भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025: दोनों टीमें अपने-अपने प्लेइंग-11 में नहीं करेगी कोई बदलाव !

दुबई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में आज भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दोनों टीमें अपने-अपने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करेगी। हालांकि, मैट हेनरी की फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं है। वह सेमीफाइनल मैच के दौरान चोटिल हुए थे और अगर वह नहीं खेलते हैं तो झटका होगा। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने उनके फाइनल तक फिट होने की उम्मीद जताई थी। इसके अलावा दोनों टीमों ने इस पूरे टूर्नामेंट में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किए। यही इन दोनों टीमों की मजबूती रही। अपने कोर को इन दोनों टीमों ने बनाए रखा। भारत अब तक टूर्नामेंट में अजेय है, जबकि न्यूजीलैंड को इस टूर्नामेंट में एकमात्र हार टीम इंडिया से ग्रुप स्टेज में मिली थी। दोनों की गेंदबाजी में एक जैसा दम भारत ने शुरुआती दो मैचों में हार्दिक पांड्या समेत तीन तेज गेंदबाज खिलाए थे। बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ हर्षित राणा को शामिल किया गया था। हालांकि, कीवियों के खिलाफ ग्रुप मैच में हर्षित की जगह वरुण चक्रवर्ती की एंट्री हुई और भारत चार स्पिनरों के साथ उतरा। यह पैंतरा काम आया और भारत की गेंदबाजी बेहद घातक दिखी है। टीम इंडिया पिछले दो मैचों में इसी रणनीति के साथ उतरा है और फाइनल में भी इसे ही बरकरार रखा जा सकता है। वहीं, न्यूजीलैंड के पास भी बैलेंस्ड प्लेइंग-11 है। उनकी टीम में तीन स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज हैं। खास बात तो यह है कि भारत की तरह उनके तीनों स्पिनर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड की गेंदबाजी बिल्कुल बराबर है और फाइनल में भी कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। विकेट की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों की संभावित प्लेइंग-11 के गेंदबाजों ने कुल मिलाकर 33-33 विकेट लिए हैं। बल्लेबाजी में विराट-रोहित कीवियों पर भारी हालांकि, बल्लेबाजी में केन विलियम्सन और रचिन रवींद्र को छोड़कर कोई कीवी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका है। लाथम-विल यंग ने शतक जरूर लगाया है, लेकिन कंसिस्टेंट नहीं रहे हैं। वहीं, भारत के पास मौजूदा समय के दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा का अगर बल्ला चलता है तो ये किसी भी टीम के लिए खतरा बन सकते हैं। आंकड़ों की बात करें तो रोहित और विराट के वनडे रन को मिला दें तो 25272 रन बनते हैं। वहीं, पूरे न्यूजीलैंड के स्क्वॉड को मिलाकर भी वनडे में 21963 रन बनते हैं। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी मजबूत है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने भी अच्छा योगदान दिया है। वहीं, केएल राहुल ने परिस्थितियों के मुताबिक बेहतरीन खेल दिखाया है और मैच विनर बनकर सामने आए हैं। ऐसे में फाइनल में  हजारों भारतीय दर्शकों के सामने न्यूजीलैंड के लिए भारत से पार पाना आसान नहीं होगा।   recent visitors 40

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में 10 मार्च को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला का आयोजन

कवर्धा, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कवर्धा में नेशनल अप्रेंटिस प्रमोशन योजना के तहत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 10 मार्च, सोमवार को प्रातः 09:30 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सरोदा बांध रोड, ग्राम तारो (खैरबना), कवर्धा में आयोजित होगा। यह मेला आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान कर सकता है । इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठानों को अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित किया गया है। जिले के समस्त शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यह मेला युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं से इसमें शामिल होने की अपील की है। recent visitors 23

सोनू सूद की फिल्म फ़तेह जियो हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद निर्देशित पहली फिल्म ‘फतेह’ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म फतेह एक्शन से भरपूर थ्रिलर साइबरक्राइम की खतरनाक दुनिया को उजागर करती है।इस फिल्म में सोनू सूद मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, जैकलीन फर्नांडीज और विजय राज ने भी अहम किरदार निभाया है।इस फिल्म  का निर्देशन सोनू सूद ने किया है और इसे शक्ति सागर प्रोडक्शंूस एवं ज़ी स्टू डियोज के बैनर तले सोनाली सूद और उमेश केआर बंसल ने बनाया है। सोनू सूद ने कहा, फतेह में काम करना और निर्देशन करना मेरे लिए एक अनोखा अनुभव रहा। यह एक चुनौती भी थी और रोमांच भी। मुझे हमेशा से एक्शन पसंद रहा है और यह देखकर खुशी होती है कि मेरे प्रशंसकों को भी उतना ही मजा आता है। इस फिल्म के जरिए हमने एक्शन को नए स्तर पर ले जाने की कोशिश की है। फतेह सिर्फ साइबरक्राइम के बारे में नहीं है, बल्कि यह जोश, जुनून और न्याय की लड़ाई की कहानी है। अभिनय और निर्देशन दोनों के बीच संतुलन बनाए रखना एक सीखने वाला अनुभव था। लेकिन मेरी पूरी टीम की मेहनत ने इसे आसान बना दिया। मैं उत्साहित हूं कि अब दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे और हमारी मेहनत को महसूस करेंगे। फिल्म फतेह में खुशी शर्मा का अहम किरदार निभाने वाली जैकलीन फर्नांडीज ने कहा, फतेह में काम करना मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा। आज साइबरक्राइम पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है और इस पर जागरूकता बढ़ाने की ज़रूरत है। सोनू सूद एक सच्चे कलाकार और बेहतरीन निर्देशक हैं। उन्होंने एक मजबूत टीम बनाई, जिसने इस फिल्म को असली रूप दिया। इसकी कहानी, एक्शन और जज़्बात दर्शकों को बेहद पसंद आएंगे। मैं दर्शकों के जियोहॉटस्टार पर इस फिल्म को देखने और हमारे इस सफर का हिस्सा बनने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।   recent visitors 57

भारतीय टीम तीसरी बार बहुप्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल में 2013 के इतिहास को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगा

दुबई दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में 2013 की जीत के इतिहास को दाेहराने के इरादे से न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम तीसरी बार बहुप्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची है जहां उन्हे मजबूत न्यूजीलैंड से मुकाबला करना है जो अपने पहले खिताब के लिये एड़ी चोटी का जोर लगाने को तैयार है। न्यूजीलैंड विश्व क्रिकेट में लगातार एक ताकत रहा है, जिसने हाल के टूर्नामेंटों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “वे (न्यूजीलैंड) बहुत अच्छी टीम हैं। मैं उन्हें करीब से देख रहा हूं और वे असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी खेल शैली काबिल ए तारीफ है। हालांकि जैसा कि इतिहास ने दिखाया है, फाइनल अप्रत्याशित हो सकते हैं। भारत इस प्रतियोगिता में प्रमुख खिलाड़ियों के असाधारण प्रदर्शन से मजबूत होकर उतरेगा।” दबाव वाले मैचों में अपने कौशल के लिए प्रसिद्ध विराट कोहली ने एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बल्लेबाजी का महारथी अकेले आईसीसी नॉकआउट इवेंट में एक हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी मैच जिताऊ पारी ने उनकी चेज मास्टर के रूप में प्रतिष्ठा को फिर से पुख्ता किया। केएल राहुल ने निचले क्रम में महत्वपूर्ण रन बनाए हैं। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी नाबाद 42 रनों की पारी और बांग्लादेश के खिलाफ एक महत्वपूर्ण प्रदर्शन ने टीम के लिए उनके महत्व को और मजबूत किया है। बल्ले और दस्ताने दोनों से, राहुल भारतीय अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुये हैं। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की ताकत रचिन रवींद्र और केन विलियमसन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें ग्लेन फिलिप्स मध्य क्रम में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रवींद्र के सभी पांच वनडे शतक आईसीसी इवेंट्स में आए हैं। अगर वह चले तो न्यूजीलैंड भारत को एक बड़ी चुनौती पेश कर सकता है। मोहम्मद शमी की अगुवाई वाली भारत की गेंदबाजी इकाई मजबूत रही है। भारत के दूसरे किंग कहे जाने वाले शमी इस टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल को बदलने वाले प्रदर्शन सहित उनके घातक स्पेल ने भारत के फाइनल तक पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वरुण चक्रवर्ती की अगुआई में स्पिन विभाग से भी अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। हालांकि, न्यूजीलैंड के पास गेंदबाजी विभाग में कई बेजोड़ गेंदबाज है, जिसमें मैट हेनरी, माइकल ब्रेसवेल और विलियम ओ'रूर्के की भूमिका अहम साबित हो सकती है। कप्तान मिशेल सेंटनर का नेतृत्व और दबाव में संयम कीवियों के लिए महत्वपूर्ण होगा। भारत, तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है, जो 2013 की जीत को दोहराने और अपने इतिहास में एक और आईसीसी खिताब जोड़ने के लिए उत्सुक होगी। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड, जिसने अपने पिछले चार आईसीसी फाइनल गंवाए हैं, इस टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला तोड़ने और 2000 की जीत के गौरव को फिर से हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित होगा। अब तक के सबसे ऊंचे दांव के साथ, क्रिकेट की दुनिया इस रविवार को दुबई में एक रोमांचक मुकाबले का इंतजार कर रही है। क्या भारत अपना दबदबा मजबूत करेगा, या न्यूजीलैंड ऐतिहासिक बदलाव की पटकथा लिखेगा। वर्चस्व की लड़ाई के रूप में सभी की निगाहें ग्रैंड फिनाले पर होंगी। टीमें : भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत, रविंद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी। मैच का समय : दोपहर 2.30 से।   recent visitors 61

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में बादल छाए रहने की संभावना, बारिश डालेगी खलल?, जानें मौसम का हाल

दुबई भारत इस मैच में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगै, लेकिन कीवी टीम को भी कम नहीं आंका जा सकता। दुबई में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने चार में से तीन मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है और इसमें विराट कोहली तथा श्रेयस अय्यर का योगदान अहम रहा है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रविवार को दुबई में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले के लिए तैयार हैं। यह 2000 में आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट के खिताबी मैच का रिकैप है जिसमें दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने थीं। 25 साल बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड से पिछला हिसाब चुकता करने उतरेगी। दोनों टीमों में कई सुपरस्टार खिलाड़ी मौजूद हैं और भारत और न्यूजीलैंड बराबरी पर ही दिख रही हैं। प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा भारत भारत इस मैच में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगै, लेकिन कीवी टीम को भी कम नहीं आंका जा सकता। दुबई में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने चार में से तीन मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है और इसमें विराट कोहली तथा श्रेयस अय्यर का योगदान अहम रहा है। सिर्फ एक मैच में टीम ने लक्ष्य का बचाव किया और वो मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ था। उस मैच में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट लिए थे जिससे टीम सफलता हासिल करने में सफल रही थी। न्यूजीलैंड भी फॉर्म में न्यूजीलैंड के लिए भी चैंपियंस ट्रॉफी में सफर शानदार रहा है। भारत के खिलाफ ग्रुप चरण में मिली हार को छोड़ दिया जाए तो कीवियों ने पूरे अभियान के दौरान प्रभावित किया है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतकर अपने अभियान की शुरुआत की थी और फिर बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया था। अंतिम चार मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया जो टूर्नामेंट में अजेय चल रही थी। सेमीफाइनल में रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने शानदार पारियां खेली जिससे न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। कैसा रहेगा दुबई का मौसम? दोनों टीमों के साथ ही क्रिकेट प्रशंसक भी इस खिताबी मुकाबले के लिए तैयार हैं, लेकिन क्या बारिश इस मैच में खलल डालेगी क्योंकि मैच के दौरान दुबई में बादल छाए रहने की संभावना है। क्रिकेट फैंस के लिए राहत की खबर यह है कि बादल छाए रहने के बावजूद मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा और वक्त दुबई का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन ढलने के साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है और पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है।   recent visitors 47

फाइनल की जितनी चर्चा है, उतनी ही रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें भी लग रही हैं, गिल ने दिया धड़कनें बढ़ाने वाला जवाब

दुबई भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जाना है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए फाइनल में एंट्री की है। भारत अब 12 साल ले चले आ रहे चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब के सूखे को खत्म करने की फिराक होगा। हालांकि, फाइनल की जितनी चर्चा है, उतनी ही रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें भी लग रही हैं। कहा जा रहा है कि 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित फाइनल के बाद रिटायर हो सकते हैं। उपकप्तान शुभमन गिल ने रोहित के रिटायरमेंट की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है। रोहित अगले महीने 38 साल के होने जा रहे हैं। वह इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। रोहित टूर्नामेंट में अभी तक फिफ्टी नहीं लगा सके। गिल से जब शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या रोहित रविवार को फाइनल के बाद रिटायर हो जाएंगे तो उपकप्तान ने फैंस की धड़कनें वाला जवाब दिया। हालांकि, गिल ने कहा कि टीम और कप्तान का फोकस सिर्फ ट्रॉफी जीतने पर है। गिल ने कहा कि हमने इसपर (रिटायरमेंट) चर्चा नहीं हुई। सारी बातचीत और चर्चा मैच जीतने और मैच जीतने के लिए हमें क्या करना है, उस बारे में है। उन्होंने (रोहित) इस बारे में टीम से या मुझसे बात नहीं की है। मुझे लगता है कि रोहित फाइनल जीतने के बारे में सोच रहे हैं। मुझे लगता है कि वह पहले चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कल मैच खत्म होने के बाद वह फैसला ले सकते हैं लेकिन मैंने टीम में किसी से इस बारे में नहीं सुना है। बता दें कि भारतीय कप्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म हासिल की थी लेकिन वह उसे टूर्नामेंट में बरकरार नहीं रख सके। रोहित का बल्ला ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खामोश रहा था, जिसकी वजह से उनकी कड़ी आलोचना हुई।रोहित ने खराब फॉर्म के कारण ऑस्ट्रेलिया में पांचवें टेस्ट से खुद को बाहर रखने का चौंकाने वाला फैसला भी लिया था। वह न्यूजीलैंड सीरीज में भी फ्लॉप रहे थे। वहीं, रोहित द्वारा रन नहीं बनाने के बावजूद भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने कप्तान का बचाव करते हुए कहा कि टीम मैजनेमेंट खिलाड़ियों का मूल्यांकन टीम पर उनके प्रभाव के आधार पर करता है। भारत को फाननल में रोहित और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों से से बड़े योगदान की अपेक्षा होगी। दोनों के अलावा गिल,श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या से भी उपयोगी योगदान की उम्मीदें होंगी। गिल और श्रेयस ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत के लिए न्यूजीलैंड हमेशा कठिन चुनौती साबित हुआ है और आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड का उसके खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 10-6 का है। न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट चरण में भारत के खिलाफ चार में से तीन मुकाबले जीते हैं। recent visitors 42

स्व सहायता समूह की महिलाएं बना रही होली के लिए फूलों और सब्जियों से हर्बल गुलाल

रायपुर  बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित पंचायत भैरमगढ़ के शिविर में रहने वाली कई महिलाओं की जिंदगी को जहां नक्सलियों ने बेरंग कर दिया था।  अपनी जान बचाने के लिए इन महिलाओं ने अपना गांव छोड़ दिया और अब हर्बल गुलाल बनाकर लोगों की जिंदगी में रंग घोल रही हैं। यह काम ये महिलाएं पिछले पांच सालों से बिना किसी परेशानी के कर रही हैं और आने वाले सालों में इसे करने की बात कह रही हैं। बीजापुर जिले के भैरमगढ़़ में बिहान कार्यक्रम के अंतर्गत माँ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की महिलएं पिछले पांच सालों से हर्बल गुलाल बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस बार बीजापुर के लोग इनके बनाए हर्बल रंगों और गुलाल से होली खेलेंगे। इन महिलाओं के बनाए हर्बल गुलाल की डिमांड भी काफी अधिक है। कई लोग इनको गुलाल का ऑर्डर भी दे रहे हैं। इधर जनपद पंचायत सीईओ पुनीत राम साहू ने बताया कि महिलाओं को हर्बल गुलाल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसका फायदा उठाते ये महिलाएं पिछले पांच सालों से गुलाल बनाकर बाजार में बेचकर इसका फायदा उठा रही हैं। हर साल करीब 50 किलो से ज्यादा गुलाल बेचकर अपने परिवार का भरण भोषण कर रही हैं। इस समय इस समूह में 10 महिलाएं हैं। अलग-अलग फूलों से तैयार हो रहा हर्बल गुलाल  इस स्वसहायता समूह की महिलाएं होली के लिए अलग-अलग फूलों और सब्जियों से रंग तैयार कर रही हैं। ये महिलाओं पालक भाजी, लाल भाजी, टेसू के फूल, गेंदा फूलों से हर्बल गुलाल तैयार कर रहीं है।  इन महिलाओं को पहले से ही प्रशासन की ओर से ट्रेनिंग दी गई है। पिछले  पांच सालों में अब तक ये महिलाएं तकरीबन 150 किलो गुलाल बेच चुकी हैं.। खास बात यह है कि ये हर्बल गुलाल लोगों के चेहरे पर नुकसान नहीं पहुंचाता। यही कारण है कि लोग पहले से ही इसका ऑर्डर दे कर हर्बल गुलाल मंगवा रहे हैं। विकास खंड परियोजना प्रबंधक रोहित सोरी ने बताया कि समूह की महिलाएं इतामपार गांव जो इंद्रावती नदी के उस पार वहां की रहने वाली है। नक्सल हिंसा के चलते इन महिलाओं ने गांव को छोड़ दिया है और इस समय भैरमगढ़ के शिविर कैँप में रह रही हैं। इन महिलाओं को जिला प्रशासन के द्वारा रहने की सुविधा दी गई है। सोरी ने बताया कि इसके अलावा ये महिलाएं अलग- अलग व्यसाय कर जीवन यापन कर रही हैं।   हर्बल गुलाल की मांग ज्यादा  स्व सहायता समूह की अध्यक्ष फगनी कवासी और सचिव अनीता कर्मा ने बताया कि पहले हर्बल गुलाल बनाने की ट्रेनिंग जिला प्रशासन द्वारा दी गई थी। यहां बनाया गए रंग पूरी तरह से प्राकृतिक हैं। हम फूल की पंखुड़ियां, पालक भाजी, लाल भाजी,हल्दी, बेसन पलाश के फूलों से अलग-अलग रंग तैयार कर रहे हैं। हमारे बनाए हर्बल गुलाल की डिमांड भी काफी ज्यादा है। इसके चलते हम पिछले पांच  सालों से यह काम कर रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि जिला पंचायत के साथ ही मार्केट में भी जगह-जगह स्टॉल लगाकर इनका गुलाल बेचा जा रहा है। इससे अच्छी आमदनी भी हो रही है। recent visitors 30