Thursday, July 16, 2026 8:50 pm

बिलासपुर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत, जांच जारी

नई दिल्ली दिल्ली के हाईवे बिलासपुर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों को अलग-अलग बस ने टक्कर मारी। थाना बिलासपुर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज किए है। दिल्ली के आजादपुर के लाल बाग निवासी नसीम आलम ने थाना बिलासपुर में शिकायत दी कि वह सिलाई का काम करता है। यूपी के देवरिया के गांव लार निवासी उसकी भांजी हसीना खातुन गांव पथरेड़ी की एक डिलीवरी कंपनी में काम करती थी। बिलासपुर खुर्द में बालाजी होटल के समीप किराये के कमरे में रहती थी। उसने बताया कि वह भांजी को लेकर दिल्ली जा रहा था। बिलासपुर चौक पर दिल्ली की तरफ से आ रही बस ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी भांजी को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बस चालक बस को छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, वाराणसी के गांव मरुई के निवासी मनोज कुमार ने थाना बिलासपुर में शिकायत दी है कि वह गांव पथरेड़ी में रहता है। फ्लिपकार्ट कंपनी में नौकरी करता है। वह अपने दोस्त गांव पथरेड़ी निवासी रिंकू कुमार के साथ कमरे पर जा रहा था। आरोप है कि जिंदल कंपनी के समीप बस चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। उससे रिंकू और वह घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। सड़क दुर्घटना में उसका हाथ टूट गया। बस चालक मौके से भाग गया।   recent visitors 35

तेजी से फैट बर्न करता है जम्पिंग स्क्वॉट्स

आजकल तेजी से लोगों का वजन बढ़ता जा रहा है। इसका एक ही कारण है ब‍िगड़ती द‍िनचर्या। देर रात जगना, घंटों बैठकर काम करना, ऑयली फूड्स को खाने से ये समस्‍या आम हो गई है। इससे लोग कई तरह की बीमार‍ियों से घ‍िरते जा रहे हैं। अगर आप वेट लॉस या मसल्‍स गेन करना चाहते हैं तो एक ही एक्सरसाइज आपके काम की हो सकती है। आपको बता दें क‍ि जम्पिंग स्क्वॉट्स इन दोनों ही जरूरतों को पूरा करता है। यह एक हाई इंटेंसिटी वर्कआउट है, जो आप आसानी से अपने फ‍िटनेस रूटीन में शामिल कर सकते हैं। दरअसल शारीरिक ताकत और स्टैमिना बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज का सही चुनाव बहुत जरूरी है। जंप स्क्वाट एक बेहतरीन व्यायाम है, जो न केवल आपकी मांसपेशियों को मजबूत करता है बल्कि सहनशक्ति यानी क‍ि Stamina भी बढ़ाता है। इस एक्सरसाइज से पैर को मजबूती म‍िलती है। इसके साथ ही ग्लूट्स, कोर और द‍िल के लि‍ए भी ये फायदेमंद है। आज हम आपको अपने इस लेख में जंप स्क्वॉट्स के कुछ अलग-अलग तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके फिट रहने के सपने को पूरा कर सकती है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से- बेसिक जंप स्क्वॉट आपकाे बता दें क‍ि यह जंप स्क्वाट का सबसे आसान और सामान्‍य तरीका है। इसे करने के ल‍िए सीधे खड़े होकर पैरों को कंधों की चौड़ाई जितना खोल लें। अब घुटनों को मोड़ते हुए नीचे की ओर बैठ जाएं जैसे आप कुर्सी पर बैठ रहे हों। अब पूरे बल के साथ ऊपर कूदें और फिर धीरे-धीरे वापस स्क्वॉट पोजीशन में आ जाएं। ये प्रक्र‍िया कम से कम 15 से 20 बार दोहराएं। बॉक्स जंप स्क्वॉट अगर आप अपनी ताकत और स्टैमिना दोनों को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको बॉक्स जंप स्क्वॉट जरूर ट्राई करना चाह‍िए। इसे करना बेहद ही आसान है। आप अपने सामने एक बॉक्स या किसी ऊंचे प्लेटफॉर्म को रख लें। अब स्क्वॉट पोजीशन से जोर लगाकर बॉक्स पर कूदें और फिर वापस नीचे आ जाएं। ये कम से कम 10 बार जरूर करें। बर्पी जंप स्क्वॉट बर्पी जंप स्‍क्वॉट एक हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट के लिए शानदार ऑप्‍शन हो सकता है। इसे करने के ल‍िए सबसे पहले प्लैंक पोजीशन में आ जाएं। अब स्क्वॉट करें और जोर लगाकर जंप करें। इस प्रक्र‍िया काे कम से कम 10 बार दोहराएं। आपको बता दें क‍ि जंप स्क्वॉट न सिर्फ मसल्‍स को मजबूती प्रदान करता है बल्कि स्टैमिना भी बढ़ाता है। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से शरीर टोन होता है और फिटनेस लेवल सुधरता है। recent visitors 35

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एडीजीपी (रेल) श्री शर्मा के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (रेल) श्री मनीष शंकर शर्मा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। स्व. शर्मा, भारतीय पुलिस सेवा के निष्ठावान, कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सीनियर आईपीएस श्री शर्मा का असमय चले जाना मध्यप्रदेश पुलिस और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री शर्मा के शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री मनीष शंकर शर्मा का दिल्ली स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पूर्व मुख्य सचिव, श्री के.एस. शर्मा के पुत्र थे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मिशन के अंतर्गत बोस्निया और हर्जेगोविना सहित कई देशों में अपनी सेवाएं दीं। आईपीएस श्री शर्मा ने रायसेन, सतना, छिंदवाड़ा और खंडवा जिले में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी निभाई। वे मूल रूप से नर्मदापुरम के निवासी थे।   recent visitors 15

लव जिहाद : पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बलात्कार और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया

आगर मालवा मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर में लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर 22 वर्षीय महिला को प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया. आरोपी शादी के लिए महिला को मजबूर कर रहा था और उसे लेकर भागने की फिराक में था. लेकिन ऐन वक्त पर परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया. दरअसल, सुसनेर के मोड़ी चौराहे पर महिला के परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया. परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक मुस्लिम होते हुए भी खुद को हिंदू बताकर महिला से प्रेमसंबंध बना रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी वहां जमा हो गए और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक राजस्थान के बकानी का निवासी है और एक निजी कंपनी में पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहा था. वह पिछले कुछ दिनों से पीड़ित महिला के घर के पास एक किराए के मकान में रह रहा था. इस दौरान उसने किसी तरह महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उससे बातचीत शुरू कर दी. महिला और उसके पति के बीच पहले से अनबन चल रही थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसे अपनी मीठी बातों में फंसा लिया. धीरे-धीरे उसने महिला को प्रेमजाल में उलझाकर उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया. शादी का झांसा और जबरन धर्मांतरण का दबाव पीड़ित महिला के अनुसार, आरोपी उसे शादी के लिए मजबूर कर रहा था और धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाल रहा था. उसने महिला को अपने साथ भागने के लिए तैयार कर लिया था, लेकिन जब वह उसे भगाने की कोशिश कर रहा था, तभी महिला के परिवारवालों को इसकी भनक लग गई. परिवार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार सूचना मिलते ही सुसनेर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने झूठ बोलकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया था और उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं, थाना प्रभारी केसर राजपूत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लव जिहाद, बलात्कार और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच में जुटी है.   recent visitors 44

गाजीपुर कारागार के जेलर और डिप्टी जेलर पर योगी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई

गाजीपुर यूपी के गाजीपुर जिला जेल के जेलर राकेश वर्मा और डिप्टी जेलर सुखवती देवी के खिलाफ योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। डीजी जेल ने दोनों को सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ ही डीजी जेल ने शासन को पत्र लिखा कर जेल अधीक्षक पर कार्रवाई की संस्तुति की है। मामला बंदी द्वारा अवैध रूप से फोन कॉल करने से जुड़ा है। बता दें कि फरवरी महीने में जेल के अंदर से एक युवक को धमकी भरा फोन आया था। युवक ने एसपी ग्रामीण को तहरीर देकर बताया था कि ठगी के मामले में जेल में बंद बक्सूबाबा एकेडमी के संचालक विनोद गुप्ता ने उसे फोन पर धमकी दी थी। मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने छानबीन शुरू कराई। मामले में स्वाट व सर्विलांस टीम ने जंगीपुर थाना क्षेत्र के बिलाईच गांव निवासी पम्मी यादव नामक युवक को दबोचा। जिसने बताया कि जेल के अंदर उसने ही सिमकार्ड पहुंचाया था। उसने बताया कि जेल में बंद उसके चचेरे भाई बजरंगी यादव ने सिमकार्ड मंगवाया था और उस सिम का प्रयोग बजरंगी व विनोद गुप्ता ने किया। बंदी विनोद गुप्ता के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया। मामले की जांच पूरी हो गई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के अनुसार, जेल अधीक्षक के रीडर की भूमिका संदिग्ध मिली है। कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट शासन में भेज दी गई। अब इस मामले में डीजी जेल ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला जेल से कुछ बंदी शिफ्ट किए जाएंगे जिला जेल में मोबाइल चलने और ठगी के आरोपी विनोद गुप्ता के फोन कर गवाहों को धमकी देने के मामले में कई बंदियों और सजायाफ्ता कैदियों की जेल बदल सकती है। सूत्रों के अनुसार ट्रांसफर होने वाले कैदी और बंदियों की लिस्ट बन गई है। जल्द ही कार्रवाई संभव है। जेल प्रशासन ने चार चिन्ह्नित बंदियों के जेल स्थानान्तरण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जरूरी कागजी कार्यवाही पूरी की जा रही है। बहुत जल्द ही जेल प्रशासन अपनी रिपोर्ट शासन तक पहुंचा देगा। इसके बाद स्थानान्तरण की प्रक्रिया पूरी कर दी जायेगी। recent visitors 29

औबेदुल्लागंज की पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी पर जनपद पंचायत ने एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया

भोपाल/ औबेदुल्लागंज  जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहीं युक्ति शर्मा तबादले के बाद भी सरकारी सामान लेकर चली गई हैं। जनपद पंचायत ने उनको पत्र लिखकर सामान लौटाने का आग्रह किया। इसके बाद भी सामान वापस नहीं मिला तो जिला पंचायत सीईओ ने एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी किया है। जनपद पंचायत में सीईओ रहीं युक्ति शर्मा विवादों से जुड़ी रही हैं। 2024 में जनपद पंचायत के कर्मचारियों व ग्राम सचिवों ने उनके खिलाफ हड़ताल की थी। उनका कहना था कि युक्ति शर्मा हर काम के लिए कमीशन मांगती हैं। शिवपुरी हुई है ट्रांसफर 27 अगस्त 2024 को युक्ति शर्मा को जनपद पंचायत से हटाकर शिवपुरी के पोषण आहार संयंत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बना दिया गया। तबादले की सूचना मिलते ही युक्ति शर्मा ने आटो में अपने कार्यालय का सामान रखा और चली गईं। कम्प्यूटर, डंइक्शन सहित कई सामान ले गईं इसमें कार्यालय का कम्प्यूटर, प्रिंटर व उनके कार्यालय में लगा बेड, गद्दा, इंडक्शन, कूकर तक शामिल था। जनपद पंचायत ने चार अक्टूबर 2024 और तीन मार्च 2025 को पत्र लिखकर सामान लौटाने को कहा तो जवाब में युक्ति शर्मा ने लिखा कि जनपद पंचायत में बेड का बिल हो तो बताएं। कर्मचारियों का कहना है कि वह कुछ सचिवों ने पैसा मिलाकर खरीदा था, जिससे सीईओ छोटी बच्ची को आराम करा सके। कम्प्यूटर उपकरणों आदि पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मामला जिला पंचायत सीईओ के संज्ञान में आया तो उन्होंने एफआईआर कराने के निर्देश दिए। मौजूदा सीईओ वृंदावन मीणा ने थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने को कहा है। जांच कर प्रकरण दर्ज करेंगे     जनपद सीईओ का पत्र मिला है जिसमें उन्होंने युक्ति शर्मा पर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है। मामले की जांच कर प्रकरण दर्ज करेंगे। – भरत प्रताप सिंह राजपूत, थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज।   recent visitors 25

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए बच्चों को खिलाएं तिल से बनी चीजें

नई दिल्ली हड्डियों को मजबूत रखने के लिए दूध पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई लोगों को दूध पीना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। अक्सर देखा जाता है कि माता पिता यह शिकायत करते हैं कि उनके बच्चे दूध नहीं पीते। रात को वह उन्हें दूध देते हैं तो वह उसे नहीं पीते। सुबह तक दूध ग्लास में ऐसे ही रखा रहता है। दूध पीने की सलाह भी इसलिए दी जाती है कि ताकि बच्चों की हड्डियां मजबूत बनी रहें। अगर कुछ लोग जो दूध पीना पसंद नहीं करते तो उनके लिए तिल एक बेहतर ऑप्शन है। यह कैल्शियम से भरपूर होता है। तिल एक प्राकृतिक औषधि है जो हड्डियों को मजबूत रखने में काफी मददगार साबित होता है। आज हम आपको तिल का सेवन करने के फायदों के बारे में बता रहे हैं। कैल्शियम का अच्छा स्रोत तिल में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आवश्यक है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और हड्डियों को कमजोर होने से रोकता है। अगर आप रोजाना तिल का सेवन करना शुरू कर दें तो आपकी हड्डियां काफी मजबूत हो जाएंगी। विटामिन डी का अच्छा स्रोत तिल में विटामिन डी की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत रखने के लिए काफ। विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है। तिल का सेवन आप कई प्रकार से कर सकते हैं। इसे आप भूनकर भी खा सकते हैं। यह आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी है। तिल में है एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण तिल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हड्डियों में सूजन को कम करने में मदद करते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आप तिल को रोज रात को भी सेवन कर सकते हैं। मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है तिल तिल की तासीर गर्म होती है। बता दें कि तिल में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आवश्यक है। मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और हड्डियों के टूटने को रोकने में मदद करता है। यह ध्यान रखें कि तिल का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपके शरीर में कैल्शियम की अधिक मात्रा हो सकती है। recent visitors 37