Wednesday, July 8, 2026 10:09 am

टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर करीब 135 रन, केन विलियमसन अब भी डटे

दुबई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-12 में आज भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का टारगेट दिया है. टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर करीब 135 रन बना लिए हैं. केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं. दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं हारने वाली टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. मुकाबले में जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी. टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने रचिन रवींद्र का विकेट सस्ते में गंवा दिया. रवींद्र (6) को हार्दिक पंड्या ने अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया. फिर दूसरे ओपनर विल यंग भी वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए. इससे न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 49 रन हो गया. recent visitors 58

भारत की आर्थिक राजधानी में एक प्रमुख टेक हब बनने के लिए सभी जरूरी तत्व मौजूद हैं: पीयूष गोयल

मुंबई वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी सरकार की दमदार नीतियों के कारण उद्यमियों और इनोवेटर्स को नई डिजिटल लहर का लाभ उठाने में मदद मिलेगी, जिससे भारत एआई युग में सबसे आगे रहेगा। मुंबई टेक वीक 2025 में अपनी बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर, पूंजी और कौशल उपलब्धता में किए जा रहे निवेश के साथ मुंबई भारत का टेक हब बन सकता है।" उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक राजधानी में एक प्रमुख टेक हब बनने के लिए सभी जरूरी तत्व मौजूद हैं। केंद्रीय मंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मुंबई टेक वीक 2025 में शानदार बातचीत हुई, जहां मुझे एआई को अपनाने और इसके नैतिक उपयोग में योगदान देने में भारत के लाभ के बारे में विस्तार से बोलने का मौका मिला।" भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने में लीडरशिप पोजीशन स्थापित कर रहा है। देश ने 2024 में 3 बिलियन एआई- रिलेटेड-ऐप डाउनलोड दर्ज किए, जो अमेरिका के 1.5 बिलियन और चीन के 1.3 बिलियन की संख्या से कहीं आगे था। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला के अनुसार, यह दर्शाता है कि भारत 'यूज केस कैपिटल ऑफ एआई' है, जिसका अर्थ है कि देश केवल एआई के बारे में केवल बात ही नहीं कर रहा है या एआई में केवल रिसर्च ही नहीं कर रहा है; यह असल में इसे बड़े पैमाने पर लागू भी कर रहा है। पिछले महीने पेरिस में एआई एक्शन समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बारे में बात की कि कैसे एआई केवल एक राष्ट्रीय मुद्दा नहीं बल्कि एक वैश्विक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक ऐसा एआई होना बहुत जरूरी है जो नैतिक, इंक्लूसिव और भरोसेमंद हो। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया एआई युग की शुरुआत में थी, जहां यह टेक्नोलॉजी तेजी से मानवता के लिए कोड लिख रही थी और "हमारी राजनीति, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और समाज" को नया आकार दे रही थी। इस बात पर जोर देते हुए कि प्रभाव के मामले में एआई मानव इतिहास में दूसरे तकनीकी मील के पत्थरों से बहुत अलग है, उन्होंने साझा मूल्यों को बनाए रखने, जोखिमों को संबोधित करने और विश्वास का निर्माण करने वाले शासन और मानकों को स्थापित करने के लिए सामूहिक वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत अपने अनुभव साझा करने के लिए तैयार है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एआई का लाभ सभी तक पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी घोषणा की कि भारत अगले एआई सम्मेलन की मेजबानी करेगा। recent visitors 45

पर्यटन ग्राम बांचा में मंत्रीद्वय ने गांव की पारंपरिक जीवनशैली एवं प्राकृतिक सौंदर्य का किया अनुभव

भोपाल एमपी टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटकों को प्रदेश की संस्कृति से परिचय और प्राकृतिक सौंदर्य से विस्मित कर देने के उद्देश्य से बनाए गए होमस्टे ठहरने का एक लोकप्रिय और आकर्षक विकल्प बन गए हैं। इन होमस्टे के माध्यम से ग्रामीण जीवनशैली के साथ ही स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और खानपान अनुभव कर रहे हैं। इस अविस्मरणीय अनुभव को केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके और उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद श्री मोहन नागर ने पर्यटन ग्राम बांचा में स्वयं महसूस किया। शनिवार की रात अलाव के बीच ग्रामीणों से चर्चा की और स्थानीय संस्कृति को करीब से जाना। रविवार सुबह प्राकृतिक सौंदर्य के बीच भुने हरे चने का नाश्ता के साथ देशी महुआ पत्तल में कढ़ी, बेसन और प्याज के भजिये का लुत्फ उठाया। साथ ही समीप जंगल का भ्रमण भी किया। केंद्रीय राज्य मंत्री बोले प्रदेश के होमस्टे में ठहरना जीवन का अविस्मरणीय पल बन गया है।  केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने ग्रामीणों से गांव के विकास को लेकर चर्चा भी की।  केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने  कहा कि पर्यटन ग्राम बांचा आकर आनंद की अनुभूति हुई। यहां की शांति, प्राकृतिक सौंदर्य और ग्रामीण परिवेश अद्भुत है। खासकर, गांव के पारंपरिक व्यंजन बहुत स्वादिष्ट थे। एमपी टूरिज्म बोर्ड की यह पहल निश्चित रूप से ग्रामीण पर्यटन को नया आयाम देगी और स्थानीय लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड लगातार ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है, जिसके फलस्वरूप प्रदेश के प्राणपुर, साबरवानी और लाड़पुरा खास को देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों के रूप में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा चुना भी जा चुका है। फ़िलहाल प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन परियोजना के अंतर्गत कुल 407 होमस्टे का सफल संचालन किया जा रहा है, जिसमें ग्राम होमस्टे की संख्या 171 हो चुकी है। बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी विकासखंड के बांचा गांव में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने परियोजना के अंतर्गत 2023 में इस गांव का चयन किया गया था। पिछले दो वर्षों से “बैक टू विलेज” (B2V) कार्यक्रम के तहत यहां ग्रामीण पर्यटन को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रयास के तहत 15 फरवरी 2025 को यहाँ पांच होमस्टे का उद्घाटन किया गया था।  ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय निवासियों को अपने घरों को होमस्टे के रूप में विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। एमपी टूरिज्म बोर्ड की पहल से पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता के बीच ठहरने का अवसर मिलता है, जिससे वे शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर सुकून के पल बिता सकते हैं। recent visitors 43

बच्चों को हम जैसा बनाएंगे, जैसा सिखाएंगे, वैसे बनकर वह आगे बढ़ेंगे : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि बच्चे गीली मिट्टी के समान होते हैं। इनकों हम जैसा बनाएंगे, जैसा सिखाएंगे वैसा बनकर वह आगे बढ़ेंगे। उन्होंने यह बात अवधपुरी में एक निजी स्कूल के शुभारंभ अवसर पर कहीं। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि यह पहला ऐसा स्कूल है, जिसमें वह सारी सुविधाएं हैं, जो सुविधाएं छोटे बच्चों को मिलनी चाहिए। स्कूल में बहुत छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखा गया है जो बच्चों की सुरक्षा का, बच्चों के मनोरंजन का, बच्चों के ज्ञान का, हर दृष्टि से यहां आने वाला बच्चा हर तरफ से समृद्ध होकर जाए। इस दृष्टि से हमारा यह प्री स्कूल निश्चित रूप से हमारी नई पीढ़ी को संस्कारित करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। पार्षद श्रीमती मधु शिवनानी, श्री जितेंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र दुबे, श्री गणेश राम नागर, पार्षद श्री वी शक्ति राव, श्री राजेश्वर सिंह, स्कूल की प्रिसिंपल श्रीमती रुचि विनोद सिंह, श्री रामेश्वर भैया, श्री विनोद सिंह, श्री प्रसाद पटेल और सभी गणमान्य नागरिक बंधु मौजूद रहे। recent visitors 35

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

बांसवाड़ा राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को वागड़ के प्रमुख शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी के मंदिर पहुंचकर मातारानी के दर्शन उपरांत पूजन किया। उन्होंने मातारानी से राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री दोपहर ढाई बजे हेलीकॉप्टर से त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के पार्श्व में बने हेलीपैड पर पहुंचे। उनके साथ विधायक श्रीचंद कृपलानी भी थे। हेलीपैड पर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने अगवानी की। इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, विधायक कैलाश मीणा, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, धनसिंह रावत, भवानी जोशी, राजेंद्र पंचाल, दीपक जोशी, पूर्व विधायक हरेंद्र निनामा, प्रधान निर्मला मकवाना आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद सीएम शर्मा त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पंडित निकुंज मोहन पण्ड्या और दिव्यभारत पंड्या के निर्देशन में विधि-विधान से सपत्नीक पूजा-अर्चना की। मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी सीएम का स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री  डूंगरपुर के खेरमाल के लिए प्रस्थान कर गए। recent visitors 36

सनवाड़ा पेट्रोल पंप से डंपर चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार

 सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व सनवाड़ा स्थित पेट्रोल पंप से डंपर चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के एक मुख्य आरोपी मुस्ताक खां उर्फ मुक्का को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने राजस्थान के विभिन्न शहरों में डंपर चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब गैंग के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई अनादरा थानाधिकारी सरिता विश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। इस टीम ने आरोपी मुस्ताक खां, निवासी तिजारा, अलवर को गिरफ्तार किया, जो पहले से ही कई मामलों में वांछित था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पाली सदर और अलवर सदर सहित कई अन्य थानों में चोरी और अन्य अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों अजीम और असगर के साथ मिलकर डंपर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने यह भी कबूला कि गैंग पहले भी मालपुरा (टोंक), विवेक विहार (जोधपुर), चांदबाजी (जयपुर), कोटपुतली, पाली, रानी, डीडवाना सहित कई स्थानों पर डंपर चोरी कर चुकी है। फिलहाल पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। ताजा घटना 25 जनवरी की रात को हुई थी, जब सनवाड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप से केपी एंटरप्राइजेज का डंपर चोरी कर लिया गया। फर्म मालिक कृष्णपाल सिंह देवड़ा ने इसकी रिपोर्ट 26 जनवरी को अनादरा थाने में दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार चोरी के बाद उन्होंने अपने डंपर को जीपीएस से ट्रेक करने की कोशिश की थी लेकिन चोरों ने चालाकी दिखाते हुए पहले ही डंपर से कंपनी-फिटेड जीपीएस डिवाइस निकालकर फेंक दी थी। इसका अंतिम लोकेशन सनवाड़ा से करीब दो किलोमीटर दूर पावापुरी जैन तीर्थ के पास मिला था। इसके बाद डंपर में मौजूद दूसरे जीपीएस से उसकी अंतिम लोकेशन सांडेराव-कोशलाव रोड पर मिली थी। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की और चोरी के डंपर की तलाश में घटनास्थल और आसपास के इलाकों की 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसके अलावा, सिरोही, पाली, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, अलवर, सीकर, दौसा, भरतपुर, उदयपुर, जोधपुर, जालौर और सांचौर जिलों के टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। इस विस्तृत जांच से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिससे गैंग की गतिविधियों का पता चला। गैंग के काम करने के तरीके की जांच में खुलासा हुआ कि वे पहले किराए की टैक्सी लेकर संभावित चोरी के स्थानों की रेकी करते थे। वे दिन में सीसीटीवी कैमरों से बचते हुए खाली खड़े डंपरों पर नजर रखते थे और फिर रात के समय उन्हें चुराने की योजना बनाते थे। गैंग के सदस्य मास्टर की का इस्तेमाल कर महज 10-15 सेकंड में डंपर का लॉक खोल देते थे और एक मिनट के भीतर उसे स्टार्ट कर वहां से रवाना हो जाते थे। चोरी के बाद वे सबसे पहले जीपीएस डिवाइस को निकालकर फेंक देते थे या फिर उसे किसी अन्य वाहन में डाल देते थे ताकि पुलिस की जांच भटक जाए। इसके अलावा वे टोल प्लाजा से बचने के लिए छोटे रास्तों का इस्तेमाल करते थे और एक एस्कॉर्ट गाड़ी साथ रखते थे ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गैंग का एक और सदस्य अरशद उर्फ लंगड़ा, निवासी बाई बरेड़ा, जिला अलवर, इस समय मप्र की जेल में बंद है। इससे संकेत मिलता है कि यह एक संगठित अपराधी गिरोह है, जो राज्य भर में डंपर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से और पूछताछ कर रही है ताकि गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी मिल सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। recent visitors 39

प्रदेश के 10 नगरों में नक्शा कार्यक्रम लागू, सम्पत्ति लेन-देने की प्रक्रिया बनेगी सरल

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों के 10 नगरों में नक्शा कार्यक्रम लागू किया है। इसे केन्द्रीय भूमि संसाधन विभाग ने 'डिजिटल इण्डिया लैण्ड रिकॉर्ड्स और मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम' के तहत शुरू किया है। नक्शा कार्यक्रम (नेशनल जियो स्पिेटियल नॉलेज बेस्ड लैण्ड सर्वे ऑफ अर्बन हेबिटेशन) सम्पत्ति लेन-देन और ऋण प्राप्ति को सरल बनायेगा। यह कार्यक्रम प्रापर्टी टैक्स कलेक्शन में सुधार और वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करेगा। प्रदेश में यह कार्यक्रम 9 जिलों के 10 नगरों में लागू किया जा रहा है। इनमें शाहगंज, छनेरा, अलीराजपुर, देपालपुर, धार कोठी, मेघनगर, माखन नगर (बाबई), विदिशा, साँची और उन्हेल शामिल हैं। नक्शा कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित नगरों में जियो स्पिेटियल मेपिंग करना और भूमि सर्वेक्षण में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करना शामिल है। ई-नगरपालिका 2.0 प्रदेश में ई-नगरपालिका के माध्यम से सभी नागरिक सेवाएँ ऑनलाइन प्रदाय की जा रही हैं। योजना के दूसरे चरण में पोर्टल के अंतर्गत 16 मॉड्यूल तथा 24 नागरिक सेवाएँ शामिल की जा रही हैं। इसी के साथ इनका डाटा प्रबंधन क्लाउड सेवाओं द्वारा प्रतिस्थापित किया जा रहा है। ई-नगरपालिका 2.0 में जीआईएस एकीकरण और ऑर्टीफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग किया जा रहा है। कॉमन सर्विस सेंटर, एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर और भुगतान गेटवे के साथ ई-नगरपालिका 2.0 का एकीकरण किया जा रहा है। स्व-चालित भवन योजना प्रदेश के नगरीय निकायों में स्व-चालित भवन योजना अनुमोदन प्रणाली (एबीपीएएस 3.0) के माध्यम से पूर्व में आ रही कठिनाइयों को दूर किया जा रहा है। उन्नत परियोजना एबीपीएएस 3.0 में जीआईएस टेक्नोलॉजी, ओपन सोर्स प्लेटफार्म और कॉलोनी विकास अनुज्ञा से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं से जुड़ी आधुनिक तकनीकों को शामिल किया गया है।   recent visitors 36