युवा पीढ़ी को विक्रमोत्सव मनाए जाने की जानकारी पहुँचानी होगी : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

  नरसिंहपुर में हुआ सूर्य उपासना कार्यक्रम – जल गंगा संवर्धन अभियान की हुई शुरुआत भोपाल स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय के देव  नरसिंह मंदिर परिसर नरसिंहपुर में विक्रमोत्सव 2025 के अंतर्गत कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन व दीप प्रज्ज्वलित कर ब्रह्मध्वज वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य नाट्य का मंचन की प्रस्तुति श्री प्रवीण नामदेव के निर्देशन में दी गई। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने नव संवत्सर, विक्रम संवत-2082 और चैत्र नवरात्र की शुभकामनायें देते हुए कहा कि देश व प्रदेश में यह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आज सही मायने में गौरव व उत्सव का दिन है। आज का युग परिवर्तन का युग है। हमारी संस्कृति विश्व की श्रेष्ठ संस्कृतियों में से एक है। आज इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सहभागिता कर रहे हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भारत के विश्व गुरू बनने की संकल्पना साकार होने वाली है। आदि शंकराचार्य से लेकर हमारे धर्मगुरू इसे स्थापित करने में जुटे हैं। आज पूरे प्रदेश में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम संवत को प्रदेश में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पूर्वजों को स्मरण व श्रद्धासुमन अर्पित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 30 मार्च से 30 जून 2025 तक प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जल संरक्षण की दिशा में यह कार्य जनसहयोग के द्वारा ही संभव हो सकता है। गाडरवारा शहर में भी तालाब का निर्माण किया जा रहा है जिससे शहर की सुंदरता और बढ़ जाएगी। यहाँ पर बैडमिंटन कोर्ट,जिम,टॉय ट्रेन,वाटर फाउंटेन,पाथ वे और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगायी जाएगी। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से विद्यालयों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम पूरे प्रदेश में किया जाएगा। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से आहवान किया है कि अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाये। हाल ही में कक्षा पाँचवी एवं कक्षा आठवीं की परीक्षा का परिणाम आया है, जिसमें नरसिंहपुर ज़िले ने अव्वल रैंक हासिल की है। हमारे प्रदेश के जनजातीय जिला डिंडोरी ने भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। कार्यक्रम में कलेक्टर शीतला पटले ने सभी को नववर्ष की बधाई दी। कलेक्टर ने बताया ज़िले में अगले तीन महीने में लगभग 700 खेत-तालाब बनाने का लक्ष्य रखा गया है। हमारे ज़िले के किसान जिनके पास अधिक भूमि है वह खेत तालाब बनाने के नवाचार को अपना सकते हैं। यह सतही जल और भूजल के जलस्तर में वृद्धि के साथ किसानों को उनकी फसलों में सिंचाई, मत्स्यपालन, सिंघाड़ा उत्पादन आदि के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जन का लाभ प्रदान करेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

रामेश्वरम में नए पंबन ब्रिज के उद्घाटन से पहले सफल परीक्षण/रिहर्सल

रामेश्वरम  पंबन ब्रिज और रामेश्वरम में रेलवे, तटरक्षक, राज्य प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने 29 मार्च 2025 को नए पंबन ब्रिज के खुलने का पूर्वाभ्यास किया। तटरक्षक पोत को गुजरने की अनुमति देने के लिए शेर्ज़र स्पैन के साथ पुराने पंबन ब्रिज को भी खोलना पड़ा। इस पूर्वाभ्यास में समय को एक समान करने के लिए पुराने और नए पंबन ब्रिज को खोलना शामिल था, और तटरक्षक जहाज को नए पुल के खुले लिफ्ट स्पैन के नीचे दूसरी तरफ जाने की अनुमति देने के बाद, समय को मापने के लिए नए पुल के उठाए गए हिस्से को नीचे उतारा गया। नए पुल के लिफ्ट स्पैन को नीचे करने के बाद, समय की जांच करने के लिए पंबन छोर से मंडपम छोर तक और मंडपम छोर से पंबन छोर तक पंबन पुल के पार ट्रेन चलाई गई। अधिकारियों ने निष्कर्ष निकाला कि परीक्षण सफल रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

ड्रोन के जरिए पाकिस्तान आई 6 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

  तरनतारन पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत शनिवार रात सीआईए स्टाफ की टीम ने गांव रखभूसे के पास दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए तस्करों की पहचान हरदीप सिंह और हरजीत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से 6 किलो हेरोइन बरामद की. दोनों तस्कर स्विफ्ट कार में सवार थे. पुलिस को पहले ही जानकारी मिल गई थी कि ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से नशे की खेप मंगवाई गई है. इसी आधार पर डीएसपी राजिंदर सिंह मिन्हास, सीआईए स्टाफ प्रभारी अमनदीप सिंह, ड्यूटी अफसर लखविंदर सिंह और कुलवंत सिंह विर्क की टीम ने गांव रखभूसे के पास नाकाबंदी की. तलाशी के दौरान स्विफ्ट कार में 6 किलो हेरोइन बरामद की गई. पहले भी पकड़े गए हैं कई ड्रोन इससे पहले भी पंजाब और पाकिस्तान बॉर्डर पर कई बार ड्रोन के जरिए नशे की खेप भेजने के प्रयास किए गए हैं. कई बार जवानों ने इन ड्रोन को मार गिराया, जबकि कई मौकों पर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए. सुरक्षा एजेंसियां लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

अब क्रोम-फायरफॉक्स को टक्कर देगा भारत का Ajna स्वदेशी ब्राउजर

भारत अब डिजिटल दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की राह पर है. हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने एक खास मुकाबले के जरिए देश का अपना वेब ब्राउजर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. वर्ल्ड हैप्पीनेस डे के मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडियन वेब ब्राउजर डेवलपमेंट चैलेंज (IWBDC) के विजेताओं का ऐलान किया. ये कदम आत्मनिर्भर भारत के सपने को सच करने की ओर एक बड़ी छलांग है, जिसका मकसद भारत को ‘सर्विस नेशन’ से ‘प्रोडक्ट नेशन’ बनाना है. 434 टीमों ने लिया हिस्सा इस चैलेंज में देशभर से स्टार्टअप्स, स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स ने हिस्सा लिया. इसमें जोश और जुनून ऐसा था कि कुल 434 टीमें शामिल हुईं. तीन चरणों – आइडिया, प्रोटोटाइप और प्रोडक्ट बनाने के बाद आखिरकार आठ टीमें फाइनल में पहुंचीं. इसमें पहला स्थान Zoho कॉर्पोरेशन ने हासिल किया, जिसे 1 करोड़ रुपये का इनाम मिला. वहीं, स्टार्टअप टीम PING ने दूसरा और टीम Ajna ने तीसरा स्थान पाया, जिन्हें 75 लाख और 50 लाख रुपये दिए गए. Jio Vishwakarma को भी खास मेंशन मिला, क्योंकि उनकी टीम ने कई प्लेटफॉर्म्स के लिए शानदार डिज़ाइन पेश किया. खास बात ये कि विजेता टीमें टियर-2 और टियर-3 शहरों से आईं, जो दिखाता है कि भारत का टैलेंट अब बड़े शहरों तक सीमित नहीं है. Ajna के विनय सिंह ने कही ये बात Ajna इंक के संस्थापक विनय सिंह (Vinay Singh) ने कहा कि इस उपलब्धि से हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है कि हम भारत के लिए एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर वेब अनुभव तैयार करें हमारा लक्ष्य देश को डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनाना है और हम अपने उत्पाद को और बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि स्वदेशी ब्राउजर का विकास इसलिए आवश्यक है क्योंकि कई अंतरराष्ट्रीय ब्राउजर्स भारतीय अधिकारियों की सुरक्षा संबंधित अनुरोधों की अनदेखी कर देते हैं इसके अलावा अगर भविष्य में किसी कारणवश गूगल या अन्य वैश्विक टेक कंपनियां भारतीय उपयोगकर्ताओं की सेवाओं को सीमित करती हैं तो देश के पास अपना स्वतंत्र और सुरक्षित ब्राउजर होना आवश्यक है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

उटपटांग बोलने के बजाये राहुल गांधी RSS कार्यालय जाकर देखें, बाबूलाल मरांडी की नसीहत

पटना झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को अगर यह समझना है कि संघ क्या है और देशभक्ति क्या होती है, तो उन्हें आरएसएस कार्यालय जाना चाहिए. राहुल गांधी जहां-तहां जाकर ‘अल्ल-बल्ल’ बोलते रहते हैं. अच्छा हो कि वह संघ कार्यालय जाकर इस संगठन को समझें. मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर स्थित संघ मुख्यालय जाने पर कांग्रेस के नेताओं की आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री राष्ट्र भक्तों के संगठन के मुख्यालय में गए हैं तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तो कसाब जैसे आतंकवादी को बचाने के लिए रात-दिन एक कर देती है. प्रधानमंत्री  वहां गए, जहां देशभक्ति पढ़ाई जाती है. संघ लोगों को देश के लिए ना-मरना सिखाता है. 'देशवासियों को प्रेरित करने वाला होता है उद्बोधन मरांडी ने रांची के मोरहाबादी में बीजेपी के कई नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के “मन की बात” के 120वें एपिसोड का सीधा प्रसारण सुना. उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार (30 मार्च) को प्रधानमंत्री का यह उद्बोधन देशवासियों को प्रेरित करने वाला होता है. इसमें वह किसी राजनीति की बात नहीं करते. भारत प्राचीन और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत वाला देश है. इसके प्रेरक उद्धरण प्रधानमंत्री हर एपिसोड में देते हैं. लोग इस प्रसारण से भारत की परंपरा, संस्कृति, विरासत, योग, आयुर्वेद के बारे में उपयोगी जानकारी प्राप्त करते हैं. कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का सुना प्रसारण मरांडी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों के अपनी विरासत और संस्कृति से जुड़े रहने के प्रेरक उदाहरण दिए. उन्होंने गौरवशाली अतीत से प्रेरित होते हुए विकसित भारत, एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने में हर नागरिक की भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया. बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह सहित प्रदेश बीजेपी के अन्य पदाधिकारियों ने रांची में अलग-अलग बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का प्रसारण सुना. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35

सेलेना की शादी में क्या होगा, हो गई सारी प्लानिंग

  लॉस एंजिल्स सेलेना गोमेज़ और बेनी ब्लैंको की हाल ही में सगाई हुई है और सिंगर ने पहले ही शादी की कुछ प्लानिंग्स कर ली हैं। इसमें उनके 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' के को-एक्टर मार्टिन शॉर्ट शामिल हैं। सेलेना गोमेज़ ने अपनी शादी के लिए एक खास रिक्वेस्ट की है। वह चाहती हैं कि शॉर्ट एक बेहतरीन भाषण दें। गुरुवार को 'ड्रू बैरीमोर' शो में 'एमिलिया पेरेज़' स्टार ने कहा कि शॉर्ट शादी में भाषण देंगे और उन्हें यकीन है कि यह यादगार होगा। सेलेना ने कहा, 'मार्टी को भाषण देना है। मैंने उनसे कहा कि उन्हें ही भाषण देना चाहिए… मुझे लगता है कि मार्टी का भाषण शानदार होगा।' एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उनके को-एक्टर स्टीव मार्टिन शादी में बैंजो बजाकर परफॉर्म कर सकते हैं। सेलेना गोमेज़ ने मज़ाक में कहा कि मार्टिन शादी में अपने म्यूजिक के स्किल को दिखाने के लिए शायद अपना बैंजो निकालेंगे। गोमेज़ और ब्लैंको पिछले साल 2023 से एक साथ हैं। दोनों ने यह खबर शेयर की कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर 2024 में सगाई कर ली है। स्प्रिंग ब्रेकर्स स्टार ने इंस्टाग्राम पर खुशखबरी की घोषणा की। शादी की प्लानिंग अब तक नहीं हालांकि बेनी ब्लैंको और सेलेना गोमेज अपनी शादी के बाद की लाइफ को लेकर एक्साइटेड हैं लेकिन उन्होंने अभी तक कोई खास प्लानिंग नहीं की है। हालांकि, एक बात तो तय है कि मार्टिन शॉर्ट का टोस्ट उनकी शादी के दिन कुछ खास कमाल करेगा। ऐसा था प्रपोजल हाल ही में 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन' पर दिए गए एक इंटरव्यू में सेलेना गोमेज़ ने इस प्रपोजल के बारे में बात करते हुए कहा कि उस दिन उनका मूड खराब था और वे इस प्रपोजल से हैरान थीं। ब्लैंको ने उन्हें अपने 'आई सेड आई लव यू फर्स्ट' एल्बम के सेट पर आने के लिए इनवाइट किया था और वे हैरान रह गई थीं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

पानी सप्लाई चेक करने गए सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता पर युवक ने चाकू से किया हमला

अलवर जिले में पानी सप्लाई की जांच करने गए जलदाय विभाग के सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। अधिकारियों ने किसी तरह जान बचाई, लेकिन हमले में उनके हाथों पर चोटें आई हैं। जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला के निर्देश पर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के काला कुआं इलाके में जल आपूर्ति की जांच करने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम गई थी। एसडीएम के साथ दौरे के बाद रविवार सुबह सहायक अभियंता सुनील कुमार यादव, कनिष्ठ अभियंता मोहित गुर्जर, कर्मचारी रामप्रसाद और सुरेश मीणा जल सप्लाई का निरीक्षण कर रहे थे। ये भी पढ़ें: Rajasthan News: नवरात्र के साथ ही आज राजस्थान स्थापना दिवस भी, जानिये सात चरणों कैसे यहां तक पहुंचा प्रदेश इसी दौरान स्थानीय निवासी मोनू नामक युवक ने अधिकारियों से पंप की चाबी छीन ली और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने अचानक जेब से चाकू निकालकर दोनों अभियंताओं पर हमला कर दिया। बचाव के प्रयास में दोनों अधिकारियों के हाथों में चोटें आईं, वहीं कनिष्ठ अभियंता का चश्मा भी टूट गया। ये भी पढ़ें: Banswara News: मक्के की फसल बीच हो रही थी गांजे की खेती, 96 किलो मादक पदार्थ बरामद, आरोपी गिरफ्तार स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी युवक लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान था। उसने अभियंताओं पर आरोप लगाया कि पंप ऑपरेटर मनमाने ढंग से जल आपूर्ति करता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और दोनों अभियंता जान बचाकर अरावली विहार थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले और राजकार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज करवाई। सहायक अभियंता सुनील कुमार यादव ने बताया कि यदि वे समय रहते वहां से नहीं भागते, तो आरोपी उनकी जान भी ले सकता था। जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के साथ पानी की समस्या को लेकर इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। प्रशासन से पानी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की जा रही है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30