प्रदेश में लगभग 14.39 लाख हेक्‍टेयर में तीसरी फसल के रूप में ग्रीष्‍मकालीन मूंग की फसल ली जा रही : मंत्री एदल सिंह कंषाना

भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि किसान ग्रीष्मकालीन मूंग में कीटनाशक एवं खरपतवारनाशक दवाईयों का उपयोग कम करें। प्रदेश में लगभग 14.39 लाख हेक्‍टेयर में तीसरी फसल के रूप में ग्रीष्‍मकालीन मूंग की फसल ली जा रही है, जिसका उत्‍पादन 20.29 लाख मेट्रिक टन एवं औसत उत्‍पादकता 1410 किलोग्राम प्रति हेक्‍टेयर है। ग्रीष्‍मकलीन मूंग की खेती मुख्‍यत: नर्मदापुरम, जबलपुर एवं भोपाल संभाग में की जाती है। ग्रीष्‍मकालीन मूंग की खेती से किसानों की आय में वृध्दि हुई है, परंतु इसमें कीटनाशक एवं खरपतवारनाशक दवा का उपयोग अधिक किया जा रहा है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि फसल को जल्द पकाने के लिये खरपतवारनाशक दवा (पेराक्‍वाट डायक्‍लोराइड) का भी उपयोग अधिक हो रहा है, इन कीटनाशक / खरपतवारनाशक दवा के अंश मूंग फसल में शेष रह जाते हैं, जो कि सेहत के लिए हानिकारक हैं। कृषि मंत्री कंषाना ने सभी किसान भाईयों से अपील है कि ग्रीष्‍मकालीन मूंग की फसल में कीटनाशक/खरपतवारनाशक दवा का उपयोग कम से कम करें, जिससे मानव शरीर पर इसका दुष्‍प्रभाव कम हो।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

रेलवे में तकनीकी क्रांति: भोपाल मंडल के इटारसी लोको शेड में हाई-टेक लोको की कमीशनिंग

रेलवे में तकनीकी क्रांति: भोपाल मंडल के इटारसी लोको शेड में हाई-टेक लोको की कमीशनिंग 12000 HP की नई ताकत भोपाल मंडल को मालवाहन में मिलेगी रफ्तार और सुरक्षा भोपाल पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के निर्देशन में भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले विद्युत् लोको शेड, इटारसी में अत्याधुनिक तकनीक से युक्त EF12K मल्टी लोको नंबर 65036 एवं 65059 का कमीशनिंग कार्य किया जा रहा है। यह अत्याधुनिक लोको 12000 हॉर्स पॉवर की क्षमता से लैस है, जो कि सामान्य लोकोमोटिव की तुलना में लगभग दोगुनी शक्ति प्रदान करता है, जो इसे और भी शक्तिशाली बनाता है। इसकी सहायता से मालवाहक गाड़ियों का संचालन पहले की तुलना में अधिक प्रभावी और तेज़ी से किया जा सकेगा। वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता(कर्षण चल स्टॉक) श्री नीरज कुमार शर्मा के अनुसार अभी तक भोपाल मंडल में इस प्रकार के दो ही लोको उपलब्ध है जिनमे से एक लोको कल  दिनांक 11 मार्च से अपनी सेवाएँ देने लगेगा और दूसरा लोको लगभग एक सप्ताह बाद कमीशनिंग होकर उपलब्ध हो जायेगा| इस लोको की खास विशेषताएं निम्नलिखित है:- 1.    वेस्टिब्यूल कनेक्शन: इस सुविधा के माध्यम से एक लोको से दूसरे लोको में सुगमता से प्रवेश किया जा सकेगा, जिससे लोको स्टाफ का आवागमन अधिक सरल हो जाएगा। इसके अलावा, यह सुविधा आपातकालीन परिस्थितियों में लोको स्टाफ को सुरक्षित रूप से एक लोको से दूसरे में जाने में भी सहायक होगी। 2.    सिग्नल एक्सचेंज लेम्प: लोको कैब के भीतर ही यह सुविधा दी गई है, जिससे लोको पायलट को बिना हाथ बाहर निकाले ही सुरक्षित रूप से सिग्नल एक्सचेंज करने में सहूलियत मिलेगी। इससे परिचालन अधिक सुरक्षित और कुशल हो सकेगा। 3.    वाटरलेस यूरिनल: लोको पायलटों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस अत्याधुनिक सुविधा को शामिल किया गया है। 4.    कैब एसी: लोको पायलट के लिए लंबी यात्राओं के दौरान आराम सुनिश्चित करने और गर्मी के मौसम में थकान को कम करने के लिए लोको में एसी की सुविधा दी गई है, जिससे कार्य के दौरान उनकी उत्पादकता बढ़ सके। 5.    रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम: इस प्रणाली के तहत लोको की लोकेशन और संभावित फेल्योर डाटा को रिमोटली मॉनिटर किया जा सकता है, जिससे परिचालन अधिक विश्वसनीय और कुशल हो सकेगा. भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि: इस लोको की ढुलाई क्षमता 12000 हॉर्स पॉवर है, जिससे यह लोको अधिक माल लदान में सक्षम है। इसकी अधिक क्षमता के कारण मालगाड़ियों के संचालन में तेजी आएगी, जिससे यात्रा का समय कम होगा और अधिक माल एक बार में ले जाना संभव होगा। है, जिससे यह लोको अधिक माल लदान में सक्षम है। इससे भारतीय रेलवे द्वारा अधिक मालगाड़ियों के संचालन और 3000 मीट्रिक टन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया  कि "नवीनतम तकनीक से युक्त इन लोको के कमीशनिंग से रेलवे के माल लदान में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और इससे रेलवे की कार्यक्षमता भी बेहतर होगी। इस महत्वपूर्ण पहल से भारतीय रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी।" Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

खजुराहो थाना में आज आयोजित हुई शांति समिति की बैठक…

खजुराहो खजुराहो थाना में  शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिस में आगामी त्यौहार ईद तथा होली के त्यौहार में शांतिपूर्वक मिलजुलकर भाईचारा के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई । बैठक के माध्यम से उपस्थित लोगों ने अपने- अपने सुझाव भी दिए जिसमें महत्वपूर्ण रूप से नगर के विभिन्न चिन्हित स्थलों में पुलिस की गश्ती बढ़ाने एवं जहां होलीका दहन किया जाना है उसकी जानकारी सहित उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को होने वाली नमाज का समय इत्यादि के संदर्भ में भी जानकारी प्रदान की, सभी समुदाय के लोगों ने शांति समिति की बैठक के माध्यम से कहा कि खजुराहो में हमेशा शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ ही त्यौहार मनाए जाते हैं और आगामी त्योहारों में भी वही भाईचारा कायम रहेगा । इस अवसर पर नगर परिषद खजुराहो के अध्यक्ष अरुण कुमार (पप्पू) अवस्थी, तहसीलदार धीरज गौतम तथा थाना प्रभारी सुरभि शर्मा सहित नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे । Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

देशभर की 25 महिला राइडर्स 1400 किमी का रोमांचक सफर पूरा कर पहुंची भोपाल

देशभर की 25 महिला राइडर्स 1400 किमी का रोमांचक सफर पूरा कर पहुंची भोपाल  “Queens on the Wheel” – 2.0 महिला बाइकिंग का हुआ सफल समापन भोपाल  मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित महिला बाइकिंग इवेंट "क्वीन्स ऑन द व्हील" के दूसरा संस्करण का समापन सोमवार 10 मार्च 2025 को, पर्यटन निगम की इकाई केरवा रिसोर्ट, भोपाल में हुआ। इस बाइकिंग टूर का उद्देश्य प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्यटन स्थलों, वन्यजीवों, प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों, कला-संस्कृति और धरोहर के बारे में राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार करना और मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित राज्य के रूप में स्थापित करना था। इस बाइकिंग टूर में देश और प्रदेश की 25 से अधिक महिला बाइकर्स ने भाग लिया, जिन्होंने सांची, चंदेरी, ग्वालियर, मितावली, पढ़ावली, दतिया, ओरछा, खजुराहो, छतरपुर, सागर, उदयगिरि, भोजपुर और भीम बैठका जैसे विभिन्न पर्यटन स्थलों से होते हुए 1400 किलोमीटर की दूरी तय की। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबन्ध संचालक सुश्री बिदिशा मुखर्जी  ने इस अवसर पर कहा, “इस अभियान का उद्देश्य न केवल मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक स्थलों का प्रचार-प्रसार करना था, बल्कि प्रदेश को महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना भी था” इन महिला बाइकर्स ने ऐतिहासिक शहर ग्वालियर, मितावली, पडावली,  बटेश्वर, दतिया पर भ्रमण किया एवं यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में लाईट एण्‍ड साउण्‍ड शो और आदिवर्त राज्य संग्रहालय का भी अनुभव भी किया, इसके साथ ही इन महिला बाइकर्स ने विश्‍व धरोहर सांची स्‍तूप, उदयगिरि की गुफाएं, चंदेरी के पास प्राणपुर विलेज़ में विकसित किये गए देश के पहले क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज एवं हैण्‍डलूम कैफे का अनुभव किया। इस आयोजन से महिलाओं को विभिन्न पर्यटक स्थलों पर भ्रमण करने का मौका मिला एवं इन महिला बाइकर्स ने मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों की सुंदरता को प्रदर्शित भी किया साथ ही महिलाओं के लिए सुरक्षा के संदेश को भी बढ़ावा दिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

भगोरिया महोत्सव में शामिल होना मेरे लिये गर्व की बात: मंत्री विजयवर्गीय

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि अलीराजपुर आकर भगोरिया महोत्सव में शामिल होकर में गर्व का अनुभव कर रहा हूँ। भगोरिया महोत्सव में उन्होंने कहा कि लोगों के चेहरे का निखार उनके आत्मविश्वास को देखकर मन गदगद है। अलीराजपुर ने पिछले 20 वर्षों में तरक्की की नई ऊॅचाईयों को छूआ है। आज लोगों के पक्के मकान है, घर-घर तक जल पहुंच रहा है, आज जिले के किसान साल में 3–3 फसलें लें रहे है, ये स्थिति पिछले 20 वर्षों में बदली है। मंत्री विजयवर्गीय ने आज यह बात आज भगोरिया महोत्सव में शामिल होने के बाद कहीं। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों को धरातल तक लाने के लिए मंत्री नागर सिंह चौहान ने मेहनत की है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से अलीराजपुर आ रहे है। राज्य सरकार के प्रयासों से पलायन पहले की तुलना में कम हुआ है, सम्पन्नता बढ़ी है और जनजातीय अंचल के नागरिकों के अंदर आत्म-विश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के भगवान बिरसा मुंडा के योगदान एवं कार्यों को विश्व स्तर तक पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगातार किया जा रहा है। भगोरिया महापर्व उल्लास के साथ मनाया जाता रहे इसके लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। भगोरिया महापर्व में मंत्री विजयवर्गीय एवं राज्य मंत्री गौतम टेटवाल का स्वागत जनजातीय संस्कृति को परिलक्षित करती हुई जैकेट और साफा पहनाकर मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान द्वारा किया गया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं आईसेक्ट द्वारा महिला दिवस पर विशेष आयोजन

भोपाल  स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं आईसेक्ट द्वारा महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान एवं उपलब्धियों का सम्मान किया गया। इस विशेष आयोजन में समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में सुश्री पूनम श्रोती, एचआर प्रोफेशनल, दिव्यांग समानता प्रशिक्षक और उद्दीप सोशल वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक एवं डॉ. अनुपा वालिया लोखवानी, सेज अस्पताल में लैप्रोस्कोपिस्ट एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सफलता की कई कहानियाँ साझा कीं जिससे सशक्तिकरण और प्रेरणा का वातावरण बना। पूनम श्रोती ने अपने जीवन संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी सुनाई और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की सीख दी। वहीं, डॉ. अनुपा वालिया लोखवानी ने महिला स्वास्थ्य पर एक महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन किया, जिसमें स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने समय पर जाँच और रोकथाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया। संस्थान द्वारा सभी महिला कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं 10 वर्षों से अधिक का योगदान देने वाली महिला संकाय सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कुलगुरू डॉ. विजय सिंह, एवं रजिस्ट्रार डॉ. सतीश कुमार सिन्हा द्वारा सभी महिला कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देने और व्यक्तिगत रूप से उपहार वितरित करने के साथ हुआ। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

विद्युत गृहों से निकलने वाली फ्लाई ऐश के कुशल व प्रभावी प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा

मध्यप्रदेश के तीन ताप विद्युत गृहों को फ्लाई ऐश के कुशल प्रबंधन के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन गैर लाभकारी संगठन मिशन एनर्जी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया विद्युत गृहों से निकलने वाली फ्लाई ऐश के कुशल व प्रभावी प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा ऊर्जा मंत्री तोमर ने दी बधाई भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी (एमपीपीजीसीएल)के सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया, सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी व अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई को फ्लाई ऐश के कुशल व प्रभावी प्रबंधन करने के लिए फ्लाई ऐश उपयोगिता-2025 विषय पर गोवा में आयोजित 14 वें अन्तर्राष्ट्रीय आवासीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया। तीनों विद्युत गृह के अभियंताओं को यह पुरस्कार पूर्व केन्द्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रदान किया। यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन गैर लाभकारी संगठन मिशन एनर्जी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। सम्मेलन में एनटीपीसी, विभिन्न राज्यों की पॉवर यूटिलिटी व निजी पॉवर यूटिलि‍टी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और विद्युत गृहों से निकलने वाली फ्लाई ऐश के कुशल व प्रभावी प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पुरस्कार के लिए तीनों ताप विद्युत गृह के अभियंताओं व कार्मिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने फ्लाई ऐश के बेहतर प्रबंधन के क्षेत्र में निरंतर प्रयास और प्रतिबद्धता के माध्यम से जो मील का पत्थर स्थापित किया है, यह उपलब्धि न केवल पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास की मिसाल भी है। किस श्रेणी में मिला पुरस्कार मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी व अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई को यह पुरस्कार 500 मेगावाट स्थापित क्षमता से कम श्रेणी और सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया को 500 मेगावाट स्थापित क्षमता से अधिक श्रेणी वर्ग में प्रदान किया गया। सिंगाजी ताप विद्युत गृह ने 100 प्रतिशत से अधिक फ्लाई ऐश का सतत् व प्रभावी उपयोग किया है। फ्लाई ऐश क्या है फ्लाई ऐश कोयले की राख का सबसे महीन कण है। इसे फ्लाई ऐश इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसे दहन कक्ष से निकास गैसों द्वारा ले जाया जाता है। फ्लाई ऐश कोयले में खनिज पदार्थ से बना महीन पाउडर है, जिसमें कोयले में गैर-दहनशील पदार्थ और अधूरे दहन से बची हुई कार्बन की थोड़ी मात्रा शामिल होती है। फ्लाई ऐश आम तौर पर हल्के भूरे रंग की होती है और इसमें ज़्यादातर गाद के आकार और मिट्टी के आकार के कांच के गोले होते हैं। पर्यावरण संबंधी बढ़ती चिंता और समस्या की बढ़ती गंभीरता के कारण फ्लाई ऐश का प्रबंधन करना अनिवार्य हो गया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58