Wednesday, July 8, 2026 1:31 pm

टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर ‘बागी 4’ का पोस्टर किया शेयर

मुंबई बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म 'बागी 4' में एक अलग अंदाज में एक्शन करते नजर आएंगे। अपने बर्थडे के मौके पर फिल्म से जुड़ा एक दमदार पोस्टर शेयर कर एक्टर ने बताया कि इस बार अदायगी हटकर होगी। उन्होंने रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। जानिए ये फिल्म इस साल कब रिलीज हो रही है। इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म Baaghi 4 का पोस्टर शेयर करते हुए Tiger Shroff ने कैप्शन में फिल्म से जुड़ी हिंट भी दी। उन्होंने लिखा, 'जिस फ्रैंचाइजी ने मुझे पहचान दी और मुझे खुद को एक एक्शन हीरो के तौर पर साबित करने का मौका दिया, वही फ्रैंचाइजी अब मेरी पहचान बदल रही है। इस बार वह एकदम अलग है और मुझे उम्मीद है कि आप लोग उसे उसी तरह स्वीकार करेंगे, जैसे 8 साल पहले करते थे।' शेयर किए गए क्लोजअप पोस्टर में टाइगर सख्त अंदाज में नजर आए। उनके चेहरे पर जहां खून के निशान हैं, वहीं आंखों में निडरता दिखाई दी। फिल्म 5 सितंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। पोस्ट पर सेलेब्स के रिएक्शन 'बागी 4' के नए पोस्टर को देखकर फैंस के साथ सेलेब्स भी एक्साइटेड हैं। टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने लिखा, 'जन्मदिन का बेस्ट तोहफा।' फिल्म 'बागी 4' से डेब्यू को तैयार हरनाज सिंधू ने जन्मदिन की बधाई देते हुए टाइगर के किरदार का जिक्र करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे रॉनी।' अर्जुन कपूर ने उत्सुकता जाहिर करते हुए लिखा, 'आतंक।' टाइगर ने काटा केक इस बीच टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपनी टीम के बीच केक काटते दिखाई दिए। टाइगर श्रॉफ के हेयर स्टाइलिस्ट अमित यशवंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिनेता केक काटते और उनकी पूरी टीम उन्हें बधाई देती नजर आई। अमित ने शेयर किए गए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे भाई।" वीडियो में टाइगर टीम के साथ हंसी-मजाक करते कैमरे में कैद हुए। 'बागी 4' में नजर आएंगे ये सितारे 'बागी 4' में टाइगर के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू समेत अन्य कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। ए. हर्षा ने निर्देशन किया है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म का निर्माण किया है। जानकारी के अनुसार 'बागी 4' के अलावा टाइगर के पास 'हाउसफुल 5' भी है, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार के साथ ही अन्य सितारे भी अहम भूमिका में हैं। recent visitors 25

ट्रैफिक मैनेजमेंट से हादसों तक सबका होगा समाधान, दिल्ली पुलिस ने बनाया 100 दिन वाला ऐक्शन प्लान

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने राजधानी में ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार लाने और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए 100 दिन का ऐक्शन प्लान बनाया है। सूत्रों ने बताया कि लागू किए गए इस ऐक्शन प्लान का मकसद यातायात की भीड़ को कम करना, वाहन चालकों और पैदल यात्रियों दोनों के बीच ट्रैफिक नियमों के अनुपालन को बढ़ाना, सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और समन्वित अंतर-एजेंसी प्रयासों के माध्यम से अतिक्रमण हटाना शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग ने इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए 25 प्रमुख उपायों की रूपरेखा तैयार की है। इन उपायों में बस स्टैंडों को अधिक उपयुक्त स्थानों पर शिफ्ट करना, सड़कों की मरम्मत और उनका पुनर्निर्माण करना, सड़क चिन्हों को नया रूप देना और उचित संकेत और जेब्र क्रॉसिंग बनाना शामिल है। इस योजना में गड्ढों और पानी के रिसाव को दूर करने के लिए जल निकासी व्यवस्था को ठीक करना, कचरा डंप और अनधिकृत डंपिंग यार्ड को हटाना या शिफ्ट करना और सिविक एजेंसियों द्वारा नागरिक कार्यों को समय पर पूरा करना भी शामिल है। इसके अलावा, ऐक्शन प्लान में सड़क पर कटों को खोलना और बंद करना, साप्ताहिक बाजारों का बेहतर प्रबंधन और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा तय वेंडिंग जोन का आवंटन शामिल है। अन्य कदमों में अंडरपास और फुटओवर ब्रिज का उचित उपयोग सुनिश्चित करना और जहां आवश्यक हो, सड़कों या सेंट्रल वर्ज को बाधित करने वाले धार्मिक ढांचों को शिफ्ट करना हटाना शामिल है। ऐक्शन प्लान में ट्रैफिक नियमों से जुड़े रूल्स और रेगुलेशंस को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की भी सिफारिश की गई है। इनके अलावा हाईट बैरियर लगाना, बोलार्ड लेन डिसिप्लिन सिस्टम लागू करना, सेंट्रल वर्ज पर ग्रिल लगाना, विजिबिलिटी को बाधित करने वाले पेड़ों और झाड़ियों की नियमित छंटाई करना तथा टैक्सियों के लिए तय पार्किंग स्थान बनाना शामिल है। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस इस ऐक्शन प्लान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य सभी हितधारकों के बीच तत्परता को बढ़ावा देना है ताकि पूरी दिल्ली में सड़क व्यवस्था और सुरक्षा में सुधार हो सके। हालांकि, अधिकारियों ने ऐक्शन प्लान को लागू करने में कई चुनौतियां होने की बात मानी है। इनमें खराब सड़क डिजाइन, बस स्टैंड और रैन बसेरों की अनुचित स्थिति, ट्रैफिक में बाधा डालने वाले आवारा पशु और अच्छी तरह से बनाए गए सेंट्रल वर्ज की कमी से उत्पन्न होने वाली समस्याएं शामिल हैं। अतिरिक्त चुनौतियों में गड्ढों और अवरोधों से भरी असुरक्षित सड़कें, पैदल यात्री क्रॉसिंग के लिए अपर्याप्त सुविधाएं, अपर्याप्त संकेत और आमतौर पर अनुशासनहीन सड़क उपयोगकर्ता शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद, व्यापक उपायों से शहर की यातायात स्थितियों में काफी सुधार होगा और सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ेगी। recent visitors 38

मुख्यमंत्री साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति मेंअंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ

रायपुर  नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर विलास भोसकर ने महापौर मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण समारोह जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।नगर सरकार 'अटल विश्वास पत्र' में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ महापौर और पार्षदों को चुना है, वे उस पर खरा उतरेंगे।  उन्होंने कहा कि अंबिकापुर को स्वच्छ, स्मार्ट और समृद्ध नगर बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए नगर के विकास में पारदर्शिता और प्रभावी प्रशासन पर जोर दिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। recent visitors 26

पूर्व प्रधानमंत्री के तो पीछे ही पड़ गया बांग्लादेश, शेख हसीना के खिलाफ कोई साधारण हत्या के मामले नहीं

ढाका बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में रह रही हैं। मोहम्मद यूनुस सरकार भारत से हसीना को वापस भेजने की अपील कर चुका है। इस बीच, बांग्लादेश के सरकारी अभियोजक और अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण के मुख्य अभियोजक मोहम्मद ताजुल हुसैन ने कहा है कि शेख हसीना को बांग्लादेश वापस लाने की कोशिशें चल रही हैं और उनके खिलाफ मुकदमा एक या डेढ़ महीने में शुरू हो जाएगा। हुसैन ने कहा कि हसीना के खिलाफ कोई साधारण हत्या के मामले नहीं हैं। इस तरह से बांग्लादेश शेख हसीना को वापस लाने की कोशिशों में जुट गया है। मोहम्मद ताजुल हुसैन ने कहा कि कि इंटरपोल के माध्यम से हसीना को बांग्लादेश वापस लाने के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने इस मामले पर बांग्लादेश और भारत के बीच हुए समझौते की भी याद दिलाई। ताजुल ने कहा, "हमें हसीना सहित कुछ महत्वपूर्ण मामलों की जांच रिपोर्ट मार्च तक मिलने की उम्मीद है।" यदि हमें आधिकारिक तौर पर रिपोर्ट प्राप्त हो जाती है तो एक या डेढ़ महीने के भीतर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभी यह कहना संभव नहीं है कि यह कब तक चलेगा। अदालत दस्तावेजों की मात्रा और गवाहों के बयानों पर विचार करने के बाद इस संबंध में निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि हमारी ओर से, हम परीक्षण प्रक्रिया को यथाशीघ्र आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। न्यायाधिकरण की सुनवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। 'हसीना के खिलाफ साधारण हत्या के मामले नहीं' ताजुल ने दावा किया कि बांग्लादेश हसीना के मुकदमे से संबंधित मामलों में जल्दबाजी नहीं कर रहा है। यह तय किया जाएगा कि इस संबंध में आम लोगों की आकांक्षाएं प्रभावित न हों। ताजुल ने कहा, "हसीना को इंटरपोल के जरिए देश वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।" बांग्लादेश का भारत के साथ कैदी विनिमय समझौता है। अवामी लीग सरकार ने इस पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि भारत इस समझौते की शर्तों के अनुसार शेख हसीना को वापस कर देगा।" हसीना पर लगे आरोपों के बारे में ताजुल ने आगे कहा, "यह कोई साधारण हत्या का मामला नहीं है। यह मानवता के विरुद्ध अपराध हैं। इसका क्षेत्रफल 56,000 वर्ग मील है। इसमें दो हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। घायलों की संख्या 25,000 से अधिक है।'' भारत से शेख हसीना की मांग कर चुका है बांग्लादेश बता दें कि पिछले साल बांग्लादेश में बड़े स्तर पर शेख हसीना सरकार के खिलाफ आंदोलन हुए थे। पांच अगस्त को हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा तक देना पड़ गया था, जिसके बाद वह भारत भागकर आ गई थीं। इसके बाद, नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हुआ, लेकिन यूनुस सरकार में हिंदुओं के खिलाफ जमकर हिंसा हो रही है। कई हिंदुओं की मौतें हुईं और मंदिरों को भी निशाना बनाया गया। अभी भी बांग्लादेश के हालात बहुत ज्यादा ठीक नहीं हैं। भारत ने भी आधिकारिक रूप से इसको लेकर चिंता जताई है। वहीं, यूनुस सरकार ने भारत को पत्र लिखकर शेख हसीना को वापस भेजने की मांग की है। हालांकि, भारत ने अब तक कोई फैसला नहीं किया है। recent visitors 34

एमपी गजब: थाने में डीजे पर पुलिसकर्मियों ने लगाए ठुमके: टीआई के बर्थडे पर मनाया जश्न; एसपी ने किया लाइन अटैच

MP Gajab: Policemen danced on DJ in police station: Celebrated TI’s birthday; SP attached them to the line पन्ना । जिले में थाने में टीआई की बर्थडे पार्टी का वीडियो रविवार को सामने आया है। इसमें पुलिसकर्मी डीजे की धुन पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी बलवीर सिंह का शनिवार को जन्मदिन था। पार्टी के लिए थाने को सजाया गया था। केक भी काटा गया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी साईं कृष्ण थोटा ने पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने X अकाउंट पर शेयर की है। एसपी ने इस मामले की जांच एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया को सौंपी है। नशे की हालत में ठुमके लगाते नजर आए पुलिसकर्मीवीडियो में पुलिसकर्मी जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यहां तक कुछ पुलिसकर्मी नशे की हालत में भी दिख रहे हैं। एक महिला पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में हाथ में एक बोतल लेकर जश्न मनाती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, महिला ने जो बोतल हाथ में ले रखी है, वह शराब की है या फिर अन्य पेय पदार्थ की है। ये जांच के बाद पता चलेगा। recent visitors 126

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का दिया टारगेट, श्रेयस अय्यर के बाद हार्दिक पंड्या की ताबड़तोड़ पारी

दुबई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-12 में आज भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का टारगेट दिया है. भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. वहीं हार्दिक पंड्या ने 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं हारने वाली टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. मुकाबले में जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी.  भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले पावरप्ले में तीन विकेट गंवाए. भारत को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया. उप-कप्तान शुभमन गिल 2 रन बनाकर तेज गेंदबाज मैट हेनरी की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. फिर छठे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (15) भी पुल शॉट मारने की कोशिश में काइल जेमिसन की गेंद पर विल यंग के हाथों लपके गए. इसके बाद विराट कोहली के रूप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा, जो हेनरी की बॉल पर कैच आउट हुए. कोहली का कैच ग्लेन फिलिप्स में हवा में डाइव मारते हुए लिया. कोहली ने दो चौके की मदद से 11 रन बनाए. इसके बाद अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 98 रनों की पार्टनरशिप हुई. इस दौरान श्रेयस ने 75 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. मौजूदा टूर्नामेंट में श्रेयस ने लगातार दूसरी बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया. पार्टटाइम स्पिनर रचिन रवींद्र ने अक्षर पटेल को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. अक्षर ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. अक्षर के आउट होने के समय भारत का स्कोर चार विकेट पर 128 रन था. यहां से केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर 44 रनों की पार्टनरशिप की. श्रेयस पूरी तरह लय में दिख रहे थे और वो शतक की ओर बढ़ने लगे थे. लेकिन तेज गेंदबाज विलियम ओरोर्के ने उनकी पारी का खात्मा कर दिया. श्रेयस ने चार चौके और दो छक्के की मदद से 98 गेंदों पर 79 रन बनाए. फिर केएल राहुल (23) और रवींद्र जडेजा (16) ने सेट होने के बाद अपने विकेट गंवा दिए. राहुल को मिचेल सेंटनर ने अपनी फिरकी में फंसाया, वहीं जडेजा को मैट हेनरी ने चलता किया. हार्दिक पंड्या ने कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स लगाकर भारतीय टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. हार्दिक ने 4 चौके और दो छक्के की मदद से 45 गेंदों पर 45 रन बनाए. हार्दिक आखिरी ओवर में आउट हुए. हार्दिक के बाद भारत ने मोहम्मद शमी का भी विकेट गंवाया. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए. recent visitors 34

मंत्री टंकराम वर्मा बोले- जनकल्याणकारी और सर्वांगिंग विकास वाला होगा बजट

रायपुर छत्तीसगढ़ में 3 मार्च को साय सरकार अपना दूसरा बजट पेश करने वाली है. इस बार के बजट में प्रदेशवासियों को क्या कुछ राहत मिलने वाली है, इसे लेकर खेल व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि साल 2047 तक देश को विकसित बनाना है. इस बार का बजट जनकल्याणकारी बजट होगा, सर्वांगिंग विकास वाला बजट होगा. उन्होंने राज्य में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और राज्सव को लेकर भी चर्चा की. मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि इस बार बजट में प्रदेशवासियों को राजस्व और खेल में भी कई सारे लाभ मिलेंगे. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी. इसके लिए समिति  अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है. रिपोर्ट तैयार होने पर उसे आगे बढ़ाया जाएगा और फिर खिलाड़ियों को नौकरी मिलेगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव भी मनाएंगे, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान भी करेंगे.   ‘अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन’ वहीं बस्तर में ‘अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन’ का आयोजन हो रहा है. इसे लेकर खेल मंत्री वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को आगे लाने का काम कर रही है. सरकार योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. बस्तर में युवाओं को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बस्तर ओलंपिक में 1 लाख 65 हजार लोगों ने पंजीयन कराया था. बस्तर ओलंपिक हर साल कराया जाएगा. उन्होंने राजस्व से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि राजस्व आम आदमी जुदा विषय है. ढाई करोड़ खसरा है. ऑनलाइन सिस्टम सहित टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहे है. भारतमाला प्रोजेक्ट में किसानों को नहीं मिल रहा मुआवजा छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत कई किसानों को उनकी अधिग्रहित भूमि का अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है. इसे लेकर लल्लूराम डॉट कॉम ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से सीधी बातचीत की है. मुआवजा न मिलने के सवाल पर राजस्व मंत्री ने कहा कि भारतमाला परियोजना बहुत बड़ी परियोजना है. भू अर्जन की प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है. recent visitors 43