गंगालूर एरिया कमेटी DVCM दिनेश मोडियाम सहित 17 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इन पर 24 लाख का है ईनाम

बीजापुर छत्तीसगढ़ सरकार के नक्सल नीति को बड़ी सफलता मिली है. गंगालूर एरिया कमेटी के डिवीजनल कमेटी मेंबर (DVCM) दिनेश मोडियाम सहित 17 नक्सलियों ने समर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 24 लाख का ईनाम है. DVCM दिनेश मोडियम का गंगालूर क्षेत्र में आतंक था. कई हत्याओं सहित अन्य घटनाओं में शामिल रहे दिनेश के साथ उसकी पत्नी ज्योति ताती ने भी समर्पण किया है. दिनेश मोडियाम पर अलग-अलग थानों में 26 अपराध एवं 82 स्थायी वारंट लंबित है. समर्पित नक्सली कमांडर दिनेश ने इस अवसर पर अपने अन्य साथियों से भी समर्पण करने की अपील की. उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह एवं डिप्टी सिएम विजय शर्मा की नक्सल नीति को बताया बेहतरीन जल्द माओवाद बीजापुर से समाप्त नजर आएगा. DVCM दिनेश ने बड़े कैडर के नक्सलियों पर लगाया भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि तेलंगाना के नक्सली स्थानीय आदिवासियों को बहला कर गुलाम रखना चाहते हैं, और बड़ी लेवी वसूली कर स्वयं ले जाते हैं. यही स्थानीय आदिवासियों को मुखबिर बता कर आदिवासी के हाथों ही मरवा देते हैं. उन्होंने प्रदेश सरकार की समर्पण नीति को बेहतरीन बताते हुए नई जिंदगी जीने के लिए अच्छा बताया, साथ ही अन्य साथियों से समर्पण नीति का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि हिंसा का रास्ता छोड़ अब लोकतंत्र से जुड़ने का समय आ गया है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

CM सिद्धारमैया के दरवाजे तक पहुंचा सोना तस्करी का मामला, YouTube से सीखा Gold छुपाना…’, रान्या राव ने खोले ये राज

बेंगलुरु गोल्ड स्मगलिंग केस में रंगेहाथों पकड़ी गई कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने DRI की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं. अपने स्टेटमेंट में रान्या राव ने कहा है कि वह फोटोग्राफी और रियल एस्टेट बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करती थी. दुबई की यात्रा के बारे में पूछताछ पर रान्या राव ने कहा,'मैंने यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट का कई बार दौरा किया है. मुझे पिछले 2 सप्ताह से अज्ञात विदेशी नंबरों से कॉल आ रहे थे. 1 मार्च को एक विदेशी फोन नंबर से कॉल आया.' शख्स की पहचान बताने से रान्या का इनकार रान्या राव ने आगे बताया,'मुझे दुबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के गेट-A पर जाने का निर्देश दिया गया था. वहां से सोना लेने और उसे बेंगलुरु में डिलीवर करने के लिए कहा गया था. यह पहली बार था, जब मैंने दुबई से बेंगलुरु में सोने की तस्करी की. मैंने पहले कभी दुबई से सोना नहीं खरीदा.' हालांकि, रान्या ने उस शख्स की पहचान बताने से इनकार कर दिया, जिसने उसे निर्देश दिया था. रान्या ने यह भी बताया कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube से सोना छिपाना सीखा. एयरपोर्ट पर सोने की छड़ें देकर चला गया DRI की पूछताछ में खुलासा करते हुए रान्या ने कहा,'कॉल करने वाले का लहजा अफ्रीकी-अमेरिकी था. उसने मुझे बताया कि वह दुबई सफेद गाउन में एयरपोर्ट पर मिलेगा. हम दुबई एयरपोर्ट पर टर्मिनल 3 के गेट-A पर मिले. सुरक्षा जांच के बाद उसने मुझे सोने की छड़ें दीं. डिलीवरी के तुरंत बाद वह चला गया. वह आदमी करीब 6 फीट लंबा और गोरा था. मैं उससे फिर कभी नहीं मिली और न ही उसे देखा.' टॉयलेट में जाकर छुपाईं सोने की छड़ें रान्या राव ने आगे बताया,'सोना प्लास्टिक से ढके दो पैकेट में था. मैंने एयरपोर्ट पर क्रेप बैंडेज और कैंची खरीदी और एयरपोर्ट के टॉयलेट में सोने की छड़ें अपने शरीर से चिपका लीं. मैंने सोने को अपनी जींस और जूतों में छिपा लिया था. मैंने यूट्यूब वीडियो देखकर यह सब सीखा.' पति के क्रेडिट कार्ड से बुक की थी फ्लाइट DRI ने रान्या से उसकी फ्लाइट बुकिंग के बारे में पूछा तो उसने बताया कि टिकट बुक करने के लिए उसने अपने पति जतिन विजय कुमार के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया. जब रान्या से पूछा गया कि बेंगलुरु में तस्करी का सोना किसे दिया जाना था तो उसने बताया,'मुझे सोने की छड़ें किसी अज्ञात व्यक्ति को देने के निर्देश दिए गए थे. मुझे एयरपोर्ट टोल गेट के बाद सर्विस रोड पर जाने के लिए कहा गया था. मुझे सिग्नल के पास एक ऑटो-रिक्शा में सोना रखना था. ऑटो-रिक्शा का नंबर नहीं दिया गया था.' रन्या राव का कैसे हुआ पर्दाफाश? एक्ट्रेस रन्या राव 3 मार्च को दुबई से बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी. रन्या ने 15 दिनों के भीतर दुबई की चार ट्रिप की, जिससे संदेह पैदा हुआ. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उनकी मदद के लिए पहले से ही बसवराजू नाम का एक पुलिस कांस्टेबल तैयार था. उसी की मदद से एक्ट्रेस ने सिक्योरिटी चेक से बच निकलने की कोशिश की, लेकिन DRI की टीम उस पर पहले से ही नजर बनाए हुई थी. DRI ने रन्या को सोने की खेप के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. जांच के दौरान अधिकारियों ने उसके जैकेट में छिपा विदेशी मूल का 14.2 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 12.56 करोड़ रुपये है. BJP ने कर्नाटक सीएम के साथ रान्या राव की तस्वीरें की शेयर सोना तस्करी के मामले में कन्नड फिल्मों की अभिनेत्री रान्या राव की संलिप्तता को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने बुधवार (12 मार्च 2025) को रान्या राव की कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ एक तस्वीर शेयर की है. अमित मालवीय ने ट्वीट में लिखा कि कर्नाटक में रान्या राव सोना तस्करी का मामला अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के दरवाजे तक पहुंच गया है. सीएम सिद्धारमैया और जी परमेश्वर पर बीजेपी का निशाना बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने लिखा, "इस तस्वीर में रान्या राव के साथ मुख्यमंत्री और प्रदेश के गृह मंत्री जी परमेश्वर भी हैं. विडंबना यह है कि किसी भी राजनीतिक संबंध को खारिज करने वाला व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस के सीएम-इन-वेटिंग डीके शिवकुमार हैं." हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ ​​रान्या राव को करीब एक सप्ताह पहले दुबई से 12 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की तस्करी कर भारत लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. एक रिपोर्ट के अनुसार रान्या राव ने DRI को सोना मिलने और उसे छुपा कर लाने की कहानी बताई है। रान्या राव ने कहा, “मुझे 1 मार्च को एक विदेशी नंबर से कॉल आया। इसके पहले पिछले दो हफ़्तों से मुझे विदेशी नंबरों से कॉल आ रहे थे। मुझे दुबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के गेट A पर जाने को कहा गया था। मुझे दुबई एयरपोर्ट पर सोना लेने और बेंगलुरु में उसे डिलीवर करने के लिए कहा गया।” रान्य राव ने आगे बताया, “यह पहली बार था जब मैंने दुबई से बेंगलुरु सोना लाकर तस्करी की। इससे पहले कभी दुबई से सोना मैंने नहीं खरीदा था… सोना दो प्लास्टिक के पैकेट में था। मैंने एयरपोर्ट के एक कमरे में सोना शरीर से चिपकाया। मैंने सोने को अपनी जींस और जूतों में छिपाया था। ऐसा करना मैंने यूट्यूब से सीखा था।” रान्या राव ने बताया है कि जिस आदमी ने उनको फ़ोन किया या दुबई एयरपोर्ट पर सोना दिया, उसे वह नहीं जानती। उन्होंने बताया है कि वह एक लम्बा सा आदमी था जो सोना देने के तुरंत बाद ही एयरपोर्ट से बाहर चला गया। यह सोना रान्या राव को सिक्युरिटी चेक पूरा होने के बाद दिया गया था। DRI पूछताछ में रान्या राव ने बताया है कि उन्हें एयरपोर्ट के बाहर एक जगह ऑटो में सोना रखना था। रान्या के अनुसार, यहाँ एक अनजान आदमी सोना लेने आता। रान्या ने बताया है कि उन्हें आदमी के विषय में कोई जानकारी नहीं थी। रान्या ने यह भी दावा किया है कि सोना तस्करी का यह पहला मौक़ा था और इससे पहले उन्होंने कभी तस्करी नहीं की। रान्या ने बताया है कि इससे पहले वह अमेरिका, यूरोप और बाकी के खाड़ी देशों में … Read more

भूपेश बघेल की बढ़ सकती हैं परेशानी, सीडी कांड में बरी करने के फैसले को चुनौती

रायपुर पूर्व CM भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें. CD कांड में CBI ने पूर्व CM बघेल पर लगाया रिवीजन पिटिशन. मामले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा, ‘पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ नहीं रही पैदा की जा रही है. 7 साल तक CD कांड का मामला चला फिर प्रकरण खारिज हो गया. सरकार CD कांड मामले को छोड़ नहीं रही है. विपक्ष के नेताओं को बदनाम किया जा रहा है.’ विशेष कोर्ट में मामले की सुनवाई चार अप्रैल को होगी अब इस फैसले को चुनौती देते हुए सीबीआई ने बुधवार को जिला न्यायाधीश के कोर्ट में रिवीजन फाइल की है। जिला जज ने इसे सुनवाई के लिए सीबीआइ के विशेष कोर्ट को भेज दिया है। विशेष कोर्ट में मामले की सुनवाई चार अप्रैल को होगी। यदि विशेष कोर्ट सीबीआइ की रिवीजन फाइल को स्वीकार कर लेता है तो बघेल को कोर्ट में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद इस मामले की नए सिरे से सुनवाई होगी। बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है- वकील गौरतलब है कि अश्लील सीडी कांड में चार मार्च को भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका सीबीआइ की विशेष अदालत में दूसरी बार पेश हुए थे। भूपेश की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ने दलील रखते हुए कहा था कि बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है। भूपेश ने कोई सीडी नहीं बनवाई भूपेश ने कोई सीडी नहीं बनवाई और न ही सीडी बांटी है। उन्होंने किसी तरह का अपराध नहीं किया है। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी धाराओं को हटाते हुए कहा था कि बघेल के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई ठोस आधार नहीं है। वहीं भारतमाला प्रोजेक्ट को लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस को बताना चाहिए कि, गड़बड़ी किसके कार्यकाल में हुई और कौन- कौन लोग इस गड़बड़ी के जिम्मेदार हैं। भारतमाला प्रोजेक्ट में सरकार ने अफसरों पर कार्रवाई की है। EOW भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की जांच करेगी। घोटाले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। भूपेश बघेल के लिए सरकार मुश्किलें पैदा कर रही  इस मामले को लेकर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि, भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ नहीं रही पैदा की जा रही है। 7 साल पुराना CD कांड का मामला चला और फिर खारिज हो गया। सरकार CD कांड मामले को छोड़ नहीं रही है और विपक्ष के नेताओं को बदनाम किया जा रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

समीरा रेड्डी ने की वेट ट्रेनिंग के बारे में अपनी ‘गलतफहमी’ पर बात

मुंबई,  समीरा रेड्डी ने वेट ट्रेनिंग यानी वजन उठाने की एक्सरसाइज को लेकर अपनी गलतफहमी के बारे में बताया। समीरा रेड्डी ने “मैंने दिल तुझको दिया”, “रेस” और “मुसाफिर” जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिटनेस के लिए कई बार वेट ट्रेनिंग की है। समीरा इन दिनों भी अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह जिम में लैंडमाइन सुमो स्क्वाट्स करती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा – “एक फॉलोअर ने पूछा कि क्या मैंने आज वर्कआउट किया? अब जब सवाल आया तो मुझे सबूत भी दिखाना पड़ा।” समीरा ने आगे बताया कि उन्हें हमेशा लगता था कि वजन उठाने से शरीर भारी और मोटा हो जाता है, लेकिन असल में यह सिर्फ एक भ्रम है। हकीकत में, वजन उठाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, मेटाबॉलिजम तेज होता है और शरीर की ताकत बढ़ती है, और मोटापा नहीं बढ़ता है। उन्होंने कहा – “मुझे लगता था कि वेट ट्रेनिंग से शरीर भारी हो जाता है, लेकिन अब समझ आया कि यह एक बहुत बड़ी गलतफहमी है।” समीर उन चुनिंदा भारतीय अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने छह से ज्यादा भाषाओं में काम किया है। फिल्मों में आने से पहले, उन्होंने 1997 में गजल गायक पंकज उधास के म्यूजिक वीडियो “और आहिस्ता” में काम किया था। इसके बाद बॉलीवुड में उनकी एंट्री हुई और 2002 में “मैंने दिल तुझको दिया” में अहम भूमिका निभाई। 2004 में वे “मुसाफिर” में अनिल कपूर, आदित्य पंचोली और कोएना मित्रा के साथ नजर आईं। दक्षिण भारत में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग रही है। वहां उन्होंने “वारणम आयिरम” से डेब्यू किया और “डरना मना है”, “जय चिरंजीवा”, “टैक्सी नंबर 9211”, “अशोक”, “रेस”, “दे दना दन”, “आक्रोश”, “वेट्टई” और “तेज” जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म “वरधानायक” थी, जो 2013 में रिलीज हुई एक एक्शन फिल्म थी। इसे अयप्पा पी. शर्मा ने निर्देशित किया था और इसमें सुदीप, चिरंजीवी सरजा और निकेशा पटेल भी थे। 2014 में समीर ने बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की। अब उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

बलरामपुर में , उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए नये आवेदन आमंत्रित

बलरामपुर विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत डुमरखोरका के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन में अनियमितता पाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर द्वारा निरस्त कर दिया गया है। उक्त उचित मूल्य दुकानों को नये एजेंसी को आबंटित किया जाना है।  अतः इच्छुक संस्था, स्व-सहायता समूह जो उचित मूल्य दुकान डुमरखोरका का संचालन करना चाहते हैं, तो वे निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र 26 मार्च 2025 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर में जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के पश्चात् आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, पत्नी ने फंदे पर लटता देख पड़ोसियों को बुलाया

 इंदौर मध्यप्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां सराफा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल नवीन शर्मा ने फांसी लगातार आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद आसपास हड़कंप मच गया। बता दें कि हेड कास्टेंबल नवीन शर्मा मल्हारगंज थाना क्षेत्र में चौथी पल्टन के सरकारी क्वार्टर में रहते थे। अभी तक खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मल्हारगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि सराफा थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ नवीन शर्मा ने बुधवार (12 मार्च) दोपहर मल्हारगंज थाना श्रेत्र के अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जान दी है. फंदे पर लटके हुए उन्हें सबसे पहले उनकी पत्नी ने देखा पास में रहने वाले पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें फंदे से उतारा उस समय उनकी सांस चल रही थी. डिप्रेशन का हुए थे शिकार पुलिसकर्मियों ने सीपीआर दिया और हॉस्पिटल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. मृतक नवीन की तीन बेटियां भी हैं. परिवार से मिली जानकारी के अनुसार वह काफी समय से बीमार थे जिससे पारिवारिक संबंध भी बहुत अच्छे नहीं थे, जिसके डिप्रेशन में थे. फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है जो भी जांच में आएगा उस के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. आगर मालवा में लिया था ट्रांसफर बताया जा रहा है कि नवीन 15 साल से पुलिस विभाग में पदस्थ थे. कुछ साल पहले उन्होंने आगर मालवा में ट्रांसफर करवा लिया था. इसके बाद वापस इंदौर आ गए थे. वहीं अब उनकी सुसाइड के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ है. उनकी तीन बेटियों अपने पिता के लिए बिलख-बिलख कर रो रही हैं. वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

एक परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई अन्ना नगर में आज सुबह एक परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर दी। मरने वालों में डॉक्टर, उनकी पत्नी और दो बेटे शामिल हैं। सभी के शव उनके घर में फंदे से लटके हुए मिले। पुलिस ने सभी शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर के ड्राइवर ने बताया कि दंपति बेहद खुश और ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा था। केस ने पुलिस को पूरी तरह से उलझा दिया है। प्राथमिक जांच में पुलिस के सामने दो वजहें सामने आई हैं। पुलिस अधिकारियों अनुसार, मरने की वजह कर्ज का बोझ या बेटे पर नीट परीक्षा का दबाव माना जा रहा है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर बालामुरुगन पेशे से सोनोलॉजिस्ट थे। उनकी पत्नी सुमथी वकील थीं। उनके दो बेटे नीट परीक्षार्थी जसवंत कुमार और कक्षा 11 के छात्र लिंगेश कुमार दो अलग-अलग कमरों में फांसी पर लटके मिले। डॉ. बालामुरुगन कई अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाते थे। आज सुबह जब उनके घर का ड्राइवर वहां पहुंचा और दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर चारों शव बरामद किए। रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया "हम इसे आत्महत्या का मामला मान रहे हैं, हालांकि अभी तक किसी ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। यह स्पष्ट नहीं है कि परिवार ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा था या फिर वे किसी कर्जदाता के दबाव में थे।" Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31