उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के झुंझुनूं दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जयपुर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के झुंझुनूं दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नांगल गौशाला में हुए इस संवाद ने लोगों का ध्यान खींचा, जब आरपीएससी के पूर्व सदस्य शिवपाल सिंह नांगल ने उनसे कहा, “मेरी मनोकामना है कि आप मुख्यमंत्री बनें।” दीया कुमारी ने दिया ये जवाब इस पर दीया कुमारी ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आप ऐसी बात ना करें।” उन्होंने राजनैतिक परिपक्वता का परिचय देते हुए स्पष्ट किया कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वह अपने आप में बहुत बड़ी है और वे इसे पूरी निष्ठा से निभा रही हैं। यह संवाद तब हुआ जब दीया कुमारी, शिवपाल सिंह नांगल द्वारा संचालित नांगल गौशाला के दौरे पर थीं। वहां महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जब वे गौसेवा कर रही थीं, तभी यह बातचीत हुई, जो महज 10-15 सेकंड चली, लेकिन इसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। इस मौके पर नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल और खंडेला विधायक सुभाष मील भी मौजूद थे। दीया कुमारी के इस जवाब को उनकी विनम्रता और कर्तव्यपरायणता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे उन्होंने जनता का दिल जीत लिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 36

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से विश्व विख्यात बिजनेस कंसलटेंट डॉ. रामचरण ने भेंट की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विश्व विख्यात बिजनेस कंसलटेंट, लेखक तथा वक्ता डॉ. रामचरण ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. रामचरण को प्रदेश में व्यवसाय अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने, प्रदेश को वैश्विक व्यापार मंचों पर आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने और वैश्विक स्तर पर प्रदेश की निवेश क्षमता के प्रदर्शन के लिए जारी गतिविधियों से अवगत कराया। प्रदेश में लॉजिस्टिक हब, स्मार्ट औद्योगिक पार्क, स्टार्ट-अप इको सिस्टम, ए.आई., ऑटोमेशन, हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ। डॉ. रामचरण, कॉरपोरेट गवर्नेंस, व्यावसायिक प्रबंधन और तेजी से बदलते वर्तमान परिवेश में व्यावसायिक समस्याओं के समाधान के विशेषज्ञ हैं। उन्हें फॉर्च्यून पत्रिका ने सबसे प्रभावशाली सलाहकार और इकोनामिक टाइम्स ने वर्ष 2010 के लिए ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर नामित किया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 21

‘अमेरिका हमें तोड़ना चाहता हैं, लेकिन ये कभी नहीं होगा!’ – ऑटो टैरिफ पर कनाडा का पलटवार

ओटावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति से कनाडा में हलचल मच गई है. ट्रंप ने ऑटो आयात पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जिसे व्हाइट हाउस घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के तौर पर देख रहा है. लेकिन कनाडा को यह फैसला नागवार गुजरा है. प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इसे 'प्रत्यक्ष हमला' बताते हुए कहा कि इससे न सिर्फ कनाडा बल्कि खुद अमेरिका को भी नुकसान होगा. कार्नी का कड़ा रुख: 'हम अपने देश की रक्षा करेंगे' कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्रंप के इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए साफ कहा, "हम अपने कर्मचारियों, कंपनियों और देश की रक्षा करेंगे." उन्होंने आगे कहा कि वे ट्रंप के कार्यकारी आदेश का पूरा विवरण देखने के बाद जवाबी कार्रवाई करने पर विचार करेंगे. कनाडाई ऑटो सेक्टर पर खतरा कार्नी ने ट्रंप के फैसले से प्रभावित होने वाले कनाडाई ऑटो सेक्टर को बचाने के लिए 2 बिलियन कनाडाई डॉलर (1.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का 'रणनीतिक प्रतिक्रिया कोष' बनाने की घोषणा की है. यह फंड उन कनाडाई ऑटो कर्मचारियों की मदद करेगा, जिनकी नौकरियों पर इस टैरिफ का असर पड़ सकता है. गौरतलब है कि ऑटोमोबाइल कनाडा का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक सेक्टर है. यहां 1.25 लाख से ज्यादा लोग इस क्षेत्र में सीधे काम करते हैं, जबकि 5 लाख लोग इससे जुड़े अन्य उद्योगों में कार्यरत हैं. कार्नी ने साफ कहा, 'हम अपने ऑटो कर्मचारियों के लिए हमेशा खड़े रहेंगे.' ट्रंप का दावा – 'इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फायदा होगा' ट्रंप ने अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि यह टैरिफ अमेरिका के ऑटोमोटिव सेक्टर को मजबूत करेगा और घरेलू उत्पादन बढ़ाएगा. उन्होंने कहा, 'हम प्रभावी रूप से 25% टैरिफ लगाएंगे, यह स्थायी रहेगा.' हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होगी और वाहन निर्माताओं पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा. अमेरिकी उपभोक्ताओं और कंपनियों को होगा बड़ा नुकसान कार्नी ने ट्रंप के इस फैसले को सिर्फ कनाडा के लिए ही नहीं, बल्कि अमेरिकी उपभोक्ताओं और कंपनियों के लिए भी नुकसानदायक बताया. उन्होंने कहा, "उनका व्यापार युद्ध अमेरिकी श्रमिकों को नुकसान पहुंचा रहा है और इससे और भी नुकसान होगा." इस बात की पुष्टि एक रिपोर्ट से भी होती है, जिसमें बताया गया है कि मार्च में अमेरिकी उपभोक्ता विश्वास सूचकांक 7.2 अंक गिरकर 92.9 पर पहुंच गया है, जो जनवरी 2021 के बाद सबसे निचला स्तर है. पहले भी टैरिफ लगा चुके हैं ट्रंप यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने कनाडा पर टैरिफ लगाया है. इससे पहले भी उन्होंने कनाडा के स्टील और एल्युमीनियम पर 25% टैरिफ लगाया था. अब 2 अप्रैल से कनाडा सहित सभी व्यापारिक साझेदारों पर भी टैरिफ लगाने की धमकी दी है. कनाडा का करारा जवाब – 'हम झुकेंगे नहीं!' कार्नी ने ट्रंप की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, 'वह हमें कमजोर करना चाहते हैं ताकि अमेरिका हम पर हावी हो सके. लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा, क्योंकि हम सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचते, हम एक-दूसरे के बारे में सोचते हैं.' अब देखना यह होगा कि क्या कनाडा इस फैसले के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई करता है या बातचीत से हल निकालने की कोशिश करता है. लेकिन एक बात तय है – ट्रंप के इस फैसले से दुनियाभर में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री प्रभावित होगी. किस देश पर कितना पड़ेगा असर? कनाडा और अमेरिका की अर्थव्यवस्थाएं एक दूसरे पर काफी हद तक निर्भर रही हैं. दोनों देश उत्तरी अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते यानी नाफ्टा के तहत व्यापार करते हैं. 2023 के आंकड़ों के मुताबिक, कनाडा एक तरह से अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार देश है. अमेरिका, कनाडा से लगभग 421 अरब डॉलर का सामान आयात करता है, जिसमें कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और ऑटोमोबाइल पार्ट्स शामिल हैं. कनाडा एक तरह से अमेरिका को 60 फीसदी से अधिक कच्चा तेल और 85 फीसदी से अधिक प्राकृतिक गैस की सप्लाई करता है. इसके बंद होने से अमेरिका में ऊर्जा की कीमतें आसमान छू सकती हैं. वहीं, कनाडा की अर्थव्यवस्था भी अमेरिका पर बहुत अधिक निर्भर है. कनाडा अपने कुल निर्यात का लगभग 75 फीसदी अमेरिका को भेजता है. अगर यह बाजार बंद हो जाए, तो कनाडा की जीडीपी में भारी गिरावट आ सकती . कनाडा के लिए नए व्यापारिक साझेदार ढूंढना आसान नहीं होगा. यूरोप और एशिया के साथ दूरी और लागत के कारण तत्काल विकल्प सीमित हैं. इससे बेरोजगारी और आर्थिक संकट बढ़ सकता है. बता दें कि कनाडा और अमेरिका न सिर्फ पड़ोसी हैं, बल्कि नाटो और NORAD (North American Aerospace Defense Command) जैसे सैन्य गठबंधनों से भी जुड़े हुए हैं. ट्रंप के किस फैसले पर भड़का कनाडा? ट्रंप ने अमेरिका में आयात होने वाली कारों पर 25 फीसदी का टैरिफ लगा दिया है. ट्रंप का यह नया टैरिफ दो अप्रैल से लागू होने जा रहा है. माना जा रहा है कि इस टैरिफ से अमेरिका को तकरीबन 100 अरब डॉलर का फायदा होगा. ट्रंप का यह 25 फीसदी टैरिफ इम्पोर्टेड कार और ऑटो पार्ट्स पर लगेगा. ट्रंप को उम्मीद है कि इससे अमेरिकी ऑटो कंपनियों का रेवेन्यू बढ़ेगा लेकिन दूसरी तरफ इससे महंगाई बढ़ने का खतरा भी है क्योंकि टैरिफ का बोझ आखिर में ग्राहकों पर पड़ सकता है. इसके अलावा ट्रंप ने 2 अप्रैल से भारत और कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान भी किया है. ट्रंप ने इसी महीने अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत जैसे कई देश बहुत ज्यादा टैरिफ लेते हैं, अब अमेरिका भी ऐसा ही करेगा. माना जा रहा है कि 2 अप्रैल से एक नया ट्रेड वॉर शुरू हो सकता है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश … Read more

मार्च खत्म होने से पहले ही मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया,खजुराहो सबसे गर्म

भोपाल/ खजुराहो मध्य प्रदेश में मार्च महीने में ही गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश का तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। छतरपुर के खजुराहो में सीजन में पहली बार गुरुवार को पारा 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, ग्वालियर और जबलपुर में 40 डिग्री के आसपास रहा। दमोह, गुना, शिवपुरी, सतना और सागर ऐसे शहर रहे, जहां 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के आखिरी और अप्रैल में लूं चलने के आसार हैं। 3 दिन में तेजी से बढ़ा प्रदेश का तापमान मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं की वजह से पिछले 3 दिन से तापमान में खासी बढ़ोतरी हुई है। निवाड़ी का पृथ्वीपुर और छतरपुर का खजुराहो सबसे गर्म है। शुक्रवार से कुछ शहरों में पारे में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है, पर अप्रैल की शुरुआत में लू चल सकती है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, गर्म हवा चलने की वजह से गर्मी का असर बढ़ा है। ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल संभाग में दिन का तापमान बढ़ा रहा। अभी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। हालांकि, यह प्रदेश से दूर है, लेकिन इससे हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी और आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट रहेगी। इसलिए तेज गर्मी से थोड़ी राहत सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, गर्म हवा चलने की वजह से गर्मी का असर बढ़ा है। ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल संभाग में दिन का तापमान बढ़ा रहा। अभी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। हालांकि, यह प्रदेश से दूर है, लेकिन इससे हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी और आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट रहेगी। प्रदेश में खजुराहो रहा सबसे ज्यादा गर्म मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को कई शहरों में गर्मी का असर देखा गया। खजुराहो (छतरपुर) में 41.4 डिग्री, दमोह में 40.5 डिग्री, गुना, सतना-शिवपुरी में 40.2 डिग्री और सागर में पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह मंडला-टीकमगढ़ में 39.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 39.6 डिग्री, रीवा में 39.4 डिग्री, शाजापुर में 39.3 डिग्री, सिवनी में 38.8 डिग्री, उमरिया में 38.7 डिग्री, मलाजखंड में 38.5 डिग्री, सीधी, धार-खरगोन में 38.4 डिग्री, बैतूल-रतलाम में 38.2 डिग्री, खंडवा में 38.1 डिग्री, नरसिंहपुर-नौगांव में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 38.7 डिग्री, इंदौर में 37.6 डिग्री, ग्वालियर में 39.5 डिग्री, उज्जैन में 38 डिग्री और जबलपुर में पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में हीट वेव की चेतावनी जारी भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर में तापमान 38 डिग्री के आसपास रह सकता है जबकि मालवा इंदौर उज्जैन संभाग के जिले में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। जिसके साथ इसे सामान्य से चार डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया है ।मौसम विभाग द्वारा इस साल 2025 में अतिरिक्त भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम प्रणाली की बात करें तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभअफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात निर्मित हुआ है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने और चक्रवात के समाप्त होने के साथ ही तापमान में कमी दर्ज की गई है। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि उमस रहने से लोग परेशान रहेंगे। अप्रैल में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी का असर देखने को मिलेगा। सोमवार देर रात से आसमान में घिरेंगे बादल कमजोर मौसम प्रणाली के कारण सोमवार देर रात से आसमान में बादल घिरेंगे। मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी। तापमान 35 डिग्री से घटकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकते हैं। मध्य प्रदेश के छतरपुर के खजुराहो में तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि दमोह गुना शिवपुरी सतना और सागर में तापमान 40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया हैं। शिवपुरी में हीट वेव का प्रभाव देखने को मिल रहा है। भोपाल में 38.7 डिग्री, इंदौर में 37.5 डिग्री और ग्वालियर में 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पचमढ़ी में रात का तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। प्रदेश में सामान्य से ज्यादा पारा पिछले 3 दिन से प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ा है। दिन में तीखी धूप खिल रही है। इस कारण लोग बचने के तरीके ढूंढते हैं। दूसरी ओर, कई शहरों में पारा सामान्य से 1 डिग्री से 4.5 डिग्री तक अधिक है। पहले मार्च के आखिरी में प्रदेश में लू का असर रहने की संभावना थी, लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से अब अप्रैल में ही लू का असर रह सकता है। मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रहने की संभावना ज्यादा है। जिनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार आदि शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 28 मार्च: दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 29 मार्च: इस दिन भी पारे में गिरावट रहेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में पारा Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व … Read more

सीएम योगी ने जाना मानसिक मंदित बीमार बच्चों की सेहत का हाल

लखनऊ राजधानी लखनऊ में खाना खाने के बाद बीमार हुए निर्वाण संस्था के बच्चों का हाल जानने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एक-एक बच्चे के बेड पर जाकर उनके इलाज और उनकी तबीयत में सुधार की जानकारी ली। वह बच्चों से मिलकर भावुक दिखे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और डॉक्टर्स को समुचित इलाज करने के निर्देश दिए। उन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद ही डिस्चार्ज करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने बच्चों के खाने-पीने की प्रॉपर व्यवस्था करने को भी निर्देशित किया। इस मौके पर यह लोग रहे मौजूद एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि फूड पॉइजनिंग से प्रभावित 16 बच्चों को गुरुवार को वार्ड नंबर 30 के अंतर्गत जनरल पुरुष वार्ड में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में सभी बच्चों की हालत सामान्य है। सभी बच्चों की रेगुलर मॉनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव लीना जौहरी, लखनऊ मंडलायुक्त डॉ. रौशन जैकब, जिलाधिकारी विशाख जी, अस्पताल के एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी, डॉ. सरोज और डॉ. राजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे। 27 का चल रहा इलाज निर्वाण संस्था में मानसिक मंदित बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हुआ है। 23 मार्च की रात भोजन के बाद बीमार पड़ने वाले बच्चों में जान गंवाने वाले की संख्या चार हो चुकी है। लोकबंधु अस्पताल में 24 मार्च को 12 वर्ष के शिवांक की मौत हो गई थी। संस्था के लोगों ने इस घटना को दबा दिया था। बुधवार को रेनू (15) व दीपा (15) की मौत के बाद पूरा मामला खुला। अब खुलासा हुआ है कि बलरामपुर अस्पताल भर्ती सूरज (12) की 25 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसे मौत को भी छिपाने की कोशिश हुई। अभी भी एक बच्चे की हालत नाजुक है, जो आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत की निगरानी में लगी है। अलग-अलग अस्पतालों में कुल 20 बच्चे भर्ती हैं। जबकि सात बच्चों का इलाज संस्था में चल रहा है। वहीं घटना की जांच शुरू हो गई है। निर्वाण आश्रय केंद्र पारा इलाके के बुद्धेश्वर में बना है। यह पीपीपी मॉडल पर संचालित होता है। मानसिक कमजोर, अनाथ व लावारिस बच्चों को यहां रखा जाता है। यहां 147 बच्चे रहते हैं। इनकी उम्र 10 से 18 साल के बीच है। 23 मार्च को उल्टी-दस्त और पेट दर्द से जब बच्चे अचेत होने लगे तब संस्था ने अलग-अलग अस्पतालों में बच्चों को भर्ती कराना शुरू किया था। मौत की डेथ ऑडिट कराएगा विभाग सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया बच्चों की डेथ ऑडिट की जाएगी। इसके लिए डॉक्टरों की कमेटी बनाई गई है। इसमें डॉ. अरुण तिवारी, डॉ. पीसी तिवारी और डॉ. सबीह मजहर को शामिल किया गया है। कमेटी पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य बिंदुओं की जांच करेगी। कहां कितने बच्चे भर्ती लोकबंधु अस्पताल में 16 तो बलरामपुर में तीन और केजीएमयू गांधी वार्ड में एक बच्चा भर्ती है। इन बच्चों की हो चुकी है मौत शिवांक (15), सूरज (12), दीपा (15), रेनू (15)। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

आईपीएल में मीका सिंह बिखेंरेगे जलवा

लखनऊ लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आईपीएल मुकाबलों के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। एक अप्रैल को मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले मशहूर गायक मीका सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। 15 से 20 मिनट के कार्यक्रम के दौरान मीका स्टेडियम में हजारों की संख्या में बैठे दर्शकों का सामने अपनी प्रस्तुति देंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सीईओ अंकित चटर्जी के अनुसार एक अप्रैल को मुकाबले से पूर्व मीका सिंह धमाकेदार शो होगा। इसकी तैयारियां कर ली गई है। करीब 20 मिनट की प्रस्तुति के दौरान वे अपने अपने सुपर-डुपर हिट गाकर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। इसके बाद यहां पर लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला शुरू होगा। आज शाम लखनऊ पहुंचेगी एलएसजी टीम एलएसजी टीम शुक्रवार की शाम लखनऊ पहुंच जाएगी। इकाना स्टेडियम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार एलएसजी के खिलाड़ी शनिवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास को उतरेंगे। एलएसजी अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम पर सात मुकाबले खेलेगी। एलएसजी के सामने एक अप्रैल को पंजाब किंग्स, चार अप्रैल को मुंबई इंडियंस, 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस, 14 अप्रैल को चेन्नईसुपर किंग्स, 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स, नौ मई को हैदराबाद सनराइजर्स और 18 मई को गुजरात टाइटंस की चुनौती होगी। इन मुकाबलों के सजीव प्रसारण के लिए ब्राॅडकास्टिंग टीम शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेगी। मुकाबलों के सजीव प्रसारण के लिए टीम यहां पर अपने कैमरे लगाने के साथ अन्य तैयारियां करेगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

छिंदवाड़ा :8 महीने से घूम रही है ‘मृत’ महिला ! जानिए कागजों में खुद को जिंदा दिखाने की अजीब कहानी

छिंदवाड़ा  छिंदवाड़ा नगर निगम के कारनामे समय-समय पर सामने आते रहते हैं. अब एक महिला को नगर निगम के कर्मचारियों ने कागजों में मृत दिखा दिया. महिला को सराकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो गया. महिला खुद के जिंदा होने का सबूत लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटती रही. आखिरकार जिला प्रशासन और नगर निगम ने मान लिया कि महिला जिंदा है. अब उसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना शुरू होगा. 8 माह तक किसी ने नहीं की सुनवाई दरअसल, 8 माह पहले समग्र आईडी में मृत बताए जाने के बाद सिवनी रोड के पटाखा गोदाम के पास रहने वाली संध्या मंडराह को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो गया था. संध्या मंडराह पिछले 8 माह से सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट कर कागजों में जिंदा करने की गुहार लगा रही थी. इसके बावजूद उसके आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी. अब जिला प्रशासन के निर्देश पर 8 महीने से भटक रही संध्या को न्याय मिल गया है. बता दें कि मामले के अनुसार संध्या मंडराह को अगस्त 2024 में मृत बता दिया गया था. छिंदवाड़ा नगर निगम ने स्वीकारी गलती महिला को पति के निधन पर संध्या को संबल योजना का लाभ नहीं मिल पाया. लाड़ली बहना योजना और सरकारी राशन भी संध्या को मिलना बंद हो गया. 8 महीने से यह महिला सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट कर खुद के जिंदा होने का सबूत दे रही थी. छिंदवाड़ा नगर निगम के कमिश्नर चंद्र प्रकाश राय ने बताया "संध्या मंडराह के समग्र आईडी में गलती से नाम मृतकों की सूची में डाल दिया गया था. जैसे ही यह मामला प्रकाश में आया तो नगर निगम ने गलती सुधार कराते हुए समग्र आईडी में नाम जुड़वा दिया है. जल्द ही महिला को सभी योजनाओं का लाभ मिलने लगेगा." क्या है समग्र आईडी, कैसे मिलता है लाभ समग्र आईडी एक यूनिक पहचान संख्या है, जिसे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के निवासियों को जारी किया जाता है. इसका उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लाभार्थियों की पहचान और प्रबंधन के लिए किया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और सेवाओं के लाभार्थियों की पहचान करना और उन्हें एकीकृत प्रणाली में शामिल करना है. इस आईडी के माध्यम से राज्य सरकार यह सुनिश्चित करती है कि योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 36