Samsung ला रहा नया फोन Galaxy XCover 7 Pro, चेक करें लीक स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली Samsung की तरफ से एक नए स्मार्टफोन लॉन्च की तैयारी चल रही है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy XCover Phone है, जिसे जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग का अपकमिंग स्मार्टफोन अब तक का सबसे मजबूत डिवाइस होगा। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को मजबूत डिजाइन के साथ पेश किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी XCover 7 प्रो को अमेरिकी FCC से मंजूरी मिल गई है, जिससे संकेत मिलता है कि Samsung Galaxy XCover सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी XCover 8 प्रो स्मार्टफोन लेटेस्ट FCC लिस्टिंग के साथ आएगा। इस अपकमिंग डिवाइस को गैलेक्सी Xover 7 प्रो के नाम से पेश किया जा सकता है। Samsung Galaxy XCover हाइपर फास्ट 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। गैलेक्सी XCover 7 प्रो का FCC प्रमाणन गैलेक्सी XCover 7 प्रो ने गीकबेंच टेस्ट भी पास कर लिया है। बेंचमार्क ने कंफर्म किया है कि यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 6GB रैम सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। सैमसंग गैलेक्सी XCover 7 को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी XCover डिस्प्ले और ब्राइटनेस सैमसंग गैलेक्सी XCover स्मार्टफोन की डिटेल लीक हो चुकी हैं। फोन ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आएगा। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ ही एक्ट्रा 1TB रैम सपोर्ट दिया जाएगा। लीक रिपोर्ट की मानें, तो फोन में 6.6 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले सपोर्ट मिल सकता है। फोन डिस्प्ले 500 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। फोन को सैमसंग के इन-हाउस एमोलेड या फिर सुपर एमोलेड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा सकता है। Samsung Galaxy XCover 7 के स्पेसिफिकेशन्स अगर बैटरी लाइफ की बात करें, तो फोन में 4050mAh बैटरी दी जा सकती है। फोन में 4 साल सॉफ्टवेयर के साथ 5 साल सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा। फोन में Samsung Knox सिक्योरिटी दी जा सकती है। फोन XCover Key के साथ आएगा। सैमसंग के अपकमिंग फोन का वजन 240 ग्राम होगा। मतलब यह एक भारी-भरकम होगा। लेकिन जैसा मालूम है कि यह एक रफ एंट टफ स्मार्टफोन होगा, ऐसे में फोन का वजन होना बनता है। हालांकि कंपनी ने सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ डिटेल का खुलासा नहीं किया है – जैसे Samsung Galaxy XCover स्मार्टफोन में कौन सा कैमरा सेंसर दिया जाएगा? फिलहाल इसकी जानकारी कंपनी की तरफ से उपलब्ध नहीं कराई गई है। recent visitors 51

तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के मंदिर में राज्यपाल ने की पूजा अर्चना

जयपुर,  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रविवार को पाली स्थित रणकपुर पहुंचे। उन्होंने वहां स्थित तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना कर सबके मंगल की कामना की। राज्यपाल ने अरावली पर्वतमाला के मध्य स्थित रणकपुर के भव्य जैन मंदिरों में उत्कीर्ण मूर्तियों, संगमरमर की नक्काशी और शिल्प सौंदर्य को देखते हुए कहा कि भारतीय शिल्प कला का यह अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने रणकपुर मंदिरों के कलात्मक खंभों, गुंबदों और मेहराबों पर नाजुक जालीदार काम, फूलों की आकृतियाँ को देखकर शिल्पकारों के बारीक काम पर अचरज जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान भक्ति, शक्ति और वास्तु शिल्प का अद्भुत कला प्रदेश हैं। recent visitors 46

दिल्ली ने हैदराबाद को बुरी तरह रौंदा, डुप्लेसी और मिशेल स्टार्क रहे जीत के हीरो

विशाखापटनम. आज आईपीएल 2025 में डबल हेडर है। रविवार को दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम विशाखापट्टनम के मैदान पर आमने-सामने हैं। एसआरएच ने डीसी के सामने 164 रनों का टारगेट रखा है। हैदराबाद टीम टॉस जीतने के बाद 18.3 ओवर में 163 पर सिमट गई। हैदराबाद के लिए सर्वाधिक रन अनिकेत वर्मा ने बनाए। उन्होंने 41 गेंदों में पांच चौकों और 6 छक्कों के दम पर 74 रनों की पारी खेली। यह अनिकेत पहली आईपीएल फिफ्टी है। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पंचा खोला। उन्होंने 3.4 ओवर में 35 रन देकर पांच शिकार किए। यह स्टार्क का आईपीएल में पहला फाइफर है। स्पिनर कुलदीप यादव ने तीन जबकि मोहित शर्मा ने एक विकेट हासिल किया। हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर अभिषेक शर्मा (1) पहले ओवर में रनआउट हो गए। स्टार्क ने तीसरे ओवर में ईशान किशन (2) और नीतीश कुमार रेड्डी (0) को पवेलियन की राह दिखाई। स्टार्क ने पांचवें ओवर में ट्रैविस हेड के रूप में बड़ी मछली फंसाई। उनके बल्ले से 12 गेंदों में 22 रन निकले, जिसमें चौके शामिल हैं। एसआरएच के 37 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद अनिकेत ने बखूबी मोर्चा संभाला। उन्होंने हेनरिक क्लासेन (19 गेंदों में 32, दो चौके, दो सिक्स) के साथ पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। मोहित ने 11वें ओवर में क्लासेन का शिकार किया। वियान मुल्डर (9), हर्षल पटेल (5), अनिभनव मनोहर (4) और पैट कमिंस (2) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। मोहम्मद शमी एक रन बनाकर नाबाद रहे। recent visitors 39

ChatGPt का नया इमेज जनरेटर टूल छाया, Grok चैटबॉट से बनाएं Ghibli स्टाइल इमेज

नई दिल्ली ChatGPt का नया इमेज जनरेटर टूल इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हो रहा है। इसकी मदद से यूजर स्टूडियो Ghibli स्टाइल इमेज जनरेट कर सकते हैं। साथ ही अन्य इफेक्ट जनरेट कर सकते हैं। हालांकि ओपनएआई के इस फीचर के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है। ऐसे में कई यूजर इस वायरल जापानी स्टाइल ट्रेंड का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में एलन मस्क के xAI के Grok चैटबॉट की तरफ से Ghibli स्टाइल इमेज बनाने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए किसी तरह के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होती है। बता दें कि चैटजीपीटी का मंथली सब्सक्रिप्शन 20 डॉलर में आता है। कैसे Grok से बनाएं Ghibli स्टाइल इमेज     सबसे पहले Grok वेबसाइट या ऐप को ओपन करें। इसके बाद आपको सीधे X ऐप पर जाना होगा या फिर Grok आइकन पर क्लिक करना होगा।     अगर आप एक बार Grok पेज को स्टार्ट करते हैं, तो चेक करें यह Grok 3 मॉडल होना चाहिए।     आपको अपनी पसंद के फोटो को पेपर इमेज आइकन पर क्लिक करके अपलोड करना होगा, जो कि बॉटम लेफ्ट कॉर्नर में मौजूद होगा।     इसके बाद आपको एक टेक्स्ट प्रॉम्ट को लिखना होगा। इसके बाद Grok से कहना होगा कि 'Ghiblify' the image     इसके बाद इमेज जनरेट हो जाएगी। अगर आपको यह इमेज पसंद नहीं आती है, तो आप Grok पर इमेज पर को री-जनरेट कर सकते हैं। Ghibli इमेज ट्रेंड क्या है? OpenAI ने हाल ही में ओपनएआई ने GPT-4o के लिए इमेज जनरेशन टूल विकसित किया है, जो यूजर्स को Ghibli स्टाइल इमेज बनाने की सुविधा देता है। बता दें कि Ghibli जापान का एक आर्ट फॉर्म है। इस इमेज को चैटजीपीटी की मदद से बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर अपनी फोटो को स्टूडियो घिबली एनिमेशन में बदलकर शेयर कर रहे हैं। इसकी मदद से यूजर अपनी फोटो को पॉपुलर जापानी एनीमेशन में बदल रहे हैं। यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर खासा पॉपुलर है। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने भी अपनी X प्रोफाइल तस्वीर को घिबली इमेज से बदल दिया है। Ghibli स्टाइल स्टूडियो क्या है? स्टूडियो घिबली एक जापानी एनिमेशन फिल्म स्टूडियो है, जिसकी स्थापना 1985 में मियाजाकी हायाओ, ताकाहाता इसाओ और सुजुकी तोशियो ने की थी। यह कंपनी अपनी अपनी हाई क्वॉलिटी फोटो बनाने के लिए जानी जाती है, जिसमें हाथ से बनाई गई एनिमेशन इमेज शामिल थी। घिबली इमेज ट्रेंड का मतलब घिबली इमेज ट्रेंड में यूजर्स अपनी फोटो को AI टूल्स जैसे चैटजीपीटी के जरिए स्टूडियो घिबली स्टाइल में बदल रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह ट्रेंड टेक्नोलॉजी और आर्ट का मेल है। recent visitors 49

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में, करोडो रूपये के कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

बिलासपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार घरों तक पाइपलाइन के जरिए कुकिंग गैस की सप्लाई शुरू होने वाली है. इस सुविधा के तहत हर घर में मीटर लगाया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को उतनी ही कीमत चुकानी होगी, जितनी गैस वे इस्तेमाल करेंगे. यह गैस एलपीजी से सस्ती होगी, जिससे लोगों को आर्थिक रूप से भी फायदा होगा. 1 लाख घरों में इसी तैयारी पूरी कर ली गई है और पीएम मोदी ने अपने भाषण में इसे 2 लाख घरों तक पहुंचाने के लक्ष्य के बारे में बताया है।  गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट को 2025 में शुरू किया जाएगा और पहले चरण में 1 लाख घरों को इसका लाभ मिलेगा। पाइपलाइन सीधे घरों में चूल्हों से जोड़ी जाएगी, जिससे कुकिंग गैस की सप्लाई सुनिश्चित होगी। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए गेल इंडिया लिमिटेड और हरियाणा गैस एजेंसी के अधिकारियों ने कुछ महीने पहले ही मीटिंग भी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के रायपुर से बिलासपुर के मोहभट्‌टा ग्राउंड पहुंचे गए हैं। उन्होंने 33,700 करोड़ रुपये के कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं में बिजली, तेल, गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास जैसी अहम योजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा। सभा में केंद्रीय मंत्री मोहनलाल खट्टर, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत कई प्रमुख नेता भी मौजूद हैं।   3 लाख परिवारों को मिला पक्का घर- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 3 लाख गरीब परिवारों को पक्के घरों के गृहप्रवेश पर कहा कि यह उनके जीवन का एक नया अध्याय है। मोदी ने तीन लाभार्थियों से मुलाकात के दौरान उनके चेहरों पर खुशी देखी और कहा कि उनकी मां का आनंद रोक नहीं पा रही थी। मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि 3 लाख परिवारों को पक्की छत देना मोदी की गारंटी का परिणाम है, जिसे आपने पूरा किया। मोदी ने बताया कि पहले की सरकार ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना फाइलों में दफन कर दिया था, लेकिन उनकी सरकार ने गारंटी दी थी कि यह सपना पूरा होगा। विष्णुदेव साय की सरकार ने पहली कैबिनेट में 18 लाख घर बनाने का निर्णय लिया। इनमें से 3 लाख घर अब तैयार हो चुके हैं, खासतौर पर बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी इलाकों में ये घर बनाए गए हैं। सारे प्रोजेक्ट्स लोगों को सुविधा देने वाले- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें गरीबों के घर, स्कूल, रोड, रेल, बिजली, गैस की पाइपलाइन… ये सारे प्रोजेक्ट्स छत्तीसगढ़ के लोगों को सुविधाएं देने वाली है। आप सभी को इस विकास कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई।" नवरात्रि के पहले दिन छत्तीसगढ़ आना मेरा सौभाग्य- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पहला नवरात्रि है और छत्तीसगढ़ तो माता महामाया की धरती है। यह माता कौशल्या का मायका भी है। ऐसे में मातृशक्ति को समर्पित ये नौ दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत विशेष रहते हैं। मेरा सौभाग्य है कि नवरात्रि के पहले दिन ही मैं यहां पहुंचा हूं। पीएम मोदी के आह्वान पर बनी भाजपा की सरकार- सीएम साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को 33,700 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं मिलेंगी, जिनमें ऊर्जा, रेलवे, सड़क, आवास और शिक्षा सेक्टर शामिल हैं। यह योजनाएं प्रदेश के विकास को नई गति देंगी। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से उसे यह अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम छत्तीसगढ़ की जनता ने किया। मोदी की गारंटी और विश्वास पर जनता ने भरोसा जताया, जिसके कारण विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली और डबल इंजन की सरकार बन पाई। साय ने यह भी कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार ने पूरी मेहनत की, जिस कारण त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पार्टी को भारी विजय मिली। छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे बड़ी सभा- खट्टर केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित जनसभा में कहा कि यह राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी जनसभा है। खट्टर ने लोगों को जय जोहार कहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के आह्वान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में पहचान मिली होगी। recent visitors 28

अमेरिका में मकान पर गिरा विमान, लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, कई लोगो की हुई मौत

वाशिंगटन अमेरिका में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को एक विमान मिनेसोटा के मिनियापोलिस उपनगर में एक मकान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मकान में भयंकर आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) के अनुसार, यह विमान ‘सोकाटा टीबीएम7’ था, जो अमेरिका के आयोवा स्थित ‘डेस मोइनेस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ से रवाना हुआ था और इसे मिनेसोटा के ‘अनोका काउंटी-ब्लेन हवाई अड्डे’ पर लैंड करना था। लेकिन रास्ते में ही यह एक रिहायशी इलाके में हादसे का शिकार हो गया। हादसे में कितने लोगों की मौत? ब्रुकलिन पार्क के प्रवक्ता रिसिकट अडेसाओगुन ने बताया कि इस दुर्घटना में विमान में सवार कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कुल कितने लोग मौजूद थे। राहत टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अच्छी खबर यह है कि जिस मकान पर विमान गिरा, उसमें रहने वाले लोग सुरक्षित हैं। हालांकि, मकान पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान गिरते ही धमाके के साथ आग लग गई और चारों तरफ धुआं फैल गया। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की। आसपास के लोगों को तत्काल वहां से हटा दिया गया ताकि किसी और को नुकसान न हो। कैसे हुआ यह हादसा? विमान हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) इस दुर्घटना की गहराई से जांच कर रहा है। तकनीकी खराबी, मौसम या अन्य किसी कारण से यह हादसा हुआ, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। अमेरिका में इस तरह के विमान हादसे पहले भी हो चुके हैं। छोटे विमानों में तकनीकी खराबी और पायलट की चूक के कारण कई दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इस हादसे ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट जारी कर दिया है। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या विमान में कोई तकनीकी खराबी थी या फिर यह मौसम संबंधी कोई समस्या थी। recent visitors 37

श्रद्धेय हेडगेवार जी के विचार और राष्ट्र सेवा के संस्कार मार्गदर्शक रहेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां भारती की सेवा के लिए संकल्पित राष्ट्र सेवकों के संगठन "राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ" के संस्थापक, श्रद्धेय केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर शत-शत नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र चिंतक, मातृभूमि के गौरव स्व. हेडगेवार का अनुशासित जीवन कोटि-कोटि स्वयंसेवकों को प्रेरित करता रहेगा। श्रद्धेय हेडगेवार जी के विचार, चिंतन और राष्ट्र सेवा के उनके संस्कार हमारे लिए जीवन पर्यंत मार्गदर्शक बने रहेंगे। recent visitors 28