Sunday, July 5, 2026 3:10 am

02 अप्रैल 2025बुधवार सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि: आज मेष राशि को खुद पर ध्यान देना चाहिए। सहपाठियों के साथ मेल-जोल बढ़ाना आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए बेहतर साबित हो सकता है। अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताएं। आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती हैं। इसलिए सूझ-बूझ के साथ ही डिसीजन लें। वृषभ राशि: आज आय में वृद्धि होगी। जहां पारिवारिक बंधन मजबूत होंगे वहीं, जीवनसाथी की तलाश में आपको निराशा झेलनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। मिथुन राशि: आज कुछ लोगों के लिए नयी प्रॉपर्टी खरीदने के आसार नजर आ रहे हैं। छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। कॉम्पीटीशन की कमी के चलते आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ सकता है। कर्क राशि: आज सोच-समझकर फाइनेंशियल डिसीजन लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने प्रेम-संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से खुलकर बात-चीत करें और उन्हें समय दें। स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए हेल्दी डाइट लें। सिंह राशि: आज अपनी मेन्टल हेल्थ का ध्यान रखें। घर के सदस्यों और अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। करियर में फोकस बनाए रखने की जरूरत है। वहीं, यात्रा के दौरान कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरपूर रहने वाला है। आपको आपके पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। वहीं, परिवार के कुछ सदस्यों से मतभेद होने की भी संभावना है। अपनी आर्थिक व्यवस्था को सुधारने के लिए आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। तुला राशि: आज ऑफिस में सफलता मिलने के आसार हैं। किसी करीबी से गिफ्ट मिलने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य भी आपका साथ देगा। आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति सही रहेगी लेकिन फालतू के खर्चों से बचें। वृश्चिक राशि: आज प्रेम संबंध मजबूत होंगे साथ ही पार्टनर से स्पेशल मैसेज भी दिन के अंत तक मिल सकता है। कुछ लोगों के लिए घूमने जाने के योग बनते भी दिख रहे हैं। थोड़ी बहुत चुनौतियां आ सकती हैं, जिन्हें आप आसानी से पार कर लेंगे। धनु राशि: आज प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ वक्त बिताएं और ट्रिप पर जाएं। आपके लिए दिन रोमांचक भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। मकर राशि: आज यात्रा पर जाने के प्लान बन सकते हैं। आपको पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी। घर के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। व्यवसायिक मुद्दों पर संयम बरतने की जरूरत है। कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। रोमांटिक लाइफ में उथल-पुथल हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मधुरता बनाए रखें। अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। बिना सलाह प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने से बचें। मीन राशि: मीन राशि वाले आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से भरपूर रहेंगे। आर्थिक मामलों में किस्मत साथ देगी। खासकर शेयर बाजार में निवेश करना लाभदायक हो सकता है लेकन एक्सपर्ट सलाह के साथ। कुछ लोग ट्रिप पर भी जा सकते हैं। recent visitors 44

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी पर विस्फोट, पाकिस्तान ने तोड़ा संघर्ष विराम, सुरक्षाबलों ने की फायरिंग

पुंछ जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बारूदी सुरंग विस्फोट हुआ। इसके बाद सुरक्षाबलों ने हल्की गोलीबारी की। सेना के अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह कृष्णाघाटी सेक्टर के अग्रिम इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में बारूदी सुरंग विस्फोट हुआ। इसके बाद नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों ने हल्की जवाबी गोलीबारी की। इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पाकिस्तान की ओर से भी गोलीबारी हुई। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। recent visitors 50

TATA IPL: पंजाब की लगातार दूसरी जीत: लखनऊ को 8 विकेट से हराया; प्रभसिमरन-श्रेयस की फिफ्टी, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट

TATA IPL: Punjab's second consecutive win

TATA IPL: Punjab’s second consecutive win: Defeated Lucknow by 8 wickets लखनऊ। पंजाब किंग्स ने IPL 2025 में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पंजाब ने 172 रन का टारगेट 16.2 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर 52 और नेहल वधेरा 43 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रभसिमरन सिंह ने 34 बॉल पर 69 रनों की पारी खेली। लखनऊ से दिग्वेश राठी को 2 विकेट मिले। लखनऊ से निकोलस पूरन ने 44, आयुष बडोनी ने 41 रन की पारियां खेलीं। ऐडन मार्करम ने 28 और अब्दुल समद ने 27 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके। लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसन, और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिल। recent visitors 110

बिकरू कांड मुख्य मामले की एंटी डकैती कोर्ट में मामले की चल रही सुनवाई, अब 15 अप्रैल को होगी सुनवाई

कानपुर बिकरू कांड मुख्य मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। नियत तिथि पर पीठासीन अधिकारी के न होने से सुनवाई टल गई। अब न्यायालय ने सुनवाई को 15 अप्रैल की तिथि नियत की है। चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने 45-50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसकी सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। एंटी डकैती कोर्ट में मामले की चल रही सुनवाई मामले में अभियोजन गवाह से बचाव पक्ष की जिरह चल रही है। नियत तिथि पर मंगलवार को पीठासीन अधिकारी के न होने से सुनवाई टल गई। इस दौरान सभी आरोपित न्यायालय में उपस्थित रहे। एडीजीसी आशीष तिवारी ने बताया कि अब 15 अप्रैल को मामले की सुनवाई होगी।   क्या हुआ था बिकरू कांड में बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग और उसके अन्य साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। 30 आरोपितों पर हुई थी गैंगस्टर की कार्रवाई इस केस के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। जिसें विकास दुबे एसटीएफ के इनकाउंटर में मारा गया था। मामले में पुलिस ने 30 आरोपितों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी, जिसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय पंचम में चल रही है। इन आरोपितों को मिली सजा कोर्ट ने साल 2023 में 23 आरोपितों, जिनमें बिकरू गांव का हीरू दुबे, श्यामू बाजपेई, जहान यादव, दयाशंकर अग्निहोत्री, बबलू मुसलमान, रामू बाजपेयी, शशिकांत पांडेय, शिवम दुबे, गोविंद सैनी, उमाकांत, शिवम दुबे उर्फ दलाल, शिव तिवारी, जिलेदार, राम सिंह यादव, जय बाजपेई, धीरेंद्र कुमार, मनीष, सुरेश, गोपाल, वीर सिंह, राहुल पाल, अखिलेश उर्फ श्यामजी, छोटू शुक्ला को गैंगस्टर मामले में दोषसिद्ध किया था। recent visitors 44

तस्वीर खींचने के बहाने कैब ड्राइवर ने महिला का किया रेप, हैदराबाद के राचकोंडा पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

नई दिल्ली हैदराबाद के राचकोंडा पुलिस ने कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया। ड्राइवर पर आरोप है कि उसने जर्मनी की 25 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किया है। महिला के बयान और अन्य जानकारी के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार किया गया। राचकोंडा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे अदालत में पेश किया जाएगा। तस्वीर खींचने के बहाने ड्राइवर ने महिला का किया रेप पुलिस ने जानकारी दी कि महिला अपने दोस्तों के साथ हैदराबाद घूमने आई थी। जब वो एयरपोर्ट जा रही थी, तभी ड्राइवर ने उन्हें शहर दिखाने की पेशकश की। इसके बाद वो महिला और उसके दोस्तों को लेकर यात्रा पर निकल गया। कुछ देर चलने के बाद ड्राइवर ने बाकी लोगों से उतर जाने को कहा। ड्राइवर ने कहा कि वो महिला की तस्वीर निकालना चाहता है, इसके लिए वो उसे आगे ले जाएगा। महिला को थोड़ी दूर ले जाने के बाद ड्राइवर ने उसके साथ रेप किया। वहीं, ड्राइवर ने महिला को धमकाया। कर्नाटक में इजरायली महिलाओं का किया गया था गैंगरेप हाल ही में कर्नाटक में 27 साल की इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। ये घटना तब हुई जब वे टेक हब बेंगलुरु से करीब 350 किलोमीटर दूर कोप्पल में रात करीब 11:30 बजे नहर के शांत किनारे टहल रही थी। recent visitors 46

महंत के अथक प्रयासों के बाद हुआ निर्णय-सुजावन देव मंदिर के पास यमुना नदी तट पर पक्के घाट का निर्माण कार्य शुरू

प्रयागराज विकासखंड जसरा के देवरिया ग्राम सभा में स्थित प्राचीन पर्यटन स्थल श्री सुजावन देव मंदिर के पास यमुना नदी तट पर पक्के घाट का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। यह फैसला यम द्वितीया मेले के अवसर पर लिया गया, जब जिला पंचायत अध्यक्ष बीके सिंह को देवरिया प्रधान महंत राजीव गिरी जी महाराज और मंदिर के पुजारी श्री ज्ञानेंद्र गोस्वामी जी ने एक पत्र सौंपकर यहां पक्का घाट बनाने की मांग की थी। इस पत्र पर विचार करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष महोदय ने पक्के घाट का निर्माण स्वीकृत किया। इसके बाद प्रोटोकॉल मंत्री राजेश शुक्ला ने स्थल का निरीक्षण किया और पक्के घाट का निर्माण जल्दी शुरू करने का आश्वासन दिया। महंत के अथक प्रयासों के बाद हुआ निर्णय महंत राजीव गिरी जी के अथक प्रयासों के कारण इस निर्णय को गति मिली है। क्षेत्र में यम द्वितीया मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होती है, और रोजाना हजारों श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने के लिए आते हैं। ऐसे में पक्के घाट का निर्माण क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा राहत का कारण बनेगा। इंजीनियरों की टीम ने मंदिर का निरीक्षण किया 30 मार्च 2025 को सुजावन देव मंदिर के पास इंजीनियरों और अन्य अधिकारियों की टीम ने पक्के घाट का निरीक्षण किया। इस मौके पर मंदिर के पीठाधीश्वर महंत राजीव गिरी जी महाराज और मंदिर के मुख्य पुजारी श्री ज्ञानेंद्र गोस्वामी जी महाराज भी उपस्थित रहे। सभी ने निरीक्षण के दौरान घाट के निर्माण के लिए जरूरी पहलुओं पर चर्चा की और यह सुनिश्चित किया कि निर्माण कार्य श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। 10 अप्रैल को आयोजित होगी बैठक देवरिया प्रधान महंत राजीव गिरी जी ने बताया कि 10 अप्रैल को एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें घाट के निर्माण कार्य को औपचारिक रूप से शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। पक्के घाट के निर्माण से क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को न केवल सुरक्षित स्नान करने की सुविधा मिलेगी, बल्कि यमुना नदी के किनारे की सुंदरता में भी इजाफा होगा। इस निर्णय से क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है, और वे पक्के घाट के निर्माण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। recent visitors 55

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का ऐक्शन- 200 करोड़ के खनन घोटाले का पर्दाफाश, बेनामी फ्लैट्स, जमीन की जब्ती

भुवनेश्वर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ओडिशा में अवैध खनन से अर्जित 200 करोड़ रुपये की काली कमाई से खरीदी गई संपत्तियों को जब्त कर लिया है। आईटी विभाग ने भुवनेश्वर में 10 हाई-वैल्यू अपार्टमेंट और कटक जिले के अथागढ़ में 11.2 एकड़ जमीन की अस्थायी रूप से अटैचमेंट की है। ये संपत्तियां दिल्ली में रहने वाले ओडिशा के कारोबारी तपस रंजन पांडा के बेनामी खातों के जरिए खरीदी गई थीं। कैसे हुआ घोटाला? आईटी विभाग की जांच में सामने आया कि तपस रंजन पांडा ने जाजपुर जिले के धर्मशाला तहसील में डंकारी पहाड़ी पर अवैध रूप से पत्थरों का खनन किया। राज्य सरकार ने 2014 के बाद से इस जगह पर किसी को भी खनन की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन इसके बावजूद पांडा ने वहां से निकाले गए पत्थरों को 200 करोड़ रुपये में कई खरीदारों को बेचा। बेनामी संपत्ति का जाल आईटी अधिकारियों के मुताबिक, पांडा ने अपनी अवैध कमाई को छिपाने के लिए दो बेनामी कंपनियों के नाम पर जमीन और फ्लैट खरीदे। इन कंपनियों का नियंत्रण पांडा के रिश्तेदारों और कर्मचारियों के हाथों में था, लेकिन असली मालिक वही था। इस पैसे से पांडा ने भुवनेश्वर, गुरुग्राम और गाजियाबाद में कई फ्लैट्स और कटक और भद्रक में जमीन खरीदी। बाद में, पेचीदा लेनदेन के जरिए इन संपत्तियों को अपनी और अपनी पत्नी के नाम पर ट्रांसफर कर लिया। काले धन को बना रहा था सफेद अधिकारियों के मुताबिक, पांडा ने फर्जी इनकम टैक्स और जीएसटी रिटर्न दाखिल करके अपने अवैध कारोबार को वैध दिखाने की कोशिश की। उसने फर्जी बिलिंग के जरिए अपनी बेनामी संपत्तियों को सफेद धन में बदलने की साजिश रची। आईटी विभाग का शिकंजा बेनामी ट्रांजैक्शंस (प्रोहिबिशन) अमेंडमेंट एक्ट, 2016 के तहत इनकम टैक्स विभाग ने इन संपत्तियों को अस्थायी रूप से 90 दिनों के लिए जब्त कर लिया है। अगर जांच में इन्हें पूरी तरह बेनामी संपत्ति साबित कर दिया जाता है, तो ये सरकारी संपत्ति में बदल दी जाएंगी। इस कानून के तहत दोषियों को 1 से 7 साल तक की सख्त कैद और संपत्ति के बाजार मूल्य का 25% तक का जुर्माना लग सकता है। ओडिशा में खनन माफिया पर नकेल ओडिशा देश का सबसे बड़ा माइनर मिनरल (ग्रेनाइट, बालू, मुरम, स्टोन, लेटराइट) उत्पादक राज्य है, लेकिन यहां अवैध खनन की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इसी वजह से राज्य सरकार ने हाल ही में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें 360 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 524 वाहनों को जब्त किया गया। इस कार्रवाई के तहत पूरे राज्य में 456 मामले दर्ज किए गए और खनन माफियाओं पर शिकंजा कसा गया। पुलिस और खान विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कई इलाकों में छापे मारे और अवैध खनन के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। recent visitors 55