सी.आई.डी.सी. की बैठक मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

रायपुर, 28 मार्च 2025 कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां नवा रायपुर, अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में छत्तीसगढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन (सी.आई.डी.सी.) की 45वीं बैठक आयोजित की गई। संचालक मंडल की बैठक में सर्वप्रथम पूर्व में लिये गए निर्णयों पर प्रबंध संचालक द्वारा पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसके पश्चात् संचालक मंडल ने विगत वर्षों के वित्तीय गतिविधियों पर चर्चा की। सी.आई.डी.सी. के बैठक विभिन्न योजनाओं और संकल्पों पर चर्चा के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। बैठक में सी.आई.डी.सी. में संविलियित विघटित परिवहन निगम के कर्मचारियों को राज्य शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुरुप 22 प्रतिशत, 20 प्रतिशत, 33 प्रतिशत, 30 प्रतिशत, 42 प्रतिशत, 40 प्रतिशत, 60 प्रतिशत एवं 53 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ देने हेतु अध्यक्ष द्वारा प्रदत्ता अनुमोदन की पुष्टि करने तथा भविष्य में महंगाई भत्तों का लाभ देने हेतु प्रबंध संचालक को अधिकृत करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही संचालक मण्डल, सी.आई.डी.सी. में संविलियित विघटित परिवहन निगम के कर्मचारियों को राज्य शासन के आदेशानुसार अगस्त, 2023 से गृह गाढ़ा भत्ते का लाभ देने हेतु मंत्री केदार कश्यप द्वारा प्रदत्त अनुमोदन का पुष्टि किया गया है। बैठक में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सचिव ऊर्जा विभाग रोहित यादव, सचिव सह आयुक्त परिवहन एस. प्रकाश, सचिव राजस्व विभाग अविनाश चम्पावत, सचिव जल संसाधन विभाग राजेश सुकुमार टोप्पो, सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह, संजय कुमार ओझा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। recent visitors 33

गर्मी में पुरुष भी जरूर लगाएं सनस्‍क्रीन

गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में लोग स्‍क‍िन से जुड़ी समस्याओं से बचने के ल‍िए तरह-तरह के उपाय करते हैं। हालांक‍ि ये ज्‍यादातर लड़क‍ियों को ही आपने करते देखा होगा। लेक‍िन आपको बता दें क‍ि पुरुषों को भी स्‍क‍िन केयर की जरूरत होती है। जी हां, गर्मी में त्‍वचा की नमी छ‍िन सकती है। इससे आपको कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ेगी। ऐसे में जरूरी है क‍ि आप अभी से अपनी स्‍क‍िन का ख्‍याल रखना शुरू कर दें। आप बाहर जब भी जाएं तो सनस्‍क्रीन लगा कर जाएं। ये आपकी त्‍वचा काे पूरा पोषण देगी और आप स्‍क‍िन से जुड़ी बीमार‍ियों से भी बचे रहेंगे। आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं क‍ि पुरुषों काे सनस्‍क्रीन लगाने से क्‍या-क्‍या फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से- सूरज की हानिकारक किरणों से करे बचाव धूप में मौजूद UVA और UVB Rays त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। UVB Rays सनबर्न का कारण बनती हैं। जबकि UVA Rays झुर्रियां और समय से पहले त्वचा की उम्र बढ़ा देती ह‍ैं। सनस्क्रीन लगाने से इन हानिकारक किरणों से बचा जा सकता है। टैनिंग को करे कम लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा पर टैनिंग हो जाती है। इससे त्वचा का रंग काला होने लगता है। रोजाना सनस्क्रीन लगाने से टैनिंग से बचा जा सकता है। झुर्रियों और बुढ़ापे के लक्षणों को रोके अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा जवान और ताजगी से भरी रहे तो बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें। यह फ्री-रेडिकल्स को कम करके झुर्रियों और बुढ़ापे के अन्य लक्षणों को रोकता है। स्‍क‍िन कैंसर से करे बचाव लगातार बिना सनस्क्रीन के धूप में रहने से आपकी त्‍वचा को गंभीर पर‍िणाम झेलने पड़ सकते हैं। दरअसल ज्‍यादा देर तक धूप में रहने से स्‍क‍िन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। सनस्क्रीन लगाने से इससे बचा जा सकता है। स्‍क‍िन को रखे हाइड्रेट सनस्क्रीन आपकी स्‍क‍िन में नमी बनाए रखने में कारगर होता है। ये रूखेपन की समस्‍या से भी बचाता है। खासतौर पर जिन लोगों की त्वचा शुष्क होती है, उनके लिए सनस्क्रीन बहुत फायदेमंद होता है। इससे त्‍वचा में नमी बरकरार रहती है। recent visitors 54

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान में लिखी जा रही विकास की नई गाथा : प्रभारी मंत्री

जयपुर,  उदयपुर जिले के प्रभारी तथा राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री श्री हेमन्त मीणा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखने का काम हो रहा है। कोई वर्ग या क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसके लिए सरकार ने काम नहीं किया हो। ढांचागत विकास और प्रदेशवासियों के सामाजिक उन्नयन के साथ ही प्रकृति के संरक्षण और संस्कृति के संवर्धन को भी समान रूप से प्राथमिकता दी जा रही है। प्रभारी मंत्री श्री मीणा शुक्रवार को उदयपुर नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के क्रम में जिला प्रशासन, उदयपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विकास एवं सुशासन उत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। राजस्थान दिवस के सात दिवसीय आयोजनों के माध्यम से सरकार प्रदेशवासियों को नित नई सौगातें दे रही है। उन्होंने कहा कि 30 मार्च 1949 को वृहद् राजस्थान संघ का गठन होने से प्रतिदिन 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है। उस दिन चैत्र प्रतिपदा थी। इसलिए मुख्यमंत्री महोदय ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप राजस्थान दिवस अब प्रति वर्ष चैत्र प्रतिपदा के दिन मनाए जाने की घोषणा की है। जिला स्तरीय विकास एवं सुशासन उत्सव में भीलवाड़ा के चित्रकूट धाम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री श्री मीणा सहित अतिथियों के करकमलों से लाभार्थियों को पट्टे एवं लीज डीड वितरित की गई। मुख्यमंत्री की पहल पर जिले में चिन्हित किए गए पंच गौरवों के संबंध में जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित पंच गौरव पुस्तिकाओं का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल विमोचन किया। इसके पश्चात जिला स्तरीय समारोह में प्रभारी मंत्री श्री हेमन्त मीणा, विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलक्टर नमित मेहता सहित सभी अतिथियों ने उदयपुर जिले की पंच गौरव पुस्तिका का विमोचन किया। recent visitors 38

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सौर ऊर्जा से रोशन होंगे 27 लाख घर, जानें कैसे करें आवेदन

जयपुर राजस्थान में 27 लाख घर सौर ऊर्जा से रोशन किए जाएंगे। इन्हें पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से फ्री बिजली मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से प्रतिमाह 150 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना की क्रियान्वयन मार्गदर्शिका जारी की गई है। हाल में बजट में सरकार ने इस योजना के तहत प्रदेश के उपभोक्ताओं को फ्री बिजली दिए जाने की घोषणा की गई थी। इस मॉडल का उद्देश्य राज्य के लगभग 27 लाख घरों में रूफ टॉप सौर संयंत्रों की स्थापना के माध्यम से बिजली उत्पादन करना है। इसके तहत उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर 1.1 किलोबाट के सौर संयंत्र लगाने का कार्य राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकृत विक्रेताओं द्वारा किया जाएगा। रूफ टॉप सौर संयंत्र की लागत (मीटरिंग लागत को छोड़कर) लगभग 50 हजार रुपए प्रति संयंत्र अनुमानित है, जिसमें लगभग 33 हजार रुपये प्रति संयंत्र की केंद्रीय वित्तीय सहायता शामिल है राजस्थान डिस्कॉम्स द्वारा इन सभी उपभोक्ताओं के संयंत्रों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। जिसके लिए उपभोक्ता को प्रति माह 75 रुपए वहन करने होंगे। यदि आप किराये के मकान में रहते हैं, तो भी आप रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कर सकते हैं, बशर्ते आपके पास बिजली कनेक्शन हो और आप नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हों, और मालिक से छत का उपयोग करने की अनुमति हो। ऐसे करना होगा आवेदन पीएम सूर्यघर योजना में आवेदन करने के लिए, आपको सबसे पहले राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद उपभोक्ता को अपना राज्य और बिजली वितरण कंपनी चुनना होगा। उदाहरण के लिए आपका राज्य राजस्थान और जिला जयपुर है तो आपको राजस्थान का चयन करने के बाद जयपुर विद्यत वितरण कंपनी यानी जयपुर डिस्कॉम का चयन करना होगा। फिर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। पीएम सूर्यघर योजना में आवेदन करने के चरण     पहला चरण: राष्ट्रीय पोर्टल पर जाएं और पंजीकरण करें।     दूसरा चरण: अपना राज्य और बिजली वितरण कंपनी चुनें।     तीसरा चरण: अपना बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।     चौथा चरण: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।     पांचवा चरण: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।     छठा चरण: आवेदन जमा करें और आगे के निर्देशों का पालन करें।   recent visitors 47

सीएम साय ने मानसिक रूप से कमजोर बच्चों से की मुलाकात, सुविधा विकसित करने के दिए निर्देश

बलौदाबाजार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलौदाबाजार जिले के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपए की लगात से निर्मित मनोविकास केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम साय ने मानसिक रूप से कमजोर बच्चों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री के हाथों बैग पाकर नन्हें बच्चों के चेहरे खिल उठे. बलौदाबाजार में मनोविकास केंद्र के निरीक्षण के दौरान सीएम साय ने डॉक्टरों से बच्चों के इलाज के संबंध में जानकारी ली. साथ ही सुविधा विकसित करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री साय ने बेहतर कार्य करने के लिए कलेक्टर दीपक सोनी और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की तारीफ की. recent visitors 30

दुर्ग रेलवे स्टेशन में वेंडर की ट्रेन से कटकर मौत

दुर्ग दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक वेंडर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक वेंडर उस वक्त पानी और कोल्ड्रिंक बेच रहा था. ऐसा बताया जा रहा है कि उसके पास अमूल के एक स्टॉल का वेंडिंग कार्ड मौजूद था. सूत्र बताते है कि मृतक का नाम विजय शर्मा था और वो पिछले 15 वर्षों से वेंडिंग कर रहे थे. वहां मौजूद वेंडरों ने ये आरोप लगाए है कि लाश के ऊपर से दो ट्रेनें गुजर गई उसके बाद आरपीएफ और जीआरपी ने शव का पंचनामा कर उसे वहां से हटाया. इसके अलावा अब वेंडर के वैध और अवैध होने को लेकर भी कई प्रकार की बातें सामने आ रही है. समरसता एक्सप्रेस से ये हादसा हुआ और लाश के ऊपर से इसके बाद आजाद हिंद एक्सप्रेस भी गुजरी. recent visitors 25

प्रेमी से रखना चाहती थी संबंध, बलिया में पेड़ से लटकी युवती की लाश मामले में सनसनीखेज खुलासा

बलिया बलिया में पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने सनसनीखज खुलासा कर दिया। बलिया के एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि युवती के पास से बरामद मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और फोन में मौजूद कॉल रिकॉर्डिंग से साफ हो गया है कि युवती ने आत्महत्या ही की है। युवती गांव के ही एक युवक से प्यार करती थी लेकिन उसकी शादी कहीं और तय थी। वह होने वाले पति और प्रेमी दोनों से लगातार फोन पर बातें करती थी। उसने होने वाले पति से भी कह दिया था कि शादी के बाद दो साल तक प्रेमी से संबंध रखेगी। आत्महत्या के कुछ समय पहले होने वाले पति और प्रेमी दोनों से उसका विवाद हो गया था। उसने पति का नंबर ब्लॉक कर दिया था और प्रेमी ने युवती का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था। इसके बाद युवती गांव के एक युवक और रिश्तेदार युवती के फोन से कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करने की कोशिश की। आत्महत्या करने की जानकारी पति को फोन से और प्रेमी को मैसेज से दिया भी था। एसपी ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के सरयां गुलाब राय गांव में छह दिन पहले सोमवार को चौकीदार धर्मराज चौहान की 20 वर्षीय बेटी पूजा की लाश घर के सामने जामुन के पेड़ से लटकती मिली थी। युवती के हाथ पीछे बंधे होने से शुरुआती दौर में हत्या की चर्चा होने लगी। युवती के पिता धर्मराज की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी का कहना है कि चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें आत्महत्या (हैगिंग) की बात सामने आयी। हाथ भी इस तरह बंधे थे, जो खुद भी बांधे जा सकते हैं। यूट्यूब पर सीखा आत्महत्या का तरीका जांच में पता चला कि युवती का होने वाले पति व फौजी प्रेमी के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में पता चला कि युवती ने आत्महत्या करने के लिए यूट्यूब पर वीडियो देखा है। इसके बाद उसने पेड़ पर चढ़कर फंदा तैयार कर दोनों हाथ पीछे बांधकर उस पर लटक गयी। इसके लिए कई दिनों तक सीन रिक्रियेट कराने के साथ ही युवती के मोबाइल आदि की जांच की गई। इस आधार पर अब तक हुई जांच में साफ हो गया है कि मामला आत्महत्या का है। पुलिस कप्तान ने यह भी कहा कि इस प्रकरण की तहकीकात आगे भी जारी रहेगी। दो माह 23 दिन में प्रेमी और पति से की पांच सौ घंटे बात युवती ने प्रेमी और होने वाले पति से बातचीत के लिए अलग-अलग दो मोबाइलों का प्रयोग करती थीं। एक जनवरी से 23 मार्च (सुसाइड से एक दिन पहले) तक उसने दोनों से करीब पांच सौ घंटे मोबाइल पर बातचीत की थी। फिलहाल उसके दोनों मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। दोनों फोन में काफी कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली है। पहले युवती प्रेमी और पति दोनों से एक ही फोन से बातें करती थी। प्रेमी से बातचीत के कारण फोन बिजी होने पर पति की डांट से परेशान होकर प्रेमी के लिए अलग फोन खरीद लिया था। नए मोबाइल फोन का नंबर केवल प्रेमी के पास था। इस फोन से केवल प्रेमी से ही बात करती थी। घटना के दिन यानि 23 मार्च से पहले के दो दिनों में छह घंटे उसने बातचीत की थी। इसमें सबसे अधिक उसने प्रेमी के साथ बात की थी। शादी के बाद भी प्रेमी से रखना चाहती थी सम्बंध पुलिस के अनुसार युवती का फौज में तैनात गांव के ही युवक से करीब दो साल से प्रेम सम्बंध था। इसी बीच पिछले साल जुलाई में परिजनों ने युवती की शादी मऊ के एक युवक से तय कर दी थी। जुलाई के बाद से प्रेमी और होने वाले पति दोनों से बातचीत होती थी। इसी दौरान युवती ने होने वाले पति के सामने यह भी शर्त रख दी थी कि शादी के बाद दो साल तक प्रेमी से मेरा संबंध रहेगा और तुमको इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी। हालांकि होने वाला पति इस बात के लिए राजी नहीं था। इसके बाद वह प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। घर में दो बड़े भाइयों के कुंवारे होने के चलते प्रेमी शादी के लिए तैयार नहीं था। होने वाले पति-प्रेमी समेत तीन पर होगा एफआईआर पुलिस युवती की आत्महत्या के मामले में उसके प्रेमी, होने वाले पति समेत तीन पर कार्रवाई करेगी। एसपी ने कहा कि आत्महत्या करने की जानकारी युवती ने मैसेज से दिया था। आरोपियों ने इसकी जानकारी पुलिस या अन्य किसी को नहीं दी। इसी आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी है। एसपी के अनुसार होने वाले पति व फौजी प्रेमी से युवती का कई दिनों पहले से विवाद चल रहा था। झगड़ा होने के बाद होने वाले पति के मोबाइल नम्बर को युवती ने ब्लॉक कर दिया था। प्रेमी ने युवती के मोबाइल नम्बर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था। गांव के एक युवक के जरिये युवती कान्फ्रेंस कॉल से प्रेमी और रिश्तेदारी की एक लड़की के फोन से होने वाले पति से बातचीत कर रही थी। युवती ने होने वाले पति से फोन पर और फौजी प्रेमी को मैसेज भेजकर आत्महत्या करने का की जानकारी दी थी। बताया कि दोनों लोग चाहते तो उसकी जान बचायी जा सकती थी। हालांकि उन्होंने ऐसा नहीं किया लिहाजा यह अपराध के श्रेणी में आता है लिहाजा कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 57