Wednesday, July 8, 2026 12:24 pm

ईडी ने दिल्ली के एयरपोर्ट से 3,558 करोड़ रुपये के घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रवर्तन निदेशालय ने 3,558 करोड़ रुपये के घोटाले के कथित मास्टरमाइंड सुखविंदर सिंह खरूर और डिंपल खरूर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लुक आउट सर्कुलर के चलते उन्हें एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। क्या है घोटाले का मामला? ईडी के अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई है। गिरफ्तारी के बाद जालंधर की एक अदालत ने दोनों आरोपियों को ईडी की हिरासत में भेज दिया है, ताकि उनसे और जानकारी मिल सके। क्लाउड पार्टिकल घोटाले का खुलासा यह घोटाला 'क्लाउड पार्टिकल स्कैम' के नाम से जाना जा रहा है। इस घोटाले में निवेशकों को झूठे 'सेल एंड लीज-बैक' (SLB) मॉडल के जरिए फंसाया गया। ईडी ने इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी के आधार पर शुरू की थी। ईडी की जांच में यह सामने आया कि सुखविंदर सिंह खरूर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस बड़े घोटाले को अंजाम दिया। इसके तहत निवेशकों से क्लाउड पार्टिकल टेक्नोलॉजी के नाम पर भारी रकम इकट्ठी की गई, जबकि इसका असली व्यापार या तो था ही नहीं या फिर इसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया। निवेशकों से ठगे गए 3,558 करोड़ रुपये ईडी के अनुसार, इस फर्जी निवेश योजना के जरिए करीब 3,558 करोड़ रुपये की रकम निवेशकों से ठगी गई। यह रकम बाद में गैर-व्यावसायिक कार्यों में इस्तेमाल की गई। इस पूरी स्कीम में निवेशकों को गुमराह किया गया और उन्हें धोखे में रखा गया।   recent visitors 33

UPI Lite सर्विस का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक नया फीचर हुआ रोलआउट

नई दिल्ली नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी (NPCI) की तरफ से UPI Lite सर्विस का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक नया फीचर रोलआउट किया जा रहा है। इस फीचर का नाम Transfer Out है। दरअसल नए फीचर की मदद से यूजर अपने यूपीआई लाइट बैलेंस को सीधे बैंक के बैलेंस में ट्रांसफर कर पाएंगे। इस मामले में NPCI की ओर से 21 फरवरी 2025 को एक सर्कुलर जारी करके जानकारी दी गई है। साथ ही सभी बैंक, PSP बैंक, और UPI ऐप्स को 31 मार्च 2025 तक जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिये हैं। बिना अकाउंट डिसेबस के कर पाएंगे फंड ट्रांसफर NPCI ने साफ किया है कि सभी को Transfer Out फीचर रोलआउट करना होगा। यह यूजर्स को UPI Lite को बिना डिसेबल किये अपने UPI लाइट बैंलेंस को अपने बैंक अकाउंट में पैसे वापस भेजने की सुविधा देगा। क्या है TRANSFER OUT? इस नए फीचर के साथ यूजर्स को UPI Lite फीचर को डिसेबल नहीं करना होगा। यूजर  बिना अपने UPI Lite बैलेंस से अपने बैंक में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। यह फंक्शन यूजर को अपने फंड पर कंट्रोल की इजाजत देता है। सिक्योरी को मजबूत बनाने के लिए एक्टिव UPI Lite वाले UPI ऐप्स को लॉग इन करते समय पासकोड, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन या पैटर्न-बेस्ड लॉक से अथेंटिकेशन की जरूरत होगी। UPI LITE क्या है? UPI Lite एक फास्ट पेमेंट यूपीआई पेमेंट सर्विस है, जिसे रोजाना के कम लेनदेन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 500 रुपये से कम के छोटे अमाउंट के लिए बिना पिन के लेनदेन करने की सुविधा मिलती है। RBI ने अक्टूबर 2024 में UPI Lite की लिमिट को बढ़ा दिया था NPCI की तरफ से UPI Lite सर्विस को पेश किया गया था। इस सर्विस में बिना पिन डाले आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। दरअसल हर छोटे-बड़े ऑनलाइन पेमेंट के लिए पिन डालना होता है। इससे बचने के लिए यूपीआई लाइट सर्विस को पेश किया गया था। इसमें यूजर्स को बिना इंटरनेट और पिन के ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा मिलती है। हालांकि यूपीआई लाइट में आपको पहले से एक बार कुछ पेमेंट को ऐड करना होगा। UPI Lite की लिमिट में किया गया इजाफा UPI Lite वॉलेट लिमिट को 2000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है। साथ ही रोजाना ट्रांजेक्शन लिमिट को 100 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा UPI 123Pay के लिए रोजाना लेनदेन को 5,000 रुपये की जगह 10,000 रुपये कर दिया गया है। recent visitors 49

माधबी बुच की बढ़ीं मुश्किलें, शेयर बाजार में कथित धोखाधड़ी और उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज करने का आदेश

मुंबई मुंबई की एक अदालत ने एंटी-करप्शन ब्यूरो को सेबी की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच और पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत का यह आदेश शेयर बाजार में कथित धोखाधड़ी और नियामकीय उल्लंघन के आरोप से जुड़ा है। बता दें कि हाल ही में माधबी पुरी बुच का बतौर सेबी चेयरपर्सन कार्यकाल खत्म हुआ है। अब सेबी की कमान तुहिन कांत पांडे के हाथों में है। क्या कहा अदालत ने स्पेशल एंटी-करप्शन ब्यूरो कोर्ट के न्यायाधीश शशिकांत एकनाथराव बांगर ने शनिवार को पारित आदेश में कहा- प्रथम दृष्टया सेबी की चूक और मिलीभगत के सबूत हैं। इसके लिए निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। कोर्ट ने कहा कि वह जांच की निगरानी करेगी। इसके साथ ही अदालत ने 30 दिनों के भीतर मामले की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट के आदेश में यह भी कहा गया कि आरोप एक संज्ञेय अपराध का खुलासा करते हैं। कानून प्रवर्तन (एजेंसियों) और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा निष्क्रियता के कारण सीआरपीसी (आपराधिक प्रक्रिया संहिता) के प्रावधानों के तहत न्यायिक हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है। बता दें कि शिकायतकर्ता एक मीडियाकर्मी है और इसने प्रस्तावित आरोपियों द्वारा किए गए कथित अपराधों की जांच की मांग की थी। कोर्ट को दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि सेबी की माधबी बुच समेत अन्य अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी, नियामक उल्लंघन और भ्रष्टाचार किए हैं। कंपनी की लिस्टिंग पर सवाल शिकायतकर्ता ने एक कंपनी की लिस्टिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इसका दावा है कि सेबी अधिकारी अपने वैधानिक कर्तव्य में विफल रहे और बाजार में हेरफेर की सुविधा दी। इन्होंने निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करने वाली कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग की अनुमति दी। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस मामले में कई बार संबंधित पुलिस स्टेशन और नियामक निकायों से संपर्क करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने मामले पर विचार करने के बाद एसीबी वर्ली, मुंबई क्षेत्र को आईपीसी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, सेबी अधिनियम और अन्य लागू कानूनों के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। recent visitors 40

iPhone 16e को बिक्री के लिए उपलब्ध , मिल रही 21000 रुपये की छूट

नई दिल्ली Apple की तरफ से iPhone 16e को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह एक बजट फ्रेंडली iPhone है। नए iPhone 16e को 21,000 रुपये डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। iPhone 16e को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट 128GB की कीमत 59,900 रुपये है। वही 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है, जबकि 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है। फोन को ICICI, Kotak और SBI क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर पर खरीद पाएंगे। ऐसे में iPhone 16e के बेस वेरिएंट की कीमत 55,900 रुपये रह जाती है। मिल रहा कार्ड पर एक्सचेज बोनस का फायदा iPhone 16e स्मार्टफोन खरीद पर 13,000 रुपये एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। ऐसे में फोन की कीमत 42,900 रुपये रह जाएगी। हालांकि एक्सचेंज ऑफर आपके फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा। अगर आपके फोन की कंडीशन अच्छी है, तो आपको ज्यादा रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा। कार्ड डिस्काउंट पर 4000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। अगर आप सभी ऑफर का लुत्फ उठा लेते हैं, तो iPhone 16e को 38,900 रुपये में खरीद पाएंगे। साथ ही फोन को 2496 रुपये प्रति माह EMI पर खरीदने का ऑफर होगा। iPhone 16e के स्पेसिफिकेशन्स अगर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो iPhone 16e में 6.1 इंच सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी जाएगी, जो अपने नॉच डिजाइन से अलग है। यह लेटेस्ट मॉडल iOS 18 पर चलता है और इसमें प्रोटेक्टिव सिरेमिक शील्ड दिया गया है। यह कटिंग एज 3nm A18 Bionic चिप सपोर्ट के साथ आता है। iPhone 16e में ऐपल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में 48MP मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 2x डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलेगा। फोन HDR, नाइट मोड, पोर्टेट मोड दिया गया है। इसके अलावा फोन के रियर कैमरे से 60fps पर 4k वीडियो को रेकॉर्ड किया जा सकेगा। यह कैमरा सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आता है, जबकि 12MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में एक्शन बटन के साथ USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। फोन में Face ID फीचर के साथ ब्लूटूथ 5.3, NFC, और Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी मिलती है। जैसा आपको मालूम है कि iPhone 16e में A18 बायोनिक चिपसेट दी गई है। यह चिपसेट ऐपल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करेगा। मतलब फोन में चैटजीपीटी इंटीग्रेशन, जेनइमोजी, राइटिंग टूल का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही विजुअल इंटेलिजेंस को जोड़ा जा सकता है। recent visitors 40

अब 5 रुपए में किसानों को बिजली का स्थाई कनेक्शन, तीन साल में किसानों को देंगे 30 लाख सोलर पंप: CM डॉ मोहन यादव

भोपाल मध्यप्रदेश के किसानों के हक में लिए गए फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया गया। आज दोपहर को सीएम हाउस में किसान आभार सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचें किसानों ने सरकार की विभिन्न किसान हितैषी नीतियों, निर्णयों और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। वहीं सीएम डॉ मोहन ने कार्यक्रम बड़ी घोषणा की। अब 5 रुपए में किसानों को बिजली का स्थाई कनेक्शन मिलेगा, तीन साल में 30 लाख सोलर पंप किसानों को देंगे और किसानों से सरकार बिजली खरीदेगी। किसानों के समृद्धि होने से भारत विकसित बनेगा सीएम डॉ मोहन यादव बोले- किसान अन्नदाता- जीवनदाता हैं। किसान का हल, हर समस्या का हल। पूरा विश्व श्रद्धा से पीएम की तरफ देख रहा है। मनमोहन सिंह की सरकार में बेशर्मी से कहते थे गांव में सड़क की क्या जरूरत है। इन्होंने गांव नहीं देखा, भारत को देखने समझने के लिए गांव देखना जरूरी है। किसानों के सुखी समृद्धि होने से भारत विकसित बनेगा। किसान, गरीब, युवा, महिला 4 जातियों की बात पीएम मोदी करते हैं। किसानों को जो आजादी के समय मिल जाना चाहिए था उसमें 55 साल लगे। भाजपा सरकार में गांव का विकास हुआ मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार आयी तब गांव का विकास हुआ। सड़क, बिजली, पानी नहीं था कांग्रेस के समय। दिग्विजय सिंह ने विधानसभा में कहा था शिप्रा में नर्मदा का जल आ ही नहीं सकता। कांग्रेस के लोगों ने कहा नदी से नदी जोड़ो असंभव- प्रकृति बिगड़ जाएगी, हमने जब कोशिश की तो अड़ंगे लगाएंगे लेकिन हमने किया। कोर्ट में केस भी जीते, केन बेतवा लिंक से तस्वीर बदल रही है। चंबल में बंदूक उठा लेते थे, दिक्कत आती थी। प्रदेश का कोई खेत खाली नहीं रहेगा, हर जगह पानी पहुंचाया जाएगा। एक और नदी जोड़ो अभियान हम जल्द करेंगे। दूध खरीदने पर सरकार अलग से बोनस देगी 5 रुपये में बिजली का स्थायी कनेक्शन देने की घोषणा सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने की। बिजली के लिए अभी साल के 7500 देते हैं। इस बजट में कोशिश करेंगे कि सोलर पंप के माध्यम से परेशानी खत्म कर दें। अगर खेत में सोलार से बिजली उत्पादन होगा तो आपसे बिजली खरीदेंगे। सोलार पम्प के माध्यम से स्थायी कनेक्शन देंगे। सरकार दूध खरीदने पर अलग से बोनस देगी। अभी दूध का 9 प्रतिशत उत्पादन है उसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया जाएगा। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना, खाद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मौजूद रहे। recent visitors 41

एकता कपूर के ‘नागिन 7’ में नजर नहीं आएंगी अविका गौर

मुंबई 'बालिका वधु' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। खबर थी कि सबकी प्यारी 'आनंदी' जल्द ही टीवी पर नजर आए वाली हैं। वो एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 7' में नजर आएंगी। पर अब टीवी एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट करते हुए अफवाहों का खंडन कर दिया है। अविका गौर ने इंस्टाग्राम पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'क्या ऐसा है? मुझे इसके बारे में क्यों नहीं पता?' यानी साफ है कि उन्होंने अफवाहों पर विराम लगा दिया है और वो एकता कपूर के 'नागिन 7' में नजर नहीं आएंगी। एकता कपूर ने फरवरी में किया था ऐलान एकता कपूर ने फरवरी 2025 में 'नागिन 7' का ऐलान किया था। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी टीम के साथ बैठी हुई थीं और 'नागिन' फ्रेंचाइजी के अगले सीजन को लेकर चर्चा कर रही थीं। एकता बनाएंगी कुछ सर्व सर्व श्रेष्ठ एकता कपूर ने कहा था, 'सर्व सर्व, बहुत बहुत श्रेष्ठ, अति श्रेष्ठ, नागिन बनाने का समय आ गया है।' नए सीजन के लिए थीम/नारा तय करते हुए फिल्म निर्माता ने आगे कहा, 'सर्व, सुपर श्रेष्ठ, परम श्रेष्ठ, अनादि, सुपर अनादि, नागिन। मैं इसे बनाने की कोशिश कर रही हूं, क्योंकि अब मैंने हर तरह की श्रेष्ठ, आदी पति और नागिनों का किरदार निभा लिया है। अब हमें कुछ बनाने की जरूरत है, सर्व सर्व श्रेष्ठ।' 2022 में आया था छठवां सीजन 'नागिन 6' साल 2022 में टेलीकास्ट हुआ था और 2023 को ऑफ एयर हो गया। इस शो में तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में नजर आई थीं। उनके साथ सिम्बा नागपाल, महक चहल और श्रेय मित्तल भी थे। अविका का पिछला टीवी शो 'लाडो – वीरपुर की मर्दानी' था, जो 2009 की सीरीज 'ना आना इस देस लाडो' की अगली कड़ी थी। recent visitors 38

हिंदुजा फाउंडेशन का लक्ष्य 2030 तक 1 मिलियन छात्रों को सशक्त बनाना है

मुंबई शिक्षा के क्षेत्र में 75 वर्ष पूरे करने के अवसर पर, हिंदुजा समूह ने अपने प्रमुख संस्थान, हिंदुजा कॉलेज ऑफ कॉमर्स के ज़रिए भारत के भविष्य को आकार देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। हिंदुजा कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स की शुरूआत शरणार्थियों के बच्चों के लिए बनाए गए एक साधारण प्राथमिक विद्यालय के रूप में हुई थी। आज 6000 से अधिक छात्र यहां पढ़ते हैं और हिंदुजा कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स अब एक डीम्ड विश्वविद्यालय बनने की ओर अग्रसर है। आज यह समूह हिंदुजा फाउंडेशन के माध्यम से भारत भर में 'रोड टू स्कूल' और 'रोड टू लाइवलीहूड' जैसी पहलों के माध्यम से 7,00,000 से अधिक छात्रों को शिक्षा प्रदान करता है। 2030 तक 1 मिलियन छात्रों को सशक्त बनाने की महत्वाकांक्षी योजनाओं के साथ, हिंदुजा फाउंडेशन शिक्षा को बदलाव के मुख्य स्त्रोत के रूप में बढ़ावा देना जारी रखता है और 2047 तक भारत के विकसित भारत के दृष्टिकोण में प्रमुख योगदान देता है। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनके साथ कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री सी. पी. राधाकृष्णन भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने छात्रों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक और पाठ्येतर उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। हिंदुजा कॉलेज के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में छात्रों और गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए, भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कहा, “सनातन को देश की संस्कृति और शिक्षा का हिस्सा होना चाहिए क्योंकि यह समावेशिता का प्रतीक है और इसमें अच्छी तरह से निहित रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कॉर्पोरेट इंडिया से विशेष संस्थान बनाने के लिए शिक्षा में निवेश करने का भी आग्रह किया। परोपकारी प्रयासों को कमॉडिफिकेशन और व्यावसायीकरण फिलॉसोफी से प्रेरित नहीं होना चाहिए। हमारी स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा प्रणाली इनसे ग्रस्त हैं। उन्होंने शिक्षा को सबसे प्रभावशाली परिवर्तनकारी तंत्र भी कहा जो समानता लाता है।'' उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि हिंदुजा कॉलेज केवल एक डीम्ड विश्वविद्यालय बनने तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक प्रतिष्ठा का संस्थान बनेगा। इस पड़ाव को हासिल करने के बारे में, हिंदुजा फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक हिंदुजा ने कहा, "संस्थान एक कौशल विकास केंद्र स्थापित करने के लिए तैयार है, जो उद्योग और शिक्षा के बीच की दूरी को पाटने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा, साथ ही डीम्ड विश्वविद्यालय में बदलने और छात्र क्षमता को कई गुना बढ़ाने की दीर्घकालिक योजनाएं भी हैं। कॉलेज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और वेल्थ मैनेजमेंट में नए कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है, साथ ही जलवायु वित्त और निर्यात-आयात प्रबंधन में विशेष पाठ्यक्रम भी शुरू करेगा।" श्री अशोक हिंदुजा ने सरकार से शिक्षा में सनातन सिद्धांतों को शामिल करने पर विचार करने का भी आग्रह किया। इस सुझाव से सहमत होते हुए माननीय उपराष्ट्रपति ने कहा कि "सनातन समावेशिता को बढ़ावा देता है।" हिंदुजा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री पॉल अब्राहम ने कहा, "हिंदुजा कॉलेज में पुनर्विकास किया जा रहा है, अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक अत्याधुनिक, बहुमंजिला सुविधा बनाया जा रहा है। उम्मीद है कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना के 2028 तक पूरा होगी। हमें उम्मीद है कि नई सुविधा कॉलेज की भौतिक क्षमता को तीन गुना बढ़ाएगी ताकि अवसरों के एक स्पेक्ट्रम में डिजिटल आउटरीच और प्रोग्रामिंग के लिए क्षमताओं को बढ़ाया जा सकें।" हिंदुजा कॉलेज में 30 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम हैं और उन्हें 2023-24 में NAAC A+ मान्यता मिली है। 2022 में स्वायत्त दर्जा दिए गए इस कॉलेज ने छात्रों को भविष्य के लिए तैयार कौशल से लैस करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप कदम उठाए हैं। कॉलेज का विजन स्पष्ट है: "हमारे छात्रों को न केवल उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए बल्कि दूसरों से आगे निकलने के लिए सशक्त बनाना।" छात्रों को सशक्त बनाने की उनकी प्रतिबद्धता का यह एक हिस्सा है। recent visitors 37