मशहूर गायिका कल्पना राघवेंद्र ने नींद की गोलियां खाकर की आत्महत्या की कोशिश

मुंबई एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर और सॉन्गराइटर कल्पना राघवेंद्र को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है. सिंगर ने मंगलवार देर रात को अपने घर में नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल हैदराबाद के प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. सिंगर ने की आत्महत्या की कोशिश न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि कल्पना ने अपने घर पर ही सुसाइड करने की कोशिश की थी. सिंगर की सिक्योरिटी के मुताबिक, उनका घर दो दिनों से खुला नहीं था, जिसके बाद एसोसिएशन के सदस्यों को सूचित किया गया था. रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने कल्पना के बारे में पुलिस को जानकारी दी, तब पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सिंगर के घर में एंट्री की. पुलिस को कल्पना बेहोशी की हालत में मिली थीं, जिसके बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि सिंगर के आत्महत्या की कोशिश करने के पीछे कारण क्या है? हालांकि, केपीएचबी पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है. अब कैसी है सिंगर की हालत? रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सिंगर की हालत अब स्थिर है और वो फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. बताया जा रहा है कि सिंगर ने जब सुसाइड करने की कोशिश की तब उनके पति घर पर नहीं थे, बल्कि वो चेन्नई में थी. मल्टीटेलेंटेड हैं कल्पना राघवेंद्र कल्पना राघवेंद्र एक इंडियन प्लेबैक सिंगर हैं. साउथ म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका बड़ा नाम है. उन्होंने साल 2010 में रियलिटी शो स्टार सिंगर मलयालम जीता था. कल्पना के पिता टी.एस. राघवेंद्र भी एक प्लैबैक सिंगर थे, जिन्होंने मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम किया था. कल्पना की बात करें तो उन्होंने 5 साल की छोटी उम्र में अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था. उन्होंने साल 2013 तक करीब 1,500 ट्रैक रिकॉर्ड कर लिए थे. देश-विदेश में मिलाकर उन्होंने 3000 से ज्यादा स्टेज शो किए हैं. पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया है, जिनमें इलैयाराजा और एआर रहमान जैसे दिग्गज शामिल हैं. कल्पना मल्टीटेलेंटेड हैं. वो सिंगर होने के साथ म्यूजिक कंपोजर, सॉन्ग राइटर और डबिंग आर्टिस्ट भी हैं. वो एक्टिंग में भी कमाल कर चुकी हैं. साल 1986 में वो साउथ सुपरस्टार कमल हासन स्टारर फिल्म 'पुन्नगई मन्नान' में भी एक छोटी सी भूमिका में दिखाई दी थीं. कल्पना बिग बॉस तेलुगू के पहले सीजन की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं. recent visitors 50

शार्प ने भारतीय बाजार में अपने AC को लॉन्च किया, 32,499 रुपये से शुरू है कीमत, मिलेंगे खास फीचर्स

Sharp ने भारतीय बाजार में अपनी नई AC सीरीज को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने तीन Reiryou, Seiyro और Plasma Chill सीरीज को लॉन्च किया है, जो आकर्षक कीमत पर आती हैं. कंपनी का कहना है कि ये नई सीरीज बेहतर कूलिंग के साथ ही बिजली भी बचाएगी. इसमें एडवांस फिल्टर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से यूजर्स को साफ हवा मिलेगी. लेटेस्ट AC में कंपनी ने 7 स्टेज फिल्टरेशन, 7-in-1 कन्वर्टिबल फंक्शन, सेल्फ डायग्नोसिस और सेल्फ क्लिनिंग टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलेंगे. यानी इसमें कन्फर्ट, हेल्थ और कन्वीनियंस का कैम्बो मिलता है. क्या है Sharp AC में खास? कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में कई कैपेसिटी ऑप्शन दिए हैं, जो अलग-अलग साइज के कमरों के लिए परफेक्ट हैं. कंपनी का कहना है कि उसके नए प्रोडक्ट्स में टेक्नोलॉजी के साथ इनोवेशन को ब्लेंड करना उनका कमिटमेंट दिखता है, जिससे कंज्यूमर्स को बेहतर प्रोडक्ट्स मिलेंगे. Reiryou सीरीज में कंपनी ने परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी पर फोकस किया है. इसमें आपको 1.5 टन और 2 टन की क्षमता के AC मिलते हैं, जो 5000W से 6270W की कूलिंग कैपेसिटी के साथ आते हैं. आपको 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग का भी विकल्प मिलेगा. इस सीरीज के साथ कंपनी 7 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी ऑफर करेगी. इसमें 7-in-1 कन्वर्टिबल 4 वे स्विंग मिलेगा. ब्रांड की मानें, तो ये AC 58 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में काम कर सकते हैं. Seiryo सीरीज में आपको 1 टन और 1.5 टन की क्षमता वाले AC का विकल्प मिलेगा. इस सीरीज में कंपनी ने एडवांस कूलिंग और रोजमर्रा के कम्फर्ट पर फोकस रखा है. इसमें भी आपको 3-स्टार और 5-स्टार का विकल्प मिलेगा. इसके अलावा कंपनी ने Plasma Chill सीरीज को लॉन्च किया है. इस सीरीज में आपको 1 टन से 1.5 टन के 3-स्टार AC मिलेंगे. कितनी है कीमत ये सभी AC टर्बो मोड, गोल्ड फिन कोटिंग, सेल्फ क्लीनिंग टेक्नोलॉजी, रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्शन, हिडेन डिस्प्ले, हाई एम्बिएंट कूलिंग, ऑटो रिस्टार्ट, सेल्फ डायग्नॉसिस जैसे कई फीचर्स मिलते हैं. Reiryou की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है. वहीं Seriyo सीरीज की कीमत 32,499 रुपये और Plasma Chill की कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है. इन सभी को आप प्रमुख रिटेल शॉप से खरीद पाएंगे.   recent visitors 60

जल्द विवाह के लिए होलिका दहन की आग में डाले ये पांच चीजें

हिंदू धर्म में हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है. होली के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है. मान्यता है कि होलिका दहन के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन की सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं. साथ ही इस दिन होलिका की आग पांच चीजें डालने से जल्द विवाह के योग बनते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये पांच चीजें कौनसी हैं. इस साल कब है होलिका दहन? इस साल फाल्गुल माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 पर हो जाएगी. वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा. इसके अगले दिन यानी 14 मार्च को होली खेली जाएगी. हवन सामग्री में घी अगर विवाह में अड़चने आ रही हैं, तो होलिका दहन के समय हवन सामग्री में घी मिलाकरआग में डालें . हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि ऐसा करने से विवाह की अड़चने समाप्त होती हैं. साथ ही विवाह के योग जल्दी बनते हैं. पांच हल्दी की गांठे अगर विवाह में देरी हो रही है, तो पांच हल्दी की गांठे लें. गांठे लेकर होलिका दहन के समय परिक्रमा करें. फिर वो हल्दी की गांठे होलिका की जलती हुई अग्नी में डाल दें. ऐसा करने विवाह में आ रहीं समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही जल्द विवाह के योग बनते हैं. नारियल का गोला होलिका दहन के समय नारियल के गोले को कलावे से बांधकर सिर पर सात बार घुमाकर होलिका की आग में डाल दें. ऐसा करने से विवाह जल्दी होता है. घी में भिगोई हुईं 108 बातियां होलिका दहन के समय घी में भिगोई हुईं 108 बातियों को होलिका की आग में डाल दें. इससे विवाह में आ रही सारी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं. सुपारी अगर आपके विवाह में देरी हो रही है, तो होलिका दहन के समय सुपारी आग में डाल दें. ऐसा करने से भी विवाह में आ रही परेशानियां दूर होती हैं और जल्द विवाह के योग बनते हैं. recent visitors 56

मायावती ने ट्वीट कर दी जानकारी, मायावती के भाई आनंद कुमार अब सिर्फ उपाध्यक्ष के पद पर काम करेंगे

नई दिल्ली बसपा प्रमुख मायावती के भाई आनंद कुमार पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर नहीं रहेंगे। उन्हें इसी सप्ताह यह जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन मायावती ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अब वह सिर्फ उपाध्यक्ष के पद पर काम करेंगे। मायावती ने कहा कि आनंद कुमार ने ही एक पद पर ही काम करने की इच्छा जाहिर की, जिसका स्वागत है। मायावती ने एक्स पर लिखा, 'काफी लम्बे समय से निस्वार्थ सेवा व समर्पण के साथ कार्यरत बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द कुमार को अभी हाल ही में नेशनल कोआर्डिनेटर भी बनाया गया था। उन्होंने पार्टी व मूवमेन्ट के हित के मद्देनज़र एक पद पर रहकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका स्वागत है।' इसके आगे मायावती लिखती हैं, 'आनन्द कुमार पहले की ही तरह बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए सीधे मेरे दिशा-निर्देशन में पूर्ववत अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते रहेंगे। और अब उनकी जगह यूपी के ज़िला सहारनपुर निवासी रणधीर बेनीवाल को नेशनल कोआर्डिनेटर की नई ज़िम्मेदारी दी गई है। इस प्रकार, अब रामजी गौतम व रणधीर बेनीवाल ये दोनों बीएसपी नेशनल कोआर्डिनेटर के रूप में सीधे तौर पर मेरे दिशा-निर्देशन में देश के विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारियों को संभालेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि ये लोग पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।' इस तरह मायावती ने तीन दिन के अंदर ही अपना फैसला बदल लिया है। रविवार को ही आनंद कुमार को नेशनल कॉर्डिनेटर घोषित किया गया था। आकाश आनंद को लेकर मायावती के फैसले ने बसपा के भीतर भी लोगों को चौंकाया है। मायावती ने भतीजे को दो बार अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किया, लेकिन रविवार को उन्हें नेशनल कॉर्डिनेटर के पद से हटा दिया। यही नहीं फिर उन्होंने सोमवार को ऐलान कर दिया कि आकाश आनंद को पार्टी से ही निकाला जाता है। मायावती ने यह भी कहा कि आकाश आनंद ने प्रायश्चित नहीं किया बल्कि अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ की तरह ही अहंकार दिखाया। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद ने अपने ससुर के साथ मिलकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लिया। इसलिए उन्हें पार्टी से ही बाहर का रास्ता दिखाया जाता है। recent visitors 135

दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल का संन्यास का फैसला

चेन्नई भारत के महान टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने बुधवार को घोषणा की कि चेन्नई में इस महीने के आखिर में डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट पेशेवर खिलाड़ी के रूप में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) टूर्नामेंट 25 से 30 मार्च तक खेला जायेगा। 42 वर्ष के शरत कमल ने कहा, ‘‘मैने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट चेन्नई में खेला था और आखिरी भी चेन्नई में ही खेलूंगा। यह पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर मेरा आखिरी टूर्नामेंट होगा।’ शरत ने राष्ट्रमंडल खेलों में छह स्वर्ण पदक जीते हैं जबकि एशियाई खेलों में दो कांस्य अपने नाम किये। पिछले साल पेरिस में पांचवां और आखिरी ओलंपिक खेलने वाले इस दिग्गज ने कहा, ‘‘मैने राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में पदक जीते हैं। ओलंपिक पदक मैं नहीं जीत सका।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि मैं आने वाली युवा प्रतिभाओं के जरिये अपना सपना पूरा कर सकूंगा।’’   recent visitors 47

आत्मविश्वास को कमजोर कर देती हैं ये आदतें

हर इंसान में सेल्फ कॉन्फिडेंस का होना जरूरी है। ये एक ऐसी जरूरी चीज है जिसके बल पर वो दुनिया में कुछ भी हासिल कर सकता है। जिस इंसान में सेल्फ कॉन्फिडेंस की कमी होती है वो ज्यादातर सक्सेज नहीं पाते। अगर आपके अंदर भी सेल्फ कॉन्फिडेंस की कमी रहती है तो जरा इन 5 आदतों पर गौर करें। अगर ये आदते आपकी लाइफ का हिस्सा हैं तो फौरन इन्हें दूर कर दें। तभी आत्मविश्वास बढ़ पाएगा। खुद के बारे में निगेटिव सोचना अगर आप खुद के बारे में हमेशा निगेटिव बातें बोलते और सोचते हैं। खुद की कमियां निकालते हैं तो इससे आपकी सेल्फ एस्टीम प्रभावित होती है। और आपके अंदर का आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है। आपको खुद पर विश्वास नहीं रहता कि कोई काम आप अकेले कर सकते हैं। इसलिए सेल्फ वैल्यूएशन करने और खुद को क्रिटिसाइज करने के बीच का फर्क समझकर निगेटिव सोचना बंद करें। हमेशा परफेक्ट बनने की चाह किसी भी काम में परफेक्शन अच्छी बात है लेकिन यहीं परफेक्शन की चाह कई बार आत्मविश्वास को कमजोर कर देती है। क्योंकि जरा सी कमी भी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और कई बार सेल्फ कॉन्फिडेंस पर निगेटिव असर पड़ता है। दूसरों से तुलना दूसरों से तुलना करना अगर आदत बन जाती है तो खुद में केवल कमियां ही कमियां नजर आती हैं। जिसकी वजह से आत्मविश्वास कमजोर होता है। नए चैलेंज एक्सेप्ट ना करना अगर आप लाइफ में आने वाले नए चैलेंज को एक्सेप्ट नहीं करते हैं तो ये आपकी ग्रोथ को रोक सकती है। क्योंकि मन में बात आती है कि मुझसे ये काम नहीं होगा, जो कि पूरी तरह से कमजोर आत्मविश्वास की निशानी है। खुद को जिम्मेदार ठहराना लाइफ में और अपने आसपास आपसे जुड़े लोगों के जीवन में हो रही किसी भी समस्या के लिए अगर आप खुद को जिम्मेदार ठहराते हैं, तो ये सेल्फ कॉन्फिडेंस को कमजोर बना देती है। recent visitors 52

चैंपियंस ट्रॉफी में उमरजई के ऑलराउंड प्रदर्शन से नंबर 1 ऑलराउंडर बने, गिल शीर्ष वनडे बल्लेबाज बने रहे

दुबई अफगानिस्तान के उभरते सितारे अजमतुल्लाह उमरजई ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अपने शानदार अभियान का समापन आईसीसी वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचकर किया है। महज 25 साल की उम्र में उमरजई ने अपने ही साथी अनुभवी मोहम्मद नबी को पछाड़कर नंबर 1 स्थान हासिल किया है, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है। चैंपियंस ट्रॉफी में उमरजई के ऑलराउंड प्रदर्शन, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ पहला पांच विकेट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक महत्वपूर्ण अर्धशतक शामिल है, ने उन्हें करियर के सर्वोच्च 296 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंचा दिया। उनका प्रभाव ऑलराउंडर चार्ट तक ही सीमित नहीं था – उन्होंने टूर्नामेंट में 126 रन बनाकर बल्लेबाजी रैंकिंग में भी 12 पायदान की छलांग लगाई और 24वें स्थान पर पहुंच गए। भारत के अक्षर पटेल ऑलराउंडर श्रेणी में एक और उल्लेखनीय सुधार करते हुए 17 पायदान की छलांग लगाकर 13वें स्थान पर पहुंच गए, जिन्होंने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 194 रेटिंग अंक दर्ज किए। भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 पर बने हुए हैं, जबकि उनके साथी विराट कोहली दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईसीसी रैंकिंग के नवीनतम अपडेट में बल्लेबाजों के बीच भी महत्वपूर्ण बदलाव देखा गया। लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ सनसनीखेज 177 रन बनाने वाले अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 13 पायदान चढ़कर शीर्ष 10 में 10वें स्थान (676 रेटिंग अंक) पर पहुंच गए। एक अन्य हाई प्रोफाइल दिग्गज कीवी केन विलियमसन ने भी आठ पायदान चढ़कर 29वें स्थान पर जगह बनाई। गेंदबाजी विभाग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वे तीन पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान (649 रेटिंग अंक) पर पहुंच गए हैं। वे केवल श्रीलंका के महेश थीक्षाना और दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज से पीछे हैं। भारत के मोहम्मद शमी ने भी अपना प्रदर्शन जारी रखा है। वे तीन पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के मार्को जेनसन (नौ पायदान ऊपर 18वें स्थान पर) और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर (13 पायदान ऊपर 19वें स्थान पर) ने भी लंबी छलांग लगाई है।   recent visitors 67