार संभावनाओं वाला राज्य है, जो उद्योग, व्यापार, और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक विकास का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में छत्तीसगढ़ की भूमिका अहम होगी, क्योंकि यहां उच्च गुणवत्ता वाले लौह अयस्क के विशाल भंडार उपलब्ध हैं। उन्होंने बोलीदाताओं को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए आश्वस्त किया कि सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि बैलाडीला क्षेत्र भारत के इस्पात उद्योग की रीढ़ है और इस क्षेत्र के विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार में व्यापक वृद्धि होगी। जीएसआई (GSI) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अमित धारवड़कर ने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का दूसरा सबसे समृद्ध खनिज संपन्न राज्य है। उन्होंने कहा कि बैलाडीला से दल्लीराजहरा तक फैला लौह अयस्क क्षेत्र विश्व के महत्वपूर्ण लौह अयस्क भंडारों में गिना जाता है, जो भारत के इस्पात उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म के संचालक सुनील कुमार जैन ने नीलामी प्रक्रिया और लौह अयस्क ब्लॉकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2030 तक देश में स्टील उत्पादन बढ़ाने के लिए कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। संयुक्त संचालक एवं नोडल अधिकारी (ऑक्शन) अनुराग दीवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक निवेश के लिए सबसे उपयुक्त राज्यों में से एक है और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। नीलामी प्रक्रिया के तहत 27 फरवरी 2025 तक दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन टेंडर डॉक्युमेंट खरीदे जा सकते हैं। 28 फरवरी 2025 तक दोपहर 3 बजे तक टेंडर सबमिट करने की अंतिम तिथि है। इच्छुक बोलीदाता नवा रायपुर स्थित संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, इंद्रावती भवन, ब्लॉक-4, द्वितीय तल पर जाकर  विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्री-बिड कॉन्फ्रेंस में देशभर के खनन कंपनियों, औद्योगिक समूहों और निवेशकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छत्तीसगढ़ के बैलाडीला क्षेत्र में स्थित लौह अयस्क भंडारों की उच्च गुणवत्ता और निवेश के अनुकूल वातावरण को देखते हुए नीलामी प्रक्रिया को लेकर सकारात्मक रुझान देखने को मिला। यह आयोजन छत्तीसगढ़ को खनन और इस्पात उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। recent visitors 51

मुख्यमंत्री साय बोले- शिक्षा और एकता से ही होता है समाज, राज्य और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खड़िया अनुसूचित जनजाति उत्थान समिति के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने समाज के सभी प्रबुद्धजनों और युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और अगली पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज की वास्तविक प्रगति तब होगी जब शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक एकता को समान रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयां देखने को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और एकता से ही समाज, राज्य और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने खड़िया समाज के ऐतिहासिक सफर की चर्चा करते हुए 2011 में समाज को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने के ऐतिहासिक निर्णय को याद किया और इसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में माता सरस्वती और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद तेलंगा खड़िया के छायाचित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर विधायक एवं सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, पूर्व विधायक श्री भरत साय, और समाज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। 13 महीनों में सरकार ने दिए विकास को नए आयाम मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मात्र 13 महीनों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को जमीन पर उतार दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख परिवारों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की दर ₹3,100 प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है, जिससे पिछले दो खरीफ सीजन में किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान बेचने का लाभ मिला है। इस वर्ष प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया है। वनवासी समाज के उत्थान के लिए सरकार के ठोस प्रयास मुख्यमंत्री श्री साय ने वनवासी समाज के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण दर को ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रति मानक बोरा कर दिया गया है, जिससे लाखों संग्राहकों को सीधा लाभ मिल रहा है। इसके अलावा 70 लाख माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रत्येक वर्ष ₹10,000 की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे समाज के सबसे जरूरतमंद वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है।       मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनजातीय समाज की शिक्षा और समग्र विकास के लिए पीएम जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसी योजनाएँ चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यूपीएससी की तैयारी कर रहे जनजातीय युवाओं को अधिक अवसर देने के लिए दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 185 कर दी गई है। इसके अलावा, बच्चों की उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिए  राज्य में 341 विद्यालयों को पीएमश्री योजना के अंतर्गत सम्मिलित किया जा रहा है, ताकि वे निजी स्कूलों के समान सुविधाओं का लाभ उठा सकें। जनजातीय समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा: विधायक गोमती साय विधायक  गोमती साय ने कहा कि जो समाज शिक्षा, आर्थिक विकास और सामाजिक एकता पर बल देता है, वही उन्नति करता है। उन्होंने जनजातीय समाज के लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया, जिससे हर वर्ग का समग्र विकास संभव हो सके। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने जनजातीय समाज की शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर खड़िया समाज के प्रदेश अध्यक्ष मदन नायक, जिला संरक्षक बोध साय मांझी, जिला महामंत्री कृपाल मांझी, जिला उपाध्यक्ष  रामसागर सोरेंग और बाल कुमार प्रधान सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे। recent visitors 46

पत्नी की हत्या कर राज छिपाने वाले आरोपी पति को चितरंगी पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

 सिंगरौली       पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, जिला सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं श्री शिव कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, एवं श्री के के. पाण्डेय अनुविभागीय अधिकारी सिगरौंली व श्री आशीष जैन अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चितरंगी एवं उनकी टीम द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये मृतिका पार्वती देवी के शव का पीएम कराने पर रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टी होने पर थाना चितरंगी मे हत्या करने एवं साक्ष्य छिपाने का अपराध पंजीबध्द किया जाकर संदेही मृतिका के पति से से पूछताछ की गई।                                                             गिरफ्तार आरोपी का नाम – संजू दुबे पिता पन्नालाल दुबे उम्र 35 वर्ष निवासी ओडांगी थाना चितरंगी जिला सिगरौली घटना का विवरण – दिनांक 11/02/2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी से जानकारी प्राप्त हुई की पार्वती देवी को उसका पति संजू दुबे अस्पताल लेकर आया है जिसके गले मे खरोच का निशान है। वही अस्पताल में ही डाक्टर द्वारा पार्वती देवी को मृत घोषितकर दिया गया। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी एवं उनकी टीम अस्पताल पहुँची एवं 18/25 मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मायके पक्ष के परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलवाकर घटना से अवगत कराया गया। शव का पीएम डॉक्टर टीम से कराया गया। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई, इसी पर प्रथम दृष्टया धारा 103(1), 238 बीएनएस का अपराध पाया जाने पर अपराध क्रमांक 58/2025 पंजीबंद कर विवेचना में लिया गया।   आरोपी ने ऐसे दिया घटना को अंजाम – मृतिक के परिजनों से विस्तृत पूछताछ में पता चला की संदेही संजू दुबे जोकि मृतिका का पति है, का अन्य किसी महिला से प्रेंम संबध था। इसी बात पर आये दिन संजू पार्वती के साथ झगडा और मारपीट करता रहता था। दिनांक 11/02/2025 को भी ऐसा ही हुआ । संजू के मोबाईल पर एक फोन आय़ा पत्नी ने पूछा की किसका फोन है, उक्त बात से संजू एका-एक उत्तेजित हो गया एवं दोनों मे विवाद शुरु हो गया। जिसकी परिणिति हत्या में बदल गई। आरोपी संजू ने कमरे के अन्दर ही पत्नी का गला दबा दिया। जब पत्नी बेहोस होकर गिर गई तो संजू व्दारा पास मे पडे साडी के टुकडे से पुन: गला दबाकर मृत्यु की तसल्ली की। तत्पश्चात चिल्ला कर आस पास के लोगो को बताया कि पत्नी बेहोश होकर गिर गई है । सराहनीय भूमिका – निरी. सुधेश तिवारी ,उनि. सुरेन्द्र यादव  प्र.आर. लक्ष्मीकान्त मिश्रा , राजू रावत आर. नन्दलाल यादव, भैयालाल यादव, सुदर्शन चौहान , सुभाष पाल , आशिष पाल,  का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।   recent visitors 42

कुनकुरी नगर पंचायत में कांटे के संघर्ष में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने किया कब्जा

जशपुर नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा में वर्चस्व के बीच कुनकुरी नगर पंचायत से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आई है. अध्यक्ष पद के लिए हुई कांटे की टक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील ने जीत हासिल की है. भाजपा प्रत्याशी की मांग पर दोबारा मतों की गणना की गई थी, लेकिन इसमें भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे ही रहे. कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के विनयशील का मुकाबला भाजपा के सुदबल राम यादव से था. सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतों की गणना में दोनों के बीच चले कांटे की टक्कर में आखिरकार कांग्रेस के विनयशील ने महज 81 मतों से सुदबल राम यादव को पराजित किया. इस परिणाम पर आपत्ति जताते हुए भाजपा प्रत्याशी ने रिकाउंटिंग की मांग की, जिस पर फिर से हुई मतों की गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की. बात करें वार्डों की तो यहां भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जहां पर 15 में से आठ वार्डों में भाजपा ने तो सात वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. recent visitors 53