ऐतिहासिक जीत पर बड़ा बयान, यह कांग्रेस के ‘अंत की शुरुआत’ है: विधायक सोनी

रायपुर छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा जीत से तमाम पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं की बांछे खिली हुई है. भाजपा विधायक सुनील सोनी ने इस ऐतिहासिक जीत पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह कांग्रेस के ‘अंत की शुरुआत’ है. विधायक सुनील सोनी ने कहा कि नतीजों का पता पहले ही लग गया था, इसलिए बघेल जी को आधी रात दिल्ली बुला लिया गया था. वहीं कांग्रेस के ईवीएम गड़बड़ी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश को स्वीकार न कर कांग्रेसी अकड़ते हैं. कांग्रेस अब इतना बिखर चुकी है कि छत्तीसगढ़ में समेटने दशक लगेंगे. recent visitors 53

प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशन के लिये म.प्र. पर्यटन को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड

भोपाल. म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही ‘प्रोजेक्ट क्लिन परियोजना’ को प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अपर प्रबंध संचालक सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने नई दिल्ली में सिल्वर ओक हॉल, इंडिया हैबिटेट सेंटर में 100वें स्कॉच समिट के दौरान अवार्ड ग्रहण किया। क्लीन डेस्टिनेशन परियोजना का क्रियान्वयन मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘आनंदना’ कोकाकोला फाउनडेशन के CSR सहयोग एवं संस्था साहस के तकनीकी सहयोग से क्रियान्वित की जा रही है। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने हर्ष जताते हुए कहा कि MPTB सतत और जिम्मेदार पर्यटन के प्रति प्रतिबद्ध है। हम सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से मध्यप्रदेश को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित बनाने के सतत प्रयास कर रहे है।पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता और सुंदरता बढ़ाने का उद्देश्य हमारे राज्य की धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित करना है, ताकि पर्यटक यहां की संस्कृति और परंपराओं का स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में आनंद ले सकें।" मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल द्वारा प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशन का शुभारम्भ फरवरी 2022 में राज्यपाल श्री मंगू आई पटेल द्वारा पन्ना जिले से किया गया है। इस परियोजना को कोका-कोला इंडिया लिमिटेड द्वारा वित्त पोषित किया गया है और इसे साहस (SAAHAS) संगठन द्वारा क्रियान्वित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य ठोस कचरा प्रबंधन, पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। यह पहल स्वच्छता, आगंतुक जागरूकता और राजस्व-साझाकरण मॉडल को सुनिश्चित करती है, जिससे स्थानीय संस्थानों को सशक्त बनाया जा सके। यह परियोजना पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित 30 गांवों में सफलतापूर्वक लागू की गई है। पन्ना में मिली सफलता के बाद, MPTB ने इस पहल का विस्तार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और इसके आसपास के 16 गांवों में कर दिया है। इसके अलावा, इस पहल को और प्रभावी बनाने के लिए MPTB, साहस (SAAHAS) और स्वच्छ भारत मिशन, मध्य प्रदेश के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं। मिल चुका है ग्लोबल अवॉर्ड वर्ष 2024 में 'पन्ना नेशनल पार्क वेस्ट मैनेजमेंट' परियोजना को ग्लोबल ईएसजी अवार्ड्स द्वारा साल की सर्वश्रेष्ठ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है। परियोजना की सफलता को देखते हुए इसे बांधवगढ़ नेशनल पार्क में लागू किया गया है। पन्ना नेशनल पार्क की तरह ही बांधवगढ़ नेशनल पार्क के आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी। पन्ना में 30 टन सूखा कचरा किया जा चुका है एकत्र पन्ना में क्रियान्वित परियोजना के अंतर्गत 30 ग्रामों के 4 हजार 281 परिवारों तक पहुंच सुनिश्चित कर जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन का कार्य किया गया है। नियमित रूप से घरों से कचरे को अलग-अलग कर 20 ट्रायसाइकल्स के माध्यम से 14 कचरा संग्रहण केंद्र स्थापित किये गए हैं। अब तक कुल 30 टन सूखा कचरा एकत्र किया जा चुका है। recent visitors 40

फर्जी अस्पतालों की आड़ में नर्सिंग महाघोटाला, NSUI ने CBI को सौंपी फर्जी अस्पतालों की लिस्ट

फर्जी अस्पतालों के नाम पर प्रदेश में बड़ा नर्सिंग घोटाला, NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने CBI जांच की मांग की भोपाल मध्यप्रदेश में फर्जी अस्पतालों की आड़ में चल रहे नर्सिंग महाघोटाले को लेकर NSUI ने बड़ा खुलासा किया है NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के क्षेत्रीय कार्यालय में शिकायत सौंपकर भोपाल CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी समेत प्रदेश के अन्य जिलों के सीएमएचओ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। रवि परमार ने बताया कि प्रदेश में कई नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने के लिए फर्जी अस्पतालों को आधार बनाया गया, जिनमें न तो पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं थीं और न ही योग्य डॉक्टर। इसके बावजूद इन्हें सीएमएचओ की सहमति से मान्यता दी गई, जिससे प्रदेशभर में सैकड़ों फर्जी नर्सिंग कॉलेज संचालित हो रहे हैं। फर्जी अस्पतालों की लिस्ट उजागर रवि परमार ने अपनी शिकायत में अब तक बंद किए गए फर्जी अस्पतालों और उनके नर्सिंग कॉलेजों की सूची साझा की है। जिनमें VCH-Venus Nursing College, Alexis Hospital-Florence Nightingale Nursing College, New Paliwal Hospital-Jeevan Jyoti Nursing College , Katara hospital – Apex Nursing College समेत कई नाम शामिल हैं। साथ ही, वर्तमान में संचालित संदिग्ध अस्पतालों की सूची भी दी है जिनमें MEHCKO Hospital, Ganpati Hospital, Sai Hospital, Multicare Hospital , jeewan Jyoti hospital , asha multicare hospital, srijan general hospital जैसे कई नाम शामिल हैं।प्रदेश के सभी हॉस्पिटलो की सूची और अन्य दस्तावेज भी सीबीआई कार्यालय मे सौंपे।   CBI जांच और कठोर कार्रवाई की मांग रवि परमार ने CBI से मांग की है कि – 1. भोपाल CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी समेत सभी दोषियों के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज की जाए। 2. प्रदेश में संचालित सभी फर्जी अस्पतालों की गहन जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो। 3. संदेहास्पद अस्पतालों की चिकित्सा मानकों के आधार पर पुनः जांच करवाई जाए। छात्रों के भविष्य और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ खिलवाड़ रवि परमार ने कहा कि यह घोटाला न केवल प्रदेश की  स्वास्थ्य सेवाओं के साथ धोखा है, बल्कि नर्सिंग छात्रों के भविष्य को भी अंधकार में धकेल रहा है। उन्होंने मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कठघरे में लाया जाए, ताकि प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता बनी रहे। परमार ने कहा कि NSUI इस मामले को लेकर सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है और दोषियों को सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा । इस दौरान एनएसयूआई प्रवक्ता विराज यादव प्रदेश सह सचिव अमन पठान लक्की चौबे रूपेश विश्वकर्मा रितिक शर्मा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थें ।‌ recent visitors 46

चुनाव परिणाम के बीच बड़ी खबर, कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चा, दीपक बैज की होगी छुट्टी!

रायपुर छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव परिणाम के बीच कांग्रेस संगठन में उच्च स्तर पर बदलाव की चर्चा और तेज हो गई। इस चर्चा को बल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद से और मिल गया। खबर है कि दीपक बैज की छुट्टी होने वाली है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने बैज को बदलने का निर्णय ले लिया है। अब सवाल यह है कि बैज की छुट्टी होगी तो कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा? इसे लेकर भी चर्चा बहुत तेज है और ज्यादातर जगहों से एक नाम चर्चा में है ‘टीएस सिंहदेव’। सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय नेता सिंहदेव के नाम पर सहमत हैं। वैसे इस सहमति को आधार तब से और मिला है, जब से महंत ने यह बयान दिया है कि अगला विधानसभा चुनाव सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। महंत के इस बयान को मौजूदा परिस्थिति के हिसाब से सच माना जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कहीं से भी कोई पुख्ता रिपोर्ट नहीं है। फिर भी प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की ओर से यह कहा जा रहा है कि बैज की छुट्टी तय है और सिंहदेव ही नए अध्यक्ष होंगे। कुछ कांग्रेस नेताओं ने यह भी दावा किया है कि देर शाम तक ऐलान भी हो सकता है। खैर, ऐलान कभी भी हो, लेकिन चर्चा तो तेज हो चली है। बस इंतजार है चर्चाओं पर विराम का। recent visitors 47

पूजा विधानी ने प्रमोद नायक को 66 हजार से अधिक वोटों से दी मात

बिलासपुर बिलासपुर नगर निगम में पांच साल बाद भाजपा की वापसी हो गई है. विपरित परिस्थितियों के बावजूद यहां पर भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है. MA पास पूजा विधानी नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी की पत्नी हैं. वे 1996 से भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं. 1998 में पहली बार पार्षद बनीं थी. महिला मोर्चा में 2 बार प्रदेश महामंत्री रही हैं. बता दें कि बिलासपुर नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला मतदान से पूर्व तक बराबरी का था, लेकिन मतदान के बाद का रुझान भाजपा के पक्ष में आया गया. बिलासपुर में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने जीत दर्ज की. इसके पीछे अमर अग्रवाल की कारगर रणनीति अहम वजह है. वहीं कांग्रेस को भीतरघात ने कहीं ना कहीं नुकसान पहुंचाया है. शहर के 70 वार्डों में भाजपा को 45 और कांग्रेस को 22 सीटें मिलने का अनुमान था. बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान पूजा विधानी की जाति का मामला भी उछला था. उनके जाति प्रमाण पत्र पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई थी. निर्वाचन आयोग ने आपत्ति को स्वीकार करते हुए पूजा विधानी को शाम पांच बजे तक संबंधित दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया था. भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी के नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर पूजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर सवाल उठाए थे. वहीं प्रशासन पर बीजेपी प्रत्याशी का प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए इस पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही थी. वहीं पूजा विधानी ने जाति पर उठाई गई आपत्ति को निराधार बताते हुए कहा था कि मैं उड़िया-तेलगु हूं. मेरा बिलासपुर में जन्म हुआ है, मेरी शिक्षा यहीं की है. मेरा जाति प्रमाण पत्र 1995 का बना हुआ है, उसमें एसडीएम का अनुमोदन भी है. पूजा विधानी ने इसके साथ कहा था कि कांग्रेस डरी हुई है, जिसकी वजह से इस तरह के हथकंडे अपना रही है. चुनाव समर में उतरे हैं तो मेहनत के साथ, जनता के मुद्दों के साथ मुकाबला करना चाहिए. कांग्रेस ने मुझे और अशोक विधानी को हीरो-हीरोइन बना दिया है. recent visitors 57

महासमुंद में 25 साल बाद बेटे ने लिया पिता की हार का बदला

महासमुंद प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं. नतीजे पूरी तरह से भगवामय नजर आ रहे हैं. इस बीच ऐसा भी नतीजा देखने को मिला, जिसने सबसे ज्यादा चौंकाया है. एक ओर जहां निकायों में भाजपा का कब्जा नजर आ रहा है. वहीं दूसरी तरफ महासमुंद नगर पालिका में बीजेपी के पूर्व विधायक विमल चोपड़ा को हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस प्रत्याशी निखिल कांत साहू ने चुनावी मैदान में विमल चोपड़ा को पटखनी दी है. सन 2000 में डॉ विमल चोपड़ा ने निखिल कान्त साहू के पिता मनोज कान्त साहू को एक हजार वोटों से शिकस्त देकर पहली बार चुनाव जीता था. उसी कांग्रेस नेता के बेटे निखिल कांत साहू ने करीब 3500 वोटों से चुनाव जीतकर अपने पिता मनोज की हार का बदला ले लिया है. डॉ विमल चोपड़ा के सियासी सफर की बात करें तो उन्होंने सन 2000 में बीजेपी की टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था, जिसमें जीत मिली थी. फिर 2005 में बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत गए इसके बाद 2014 में निर्दलीय विधायक के रूप में महासमुंद विधानसभा चुनाव जीते. अब बीजेपी ने फिर से उन्हें 2025 में नगर पालिका अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया था, जिसके उनको हार का सामना पड़ा है. कांग्रेस प्रत्याशी निखिल कांत साहू ने 3554 वोट से हराया है. बता दें कि महासमुंद नगर पालिका परिषद क्षेत्र ने 47178 मतदाता है. जिनमें से 24915 महिला मतदाता है और 22254 पुरुष मतदाता के अलावा 9 तृतीय लिंग के मतदाता है. महासमुंद नगर पालिका परिषद में 30 वार्डों में भाजपा कांग्रेस आम आदमी पार्टी और निर्दलीय के रूप में 100 से अधिक उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए अपना भाग्य आजमाया. वहीं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में थे. recent visitors 58

लावा के सबब्रैंड प्रोवॉच ने एक नई स्‍मार्टवॉच को किया लॉन्‍च

नई दिल्ली भारतीय स्‍मार्टफोन ब्रैंड लावा के सबब्रैंड प्रोवॉच ने एक नई स्‍मार्टवॉच को लॉन्‍च किया है। इसका नाम Prowatch X है। दावा है कि यह अपने प्राइस सेगमेंट में आने वाली पहली घड़ी है, जिसमें कई प्रमुख हेल्‍थ फीचर दिए गए हैं। यह वायु प्रदूषण का हाल यानी एक्‍यूआई बताती है और कलाई में पहनने के बाद अपने यूजर की बॉडी एनर्जी की मॉनिटरिंग कर सकती है। Prowatch X को आकर्षक दिखाने की कोशिश कंपनी ने की है। यह राउंड डायल में आती है और 1.43 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले ऑफर करती है। डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। Prowatch X को कंपनी 2 साल की वॉरंटी के साथ बेच रही है। इसकी कीमत 4499 रुपये रखी गई है, जोकि इंट्रोडक्‍टरी प्राइस हैं। आइए जानते हैं Prowatch X के प्रमुख फीचर और इसे कहां से खरीदा जा सकता है। Prowatch X Price Prowatch X की कीमत 4499 रुपये है। 15 फरवरी से 18 फरवरी के बीच प्री-ऑर्डर करने पर इस वॉच को 1 हजार रुपये के फ्लैट डिस्‍काउंट के साथ लिया जा सकेगा। वॉच की सेल 21 फरवरी से शुरू होगी। यह Flipkart पर मिलेगी। Prowatch X की प्रमुख खूबियां Prowatch X को तीन स्‍ट्रैप वेरिएंट्स में लाया गया है। इनमें सिलिकाॅन, नायलॉन और मेटल स्‍ट्रैप शामिल हैं। जैसाकि हमने बताया इस वॉच में 1.43 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो ऑलवेज ऑन की सुविधा भी देता है। IP68 रेटिंग इस वॉच को मिली है जिसका मतलब है कि यह पानी से होने वाले नुकसान से बची रह सकती है। डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 का प्रोटेक्‍शन है, जो वॉच को स्‍क्रैच से प्रोटेक्‍ट करने में मददगार होगा। ब्‍लूटूथ कॉलिंग का है सपोर्ट Prowatch X सपोर्ट करती है ब्‍लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को। दावा है कि वॉच के जरिए ब्‍लूटूथ कॉलिंग की जा सकती है और मैसेजों का क्विक रिप्‍लाई किया जा सकता है। एल्‍युमीनियम अलॉय का हुआ इस्‍तेमाल Prowatch X को बनाने में एल्‍युमीनियम मेटल अलॉय का इस्‍तेमाल किया गया है। कंपनी ने बेहतर फ‍िनिश देने की कोशिश की है। वॉच में 300 एमएएच की बैटरी मिलती है। दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 8 से 10 दिन चल सकती है और जीपीएस का इस्‍तेमाल करने पर 17 घंटों का बैकअप दे सकती है। हार्ट रेट मॉनिटर Prowatch X को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ कनेक्‍ट किया जा सकता है। इसमें कई सारे सेंसर दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर अपनी हार्ट रेट को मॉनिटर कर सकता है। ब्‍लड में ऑक्‍सीजन के लेवल का पता लगाया जा सकता है। इन-बिल्‍ट जीपीएस तो इसमें मिलता ही है। मिलेगी स्लीप ट्रैकिंग Prowatch X में 110 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड हैं। दौड़ से जुड़े कई कोर्स को शामिल किया गया है। इस वॉच को पहनकर ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज की जा सकती है। यह नींद को भी ट्रैक करने में सक्षम है यानी आप कितनी देर गहरी नींद सोए, यह वॉच बता देगी। और क्‍या है खास Prowatch X में एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स यानी एक्‍यूआई से जुड़े अपडेट मिलते हैं। जेस्‍टर कंट्रोल की सुविधा है। 150 से ज्‍यादा वॉच फेस दिए गए हैं। recent visitors 67