बीजेपी ने लगाया आरोप, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मना रहे लोगों पर तेलंगाना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाए हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मना रहे लोगों पर तेलंगाना पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। भाजपा ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें पुलिस लोगों पर लाठियां बरसाती नजर आ रही है। इस घटना को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए हैं। भारत ने रविवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पुलिस की कार्रवाई का वीडियो साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मनाने से लोगों को रोकने के लिए हैदराबाद पुलिस ने दिलखुशनगर में लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। ऐसी ही घटना करीमनगर में भी देखी गई है। क्या कांग्रेस शासित राज्यों का यह नया पैंतरा है?' उन्होंने आगे पूछा, 'ये आखिर किसे खुश करने की कोशिश कर रहे हैं? भारतीय अपने ही देश की जात का जश्न मनाने के लिए कहां जाएंगे?' फिलहाल, इस घटना को लेकर कांग्रेस या तेलंगाना पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जीती ट्रॉफी भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (76 रन) के अर्धशतक से रविवार को यहां फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 अपने नाम की। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी खिताब है। फाइनल में 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 49 ओवर तक छह विकेट पर 254 रन बनाकर जीत दर्ज की। श्रेयस अय्यर ने 48 रन और शुभमन गिल ने 31 रन रन बनाये। अक्षर पटेल ने 29 रन का योगदान दिया। केएल राहुल ने नाबाद 34 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद नौ रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (63 रन) और माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 53 रन) के अर्धशतकों की बदौलत सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया। recent visitors 82

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा का रिएक्शन, जिसने पाकिस्तान में हलचल मचा दी, लगी मिर्ची!

नई दिल्ली भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर देशभर में जश्न का माहौल रहा और सेलिब्रिटीज़ से लेकर आम लोगों तक ने इस जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रही भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा का रिएक्शन, जिसने पाकिस्तान में हलचल मचा दी। सानिया मिर्ज़ा हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने टीम इंडिया को फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी थीं। हालांकि, तब उन्होंने यह भी कहा था कि वह दुबई नहीं जा पा रही हैं। लेकिन फाइनल से ठीक पहले सानिया दुबई पहुंच गईं और अपने घर पर बैठकर इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखा। टीवी स्क्रीन से शेयर किया वीडियो मैच खत्म होने के बाद सानिया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी टीवी स्क्रीन पर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया जा रहा था। साथ ही उन्होंने लिखा, "हम जीत गए!" यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। भारतीय फैन्स को यह देखकर खुशी हुई कि सानिया मिर्ज़ा ने खुलकर टीम इंडिया का समर्थन किया। पाकिस्तान में क्यों मचा बवाल? सानिया मिर्ज़ा के इस रिएक्शन से पाकिस्तान में हलचल मच गई। वहां के कई लोगों को यह बात पसंद नहीं आई कि उन्होंने भारत की जीत का जश्न मनाया। पाकिस्तान में कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस पर नाराजगी जाहिर की और तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे। गौरतलब है कि पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स, जैसे शोएब अख्तर, इस मुकाबले में न्यूजीलैंड का समर्थन कर रहे थे। शोएब अख्तर ने फाइनल से पहले कहा था कि न्यूजीलैंड जीत सकता है, लेकिन जब भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली, तो उनका चेहरा उतर गया। हालांकि, उन्होंने बाद में मुंह लटकाकर भारत को बधाई जरूर दी। शोएब मलिक का पूर्वानुमान हुआ सही सानिया मिर्ज़ा के एक्स हसबैंड और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने मैच से पहले ही भविष्यवाणी की थी कि टीम इंडिया यह मुकाबला जीतेगी। उन्होंने कहा था कि भारत इस समय बहुत मजबूत टीम है और उनका आत्मविश्वास चरम पर है। शोएब मलिक की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई और टीम इंडिया ने जबरदस्त अंदाज में जीत दर्ज की। भारतीय फैन्स ने की जमकर तारीफ सानिया मिर्ज़ा के इस रिएक्शन से भारतीय फैन्स बेहद खुश नजर आए। लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि वह असली चैंपियन हैं, जो हमेशा सच का साथ देती हैं। recent visitors 82

मध्य प्रदेश: विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन, हंगामे के आसार

भोपाल सरकार किसी भी योजना को बंद नहीं करेगी। सभी योजनाएं चलती रहेंगी। बजट सत्र (Madhya Pradesh Budget 2025) के पहले दिन  राज्यपाल मंगुभाई पटेल(Governer Mangubhai Patel) ने अभिभाषण के दौरान सदन में यह भरोसा दिया। इससे साफ हो गया कि एमपी की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना (Ladli Behana Yojana) फिलहाल बंद नहीं होने वाली। योजना की पात्र महिलाओं के लिए ये बड़ी ही राहत भरी खबर है। 22 मिनट में सरकार के जनकल्याण से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया। छोटे सत्र के विरोध में कांग्रेस विधायक काला नकाब पहनकर विस पहुंचे। गांधी प्रतिमा पर नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि सदन की अवधि बढ़ाएं, छोटा सत्र होने से जनता की आवाज नहीं उठा पाएंगे। इसके बाद कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह तय किया कि सदन में अधिक से अधिक चर्चा हो।  विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मौजूद रहे। इसमें निर्णय लिया कि सदन में लंच ब्रेक नहीं होगा। लगातार सदन की बैठक हो। इससे चर्चा के लिए और समय मिल जाएगा। देर शाम तक सदन की बैठकें हों, इस पर भी सहमति बन गई। इससे बजट सत्र में वर्षों की परंपरा टूटने जा रही है। अभी तक की परंपरा रही है कि बजट पेश होने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाती है। इस बार 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट पेश करेंगे। बजट के बाद दोपहर 3 बजे से फिर सदन की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। शासकीय कार्य निपटाए जाएंगे। बजट सत्र की बैठकें देर शाम तक चलेंगी। इस दौरान भोजन अवकाश भी नहीं होगा। जन भावनाओं के अनुरूप होगा बजट : सीएम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण को सरकार की नीति व नियत का रोडमैप बताया। कहा, भारत को समर्थ, सक्षम बनाते हुए सबका साथ-सबका विकास और सर्वजन सुखाय-सर्वजन हिताय के भाव को चरितार्थ करना पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प है। बजट जन भावनाओं के अनुरूप होगा। अनुपूरक बजट आज सरकार मंगलवार को दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। 11 मार्च को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा को 11 एवं 13 मार्च का समय निर्धारित है। क्रिकेट टीम को बधाई चैम्पियन ट्रॉफी जीतने पर क्रिकेट टीम को बधाई दी। अभिभाषण के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, जीत पर सभी को बधाई देनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने समर्थन किया। सीएम ने कहा कि 12 साल बाद मिली सफलता अद्भुत है। अंत में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर ने भारतीय टीम को मप्र विधानसभा की ओर से बधाई दी।  मध्य प्रदेश: विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन, हंगामे के आसार बजट सत्र का आज दूसरा दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आर्थिक सर्वेक्षण और द्वितीय अनुपूरक बजट पटल पर रखा जाएगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी, जहां विपक्ष घोटालों और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। नौकरियों पर सरकार की निष्क्रियता हरदा विधायक आरके दोगने ने टोकरी में सांप लेकर आने का कारण बताते हुए कहा कि सरकार नौकरियों पर सांप की तरह कुंडली मारकर बैठी है। लाखों पद खाली हैं और युवा बेरोजगारी से परेशान हैं, लेकिन सरकार उन्हें रोजगार देने में नाकाम रही है। सदन में पेसा एक्ट पर सवाल झाबुआ, बडवानी, खरगोन, अलीराजपुर, धार और झाबुआ में पैसा कानून लागू करने के लिए ग्राम सभाओं के गठन की जानकारी मांगी गई।इस पर पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने जवाब दिया। उन्होंने अलग-अलग जिलों में गठित ग्रामसभाओं की संख्या बताई। इसके अलावा सैलाना और बाजना विकासखंड की योजनाओं के कामों में देरी पर भी सवाल उठाया गया। इस पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मेरे द्वारा अगर गलत जानकारी दी गई है तो मेरे खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाए। राज्यपाल के अभिभाषण पर कांग्रेस के आरोपों पर बोले विश्वास सारंग राज्यपाल के अभिभाषण पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर मंत्री विश्वास सारंग का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि, अभिभाषण आने से पहले ही उस पर टिप्पणी करना कांग्रेस की आदत है। कांग्रेस के नेता अपनी कुर्सी बचाने के लिए कुछ तो बोलेंगे ही। इसीलिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस का एक विधायक बता दें कि उन्होंने अभिभाषण को पूरा सुना या पढ़ा है। हमारी सरकार विकास और कल्याण मूलक सरकार है। डबल इंजन की सरकार की जो परिभाषा है उसको प्रतिपादित करते हुए हमारी सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के तहत हर वर्ग का कल्याण हमारी प्राथमिकता है। राज्यपाल के अभिभाषण से सरकार की विकास और कल्याण की जो पॉलिसी है, वो परिलक्षित हुई है। कल पेश होगा 2025-26 का बजट वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बुधवार को मध्य प्रदेश सरकार का दूसरा पूर्ण बजट पेश करने वाले हैं। नुमान जताया जा रहा है कि ये बजट 4.25 लाख करोड़ रुपए का होगा। इसे अबतक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है। इस बजट को 25 लोगों की टीम ने करीब तीन माह की तैयारी के तहत तैयार किया है। ये भी बता दें कि, ये वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का 7वां बजट है।  राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का हमला मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन आज आर्थिक सर्वेक्षण और द्वितीय अनुपूरक बजट पटल पर रखा जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। सदन में अलग-अलग विभागों के प्रशासकीय प्रतिवेदन भी पेश किए जाएंगे। सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ हो चुकी है।   recent visitors 38

समांथा ने तलाक के बाद मिटाई शादी की निशानी, एंगेजमेंट रिंग को बनाया पेंडेंट?

सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से करीब 4 साल पहले तलाक ले लिया था. एक्ट्रेस के लिए वो दौर काफी कठिन था, हालांकि अब हसीना अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं. तलाक के बाद हसीना ने अपने वेडिंग गाउन को काटकर शॉर्ट ड्रेस में बदल दिया था. वहीं, अब सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि हसीना ने नागा चैतन्य की एक और निशानी को मिटा दिया है. वहीं, हसीना अब उसका एक अलग तरीके से इस्तेमाल कर रही हैं. चलिए जानते हैं क्या है वो चीज. सामंथा ने मिटाई नागा की ये निशानी दरअसल, सोशल मीडिया पर सूरत के ज्वेलरी डिज़ाइनर ध्रुमित मेरुलिया का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें बताया गया है कि सामंथा ने अपनी सगाई की अंगूठी को तोड़कर उसके डायमंड को खूबसूरत पेंडेंट में बदल दिया है. वीडियो में धूमित ने बताया- 'सामंथा जिसने अपनी वेडिंग ड्रेस को काटा था अब उन्होंने अपनी वेडिंग रिंग के साथ भी बदलाव किया है. नागा चैतन्य की दी हुई प्रिन्सेस डायमंड रिंग को उन्होंने गले का हार बना लिया है. इस रिंग को एक्ट्रेस ने पेंडेंट का रूप दिया है.' इस वीडियो में एक्ट्रेस की इस पेंडेंट के साथ ढेर सारी फोटो लगाई गई है. इस डायरेक्टर संग अफेयर की चर्चा वहीं, तलाक के बाद एक्ट्रेस का नाम सिटाडेल: हनी बनी के निर्देशक राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) के साथ जोड़ा जा रहा है. सामंथा ने राज के ही शो द फैमिली मैन 2 (The Family Man 2) से ओटीटी में डेब्यू  किया था, जिसमें एक्ट्रेस को एक्शन करते देखा गया था. एक्ट्रेस को कई बार राज के साथ देखा गया है. दोनों की कई फोटोज भी साथ में वायरल हुई हैं. हालांकि एक्ट्रेस कि ओर से इसे लेकर अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं कहा गया है. वहीं, नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की बात करें तो उन्होंने पिछले साल एक्ट्रेस और मॉडल शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) से शादी की थी. सामंथा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो हसीना को ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ और ‘बंगाराम’ जैसी फिल्मों में देखा जाएगा. recent visitors 96

दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली अब भी मोस्ट पॉलुटेड कैपिटल, देखें लिस्ट

नई दिल्ली दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित शहर भारत में ही हैं. चाहे दुनिया का मोस्ट पॉलुटेड सिटी हो या कैपिटल, दोनों यही हैं. जी हां, दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में हैं. मेघालय का बर्नीहाट इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. दुनिया की सबसे अधिक प्रदूषित राजधानी का शर्मनाक खिताब अब भी दिल्ली के पास ही है. मंगलवार को प्रकाशित एक नई रिपोर्ट में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ. स्विस एयर क्वालिटी टेक्नोलॉजी कंपनी IQAir की ‘वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2024’ के मुताबिक, दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी हुई है. वहीं, 2024 में भारत दुनिया का पांचवां सबसे प्रदूषित देश रहा. 2023 में भारत इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर था. रिपोर्ट में क्या है रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में भारत में PM2.5 की मात्रा में 7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. 2024 में यह औसतन 50.6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रही, जबकि 2023 में यह 54.4 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर थी. फिर भी, दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से छह भारत में हैं. दिल्ली में लगातार प्रदूषण का स्तर ऊंचा दर्ज किया गया. यहां सालाना औसत PM2.5 की मात्रा 91.6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रही. जो कि 2023 के 92.7 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के आंकड़े के मुकाबले लगभग अपरिवर्तित है. दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल 13 भारतीय शहर हैं- बर्नीहाट, दिल्ली, मुल्लांपुर (पंजाब), फरीदाबाद, लोनी, नई दिल्ली, गुरुग्राम, गंगानगर, ग्रेटर नोएडा, भिवाड़ी, मुजफ्फरनगर, हनुमानगढ़ और नोएडा. भारत में वायु प्रदूषण गंभीर खतरा कुल मिलाकर, 35 प्रतिशत भारतीय शहरों ने सालाना PM2.5 का स्तर WHO की 5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर की सीमा से 10 गुना अधिक दर्ज किया. भारत में वायु प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा बना हुआ है, जिससे अनुमानित जीवन प्रत्याशा 5.2 वर्ष कम हो जाती है. पिछले साल प्रकाशित लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ स्टडी के अनुसार, 2009 से 2019 तक हर साल भारत में लगभग 15 लाख मौतें PM2.5 प्रदूषण के लंबे समय तक संपर्क में रहने से हुईं. क्या है पीएम 2.5 PM2.5 हवा में मौजूद 2.5 माइक्रोन से छोटे सूक्ष्म प्रदूषण कणों को कहते हैं. ये कण फेफड़ों और रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे सांस लेने में तकलीफ, हृदय रोग और यहां तक कि कैंसर भी हो सकता है. इसके स्रोतों में वाहनों से निकलने वाला धुआं, औद्योगिक उत्सर्जन और लकड़ी या फसल अवशेषों का जलना शामिल है. सौम्या स्वामीनाथन ने क्या सुझाव दिए WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक और स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाहकार सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि भारत ने वायु गुणवत्ता डेटा संग्रह में प्रगति की है. लेकिन यहां इसको लेकर पर्याप्त कार्रवाई का अभाव है. उन्होंने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘हमारे पास डेटा है, अब हमें एक्शन लेने की जरूरत है. कुछ उपाय आसान हैं जैसे बायोमास को एलपीजी से बदलना. भारत के पास इसके लिए पहले से ही एक योजना है, लेकिन हमें अतिरिक्त सिलेंडरों पर सब्सिडी देनी चाहिए. पहला सिलेंडर मुफ्त है, लेकिन सबसे गरीब परिवारों, खासकर महिलाओं को ज्यादा सब्सिडी मिलनी चाहिए. इससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा और बाहरी वायु प्रदूषण कम होगा.’ आईसीएमआर की पूर्व चीफ का सुझाव उन्होंने कहा कि शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का विस्तार और कुछ खास कारों पर जुर्माना लगाने से मदद मिल सकती है. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि इसके लिए प्रोत्साहन और जुर्माने का मिला-जुला तरीका जरूरी है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की पूर्व महानिदेशक ने कहा कि उत्सर्जन कानूनों का सख्ती से पालन कराना बेहद जरूरी है. उद्योगों और निर्माण स्थलों को नियमों का पालन करना चाहिए और शॉर्टकट अपनाने के बजाय उत्सर्जन में कटौती के लिए उपकरण लगाने चाहिए.   recent visitors 42

योगराज ने पूर्व क्रिकेटर सकलैन मुश्ताक को धो दिया, पाकिस्तान को भारत से सीखने की सलाह दी

नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को उनके बेबाक बयान के लिए जाना जाता है। भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। इसके बाद योगराज सिंह का बयान एक बार फिर चर्चा में है। भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही योगराज ने उन्होंने पाकिस्तान और उनके पूर्व क्रिकेटर सकलैन मुश्ताक को धो दिया। योगराज सिंह सकलैन पर बरसे सकलैन मुश्ताक ने कहा था कि भारत को पाकिस्तान से 10 टेस्ट, 10 वनडे और टी20 खेलना चाहिए, फिर पता चलेगा कौन सी टीम अच्छी है। इसपर पलटवार करते हुए योगराज सिंह ने एएनआई से कहा, 'सकलैन मुश्ताक जी का मैं एक पढ़ रहा था उन्होंने बड़ा बवाल होकर बात की। 10 टेस्ट सीरीज, 10 वनडे खेल तो पता लग जाएगा कौन अच्छा है और कौन बुरा है। अरे तुम किन चक्करों में पड़े हो अच्छे बुरे के। ये अच्छे बुरे नहीं होते, ये खेल होती है। खेल में जीत वाले और हार वाले दोनों को प्यार किया जाता है।' योगराज सिंह ने आगे कहा- सकलैन मुश्ताक जी चैलेंज रहे हैं तो कहीं और करवा लो। दुबई में करवा लो। मैं सरकार से कहूंगा कि इतना तवा गर्म है, थोड़ा ठंडा कर दो। इन्हें भी पता लगे। भारत से सीखने को कहा योगराज सिंह ने पाकिस्तान से कहा कि वह भारत से सीख ले। उन्होंने बोला- मैं कहता हूं जी 78 साल में नहीं सीखे तो मैं क्या सीखाउंगा। जो लोग अपने लोगों को गालियां देते रहते हैं। अपने देश को गालियां देते रहते हैं। प्लेयर और आवाम के बारे में बुरा भला कहते रहते हैं। उस देश को आप क्या सीखा सकते हैं। जिसे सिर्फ जलना है आपसे। आप जीतो या हारो, उसे नुख्ता चीनी करनी है, वो आदमी कभी तरक्की कर सकता है क्या? हिंदुस्तान कहां से कहां चला गया और पाकिस्तान का क्या हाल है। कुछ सीखो हिंदुस्तान से। recent visitors 81

देवास में चैंपियंस ट्रॉफी में जीत की खुशी का जश्न मनाने के दौरान हुड़दंग मचाने वाले युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की, विधायक ने एसपी से की मुलाकात

देवास भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की खुशी में हुड़दंग करने वाले युवकों के खिलाफ देवास पुलिस ने सख्त कार्रवाई की. पुलिस ने हुड़दंगियों का मुंडन करवाया और फिर जुलूस निकाला. इसके चलते युवक अपना मुंह छिपाते नजर आए. ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत के बाद रविवार रात देवास शहर के एबी रोड़ स्थित सयाजी द्वार पर भारी भीड़ जमा हो गई थी. जीत की खुशी में उत्साहित लोग बम-पटाखे फोड़ने लगे. इससे राहगीर और वाहन चालक घबरा गए. कई वाहन चालक बड़ी मुश्किल से बचकर निकले. जब मौके पर मौजूद सिटी कोतवाली टीआई अजय सिंह गुर्जर ने लापरवाहीपूर्वक इधर-उधर एक-दूसरे पर पटाखे फेंक रहे युवकों को समझाने की कोशिश की तो नाराज़ युवकों ने टीआई के साथ अभद्रता की थी. उग्र युवकों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया था. टीआई ने किसी तरह अपना वाहन उग्र भीड़ से बाहर निकाला. वहीं, इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने एक बेकसूर मोमोज दुकान संचालक की पिटाई कर दी थी. वहीं, पुलिस की पिटाई से घायल हुए एक युवक के परिवार ने एसपी पुनीत गेहलोद को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. मारपीट का CCTV फ़ुटेज भी वायरल हुआ. सोमवार को पुलिस ने जीत के जश्न में हुड़दंग करने वाले युवकों को वीडियो देखकर चिन्हित किया. सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और देर शाम उनका मुंडन कर एमजी रोड पर जुलूस निकाला. जुलूस के दौरान युवक अपना चेहरा छुपाते नजर आए. सीएसपी दीशेष अग्रवाल के मुताबिक, रविवार रात शहर के बीचो-बीच स्थित सयाजी द्वार पर कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब किया. वीडियो के आधार पर 10 लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ शांति भंग करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया. फुटेज में दिखने वाले अन्य लोगों पर भी कार्रवाई होगी. वहीं, चौपाटी स्थित मोमोज दुकानदार अखिलेश यादव से मारपीट के मामले में आरक्षक मन्नूलाल वर्मा को लाइन अटैच कर दिया गया है. मारपीट में घायल युवक इंदौर रेफर कर दिया गया था. उसकी हालत स्थिर है. बता दें कि पूरे घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है. कोई जीत का जश्न मना रहे युवकों पर पुलिसिया कार्रवाई को गलत करार दे रहा है तो कोई हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने वाली पुलिस की तारीफ़ कर रहा है. recent visitors 58