राजधानी में तापमान सामान्य से अधिक, 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

रायपुर छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है. बीते दिन राजधानी रायपुर सबसे गर्म 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है. वहीं अन्य जिलों में भी पारा 35 के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में दिन में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ रात में हल्की ठंडक बनी रह सकती है. आने वाले 3 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. बीते दिन प्रमुख शहरों का तापमान शहर             अधिकतम तापमान (डिग्री)    न्यूनतम तापमान (डिग्री) रायपुर                          36.6                                19.1 बिलासपुर                       35.2                                18.1 जगदलपुर                       35.8                               16.5 राजनांदगांव                     36.0                               16.5 पेण्ड्रा रोड                         33.9                                16.2 अंबिकापुर                        33.7                                13.5 मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क होने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है. लेकिन बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वायुमंडल में नमी बढ़ेगी, जिससे मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है. मार्च के पहले सप्ताह में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहेंगे, और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. रायपुर में तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंचा रायपुर में मौसम तो साफ रहेगा, लेकिन तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है. शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा. अगले 24 घंटों में मौसम का पूर्वानुमान प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा. कुछ जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि का सिलसिला जारी रहेगा. उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान स्थिर रहेगा, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 1-3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के बाद गिरावट संभव है. उत्तर छत्तीसगढ़ के तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

बेन डकेट 21 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, इंग्लैंड का लगा तीसरा झटका, खराब शुरुआत

करांची आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 11वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। साउथ अफ्रीका की टीम के रेग्युलर कैप्टन टेम्बा बावुमा बाहर हैं। वे बीमार हैं। टोनी डिजोरजी भी बाहर हैं। इन दोनों की जगह हेनरिक क्लासेन और ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं। इंग्लैंड की टीम में मार्क वुड की जगह साकिब महमूद आए हैं। इस मुकाबले से पहले जोस बटलर ने इंग्लैंड की सीमित ओवर प्रारूप के कप्तान का पद छोड़ने की घोषणा की थी। ऐसे में उनका ये कप्तान के तौर पर आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच होगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका अगर ये मैच जीतने में कामयाब होता है, तो वह ग्रुप बी में टॉप पर पहुंच जाएगा, जबकि इंग्लैंड दांव पर लगी प्रतिष्ठा के लिए खेलेगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, लेकिन ग्रुप बी से सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही अंतिम-4 में जगह बना सका है। साउथ अफ्रीका अगर इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करता है तो वह अगले राउंड में प्रवेश कर लेगा। हालांकि अगर टीम बड़े अंतर से हारती है तो अफगानिस्तान के लिए भी मौका बन सकता है। बेन डकेट 21 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मार्को को तीसरी सफलता मिली है। जेमी स्मिथ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। मार्को यानसेन ने उन्हें आउट किया। इंग्लैंंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट 6 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। मार्को यानसेन ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

जिन्होंने धोखा देकर कांग्रेस को छोड़ा और भाजपा में भाग गए उनके लिए दरवाजे बंद :हरीश चौधरी

भोपाल  मध्यप्रदेश में पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस विधायकों के बिकने का जिन्न एक बार फिर बाहर निकला है। इस बार किसी और ने नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रभारी ने यह राग छेड़ा है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि- जो बिक गए वो चले गए। यह बात कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कही है। वे विदिशा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि- जो डर गए वो चले गए, जो बिक गए वो चले गए। जो मजबूत हैं वो कांग्रेस में डटे हुए हैं। कांग्रेस में कमी नहीं है, कांग्रेस में मजबूत कार्यकर्ता हैं। बता दें कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार को कांग्रेस के ही विधायकों ने बीजेपी में शामिल होकर गिरा दिया था। उस समय कांग्रेस विधायकों के करोड़ों रुपए में बिकने की सियासी चर्चा गर्म थी। वहीं विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पहले कई पूर्व मंत्री और विधायकों ने कांग्रेस को गुड बाय कह बीजेपी का दामन थाम लिया था। इसी के चलते विधानसभा में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिल सकी और लोकसभा में खाता भी नहीं खुल पाया। कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 109

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त हुए महादेव कावरे

 रायपुर रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है. वर्तमान कुलपति बल्देव भाई शर्मा का कार्यकाल 4 मार्च को पूर्ण होने के बाद रायपुर संभागायुक्त पदभार ग्रहण करेंगे. राज्यपाल सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना ने छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की ओर से आदेश जारी किया है. रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ 5 मार्च से आगामी आदेश तक अथवा अधिकतम छह माह की अवधि तक के लिये कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य करने के लिये नामनिर्देशित किया गया है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

आदेश के बाद नहीं किया आरआरसी का निष्पादन, भोपाल कलेक्टर के खिलाफ जमानतीय वारंट जारी

भोपाल /जबलपुर  मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने अवमानना याचिका की सुनवाई करते हुए भोपाल कलेक्टर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है. साथ ही व्यक्तिगत रूप से तलब किया है. हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने पाया कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद कलेक्टर भोपाल बिल्डर के खिलाफ जारी आरआरसी का निष्पादन नहीं करवा सके. एकलपीठ ने याचिका पर अगली सुनवाई 12 मार्च को निर्धारित की है. आदेश के बाद भी बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई नहीं याचिकाकर्ता प्रताप भानु सिंह की तरफ से दायर अवमानना याचिका में कहा गया "रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण मध्य प्रदेश ने कलेक्टर भोपाल के माध्यम से 23,26,363 रुपये प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत ब्याज के साथ बिल्डर के खिलाफ आरसीसी अक्टूबर 2020 में जारी की थी. कलेक्टर भोपाल द्वारा 3 साल का समय गुजर जाने के बावजूद बिल्डर के खिलाफ जारी आरआरसी का निष्पादन नहीं करवाया गया." इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की. कलेक्टर को व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा हाई कोर्ट ने जुलाई 2023 में कलेक्टर भोपाल को 3 माह में आरसीसी का निष्पादन करवाने के आदेश जारी किये थे. हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद कलेक्टर भोपाल ने निर्धारित समय सीमा में आरआरसी का निष्पादन नहीं करवाया. इस कारण अवमानना याचिका दायर की गयी. एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि अवमानना याचिका फरवरी 2024 में दायर की गयी थी. हाई कोर्ट के आदेश बावजूद कलेक्टर भोपाल ने आरआरसी के निष्पादन करने की कार्रवाई नहीं की. एकल पीठ ने भोपाली कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के खिलाफ व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति के लिए जमानती वारंट जारी किया. याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता कपिल दुग्गल तथा अधिवक्ता ध्रुव वर्मा ने पैरवी की. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

सेवानिवृत्त 21 रेल कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल 28 फरवरी 2025 को अपनी रेल सेवा से निवृत्त हुए 21 रेल कर्मियों को आज मण्डल कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में माननीय मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंतिम निपटान राशि का वितरण एनईएफटी के माध्यम से किया गया। साथ ही, गोल्ड मैडल ,रेलवे पेंशन पोर्टल (आई-पास) के माध्यम से पेंशन भुगतान आदेश प्रपत्र, मानार्थ पास, पहचान पत्र तथा उदारीकृत चिकित्सा सुविधा कार्ड प्रदान किए गए। सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वस्थ और सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर PNB बैंक की ओर से सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन स्कीम के बारे में अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक , वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण), सहायक मंडल वित्त प्रबंधक, रेलवे यूनियन, संघ एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी, आल इंडिया रिटायर्ड रेलवेमेन्स फेडरेशन के प्रतिनिधि तथा कार्मिक और लेखा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। भोपाल मंडल अपने कर्मचारियों की दीर्घकालिक सेवा और समर्पण का सम्मान करता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

भोपाल-इटारसी-खंडवा खंड का गहन निरीक्षण

भोपाल  पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य इंजीनियर (PCE/WCR) ने मुख्य ट्रैक अभियंता (CTE/WCR), मुख्य ब्रिज अभियंता (CBE/WCR), मुख्यालय अधिकारियों एवं मंडल अधिकारियों के साथ भोपाल-इटारसी-खंडवा खंड का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यस्थलों की सुरक्षा, कार्यों की प्रगति, RUB एवं ROB कार्यों का बारीकी से निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अमृत स्टेशन योजना के तहत हो रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, कार्यस्थल बैरिकेडिंग एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने हेतु परामर्श एवं प्रेरणा प्रदान की गई। साथ ही, AT वेल्डिंग की गुणवत्ता एवं वेल्डरों के टूल्स एवं प्लांट्स (T&Ps) की विस्तृत समीक्षा की गई। महत्वपूर्ण निर्देश: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यों की प्रगति में तेजी लाई जाए एवं कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एवं वितरण किया गया: 1. मोटी जाल स्विच (TWS) का बिछाव एवं अनुरक्षण गाइड यह पॉकेट बुक TWS असेंबली, फास्टनिंग्स एवं कर्व्स पर बिछाने के महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान करती है। 2. समपार फाटकों के अनुरक्षण दिशानिर्देश यह पुस्तिका IRPWM के नवीनतम प्रावधानों को समेटे हुए समपार फाटकों की देखभाल एवं निरीक्षण के लिए उपयोगी जानकारी प्रदान करती है। 3. रेल एवं वेल्ड के USFD परीक्षण हेतु दिशानिर्देश इसमें B-Scan मोड में जांच हेतु प्रोब्स एवं USFD मैनुअल के नवीनतम ACS-1 प्रावधानों को शामिल किया गया है। 4. चाबीदार हेतु प्वाइंट एवं क्रॉसिंग अनुरक्षण पत्रिका चाबीदारों के लिए दैनिक ध्यान देने योग्य बिंदुओं, यार्डों एवं ट्रैक सर्किटेड क्षेत्रों में फिटिंग्स के अनुरक्षण हेतु महत्वपूर्ण जानकारी समाहित है। 5. गर्मी के मौसम में रेल पथ अनुरक्षण सावधानियाँ इसमें LWRs के रखरखाव, ट्रैक बकलिंग रोकने के उपाय, एवं ट्रैक अनुरक्षण के DO’s & DON'Ts का विस्तृत विवरण दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि ये पुस्तिकाएँ फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए निरीक्षण एवं अनुरक्षण कार्यों में सहायक सिद्ध होंगी और इन्हें सेमिनारों के दौरान कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए रेडी-रेकनर के रूप में उपयोग किया जा सकता है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29