अबूझमाड़ में नक्सलियों ने फिर की कायराना करतूत, IED की चपेट में आने से बस्तर फाइटर का जवान घायल

नारायणपुर अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों ने फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने कुतुल और बेड़माकोटी के बीच प्रेशर IED प्लांट किया हुआ था, जिसकी चपेट में आने से बस्तर फाइटर का 1 जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं सुरक्षा बल के जवानों ने घटना के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दी है. यह घटना कोहकामेटा थाना इलाके में हुई. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. बता दें, प्रदेश को नक्सवाद मुक्त बनाने की दिशा में सरकार ने 2026 तक का लक्ष्य रखा है. इसके लिए लगातार सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सर्चिंग ऑपरेशन कर नक्सलियों का खात्मा कर रहे हैं. इसके अलावा बढ़ते दबाव और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर संगठन के कई बड़े नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है. इससे माओवादी (नक्सल) संगठनों में बौखलाहट बढ़ गई है. इसी बौखलाहट में आकर नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए IED प्लांट किया था, जिसकी चपेट में आने से आज एक बस्तर फाइटर का जवान घायल हो गया. फिलहाल घायल जवान का अस्पताल में इलाज जारी है. recent visitors 37

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टूट सकता है शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली फिर हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2025 का एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना शुरुआती मुकाबला जीत चुकी हैं और ये मुकाबला भी कांटे की टक्कर का होने वाला है। आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी। फैंस की नजरें इस मैच में अपने चहेते विराट कोहली और एमएस धोनी पर होंगी, जोकि बतौर बल्लेबाज मैदान पर खेलने उतरेंगे। इस मैच के दौरान विराट कोहली के पास सीएसके के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनके नाम 1053 रन हैं। कोहली ने 32 बार सीएसके के खिलाफ खेला हैं। इस दौरान उनका औसत 37.60 का रहा। उन्होंने नौ अर्धशतक लगाए हैं। वह चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से सिर्फ पांच रन दूर हैं। शिखर धवन इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने सीएसके के खिलाफ 1057 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और आठ अर्धशतक भी जड़े हैं। रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 896 रन बनाए हैं और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। रोहित ने सात अर्धशतक और एक शतक लगाया है। विराट कोहली ने आईपीएल के पहले ही मैच में दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 36 गेंद में 59 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन छक्के और चार चौके लगाए। वहीं पिछले आईपीएल चरण के बाद संन्यास लेने वाले आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने कहा कि कोहली में पहले की तरह ही भूख है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘अभी जब मैं मैदान पर आया तो आज भी वह एक और शॉट पर काम करना चाहते हैं। इस समय एक और शॉट पर काम करना आपको बताता है कि उनके अंदर अभी कितनी भूख है। ’’आरसीबी ने पिछले 16 साल में एक बार भी चेन्नई सुपरकिंग्स को उसके घरेलू मैदान पर नहीं हराया है। recent visitors 37

सड़क हादसा : ट्रक ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, महिला की मौत

बलौदाबाजार जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला पलारी थाना क्षेत्र का है, जहां एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में पति और बच्चे बाल-बाल बच गए. वहीं बच्चे का मौके पर रो-रोकर बेहाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम पहंदा के पास हुई है. मृतका रायपुर से बलौदाबाजार आ रही थी और अपने पति व बच्चे के साथ बाइक पर सवार थी. हादसे के बाद मौके पर बलौदाबाजार के नए नर्सिंग होम के शुभारंभ समारोह के निमंत्रण पत्र बिखरे मिले, जिससे पता चला कि महिला बलौदाबाजार के एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत थी और रायपुर से निमंत्रण पत्र लेकर आ रही थी. मृतका की पहचान कुलेश्वर साहू के रूप में हुई है. बता दें कि नए नर्सिंग होम का शुभारंभ 31 मार्च को होना था, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया. घटना की खबर मिलते ही नर्सिंग होम में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है. recent visitors 41

मिचेल मार्श ने कहा- पूरन के साथ बल्लेबाजी करने में आनंद आता है, आक्रामक बल्लेबाज विरोधी टीम में नहीं है

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने कहा कि उन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स के अपने साथी खिलाड़ी निकोलस पूरन के साथ बल्लेबाजी करने में आनंद आता है और उन्हें खुशी है कि वेस्टइंडीज का यह आक्रामक बल्लेबाज अन्य लीग की तरह विरोधी टीम में नहीं है। पूरन लखनऊ की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आसान जीत के हीरो रहे। उन्होंने केवल 26 गेंद पर 70 रन बनाए। मार्श ने 31 गेंद पर 52 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में भी अर्धशतक जड़े थे। मार्श ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘पूरन की बल्लेबाजी के लिए मेरे पास एक ही शब्द है, आकर्षक। मैं लंबे समय से उसके खिलाफ खेलता रहा हूं और उसकी इस तरह की बल्लेबाजी का मुझे हमेशा खामियाजा भुगतना पड़ा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब हम जबकि एक ही टीम में हैं तो मुझे लगता है कि हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल है और उम्मीद है कि मैं उसके साथ आगे भी काफी बल्लेबाजी करूंगा।’’ पूरन जब लय में होता है तो मार्श उनके साथ बहुत अधिक बातचीत करके उनका ध्यान भंग नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो हमारे बीच बहुत अधिक बातचीत नहीं होती है। जब कोई बल्लेबाज इस तरह की लय में हो तो आप केवल साझेदारी बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। आज के मैच में उसे रोकना बहुत मुश्किल था।’’ मार्श ने युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की भी प्रशंसा की जिन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर ट्रैविस हेड का महत्वपूर्ण विकेट लिया और हेनरिक क्लासेन को रन आउट किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे वास्तव में उस पर गर्व है। उसकी गेंदबाजी में बहुत नियंत्रण था। इस तरह के लंबे टूर्नामेंट में आपकी टीम की गहराई की परीक्षा होती है और उसने सत्र के शुरू में ही जिम्मेदारी बखूबी निभाई।’’ इस बीच सनराइजर्स के धाकड़ बल्लेबाज क्लासेन ने कहा कि उनकी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी जिससे उसे हार का सामना करना पड़ा। क्लासेन ने कहा, ‘‘इस विकेट पर 210 से लेकर 220 रन का स्कोर बराबरी का होता। हमने महत्वपूर्ण मौकों पर लगातार विकेट गंवाए और यह ऐसा क्षेत्र है जिस पर हमें काम करने की जरूरत है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में ऐसा नहीं हो।’’ recent visitors 39

आईपीएल 2025 को शुरू हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि विवादों का सिलसिला शुरू, पिच कॉन्ट्रोवर्सी पर क्यूरेटर का यू-टर्न

नई दिल्ली आईपीएल 2025 को शुरू हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि विवादों का सिलसिला शुरू हो गया है। अभी तक का सबसे बड़ा विवाद कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच का रहा है। बताया जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पिच को स्पिन फ्रेंडली बनाने की इच्छा जताई थी, मगर पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने इसके लिए इनकार कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बयान दिया है, मगर अब वह अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने ताजा इंटरव्यू में कहा है कि किसी अधिकारी या खिलाड़ी ने उन्हें पिच को लेकर कुछ नहीं कहा। सुजान मुखर्जी ने स्पोर्ट्स तक से कहा, 'पहले मैच के लिए पिच की जरूरत के बारे में किसी भी अधिकारी या खिलाड़ी ने नहीं पूछा। अभ्यास के समय एक कोच ने मुझसे पिच के व्यवहार के बारे में पूछा। मैंने कहा ‘घुमेगा भी और अच्छा चलेगा।’ उन्होंने आगे कहा, 'मैंने केकेआर से कभी कुछ मना नहीं किया। हमारे रिश्ते लंबे समय से अच्छे हैं। मैंने बीसीसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार पिच तैयार की। जो लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, वे कुछ नहीं जानते।' ईडन गार्डन्स के पिच क्यूरेटर ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था, “आईपीएल के नियमों के अनुसार, फ्रेंचाइजी को पिच पर कोई अधिकार नहीं है। जब से मैंने क्यूरेटर के रूप में पदभार संभाला है, यहां की पिचें ऐसी ही रही हैं। यह पहले भी ऐसी ही थी। चीजें अब नहीं बदली हैं और भविष्य में भी नहीं बदलेंगी। आरसीबी के स्पिनरों ने मिलकर चार विकेट लिए। केकेआर के स्पिनरों ने क्या किया?” उनके इस बयान के बाद हर जगह पिच विवाद को लेकर चर्चा होने लगी थी। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने तो केकेआर को अपना होम ग्राउंड तक बदलने की सलाह दे दी थी। recent visitors 37

चेन्नई वर्सेस बेंगलुरु मैच आज, सदर्न डर्बी में टॉस हारना सीएसके और आरसीबी के लिए बना है वरदान

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 28 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके वर्सेस आरसीबी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मैच जीतकर यहां पहुंची है ऐसे में सीएसके और आरसीबी की नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर होगी। हालांकि बेंगलुरु के लिए यह काम आसान नहीं रहने वाला है। दरअसल, CSK vs RCB मैच चेन्नई के गढ़ चेपॉक में खेला जाना है। इस मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले 17 सालों में एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में आज आरसीबी कड़ी मेहनत कर चेन्नई के किलो को भेदने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगे। सीएसके वर्सेस आरसीबी मैच में टॉस अहम भूमिका निभाएगा। दरअसल, शाम के समय यहां ड्यू बहुत पड़ती है जिस वजह से टीमें चेज करना ज्यादा पसंद करती है। पिछले 10 मैचों में से 7 मैच यहां बाद में बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते हैं। हालांकि सीएसके वर्सेस आरसीबी मुकाबले में टॉस हारना दोनों टीमों के लिए वरदान साबित हुआ है। जी हां, यह हम नहीं बल्कि दोनों टीमों के आंकड़े कह रहे हैं। CSK vs RCB के पिछले 5 मैचों पर नजर डालें तो जो टीम टॉस जीती है वो मैच नहीं जीत पाई है, इसमें चाहे टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया हो या बॉलिंग करने का। 2024- आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग- मैच 6 विकेट से हारे 2024- चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग- मैच 27 रन से हारे 2023- आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, मैच 8 रन से हारे 2022- आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, मैच 23 रन से हारे 2022- चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, मैच 13 रन से हारे ऐसे में आज दोनों टीमें चाहेगी कि वह टॉस तो ना जीता, मगर उन्हें पहले गेंदबाजी करने का मौका मिले। recent visitors 39

‘हिंदू नववर्ष’ पर दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार फलाहार पार्टी का करेगी आयोजन

नई दिल्ली दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार इफ्तार पार्टी की तर्ज पर फलाहार पार्टी आयोजित करेगी. हिंदू नववर्ष के मौके पर दिल्ली सरकार अगले दो हफ्ते तक उत्सव मनाएगी. 30 मार्च को हिंदू नववर्ष के मौके पर सांस्कृतिक संध्या से इसकी शुरुआत होगी, जो आंबेडकर जयंती पर खत्म होगी. 30 मार्च को दिल्ली विधानसभा में कैलाश खेर और कैलासा बैंड का कार्यक्रम रखा गया है. इस कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री समेत बीजेपी के अन्य नेता शामिल होंगे. कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि पहली बार दिल्ली में हिंदू नववर्ष उत्सव होगा. नवरात्र के दौरान ‘फलाहार पार्टी’ का आयोजन किया जाएगा. कपिल मिश्रा ने कहा कि हनुमान जयंती और रामनवमी के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. हिंदू नववर्ष के अवसर पर होगी शुरुआत 30 मार्च से लगभग दो सप्ताह तक चलने वाले उत्सव की शुरुआत हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में एक विशाल कार्यक्रम से होगी और बैसाखी पर इसका समापन होगा. नवरात्रि के दौरान अपनी तरह की पहली फलाहार पार्टी भी आयोजित की जाएगी. यह पहली बार होगा जब राजधानी में हिंदू नववर्ष इतने बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है. दिल्ली सरकार पहली बार हिंदू नववर्ष मनाने जा रही है. भाजपा सरकार 30 मार्च से 14 अप्रैल तक कई कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने जा रही है. यह हिंदू त्योहार सप्ताह की तरह होगा और हर साल मनाया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग हनुमान जयंती, बैसाखी और नवरात्रि जैसे त्योहारों को मनाने के लिए चार से पांच बड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने जा रहा है. पहली बार दिल्ली में आयोजित होगी फलहार पार्टी सरकार के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली सरकार द्वारा पहले उर्दू अकादमी के साथ मिलकर इफ्तार पार्टियों का आयोजन किया जाता था, लेकिन यह पहली बार होगा जब सरकार ‘फलाहार पार्टी’ आयोजित करने जा रही है. दिल्ली सरकार ने इस साल अब तक इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं किया है. चैत्र नवरात्रि, देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित 9 दिवसीय त्योहार है, जो मार्च और अप्रैल में मनाया जाता है. एक सरकारी अधिकारी ने कहा, “शाम को ‘फलाहार पार्टी’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोग फलों का सेवन करेंगे और अपना उपवास तोड़ेंगे. यह तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा, जो सप्तमी, अष्टमी और नवमी (नवरात्रि के त्योहार का सातवां, आठवां और नौवां दिन) को आयोजित किया जाएगा.” रामनवमी और हनुमान जयंती पर आयोजित होंगे कार्यक्रम इसके बाद, सरकार ‘राम नवमी’ और ‘हनुमान जयंती’ मनाने के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी. अधिकारी ने कहा, “दोनों दिन बड़े पैमाने पर मनाए जाएंगे. एक स्टेडियम, संभवतः त्यागराज स्टेडियम, बुक किया जाएगा, जहां दिल्ली के मंदिरों के पुजारियों को आमंत्रित किया जाएगा और एक बड़ी पूजा भी आयोजित की जाएगी.” इसके अलावा, भाजपा सरकार अष्टमी या नवमी को कन्या पूजन का भी आयोजन करेगी, जब देवी दुर्गा के नौ रूपों का सम्मान करने के लिए छोटी लड़कियों की पूजा की जाती है. अधिकारी ने कहा, “कन्या पूजन के दौरान सरकार गरीब परिवारों की बच्चियों को भोजन कराने की योजना बना रही है.” सरकार 14 अप्रैल को बड़े पैमाने पर डॉ. अंबेडकर जयंती मनाने की भी योजना बना रही है और “कला एवं संस्कृति, समाज कल्याण, कानून और अन्य सभी विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.”   recent visitors 53