Thursday, July 16, 2026 10:27 am

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च

सारंगढ़ बिलाईगढ़ देश भर के केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका और  केवीएस कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 है। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए केवीएस ऑनलाइन एडमिशन डॉट जीओवी डॉट इन https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/index.html में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसी प्रकार बालवाटिका में भर्ती के लिए बालवाटिका डॉट केवीएस डॉट जीओवी डॉट इन balvatika.kvs.gov.in में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बालवाटिका कार्यक्रम प्री-केजी, एलकेजी और यूकेजी शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 के लिए अभी खुले हैं। 3 से 4 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बालवाटिका-1, 4 से 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बालवाटिका-2 और 5 से 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बालवाटिका-3। बालवाटिका-1 और बालवाटिका-3 के लिए प्रवेश चयनित केंद्रीय विद्यालयों में ऑफ़लाइन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 50 स्कूल बालवाटिका-1 और 445 स्कूल बालवाटिका-3 प्रदान करेंगे। बालवाटिका-2 के लिए, पंजीकरण केवल तभी स्वीकार किया जाएगा जब 50 चयनित स्कूलों में रिक्तियां उपलब्ध हों। अपने बच्चे को नामांकित करने के लिए, केवल अनुरोध किए जाने पर ही प्रिंसिपल या एडमिशन चार्ज से संपर्क किया जा सकता है। 21 मार्च तक के समय स्लॉट का पालन करें।  केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका प्रवेश 2025 पर नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए बालवाटिका डॉट केवीएस डॉट जीओवी डॉट इन https://balvatika.kvs.gov.in/ बालवाटिका पोर्टल पर जाएँ। कक्षा और आयु बालवाटिका-1     में 3 वर्ष किन्तु 4 वर्ष से कम आयु। बालवाटिका-2     में 4 वर्ष किन्तु 5 वर्ष से कम आयु। बालवाटिका-3     में 5 वर्ष किन्तु 6 वर्ष से कम आयु। कक्षा 1    में 6 वर्ष किन्तु 08 वर्ष से कम आयु। कक्षा 2 में    7 वर्ष किन्तु 09 वर्ष से कम आयु। कक्षा 3 में 7 वर्ष किन्तु 09 वर्ष से कम आयु। कक्षा 4     में 8 वर्ष किन्तु 10 वर्ष से कम आयु। कक्षा 5 में    9 वर्ष किन्तु 11 वर्ष से कम आयु। कक्षा 6 में 10 वर्ष किन्तु 12 वर्ष से कम आयु। कक्षा सात में 11 वर्ष किन्तु 13 वर्ष से कम आयु। कक्षा आठ    में 12 वर्ष किन्तु 14 वर्ष से कम आयु। कक्षा 9 में 13 वर्ष किन्तु 15 वर्ष से कम आयु। कक्षा दस    में 14 वर्ष किन्तु 16 वर्ष से कम आयु। आवश्यक दस्तावेज़ आवश्यक दस्तावेज में पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड या कोई अन्य फोटो पहचान पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (बोर्ड बदलने पर) पिछले वर्ष की मार्कशीट, विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) शामिल है। पंजीकरण ऑनलाइन केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की वेबसाइट केवीसंगठन डॉट एनआईसी डॉट इन https://kvsangathan.nic.in/ पर जाएं। 'नया पंजीकरण' बटन पर क्लिक करें। दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। घोषणा से सहमत होने के लिए चेकबॉक्स को सक्षम करें, फिर 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें। पंजीकरण विंडो स्क्रीन पर दिखाई देगी। बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण सहित आवश्यक फ़ील्ड भरें। आरक्षण केवीएस आरक्षण के लिए सरकारी मानदंडों का पालन करता है। एससी/एसटी/ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और दिव्यांग श्रेणियों के लिए सीट आवंटन के बारे में विवरण आधिकारिक वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/ पर उपलब्ध है। केन्द्रीय विद्यालय स्कूल प्रवेश में  आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) 25%, अन्य पिछड़ा वर्ग / गैर-क्रीमी लेयर (ओबीसी/एनसीएल)    27%, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)    25%, अनुसूचित जाति (एससी)    15%, अनुसूचित जनजाति (एसटी)     7.5%, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे (सीडब्लूएसएन)     3% आरक्षण प्रतिशत है। चयन प्रक्रिया कक्षा 1 (प्रथम) के लिए प्रवेश ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है, जिसके बाद लॉटरी प्रणाली अपनाई जाती है। कक्षा 2 से 8 के लिए प्रवेश प्राथमिकता श्रेणी प्रणाली के आधार पर दिए जाते हैं। प्रवेश केवल तभी दिए जाते हैं जब प्राथमिकता श्रेणियों पर विचार करने के बाद वांछित कक्षा में सीटें उपलब्ध हों। कक्षा 9वीं में प्रवेश प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है। एक मेरिट सूची तैयार की जाती है, और छात्रों को मेरिट और प्राथमिकता श्रेणियों के अनुसार प्रवेश दिया जाता है। कक्षा ग्यारहवीं के लिए प्रवेश योग्यता आधारित होते हैं और कक्षा दसवीं के अंकों पर निर्भर करते हैं। recent visitors 35

पुलिस अधीक्षक मंडलोई के निर्देशन में जिला स्तरीय “महिला सुरक्षा,सम्मान,स्वतंत्रता अभियान” अंतर्गत भरोसा का आयोजित किया कार्यक्रम

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा टीकमगढ़ जिले में जिला मुख्यालय सहित सभी थाना/चौकी क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को जन्म के पहले से (गर्भ से) बुढ़ापे तक सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय अभियान “महिला सुरक्षा,सम्मान,स्वतंत्रता” चलाया जा रहा है जिसमें महिला के जन्म के पहले (गर्भ से ) बुढ़ापे तक सुरक्षा,सम्मान,स्वतंत्रता सुनिश्चित करने हेतु महिलाओं की उम्र एवं परिस्थिति के अनुसार “नीड,परी,भरोसा,आसरा,सहारा “ वर्गों में अभियान में गत दिवस ‘परी,भरोसा एवं सहारा’ वर्ग में कार्यक्रम आयोजित किए गए । 🔺थाना प्रभारी बमहोरी कलाँ उप निरीक्षक रश्मि जैन द्वारा सह स्टाफ के थाना क्षेत्र में ‘भरोसा वर्ग ‘ में युवतियों को सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही उन्हें महिलाओं के अधिकारों एवं कानूनों से अवगत कराया गया एवं आपातकालीन स्थिति में शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन सेवा के संबध में भी जानकारी दी गई । 🔺 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला सुरक्षा,सम्मान एवं स्वतंत्रता अभियान अंतर्गत निरंतर कार्यवाही जिला स्तर पर जारी रहेगी recent visitors 26

ग्वालियर में 22 मार्च से 29 मार्च तक वृहद पुस्तक मेले का आयोजन, ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में होगा आयोजित

ग्वालियर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की सुविधा के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर ग्वालियर में 22 मार्च से 29 मार्च तक वृहद पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित होगा। मेले में विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सस्ती दर पर स्कूली पुस्तकें, कॉपियाँ एवं स्कूल में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी। पुस्तक मेले में दुकानें लगाने के लिये उत्साहपूर्वक अब तक 70 दुकानदारों ने अपना पंजीयन करा लिया है। पंजीयन की तारीख अब सोमवार 17 मार्च तक कर दी गई है। शेष दुकानदारों से भी तत्परता से पंजीयन कराने का आग्रह किया गया है। अपर कलेक्टर श्री टी एन सिंह ने बताया कि पुस्तक मेले के लिये जिन दुकानदारों के आवेदन प्राप्त होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्टॉल आवंटन करने का कार्य किया जायेगा। मेले में स्टॉलों की संख्या निर्धारित नहीं की गई है। कोई दुकान एक से अधिक स्टॉल चाहेगा तो उसे उपलब्ध कराए जायेंगे। recent visitors 18

सुकमा : बस्तर पंडूम 2025 : स्थानीय लोककला एवं सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ शासन की अभिनव पहल

सुकमा : बस्तर पंडूम 2025 : स्थानीय लोककला एवं सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ शासन की अभिनव पहल तीनदिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ आज सुकमा छ.ग. शासन मुख्य सचिव कार्यालय महानदी भवन, मंत्रालय का पत्र क्र./ 106 /ओ.एस.डी./ मु.स.का./ 2025 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 24.02.2025 द्वारा जनजाति बाहुल्य बस्तर संभाग की स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक परंपरा से परिपूर्ण बस्तर अंचल के लोककला, शिल्प, तीज-त्यौहार, खानपान, बोली-भाषा, रीति-रिवाज, वेश-भूषा, आभूषण, वाद्ययंत्र, पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत, लोकनाट्य, पेयपदार्थों के मूल स्वरूप को संरक्षण संवर्धन एवं कला समूहों के सतत् विकास तथा जनजातीय कलाकारों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से बस्तर पंडूम 2025 का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में सुकमा जिले में बस्तर पंडूम 2025 का आयोजन किया जाएगा।       विकासखंड स्तरीय बस्तर पंडुम प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च से 19 मार्च तक सभी विकासखंडों में किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सर्व एसडीएम (सुकमा/कोंटा/छिंदगढ़) को नोडल अधिकारी और सर्व जनपद सीईओ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा उनके सहयोग के लिए संबंधित मंडल संयोजक और खंड स्त्रोत समन्वयक की ड्यूटी लगाई गई है।       विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के पश्चात विजयी प्रतिभागियों के जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 21 मार्च से 23 मार्च तक जिला मुख्यालय सुकमा में किया जाएगा। प्रतियोगिता के सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। recent visitors 31

30 मार्च से चैत्र नवरात्रि, इस बार हाथी से होगा मां का आगमन, जाने कलश स्थापना मुहूर्त

नई दिल्ली देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का पर्व चैत्र नवरात्र 30 मार्च को कलश स्थापना के साथ शुरू होगी। इसबार सर्वार्थ सिद्धि योग में मां जगदंबे की आराधना होगी। इसबार माता का आगमन हाथी पर होगा। चैत्र नवरात्रि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। 30 मार्च से 7 अप्रैल तक मां जगदंबे की पूजा की जाएगी। 30 मार्च को घट स्थापित होगी और पहला व्रत रखा जाएगा। इस दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा होगी। 9 दिन माता के अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाएगी। इसे लेकर मंदिरों में तैयारी शुरू कर दी गई है। साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम चल रहा है। वहीं, घरों में भी नवरात्रि की तैयारी शुरू है। साकची शीतला मंदिर, मनोकामना मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में चैत्र नवरात्र पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना होगी। चैत्र नवरात्रि का आरंभ रविवार से हो रहा है। इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर धरती पर आएंगी। इसे शुभ संकेत माना जाता है। हाथी पर मां के आगमन से धन-धान्‍य में वृद्धि होती है। वहीं, मां दुर्गा का प्रस्थान सोमवार 7 अप्रैल को हाथी पर ही होगा। इस शुभ अवसर मां दुर्गा की पूजा करने पर मनोकामनाएं सिद्ध हो सकती है। पंचांग के अनुसार इस साल 9 दिन नहीं, बल्कि 8 दिनों की ही नवरात्रि हैं। इस साल चैत्र नवरात्र में पंचमी तिथि का छय रहने के कारण एक दिन कम हो रहा है। इस साल 8 दिनों में ही मां दुर्गा की पूजा होगी। कलश स्थापना मुहूर्त कलश स्थापना पूजा का संकल्प होता है। विशेष पूजा से पहले कलश की स्थापना की जाती है। यह शुभ मुहूर्त में करना आवश्यक है। चैत्र नवरात्र पर कलश स्थापना के साथ माता शैलपुत्री की पूजा होगी। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 30 मार्च 2025 को सुबह 06.13 से 10.22 बजे तक है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.01 से 12.50 बजे तक रहेगा। इन मुहूर्त पर कलश स्थापना कर पूजा का संकल्प लेना चाहिए। recent visitors 36

रंग पंचमी पर ऐतिहासिक ‘गेर’ को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू, दो घंटे में ऐसे साफ होगा पूरा इलाका

इंदौर रंग पंचमी पर निकलने वाली ऐतिहासिक और पारंपरिक 'गेर' को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में नगर निगम के अधिकारियों और एमआईसी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें गेर आयोजन की व्यवस्थाओं और सफाई अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर की यह ऐतिहासिक गेर न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि विदेशी मेहमानों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होती है। इसे देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी आगंतुक को असुविधा न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि गेर समापन के दो घंटे के भीतर पूरे इलाके की सफाई पूरी कर ली जाए। इस कार्य के लिए सैकड़ों सफाईकर्मी और अत्याधुनिक मशीनों की सहायता ली जाएगी। सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर महापौर ने स्पष्ट किया कि सफाई कार्य को अत्यधिक प्राथमिकता दी जा रही है, क्योंकि स्वच्छता सर्वेक्षण भी निकट है। यदि सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही हुई तो यह शहर की स्वच्छता रैंकिंग पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। देश विदेश से गेर देखने आते हैं लोग महापौर ने कहा की रंग पंचमी की यह गेर हमारी परंपरा का हिस्सा है और इसे देखने देश-विदेश से लोग आते हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो और सफाई अभियान भी पूरी तत्परता के साथ किया जाए। नगर निगम की रणनीति बैठक में महापौर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिया कि हर कार्य को तय योजना के अनुसार किया जाए। सफाई कार्य के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती के साथ ही हाई-टेक मशीनों का उपयोग किया जाएगा। recent visitors 17

iPhone 17 Pro Max की जगह पर iPhone 17 Ultra होगा लॉन्च, लीक रिपोर्ट में किया गया दावा

नई दिल्ली Apple को लेकर अफवाहों का दौर गर्म रहता है। खासतौर पर जब नया आईफोन लॉन्च होने को हो, उस वक्त अफवाहों का दौर बढ़ जाता है। ऐसी ही एक अफवाह अपकमिंग iPhone 17 Pro Max को लेकर है। लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस बार iPhone 17 Pro Max को नहीं लॉन्च किया जाएगा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि iPhone 17 Pro Max की जगह पर iPhone 17 Ultra को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है। इस बारे में लॉन्च के बाद ही जानकारी मिलेगी। साथ ही इस तरह के दावे पहले भी किये जा चुके हैं। इससे पहले iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज के रिलीज लॉन्च से ठीक पहले भी दावा किया गया था कि कंपनी इस बार Ultra को Pro Max की जगह लॉन्च किया जा सकता है। यही अफवाह फिर से सुर्खियों में है। मिलेगा छोटा डायनैमिक आइसलैंड फीचर Naver ब्लॉग की एक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 17 Ultra स्मार्टफोन पुराने Pro Max की जगह ले सकता है। यह दावा सप्लाई चेन मार्केट एक्सपर्ट की तरफ से किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐपल एक नए हार्डवेयर फीचर्स वाले फोन की तैयारी में है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Ultra मॉडलॉ में छोटा डायनैमिक आइसलैंड फीचर दिया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Ultra एक अकेला ऐसा मॉडल होगा, जिसमें वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें पिछले साल के Pro Max से बड़ी बैटरी होगी। साथ ही यह पहले से मोटा होगा। ऐपल का बढ़ सकता है मुनाफा बता दें कि ऐपल पहले से ही अपने कुछ प्रोडक्ट्स में Ultra नाम का इस्तेमाल कर रहा है। ऐपल की तरफ से Apple Watch Ultra और M3 Ultra चिपसेच को पेश किया गया है। अगर iPhone Ultra में बड़े हार्डवेयर अपग्रेड दिये जाते हैं, तो ऐपल को इसकी कीमत बढ़ाने का मौका मिलेगा, जिससे ऐपल का मुनाफा भी बढ़ सकता है। इससे मार्केट में ऐपल की पोजिशन मजबूत होगी। iPhone 17 Ultra में क्या होगा खास? iPhone 17 Ultra में एक छोटी Dynamic Island डिजाइन दी जाएगी, जो यूजर्स को एक नया एक्सपीरिएंस दे सकता है। इसमें वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है। फोन हाई परफॉरमेंस सिस्टम के साथ आएगा। इसमें गेमिंल के लिए खास फीचर्स दिये जा सकते हैं। फोन में बड़ी बैटरी लंबी बैटरी लाइफ का वादा किया जा सकता है। recent visitors 38