भारत में जल्द लॉन्च होगा Motorola का Edge 60 Fusion

नई दिल्ली Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होगा। मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोटोरोला का अपकमिंग स्मार्टफोन Motorola Edge 60 हो सकता है। फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से होगी। हालांकि इस टीजर से अपकमिंग स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं होता है। लेकिन लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह Motorola Edge 60 Fusion हो सकता है। नया मोटोरोला फोन का टीजर फ्लिपकार्ट मोबाइल ऐप पर एक नए मोटोरोला फोन के लॉन्च का टीजर लाइव हो गया है। इस वीडियो क्लिप में #MotoEdgeLegacy का जिक्र किया गया है, जो कि एज लाइनअप की तरफ इशारा करता है। मोटोरोला अपकमिंग स्मार्टफोन को गेम चेंजिंग फोन के तौर पर लिस्ट कर रहा है। फ्लिपकार्ट से होगी बिक्री इस लिस्टिंग से कंफर्म होता है कि यह हैंडसेट बाकी मोटोरोला एज मॉडल की तरह फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा। टीजर वीडियो के अलावा फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में फोन या लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। मोटोरोला एज 60 फ्यूजन के स्पेसिफिकेशन्स लीक रिपोर्ट की मानें, तो मोटोरोला एज 60 फ्यूजन को तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। यह हैंडसेट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। इसके अलावा भारत में Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है, जबकि अन्य मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। लीक रिपोर्ट की मानें, तो Motorola Edge 60 fusion स्मार्टफोन ब्लू, पिंक, बैंगनी और लैवेंडर कलर ऑप्शन में आएगा। फोन में सेल्फी के लिए एक एक पंच-होल कैमरा कटआउट दिया गया है। साथ ही कर्व्ड डिस्प्ले सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया जा सकता है। फोन के रियर में एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसमें ट्रिपल कैमरे के साथ एक एलईडी फ्लैश लाइट सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में ड्यूल सेंसर अपग्रेड दिया जा सकता है। फोन का कैमरा लेंस पर 50MP Sony LYT OIS सेंसर के साथ आएगा। Motorola Edge 60 Fusion की संभावित कीमत Motorola Edge 60 Fusion को 33 हजार रुपये के प्राइस प्वाइंट में पेश किया जा सकता है। इसके 8GB रैम और 256GB मॉडल की कीमत 350 यूरो करीब 33,100 रुपये हो सकती है। मोटोरोला एज 50 फ्यूजन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 22,999 रुपये हो सकती है। साथ ही 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये हो सकती है। recent visitors 37

सीएसपी ख्याति मिश्रा ने पति पर लगाया मानसिक रूप से कुंठित होने का आरोप

कटनी  दमोह के तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने कटनी एसपी अभिजीत रंजन पर अपनी पत्नी, सीएसपी ख्याति मिश्रा को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। शैलेंद्र ने डीजीपी को पत्र लिखकर तबादले की मांग की थी। अब सीएसपी ख्याति मिश्रा ने भी डीजीपी को चिट्ठी लिखी है। साथ ही अपने पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ख्याति मिश्रा ने अपने पत्र में पति पर उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया है। पति के आरोपों पर ख्याति मिश्रा ने रखा पक्ष इस मामले में सबसे अहम पक्ष है, तहसीलदार की पत्नी और कटनी सीएसपी ख्याति मिश्रा का। उन्होंने भी डीजीपी को पत्र लिखकर अपना पक्ष रखा है। इस पत्र में उन्होंने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ख्याति ने लिखा है कि मैं एक पढ़े-लिखे साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि के परिवार से आती हूं। मेरे पिता स्कूल शिक्षक हैं। वर्ष 2016 में मेरे पति शैलेंद्र, उनके बड़े भाई नीलेश शर्मा और मेरा चयन एक साथ मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में क्रमशः नायब तहसीलदार, एसडीएम और डीएसपी के पद पर हुआ था। मेरा चयन पहले ही प्रयास में हो गया था। सहकर्मियों से बात पर आपत्ति ख्याति ने आगे लिखा कि सतना जिले की पदस्थापना के दौरान मैं ट्रेनी डीएसपी और उसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर के रूप में पदस्थ हुई। वहां मेरे पास चार थाने थे। वहां भी मेरे सहकर्मियों और जूनियरों द्वारा फोन पर काम की बातचीत करने पर मेरा पति आपत्ति लेता था। अपशब्द भी बोलता था। मेरे साथ के अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर भी अशोभनीय टीका-टिप्पणी की जाती थी। कटनी में सीएसपी के पद पर नियुक्त होने के बाद स्वाभाविक तौर पर मेरा पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और आमजनों से काम के सिलसिले में मिलना-जुलना और बातचीत करना बढ़ गया। काम पर जाने से पति रोकता-टोकता साल 2023 और 2024 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान और इसके बाद भी अपने काम के लिए मुझे समय-असमय बाहर जाना पड़ता है तो पति रोक-टोक करता है। बात न मानने पर अपशब्द और सहकर्मियों के साथ मेरे ऊपर चारित्रिक लांछन जैसी बातें रोज बोली जाती हैं। शारीरिक हिंसा का आरोप लगाया ख्याति ने अपने पति पर शारीरिक हिंसा का भी आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि मेरा पति कुंठाग्रस्त और घृणित मनोदशा का शिकार है। मेरे प्रति दुर्भावना रखता है। मेरे ऊपर नियंत्रण रखने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाता रहता है। चारित्रिक लांछन लगाते हुए शारीरिक हमले भी करता है। लंबे समय से मानसिक व शारीरिक दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा के कारण न केवल मेरी मानसिक और शारीरिक स्थिति पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ा है, बल्कि मेरे काम पर भी इसका बुरा प्रभाव हुआ है। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर कार्रवाई हो ख्याति ने आगे लिखा कि शैलेंद्र एक प्रभारी तहसीलदार के रूप में अपने काम को छोड़कर सिर्फ मुझ पर नियंत्रण रखने और अपनी उपस्थिति से मुझे भयभीत व उत्पीड़ित करने के उद्देश्य से प्रतिदिन अपने कार्यस्थल पटेरा जिला दमोह से कटनी में मेरे सरकारी निवास पर आता है। ख्याति ने पति के खिलाफ सरकारी वाहन के दुरुपयोग और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर कार्रवाई की मांग की है। छुट्टी पर हैं तहसीलदार दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया कि पटेरा तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी फरवरी के मध्य से ही अवकाश पर हैं। उन्होंने व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से अवकाश लिया है और 18 अप्रैल तक छुट्टी पर हैं। ख्याति और शैलेंद्र की शादी 2014 में हुई थी और उनका एक 8 साल का बच्चा भी है। recent visitors 33

पांच महीनों में 4,907 लोग कुत्तों ने काटा, केंद्रीय मंत्री ने नगर निगम को दिए नसबंदी और टीकाकरण अभियान के निर्देश

अलवर अलवर में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर होती जा रही है। पिछले पांच महीनों में 4,907 लोग कुत्तों के काटने का शिकार हुए हैं। स्थिति इतनी खराब हो गई कि खुद केंद्रीय मंत्री को नगर निगम को नसबंदी और टीकाकरण अभियान शुरू करने के निर्देश देने पड़े। नगर निगम की लापरवाही पशुपालन विभाग ने तीन बार नगर निगम को पत्र लिखकर नसबंदी कार्यक्रम शुरू करने की मांग की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बजट न होने की वजह से अभियान रुका हुआ था। हाल ही में केंद्रीय मंत्री की सख्ती के बाद बजट जारी किया गया, जिससे नसबंदी और टीकाकरण अभियान शुरू होने की संभावना बनी है। आवारा कुत्तों के हमले बढ़े अलवर: कुछ दिनों पहले आठ-दस कुत्तों ने एक छात्रा पर हमला कर दिया और उसे कई जगह काट लिया। खेरथल: पिछले डेढ़ महीने में नौ-दस बच्चों को कुत्तों ने काटा, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई।   बता दें कि हर दिन औसतन 32 लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। अस्पतालों में एंटी-रेबीज वैक्सीन की मांग बढ़ रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नसबंदी और टीकाकरण से ही संभव है। पशु प्रेमियों का विरोध कुछ पशु प्रेमी नसबंदी अभियान का विरोध कर रहे हैं। वे कुत्तों को निर्दोष बताते हुए नगर निगम के प्रयासों में रुकावट डाल रहे हैं। हाल ही में जब नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने स्कीम नंबर-2 पहुंची, तो कुछ पशु प्रेमियों ने हंगामा कर दिया और टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। स्ट्रीट डॉग्स को लेकर विवाद अलवर के शालीमार इलाके में स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने को लेकर विवाद बढ़ गया। एक महिला ने चार लोगों पर मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि वह लंबे समय से कुत्तों को खाना खिला रही थी, जिससे कुछ स्थानीय लोग नाराज थे। सोसाइटी अध्यक्ष ने इन आरोपों को गलत बताया और इसे निजी दुश्मनी से जुड़ा मामला कहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नसबंदी अभियान की योजना नगर निगम के अनुसार, 2024 में 1,220 कुत्तों की नसबंदी की गई थी, लेकिन इस साल कोई विशेष अभियान नहीं चला। अब केंद्रीय मंत्री के निर्देश के बाद हर सप्ताह 100 कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रक्रिया को और तेज करने की जरूरत है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ महीनों में नसबंदी और टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि शहर में कुत्तों की समस्या को नियंत्रित किया जा सके।   recent visitors 43

एकमुश्त समझौता योजना से भूमि विकास बैंकों को मिलेगी संजीवनी

जयपुर, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भूमि विकास बैंकों के ऋणों के लिए एकमुश्त समझौता (OTS) योजना लाए जाने से किसानों और लघु उद्यमियों को तो बड़ी राहत मिलेगी ही कमजोर आर्थिक स्थिति से जूझ रहे भूमि विकास बैंकों के लिए भी राज्य सरकार का यह कदम संजीवनी साबित होगा।       सहकारिता मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सहकारी भूमि विकास बैंकों द्वारा किसानों और जरूरतमंद लघु उद्यमियों को दीर्घकालीन ऋणों के माध्यम से प्रदेश के कृषि और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाई जाती रही है। लेकिन विगत कुछ वर्षों में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के कारण ऋणी किसानों द्वारा बैंक के ऋण की किश्तें नहीं चुकाई जा सकीं, जिसके परिणामस्वरूप इन बैंकों का अवधिपार ऋण लगभग 760 करोड़ रुपये हो गया। अब मुख्यमंत्री द्वारा एकमुश्त समझौता योजना लागू करने की घोषणा करते हुए इसके लिए 200 करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित किया गया है, जिससे भूमि विकास बैंकों के ऋणों की वसूली आसान होगी और उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।       श्री दक ने कहा कि राज्य सरकार के ‘सुराज संकल्प’ में किसानों की भूमि नीलाम नहीं होने देने का प्रावधान है जिसके अंतर्गत भूमि विकास बैंकों द्वारा वसूली के लिए की जाने वाली नीलामी कार्यवाही को भी स्थगित किया हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों का यह वर्ग आशान्वित था कि राज्य सरकार उन्हें राहत देते हुए एकमुश्त समझौता योजना लागू करेगी। मुख्यमंत्री ने उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देने के दौरान यह बड़ी घोषणा की है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि इस घोषणा के तहत भूमि विकास बैंकों के 1 जुलाई, 2024 को अवधिपार हो चुके मध्यकालीन एवं दीर्घकालीन ऋण की मूल धन की 100 प्रतिशत राशि जमा करवाने पर अवधिपार ब्याज में 100 प्रतिशत की राहत दी जाएगी।       सहकारिता मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के भूमि विकास बैंकों से जुड़े हुए 36,351 अवधिपार ऋणी सदस्यों को अवधिपार ब्याज में शत प्रतिशत राहत का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके परिणामस्वरूप उक्त ऋणी सदस्यों को नवीन कृषि और अकृषि गतिविधियों के लिए राज्य सरकार की 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना में ऋण दिया जाकर लाभान्वित किया जा सकेगा, जिससे उनका आर्थिक उन्नयन होगा और वे पुनरू मुख्यधारा में लौटेंगे। recent visitors 48

मार्च में अब पड़ेगी अप्रैल जैसी गर्मी, 4 दिन लू का अलर्ट, ज्यादा तपेंगे इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर

भोपाल  मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है मार्च महीने में ही 40 के करीब तापमान दर्ज किया जा रहा है। होली के दिन प्रदेश के नर्मदापुरम का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च के आखिरी 15 दिनों में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ेगी। ज्यादातर शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। 4 दिन तक लू चलने का भी अलर्ट है। वहीं, अप्रैल-मई में 20 दिन हीट वेव चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल सबसे ज्यादा तपेगा। तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना मौसम विभाग भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि मार्च में बारिश के सामान्य से कम होने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। प्रदेश में मार्च से ही हीट वेव यानी लू भी चलेगी। 15 मार्च के बाद जब शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचेगा, तब गर्म हवा का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, इससे पहले ही खजुराहो, नर्मदापुरम, रतलाम, मंडला समेत कई शहरों में पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया। अब ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, मार्च में बारिश के सामान्य से कम होने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। प्रदेश में मार्च से ही हीट वेव यानी लू भी चलेगी। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया- 15 मार्च के बाद जब शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचेगा, तब गर्म हवा का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, इससे पहले ही खजुराहो, नर्मदापुरम, रतलाम, मंडला समेत कई शहरों में पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया। जानें कब होता है हीट वेव का असर मौसम विभाग के अनुसार सामान्यत: दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। चूंकि, प्रदेश में अभी पारा 39 डिग्री तक आ चुका है। कई शहरों में तापमान में सामान्य से 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अगले सप्ताह में प्रदेश में लू चलने लगेगी। मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। ऐसा रहेगा मार्च का दूसरा पखवाड़ा 15 मार्च के बाद न्यूनतम तापमान इंदौर संभाग में सामान्य से 3-4 डिग्री बढ़कर 20-23 डिग्री तक रह सकता है। जबकि शेष सभी संभागों में 19-21 डिग्री तक जाएगा। वहीं, पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ते हुए सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के मिलने के कारण पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। आखिरी दिनों में रीवा और शहडोल संभागों में न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक 23-26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। जबलपुर संभाग में दिन में 37-40 डिग्री जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-5 डिग्री बढ़कर 38-42 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के आने से जबलपुर, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। आखिरी दिनों में ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के साथ राजगढ़, सीहोर, विदिशा, बैतूल और हरदा जिलों में 3-4 दिन तक लू भी चल सकती है। तब हीट वेव का असर मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यत: दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। चूंकि, प्रदेश में अभी पारा 39 डिग्री तक आ चुका है। कई शहरों में तापमान में सामान्य से 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अगले सप्ताह में प्रदेश में लू चलने लगेगी। अप्रैल में ऐसा रहता है पारा यदि अप्रैल की गर्मी की बात करें तो इस महीने पारा 40 डिग्री के ऊपर ही रहता है। भोपाल में पिछले 10 साल में पारा 40.9 से 43.7 डिग्री तक पहुंच चुका है। इंदौर में यह 39.7 से 43.5 डिग्री तक, जबलपुर में 40.7 से 44.2 डिग्री तक, ग्वालियर में 41.7 से 45.2 डिग्री तक और उज्जैन में 40 से 43.9 डिग्री तक रहा है। इस बार मार्च में ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। हालांकि, मार्च में पहले भी तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। तब भी मार्च में ही लू चल चुकी है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा बता दें कि मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। ऐसा रहेगा मार्च का दूसरा पखवाड़ा 15 मार्च के बाद न्यूनतम तापमान इंदौर संभाग में सामान्य से 3-4 डिग्री बढ़कर 20-23 डिग्री तक रह सकता है। जबकि शेष सभी संभागों में 19-21 डिग्री तक जाएगा। वहीं, पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ते हुए सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के मिलने के कारण पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। आखिरी दिनों में रीवा और शहडोल संभागों में न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक 23-26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। जबलपुर संभाग में दिन में 37-40 डिग्री जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-5 डिग्री बढ़कर 38-42 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के आने से जबलपुर, … Read more

मौलाना रजवी बोले- रमजान में धरना-प्रदर्शन अनुचित, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आलोचना की

बरेली ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के उस दावे का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि भारत में मुसलमान सेफ नहीं है. मौलाना मुफ्ती ने कहा कि देश मुस्लिम समुदाय को पूरी आज़ादी के साथ अपने धार्मिक त्योहार, नमाज, रोजा, हज, जकात, जुलूस और उर्स के आयोजन करने का अधिकार है और इसमें कोई बाधा नहीं डाली जाती. मुसलमान को गुमराह कर रहा मुस्लिम बोर्ड उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड हिंदुस्तान में मुसलमान को गुमराह कर रहा है. कुछ लोग मुसलमानों के असुरक्षित होने की बातें करके समाज में गलतफहमी फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल उलट है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें संविधान द्वारा प्रदत्त सभी धार्मिक स्वतंत्रताएं प्राप्त हैं. भारत सरकार को दी सलाह मौलाना रजवी ने भारत सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि जो लोग भारत में मुसलमानों को असुरक्षित बता रहे हैं, उन्हें वीज़ा देकर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश भेजा जाना चाहिए ताकि वे वहां की वास्तविक स्थिति देख सकें. उन्होंने कहा कि इन देशों में मुसलमानों को किन हालातों का सामना करना पड़ रहा है, यह जानने के बाद वे खुद मानेंगे कि भारत में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार का खतरा नहीं है. धरना प्रदर्शन पर उठाया सवाल उन्होंने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा वक्फ संशोधन बिल के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन रमजान के पवित्र महीने में इसका आयोजन उचित नहीं है. रमज़ान का महीना अल्लाह की इबादत, रोज़ा, नमाज और कुरआन की तिलावत के लिए होता है, ऐसे में इस दौरान राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन का आयोजन करना लोगों को धार्मिक गतिविधियों से रोकने के समान है. उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन को किसी अन्य महीने में भी आयोजित किया जा सकता था. recent visitors 38

जोधपुर – दिशा की बैठक 16 मार्च को

जयपुर, जिला जोधपुर एवं फलोदी की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) वर्ष 2024-25 त्रैमास की संयुक्त बैठक केन्द्रीय पर्यटन एवं सस्कृति मंत्री, भारत सरकार एवं सांसद लोकसभा क्षेत्र, जोधपुर गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में 16 मार्च को प्रातः 10.30 बजे महिला पोलिटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल सेन्टर में आयोजित होगी। बैठक की जानकारी जिला कलक्टर एवं सदस्य सचिव, जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) जोधपुर श्री गौरव अग्रवाल द्वारा दी गई। recent visitors 43