सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला, प्लेइंग XI में हुए ये बदलाव

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। सीएसकी की प्लेइंग XI में एक बदलाव हुआ है। नाथन एलिस की जगह मथीशा पथिराना टीम में आए हैं। वहीं आरसीबी में भुवनेश्वर कुमार की टीम में एंट्री हुई है। उनके आने से रसीख सलाम को बाहर बैठना होगा। दोनों ही टीमें अपना-अपना पहला मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है, ऐसे में चेन्नई और बेंगलुरु दोनों की नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर होगी। आरसीबी ने ओपनिंग मुकाबले में केकेआर को पटखनी दी थी, वहीं सीएसके ने अपने पहले मैच में एमआई को हराया है। आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में आरसीबी पहले तो सीएसके चौथे पायदान पर है। भुवनेश्वर कुमार भी चोट से परेशान भुवनेश्वर कुमार चोट के कारण सीजन के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। दिनेश कार्तिक ने खुलासा किया कि भुवनेश्वर कुमार ने मैच से दो दिन पहले गेंदबाजी की और उन्हें अच्छा महसूस हुआ। भुवनेश्वर ने मैच की पूर्व संध्या पर थोड़ी देर गेंदबाजी भी की। हालांकि, आरसीबी उनके साथ कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहेगी। आरसीबी की संभावित XI विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा सीएसके की संभावित XI राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, दीपक हुडा, रवींद्र जड़ेजा, सैम कुरेन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नाथन एलिस, नूर अहमद, खलील अहमद recent visitors 36

ग्रामीण पीएम आवास और उपस्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर सिंह ने किया निरीक्षण

अभनपुर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज अभनपुर के ग्राम निमोरा में उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले रेडी-टू-ईट लड्डू की गुणवत्ता का स्वयं स्वाद लेकर जांच की और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए. इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित और निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया. उन्होंने गांव के पुरानिक राम और गांधी राम यादव के घर (पीएम आवास) पहुंचकर उनके और उनके परिवार से बातचीत कर उन्हें मिल रही लाभप्रद योजनाओं की जानकारी ली. कलेक्टर गौरव सिंह स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे और वहां स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में प्रसव के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए, ताकि स्थानीय लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें.   इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, अभनपुर एसडीएम रवि सिंह, जनपद सीईओ राजेंद्र पांडे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे. recent visitors 33

रिलीज को तैयार ‘ज्वेल थीफ’, सैफ अली बोले- ‘जयदीप और सिद्धार्थ के साथ काम करना रहा शानदार’

मुंबई, सैफ अली खान की अपकमिंग थ्रिलर ‘ज्वेल थीफ’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अभिनेता जयदीप अहलावत और निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ काम करने को लेकर उत्साहित नजर आए। सैफ ने बताया कि उनके साथ काम करने का उनका अनुभव शानदार रहा। फिल्म में सैफ एक ठग की भूमिका में हैं। उन्होंने बताया कि निर्माता सिद्धार्थ आनंद के पास कहानी को पेश करने का खास तरीका है और इसी वजह से वह काफी उत्साहित हैं। सैफ ने बताया, “सिद्धार्थ आनंद के साथ फिर से काम करना उत्साह और खुशियां देता है – वह एक्शन, स्टाइल और कहानी को एक ऐसे तरीके से ब्लेंड करना जानते हैं और ये खास होता है। ‘ज्वेल थीफ’ के साथ हमने एकदम अलग और शानदार काम किया है, जिसे करने में बहुत मजा भी आया।” सैफ ने कहा कि जयदीप ने प्रोजेक्ट में रोमांच को और बढ़ा दिया। अभिनेता जयदीप अहलावत के साथ स्क्रीन शेयर करने के उत्साह को जाहिर करते हुए सैफ ने कहा, “जयदीप ने अनुभव को और भी रोमांचक बना दिया। मैं नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित हूं।” फिल्म में माफिया की भूमिका निभा रहे जयदीप ने कहा, “यह एक ऐसी फिल्म है जो दिलचस्प, चुनौतीपूर्ण और रोमांचक है। यह एक नए यूनिवर्स में जाने का अनुभव है, जिसमें ऐसे लोग हैं जो सर्वश्रेष्ठ देने के लिए उतने ही उत्साहित हैं, जितने आप। मैं माफिया की दुनिया से जुड़ी ऐसी ही फिल्म का हिस्सा बनना चाहता था। सैफ अली खान और सिद्धार्थ आनंद जैसे बेहतरीन सह-कलाकार और निर्माताओं के साथ मिलकर काम करने से बेहतर क्या हो सकता है? हमने सेट पर खूब मस्ती की, टीमवर्क ही यह निर्धारित करता है कि कोई फिल्म कैसे जीवंत होती है।” अभिनेता ने अपने किरदार को लेकर कहा, “फिल्म में अपने किरदार के बारे में मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि यह मेरे लिए नया, गहरा और एक ऐसा किरदार है, जो मेरे लिए एकदम नया है। कलाकार के रूप में हम सभी अपने-अपने काम में इतने रमे थे और एक-दूसरे को बेहतर करने में मदद करते थे और इससे कहानी और भी बेहतर हो पाई। मैं चाहता हूं कि दर्शक ‘ज्वेल थीफ’ को देखें और शानदार अनुभव लें।” नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने अपनी उत्सुकता को व्यक्त करते हुए कहा, “‘ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स’ सिद्धार्थ आनंद की एक एड्रेनालाईन-फ्यूल वाली फिल्म है।” कूकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल निर्देशित इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ जयदीप अहलावत, कुणाल कपूर और निकिता दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 25 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।   recent visitors 46

Tiktok वाला फीचर अब Instagram पर, 2X स्‍पीड में चलने लगेगी रील

नई दिल्ली Instagram पर नए-नए फीचर्स आते रहते हैं, लेकिन अब जो फीचर आया है, वह रील्‍स को जल्‍दी देखने में मदद करेगा। कई बार ऐसी रील्‍स हमारी फीड में आ जाती हैं, जिन्‍हें देखने का बहुत मन नहीं करता। ज्‍यादातर लोग ऐसी रील्‍स को स्किप करके दूसरी रील देखने लगते हैं। अब इंस्‍टाग्राम पर नया फीचर आया है, जिसकी मदद से आप किसी भी रील को 2X स्‍पीड में देख पाएंगे। इसका फयदा तब होगा, जब आप किसी रील को जल्‍दी देखना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नए फीचर को लोगों के फीडबैक के बाद लाया गया है और यह टिकटॉक से प्रेरित नजर आता है। यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इंस्‍टा रील्‍स 3 मिनट तक की हो सकती हैं, ऐसे में नया फीचर रील्‍स को जल्‍दी खत्‍म करने में काम आएगा। टिकटॉक पर पहले से मौजूद है फीचर इंस्‍टाग्राम पर जो फीचर आया है, वह टिकटॉक पर पहले से मौजूद है। कंपनी टिकटॉक जैसे कई फीचर पहले ला चुकी है, जिनमें र‍ीमिक्‍स टूल शामिल है। वहीं, 2x स्पीड फीचर को पूरी दुनिया में रोलआउट कर दिया गया है। हमने इसे इस्‍तेमाल करके देखा। यह काफी आसान और इफेक्टिव है। हालांकि 2एक्‍स स्‍पीड में जब रील चलती है तो उसे समझने के लिए भी आपको अपना दिमाग 2एक्‍स स्‍पीड में दौड़ाना होगा! इंस्‍टा रील्‍स को कैसे देखें 2x स्पीड में यह फीचर दुनियाभर के इंस्‍टा यूजर्स के लिए रोलआउट हो गया है। अगर आप इसे इस्‍तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐप को अपडेट करना पड़ेगा।     इंस्‍टाग्राम रील्‍स को 2एक्‍स स्‍पीड में देखने के लिए इंस्‍टा ऐप पर जाएं तो रील्‍स सेक्‍शन पर क्लिक करें।     जो भी रील आप देखना चाहते हैं, उसे प्‍ले करें।     रील को 2एक्‍स स्‍पीड में देखने के लिए आपको स्‍क्रीन पर दायीं या बायीं ओर प्रेस करके रखना होगा।     इसके बाद रील 2x प्लेबैक में चलने लगेगी। जैसे ही आप स्‍क्रीन से उंगली हटा देंगे, वह नॉर्मल स्‍पीड में चलने लगेगी। लोगों की डिमांड पर आया नया फीचर रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा का कहना है कि लोगों की डिमांड पर नया फीचर लाया गया है। कंपनी के मुताबिक कम्‍युनिटी फीडबैक के बाद फीचर को लाया गया। अब लोग रील्‍स को फटाफट देख पाएंगे। इसका सबसे ज्‍यादा फायदा उन लोगों को होगा जो कम टाइम में ज्‍यादा रील्‍स देखना चाहते हैं। भारत में यह फीचर इसलिए भी लोगों को पसंद आ सकता है, क्‍योंकि यहां टिकटॉक बैन है और लोग शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म के तौर पर इंस्‍टाग्राम ही ज्‍यादा इस्‍तेमाल करते हैं। recent visitors 43

प्रधानमंत्री ने ईद के मौके पर कैदियों को दी ईदी, 500 भारतीय समेत 1200 कैदियों की रिहाई का ऐलान

संयुक्त अरब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने इस साल फरवरी के अंत में एक महत्वपूर्ण ऐलान किया। उन्होंने रमजान के मौके पर बड़े पैमाने पर कैदियों को माफी देने की योजना बनाई थी। इस फैसले के तहत, रमजान के खत्म होते ही 1,295 कैदियों को रिहा करने का आदेश जारी किया गया। इसके अलावा, UAE के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने 1,518 कैदियों को माफी देने का ऐलान किया है, जिनमें से 500 से ज्यादा भारतीय नागरिक शामिल हैं। ये रिहाई विशेष रूप से रमजान और ईद के पवित्र अवसर पर की गई है, ताकि कैदियों को एक नया जीवन और उनके परिवारों को साथ बिताने का मौका मिल सके। इन कैदियों को रिहा करके, UAE ने न केवल न्याय का एक नया उदाहरण पेश किया, बल्कि एक मानवीय पहल भी की है, जिससे लोगों को एक नया अवसर मिलने जा रहा है। अब ये कैदी अपने परिवारों के साथ रमजान और ईद का त्योहार मनाएंगे। इस फैसले ने दुनियाभर में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं हासिल की हैं, खासकर उन 500 भारतीय नागरिकों के लिए, जिन्हें अब अपनी मातृभूमि लौटने का मौका मिलेगा। वहीं, रमजान के खत्म होने और ईद की खुशियों के बीच, सऊदी अरब ने भी ईद के छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। सऊदी अरब में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों के लिए छुट्टियां 22 मार्च से शुरू हो चुकी हैं, जबकि प्राइवेट सेक्टर और नॉन-प्रोफिट सेक्टर के लिए छुट्टियां 27 मार्च से शुरू होंगी। इस रमजान में जहां यूएई ने मानवता की मिसाल पेश की है, वहीं पूरी दुनिया ईद के जश्न के लिए तैयार हो रही है। recent visitors 24

साइबर क्राइम: डॉक्टर से ऑनलाइन ट्रेंडिंग के नाम पर ठगे 50 लाख

बालोद छत्तीसगढ़ में लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे. बालोद थाना क्षेत्र में भी साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, यहां निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने फेसबुक के जरिए ऑनलाइन ट्रेंडिंग स्केम में 50 लाख 48 हजार रुपए इन्वेस्ट किया और वह ठगी का शिकार हो गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बता दें कि साइबर ठगी की जाल में पहले अशिक्षित लोग फंसते नजर आते थे, लेकिन पढ़े लिखे शिक्षित लोग भी घर बैठे मोटी रकम कमाने की लालच में लाखों रुपए गंवा रहे हैं. बालोद एसपी एसआर भगत ने लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी पढ़े लिखे शिक्षित लोग साइबर ठगी के शिकार होते मामले को लेकर चिंता जताई. उन्होंने लोगों से साइबर ठगी से बचने की अपील भी की है. recent visitors 32

अजय देवगन स्टारर ‘रेड 2’ का टीजर आउट, ‘दादा भाई’ के घर में ‘अमय पटनायक’ ने मारा 75वां छापा

मुंबई, अजय देवगन की बहुप्रतिक्षीत फिल्म ‘रेड 2’ का टीजर जारी हो चुका है। ‘अमय पटनायक’ के किरदार में अभिनेता 75वां छापा ‘दादा भाई’ (रितेश देशमुख) के घर में मारने पहुंचे, जहां वह दमदार डायलॉग “मैंने कहां कहा कि मैं पांडव हूं, मैं तो पूरी महाभारत हूं” के साथ रोमांच के लेवल को बढ़ाते दिखे। अजय देवगन नया छापा मारने के लिए दमदार अंदाज में नजर आए। इंस्टाग्राम पर टीजर को शेयर करते हुए देवगन ने लिखा, “रेड, 4,200 करोड़। इस बार बाजी होगी सबसे बड़ी! ‘रेड 2’ का टीजर जारी हो चुका है। फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” फिल्म में अजय देवगन एक निडर आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में वापस आ चुके हैं, जो दादा भाई के घर छापा मारने के लिए तैयार हैं। इस बार वह 4,200 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले को सुलझाते नजर आएंगे। वहीं, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म में रितेश देशमुख एक दमदार राजनेता के रूप में नजर आएंगे। ‘रेड 2’ के निर्माताओं ने रिलीज डेट की हाल ही में घोषणा की और बताया कि फिल्म सिनेमाघरों में इसी साल मई में रिलीज होगी। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में तैयार ‘रेड 2’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर भी अहम भूमिका में हैं। साल 2018 में आए ‘रेड’ के सीक्वल ‘रेड 2’ की कहानी आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की वापसी पर आधारित है। ‘रेड’ का सीक्वल आयकर विभाग के अधिकारियों के वास्तविक जीवन के आयकर रेड्स पर आधारित है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा निर्माताओं ने अप्रैल 2020 में की थी, जिसका प्री-प्रोडक्शन अगस्त 2022 में शुरू हुआ था। अजय देवगन फिल्म में अमय के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते नजर आएंगे। रितेश फिल्म में खलनायक के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, वाणी कपूर फिल्म में इलियाना डिक्रूज की जगह लेंगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ‘सन ऑफ सरदार’ के सीक्वल में भी दिखेंगे। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर और संजय दत्त भी हैं। ‘सन ऑफ सरदार’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और जूही चावला ने अभिनय किया था।   recent visitors 40