Friday, July 10, 2026 5:02 am

जनवरी 2025 की विभागीय परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 3 से 10 मार्च तक होंगे परीक्षाएं

रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा जनवरी 2025 की विभागीय परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा उन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित की जाएगी, जिनके लिए विभागीय परीक्षा अनिवार्य रूप से निर्धारित है. परीक्षा 3 मार्च 2025 से 10 मार्च 2025 तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर (बस्तर) और अंबिकापुर (सरगुजा) में आयोजित की जाएगी. संभागीय आयुक्तों द्वारा परीक्षा के स्थान तय किए जाएंगे. recent visitors 44

अटक सकता है आपका FASTag पेमेंट, 17 फरवरी से पहले कर ले ये काम

नई दिल्ली नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से FASTag बैलेंस वैलिडेशन नियम लागू किए जा रहे हैं। नए FASTag नियम 17 फरवरी 2025 से लागू हो रहे हैं। इसमें यूजर को अपने FASTag स्टेटस के बारे में ज्यादा एक्टिव रहने की जरूरत है। ऐसा न होने पर FASTag पेमेंट अटक सकता है। क्या हैं FASTag के नए नियम NPCI ने 28 जनवरी, 2025 को नियम जारी किया है, जिसके मुताबिक, 17 फरवरी 2025 से अगर टोल प्लाजा पर टैग रीड करने से पहले 60 मिनट से ज्यादा समय तक टैग को ब्लैकलिस्ट रहा है। या फिर टैग रीड करने के कम से कम 10 मिनट तक ब्लैकलिस्ट रहा है, तो पेमेंट नहीं होगा। यह नया नियम यूजर्स को अपने FASTag स्टेट्स में सुधार के लिए 70 मिनट की विंडो देता है। FASTag नियम में बदलाव से यूजर्स पर क्या होगा असर? FASTag नियमों में बदलाव का सीधा असर यूजर पर पड़ेगा। अब आप टोल बूथ पर ब्लैकलिस्टेड FASTag को अंतिम समय रिचार्ज करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपका फास्टैग टोल के पास पहुंचने पर पहले से ही ब्लैकलिस्टेड है, तो तुरंत रिचार्ज करने से पेमेंट नहीं होगा। ऐसे समझ सकते हैं. अगर आपका FASTag आपके टोल पर पहुंचने से पहले ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है, और टैग पढ़ने के बाद भी ब्लैकलिस्टेड है, तो पेमेंट नहीं होगा। और आपसे दोगुना टोल वसूला जाएगा।     अगर आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट है। लेकिन आप टैग को रीड होने से 60 मिनट के अंदर या फिर रीड होने के 10 मिनट में रिचार्ज करते हैं, तो आपका पेमेंट रिसीव कर दिया जाएगा और आपसे नार्मल चार्ज लिया जाएगा।     अगर आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट है और आप टोल क्रॉस कर जाते हैं, तो आपसे डबल चार्ज लिया जाएगा। लेकिन अगर आप टैग रीड होने के बाद 10 मिनट     में रिचार्ज कर लेते हैं, तो आप पेनल्टी रिफंड के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। आपको कोई एक्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा।     इसका मतलब है कि आपको अपने फास्टैग बैलेंस में मेनटेन रखना चाहिए। साथ ही केवाई से जुड़े मुद्दों को हल कर लेना चाहिए। आखिरी वक्त रिचार्ज नहीं करना चाहिए। कैसे ब्लैकलिस्ट स्टेटस को करें चेक     परिवहन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।     "Check E-Challan Status" या इसी तरह के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।     अपना व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।     इस तरह से पता लग सकेगा कि आपका वाहन ब्लैकलिस्टेड है या नहीं. कैसे FASTag करें अनब्लॉक     सबसे पहले फास्टैग रिचार्ज करें। इसके बाद न्यूनतम बैलेंस करें।     फिर पेमेंट वेरिफाईकरें।     इसके बाद फास्टैग का स्टेट्स मालूम हो जाएगा।     थोड़ी देर में फास्टैग एक्टिवेट हो जाएगा। recent visitors 50

कल 52 जिलों में होगी परीक्षा, 342 सेंटर में आएंगे 1 लाख 18 हजार उम्‍मीदवार, एमपीपीएससी ने की सभी तैयारियां

इंदौर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। 16 फरवरी रविवार को आयोग ने 52 जिलों में परीक्षा आयोजित की है, जिसमें 1 लाख 18 हजार अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। 342 केंद्रों में दो सत्र में पेपर रखे गए हैं। अकेले इंदौर जिले में 72 सरकारी-निजी कॉलेज व स्कूलों को केंद्र बनाया है। आयोग ने परीक्षा से जुड़ी व्यवस्था के लिए बेहतर संचालन को लेकर सेवानिवृत आईएएस-आईएफएस, पूर्व न्यायाधीश सहित 22 आर्ब्जवर बनाया है। अधिकारियों के मुताबिक केंद्रों पर निरीक्षण के लिए उड़नदस्ते भी बनाए हैं। 1 लाख 18 हजार आवेदन प्राप्त 31 दिसंबर 2024 को आयोग ने परीक्षा को लेकर विज्ञापन निकाला। 18 विभागों में रिक्त 158 पद रखे हैं। परीक्षा के माध्यम से 10 एसडीएम, 22 उप पुलिस अधीक्षक, 10 अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, 65 बाल विकास परियोजना अधिकारी, 14 वित्त विभाग, 7 सहकारी निरीक्षक सहित पदों पर भर्ती की जाएंगी। आयोग ने सीटों का विभाजन कर दिया है। 38 अनारक्षित, 24 एससी, 48 एसटी, 35 ओबीसी और 13 ईडब्ल्यूएस के लिए सीटें आरक्षित हैं। 17 जनवरी तक आयोग को 1 लाख 18 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। इंदौर, उज्जैन, धार, झाबुआ, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, हरदा, सीहोर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना, सागर सहित 52 जिलों में परीक्षा केंद्र रखे गए है। 16 फरवरी को दो सत्रों में परीक्षा आयोजित होगी। पहला प्रश्न पत्र सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच सामान्य अध्ययन और दूसरा प्रश्न पत्र दोपहर 2.15 से 4.15 बजे के बीच सामान्य अभिरुचि परीक्षण का रखा है। न्यायालय के आदेश पर पंजीयन आयोग ने 17 जनवरी को पंजीयन की लिंक बंद कर दी। इसके बाद कुछ अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह गए। उसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण की। अभ्यर्थियों के पक्ष में न्यायालय ने आदेश दिया। फिर आयोग को पंजीयन के लिए दो दिन लिंक खोली। बावजूद इसके अभी कई अभ्यर्थी जो फार्म नहीं भर पाए हैं। इन्होंने आयोग में भी अधिकारियों से गुहार लगाई है। उनका कहना है कि आवेदन के लिए सिर्फ 17 दिन दिए गए थे। जबकि पहले महीनेभर का समय दिया जाता था। कम हुए हैं आवेदक पिछले साल से राज्य सेवा में कम पद निकाले जा रहे हैं। इस वजह से अभ्यर्थियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। 2024 में 110 पद भर्तियां निकाली थी, जिसमें 1 लाख 84 हजार आवेदन आए थे। ओएसडी रवींद्र पंचभाई ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आने तक पद बढ़ाएं जा सकते है। इसके लिए अभ्यर्थियों को थोड़ा इंतजार करना चाहिए। recent visitors 36

अमृतसर के गुरु राम दास एयरपोर्ट पर डिपोर्ट किए गए 119 भारतीय प्रवासियों को लेकर दो फ्लाइट आज और कल होगी लैंड

नई दिल्ली अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 119 भारतीय प्रवासियों को लेकर दो फ्लाइट 15 और 16 फरवरी को अमृतसर के गुरु राम दास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों फ्लाइट सुबह 10:05 बजे लैंड करेंगी। इन डिपोर्ट प्रवासियों में सबसे अधिक लोग पंजाब के हैं। जानकारी के मुताबिक, इनमें पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के 8, उत्तर प्रदेश के 3, महाराष्ट्र के 2, गोवा के 2, राजस्थान के 2 और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के एक-एक लोग हैं। अमेरिका ने घुसने की कोशिश करते पकड़ाए डिपोर्ट किए जा रहे लोगों ने मेक्सिको और दूसरे रास्तों से अमेरिका में अवैध रूप से घुसने की कोशिश की। अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों ने अमेरिका में घुसने के बाद कथित तौर पर अपने पासपोर्ट फाड़ दिए। डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका में अवैध रूप से घुसने की कोशिश करते लोगों को पकड़ने के बाद डिपोर्ट किया जा रहा है। डिपोर्ट प्रवासियों को लेकर भारत आने वाली ये दूसरी फ्लाइट होगी। इसके पहले 5 फरवरी को पंजाब के अमृतसर में विभिन्न राज्यों से अमेरिका गए 104 अवैध प्रवासियों को लेकर यूएस मिलिट्री एयरक्राफ्ट लैंड हुआ था। इसमें 33 लोग हरियाणा, गुजरात के 33, पंजाब के 30, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के 3-3 और चंडीगढ़ के 2 लोग शामिल थे। बांध दिए गए थे हाथ-पैर डिपोर्ट किए गए कुछ लोगों ने दावा किया था कि पूरी यात्रा के दौरान उनके हाथ-पैर हथकड़ियों और बेड़ियों से बांध दिए गए थे और अमृतसर लैंड करने के बाद ही उन्हें खोला गया। इसके बाद पूरे देश में काफी बवाल मचा था। विपक्ष ने पीएम मोदी से अमेरिका के सामने इस मुद्दे को उठाने की मांग की थी। इसके बाद भारत ने भी अमेरिका ने डिपोर्ट भारतीयों के साथ हो रहे व्यवहार पर चिंता जताई थी। पंजाब और हरियाणा में संदिग्ध ट्रैवल एजेंट्स के खिलाफ पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी थी। recent visitors 43

जलप्रदाय परियोजना से 6300 घरों में नल कनेक्शन, लागत 69.86 करोड़ रूपये

भोपाल नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के अंतर्गत संचालित मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा छतरपुर जिले में पर्यटन नगरी खजुराहो और राजनगर में जलप्रदाय परियोजना का कार्य किया गया है। एशियन डेवलपमेंट बैंक की सहायता से क्रियान्वित खजुराहो जलप्रदाय योजना की लागत 69 करोड़ 86 लाख रूपये है। परियोजना लागत में 10 वर्षों का संचालन और संधारण भी शामिल है। परियोजना से 6300 घरों में नल कनेक्शन खजुराहो जलप्रदाय योजना में खजुराहो के लगभग 4200 एवं राजनगर के 2100 घरों के नल कनेक्शन से जोड़ा गया है। इस परियोजना से 30 हजार से अधिक आबादी को साफ पानी मिल रहा है। परियोजना के लिये कुटनी डेम पर इंटैक वैल स्थापित किया गया है। पानी को शुद्ध करने केलिये 10 एमएलडी क्षमता का वॉटर ट्रीटमेंट लगाया गया है। परियोजना में जल संग्रहण के लिये खजुराहो में 5 ओवरहेड टेंक और राजगर में 2 ओवरहेड टेंक बनाये गये हैं। राजनगर में एक ग्राउंड लेवल स्टोरेज रिजर्वायर भी बनाया गया है। परियोजना के पूरा होने से इन दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को नल से साफ पानी मिल रहा है। परियोजना से पहले नागरिकों को पानी प्राप्त करने में जो परेशानियां हुआ करती थीं, उनसे अब छुटकारा मिल गया है।   recent visitors 46

दिव्यांगजनों को सार्वजनिक स्थानों में उनकी सुविधानुसार किस तरह का सुगम्य वातावरण होना चाहिए

भोपाल दिव्यांगजनों को सार्वजनिक स्थानों, शासकीय कार्यालयों, मॉल और सिनोमाघरों में उनकी सुविधानुसार किस तरह का सुगम्य वातावरण होना चाहिए। इस निर्णय में उनकी सलाह महत्वपूर्ण होगी। इसके लिये प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिला कलेक्टर्स के सहयोग से दिव्यांगजन की "सुगम्य यात्रा" का आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक जिले में चुनिंदा दिव्यांगजन को शासन व्यवस्था के अनुसार वाहन उपलब्ध कराकर सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं आयुक्त नि:शक्तजन श्रीमती सोनाली वायंगणकर ने बताया कि सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को सुगम्य वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में "सुगम्य यात्रा" निकाली जाएगी। इसमें दिव्यांगजन को सरकारी भवनों, कलेक्ट्रेट, तहसील, नगर पालिका, नगर निगम सहित अन्य शासकीय कार्यालयों, सिनेमा घरों, आम पर्यटन स्थलों, पुस्तकालयों, बाजारों सहित अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगजन उपलब्ध साधन सुविधाओं की जमीन हकीकत को देखेंगे। इन स्थानों के भ्रमण के बाद दिव्यांगजनों द्वारा दी गई सलाह, सूचनाओं का संकलन किया जायेगा, जिनका उपयोग भारत सरकार द्वारा भविष्य में बनाई जाने वाली शहरी विकास नीतियों, डिजाइनिंग एवं विकासात्मक रणनीतियों में शामिल किया जायेगा, जो भविष्य में इस वर्ग के लिये अनुकूल वातावरण निर्माण में सहायक होगी। यात्रा के फोटो "यस टू एक्सेस" एप पर अपलोड कर सकेंगे। प्रमुख सचिव ने बताया कि यह सुगम्य यात्राएं प्रत्येक जिले में 2-4 दिन तक आयोजित की जायेगी। यात्राओं पर होने वाले व्यय सीआरएस फंड या एजीपी सब स्कीम से करने के अधिकार कलेक्टर्स को दिये गये हैं।   recent visitors 28

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 17 फरवरी से शिवनवरात्र उत्सव की शुरुआत, इस बार शिवनवरात्र नौ की बजाय दस दिन के होंगे

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 17 फरवरी से शिवनवरात्र उत्सव की शुरुआत होगी। इस बार शिवनवरात्र नौ की बजाय दस दिन के होंगे। मंदिर की पूजन परंपरा में शिवनवरात्र के नौ दिन भगवान महाकाल का तिथि अनुसार शृंगार होता है। ऐसे में तिथि वृद्धि के कारण बढ़ी हुई तिथि पर भगवान का किस रूप में शृंगार करें, इसके लिए शुक्रवार को पुजारी पुरोहित की बैठक होगी। बारह ज्योतिर्लिंग में महाकाल एक मात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है, जहां की पूजन परंपरा अनूठी है। प्रतिदिन तड़के 4 बजे होने वाली मंगला आरती में भगवान को भस्मी स्नान कराया जाता है। शिवनवरात्र के रूप में शिव पार्वती विवाह का उत्सव नौ दिन मनाने की परंपरा भी यहीं है। शिवनवरात्र के नौ दिनों में भगवान महाकाल का अलग-अलग रूपों में तिथि अनुसार शृंगार भी इसी अद्भुत परंपरा का हिस्सा है। इसी विशिष्ट पूजन परंपरा के कारण शिवनवरात्र में तिथि वृद्धि होने के कारण बढ़ी हुई तिथि पर भगवान का शृंगार करने को लेकर असमंजस की स्थित निर्मित हो रही है। शुक्रवार को पुजारी बैठक कर इस पर निर्णय लेंगे कि किस दिन भगवान का किस रूप में शृंगार किया जाए। ग्वालियर के पंचांग की मान्यता, यह हो सकता है पं.महेश पुजारी ने बताया महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में तिथि का निर्धारण ग्वालियर के पंचांग अनुसार किया जाता है। ऐसी के अनुसार तय होगा कि नवरात्र में कौन सी तिथि बढ़ी है। उसी के अनुसार मुखारविंद का निर्धारण होगा। ऐसा भी किया जा सकता है कि पहले दिन भगवान को नवीन वस्त्र व आभूषण धारण कराकर जो चंदन शृंगार किया जाता है, उसी शृंगार को शुरुआती दो दिन निरंतर रखते हुए अगले दिन से निर्धारित क्रम अनुसार अन्य मुखारविंद का शृंगार किया जाए। मंदिर के सभी प्रमुख सोलह पुजारी बैठक कर इसका निर्णय लेंगे। किस दिन किन रूपों में होता है शृंगार मंदिर की परंपरा अनुसार फाल्गुन कृष्ण पंचमी पर शिवनवरात्र के पहले दिन भगवान को महाकाल को हल्दी लगाकर दूल्हा बनाया जाता है। इसके बाद नवीन वस्त्र व सोने चांदी के आभूषण धारण कराकर चंदन शृंगार किया जाता है। षष्ठी पर शेषनाग, सप्तमी पर घटाटोप, अष्टमी पर छबीना, नवमी पर होलकर, दशमी पर मनमहेश, एकादशी पर उमा महेश, द्वादशी पर शिव तांडव, महाशिवरात्रि के दिन (सुबह से रात तक कोई मुखारविंद धारण नहीं कराया जाता) सतत जलधारा तथा चतुर्दशी पर सप्तधान शृंगार होगा। चंद्र दर्शन की दूज पर पंच मुखारविंद दर्शन महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा अनुसार महाशिवरात्रि के तीन दिन बाद फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया जिसे चंद्र दर्शन की दूज कहा जाता है, इस दिन भगवान का पंच मुखारविंद शृंगार किया जाता है। अर्थात इस दिन भगवान महाकाल भक्तों को एक साथ पांच रूपों में दर्शन देते हैं। शिवनवरात्र के नौ दिन, जो भक्त भगवान के दर्शन नहीं कर पाते हैं, वे दूज के दिन भगवान के एक साथ पांच रूपों के दर्शन कर सकते हैं। recent visitors 53