Tuesday, July 7, 2026 2:44 pm

भावनगर में सरकारी मेडिकल कॉलेज दो प्रशिक्षु छात्रों की पिटाई, आरोपी बैचमेट और सीनियर पर मामले दर्ज

भावनगर गुजरात के भावनगर में सरकारी मेडिकल कॉलेज के दो प्रशिक्षु छात्रों को सोशल मीडिया पर चुटकुले साझा करना भारी पड़ गया। दरअसल प्रशिक्षु छात्रों के वरिष्ठों और बैच के साथियों ने दोनों को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज लिया है। वहीं कॉलेज प्रशासन ने इस घटना को रैगिंग मानते हुए चारों आरोपी छात्रों तो तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।   पीड़ित इंटर्न्स इशान कोटक और अमन जोशी ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी वरिष्ठ छात्र और बैचमेट, मेडिकल कॉलेज में दीक्षांत समारोह के आयोज में हुई खेल गतिविधियों से भी खुश नहीं थे।  recent visitors 23

सीरिया से लेबनान भाग रहे लोग, 2 दिनों में 1000 लोगों की मौत, महिलाओं को नंगा कर घुमाया

  सीरिया सीरिया में गुरुवार को हुए हिंसक संघर्षों में 1000 से अधिक लोग मारे गए हैं। सुरक्षा बलों और पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थकों के बीच संघर्ष के दौरान हिसा हुई थी। एसोसिएटेड प्रेस ने इसकी जानकारी दी है। यह हिंसा तब शुरू हुई जब वर्तमान सरकार के पक्ष में गोलियां चलाने वाले बंदूकधारियों ने पूर्व राष्ट्रपति असद के प्रति वफादार अलावित अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ बदले की भावना से हत्या की शुरुआत की। अब हिंसा कुछ हद तक रुक गई है और सरकार ने अधिकांश इलाकों पर नियंत्रण पुनः स्थापित कर लिया है। अधिकारियों ने स्थिरता बहाल करने के लिए तटीय क्षेत्र की ओर जाने वाली सभी सड़कें बंद कर दी हैं, जहां हिंसा का केंद्र था। सीरियाई मानवाधिकार वेधशाला ने कहा कि संघर्षों में 745 नागरिक मारे गए, जिनमें से अधिकांश को नजदीक से गोलियों से मारा गया था। इसके अलावा, 125 सरकारी सुरक्षा बलों के सदस्य और असद से जुड़े सशस्त्र समूहों के 148 उग्रवादी भी मारे गए हैं। अलावित समुदाय पर हमले असद शासन के दौरान अलावितों को सेना और अन्य उच्च पदों पर प्रमुख स्थान मिला था। हालांकि, तीन महीने पहले नए शासन की शुरुआत के साथअलावित समुदाय को बार-बार उनके पूर्व राष्ट्रपति से जुड़े होने के कारण निशाना बनाया गया है। बिजली और पानी की कटौती ब्रिटेन स्थित सीरियाई मानवाधिकार वेधशाला ने कहा कि हिंसा के साथ-साथ कई अलावित बहुल क्षेत्रों में बिजली और पीने का पानी भी काट दिया गया है। अलावित गांवों के लोगों ने एपी को बताया कि समुदाय के कई घरों को लूटा गया और फिर आग लगा दी गई। लेबनानी राजनेता की चिंता लेबनान के राजनेता हैदर नासिर अपने देश की संसद में अलावित समुदाय के लिए निर्धारित दो सीटों में से एक पर बैठते हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपनी सुरक्षा के लिए सीरिया से लेबनान भाग रहे हैं। महिलाओं पर हमले गवाहों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि महिलाओं को कथित तौर पर निर्वस्त्र करके सड़कों पर घुमाया गया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस भयावह दृश्य ने हिंसा को और भड़का दिया। बानियास में हाहाकार बानियास शहर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वहां सड़कों पर शव पड़े हुए थे। इमारतों की छतों पर भी लाशें देखी गईं। बंदूकधारियों ने नागरिकों को शवों को दफनाने से रोक रखा था। एक निवासी ने बताया, "यह बहुत बुरा था। शव सड़कों पर थे। लोग अपने शहर से भाग रहे थे। बंदूकधारी बिना किसी कारण के गोलियां चला रहे थे। घरों और कारों को भी जलाया जा रहा था।'' recent visitors 27

मथुरा में पुलिस एनकाउंटर में मारा एक लाख का ईनामिया दुर्दांत अपराधी

 मथुरा यूपी के मथुरा में रविवार तड़के एक एनकाउंटर में एक लाख का ईनामिया दुर्दांत अपराधी फ़ाती असद मारा गया। अंतर्राज्यीय छैमार गिरोह के सरगना असद के खिलाफ तीन दर्जन से ज़्यादा लूट, डकैती, हत्या के ज्ञात मुक़दमे दर्ज थे। रविवार की सुबह मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में एटीवी के पीछे यह मुठभेड़ हुई। जिसमें यह दुर्दांत अपराधी घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। असद ने यूपी के अलावा राजस्‍थान और जम्‍मू-कश्‍मीर में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था। इन राज्‍यों में उसने अपने नाम दहशत की दहशत फैला रखी थी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह डीआईजी-एसएसपी शैलेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। हाइवे पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम, क्षेत्र में वांछित और इनामी बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में गश्‍त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि छैमार गिरोह के बदमाश एटीवी के पीछे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए ललकारा लेकिन बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से एक लाख का इनामी गति फ़ाती उर्फ असद घायल हो गया। घायल असद को पुलिस इलाज के लिए अस्‍पताल ले गई जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार असद के छैमार गिरोह का सरगना था। वह लूट और हत्‍या के मामले फरार चल रहा था। असद के पिता का नाम यासिन है। वह हापुड़ जिले के गढ़ मुक्‍तेश्वर का रहने वाला था। असद के खिलाफ लूट, डकैती, हत्‍या के तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। यूपी के अलावा राजस्‍थान और जम्‍मू कश्‍मीर में भी उस पर मुकदमे थे। क्‍या बोली पुलिस हाइवे थाना क्षेत्र के प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि मुठभेड़ में छैमार गिरोह का सरगना और एक लाख का इनामी फ़ाती उर्फ़ असद की मौत हो गई है। वह गढ़ मुक्तेश्वर हापुड़ का रहने वाला था। यह मथुरा ज़िलें से भी वांछित चल रहा था । पुलिस के अनुसार फ़ाती उर्फ़ असद पर यूपी समेत कई राज्यों में करीब डेढ़ दर्जन केस दर्ज हैं। recent visitors 40

भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर बाबा महाकाल की शरण में , बोले- ट्रॉफी लेकर वतन लौटेगी भारतीय टीम

उज्जैन भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। उन्होंने नदीं हाल में बैठकर ध्यान लगाया। वहीं अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत की कामना की है। शनिवार रात भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर पत्नी संग उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन पूजन किए। वेंकटेश अय्यर ने महाकाल मंदिर के नंदी हाल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाया। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की है। वेंकटेश अय्यर ने दर्शन पूजन के बाद कहा कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से भारतीय टीम फाइनल में जरूर जीत दर्ज करेगी और ट्रॉफी लेकर वतन लौटेगी। उन्होंने बताया कि मैंने भगवान से प्रार्थना की है कि भारत इस चैंपियंस ट्रॉफी को जीते और मुझे पूरा भरोसा है कि भगवान महाकाल के आशीर्वाद से हम यह खिताब अपने नाम करेंगे। आपको बता दें कि आज रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस मैच पर टिकी हुई है। फैंस भारत की जीत के लिए पूजा पाठ और आरती कर रहे हैं। recent visitors 19

फरवरी 2025 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में 7.19% की सालाना गिरावट

  नई दिल्ली भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में फरवरी महीने में वाहनों की खुदरा बिक्री को लेकर रिपोर्ट सामने आई है. फाडा की रिपोर्ट में सामने आया कि वाहनों की खुदरा बिक्री में करीब 7 प्रतिशत की गिरावट आई है. फरवरी 2025 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में 7.19% की सालाना गिरावट और 17.12% की मासिक गिरावट दर्ज की गई. बता दें कि FADA की ओर से खुदरा बिक्री की रिपोर्ट पेश की जाती है, जिससे देश में वाहनों की रिटेल सेल्स कैसी रही यह मालूम पड़ता है. पिछले महीने घरेलू बाजार में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 18,99,196 इकाई रही, जो 2024 की समान अवधि के 20,46,328 इकाई की तुलना में सात प्रतिशत कम है. जानकारी के मुताबिक मंंथली बेसिस पर बिक्री में 17.12 फीसदी की कमी आई है. फाडा रिपोर्ट्स के मुताबिक,  इस साल के फरवरी महीने में देशभर में 18,99,196 यूनिट्स की बिक्री हुई है. जिसमें दो पहिया, तीन पहिया, कमर्शियल, निजी और ट्रैक्‍टर सेगमेंट के वाहन शामिल हैं. जहां जनवरी में यह संख्‍या 22,91,621 यूनिट्स बिकी. वहीं फरवरी 2024 में देशभर में कुल 20,46,328 यूनिट्स बिकी. कुल बिक्री के आंकड़े फरवरी 2025: 18,99,196 यूनिट्स जनवरी 2025: 22,91,621 यूनिट्स फरवरी 2024: 20,46,328 यूनिट्स सभी श्रेणियों में आई गिरावट 2025 के फरवरी महीने में वाहनों के लगभग सभी श्रेणियों में गिरावट देखने को मिली है. जिससे भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मंदी का संकट छाने के संकेत हैं. दो पहिया वाहन :     फरवरी 2025 : 13,53,280 यूनिट्स     फरवरी 2024 : 14,44,674 यूनिट्स     जनवरी 2025 : 15,25,862 यूनिट्स कार :     फरवरी 2025 : 3,03,398 यूनिट्स     फरवरी 2024 : 3,38,390 यूनिट्स     जनवरी 2025 : 4,65,920 यूनिट्स तीन पहिया वाहन :     फरवरी 2025 : 94,181 यूनिट्स     फरवरी 2024 : 96,020 यूनिट्स     जनवरी 2025 : 1,07,033 यूनिट्स ट्रैक्टर सेगमेंट :     फरवरी 2025 : 65,574 यूनिट्स     फरवरी 2024 : 76,693 यूनिट्स     जनवरी 2025 : 93,381 यूनिट्स कमर्शियल वाहन :     फरवरी 2025 : 82,763 यूनिट्स     फरवरी 2024 : 90,551 यूनिट्स     जनवरी 2025 : 99,425 यूनिट्स गिरावट की क्या है वजह फाडा के अध्यक्ष सीएस विघ्नेश्वर ने कहा कि पिछले 5 महीनों से शेयर बाजार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है. इसकी वजह से लोगों के गैर-जरूरी खर्चे घट गए हैं और ग्राहक अपनी खरीदारी को टाल रहे हैं. लोग काफी सतर्क हो गए हैं और वाहनों, खास तौर पर दोपहिया और यात्री वाहनों की पूछताछ से लेकर उसे खरीदने में अब लंबा समय ले रहे हैं. इसके अलावा फाइनैंस की कम उपलब्धता भी एक समस्या है. recent visitors 50

आगरा के कागारौल में सुबह-सुबह अचानक हुआ पथराव, मची भगदड़, पुलसबल तैनात

आगरा आगरा के कागारौल कस्बा में रविवार सुबह फिर से पथराव हो गया। सुबह-सुबह अचानक हुए पथराव से कस्बा में भगदड़ का माहौल बन गया। व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। धड़ाधड़  दुकानों के शटर गिरने लगे। 10-15 मिनट चले पथराव से कागारौल जगनेर मार्ग पर भगदड़ का माहौल बन गया। इस दौरान वाहनों का आवागमन भी रुक गया। शनिवार देर शाम को लगभग 8:00 बजे मस्जिद में निर्माण कार्य को लेकर मुस्लिम समाज से दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ था। पुलिस ने  रात में ही तकरीबन 10 से 12 लोगों को उठाकर थाने पर बंद कर दिया था।   प्रकरण ने रविवार सुबह फिर तूल पकड़ लिया। फिर से तकरार हो गई और रविवार सुबह कागारौल जगनेर मार्ग थाने से 200 मीटर की दूरी पर 10 से 15 मिनट तक पथराव होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर उपद्रवी भाग खड़े हुए। उपद्रवियों की पुलिस गली-गली में तलाश कर रही है। कागारौल जगनेर मार्ग पर भयभीत दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए हैं। भय के कारण दुकानदार दुकान नहीं खोल पा रहे हैं। लगातार हुए पथराव से पुलिस की लचर क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहें हैं।     recent visitors 38

देर रात बेचैनी और सीने में दर्द के चलते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एम्स में कराया भर्ती

नई दिल्ली उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई को सूत्रों ने बताया कि 73 वर्षीय धनखड़ को बीते शनिवार रात अस्पताल लाया गया।  उनकी हालत स्थिर है और और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति को देर रात को बेचैनी और सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें देर रात करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर है और उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में निगरानी में रखा गया है। धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया। सूत्र ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का एक ग्रुप उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है। recent visitors 27