मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा स्वच्छ और सतत औद्योगिकीकरण की ओर एक और कदम

भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहा है। विगत वर्ष रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, देश-विदेश में आयोजित रोड शो और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के माध्यम से प्रदेश को निवेशकों के लिए सबसे उपयुक्त राज्य बनाने के जो प्रयास हुए, उनके ठोस परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 मार्च को उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी, ताजपुर औद्योगिक क्षेत्र और मेडिकल डिवाइसेस पार्क में 27 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। वह उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में 28.1 करोड़ रुपये की लागत से बने सामान्य अपशिष्ट उपचार केंद्र (सीईटीपी) का लोकार्पण भी करेंगे। इन इकाइयों में 1127 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे 4700 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इस निवेश से उज्जैन औद्योगिकीकरण का नया केंद्र बनेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और अधिक गति मिलेगी। विक्रम उद्योगपुरी: निवेश और रोजगार के नए अवसर औद्योगिक विस्तार में विक्रम उद्योगपुरी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहां मेसर्स सिग्निफाईआरबीटी कॉन्सेप्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 100 करोड़ रु. का निवेश किया जाएगा, जिससे 250 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स रेलसस प्राइवेट लिमिटेड 97 करोड़ रु. का निवेश करेगी, जिससे 180 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स इस्कॉन बालाजी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 92.74 करोड़ रू.का निवेश किया जायेगा। जिससे 383 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। मेसर्स पायोनियर इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज द्वारा 51करोड़ रु. का निवेश किया जाएगा, जिससे 900 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स प्रेन मोटर्स (भारत) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 50 करोड़ रु. का निवेश किया जाएगा, जिससे 150 लोगों को रोजगार मिलेगा।मे.श्रीपति मॉलिक्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 50करोड़ रु. का निवेश किया जाएगा, जिससे 150लोगों को रोजगार मिलेगा। मे.कैडीटॉय कॉरपोरेट प्राइवेट लिमिटेड 30 करोड़ रु. का निवेश करेगी, जिससे 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। में. एएम वुड टॉयज प्राइवेट लिमिटेड 26 करोड़ रु. का निवेश करेगी, जिससे 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। ताजपुर औद्योगिक क्षेत्र: विविध क्षेत्रों में औद्योगिक विस्तार ताजपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी कई नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। मेसर्स विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज द्वारा 0.55 करोड़ रु. का निवेश किया जाएगा, जिससे 6 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स एस.एस. इलेक्ट्रिकल्स 2 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे, जिससे 25 लोगों को रोजगार मिलेगा।मेसर्स जेएसके फूड्स द्वारा 1.6करोड़ रू. का निवेश किया जायेगा जिससे 50 लोगों को रोजगार मिलेगा मेसर्स महालक्ष्मी एंटरप्राइजेज 0.5 करोड़ रु. का निवेश करेंगे, जिससे 9 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही कान्ता इंडस्ट्रीज 1.3 करोड़ रू. का निवेश करेगी, इससे 6 लोगों को रोजगार मिलेगा और विश्वा इंडस्ट्रीज 1.3 करोड़ रु. का निवेश करेगी, इससे 6 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स शिव शक्ति एग्रो द्वारा 1 करोड़ रुपये निवेश किया जायेगा, इससे 8 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स स्वाति एंटरप्राइजेज 0.8 करोड़ रु. का निवेश करेंगे, इससे 10 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स भदावर सीड्स एंड फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड 1.12 करोड़ रुपये का निवेश करेगे, इससे 25 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स महाकाल इंडस्ट्रीज 0.5 करोड़ रुपए का निवेश करेगी, इससे 5 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेडिकल डिवाइसेस पार्क: स्वास्थ्य क्षेत्र में औद्योगिक निवेश स्वास्थ्य उपकरण निर्माण के क्षेत्र में मेडिकल डिवाइसेस पार्क उज्जैन को नई पहचान देगा। मेसर्स युवीटेल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 2 करोड़ रु. का निवेश किया जाएगा, जिससे 30 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स बंसी सर्जिकल सॉल्यूशंस 1.47करोड़ रु. का निवेश करेगी, जिससे 27 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स अमूल्यम ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड 6.7 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, इससे 132 लोगों को रोजगार मिलेगा। स्वच्छ और सतत औद्योगिकीकरण की ओर एक और कदम उद्योगों के विस्तार के साथ पर्यावरण-संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28.1 करोड़ रुपये की लागत से बने सामान्य अपशिष्ट उपचार केंद्र (सीईटीपी) का लोकार्पण भी करेंगे। यह केंद्र औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे उज्जैन औद्योगिक क्षेत्र को एक सतत और स्वच्छ औद्योगिक मॉडल के रूप में विकसित किया जा सकेगा। विक्रम उद्योग पुरी देश के 12 सबसे स्वच्छ उद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से बदल रहा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से लेकर रोड शो और विदेशी निवेश यात्राओं तक, हर प्रयास ने प्रदेश को निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक गंतव्य बनाया है। उज्जैन में इन औद्योगिक इकाइयों के शुभारंभ से प्रदेश में नए निवेश अवसरों का सृजन होगा, जिससे उद्योगों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के दौरान निवेशकों द्वारा की गई प्रतिबद्धताओं को अब धरातल पर उतारा जा रहा है। मध्यप्रदेश: निवेशकों की पहली पसंद रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, रोड शो और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के सफल आयोजन और प्रदेश में निवेश-अनुकूल नीतियों, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे एवं उद्योगों के लिए सहज वातावरण निर्मित होने के कारण निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। उज्जैन में होने वाला यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अब वैश्विक निवेश का केंद्र बनता जा रहा है।   recent visitors 28

बांधवगढ़ में आए बायसनो में से दो बायसनो ने नन्हे मेहमानों को दिया जन्म

खुशियों की दास्तां उमरिया विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ बायसनो की बसाने के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व आए बायसनो ने दो नन्हे मेहमानों को बाड़े में जन्म दिया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 24 फरवरी को 6 ट्रिप में 22 बायसन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से लाये गये थे। बायसनो को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कल्लवाह परिक्षेत्र के बाड़े में रखा गया है। नन्हे मेहमानों की जानकारी के बाद टाइगर रिजर्व के अधिकारी और कर्मचारी उत्साहित है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कल्लवाह परिक्षेत्र में गौर को रखा गया है। जंगल में 20 हेक्टेयर का बाडा बनाया गया है। जहां पर की बायसनो की पानी और खाना की व्यवस्था है। इसी बाडे बायसनो ने दो बच्चों को जन्म दिया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि गौर ने दो बच्चों को जन्म दिया है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से गर्भवती गौर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व आई थी। यहां का वातावरण के लिए अच्छा है। मां और बच्चे स्वस्थ हैं। पूरा प्रबंधन बच्चों की देखभाल में लगा हुआ है। डॉक्टर भी निगरानी में जुटे रहते हैं। प्रस्तुंतकर्ता   recent visitors 30

मध्यप्रदेश सरकार विरासत से विकास के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार कर रही है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार विरासत से विकास के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार कर रही है। हमारी सरकार सभी प्राचीन परंपराओं को निभाते हुए विकास के नए-नए कीर्तिमान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को विधानसभा सत्र का समापन हुआ। पहली बार सत्र भी पूरे समय चला और पहली बार आज तक का सबसे बड़ा विकास का बजट चार लाख 21 हजार करोड़ रूपये का बजट पारित भी हुआ। प्रदेश में कई सारी नई योजनाओं को लागू करने के लक्ष्य रखे गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले समय में गुड़ी पड़वा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज कैबिनेट के समय विक्रमादित्य काल के ध्वज का लोकार्पण किया गया। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म के सभी तीज त्यौहार तिथि परंपरा के अनुसार मनाये जाते हैं। काल गणना से भविष्य के त्योहारों की तिथियां निर्धारित की जाती हैं, जो शुद्ध होती है। तीज त्यौहारों के सूक्ष्म तिथि निर्धारण के लिये अवंतिका नगरी उज्जैन में समय गणना केन्द्र स्थापित है। यह हमारे प्राचीन गणितीय सिद्धांतों का भी प्रतिपादन करता है और पंचाग का अनुसरण करने में भी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुड़ी पड़वा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के नागरिकों से आहवान करते हुए कहा कि प्रदेश में गुड़ी पड़वा का पर्व धूमधाम से मनाया जाये। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में मंत्रीगण अलग-अलग स्थानों पर सांसद-विधायकों के साथ वर्ष का पहला दिन आनंद से मनाएंगे।   recent visitors 22

परामर्श बैठक में एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने की चर्चा

  अनूपपुर   एक राष्ट-एक चुनाव के परिपेक्ष्य में विचार एवं परामर्श बैठक बीते दिन अनूपपुर जिला भाजपा कार्यालय  में  जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसी विषय को लेकर गणमान्य जनों के साथ वर्चुअल बैठक भी आयोजित की गई। इन अवसरों पर जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने एक विचार, एक कदम राष्ट्रहित की ओर के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, लोकहित में एक राष्ट्र-एक चुनाव के बहुआयामी सकारात्मक परिणाम के लिए जनमत से समर्थन करने के लिए राष्ट्र निर्माण में जनता जनार्दन से अपनी भागीदारी, सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया। ताकि एक राष्ट, एक चुनाव की अभिकल्पना साकार हो सके। एक राष्ट, एक चुनाव को लेकर वर्ष भर संगोष्ठी, बैठके, हस्ताक्षर अभियान, प्रदर्शनी का आयोजन जगह-जगह सुनिश्चित है। साथ ही जनता जनार्दन से प्राप्त सारगर्भित, अनुकरणीय संकल्पों, विचारों, मार्गदर्शन को देश के महामहिम राष्ट्रपति को सौपा जाएगा। जहां जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा, भारत सरकार राष्ट्रहित में एक राष्ट्र, एक चुनाव की वकालत करती है। जिसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे बढ़ाया है। इसका उद्देश्य चुनाव को सुव्यवस्थित करना। चुनाव को कम और प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित करना। फलीभूत 2023 में इसकी व्यवहार्यता का आंकलन करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था। जिसने अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी है। तारतम्य में एक राष्ट-एक चुनाव को जनाभियान बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर प्रदेश संयोजक रोहित आर्य, सेवानिवृत्त न्यायाधीश और प्रदेश सह संयोजक पुष्यमित्र भार्गव, महापौर इंदौर के मार्गदर्शन में समिति का गठन किया गया है। परिपालन में जिला स्तर पर जिला संयोजक भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी संयोजन में एक राष्ट-एक चुनाव समिति का गठन किया गया है। साथ ही इस मुहिम को जनजागरण बनाने के लिए प्रबुद्ध जनों, अधिवक्ता, चिकित्सक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, स्वयं सेवी, सहकारिता संगठनों, नगरीय निकाय, पंचायतों, महाविद्यालय, तकनीकी संस्थान, शासकीय अमला, शिक्षकों, विधार्थी, व्यापारियों इत्यादि से प्रस्ताव, सहयोग और मार्गदर्शन लिया जाएंगा। इस संबंध में अलग- अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।   सामूहिक प्रयासों से मिलती है सफलता : जितेंद्र सोनी जिला संयोजक जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी  ने आमजन से बड़ी संख्या में इस महा अभियान में जुड़ने आग्रह करते हुए प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, लागत क्षमता एक साथ चुनाव होने से खर्च और प्रशासनिक लागत में बचत होगी। शासन और स्थिरता कम चुनाव निर्वाध शासन और नीति कार्यान्वयन सुनिश्चित करते हैं, जैसा कि अन्य देशों में देखा गया है। संघीय संरचना और समन्वय समकालिक चुनाव केंद्र और राज्य की नीतियों के बीच समन्वय में सुधार कर सकते हैं, जैसा कि विश्व स्तर पर समान चुनाव प्रणालियों में देखा गया है। recent visitors 22

सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल व्यक्ति का “गोल्डन ऑवर” में उपचार कराने पर पुलिस अधीक्षक ने दिया कैश रिवॉर्ड

सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल व्यक्ति का “गोल्डन ऑवर” में उपचार कराने पर पुलिस अधीक्षक ने दिया कैश रिवॉर्ड पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों का कैश रिवॉर्ड देकर बढ़ाया मनोबल,अच्छे काम  की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों एवं परिजनों के हाल चाल को लेकर किया संवाद पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने दिए निर्देश -टीम वर्क से काम करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और आमजन को मदद पहुंचाना है प्रमुख उद्देश्य अनूपपुर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की जा रही हाईवे चौकी की बाइक पेट्रोलिंग टीम को सूचना प्राप्त हुई की पसला हाईवे पर कोई व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है । पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर  पहुंची और गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक सहायता देकर तत्काल  जिला चिकित्सालय उपचार हेतु पहुचाया , जहाँ अस्पताल चौकी  थाना कोतवाली में पदस्थ आरक्षक आशीष तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए घायल का इलाज कराया और परिजनों से संपर्क कर उनकी सहायता की ।      पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का तत्परतापूर्वक उपचार कराने वाली पूरी टीम सूबेदार विनोद दुबे,आरक्षक कपिल सोलंकी ,विवेक मिश्रा एवं आशीष तिवारी को कैश अवार्ड से पुरस्कृत किया एवं इसी तरह टीमवर्क के साथ कार्य करने एवं आमजन की सेवा करने हेतु निर्देशित किया । recent visitors 25

मध्य प्रदेश शासन के परिवहन मंत्री से महेश सिनकर चर्चा करते हुए

भोपाल  अधिमान पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश प्रवक्ता महेश सिनकर भोपाल में मध्य प्रदेश शासन के परिवहन मंत्री मा, उदय प्रताप सिंह जी से उनके निज निवास पर परिवहन से संबंधित पत्र देकर मुलाकात एवं चर्चा करते हुए recent visitors 41

मध्य भारत के सबसे बड़े इनोवेशन कार्निवल “नवोन्मेष 2025” का आज होगा भव्य शुभारंभ

– “यंग इंवेंटर्स फेयर”, “इनोमेकर- प्रोडक्ट शोकेस”, “प्लान एक्स – बिजनेस प्लान बैटल”, “बाइनरी बैटल – सॉफ्टवेयर हैकाथान”, “एड मैड शो”, “रोबो फाइट एवं रोबो रेस”, “स्टार्टअप पिचिंग प्रतियोगिता – फर्स्ट चेक” और “वायरल वर्स” जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा – मुख्य अतिथि कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री मप्र शासन गौतम टेटवाल और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार करेंगे उद्घाटन और शार्क टैंक फेम अमन गुप्ता का की-नोट सेशन भोपाल  अटल इंक्यूबेशन सेंटर-रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी (एआईसी-आरएनटीयू) द्वारा स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के सहयोग से मध्य भारत के सबसे बड़े इनोवेशन कार्निवल “नवोन्मेष 2025” का दो दिवसीय आयोजन 25 मार्च मंगलवार से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उद्यमिता, रचनात्मकता और प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में देश के उद्योग जगत के कई प्रतिष्ठित नाम भी शामिल होंगे जिसमें शार्क टैंक इंडिया के जज और बोट कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता और स्विगी के सीईओ रोहित कपूर महत्वपूर्ण सत्रों में शामिल होंगे और युवाओं से संवाद करेंगे। वहीं कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री मप्र शासन गौतम टेटवाल और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार होंगे। इसके अलावा दूसरे दिन समापन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री चेतन्य कश्यप उपस्थित रहेंगे। उनके साथ मप्र निजी विश्वविद्यालय आयोग के अध्यक्ष डॉ. भरत भूषण मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएँ शामिल हैं, जो प्रतिभागियों को अपने व्यावसायिक विचारों को प्रस्तुत करने, अपनी तकनीकी क्षमता दिखाने और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए समाधान विकसित करने का मौका देती हैं। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 6 से 12 के स्कूली छात्रों के लिए “यंग इंवेंटर्स फेयर”, यूजी-पीजी छात्रों के लिए “इनोमेकर- प्रोडक्ट शोकेस”, “प्लान एक्स – बिजनेस प्लान बैटल”, “बाइनरी बैटल – सॉफ्टवेयर हैकाथान”, रचनात्मक विज्ञापन प्रतियोगिता “एड मैड शो”, “रोबो फाइट एवं रोबो रेस”, “स्टार्टअप पिचिंग प्रतियोगिता – फर्स्ट चेक” और “वायरल वर्स” शामिल होंगी। recent visitors 20