बाबरपुर का नाम बदलने की बात कही, नजफगढ़ के बाद दिल्ली में बदलेगा एक और नाम!: विधायक अजय महावर

नई दिल्ली दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद मुस्तफाबाद और नजफगढ़ जैसे इस्लामिक पहचान वाले नामों को बदलने की मांग जोर पकड़ चुकी है। मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिव विहार करने का प्रस्ताव विधानसभा में लाए जाने की तैयारी के बीच अब बाबरपुर का नाम बदलने की मांग भी उठ गई है। भाजपा विधायक अजय महावर ने कहा है कि वह इसके लिए विधानसभा में प्रस्ताव ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाबर एक लुटेरा और आक्रांता था वह हमारा हीरो कैसे हो सकता है। बाबरपुर विधानसभा सीट पर मुसलमानों की बड़ी आबादी है और 2015 से लगातार यहां 'आप' के गोपाल राय जीत रहे हैं। घोंडा विधानसभा सीट से विधायक अजय महावर ने एक से बातचीत में बाबरपुर का नाम बदलने की बात कही। महावर ने कहा, 'बाबरपुर विधानसभा सीट का नाम बदलने की मांग मैंने पिछली सरकार के दौरान भी किया था। बाबर लुटेरा, आक्रांता, बर्बर था। वह हमारा हीरो कैसे हो सकता है। उसने भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में जबरन बाबरी ढांचा बनाया था, उसका का नाम बदलकर फैजाबाद कर दिया था। नाम तो उसने बदला था।' मोहनपुरी रखो या कलामपुरी: महावर यह पूछे जाने पर कि नया नाम क्या रखा जाए, अजय महावर ने कहा कि बाबरपुर का नाम मोहनपुरी कर सकते हैं या फिर अब्दुल कलाम के नाम पर अब्दुल कलामपुरी भी रख सकते है। महावर ने कहा कि किसी मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी का भी नाम रखा जा सकता है। महावर ने कहा कि मोहन सिंह बिष्ट की ओर से लाए जा रहे प्रस्ताव पर यदि उन्हें बोलने का मौका मिला तो वह बाबरपुर का नाम बदलने का भी प्रस्ताव विधानसभा में रखेंगे। नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ करने की उठ चुकी मांग भाजपा की विधायक नीलम पहलवान नजफगढ़ क्षेत्र का नाम बदलकर 'नाहरगढ़' करने की मांग विधानसभा के पहले ही सत्र में उठा चुकी हैं। उन्होंने कहा था, 'आलम-द्वितीय के समय में मुगल शासन के तहत नजफगढ़ को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 1857 के विद्रोह के दौरान, राजा नाहर सिंह ने लड़ाई लड़ी और नजफगढ़ क्षेत्र को दिल्ली के क्षेत्र में शामिल किया। हम नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ कराने की लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं। निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को पूरी उम्मीद है कि यह विधानसभा नाम बदलने के हमारे प्रयासों का समर्थन करेगी।' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया ई-आफिस प्रणाली का प्रशिक्षण

भोपाल शासन द्वारा समस्त शासकीय विभागों में ई-आफिस प्रणाली को लागू किया जाना है। ई-आफिस का प्रशिक्षण निरंतर जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी अंतर्गत निर्मित ई-दक्ष केंद्र भोपाल में दिया जा रहा है। इससे आधुनिक तकनीकी का उपयोग करके कार्यालयों का संचालन किया जा सकेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन ई-दक्ष केंद्र के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री रिंकेश जैन एवं प्रशिक्षक श्री अमित सराठे द्वारा किया जा रहा हैंl जिले में ई- ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर भोपाल के निर्देशानुसार जिला स्तर पर स्थित कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को ई-कार्यालय प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभाग जैसे सामाजिक न्याय , खनिज संसाधन, सहकारिता विभाग, जिला लोक अभियोजन कार्यालय, परिवहन, खेल और युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, योजना आर्थिक एवं सांख्यकी, महिला एवं बाल विकास भोपाल, उद्यानिकी, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका हैंl प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 100 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी सम्मिलित हो चुके हैं। ई-ऑफिस प्रणाली के विभिन्न modules जैसे डाक को diarise करना , सम्बंधित डाक के लिए Acknowledgement जनरेट करना, डाक को नोडल ऑफिसर को send करना, गलती से send की गयी डाक को pull back करना, एड्रेस बुक मेन्टेन करना, डाक को फाइल में Attach करना, ग्रीन / येलो नोट फाइल में जोड़ना, ड्राफ्ट तैयार करना, ड्राफ्ट को Approve करना, ड्राफ्ट को sign करना l eSign ,DSC Sign, Ink Sign की जानकारी, फाइनल आर्डर dispatch करना का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा हैं । शेष सभी विभागों के जिला स्तरीय कार्यालयों हेतु प्रशिक्षण निरंतर संचालित किये जा रहे हैं l इसी क्रम में 28 मार्च को उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले शासकीय कॉलेज हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

5वीं और 8वीं बोर्ड पेटर्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित, कक्षा 5वीं में 92.70 एवं 8वीं में 90.02 प्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण

भोपाल   प्रदेश में स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया। राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र संचालक श्री हरजिंदर सिंह ने परीक्षा पोर्टल का रिजल्ट बटन क्लिक कर परिणाम घोषित किये। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में परीक्षा परिणाम 92.70 प्रतिशत रहा, जो कि, विगत वर्ष के परिणाम प्रतिशत 90.97 से लगभग 2 प्रतिशत अधिक है। वहीं कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 90.02 रहा है जो कि पिछले वर्ष के परिणाम प्रतिशत 87.71 से लगभग ढाई प्रतिशत अधिक रहा है। कक्षा- 5वीं में बालिकाओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 94.12 रहा जबकि बालकों के उत्‍तीर्ण होने का प्रतिशत 91.38 रहा। कक्षा 8वी में बालिकाओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 91.72 रहा जबकि बालकों के उत्‍तीर्ण होने का प्रतिशत 88.41 रहा है। 5वीं में शहडोल संभाग तथा डिण्‍डौरी जिला रहे अव्‍वल शुक्रवार को घोषित परीक्षा परिणामों में कक्षा 5वीं में टॉप 10 संभागों में शहडोल, चंबल, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, रीवा, उज्जैन और सागर क्रमश: रहे। वहीं कक्षा 5वीं के परिणामों में टॉप 10 जिले डिंडोरी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, अनूपपुर, झाबुआ, सीधी, सीहोर, अलीराजपुर और छिंदवाड़ा क्रमशः रहे। 8वीं में इंदौर संभाग तथा नरसिंहपुर जिला रहे अव्‍वल कक्षा 8वी के परीक्षा परिणामों में टॉप 10 संभाग इंदौर, नर्मदापुरम, शहडोल, चंबल, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा और सागर क्रमशः रहे। कक्षा 8वीं के परिणामों में टॉप 10 जिले क्रमशः नरसिंहपुर, अलीराजपुर, डिंडोरी, झाबुआ, बालाघाट, अनूपपुर, सीहोर, छिंदवाड़ा, बड़वानी, और मंडला रहे। लाखों लोगो ने देखा एक क्लिक पर अपना रिजल्‍ट संचालक श्री हरजिंदर सिंह ने बताया कि विद्यार्थी राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही इस साइड पर प्रति मिनिट लगभग 70 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने अपना परीक्षा परिणाम देखा। रिजल्‍ट लिंक पर परिणाम देखने में किसी भी विद्यार्थी या अभिभावक को कोई परेशानी न हो इस दृष्टि से राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र ने इस बार विशेष व्‍यवस्‍थाएं की थी। रिजल्‍ट लिंक पर अनेक सर्वर एक साथ जोडे गए थे। इनके माध्‍यम से लाखों लोगों ने बिना किसी परेशानी के एक साथ अपना परीक्षाफल देखा और डाउनलोड किया। असफल विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा में मिलेगा अवसर संचालक श्री हरजिंदर सिह ने कहा कि हमारा प्रयास बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना एवं सीखने के लिए अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर की वस्तुस्थिति के सर्वाधिक आंकड़े विश्लेषण करने में मध्यप्रदेश देश भर में अग्रणी राज्य बनने जा रहा है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के बेटे-बेटियां अब कमजोर नहीं रह गए हैं। असफल हुए विद्यार्थियों के लिए जल्द ही पुन: परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 1 लाख से अधिक स्‍कूलों के लगभग 23 लाख विद्यार्थियों ने दी है परीक्षा इस वर्ष इन परीक्षाओं में प्रदेश के 1 लाख 12 हजार 323 शासकीय और निजी विद्यालयों तथा मदरसों के लगभग 23 लाख विद्यार्थी इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे। जिनमें से 95 हज़ार 417 विद्यालय ग्रामीण तथा 16 हज़ार 906 विद्यालय शहरी क्षेत्रों के हैं। इनमें 86 हज़ार 553 शासकीय, 25 हज़ार 101 निजी विद्यालय एवं 669 मदरसे शामिल हैं। कक्षा 5वीं के कुल 11 लाख 17 हज़ार 961 विद्यार्थियों में से 8 लाख 24 हज़ार 598 ग्रामीण और 2 लाख 93 हज़ार 363 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं। वहीं कक्षा 8वीं के कुल 11 लाख 68 हज़ार 866 विद्यार्थियों में से 8 लाख 35 हज़ार 733 ग्रामीण और 3 लाख 33 हज़ार 133 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं। 12 हज़ार 623 केन्‍द्रों पर परीक्षा, 322 केन्‍द्रों पर मूल्‍यांकन उपरांत तैयार हुआ परीक्षा परिणाम राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र ने इस वर्ष संपूर्ण परीक्षा आयोजन सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कड़ी मेहनत और तकनीक स‍मर्थित रणनीति तैयार की थी। जिसके तहत प्रत्‍येक जिलें के लिए पृथक-पृथक प्रश्‍न-पत्रों के सेट तैयार किए गए थे। विद्यार्थियों की सुविधा अनुसार उनके स्‍कूलों के समीप ही 12 हज़ार 623 सर्व सुविधायुक्‍त विद्यालयों में परीक्षा केन्‍द्रों का निर्माण किया गया। बोर्ड पैटर्न पर उत्‍तर पुस्तिकाएं एक विकासखंड से दूसरे विकासखंड पर तथा जि़ले मुख्‍यालय की उत्‍तर पुस्तिकाएं जिले के डाइट केन्‍द्र पर मूल्‍यांकन हेतु भेजी गई थी। जिनके मूल्‍यांकन उपरांत 322 मूल्‍यांकन केन्‍द्रों से मोबाईल एप पर ऑनस्‍पॉट अंकों की प्रविष्टियां के बाद परीक्षा परिणाम तैयार हुआ है। संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र ने समयबद्धता के साथ एक पारदर्शी, लीकप्रूफ और सफल परीक्षा व्‍यवस्‍था के लिए विभाग के शिक्षकों और अन्‍य सहयोगियों का आभार व्‍यक्‍त किया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 36

सर्जरी के बाद नन्ही सिद्धि पूरी तरह स्वस्थ, आयुष्मान योजना बनी जीवन संवारने वाली संजीवनी

महासमुंद, महासमुंद ब्लॉक के ग्राम बरोंडाबाजार में 11 जनवरी 2024 को कार्तिक ध्रुव के घर नन्ही सी प्यारी बच्ची सिद्धि का जन्म हुआ। उनके आगमन से पूरे परिवार में अपार हर्ष और उल्लास का वातावरण छा गया। लेकिन जन्म के तुरंत बाद ही परिजनों ने सिद्धि के सिर पर असामान्य सूजन देखी, जिससे सभी चिंतित हो गए। परिवार ने तुरंत स्थानीय मितानिन और चिरायु टीम महासमुंद से संपर्क किया। डॉ. रूही नाज और सहयोगी डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर मानते हुए बिना समय गंवाए उन्हें रायपुर के हायर सेंटर रेफर किया। रायपुर के डीकेएस अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि सिद्धि न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट और ऑब्स्ट्रक्टिव हाइड्रोसिफ़ेलस नामक गंभीर समस्या से ग्रसित है। डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी करने का निर्णय लिया और उनके स्कल में स्टंट डालकर ऑपरेशन किया गया। सर्जरी अत्यंत संवेदनशील थी, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कड़ी मेहनत और सही इलाज से यह पूरी तरह सफल रही। इस पूरे इलाज में 1.50 लाख रुपये का खर्च आया, जिसमें आयुष्मान योजना के तहत 1.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता ने परिवार को राहत प्रदान की। सर्जरी के बाद सिद्धि जब अपने घर लौटी, तो भी उनकी नियमित देखभाल जारी रही। चिरायु टीम महासमुंद, सीएमएचओ डॉ. कुदेशिया और आरबीएसके कंसल्टेंट अनुपम शर्मा के मार्गदर्शन में उनका सही इलाज हुआ। डॉक्टर अनिरुद्ध कसार की निगरानी में सिद्धि की सेहत में लगातार सुधार आता गया। आज सिद्धि पूरी तरह स्वस्थ है। वह हंसती, खेलती और अपनी मासूमियत से सभी को आनंदित कर रही है। माता-पिता की आँखों में संतोष और खुशी झलक रही है। आयुष्मान योजना ने जीवन संवारने वाली योजना को चरितार्थ कर दिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

जिला पंचायत, भोपााल की साधारण सभा सामान्‍य प्रशासन समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

भोपाल गुरूवार को जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती रामकुंवर गुर्जर की अध्‍यक्षता में जिला पंचायत, भोपाल की साधारण की बैठक का आयोजन जिला पंचायत, सभागार में किया गया है। सर्वप्रथम सामान्‍य प्रशासन समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत की समस्‍त योजनाओं एवं उनसे संबंधित आय-व्‍यय की समीक्षा की गई। तत्‍पश्‍चात दोपहर साधारण सभा की बैठक आयोजित हई। बैठक में पूर्व की बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। चर्चा उपरांत सम्‍बन्धित विभाग प्रमुख द्वारा योजनाओं का विस्‍तृत प्रजेण्‍टेशन जनप्रतिनिधिगणों के समक्ष प्रस्‍तुत किया गया। बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती इला तिवारी द्वारा लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग को भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए पानी की व्‍यवस्‍था किये जाने के लिए निर्देशित किया। सदस्‍यगण द्वारा बंद पडी नल-जल योजनाओं को शीघ्र प्रारंभ करने एवं पाईप लाईन बिछाने के कारण क्षतिग्रस्‍त सडकों को ठीक कराये जाने के लिए अवगत कराया गया, जिसमें सीईओ जिला पंचायत द्वारा कार्यपालन यंत्री को उक्‍त कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही मैदानी अमले का क्षेत्र में भ्रमण कर ग्रामीणजनों की समस्‍याओं का तत्‍काल निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में उपाध्‍यक्ष श्री मोहन जाट द्वारा ग्राम कनेरा खुले पडे नल कनेक्‍शन के बारे में पीएचई विभाग को तत्‍काल कार्यवाही हेतु निर्देशित जिसमें पीएचई कार्यपालन यंत्री द्वारा टेस्टिंग कार्य पूर्ण होने के बाद उक्‍त कनेक्‍शन ठीक किये जाने हेतु अवगत कराया गया। इसके साथ ही बैरसिया क्षेत्र में बंद पडी हुई नल-जल योजनाओं में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरूद्व कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्‍ठ कार्यालय को प्रस्‍तावित किये जाने हेतु निर्देशित कहा गया। बैठक में उपाध्‍यक्ष मोहन जाट, एसीईओ शंकर पांसे, एपीओ संदीप श्रीवास्‍तव, विधायक प्रतिनिधि दीपक गुर्जर, सदस्‍य श्री अनुज विनय सिंह मेहर,विक्रम भालेश्‍वर, बिजिया विनोद राजौरिया, चन्‍द्रेश राजपूत, गंगा मिश्रीलाल मालवीय, रश्मि अवनीश भार्गव, देवकुंवर अनिल हाडा सहित विभिन्‍न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इन विषयों पर की गई चर्चा शिक्षा विभाग – सीएम राईज स्‍कूल के निर्माण कार्यो की समीक्षा। स्‍कूटी एवं साईकल वितरण की समीक्षा। जर्जर शालाओं के लिए नवीन भवन निर्मित किये जाने के सम्‍बन्‍ध। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग – शासकीय अस्‍पतालो में महिला डॉक्‍टरों की सुनिश्चितता हो। शासकीय अस्‍पताल बैरसिया में पुष्‍पेन्‍द्र चौकीकर को अन्‍यत्र पदस्‍थ करने सम्‍बन्‍धी कार्यवाही हेतु सीएमएचओ को निर्देशित किया गया। विद्युत विभाग – बिजली के तारों की मरम्‍मत सुनिश्चित की जावे। लटके हुए तारो से आगजनी की दुर्घटना की संभावना रहती है ऐसे स्‍थानों पर तारों की मरम्‍मत की जावे। ग्रामीणजनों द्वारा बिजली बिल भरने के सम्‍बन्‍ध में असमर्थना व्‍यक्‍त की गई, जिसमें सदस्‍यों द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को किसान की फसल विक्रय होने के बाद बिजली बिल भरे जाने हेतु अवगत कराया गया। वन विभाग- सदस्‍य विक्रम भालेश्‍वर ने वन विभाग की बहुत लंबे समय से बैठक आयोजित नही होने के सम्‍बन्‍ध में अवगत कराया। सदस्‍य विनय मेहर ने सलोई से उमरबाडी रोड खेत सडक की अनुमति वन विभाग से प्रदान करने के सम्‍बन्‍ध में अवगत कराया। सहकारिता विभाग- माननीय सदस्‍यों द्वारा गेंहू तुलाई केन्‍द्रों पर किसानों के लिए पीने के पानी, टेंट व्‍यवस्‍था किये जाने की मांग की गई, जिसके लिए सीईओ ने सम्‍बन्धित सहकारिता विभाग के अधिकारी को आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं किये जाने हेतु निर्देशित किया। जल गंगा संवर्धन अभियान के विषय पर हुई चर्चा बैठक में सीईओ द्वारा समस्‍त जनप्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ होने जा रहा है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में जल संग्रहण किये जाने के लिए जनप्रतिनिधिगण ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक करे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

नेपाल में उग्र हुए प्रदर्शनकारी, इमारतों को भी फूंका, लोकतंत्र नहीं चलेगा, राजशाही वापस लाओ

नेपाल नेपाल में राजशाही फिर से लागू करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इसे लेकर प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को एक इमारत को तोड़फोड़ की और फिर उसमें आग लगा दी। दरअसल, हिंदू राज्य की बहाली की मांग के लिए काठमांडू में आज प्रदर्शन बुलाया गया था जो जल्द ही हिंसक हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने सड़क किनारे इमारत की खिड़कियों को तोड़ दिया। तनाव तब और बढ़ गया जब प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागकर जवाबी कार्रवाई की। नेपाल पुलिस ने राजतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने खाली गोलियां भी चलाईं। तिनकुने क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई, जहां हजारों प्रदर्शनकारियों ने 'राजा आओ देश बचाओ', 'भ्रष्ट सरकार नीचे जाओ' और 'हमें राजतंत्र वापस चाहिए' जैसे नारे लगाए। कई प्रदर्शनकारी अपने हाथ में नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज और पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह की तस्वीरें लिए हुए थे। ये लोग जोर-जोर से नारेबाजी कर रहे थे और सड़कों पर दौड़ते हुए पत्थरबाजी की। झड़प में एक व्यक्ति घायल, कई हिरासत में मौके पर मौजूद शख्स ने बताया कि झड़प में एक व्यक्ति घायल हुआ है। जब प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र न्यू बानेश्वर की ओर बढ़ने का प्रयास किया, तो पुलिस ने कई युवाओं को हिरासत में लिया। काठमांडू में सैकड़ों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। राजशाही के समर्थकों और विरोधियों के अलग-अलग प्रदर्शनों के कारण होने वाली झड़प बढ़ने की आशंका है। यह प्रदर्शन नवराज सुबेदी के नेतृत्व वाली संयुक्त आंदोलन समिति की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें विवादास्पद व्यवसायी दुर्गा प्रसाई ने समर्थकों को जुटाने का काम किया। राजेंद्र लिंगदेन के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा- क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर प्रयास करें तो सभी कार्य सफल होते है

भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शहडोल जिले के धनपुरी नगर पालिका क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा 25 करोड़ रुपए की लागत से 10.30 एकड़ भूमि में वाटर पार्क निर्माण व अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर प्रयास करें तो सभी कार्य सफल होते है। उन्होंने कहा कि धनपुरी नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे वॉटर पार्क, स्विमिंग पुल व अन्य विकास कार्यों से धनपुरी के लोग ही नहीं बल्कि शहडोल संभाग के लोग भी इससे लाभांवित होंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि धनपुरी नगर पालिका सशक्त नगर पालिका है और इसे अधिक विकसित करने का संकल्प लें और उसे पूरा करें। धनपुरी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत 25 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले लगभग 10.30 एकड़ भूमि में वाटर पार्क, स्विमिंग पूल, क्लब हाउस, रैन डांस, रेस्टोरेंट, पार्किंग व अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। विधायक श्री जयसिंह मरावी, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका धनपुरी श्रीमती रविंदर कौर सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34