Mandsaur: दिल्ली मुंबई-एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, 3 लोगों की मौत

मंदसौर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर मंदसौर जिले के गरोठ व शामगढ़ के बीच हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी एक माह में यहां तीन दुर्घटना हो चुकी है। बुधवार रात में भी हुए शामगढ़ तहसील क्षेत्र के मेलखेड़ा एवं बरडिया पुना के बीच एक कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे उतरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में दिल्ली निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी परिवार दो वाहनों से पुणे से दिल्ली लौट रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आगे जा रही रही फॉर्च्यूनर (एचआर 98 क्यू 3231) में कंवरलाल, रोशन, सुरेंद्र सवार थे। अन्य सवार पीछे की गाड़ी में थे। मंदसौर कंट्रोल रूम को दी जानकारी बुधवार रात में मंदसौर जिले की सीमा में प्रवेश के बाद फॉर्च्यूनर सवार लोगों का पीछे आ रहे स्वजन से मोबाइल संपर्क टूट गया। काफी देर तक बात नहीं होने और वाहन भी नहीं दिखने पर स्वजन ने मंदसौर में कंट्रोल रुम पर सूचित किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने खोजबीन शुरू की। मोबाइल की आखिरी लोकेशन के आधार पर सर्च किया तो मेलखेड़ा व बर्डिया पूना के बीच एक्सप्रेस वे के नीचे दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर कार मिली। वाहन तक पहुंचे तो अंदर तीनों मृत मिले। ऐसा बताया जा रहा है कि तेज गति से चल रही कार रेलिंग से टकराकर हवा में उछली और कई पलटी खाते हुए नीचे जा गिरी। शामगढ़ थाने के एएसआई अविनाश सोनी ने पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला व शामगढ़ अस्पताल लेकर आए। recent visitors 38

KBC 16 को अलविदा कहते हुए वो इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन

मुंबई बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन उम्र के 8वें बसंत में हैं। इसके बावजूद वो सेट पर आते हैं, काम करते हैं, सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से भी जुड़े रहते हैं। वो इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 16' को होस्ट कर रहे थे, जहां पर वो अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे भी किया करते थे। पर अब इस शो के 16वें सीजन को बंद किया जा रहा है। ऐसे मौके पर बिग बी इमोशनल हो गए और कहा 'अब अगले दौर में मिलूंगा।' अमिताभ बच्चन ने तब एक ट्वीट करके फैंस को डरा दिया था, जब उन्होंने 'जाने का वक्त आ गया है' कहा था। वो अलग बात है कि उन्होंने बाद में 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में ही बताया कि वो काम पर जाने के समय की बात कर रहे थे! खैर। अब KBC 16 को अलविदा कहते हुए वो इमोशनल हो गए। मेकर्स की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें बिग बी पुष्टि करते हैं कि वो अगले सीजन में होस्ट के रूप में फिर आएंगे। इससे पहले कहा जा रहा था कि वो इस शो के अगले सीजन को होस्ट नहीं करेंगे। अमिताभ बच्चन ने कही ये बात बिग बी ने वीडियो में कहा, 'हर चरण की शुरुआत में एक विचार मन में आता है, इतने सालों के बाद, क्या मैं अभी भी वो प्यार, वो साथ, वो गर्मजोशी सबकी आंखों में देख पाऊंगा या नहीं? और हर चरण के अंत तक, सच्चाई ये हो जाती है कि ये सफर, ये पड़ाव, और जो कुछ भी मुझे मिला है, वो मेरी चाहत से कहीं ज्यादा है और वो मुझे मिलता ही रहता है। हमारी उम्मीद है कि ये चाहत ऐसी ही बनी रहे और कभी फीकी न पड़े।' 'जब मैं विदा ले रहा हूं…' 82 साल के एक्टर ने कहा, 'जब मैं विदा ले रहा हूं तो मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अगर हमारे प्रयासों ने किसी के जीवन को थोड़ा भी छुआ है या अगर यहां बोले गए शब्दों ने किसी भी तरह से आशा जगाई है, तो मैं हमारी 25 साल की यात्रा को वास्तव में सफल मानूंगा। तो, देवियों और सज्जनों, मैं आपको अगले सीजन में देखूंगा। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें, अपने सपनों को जीवित रखें। रुकें नहीं, झुकें नहीं। आप जैसे हैं वैसे ही मूल्यवान हैं, मेरे लिए प्रिय हैं, और मेरे अपने हैं। जब तक हम फिर से नहीं मिलते, मैं अमिताभ बच्चन हूं, अपने अंतिम शब्दों- शुभ रात्रि के साथ इस सीजन को समाप्त कर रहा हूं।' साल 2000 से होस्ट कर रहे हैं शो बता दें कि अमिताभ बच्चन साल 2000 से ही इस शो को होस्ट कर रहे हैं। बस तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। फिल्मों की बात करें तो बिग बी को पिछली बार रजनीकांत की 'वेट्टैयन' में देखा गया था। recent visitors 32

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा ‘त्यौहार सबके होते हैं. मुस्लिम भाई आएंगे तो साथ होली मनाएंगे

इंदौर अपने बयानों को लेकर अकसर देश-प्रदेश की राजनीतिक चर्चा में बने रहने वाले मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें कि एक दिन पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुस्लिम समाज से होली का त्योहार मिलकर मनाने की अपील की थी। अब इस मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार किया है। इंदौर में कांग्रेस के एक धरना प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को ‘पाखंडी’ बता दिया है। सज्जन वर्मा ने कहा कि ‘पुराने समय में समाज एक था, भाईचारा था, लेकिन अब जाति-धर्म की राजनीति कर नेताओं ने समाज को बांट दिया है। अगर विजयवर्गीय का इतना ही प्रेम उमड़ रहा है तो वे जाकर मुस्लिम इलाकों में होली खेलें, फिर देखेंगे कि क्या होता है।’ विजयवर्गीय ने दिया था ये बयान आपको बता दें कि, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि ‘होली इस्लाम के विरुद्ध नहीं है, मुस्लिम भाइयों को अपने पूर्वजों के बारे में जानना चाहिए। उनके पूर्वजों ने भी वृंदावन में कृष्ण के साथ होली खेली थी, इसलिए उन्हें भी इस परंपरा में शामिल होना चाहिए।’ राजनीतिक बयानबाजी से गरमाई सियासत विजयवर्गीय और वर्मा के इस बयान के साथ राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है। जहां भाजपा इसे ‘सांस्कृतिक एकता’ की अपील बताने में जुटी है तो वहीं कांग्रेस इसे ‘सांप्रदायिक ध्रुवीकरण’ बताने का प्रयास कर रही है। विवादित मस्जिद के बाहर पुलिस का फिक्स पॉइंट होलिका दहन की जगह, संवेदनशील पॉइंट और बाजार के प्रमुख इलाकों में पुलिस तैनात रहेगी। 200 से ज्यादा पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा जिस मस्जिद के बाहर विवाद हुआ था, वहां पर पुलिस का फिक्स पॉइंट रहेगा। इसके साथ ही आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) की एक टुकड़ी भी यहां के लिए अलॉट होने की जानकारी मिली है। वह भी गुरुवार को यहां तैनात हो जाएगी। recent visitors 40

होली पर भद्रा का साया, जाने कब होगा होलिका दहन

पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है. बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है. होलिका दहन से पहले महिलाएं घर में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं. उसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में होलिका का पूजा और दहन करने शुभ फलों की प्राप्ति होती है. होलिका दहन से पहले महिलाएं घर की सुख-समृद्धि के लिए पूजा पाठ करती है और होलिका दहन के दौरान इसकी कच्चा सूत परिक्रमा करते हुए लपेटा जाता है. इसके साथ ही कई अन्य पूजा -पाठ की रस्में की जाती हैं, लेकिन इस बार होलिका दहन पर सुबह से ही भद्रा का साया है. होलिका दहन पर भद्र का समय वैदिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 10 बजकर 35 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 26 मिनट तक भद्रा रहेगी. ऐसे में रात 11:30 बजे के बाद होलिका दहन किया जा सकेगा. होलिका दहन का महत्व होलिका दहन का अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक माना जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार, हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को यह वरदान प्राप्त था कि वह अग्नि में नहीं जल सकती. उसने भक्त प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठने का प्रयास किया, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका जलकर भस्म हो गई. मान्यता है कि इस होलिका दहन के दौरान परिक्रमा करते हुए प्रार्थना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. recent visitors 42

सेहत के साथ आपके दिल के लिए भी काफी फायदेमंद है काला नमक

काला नमक खाने के कई फायदे हैं। काला नमक आपके खाने में न केवल जायका बढ़ाता है बल्कि आपकी सेहत को भी दुरुस्त रखने में मदद करता है। अगर आप अपने खाने में काला नमक का प्रयोग बढ़ाते हैं तो इसके कई फायदे आपको जल्द महसूस होने लगेंगे। काला नमक आपकी सेहत के साथ आपके दिल के लिए भी काफी फायदेमंद है। डाइजेस्टिव सिस्टम को बनाता है मजबूत काला नमक पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे खनिज होते हैं जो पाचन को सुधारते हैं और कब्ज, गैस, और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को कम करते हैं। अगर आपको लगता है कि खाना जल्दी नहीं पचता तो आप खाने के बाद एक चुटकी काला नमक का सेवन कर सकते हैं। यह आपके खाने को पचाने में काफी मदद करता है। गैस और दर्द को करता है कम काला नमक पेट की गैस और दर्द को कम करने में मदद करता है। इसमें कार्बोनिक एसिड होता है जो पेट में गैस को कम करता है और दर्द को कम करता है। कई बार खाना खाने के बाद गैस बन जाती है जो बहुत देर तक परेशान करती है। मुंह की बदबू को करता है खत्म काला नमक मुंह की बदबू को कम करने में भी काफी लाभकारी है। काला नमक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह में बैक्टीरिया को मारते हैं और बदबू को कम करते हैं। अगर आपके मुंह से लगातार बदबू आती है तो आप काले नमक का सेवन करके इस समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। त्वचा को स्वस्थ बनाता है काला नमक त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे खनिज होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। रोजाना पानी में काला नमक घोलकर पीने से काफी फायदे हैं। अगर आप काला नमक पानी में घोलकर पीते हैं तो यह आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इस तरह भी खा सकते हैं काला नमक – काला नमक को सलाद, सूप, या अन्य व्यंजनों में मिलाकर खाया जा सकता है। – काला नमक को पानी में मिलाकर पीया जा सकता है। – काला नमक को सुखाकर प्रयोग में लाया जा सकता है। recent visitors 32

भोपाल के 2 विद्यार्थी प्रेरणा कार्यक्रम से जुड़े

भोपाल के 2 विद्यार्थी प्रेरणा कार्यक्रम से जुड़े केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यक्रम बच्चों को विरासत से जुड़ने का देता है मौका भोपाल केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने "प्रेरणा" एक अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। भोपाल के 2 विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिला है। इन विद्यार्थियों ने कार्यक्रम से अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करने के साथ एक अच्छे नागरिक बनने के गुण भी सीखे हैं। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रेरणा कार्यक्रम में भोपाल के चयनित 2 विद्यार्थी छात्रा मुस्कान मालवीय पीएमस्कूल बरखेड़ा और छात्र आशुतोष द्विवेदी महात्मा गांधी सीएम राइज स्कूल पिपलानी ने 7 दिन गुजरात के बड़नगर में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनके साथ शिक्षक सुभूमेश्वरी पारधी ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम प्रेरणा कार्यक्रम भारतीय शिक्षा प्रणाली के सिद्धांतों और मूल्य आधारित शिक्षा के दर्शन को एकीकृत करने की एक मजबूत प्रतिबद्धता से प्रेरित है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की आधारशिला है। यह कार्यक्रम आईआईटी गांधीनगर द्वारा तैयार किया गया है। प्रेरणा स्कूल का पाठ्यक्रम 9 मूल्य विषयों पर आधारित है। इनमें स्वाभिमान और विनय, शौर्य और साहस, परिश्रम और समर्पण, करूणा और सेवा, विविधा और एकता, सत्यनिष्ठा और सुचिता, नवाचार और जिज्ञासा, श्रद्धा और विश्वास के साथ स्वतंत्रता और कर्त्तव्य भी शामिल हैं। यह मूल्य युवाओं को देश का आदर्श नागरिक बनने में प्ररेणा देगा। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी भी शामिल होते हैं। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न राज्यों से आये बच्चों के बीच में एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं और विरासत को समझने का मौका मिलता है। विद्यार्थियों में विशेष रूप से वृद्धजनों के प्रति श्रद्धा की भावना जागृत करने के प्रयास किये जाते हैं। इन विद्यार्थियों को आस-पास के पुरातत्व महत्व के स्थलों का भी भ्रमण कराया जाता है। प्रधानमंत्री का पत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल से गये विद्यार्थियों और शिक्षक से अनुभव जाने हैं। उन्होंने पत्र लिखकर प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव को अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा करने की बात भी कही है।   recent visitors 34

पति ने पत्नी की गैरमौजूदगी में अपनी ही साली से कर ली शादी, पत्नी से वीडियो कॉल पर कहा अब घर लौटने की जरूरत नहीं

अकोला पति, पत्नी और प्रेम संबंधों पर आधारित कई फिल्में आपने देखी होंगी, लेकिन ऐसे मामले असल जिंदगी में भी सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला महाराष्ट्र के अकोला जिले से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में अपनी ही साली से शादी कर ली. इसके बाद उसने पत्नी को वीडियो कॉल करके कहा कि अब उसे घर लौटने की जरूरत नहीं है. हैरान रह गई पत्नी यह सुनते ही पत्नी हैरान रह गई और गुस्से में अपने परिजनों के साथ पति के घर पहुंची, लेकिन पति ने उसे घर में घुसने नहीं दिया. परेशान पत्नी ने थाने जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई. जब पुलिस ने पति को थाने बुलाया तो पत्नी ने वहां गुस्से में उसकी पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है. वीडियो कॉल पर पत्नी को बताया सच यह घटना बार्शीटाकली तालुका के विजोरा गांव की है. यहां रहने वाले सूरज तायडे ने 9 महीने पहले कोमला से प्रेम विवाह किया था और उसे जीवनभर साथ निभाने का वादा किया था. शादी के बाद कोमला अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी और परीक्षा के चलते उसे अमरावती जाना पड़ा. परीक्षा समाप्त होने के बाद जब कोमला घर लौटने की तैयारी कर रही थी, तभी उसके पति ने वीडियो कॉल कर कहा कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता, इसलिए उसे घर लौटने की जरूरत नहीं है. साली से ही कर ली शादी पत्नी ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई तो वे सभी उसके साथ पति के घर पहुंच गए. वहां जाकर उन्होंने देखा कि पति ने उसकी चचेरी बहन श्रेया से शादी कर ली थी. यह देखकर पूरे परिवार का गुस्सा भड़क उठा, लेकिन सूरज ने किसी को भी घर में घुसने नहीं दिया. इसके बाद पत्नी सीधे थाने पहुंची और वहां रोते हुए पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. थाने में हुई जमकर पिटाई पुलिस ने सूरज को थाने बुलाया. जैसे ही सूरज अपनी नई पत्नी श्रेया के साथ वहां पहुंचा, कोमला ने गुस्से में उसकी पिटाई शुरू कर दी. थाने में काफी देर तक ये हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. गुस्से से तमतमाई पत्नी अपने पति को लगातार पीटती रही, जिसे रोकने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस घटना का अंजाम क्या होता है. recent visitors 34