माता लक्ष्मी की शुक्रवार को इस विधि से करें पूजा

हिंदू धर्म शास्त्रों में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित किया गया है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता लक्ष्मी समुद्र मंथन के समय प्रकट हुईं थीं. हिंदू धर्म शास्त्रों में माता लक्ष्मी को धन, वैभव की देवी मााना गया है. शुक्रवार के दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी का पूजन और व्रत किया जाता है. मान्यताओं के अनुसार… मान्यताओं के अनुसार, जिस पर माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है उसके घर में धन और वैभव की कोई कमी नहीं रहती. घर में हमेशा खुशहाली रहती है. शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के पूजन और व्रत के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुक्रवार के दिन गुप्त लक्ष्मी की पूजा की जाती है. दरअसल, गुप्त लक्ष्मी, जिन्हें धूमावती भी कहा जाता है. ये अष्ट लक्ष्मी के रूप में भी जानी जाती हैं.मान्यता है कि जो भी शुक्रवार को गुप्त लक्ष्मी (अष्ट लक्ष्मी) की पूजा करता है उसके घर की तीजोरी हमेशा धन-दौलत से भरी रहती है. पूजा विधि     शास्त्रों में बताया गया है कि मां लक्ष्मी के पूजन के लिए रात का समय शुभ माना गया है.     शुक्रवार की रात 9 से 10 बजे के बीच मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए.     पूजा के लिए सबसे पहले स्वस्छ वस्त्र धारण करने चाहिए.     फिर पूजा की चौकी पर गुलाबी कपड़ा बिछाकर श्रीयंत्र और गुप्त लक्ष्मी (अष्ट लक्ष्मी) की प्रतीमा या तस्वीर रखनी चाहिए.     फिर उनके माता के सामने 8 घी के दीपक जलाने चाहिए.     फिर अष्टगंध से श्रीयंत्र और अष्ट लक्ष्मी को तिलक लगाना चाहिए.     मां को लाल गुडहल के फूलों की माला पहनानी चाहिए.     खीर का भोग लगाना चाहिए     ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए.     अंत में माता की आरती करनी चाहिए.     फिर आठों दीपक को घर की आठ दिशाओं में रख देना चाहिए. माता लक्ष्मी की पूजा का महत्व हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी की पूजा सिर्फ घर में धान-धान्य की बढ़ोतरी के लिए ही नहीं की जाती, बल्कि माता लक्ष्मी इसलिए भी होती है कि समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त हो सके. माता लक्ष्मी की पूजा से नकारात्मक शक्तियां भी नष्ट हो जाती हैं. recent visitors 39

सीने की जलन को इन घरेलू नुस्खे से मिलेगा आराम

सीने की जलन बैचेन कर देती है। आजकल सीने की जलन से हर कोई परेशान है। खानपान का सही ध्यान नहीं रखना और समय पर खाना नहीं खाना सीने की जलन का कारण बनता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपने खानपान पर ध्यान दें और समय पर खाना खाएं। आज हम आपको सीने की जलन से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू और आसान नुस्खे बताने जा रहे हैं। इन नुस्खों को अपनाकर आप सीने की जलन से छुटकारा पा सकते हैं। अजवाइन और हल्दी का मिश्रण अजवाइन और हल्दी का मिश्रण सीने की जलन से राहत दिलाने में काफी मददगार साबित होता है। आपअजवाइन और हल्दी को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इसे पानी के साथ पी लें। कुछ देर में ही इससे आपके सीने की जलन कम हो जाएगी और काफी हद तक आराम मिलेगा।  दही और काली मिर्च दही और काली मिर्च का मिश्रण सीने की जलन को कम करने के लिए काफी लाभकारी है। दही और काली मिर्च को मिलाकर आप इसे खा सकते हैं। दही सीने की जलन को कम करने के लिए काफी बेहतरीन नुस्खा है। दही पेट में भी गर्मी को शांत करता है। अदरक और शहद चूसें अदरक और शहद सीने की जलन को कम करने के लिए बेहतरीन नुस्खा है। अदरक को शहद में डूबोएं और इसे काफी देर तक आप चूसते रहें। ऐसा करने से आपको सीने की जलन से छुटकारा मिलेगा। अदरक सीने की जलन को कम करने के लिए एक बेहतरीन उपचार है। पुदीना और अजवाइन पुदीना पाचन में सुधार करने में मदद करता है और अपच, गैस, और दस्त जैसी समस्याओं को कम करता है। इसके साथ ही पुदीना जलन और सूजन को कम करने में मदद करता है, जिससे यह मुंह, गले, और पेट की समस्याओं में राहत दिलाने में भी काफी मददगार है। गर्म पानी से मिलेगी राहत गर्म पानी पीने से भी सीने की जलन से राहत मिलती है। गुनगुना पानी आपके सीने की जलन को कम करता है। अगर आप कोई चूर्ण भी खा रहे हैं तो इसे गर्म पानी के साथ खाएं। यह सीने की जलन से राहत दिला सकता है। इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर आप सीने की जलन से राहत पा सकते हैं। लेकिन यदि समस्या बनी रहती है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। recent visitors 33

मध्य प्रदेश में शुरू हुए गर्मी के तीखे तेवर, कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिन का तापमान 40 डिग्री पहुंचने की संभावना

भोपाल हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। रात का सबसे कम 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकॉर्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 12.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, धूप के तेवर और तीखे होने की संभावना है। गुरुवार को दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी अफगानिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। मध्य प्रदेश के आसपास के राज्यों में तपिश लगातार बढ़ रही है। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को भी गर्मी के तेवर कुछ और तीखे हो सकते हैं। होली के बाद हर दिन तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। दिन में बेचैन कर रही गर्मी, रात का पारा भी बढ़ा ग्वालियर से खबर है कि गर्मी ने दिनभर लोगों को बेचैन किया। बिना पंखा चलाए बैठने में गर्माहट महसूस हुई, इसके अलावा अब ठंडे पानी से ही प्यास बुझ पा रही है। वहीं रात के तापमान में भी उछाल का सिलसिला जारी है। पारा 17 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। जम्मू-कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से फरवरी माह के दूसरे पखवाड़े से ही उत्तरी हवाओं के आने का सिलसिला थमा हुआ है। गत नौ मार्च को सक्रिय हुए विक्षोभ के कारण हवाओं का रुख पश्चिमी हो गया है और राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं आ रही हैं। ये क्रम बुधवार को भी जारी रहा। सुबह साढ़े 11 बजे ही पारा 33.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। recent visitors 22

थ्रीइएमइ सेंटर में एक मेजर से निवेश के नाम पर 14.40 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई

बैरागढ़  बैरागढ़ स्थित थ्रीइएमइ सेंटर में एक मेजर से निवेश के नाम पर 14.40 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। मेजर को इंग्लैंड के एक नंबर से वाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए लिंक आया था। वे ग्रुप में जुड़े तो उन्हें भारी मुनाफे का लोभ दिया गया, जिसमें फंसकर उन्होंने एक फर्जी एप डाउनलोड कर लिया और 24 लाख रुपये निवेश कर दिए। ठगों ने भरोसा जीतने के लिए पहले उनके 10 लाख रुपये तो बैंक खाते में लौटा दिए, लेकिन बाकि की राशि निकालने का प्रयास किया तो उन्हें आइपीओ आवंटन के जाल में फंसा दिया। मेजर की शिकायत पर भोपाल साइबर सेल ने प्रकरण दर्ज किया है। आईपीओ के जरिए 60 लाख रुपये और ऐंठने की फिराक में थे ठग     पुलिस के अनुसार मूलत: पंजाब के पठानकोट के रहने वाले 35 वर्षीय आशीष चौधरी पिता कुलदीप राज थ्रीइएमइ सेन्टर बैरागढ में मेजर के रूप में पदस्थ हैं।     पिछले वर्ष अप्रैल में उन्होंने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज की थी। जिसमें बताया गया कि उन्हें इंग्लैंड के एक नंबर से उनके वाट्सएप पर निवेश के एक ग्रुप से जुड़ने का लिंक आया था।     मेजर ने बताया कि उस ग्रुप में पहले से कई सदस्य जुड़े थे। ग्रुप में बताया गया कि हमारे एप के जरिए निवेश करें, हम आपको बताएंगे किन शेयरों में निवेश करना है।     इससे आपको भारी मुनाफा होगा और उसमें से 30 प्रतिशत का हिस्सा देना होगा।     उन्होंने पहले 16 लाख रुपये डाले। कुछ समय बात मेजर ने उसमें से 10 लाख रुपये बैंक में ट्रांसफर कर लिए। इससे उन्हें एप पर भरोसा हो गया।     मेजर ने एक बार फिर एप में 15 लाख रुपये डालने की कोशिश की, लेकिन बैंक लिमिट होने के कारण उसमें 10 लाख रुपये ही डाल सके।     बाद में उनके स्वजनों ने फ्राॅड एप की जानकारी दी तो मेजर ने रुपये निकाले, लेकिन 1.60 लाख रुपये ही निकाल सके।     उन्होंने एप के संचालकों से संपर्क किया तो बताया गया कि आपके नंगर पर 60 लाख रुपये के आइपीओ शेयर आवंटित किए गए हैं, जिसके बाद मेजर ने एप डिलीट किया और पुलिस को शिकायत की।     निवेश के नाम पर यदि कोई मोटे मुनाफे का लालच देता है तो उस पर विश्वास न करें। पहले कंपनी और एप के बारे में पुख्ता जानकारी लें। साइबर सेल लगातार एडवाइजरी जारी कर लोगों को जागरूक कर रही है। जो भी ठगी के मामले आ रहे हैं, पुलिस उनमें प्रकरण दर्ज कर आरोपितों को पकड़ रही है। सुजीत तिवारी, एसीपी साइबर क्राइम   recent visitors 29

भोपाल कलेक्टर ने जारी किया ड्राई डे का आदेश, शराब बेचते हुए पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

भोपाल भोपाल जिले में होली और रंगपंचमी को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इन दिनों में शराब दुकानें बंद रहेंगी और खोलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए बताया कि होली खेले जाने वाले दिन शुक्रवार यानि 14 मार्च को सभी 87 शराब दुकानें बंद रहेंगी। इसी तरह 19 मार्च रंगपंचमी पर शाम पांच बजे तक शराब दुकानें बंद रहेंगी। इन दोनों दिन भांग और भांगघोटा की दुकानें खोली जा सकेंगी। जबकि शराब दुकानों के साथ ही सभी इकाईयां, वाइन आउटलेट, सभी तरह के मादक द्रव्यों के विक्रय की फुटकर व थोक दुकानें, देशी व अंग्रेजी शराब भंडारागार नियमानुसार बंद रहेंगे। एक दर्जन होटल-रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी शराब होली से पहले आबकारी विभाग की टीम ने होटल, रेस्टोरेंट,ढाबों की तलाश शुरू कर दी है।टीम ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी तो एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों में शराब परोसी जा रही थी।यहां टीम ने शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। आबकारी कंट्रोलर एचएस गोयल ने बताया कि बुधवार देर रात होली टीम सहित अयोध्या नगर बायपास, रायसेन रोड क्षेत्र के रौनक ढाबा,राज दरबार, क्लाउड 11, पीबीआर कैफे, आचमन, खुशी सहित अन्य होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर दबिश दी। जहां अवैध रूप से लोगों को शराब परोसी जा रही थी। इससे संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कुल 29 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। recent visitors 26

गर्मियों का मौसम वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा मौसम

गर्मियों का मौसम वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा मौसम माना जाता है। इस मौसम में तापमान अधिक होने के कारण शरीर में पसीना अधिक आता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो यह मौसम आपके लिए बेस्ट है। इस मौसम में आप तेजी से वजन घटा सकते हैं। तरबूज तरबूज गर्मियों का एक अच्छा फल है जो वजन कम करने में मदद करता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। तरबूज में विटामिन सी और लाइकोपीन भी होता है, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है। तरबूज का सेवन करने से आपका लीवर भी फिट रहता है। जिससे शरीर में खून का संचार भी बेहतर होता है। नारियल पानी नारियल पानी गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं। नारियल पानी में विटामिन सी और पोटैशियम भी होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गर्मियों में आप रोजाना सुबह नारियल पानी पीकर खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं। इससे आपके शरीर में भी एनर्जी बनी रहती है। सलाद सलाद गर्मियों में वजन कम करने के लिए एक अच्छा सोर्स है। इसमें सब्जियां, फल, और नट्स होते हैं, जो शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं। सलाद में विटामिन सी, विटामिन के, और फाइबर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सलाद में आप ककड़ी, खीरा, ब्रोकली और हरी गोभी का भी सेवन कर सकते हैं। सलाद से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके आप गर्मियों में वजन कम करने में मदद पा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि वजन कम करने के लिए नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार का पालन करना भी जरूरी है। recent visitors 38

कैलाश खेर को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

मुंबई   बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सिंगर के ख‍िलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाए गए कि उन्‍होंने भगवान श‍िव पर 'बबम बम' गाना बनाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। यह गाना कैलाश खेर के 'कैलासा झूमो रे' एल्‍बम से है। हाई कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए खरी-खरी टिप्‍पणी की है। जस्‍ट‍िस भारती डांगरे और जस्‍ट‍िस श्‍याम चांडक की पीठ ने लेखक एजी नूरानी के हवाले से कहा कि असहिष्णुता और रूढ़िवादिता से असहमति भारतीय समाज के लिए अभिशाप रही है। कैलाश खेर के इस गाने के ख‍िलाफ पंजाब में श‍िकायत दर्ज की गई थी। आरोप लगाया गया कि इसके म्यूजिक वीडियो में एक किसिंग सीन है और झंडे को जलते हुए दिखाया गया है। सिंगर के ख‍िलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295ए और 298 के तहत धार्मिक भावनाओं का अपमान मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने कहा- कैलाश खेर ने सिर्फ 'बबम बम' गाना गाया जस्‍ट‍िस डांगरे और जस्‍ट‍िस चांडक की बेंच ने मामले में फैसला सुनाते कहा, 'कैलाश खेर की ओर से किसी तरह की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई जानबूझकर या दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था, उन्‍होंने केवल 'बबम बम' गीत गाया था।' यह फैसला 4 मार्च को दिया गया, जिसकी कॉपी गुरुवार को उपलब्‍ध करवाई गई है। लुध‍ियाना की अदालत में दर्ज हुआ था केस कैलाश खेर के ख‍िलाफ यह शिकायत लुधियाना की एक स्थानीय अदालत में नरिंदर मक्कड़ नाम के व्यक्ति ने दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने खुद को भगवान शिव का भक्‍त होने का दावा किया और कहा कि भगवान शिव पर खेर के गीत 'बबम बम' में एक अश्लील वीडियो दिखाया गया है, जिसमें कम कपड़े पहने महिलाओं और लोगों को चूमते दिखाया गया है। यह याचिका लुधियाना में इलाका न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर की गई थी। 'हर वो चीज जो एक वर्ग को नहीं पसंद, वो धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं' हाई कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि कैलाश खेर के गाए गीत के बोल भगवान शिव की स्तुति और उनके शक्तिशाली चरित्र के गुणों के अलावा और कुछ नहीं हैं। न्यायालय ने कहा, 'हर वह काम जो लोगों के एक वर्ग को नापसंद हो सकता है, जरूरी नहीं कि वह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए।' असहिष्‍णुता और रूढ़‍िवादिता पर कोर्ट ने कही ये बात इसी कड़ी में हाई कोर्ट की बेंच ने लेखक एजी नूरानी को उद्धृत करते हुए कहा, 'असहिष्णुता और रूढ़िवादिता से असहमति को बर्दाश्त न करना सदियों से भारतीय समाज का अभिशाप रहा है। लेकिन असहमति के अधिकार को उसकी सहिष्णुता मात्र से अलग स्वीकार करने में ही स्वतंत्र समाज अपनी पहचान बनाता है।' HC ने IPC की धारा 295A को किया स्‍पष्‍ट पीठ ने आदेश में कहा कि IPC की धारा 295A के तहत अपराध के लिए, व्यक्ति द्वारा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का जानबूझकर किया गया प्रयास होना चाहिए। कैलाश खेर के खिलाफ एकमात्र आरोप ये है कि वह वीडियो में कुछ कम कपड़े पहने लड़कियों के साथ नाच रहे हैं, जो शिकायतकर्ता के अनुसार अश्लील है और इसलिए उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। यह कैलाश खेर के खिलाफ अपराध नहीं बनता है, क्योंकि उनकी ओर से कोई जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं है, वह सिर्फ गाना गा रहे हैं। 2014 में दर्ज हुआ था केस, उसी साल HC पहुंचे थे कैलाश खेर जानकारी के लिए बता दें कि कैलाश खेर ने 2014 में इस मामले में हाई कोर्ट का रुख किया था। उसी साल पंजाब के लुधियाना कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। उस समय, हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए कहा था कि सिंगर के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। वकील ने कहा- वीडियो सेंसर बोर्ड से मंजूरी के बाद रिलीज हुआ वकील अशोक सरोगी के माध्यम से दायर अपनी याचिका में कैलाश खेर ने कहा कि वह केवल गाने के सिंगर हैं। वीडियो को सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट के माध्यम से एक अन्य कंपनी द्वारा कोरियोग्राफ किया गया था। कोर्ट में सरोगी ने तर्क दिया था कि गाने का वीडियो केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड)द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद ही जारी किया गया था। recent visitors 46