पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर ने इस क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य किया :चेयरमैन लवानिया

 इंदौर स्मार्ट मीटर योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर ने इस क्षेत्र में काफी अच्छा कार्य किया हैं, पश्चिम क्षेत्र में स्मार्ट मीटर की सफलता की जानकारी जबलपुर, भोपाल बिजली कंपनी को दी जाएगी। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पदेन चेयरमैन एवं पॉवर मैंनेजमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक अविनाश लवानिया ने बताया कि जल्द ही शासकीय कार्यालयों, परिसरों में प्राथमिकता से स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, ताकि शासकीय कार्यालयों की बिजली वितरण व्यवस्था प्रीपेड की जा सके। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सभागार में गुरुवार को हुई मीटिंग में लवानिया ने कहा कि इंदौर क्षेत्र हर कार्य में आगे रहता हैं, हर बार सफलता प्राप्त करता हैं, इंदौर के अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ता सेवाओं, मीटरीकरण, बिजली आपूर्ति, राजस्व संग्रहण, मानव संसाधन, आरडीएसएस समेत अन्य कार्यों, सेवाओं की जानकारी ली। एमडी लवानिया ने कहा कि स्मार्ट मीटर के एबलेशन की वरिष्ठ अधिकारियों से की जाने वाली प्रति परीक्षण की सूची मुख्यालय से रेंडम आधार पर दी जाए। लवानिया ने स्मार्ट मीटर की खासियतें उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रचार माध्यमों से बताए जाने एवं स्मार्ट मीटर की टीम द्वारा चोरी एवं अनियमितताओं के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की। लवानिया ने पश्चिम क्षेत्र कंपनी के निदेशक मंडल की मिटिंग में भाग लिया, विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पश्चिम कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान निदेशक मंडल सदस्य व इंदौर के संभागाय़ुक्त दीपक सिंह, वित्त विभाग के उपसचिव राजीव रंजन मीणा, आईआईएम इंदौर के डॉ. प्रशांत सालवान सभी ने ऑन लाइन और निदेशक तकनीकी सचिन तालेवार, मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, निदेशक गजरा मेहता, मुख्य अभियंता रवि मिश्रा, एसएल करवाड़िया, मुख्य वित अधिकारी नरेन्द्र बिवलकर, कंपनी सचिव आराधना कुलकर्णी ने विचार रखे। चेयरमैन अविनाश लवानिया ने पोलोग्राउंड स्थित स्मार्ट मीटर के मास्टर कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया और स्मार्ट मीटर टीम द्वारा उपभोक्ता सेवाओं के संचालन, चोरी-अनियमितता रोकने के लिए किए जा रहे उच्च तकनीकी स्तर से प्रयासों की प्रशंसा की।   recent visitors 54

NIT का आज 15वां दीक्षांत समारोह, ISRO के पूर्व चेयरमैन को डॉक्टरेट की मानद उपाधि, 27 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से होंगे सम्मानित

रायपुर राजधानी रायपुर स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट और टेक्नोलॉजी NIT का आज 15वां दीक्षांत समारोह है. इस समारोह में खास बात यह है कि NIT रायपुर पहली बार डॉक्टरेट की मानद उपाधि देने जा रही है. यह उपाधि ISRO के पूर्व चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट योगदान के लिए दी जाएगी. NIT के दीक्षांत समारोह में आज 1319 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी, जिनमें से 27 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा. इस समारोह के लिए प्रबंधन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और विद्यार्थियों में अलग ही उत्साह देखा जा रहा है. recent visitors 55

यूनियन कार्बाइड का कचरा आज 900 डिग्री के टेंपरेचर पर जलेगा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

पीथमपुर भोपाल के यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से पीथमपुर आया जहरीला कचरा आज सुबह 10 बजे से जलाया जाएगा। हाईकोर्ट के 18 फरवरी के निर्देश के बाद 27 तारीख से पीथमपुर की रामकी फैक्ट्री में रखे रासायनिक कचरे के निष्पादन के ट्रायल रन की तैयारी कल से ही शुरू कर दी गई थी। यहां पर 12 कंटेनर 1 जनवरी को भोपाल से पीथमपुर भेजे गए थे। इनमें विभिन्न प्रकार के अवशिष्ट मौजूद हैं। इसमें नेप्थॉल, सेवीन, रिएक्टर रेसिड्यू, पेस्टिसाइड रेसिड्यू, सेमी प्रोसैस्ड रेसिड्यू एक्सकैवेटेड सॉइल (मिट्टी) वहां की जो थी। तीन बार में जलाया जाएगा कचरा यहां मौजूद कंटेनरों में से पांच कंटेनर में रखे अवशिष्ट को आज स्टोरेज शेड में ले जाया जाएगा, जहां पांचों कंटेनर में से 10 टन प्रॉपर प्रोपोर्शन में मिलाया जाएगा। इसके बाद इसे इंसीनेटर में फीड करेंगे। फीड करने के पहले इसे टेंपरेचर में लाने के लिए 12 घंटे तक ब्लैक में चलाएंगे यानी इसमें अवशिष्ट नहीं डालेंगे। वहीं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उनको मास्क, गॉगल्स और हैंड ग्लव्स दिए गए हैं। 10 टन अवशेष जलाने में करीब 72 घंटे का समय लगेगा। कोर्ट ने तीन ट्रायल के लिए कहां है। पहला ट्रायल 10 टन का होगा, जिसके तहत काम किया जा रहा है। 10 टन का दूसरा ट्रायल 4 तारीख को होगा और 10 टन का तीसरा ट्रायल 10 तारीख को होगा। इसके लिए तीन फीड रेट डिसाइड की गई है। 135 किलोग्राम पर ऑवर, दूसरा 180 किलोग्राम पर ऑवर और तीसरा 270 किलोग्राम पर ऑवर, तीनों की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट को भेजी जाएगी। 800-900 के टेंपरेचर पर जलेगा 10 टन कचरा एमपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड इंदौर के रीजनल ऑफिसर श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया कि माननीय हाईकोर्ट ने जो निर्देश दिए थे कि 18 तारीख से यूनियन कार्बाइड का जो अवशिष्ट रखा हुआ है उसका डिस्पोजल शुरू किया जाए। इसके ट्रायल की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिसके तहत जो कंटेनर आए थे उसमें जो अवशिष्ट थे। 5 कंटेनर खोले गए हैं, उसको स्टोरेज शेड में भंडारित किया जाएगा। पांचों कंटेनर में से 10 टन प्रॉपर प्रोपोर्शन से मिलाकर इंसीनेटर में फीड किया जाएगा। जब टेंपरेचर 850 हो जाएगा तब उसको फीड करेंगे। इंसीनेटर में प्रोसेस के समय प्राइमरी चेंबर में 850 प्लस माइनस 50 मतलब 800 से 900 के बीच में टेंपरेचर होना चाहिए। शुरू में वेस्ट डालने पर टेंपरेचर कम हो जाता है, जिसे 850 तक ले जाना होगा। सुबह 10 बजे से काम शुरू होगा। तीन दिन तक चलेगा कचरा जलाने का प्रोसेस फर्स्ट ट्रायल में तीन दिन कचरा जलाया जाएगा। इस दौरान उसमें मिट्टी निकलेगी। इसके बाद गैस आगे क्लीनिंग सेक्शन में जाएगी जो सेकेंडरी सेक्शन है। वहां टेंपरेचर 1100 से 1200 डिग्री सेंटीग्रेड होता है। वहां भी डीजल डालते हैं। वहां जलने के बाद आगे ब्लू गैस है, वह आगे बढ़ेगी जिसकी क्लीनिंग की प्रक्रिया है, जिसके तहत मल्टी साइक्लोन में जाएगी जहां बड़े पार्टिकल जो हैं वह नीचे चले जाएंगे। गैस आगे बढ़ेगी मल्टी साइक्लोन के पहले स्प्रे ड्रायर है, इससे गैस क्लीनिंग होगी। ड्राई स्क्रबर में वेट फिल्टर फिर वेट स्क्रबर इसके बाद चिमनी में जाएगा। ये पूरी प्रक्रिया करनी होगी। 4 और 10 मार्च को दूसरा और तीसरा ट्रायल इसमें प्राइमरी से ठोस अवशिष्ट की राख निकलेगी, दूसरा मल्टी साइक्लोन से ठोस अपशिष्ट निकलेगा, तीसरा ड्राई स्क्रबर से निकलेगा, चौथा वेट फिल्टर से सॉलिड पार्टिकल निकलेंगे, लास्ट में वेट स्क्रबर में पानी निकलेगा। जो सॉलिड पार्टिकल निकलेंगे। उनको स्टेबलाइज करके लैंडफिल में एक अलग सेल बनाकर उसमें डाला जाएगा और उसका डिस्पोजल होगा। कोर्ट ने तीन ट्रायल के लिए कहा है। पहला ट्रायल 10 टन का होगा जो 27 तारीख से चल रहा है, 10 टन का दूसरा ट्रायल 4 तारीख को होगा और 10 टन का तीसरा ट्रायल 10 तारीख को होगा। पिछला ट्रायल 90 टन पर किया गया था। गुरुवार रात से ड्राय रन शुरू हुआ गुरुवार दोपहर तीन से चार बजे के बीच पांच कंटेनर खोले गए। गुरुवार रात को इंसीनेटर का ड्राय रन शुरू कर उसका तापमान बढ़ाने का कार्य शुरू हो गया। यह प्रक्रिया शुक्रवार सुबह तक चलेगी। इस दौरान संयंत्र के प्रथम दहन कक्ष का तापमान कचरा जलाने के लिए निर्धारित 850 से 900 डिग्री सेल्सियस व दूसरे दहन कक्ष का तापमान 1100 से 1200 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद कचरे को भस्मक संयंत्र में डाला जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की रोक नहीं यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा धार जिले के पीथमपुर में ही जलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कचरा जलाने पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया है। गुरुवार सुबह हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता चाहें तो इस संबंध में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। कोर्ट ने राज्य सरकार के उस जवाब को भी रिकार्ड पर ले लिया है, जिसमें कहा है कि कचरा जलाने के दौरान सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। जवाब में कचरा जलाने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, सावधानियां व हादसे की आशंका के चलते व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम इस बीच, पीथमपुर में कचरा जलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता चिन्मय मिश्र ने दायर की थी। इसमें कहा था कि पर्यावरण और स्वास्थ्य नियमों का पालन किए बगैर जहरीला कचरा जलाने की तैयारी की गई है। सरकार ने पेश कर दिया जवाब 17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से कहा था कि वह बताए कि कचरा जलाने के दौरान कोई हादसा होता है, तो इससे निपटने के उसके पास क्या इंतजाम हैं। गुरुवार को सरकार ने जवाब पेश कर दिया। इसे रिकार्ड पर लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका निराकृत कर दी। चिन्मय मिश्र ने कहा कि फैसले का अध्ययन करने के बाद हाई कोर्ट में याचिका दायर करने की संभावना तलाशेंगे। recent visitors 60

कचरे के साथ रील बनाने पर सरकार बनाएगी लखपति

भोपाल रील बनाने पर अभी तक आपको सिर्फ सोशल प्लेटफॉर्म से इनकम के बारे मे पता होगा। कुछ लोग रील बनाने को टाइम पास की तरह लेते है। ऐसे लोगों के लिए मध्यप्रदेश सरकार  एक प्रतियोगिता में शामिल होकर लखपति बनने का  मौका दे रही है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कचरे के ढेरों पर चिंतित होकर उसके निष्पादन और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक प्रतियोगिता चालू की है। मध्यप्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कचरे के निष्पादन पर गीला कचरा सूखा कचरा के जागरूकता के संबंध में  रील बनाने पर प्रथम आने वाले को 2 लाख प्रोत्साहन राशि के तौर पर देगी। रील को सरकार द्वारा दिए गए लिंक पर  15 अप्रैल 2025 तक अपलोड करना पड़ेगा। सरकार द्वारा जागरूकता के लिए पहल तो अच्छी है पर सरकार के पास गांवों में लग रहे कचरे के ढेरों को सही निष्पादित करने और उसे जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए कोई ठोस कार्ययोजना तैयार नहीं है ऐसा लगता है।  गांवों में भी शहरों की तरह ही पोलीथीन, पैक्ड फूड के रैपर, डाइपर का उपयोग बड़ी मात्रा में किया जा रहा है। जो कि खेती योग्य भूमि में मिल रही है । जिससे आने वाले समय में स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के बढ़ने और भूमि की गुणवत्ता कम होने की संभावना बढ़ रही है। recent visitors 55

बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही चढ़ी हंगामे की भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। विपक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की रेकी कराने का आरोप लगाते हुए सदन में जोरदार हंगामा किया। जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी दल के सदस्यों ने यह आरोप लगाया कि उनकी रेकी करवाई जा रही है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद इस विषय पर चर्चा का अवसर दिया जाएगा, लेकिन विपक्षी सदस्य अपनी मांग पर अड़े रहे और सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को दस मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। गौरतलब है कि बजट सत्र के दौरान लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी इस तरह के हंगामे की संभावना जताई जा रही है। recent visitors 35

अब विभाग सरलता से अपने कार्य संपन्न कर सकेगा: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विंध्याचल भवन में पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त, घुमंतु, अर्ध-घुमंतु कल्याण विभाग के कार्यालय का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने विंध्याचल भवन में कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर कहा कि अब विभाग सरलता से अपने कार्य संपन्न कर सकेगा। कार्यालय विंध्याचल भवन में द्वितीय तल पर शुरू हुआ है। पूर्व में यह कार्यालय भदभदा रोड स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग के ट्रेनिंग सेंटर में संचालित था। कार्यालय के विंध्याचल भवन में शुरू होने के अवसर पर विभाग के अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, अपर सचिव अनुराग चौधरी, आयुक्त सौरभ कुमार सुमन एवं विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी तथा प्रदेश के समस्त जिलों के सहायक संचालक की उपस्थिति रही।   recent visitors 38

मंत्री श्रीमती उईके ने कहा करोड़ों लोगो के प्रेरणा स्त्रोत आजाद की भूमि में आप लोगो का जन्म हुआ

अलीराजपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं अलीराजपुर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने अलीराजपुर जिले के टाउन हॉल स्थित आजाद स्मृति पॉर्क में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। स्वराज संस्थान संचालनालय एवं संस्कृति विभाग द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर आजाद मेला का कार्यक्रम आजाद पार्क में किया गया। प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि करोड़ों लोगो के प्रेरणा स्त्रोत आजाद की भूमि में आप लोगो का जन्म हुआ है ये हम सब के लिए काफी गर्व की बात है। शहीद आजाद ने देश की आजादी के पूर्व विकसित भारत का जो सपना देखा था, केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर उसको साकार करने का हर संभव प्रयास कर रही है। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 94वीं पुण्यतिथि के अवसर हम सब लोग चंद्रशेखर आजाद को नमन करने के लिए यहां एकत्रित हुए है। हम सभी लोगों को यहां से प्रेरणा लेनी चाहिए की हम सबके जीवन का मूल उद्देश्य देश हित के लिए ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन का होना चाहिए। चंद्रशेखर आजाद ने न सिर्फ अंग्रेजो का सामना किया बल्कि देश के युवाओं को आजादी के लिए प्रेरित भी किया। आज हम सब लोग एक आजाद देश में सांस ले पा रहे है। आजाद के सपनों को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। हम सब मिलकर क्षेत्र का विकास कर आजाद के सपने को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वीर बलिदानी आजाद की पुण्यतिथि पर नमन कर मै खुद को गौरवांवित महसूस कर रही हुं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों उपस्थित थे।   recent visitors 34