Friday, July 10, 2026 1:41 pm

पाकिस्तान से आई CM फडणवीस को मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस पर हमला करने की धमकी मिली है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश भेजा गया है. धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है. मुंबई के ट्रैफिक पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया है. धमकी मिलते ही पुलिस अलर्ट पर है और जांच शुरू कर दी गई है. धमकी देने वाले शख्स ने अपना नाम मलिक शाहबाज हुमायूं राजा देव बताया है. पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि संदेश भेजने वाला शख्स भारत से ही है या बाहर का है. पहले डिप्टी सीएम की गाड़ी को उड़ाने की मिली थी धमकी बता दें, पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. शिंदे की गाड़ी को उड़ाने की धमकी देना वाल ईमेल गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन, सीएमओ और विभिन्न मंत्रालयों सहित कई आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया था. गोरेगांव पुलिस स्टेशन ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है. क्राइम ब्रांच की जांच में आरोपी ने कुबूल कर लिया है कि वह ईमेल उसने ही भेजा था. मुंबई पुलिस सहित अन्य जांच एजेंसियां इसके बाद से धमकी देने के मुख्य कारण का पता लगा रही हैं. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली धमकी के मामले पुलिस ने बीएनएस की कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. 3 साल पहले भी मिली थी 26/11 जैसे हमले की धमकी पाकिस्तान के एक नंबर से 20 अगस्त 2022 को भी धमकी भरा एक मैसेज मुंबई पुलिस को मिला था. धमकी देते हुए शख्स ने कहा कि मुंबई में फिर से 26-11 जैसा हमला होगा. ये मैसेज भी मुंबई के ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर भेजा गया था. मामले में गोरेगांव पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3) (आपराधिक धमकी) और 353(2) (सार्वजनिक उपद्रव को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत एफआईआर दर्ज की गई. बाद में बुलढाणा जिले से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय मंगेश वायल और 22 वर्षीय अभय शिंगणे के रूप में हुई थी. recent visitors 38

मुख्यमंत्री साय ने मनरेगा कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूरा करने के दिए निर्देश

रायपुर : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका— मुख्यमंत्री साय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मनरेगा की है महत्वपूर्ण भूमिका— मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री साय ने मनरेगा कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूरा करने के दिए निर्देश मनरेगा को अन्य योजनाओं से जोड़कर ग्रामीण विकास की गति तेज करने पर दिया गया जोर रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की बैठक विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में मनरेगा कार्यों को सर्वोच्च गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि अधिकतम ग्रामीण परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से गांवों में धरसा पहुंच मार्ग निर्माण और अमृत सरोवर परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, जिससे ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती मिले और जल संरक्षण को बढ़ावा मिले। मुख्यमंत्री साय ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य केवल रोजगार देना नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों को आत्मनिर्भर बनाना है। मनरेगा के तहत चल रही योजनाओं को दीर्घकालिक दृष्टिकोण से लागू किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि यह योजना गरीबों के सशक्तिकरण में एक मजबूत आधार बने। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मनरेगा को अन्य योजनाओं से जोड़कर ग्रामीण विकास की गति तेज करने पर जोर दिया जा रहा है। राज्य में मनरेगा के प्रभावशाली क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 की प्रगति, लेबर बजट 2025-26, योजना के प्रमुख इंडिकेटर्स और अभिसरण (कॉन्वर्जेंस) मॉडल पर गहन समीक्षा की गई। वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। मनरेगा आयुक्त रजत बंसल ने जानकारी दी कि प्रदेश में कुल 38.52 लाख पंजीकृत परिवारों में से 24.89 लाख परिवारों को रोजगार प्रदान किया गया है।अमृत सरोवर योजना के तहत 2,902 जलाशयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 1,095 स्वीकृत हो चुके हैं, 299 पूर्ण हो चुके हैं, और 472 पर कार्य प्रगति पर है। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजू एस, पी. दयानंद, राहुल भगत, मनरेगा आयुक्त रजत बंसल एवं छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के सदस्यगण उपस्थित थे। recent visitors 30

बजट सत्र 2025 : बैज के घर की रेकी को लेकर विपक्ष का जमकर हंगामा, 29 कांग्रेस विधायक सदन से निलंबन

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर की रेकी किए जाने को लेकर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा करते हुए कांग्रेसी विधायक सदन के गर्भगृह में घुस गए। जिसके बाद गर्भगृह में मौजूद 29 कांग्रेस विधायक सदन की कार्यवाही से निलंबित हो गए। कांग्रेसी विधायक निलंबन के बाद सदन से बाहर चले गए और निलंबन समाप्त किए जाने के बावजूद प्रश्नकाल में भाग नहीं लिया। कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया और नारेबाजी की। बीती रात दंतेवाड़ा पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के यहां दस्तक दी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि दंतेवाड़ा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है वो दीपक बैज के बंगले में छुपे है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, “आज हमने प्रश्नकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाया, क्योंकि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमारे अध्यक्ष को रात 12 बजे उनके घर पर ईडी जाकर परेशान कर रही है। डबल इंजन की सरकार हमारे कार्यकर्ताओं के घर जाकर उन्हें प्रताड़ित कर रही है।” recent visitors 22

चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में आज ऑस्ट्रेलिया जीतता है या बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता

लाहौर  समीकरण बेहद आसान है… चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में शुक्रवार (28 फरवरी) को अगर ऑस्ट्रेलिया अगर जीतता है या बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो वह क्वाल‍िफाई कर लेगा. अफगानिस्तान अगर जीतता है तो वह आगे बढ़ जाएगा. बारिश के कारण मैच रद्द होने की स्थिति में अफगानिस्तान के 3 पॉइंट हो जाएंगे और उसे इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से हराना होगा. लाहौर में मैच के दौरान काले बादल मंडराएंगे और बारिश हो सकती है, ऐसी संभावना भी जताई गई है. यह तो रही समीकरण और मौसम की बात, लेकिन इस मुकाबले में अफगान‍िस्तान को 'मैक्सवेल मोमेंट' भी डराएगा. दरअसल, ग्लेन मैक्सवेल ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान अफगानिस्तान के ख‍िलाफ चोट से जूझते हुए, लड़खड़ाते हुए 201 रनों की अविस्मरणीय पारी खेली थी. एक समय ऑस्ट्रेलिया उस मुकाबले में 91 रन पर 7 विकेट खो चुका था, पर मैक्सवेल ने पैट कम‍िंस के साथ मिलकर अपनी टीम को चमत्कारिक जीत दिलाई थी. वहीं अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी से जब चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ग्लेन मैक्सवेल का सामना करने की उनकी टीम की प्लान‍िंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा- आपको लगता है कि हम सिर्फ मैक्सवेल के ख‍िलाफ खेलेंगे, हमारे पास पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए प्लान‍िंग है. मुझे पता है कि उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में वाकई अच्छा खेला था, लेकिन यह इतिहास का हिस्सा है. उसके बाद हमने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में हराया. हम पूरी विपक्षी टीम के बारे में सोचते हैं, सिर्फ़ एक खिलाड़ी के बारे में नहीं. हम ऑस्ट्रेलियाई टीम लिए तैयारी कर रहे हैं, केवल मैक्सवेल के लिए नहीं. मैक्सवेल ने 2023 वर्ल्ड कप की उस 201 रनों की पारी के ल‍िए 128 गेंदों का सामना किया और 21 चौके और 10 छक्के जड़े थे. दूसरे छोर पर खड़े कप्तान कम‍िंस ने 68 गेंदों का सामना करते हुए 12 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेल‍िया vs अफगान‍िस्तान हेड टू हेड वैसे अफगानिस्तान ने कभी भी ऑस्ट्रेलिया को वनडे में नहीं हराया है, वहीं लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पिछले 5 वनडे मैचों में से 3 में कप्तानों ने पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना है. देखा जाए तो अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज चार वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला अगस्त 2012 में शारजाह में आयोजित हुआ था. उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 66 रनों से जीत मिली थी. फिर क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में पर्थ के वाका मैदान पर ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान की भिड़ंत हुई थी. उस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 275 रनों से जीता था. 2019 के वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया संग अफगानिस्तान की टक्कर हुई. ब्रिस्टल में खेले गए उस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया था. ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच आखिरी वनडे मुकाबला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में खेला गया था. ज‍िसके बारे में हमने आपको इस खबर की शुरुआत में बताया. अफगान‍िस्तान ने इंग्लैंड को पटखनी दी… अफगानिस्तान कंगारू टीम के ख‍िलाफ मुकाबले में बहुत ही आत्मविश्वास के साथ उतरेगा, लाहौर में इंग्लैंड पर नाटकीय जीत से उसका आत्मविश्वास बढ़ा है. इब्राह‍िम जादरान की रिकॉर्ड-तोड़ 177 और अजमतुल्लाह उमरजई के ऑलराउंड प्रदर्शन ने उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदें ज‍िंदा है. ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम से स्टार ख‍िलाड़ी गायब ऑस्ट्रेल‍िया की टीम पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ियों के बिना भी संतुल‍ित द‍िखी है. इंग्लैंड के खिलाफ 352 रनों का पीछा करते हुए उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की गहराई द‍िखाई. वहीं उनका आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ बारिश की भेंट चढ़ गया था था. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में टॉस का हाल…. लाहौर ने 2022 से अब तक 10 वनडे मैचों की मेजबानी की है, जिसमें से पांच में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें जीती हैं. इस दौरान औसत पहली पारी का स्कोर 300 है. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के 351 रनों का आसानी से पीछा किया, जबकि अफगानिस्तान ने 325 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया. मैच में बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन दूसरे हाफ में, जब मैच निर्धारित है, उस स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है. अफगान‍िस्तान और ऑस्ट्रेल‍िया की लाहौर में प्लेइंग 11 इंग्लैंड पर यादगार जीत के बाद उम्मीद है कि अफगानी टीम मुश्क‍िल से कोई  बदलाव करेगी. वहीं एक हफ़्ते के ब्रेक के बाद खिलाड़ी अच्छी तरह से आराम कर चुके होंगे. ऑस्ट्रेलिया अपने चार मेन गेंदबाजों के कॉम्ब‍िनेशन के साथ उतरेगी. ऐसे में लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट और ग्लेन मैक्सवेल बचे हुए ओवरों को शेयर करेंगे. अफगान‍िस्तान की संभावित प्लेइंग 11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, स्पेंसर जॉनसन recent visitors 41

सेंसेक्स में 1,000 अंकों की गिरावट तो निफ्टी पहुंचा 22,250 से नीचे, जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

मुंबई आज यानी 28 फरवरी 2025 को सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। बीते दिन जहां हरे रंग में बाजार खुला था तो वहीं, आज भारी गिरावट दिख रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि मार्च का महीना भी निवेशकों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला। भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार को सेंसेक्स जहां लगभग 733.59 अंक यानी 0.98 फीसदी गिरावट के बाद करीब 73,878.84 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 224.95 अंक यानी 1.00 फीसदी गिरकर करीब 22,320.10 अंक पर खुला। आज क्‍यों टूटा शेयर बाजार? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 4 मार्च से मैक्सिको और कनाडा टैरिफ की शुरुआत की घोषणा की है. वहीं चीन पर टैरिफ को और बढ़ाने का भी ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद एनवीडिया में रातोंरात 8.5 प्रतिशत की गिरावट ने नैस्डैक को गिरा दिया. जिसका असर आज एशियाई बाजार पर भी दिखाई दिया और अब भारतीय बाजार भी बड़ी गिरावट में कारोबार कर रहा है. इसके अलावा, भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी जा रही है. महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक जैसे शेयर हैवी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं. मिडकैप और स्‍मॉलकैप में भी बिकवाली तेज है.   ये 10 शेयर ज्‍यादा गिरे चंबल फर्टलाइजर शेयर करीब 7 फीसदी गिरा, रेडिगटन के शेयर में 6.8 फीसदी, क्रेडिट एक्‍सेस में 6 फीसदी, पतंजलि फूड 10 फीसदी, IREDA शेयर 7 फीसदी, Hexacom करीब 5 प्रतिशत, इंफोएज करीब 6 फीसदी, टेक महिंद्रा 5 फीसदी, Indusind Bank के शेयर 4.50 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर करीब 5 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहे थे. 7 लाख करोड़ स्‍वाहा! Sensex में 900 pts से ज्‍यादा गिरावट के कारण शुक्रवार को निवेशकों का एक बड़ा अमाउंट नुकसान में चला गया. बीएसई मार्केट कैप आज 6.72 लाख करोड़ रुपये घटकर 386.38 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो कल मार्केट क्‍लोज होने तक 393.10 लाख करोड़ रुपये था. बड़ी गिरावट के बाद भी वैल्युएशन महंगे मार्केट में जारी इस गिरावट के बीच एसेट मैनेजर ओल्ड ब्रिज कैपिटल ने भारतीय बाजार और शेयरों का काफी महंगा बताया है. फंड मैनेज करने वाली कंपनी ने कहा कि इकोनॉमी के मुकाबले शेयर बाजार के वैल्युएशन काफी महंगे हैं. हैरानी की बात है कि बाजार में पिछले 4 महीनों से जारी गिरावट के कारण कई शेयर 50 फीसदी तक करेक्ट हो चुके हैं लेकिन इस एसेट मैनेजमेंट कंपनी को वैल्युएशन अब भी महंगे लग रहे हैं, और साथ ही इसने अनुमान जताया है कि बाजार और भी गिर सकता है.     recent visitors 63

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में संपन्न हुआ। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे। शपथ ग्रहण उपरांत महापौर मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्रीगण, पूर्व महापौर एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, किरण देव, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। recent visitors 50

वनक्षेत्र बारनवापारा के 1222 किसानों को सोलर पम्प से मिली सिंचाई सुविधा

रायपुर आजादी के दशकों बाद भी परंपरागत बिजली से वंचित रहे  बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा क्षेत्र के किसानों के लिए छत्तीसगढ़ शासन की सौर सुजला योजना वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साथ के नेतृत्व में क्रेडा विभाग द्वारा अब तक बारनवापारा क्षेत्र में 1222 किसानों के खेतों में सौर सिंचाई पम्प स्थापित किए गए हैं, जिससे अब किसान बिना किसी चिंता के सिंचाई सुविधा का लाभ उठाकर लाभकारी खेती कर रहे हैं। सौर सुजला योजना के तहत  बारनवापारा क्षेत्र में 2 हार्स पावर के 03, तीन हार्स पावर के 615 और 5 हार्स पावर के 604 सोलर पम्प स्थापित किए गए हैं। यह योजना उन किसानों के लिए वरदान साबित हुई है, जिनके खेतों तक बिजली नहीं पहुंची थी या जिनके पास सिंचाई के अन्य संसाधन नहीं थे। ग्राम डेबी के किसान नित्यानंद बताते हैं कि पहले सिंचाई की सुविधा न होने के कारण उनकी सालाना आमदनी मात्र 25 से 30 हजार रुपये थी। लेकिन सोलर पम्प लगने के बाद अब वे धान के साथ सब्जियां जैसे आलू, टमाटर और बरबटी उगाकर तीन से चार गुना अधिक आय प्राप्त कर रहे हैं। इसी तरह, बंशराम चौहान, बसंत कुमार कैवर्त्य, अमरू राम, धनीराम बिंझवार और गौरी बाई दीवान सहित कई अन्य किसानों की आमदनी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पहले किसान नदी-नालों से डीजल पम्प के जरिए सिंचाई करते थे, जिससे उनकी आय का बड़ा हिस्सा ईंधन पर खर्च हो जाता था। लेकिन सौर सुजला योजना के तहत मात्र 24,800 रुपये में सोलर पम्प मिलने से अब उनकी यह समस्या समाप्त हो गई है। छत्तीसगढ़ शासन किसानों को बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर सौर पम्प उपलब्ध करा रही है। तीन हार्स पावर के पम्प के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के किसानों को मात्र 10,000 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के किसानों को 15,000 रुपये, सामान्य वर्ग के किसानों को 21,000 रुपये का अंशदान देना होता है, जबकि 5 हार्स पावर के पम्प के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों को 15,000 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग को 20,000 रुपये तथा सामान्य वर्ग के कृषक को 25,000 रुपये का अंशदान देना होता है।बलौदाबाजार जिले में अब तक 5198 सौर पम्प लगाए जा चुके हैं। सौर सुजला योजना का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और क्रेडा विभाग के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। सिंचाई के लिए नदी, नाले, कुएं और नलकूप प्राथमिकता से चिन्हांकित किए जाते हैं।छत्तीसगढ़ शासन की यह योजना किसानों के लिए कम लागत में सिंचाई की बेहतर और स्थायी व्यवस्था है। recent visitors 50