CM यादव ने अशोकनगर जिले में श्री आनंदपुर धाम का दौरा किया, 11 अप्रैल को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

 अशोकनगर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अशोकनगर के ईसागढ़ स्थित आनंदपुर धाम में 11 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का जायजा लिया। उन्‍होंने हेलीपैड स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, रूट चार्ट, मंदिरों के दर्शन स्थल, पूजा स्थान तथा सत्संग स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। साथ ही अन्‍य आवश्यक व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में निर्देश दिए। मुख्‍यमंत्री ने आनंदपुर धाम स्थित श्री परमहंस अद्वैत मत, श्री आनंद शांति कुंज, श्री आनंद शांति भवन, श्री आनंद सरोवर एवं श्री आनंद शांति धाम पहुंचकर दर्शन किये गये। सीएम ने किया पूजन अर्चन मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री आनंदपुर धाम स्थित मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्‍होंने श्री आनंद सरोवर के पवित्र जल में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। उन्‍होंने श्री आनंदपुर धाम की महिमा को गरिमामय बताते हुए कहा कि यहां पहुंचने पर सुखद अनुभूति होती है। बैसाखी पर लगेगा वार्षिक मेला मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने बैसाखी पर लगने वाले वार्षिक मेले में आने वाले अनुयायियों एवं दर्शनार्थियों के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम श्री परमहंस अद्वैत मत का भक्ति परमार्थ का प्रमुख केन्‍द्र तथा एक महान तीर्थ स्थल एवं अथाह ज्ञान व आत्मिक विद्या का अतुलनीय भंडार है। यहां पर श्री आनंद सरोवर की तरल छटा निराली है तथा परिधि में पूजा स्थलों का अनोखा संगम है। इस पवित्र स्थल पर आकर मन को शांति तथा आत्म ज्ञान को बल मिलता है।  सीएम यादव ने कहा कि श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम भक्ति और ज्ञान का प्रमुख केंद्र है। यहां के मंदिरों की आध्यात्मिक ऊर्जा और श्री आनंद सरोवर की प्राकृतिक छटा मन को शांति प्रदान करती है। उन्होंने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और श्री आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को बैसाखी पर्व के अवसर पर श्री आनंदपुर ट्रस्ट में आयोजित वार्षिक मेले में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। इसी को लेकर मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, स्थानीय विधायक और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

बस्तर पंडुम में जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, 25 घायल, 6 की हालत गंभीर

दंतेवाड़ा बस्तर पंडुम में शामिल होने दंतेवाड़ा आ रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप पलट गई. हादसे में पिकअप में सवार 25 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है. घायल ग्रामीणों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. दंतेवाड़ा हाई स्कूल मैदान में आज बस्तर पंडुम का समापन कार्यक्रम है. कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करने पहुंच रहे हैं. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नक्सल प्रभावती इलाके पोटली के ग्रामीण पिकअप के माध्यम से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय जा रहे थे. पिकअप पालनार के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 25 सवार घायल हो गए. हादसे के बाद मची अफरा-तफरी के बीच मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहनों के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

राजस्थान में भजनलाल सरकार के सहयोग से 5 अप्रैल को ‘सरस लाडो मायरा योजना’ की शुरुआत हो रही

जयपुर राजस्थान में बेटियों के लिए एक नई सौगात लेकर आई है जयपुर डेयरी। भजनलाल सरकार के सहयोग से 5 अप्रैल 2025 को ‘सरस लाडो मायरा योजना’ की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत जयपुर डेयरी के 1.5 लाख रजिस्टर्ड दुग्ध उत्पादक किसानों की बेटियों की शादी में 21 हजार रुपये का पारंपरिक मायरा दिया जाएगा। यह योजना सामाजिक परंपरा को निभाने के साथ-साथ आर्थिक सहारा भी प्रदान करेगी। लाडो प्रोत्साहन योजना के बाद अब डेयरी की पहल भजनलाल सरकार ने हाल ही में लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बेटियों के लिए सेविंग बॉण्ड की राशि 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये कर दी थी। अब उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने बेटियों की शादी को यादगार बनाने के लिए मायरा योजना लागू की है। जयपुर डेयरी की स्वर्ण जयंती पर अनोखा उपहार अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जयपुर डेयरी ने इस योजना को किसानों को समर्पित किया है। 1975 में 13 दुग्ध समितियों के साथ शुरू हुई यह संस्था अब 4 हजार से अधिक समितियों के साथ उत्तर राजस्थान की सबसे बड़ी डेयरी बन चुकी है। किसानों के सहयोग से हासिल इस मुकाम का उत्सव अब बेटियों की शादी में मायरा भरकर मनाया जाएगा। लिंगानुपात सुधार और बाल विवाह रोकथाम की दिशा में प्रयास जयपुर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष फौजदार के अनुसार, यह योजना केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम है। इसका उद्देश्य लिंगानुपात सुधारना, बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकना है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को इससे राहत मिलेगी। मायरा: परंपरा से जुड़ी भावना और सम्मान राजस्थानी संस्कृति में मायरा सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि बेटी के सम्मान की भावना है। यह परंपरा भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा से प्रेरित है, जहां नरसी भगत की भक्ति से प्रभावित होकर श्रीकृष्ण ने उनकी बेटी का मायरा भरा था। उसी परंपरा को निभाते हुए अब जयपुर डेयरी हर बेटी के मायके की भूमिका निभाएगी। जयपुर डेयरी: एक नजर में     स्थापना: 22 मार्च 1975     राष्ट्र को समर्पण: 1981 में राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह द्वारा     उत्पादन: दूध, दही, श्रीखंड, आइसक्रीम, घी, मक्खन, पनीर, छाछ     दूध खरीद: प्रतिदिन 3,500 लीटर से अधिक     मार्केटिंग: प्रतिदिन 15 लाख लीटर से अधिक     समितियां: शुरुआत में 13, वर्तमान में 4,000+ नवाचार और सामाजिक सहभागिता की मिसाल जयपुर डेयरी की ‘सरस लाडो मायरा योजना’ सिर्फ एक सरकारी-गैर सरकारी सहयोग नहीं, बल्कि बेटियों की खुशियों, परंपरा की गहराई और किसानों की सहभागिता का सुंदर संगम है। रामनवमी से एक दिन पहले शुरू हो रही इस पहल ने पूरे राज्य में उत्साह और आशा का माहौल बना दिया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

थाईलैंड की प्रधानमंत्री को डोकरा पीतल की ‘मोर नाव’ भेंट कर प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश यात्राओं के दौरान मेजबान को भारत में बनी कोई न कोई ऐसी कलाकृति भेंट करते हैं, जिनका अपना विशेष महत्व होता है. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित BIMSTEC शिखर सम्मेलन भी एक ऐसा अवसर था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले सुंदर हस्तशिल्प भेंट किए. थाई प्रधानमंत्री शिनवात्रा को प्रधानमंत्री मोदी ने डोकरा पीतल की मोर नाव भेंट में दी है. यह छत्तीसगढ़ के जनजातीय कारीगरों द्वारा प्राचीन ‘लॉस्ट-वैक्स’ ढलाई तकनीक से हाथ से बनाई गई कलाकृति है. मोर के आकार की इस नौका पर की गई जटिल नक्काशी और एक शांत आदिवासी नाविक मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य को दर्शाता है, जो डोकरा कला की मूल भावना है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19

सीएम साय ने प्रदेशवासियों को महाष्ठमी की दी शुभकामनाए, बोले- जहां आती थी गोलियों की आवाज, अब बज रही स्कूल की घंटियां

दंतेवाड़ा  बस्तर पंडुम 2025 का आज समापन होने जा रहा है. दंतेवाड़ा में 1 अप्रैल से संभाग स्तरीय प्रतियोगिता जारी है. समापन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए हैं. सीएम साय ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र और महाष्ठमी की शुभकामनाए दी. उन्होने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मां दंतेश्वरी का दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है. इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर 2026 मार्च तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प दोहराया है. सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारा सौभाग्य है की हम डबल इंजन की सरकार से विकास कर रहे है. गृहमंत्री अमित शाह ने पूरे देश में नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है. अमित शाह के मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से हमारे जवान नक्सलवाद के विरुद्ध मुंहतोड़ लड़ाई लड़ रहे हैं. हमारा बस्तर स्वर्ग है और हमारा पुराना समय आएगा. जहां देश और दुनिया से लोग आएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर पंडुम महोत्सव का आज समापन समारोह है. इस कार्यक्रम को ब्लॉक स्तर से शुरू कर संभाग स्तर तक आयोजित किया गया है. इस 45 दिनों के महोत्सव में हमारे 6 राज्यों से लोगों ने हिस्सा लिया है. जिसमें उड़ीसा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और मध्यप्रदेश जैसे राज्य शामिल हुए हैं. बस्तर ओलंपिक के बाद अब बस्तर पंडुम में जिस तरीके से आदिवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है. उससे साफ है कि बस्तरवासी अब नक्सलवाद से मुक्त होना चाहते हैं और विकास की गति में हिस्सा बनना चाहते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार समूचे क्षेत्र में विकास कर रही है. सीएम ने कहा कि अमित शाह के आशीर्वाद से आज बस्तर के उन इलाको में जाना संभव है, जहां कभी नक्सवलाद का कब्जा था. अब पूरे प्रदेश में कोने-कोने तक स्कूल पर अस्पताल खोले जा रहे हैं. हम बंद पड़े स्कूलों को अब खोल रहे हैं, नियत नेल्लनार योजना से 100 गांव को विकसित किए हैं, पहले जहां गोलियों की आवाज आती थी, आज वहां स्कूल के घंटियों की आवाज सुनाई देती है. मैं सभी को बधाई देता हूं. हर गांव तक विकास पहुंचाना हमारा संकल्प : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पूरे देश से आतंकवाद को समाप्त करने वाले और 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने वाले लौह पुरुष अमित शाह का स्वागत करता हूं. आदिवासी समाज से आये हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत करता हूं. बस्तर पंडुम के समापन समारोह और बस्तर की संस्कृति को जानने अमित शाह आए हैं. पूरे बस्तर के सात जिलों में यह महोत्सव हुआ है. इस आयोजन में सारा बस्तर एक साथ नजर आ रहा है. आज का यह कार्यक्रम पूरी दुनिया में विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है, जिसके लिए हृदय से आभार है. बस्तर के कई गांव आज भी ऐसे रह गए हैं. जहां पहुंचना शेष है. हमारा संकल्प है कि बस्तर के हर गांव तक विकास पहुंचा कर रहेंगे. बस्तर के गांव-गांव तक बिजली, पानी समेत सभी आव्यश्यक वस्तु पहुंचकर रहेंगे. डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि पवित्र चैत्र नवरात्र के अष्टमी तिथि पर आज दंतेवाड़ा में देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ मां दंतेश्वरी के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा उपस्थित रहे. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17

मिशेल हे ने वनडे में रचा इतिहास, 47 पारियों में 2000 वनडे रन बनाये

माउंट माउंगानुई  न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने शनिवार को इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया. वह न्यूजीलैंड के सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 43 रन की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की. ​​मिशेल ने महज 47 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. ​​उन्होंने एंड्रयू जोन्स के 52 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने के रिकॉर्ड को तोड़ा. मिशेल ने पूरे किए 2000 वनडे रन इसके अलावा, मिशेल सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं. वह इंग्लैंड के जोनाथन ट्रॉट और वेस्टइंडीज के शाई होप के साथ इस मुकाम पर हैं. इन दोनों ने भी 47 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. बता दें कि, भारत के उपकप्तान शुभमन गिल सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने महज 38 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में रचा इतिहास मिशेल ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में फहीम अशरफ का सामना करते हुए 20वें ओवर की पहली गेंद पर अपनी पारी का दूसरा रन बनाते हुए यह उपलब्धि हासिल की. ​​उन्होंने गेंद को मिडिल और लेग के आसपास मिड-ऑन की ओर मारा और एक रन लिया. मिचेल ने अब तक 47 पारियों में 48.59 की औसत से 2041 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 265 का लक्ष्य न्यूजीलैंड ने बारिश से प्रभावित तीसरे वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की. मैच को 42 ओवर का कर दिया गया और मेजबान टीम ने कुल (264/8) का स्कोर बनाया. राइस मारियू और माइकल ब्रेसवेल ने अर्धशतक बनाए और अपनी टीम की 250 से अधिक का स्कोर बनाने में मदद की. पाकिस्तान की ओर से आकिफ जावेद ने 4 विकेट लिए. न्यूजीलैंड ने जीती टी20I और वनडे सीरीज बता दें कि, न्यूजीलैंड ने सीरीज के पहले दो वनडे जीते हैं और 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. मेजबान टीम क्लीन स्वीप करने का लक्ष्य बना रही है, जबकि पाकिस्तान की नजरें दौरे के अंतिम मैच को जीतकर अपनी लाज बचाने पर है. इससे पहले, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को टी-20 सीरीज में 4-1 से हराया था. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

बैतूल में कलेक्टर आकस्मिक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप, काम छोड़ ताश खेलते मिला कर्मचारी

बैतूल  सरकारी दफ्तर अपने आराम से काम करने वाले वर्क कल्चर के फेमस तो हैं ही इसी बीच में कई कर्मचारी जनता का काम करने की जगह ताश भी खेलने लगते हैं। ऐसा करते हुए बैतूल में कुछ कर्मचारी कलेक्टर के हाथ चढ़ गए। फिर क्या नाप दिए गए। कलेक्टर के अचानक निरीक्षण में एक कर्मचारी ताश खेलते पकड़ा गया। उसे सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही, तीन अन्य कर्मचारियों का वेतन भी काटा गया है। बैतूल के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को हड़कंप मच गया। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी अचानक कार्यालयों का निरीक्षण करने निकल गए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ट्राइबल ऑफिस में एक कर्मचारी को कंप्यूटर पर ताश खेलते हुए पाया। ऑफिस के समय में ताश खेलते देखकर कलेक्टर ने उन पर कार्रवाई की। इसके बाद उन्होंने तुरंत कर्मचारी को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। तीन कर्मचारियों के वेतन कटे कलेक्टर के अचानक पहुंचने से कर्मचारी चौंक गए। लापरवाही मिलने पर तीन कर्मचारियों का वेतन काटने का भी आदेश दिया गया। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी दोपहर में सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस के काम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वे कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अलग-अलग कार्यालयों में गए। ताश खेलते मिला कर्मचारी निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर आदिम जाति कार्य विभाग के कार्यालय में पहुंचे। वहां उन्होंने कर्मचारी जगदीश कुबड़े को कंप्यूटर पर ताश खेलते हुए पाया। यह देखकर कलेक्टर ने सीधा एक्शन लिया और तुरंत कर्मचारी को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। कलेक्टर ने ऑफिस टाइम में काम की जगह ताश खेलने पर कर्मचारी की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि ऑफिस टाइम में काम करना चाहिए, ताश नहीं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41