Friday, July 10, 2026 4:00 pm

राजस्थान राज्य मानवधिकार आयोग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय इंटर्नशिप का हुआ समापन

जयपुर, विधि विद्यार्थियों के लिए राजस्थान राज्य मानव मानवाधिकार आयोग द्वारा 12 फरवरी से प्रारम्भ 15 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का बुधवार को शासन सचिवालय में समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता आयोग के सदस्य न्यायाधिपति रामचंद्र सिंह झाला ने की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य श्री अशोक कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस श्री सुष्मित विश्वास, रजिस्ट्रार श्री संजय कुमार उपस्थित रहे। न्यायाधिपति श्री झाला ने इस अवसर पर मौजूद विधि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि के वि‌द्यार्थी जब वकील बनें तो गरीबों की सेवा को प्राथमिकता दें व जीवन में बड़े लक्ष्य और उद्देश्य को लेकर चलना चाहिए। जस्टिस झाला ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए एडीजी और उनकी टीम को बधाई दी तथा प्रतिभागियों का धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री सुष्मित विश्वास ने विधि वि‌द्यार्थियों को संबोधित करते हुए जेल में विचाराधीन एवं सजा काट रहे कैदियों के साथ जातिगत आधार पर हो रहे असमान व्यवहार एवं कार्य विभाजन की अमानवीयता को रोकने के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा दिए गए निर्णय की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तरीय इंटर्नशिप कार्यक्रम 12 फरवरी से 5 मार्च तक चला। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा राज्यों के विभिन्न विश्ववि‌द्यालय व महाविद्यालयों के विधि संकाय के विधि विद्यार्थी शामिल हुए। इन्हें आयोग के निर्धारित मापदंड के आधार पर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाया गया। इंटर्नशिप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फॉरेंसिक साइंस, क्रिमिनल जस्टिस, एंटी डोपिंग, साइबर क्राइम, मानसिक स्वास्थ्य आदि विभिन्न समसामयिक विषयों को शामिल किया गया। कुल 32 विषय विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए जिसमें विशेष उल्लेखनीय है कि भारत के दो रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले सामाजिक कार्यकता श्रीमती अरुणा रॉय ने सूचना का अधिकार, मनरेगा आदि विषयों पर एवं श्री बेजवाड़ा विल्सन ने मैनुअल स्कैवेंजिंग पर व्याख्यान दिये। समापन कार्यक्रम में इंटर्नशिप में आये विद्यार्थियों को तीन ग्रुप में विभाजित कर उनसे अलग – अलग विषयों पर प्रोजेक्ट प्रेजेन्टेशन लिया गया और उनमें से विजेता का चयन भी किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग के सदस्य न्यायाधिपति श्री आर सी झाला ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए तथा शामिल सभी विधि के वि‌द्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए।   कार्यक्रम को कार्डिनेट एवं संचालन डॉ संध्या यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आयोग के द्वारा किया गया। recent visitors 43

सिंगरौली में आया सामनेहनी ट्रैप जैसा मामला

सिंगरौली सिंगरौली हनी ट्रैप जैसा मामला आया सामने , महिला ने पहले सरपंच से की मीठी-मीठी बात एवं बाद में सहमत से बनाया शारीरिक संबंध,अगले ही दिन महिला ने सरपंच से मांगे 10 लाख रुपए,महिला ने रुपए न देने पर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर मामलों में फसाने की दी धमकी,सरपंच पहुंचा सरई थाने, दर्ज कराई शिकायत,मुख्य महिला आरोपी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार,सरई थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई recent visitors 22

9 मार्च की रात पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, 10, 11, 12 मार्च को दोबारा भयंकर बारिश और बर्फबारी

नई दिल्ली देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्यों—हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते दिल्ली-NCR समेत कई मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं। इस ठंड ने मार्च में भी जनवरी जैसी ठिठुरन लौटा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ जल्द सक्रिय होने वाला है, जिससे मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि दिल्ली-NCR समेत देशभर में आगे कैसा रहेगा मौसम?   पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 13 दिनों से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 9 मार्च तक यही स्थिति बनी रहेगी, लेकिन 9 मार्च की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 10 से 12 मार्च के बीच पहाड़ी राज्यों में दोबारा बारिश और बर्फबारी की संभावना है। गर्मी और ठंड के बीच बंटा देश महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, कोंकण और कर्नाटक में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जहां पारा 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। दूसरी ओर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंडी हवाओं का असर बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश में स्थिति और गंभीर हो गई है, जहां 500 से अधिक सड़कें और बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। IMD के अनुसार, 9 मार्च के बाद उत्तर-पश्चिमी राज्यों—दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 10 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिर से बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी। मौसम के इस बदलाव के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।   recent visitors 35

अरविन्द केजरीवाल के काफिले का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल, दिख रहा ट्रंप से भी बड़ा सुरक्षा घेरा: स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के करीब एक महीने बाद अरविंद केजरीवाल 'मन की शांति' की तलाश में विपश्यना के लिए पंजाब पहुंचे हैं।  वह अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पंजाब के होशियारपुर पहुंचे। वह होशियारपुर से लगभग 11 किलोमीटर दूर आनंदगढ़ गांव में स्थित धम्म धजा विपश्यना केंद्र में 10 दिन तक रहेंगे। इस बीच अरविंद केजरीवाल के काफिले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कभी वीआईपी कल्चर की खिलाफत करने वाले अरविंद केजरीवाल जब पंजाब पहुंचे तो उनके आगे पीछे गाड़ियों का लंबा काफिला दिखा। लाल-नीली बत्तियों वाली कई गाड़ियां आगे पीछे थीं। पूर्व मुख्यमंत्री के इस काफिले के वीडियो के साथ के साथ लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। 'आप' की बागी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी वीडियो शेयर करते हुए केजरीवाल पर तंज कसा और कहा कि उनका काफिला ट्रंप से भी बड़ा है। स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखा, 'जिस पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उससे इतना डर लगता है केजरीवाल जी को? सारी दुनिया को वीआईपी कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज खुद डोनाल्ड ट्रंप से भी बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं। गजब ही है… कैसे पंजाब जैसे महान सूबे को सबने अपने ऐश आराम के साधन निकालने का जरिया बना लिया है।' गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को जेड कैटिगरी की सुरक्षा प्राप्त है। भाजपा ने भी साधा निशाना केजरीवाल के काफिले को लेकर भाजपा नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी तंज कसा। सिरसा ने कहा, 'कल अरविंद केजरीवाल विपश्यना के लिए पंजाब पहुंच गए। नजारा देखने वाला था। 50 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला था। 2-2 करोड़ की गाड़ियां थीं। 100 से ज्यादा पुलिस कमांडो चल रहे थे। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां थीं। और ये शांति लेने गए थे, कैसी शांति है जिसके लिए पंजाब के लोगों के खजाने से लाखों रुपया उड़ाया जा रहा है। कैसी शांति है जिसके लिए सारे होशियारपुर को जगाया जा रहा है। ये कैसी शांति है जिसके लिए 100 कमांडो सुरक्षा में निकले हैं। केजरीवाल वह मसीहा हैं जो वैगनार में निकले थे और जैसे ही सत्ता मिली अपना असली रंग दिखाया। अब विपश्यना के लिए भी उनको 100 कमांडो चाहिए। 50 गाड़ियों का काफिला चाहिए।' केजरीवाल विपश्यना सत्र में पहले भी शामिल होते रहे हैं। इससे पहले वह जयपुर, नागपुर, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के पास धर्मकोट और बेंगलुरु सहित कई स्थानों पर जा चुके हैं। यह दूसरी बार है जब केजरीवाल विपश्यना सत्र के लिए आनंदगढ़ आए हैं। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2023 में 10 दिवसीय सत्र में भाग लिया था। recent visitors 60

International Women’s Day 2025 : क्या है वुमन डे का इतिहास? जानें इसे जुड़ी खास बातें

international womens day 2025 history significance and this year theme know here हर साल 8 मार्च को international womens day 2025 मनाया जाता है. जिसे हमेशा अलग-अलग थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है. आइए आर्टिकल में जानते हैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के शुरुआत कब और कैसे हुई, साथ ही इस साल की थाम के बारे में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. आजकल महिलाएं घरेलू कामों के अलावा भी अलग-अलग क्षेत्रों में अपने कौशल का प्रदर्शन करती हैं. ऐसे में इस दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मानित करने का अवसर होता है. इस दिन का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और समानता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है. ऑफिस, कॉलेज और कई जगहों पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को सेलिब्रेट किया जाता है. इसकी शुरुआत के पीछे की कहानी के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा. हर साल महिला दिवस को एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में इसका इतिहास और इस साल की थीम के बारे में. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास1908 में न्यूयॉर्क शहर में महिलाएं बेहतर कार्य स्थितियों, मतदान अधिकार और समान वेतन के लिए सड़कों पर परेड निकाली थी. 1910 में कोपेनहेगन में एक अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन आयोजित किया गया, जहां क्लारा जेटकिन ने महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा. पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 19 मार्च 1911 में ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और डेनमार्क में मनाया गया था. बाद में महिला दिवस की तारीख को बदलकर 8 मार्च कर दिया गया. तब से महिला दिवस पूरी दुनिया में 8 मार्च को ही मनाया जा रहा है. 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दी थी. तब से हर साल इसे एक थीम का मनाया जाता है. पहले महिलाओं को समाज में एक सीमित दायरे में रखा जाता था, लेकिन समय के साथ उनकी स्थिति में सुधार हुआ है. आज महिलाएं न केवल घर के कार्यों को संभालती हैं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से सफलता की मिसाल भी प्रस्तुत कर रही हैं. आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं, लेकिन फिर भी महिलाओं को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. भेदभाव और घरेलू हिंसा जैसी की समस्याएं आज भी महिलाओं की जिंदगी का हिस्सा है. इस दिन का उद्देश्य इन समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाना और समानता की दिशा में कदम बढ़ाना है. क्या है इस साल की थीम?इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार, समानता. सशक्तिकरण.” है. इस थीम का मतलब सभी महिलाओं के लिए सम्मान, अधिकार, शक्ति और अवसरों से उनके भविष्य को बेहतर बनाना है. इस दिन को मनाने का मतलब सिर्फ ये नहीं है कि हम महिलाओं की सराहना करें, बल्कियह भी है कि हम उन्हें सशक्त बनाने के लिए काम करें. महिलाओं के लिएसम्मान,अवसर, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इस दिशा में पॉजिटिव बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है. Read more : बजट सत्र से पहले कांग्रेस बना रही रणनीति, बेरोजगारी महंगाई जैसे मुद्दों पर घेरेंगे, 9 मार्च को बैठक recent visitors 107

बेखौफ क्रिकेट खेलने लेकिन शांत बने रहने से टी20 में सफलता मिली : रहाणे

मुंबई कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू टी20 में मिली सफलता का श्रेय शांत रहते हुए बेखौफ क्रिकेट खेलने को दिया। रहाणे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सत्र में 164.56 की स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाये जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलते हुए भी कामयाबी हासिल की थी। स्किलहब आनलाइन गेम्स फेडरेशन के ब्रांड दूत रहाणे ने यहां मंगलवार को कहा, ‘‘मैं हमेशा पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने की सोचता था। पिछले दो तीन साल से हालांकि मैने आजादी के साथ बेखौफ क्रिकेट खेलने पर जोर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं यही करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन अपनी प्रक्रिया भी नहीं छोड़ी है। अपने स्वाभाविक खेल को बरकरार रखा है।सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेरा प्रदर्शन अच्छा था जिससे काफी आत्मविश्वास मिला।’’ रहाणे ने कहा, ‘‘यह अपने खेल पर भरोसा करके वर्तमान में रहने और शांतचित्त रहने के बारे में है। मैने हमेशा अपने खेल में सुधार और उसका पूरा मजा लेने पर जोर दिया।’’ चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया पर चार विकेट से मिली जीत के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि भारत फाइनल में पहुंच गया है। मैं टीम को बधाई देता हूं और मुझे यकीन है कि वे फाइनल में अच्छा खेलेंगे। अतीत को भुलाकर वर्तमान पर फोकस करते हुए ही भारत ने आस्ट्रेलिया को हराया।’’   recent visitors 53

सेहत में जबरदस्त सुधार के लिए रोज खाएं एक कीवी

क्या आप जानते हैं कि कीवी विटामिन-सी का पावरहाउस है। यह छोटा, स्वादिष्ट फल पोषक तत्वों से भरा होता है, जिसे रोज खाने से आपकी सेहत में कई सुधार देखने को मिलेंगे। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के, विटामिन-ई, फोलेट, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व कूट-कूटकर भरे होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना एक कीवी खाना शुरू कर दें, तो आपके शरीर में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि रोज एक कीवी खाने के फायदे । इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है कीवी में विटामिन-सी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। विटामिन-सी शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जो इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। रोजाना एक कीवी खाने से सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी समस्याओं से बचाव होता है। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है कीवी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों की गतिविधि को बेहतर तरीके से चलाने में मदद करता है। कीवी में मौजूद एक्टिनिडिन एंजाइम प्रोटीन को पचाने में मदद करता है, जिससे पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं। दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद कीवी में पोटैशियम और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा, कीवी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी सहायक होते हैं। त्वचा के लिए गुणकारी कीवी में विटामिन-सी और विटामिन-ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये तत्व त्वचा को निखारने, झुर्रियों को कम करने और त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखने में मदद करते हैं। कीवी खाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करता है। नींद की गुणवत्ता में सुधार कीवी में सेरोटोनिन पाया जाता है, जो नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोजाना सोने से पहले एक कीवी खाने से नींद अच्छी आती है और नींद न आने की समस्या दूर होती है। आंखों के लिए लाभदायक कीवी में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये तत्व आंखों को मोतियाबिंद और उम्र से जुड़ी आंखों की परेशानियों से बचाने में मदद करते हैं। वजन घटाने में सहायक कीवी में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो वजन घटाने में मदद करता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की इच्छा को कम करता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा फल है। हड्डियों को मजबूत बनाता है कीवी में विटामिन-के और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव करता है। तनाव कम करने में मददगार कीवी में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स तनाव को कम करने में मदद करते हैं। यह मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाता है और मूड को अच्छा रखता है। recent visitors 51