पुलिस चौकी बगदरा के द्वारा अवैध रेत तस्करो के विरूद्ध कार्यवाही

पुलिस चौकी बगदरा के द्वारा अवैध रेत तस्करो के विरूद्ध कार्यवाही  टीपर वाहन जप्त किया गया पुलिस चौकी नौडिहवा थाना गढ़वा    सिंगरौली अधिनियाम 1957 जप्त संपत्ती -एक अदद सफेद रंग 06 चक्का टाटा कंपनी का टीपर वाहनक्र.UP-64-BT-0751 मय रेत लोड कीमत लगभग 06 लाख रूपए  पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के निर्देशन में एवं शिवकुमार वर्माअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के मार्गदर्शन में एंवआशीष जैन अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) चितरंगी की सतत् निगरानी एवं थाना प्रभारी  गढ़वा निरीक्षक विद्यावरिधि तिवारी के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी बगदरा उप निरी. बीपी कोल के द्वारा अवैध रेत तस्करो के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही दिनांक 27/02/25 को पुलिस चौकी बगदरा को  मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नैकहवा तरफ से एक टिपर वाहन क्रमांक UP-64-BT-0751 का चालक टीपर गाड़ी मे अवैध रेत लोड कर बगदरा तरफ ले जा रहा है सूचना तस्दीक हेतु  बगदरा स्कूल के पास पहुचकर पुलिस स्टाप द्वारा गाड़ीआने का इतजार किया जो कुछ समय पश्चात एक टीपर वाहन क्रमांकUP-64-BT-0751 का चालक अमरेश कुमार यादव पिता रामानन्द यादव उम्र 28 वर्ष निवासी नेवारी चौकी बगदरा थाना गढवा जिला सिगंरौली (म.प्र) का गाड़ी मे रेत लोड किये आया जिसे रूकवाकर रेत के संबंध मे वैध कागजात चाहा गया जो मौके से लोड रेत के सम्बधं में किसी प्रकार का दस्तावेज पेश नही कर पाया तथा बताया कि मैं ग्राम क्योटली रेत टीला से रेत लोड कर बगदरा  ले जा रहा हूँ, उक्त वाहन चालक का कृत्य धारा 303(2),317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम का अपराध पाये जाने से उक्त टीपर वाहन मय रेड लोड को मौके से जप्त कर पुलिस स्टाप के द्वारा चलाकर पुलिस चौकी बगदरा लाया गया जिसे सुरक्षार्थ चौकी  परिसर में खड़ा कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।सराहनीय भूमिका-  संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विद्यावरिधि तिवारी थाना प्रभारी गढ़वा,उनि बीपी कोल चौकी प्रभारी बगदरा,स.उ.नि.परमहंस पाण्डेय,आर.340 गौरव यादव, आर.649 कमलेश वर्मा, आर.657 तरबर लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 13

अभी अफगानिस्तान के लिए बंद नहीं हुए हैं सेमीफाइनल की रास्ते, जानें क्या है ग्रुप बी का पूरा सिनेरियो

लाहौर  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप बी का सिनेरियो रोमांचक हो गया है। ग्रुप बी का लगातार दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हुआ, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस ग्रुप में से सेमीफाइनल में दूसरी टीम कौन होगी इसका फैसला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। इंग्लैंड की टीम लगातार 2 मैच हारकर सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो चुकी है। इसके अलावा अफगानिस्तान की टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह आखिरी लीग मुकाबला था। अफगानिस्तान को उसके पहले मैच में हार मिली थी। उसने अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 8 हराकर 2 अंक हासिल किए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद उसे एक और अंक मिले। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है ग्रुप बी का अब नया सिनेरियो। ऑस्ट्रेलिया के बाद ग्रुप से सेमीफाइनल में कौन? ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हालांकि, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका दोनों के पास नॉकआउट में पहुंचने का रास्ता अभी भी खुला हुआ है। अफगानिस्तान के तीन मैचों में तीन अंक है। वहीं साउथ अफ्रीका ने 2 मैच में तीन अंक हासिल की है। साउथ अफ्रीकी टी का आखिरी लीग मैच इंग्लैंड के साथ है। ऐसे मे अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला निर्णायक हो जाएगा। यहां पर सिनेरियो ये बन रहा है कि इंग्लैं की टीम साउथ अफ्रीका को हरा देती तो अफगानिस्तान के लिए एक मौका बनेगा। क्योंकि फिर दोनों टीमें 3-3 अंक की बराबरी पर आ जाएगी। हालांकि, अफगानिस्तान के लिए दिक्कत ये है कि वह रन रेट के मामले में साउथ अफ्रीका से नीचे थे। ऐसी परिस्थिति में अफगानिस्तान चाहेगी कि इंग्लैंड साउथ अफ्रीका को एक बड़े अंतर से हराए। ऐसा होता है तो फिर एक उसके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का एक मौका रहेगा। अफगानिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने पर दक्षिण अफ्रीका को कम से कम 207 रनों से हराना होगा. अगर वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हैं, तो उन्हें 11.1 ओवरों के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा (दोनों मामलों में पहली पारी का कुल स्कोर 300 रन माना जाता है). अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. अफगानी टीम ने 50 ओवर में 273 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य मिला. ऑस्ट्रेलिया ने 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 109 रन बना लिए थे. लेकिन तभी मैच में बारिश आ गई और मैच फिर दोबारा शुरू नहीं हो पाया. इसके बाद मैच का रिजल्ट नहीं निकल पाया और दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60

सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई

 सतना  कोटर में बिजली कर्मचारी वरिष्ठ लाइनमैन श्री इंद्रजीत विश्वकर्मा के सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई दी गई। बिहरा क्र.1 निवासी बिजली कर्मचारी लाइनमैन इंद्रजीत विश्वकर्मा परिचालक श्रेणी 2 को लगभग 25 साल की उम्र में बिजली कर्मचारी बनने का मौका मिला। कोटर, टिकुरी सहित अनेक जगहों पर इन्होंने कार्य किया और शुक्रवार को कोटर विद्युत मंडल केंद्र से सेवानिवृत हुए 62 वर्ष आयु पूर्ण करने पर कंपनी की सेवाओं से कर मुक्त हुए। कार्यकाल को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूर्ण कर रिटायर हुए। श्री इंद्रजीत ने बिजली विभाग में नौकरी कर अपने सारे कर्तव्यों का निर्वहन किया। कोटर विद्युत मंडल सब स्टेशन कार्यालय पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन बिजली कंपनी के समस्त कर्मचारियों के द्वारा रखा गया। इस अवसर पर बिजली कंपनी के सहायक अभियंता आर. के. तिवारी ने विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान अपने वक्तव्य में कहा कि इंद्रजीत विश्वकर्मा बिजली विभाग के लिए रीढ़ की हड्डी है जो बड़े ही ईमानदार और कुशलता के धनी व्यक्ति हैं। सभी कर्मचारियों ने फूल मालाओं से इनका स्वागत किया स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र के साथ साल श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विदाई समारोह कार्यक्रम संपन्ना हुआ। आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्युत मंडल कोटर के संजय सोनी, भारतलाल वर्मा, केदार प्रसाद, अनूप साहू, धर्मेंद्र सोनी, ज्वाला यादव, संजू सिंह, दाल प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह, अतुल सिंह, मयंक त्रिपाठी, गुड्डा सिंह, शेषमणि सिंह सहित सभी आऊट सोर्स के कर्मचारी गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

2383 हायर सेकण्ड्री स्कूलों में इस वर्ष शुरू की गई व्यावसायिक शिक्षा

भोपाल राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विद्यार्थियों के कौशल उन्नयन के लिये इस वर्ष 3 लाख विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा दिलाई गई है। इस शैक्षणिक सत्र में प्रदेश के 2383 हायर सेकण्ड्री स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा प्रारंभ की गई है। नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में विद्यार्थियों को सुलभता से रोजगार उपलब्ध कराने के लिये व्यावसायिक शिक्षा पर जोर दिया गया है। नई शिक्षा नीति में इस बात पर ध्यान दिया गया है कि तेजी से बढ़ती हुई विश्व की अर्थव्यवस्था में हम सभी का किस प्रकार से योगदान हो। बढ़ती हुई आबादी के साथ जनता के लिये उनकी शिक्षा, कौशल तथा आकांक्षाओं के अनुरूप रोजगार का सृजन एक महत्वपूर्ण चुनौती है। इसी चुनौती का सामना करने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शालाओं में विद्यार्थियों को उनकी रूचि के अनुसार वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए व्यावसायिक शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। इसके लिये स्कूलों में नये ट्रेडों की शुरूआत की गई है। इसके लिये प्रशिक्षकों की सेवा भी ली जा रही है। शैक्षणिक गुणवत्ता के लिये प्रशिक्षण पर जोर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये इस वर्ष 40 हजार से अधिक शिक्षकों को विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिलाया गया है। प्रशिक्षण की व्यवस्था में प्रारंभिक तौर पर मास्टर ट्रेनर्स भी तैयार किये गये हैं। ड्रॉप-आउट बच्चों की संख्या कम करने के लिये प्रयास सरकारी स्कूलों में कक्षा 5वीं से 6वीं, कक्षा 8वीं से 9वीं और कक्षा 10वीं से 11वीं में प्रवेश के समय अनेक विद्यार्थी स्कूल बदलते हैं। कुछ विद्यार्थी इस प्रक्रिया के दौरान आगामी कक्षा में प्रवेश ही नहीं ले पाते हैं। इस वजह से छात्रों के ड्रॉप-आउट की संभावना बढ़ जाती है। स्कूल शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि सभी उत्तीर्ण विद्यार्थी आगामी कक्षा में प्रवेश लें। ऐसे विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और प्राचार्य प्रत्येक विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों से चर्चा कर निकटस्थ विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिये ठोस रूप से काम कर रहे हैं। विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को अपने जिले में विद्यार्थियों की ड्रॉप आउट संख्या कम करने पर विशेष ध्यान देने के लिये कहा गया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39

उत्तराखंड : चमोली हिमस्खलन में मांड़ा गांव में 55 मजदूर में से 47 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया,जबकि 8 अभी फंसे हुए

चमोली उत्तराखंड के चमोली में एवलांच को आए 24 घंटे से ज्यादा हो गए. अभी भी 8 मजदूर फंसे हुए हैं. 47 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया गया है. बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन प्रोजेक्ट में कुल 57 लोग काम कर रहे थे, जिसमें से दो लोग छुट्टी पर थे. ये सभी एवलांच की चपेट में आ गए. हालांकि 47 लोगों को निकाल लिया गया है लेकिन 7 अभी भी फंसे हुए हैं. सेना, ITBP, BRO, SDRF और NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है. मौसम चुनौती बना हुआ है. सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर स्टैंड बाय पर है. जैसे ही मौसम ठीक होता हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हो जाएगा. वहीं, सीएम धामी चमोली में ग्राउंड जीरों पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा ले रहे हैं. फंसे मजदूरों को निकालने के लिए जारी है रेस्क्यू अभियान बचाव अभियान की जानकारी अपडेट करते हुए उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. चमोली जिले के ऊंचाई वाले गांव मांड़ा में हिमस्खलन के कारण फंसे कुल 55 बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) श्रमिकों में से 47 को बचा लिया गया है. 14 मजदूरों को शनिवार सुबह निकाला गया. जबकि 8 मजदूर अभी फंसे हुए हैं. एवलांच शुक्रवार सुबह 6:30 के करीब आया था. गंभीर रूप से घायल 3 श्रमिकों को आर्मी चिकित्सालय में कराया गया भर्ती मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मांड़ा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के क्रम में 14 अन्य श्रमिकों को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया है. बाहर निकाले गए श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं. गंभीर रूप से घायल 3 श्रमिकों को आर्मी चिकित्सालय, जोशीमठ में उपचार हेतु भेज दिया गया है. अभी तक कुल 47 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है. फंसे हुए अन्य श्रमिकों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कार्य किया जा रहा है. इन राज्यों के हैं मजदूर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी सूची के अनुसार फंसे हुए मजदूर बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों से हैं. ऋषिकेष-बद्रीनाथ हाइवे पर भी गिरा पहाड़ों का मलबा कर्णप्रयाग के पास ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर भी पहाड़ों का मलबा गिर गया. जिससे ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे अवरुद्ध हो गया है.  इसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि रास्ते पर बड़े-बड़े पत्थर गिरे हुए हैं. हालांकि, पत्थरों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

बोट क्लब पर 3 मार्च से 7 मार्च तक 42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन, CM डॉ. मोहन करेंगे शुभारंभ

भोपाल राजधानी भोपाल के बड़े तालाब स्थित मध्यप्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब पर 3 मार्च से 7 मार्च तक 42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 मार्च को प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी रोइंग, क्याकिंग-केनोइंग, सेलिंग और स्लालम खेलों की विशेष प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर खेल प्रेमियों को जल क्रीड़ा का अद्भुत नज़ारा देखने को मिलेगा। चैंपियनशिप में 25 राज्यों से लगभग 500 प्रतिभागी भाग लेंगे। जिसमें रोइंग के कुल 14 इवेंट होंगे। यह चैंपियनशिप देश के शीर्ष रोवर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगी। इन कैटेगरी में होगी प्रतियोगिताएं 42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में सीनियर पुरूष, सीनियर महिला और पैरा रोइंग स्पर्धाओं के अंतर्गत विभिन्न प्रतिस्पर्धाएँ आयोजित की जाएँगी। सभी स्पर्धाएं 2000 मीटर की दूरी पर आयोजित की जाएँगी। सीनियर मेन्स वर्ग में सिंगल स्कल्स (M1X), डबल स्कल्स (M2X), कॉक्सलेस पेयर्स (M2-), कॉक्सलेस फोर्स (M4-), लाइटवेट मेन डबल स्कल्स (LM2X), ओपन डबल स्कल्स (M2X – सिविलियन), कॉक्सलेस फोर्स (M4- – सिविलियन), क्वाड्रपल स्कल्स (M4X) और कॉक्स्ड ईट्स (M8+) शामिल हैं। सीनियर महिला वर्ग में सिंगल स्कल्स (W1X), डबल स्कल्स (W2X), कॉक्सलेस पेयर्स (W2-), कॉक्सलेस फोर्स (W4-), लाइटवेट वुमन डबल स्कल्स (LW2X), क्वाड्रपल स्कल्स (W4X) और कॉक्स्ड ईट्स (W8+) की स्पर्धाएं होंगी। पैरा रोइंग स्पर्धाओं में पैरा मेन सिंगल स्कल (PR3M1X) और पैरा वुमन सिंगल स्कल (PR3W1X) प्रतियोगिताएँ होंगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

सेवानिवृति पर दी अपर मुख्य सचिव केसरी को भावभीनी विदाई

भोपाल पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त, घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी का विदाई समारोह विन्ध्याचल भवन के द्वितीय तल पर विभागीय राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर की उपस्थिति में गुरुवार को हुआ। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी को गुलदस्ता एवं शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया तथा प्रतीक चिन्ह के रूप में राजाभोज की प्रतिमा भेंट की। विभाग के आयुक्त एवं कार्यक्रम के संयोजक सौरभ कुमार सुमन ने राज्यमंत्री एवं अपर मुख्य सचिव केसरी का स्वागत गुलदस्ता एवं शाल, श्रीफल देकर किया। विभाग के अपर सचिव अनुराग चौधरी, डॉ. देवेश मिश्रा ने भी अपर मुख्य सचिव केसरी का स्वागत किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि अपर मुख्य सचिव केसरी बहुत ही सरल हृदय एवं सहज अधिकारी है। अपर मुख्य सचिव केसरी ने कहा कि विभाग के सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने टीम भावना से कार्य किया है, जिसका परिणाम आज विभाग की प्रगति के रूप में सामने है। निःसंदेह विभाग उत्तरोत्तर प्रगति करेगा, मेरी शुभकामनाएं विभाग के साथ है। आयुक्त सुमन ने एक वर्ष के कार्यकाल में विभाग में हुई प्रगति का ब्यौरा दिया, जिसमें सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का निपटारा प्रमुख है। साथ ही पूर्व के वर्षों की लंबित छात्रवृत्ति का भी शत-प्रतिशत भुगतान किया गया है। विभाग पूरी तन्मयता से कार्य कर रहा है एवं अपर मुख्य सचिव केसरी ने बहुत ही सामंजस्य एवं सहजता से हमारा मार्गदर्शन कर कार्य करने में सहयोग किया है। इसके लिये विभाग उनका आभारी है। विभाग का कार्यालय भदभदा रोड स्थित प्रशिक्षण केन्द्र से विन्ध्याचल भवन में शुरू हुआ है। अपर सचिव अनुराग चौधरी ने अपर मुख्य सचिव केसरी के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में प्रशिक्षण केन्द्र के संचालक डॉ. देवेश मिश्रा ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपसंचालक, वित्त सुमित कुमार जैन, म.प्र. पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव डॉ. नीलेश देसाई, विमुक्त, घुमन्तु कल्याण विभाग की उप सचिव, श्रीमती दीप्ति कोटस्थाने, सहायक संचालक श्रीमती ममता भट्टाचार्य, निरीक्षक नवीन गुप्ता एवं सभी जिलों के सहायक संचालक सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी की उपस्थिति रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42