एनडीए और सीडीएस की परीक्षा के लिये सहायक कोआर्डिनेटिंग सुपरवाइजर नियुक्त. जबलपुर में 11 केंद्रों पर होगी परीक्षा.

जबलपुर  लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की आने वाले 13 अप्रैल को आयोजित की जा रही एनडीए/एनए और सीडीएस-1 की परीक्षा के सुचारू संचालन के लिये सहायक कोआर्डिनेटिंग सुपरवाइजर के तौर पर रिजर्व सहित 16 प्रशासनिक अधिकारियों को नियुक्त किया है। एनडीए/एनए और सीडीएस-1 की परीक्षा शहर में 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी। इनमें एनडीए/एनए की परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी तथा सीडीएस-1 की परीक्षा तीन पालियों में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक एवं तथा दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे आयोजित की जायेंगी। परीक्षाओं में 3 हजार 943 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एनडीए/एनए और सीडीएस-1परीक्षा के लिये सहायक कोआर्डिनेटिंग सुपरवाइजर के तौर पर कलेक्टर द्वारा तैनात किये गये प्रशासनिक अधिकारियों पर तय टाइम टेबल के अनुसार जिला कोषालय से परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्रों के पैकेट्स प्राप्त कर परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुँचाने का दायित्व होगा। recent visitors 41

यूपी के साढ़े तीन लाख से ज्‍यादा मनरेगा श्रमिकों का बढ़ा मानदेय, इनकी मजदूरी में 15 रुपये की बढ़ोतरी की

बाराबंकी जिले में साढ़े तीन लाख से अधिक मनरेगा श्रमिक हैं। अभी तक इन्हें 237 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जा रहा था। केंद्र सरकार ने मजदूरी 15 रुपये बढ़ा दी है। यह दर एक अप्रैल से लागू हो गई है। पिछले वर्ष सात रुपये बढ़ाए गए थे। श्रमिक साढ़े तीन सौ रुपये प्रतिदिन की आस लगाए थे। जिले में लगभग साढ़े तीन लाख मनरेगा श्रमिक हैं। इन्हें प्रतिदिन के हिसाब से 237 रुपये ही दिए जा रहे थे। अब केंद्र सरकार ने इनकी मजदूरी में 15 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए 237 रुपये प्रतिदिन कर दी है। मसौली के श्रमिक दिनेश रावत, जहांगीराबाद के पवन गौतम, आशीष, रामलाल, रामनगर के तेज कुमार, श्रवण, राम सजीवन ने बताया कि वह सौ दिन मनरेगा में काम करते हैं। महज 237 रुपये दिए जा रहे थे।   साढ़े तीन सौ रुपये करने की मांग की गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महज 15 रुपये ही बढ़ाए गए हैं, जबकि महंगाई एक वर्ष में काफी बढ़ी है। अब मनरेगा में काम करना धीरे-धीरे बंद करेंगे, कुछ और कार्य देखेंगे, जिसकी कमाई से परिवार तो चल सके। पांच वर्षों में सिर्फ 50 रुपये बढ़ा गए हैं। वर्ष 2022 में 11, 2023 में 17, 2024 में सात रुपये बढ़ाए गए थे। इन मजदूरों को मिला काम जिले में करीब दो लाख सक्रिय लोग मजदूरी करते हैं। अप्रैल 2024 से लेकर अब तक 77 लाख मानव दिवस सृजित किए गए हैं। इसमें एक लाख 37 हजार 381 मजदूरों ने काम किया है। जबकि 16 हजार 327 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने सौ दिन मनरेगा में काम किया है। किस वर्ष कितना था मनरेगा मजदूरी 2021     202 रुपये 2022     213 रुपये 2023     230 रुपये 2024     237 रुपये 2025     252 रुपये फैक्ट फाइल     विकास खंड -15     ग्राम पंचायतें-1155     जाबकार्डों की संख्या-3,53,237     सक्रिय जाबकार्ड-2,49,282     2024-25 में मानव दिवस -77.23 लाख   recent visitors 36

कृषि विभाग ने नरवाई का उचित प्रबंधन के लिए जारी किये निर्देश

जबलपुर जायद सीजन में उड़द एवं मूंग का बोनी कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों द्वारा गेहूं फसल की कटाई के बाद उड़द एवं मूंग फसलों की बोनी की जा रही है। प्रायः हार्वेस्टर से गेहूं फसल की कटाई उपरांत जो फसल अवशेष बचता है, उसको आग लगाकर नष्ट कर दिया जाता है, इस प्रक्रिया को नरवाई जलाना कहते हैं। नरवाई जलाने से मृदा की गुणवत्ता का हास होता है। इससे भूमि में उपलब्ध जैव विविधता समाप्त होती है, उपस्थित सूक्ष्म जीव जलकर नष्ट हो जाते हैं। सूक्ष्म जीवों के नष्ट होने के फलस्वरूप जैविक खाद का निर्माण रूक जाता है। लगातार नरवाई जलाने से मिट्टी की ऊपरी सतह जलकर कठोर हो जाती है, खेत की जल धारण क्षमता कम होने लगती है एवं फसलें जल्दी सूखती हैं। नरवाई जलाने से मेढ़ों पर लगे पेड-पौधे नष्ट होने से उन पर पल रहे मित्र कीटों को भी नुकसान होता है। नरवाई के धुंए से पर्यावरण प्रदूषित होता है, तापमान में वृद्धि होने से वातावरण और अधिक गर्म होता जा रहा है। उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास के निर्देशन में जिले में लगभग 1500 एकड़ में नरवाई प्रबंधन से संबंधित फसल प्रदर्शन किये जा रहे हैं। जिसमें गेहूं की फसल की कटाई के तुरंत बाद नरवाई को जलाए बिना हैप्पी सीडर, सुपर सौडर एवं स्मार्ट सीडर के माध्यम से उड़द एवं मूंग की बोनी की जा रही है। आज 4 अप्रैल को विकासखंड पनागर के ग्राम पिपरिया बनियाखेड़ा में सुश्री पूनम चक्रवर्ती, कृषि विस्तार अधिकारी की उपस्थिति में कृषक श्री भागीरथ पटेल एवं विनय पटेल के खेत पर 01-01 एकड़ में, ग्राम नुनियाकला में श्रीमति मोनिका झा, कृषि विस्तार अधिकारी की उपस्थिति में कृषक तीरथ पटेल एवं प्रहलाद पटेल के खेत पर 01-01 एकड़ में एवं सिहोरा विकासखंड के ग्राम घोरा कोनी में सुश्री अदिति राजपूत, कृषि विस्तार अधिकारी की उपस्थिति में कृषक श्री पुरुषोत्तम असाटी एवं कमल पालीवाल के खेत पर हैप्पी सीडर द्वारा नरवाई प्रबंधन प्रदर्शन आयोजित किये गये। नरवाई प्रबंधन प्रदर्शन आयोजन के दौरान उपस्थित कृषि विस्तार अधिकारियों ने बताया कि, यदि किसान नरवाई जलाने के बजाए नरवाई का उचित प्रबंधन करे तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। हार्वेस्टर से कटाई उपरांत खेत में 8-12 इंच के डंठल शेष रहते हैं, उन्हें स्ट्रा रीपर का उपयोग कर भूसा बनाया जा सकता है। जिसका उपयोग पशुओं को चारे तथा अतिरिक्त आय के साधन के रूप में किया जा सकता है। नरवाई को नष्ट करने के लिए रोटावेटर का उपयोग किया जा जाए, जो नरवाई को बारीक कर मिट्टी में मिला देता है। इससे जैविक खाद तैयार होती है, जिससे मिट्टी की उर्वरता शक्ति बढ़ती है तथा उपज में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त किसान भाई हैप्पी सीडर, सुपर सीड एवं स्मार्ट सीडर की सहायता से खेत तैयार किये बिना सीधे बोनी कर सकते हैं। इससे नरवाई खेत में मल्य का कार्य करती है एवं वर्तमान फसल की सिंचाई के पानी से धीरे-धीरे सड़कर खाद में परिवर्तित हो जाती है। इससे खेत तैयार करने में लगने वाली लागत एवं एक सिंचाई के साथ-साथ समय की भी बचत होती है। साथ ही फसल 08-10 दिन पूर्व पक कर तैयार हो जाती है, जिससे फसल पकने की अवस्था में वर्षा आने पर खरपतवारनाशक दवा का उपयोग कर फसल सुखाने की आवश्यकता नहीं होती। recent visitors 35

चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन एवं तुअर के पंजीयन

जबलपुर मध्‍यप्रदेश शासन, किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी उपार्जन नीति अनुसार जिले में चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन कार्य जिले के 03 उपार्जन केन्‍द्रों सहकारी विपणन संस्‍था जबलपुर, मझौली एवं सेवा सहकारी समिति शहपुरा के माध्‍यम से किया जा रहा है। चना, मसूर एवं सरसों के लिए उपार्जन की अंतिम तिथि 31 मई 2025 निर्धारित है। किसान भाई अपनी सुविधानुसार स्‍लॉट बुकिंग करने के उपरांत निर्धारित तिथि में उपार्जन केन्‍द्रों पर एफएक्‍यू अच्‍छी गुणवत्‍ता की उपज लेकर अधिक से अधिक संख्‍या में पहुंचे। साथ ही तुअर (अरहर) उपार्जन के लिए जिले में स्‍थापित 05 पंजीयन केन्‍द्रों सहकारी विपणन संस्‍था मर्या. जबलपुर, मझौली, शहपुरा, सिहोरा एवं वृहताकार सेवा सहकारी संस्‍था बघराजी के माध्‍यम से 20 अप्रैल तक किसानों के पंजीयन किये जावेंगे। किसान भाई एमपी ऑनलाइन के माध्‍यम से अथवा स्‍वयं के मोबाइल से भी पंजीयन करा सकते हैं। सभी किसान भाइयों से अपील है कि, अधिक से अधिक संख्‍या में पंजीयन करावें। recent visitors 47

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा- उपनगर ग्वालियर के चहुँमुखी विकास में कोई कसर नहीं रहेगी

ग्वालियर उपनगर ग्वालियर के चहुँमुखी विकास में कोई कोर कसर नहीं रहने दी जायेगी। उपनगर ग्वालियर में मूर्तरूप ले रहे विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन और बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं। प्रगति की यात्रा इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी । यह बात ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में लगभग तीन करोड़ 70 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों के भूमि पूजन के अवसर पर कही। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया व पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, पार्षद श्री विवेक सोनू त्रिपाठी, पार्षद श्रीमती मंजू दिग्विजय राजपूत, श्रीमती रेखा चंदन राय, श्री अरुण बाजपेई, श्री चिंटू परमार, श्री हरी बाबू शिवहरे, श्री हेमंत नायक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाओं का लाभ आसानी से मिले इसी दिशा में कार्य किया जा रहा है। उपनगर ग्वालियर में स्वास्थ्य और शिक्षा में बेहतर कार्य किया गया है। सिविल हॉस्पिटल हजीरा एक प्राइवेट हॉस्पिटल की तरह सुविधा दे रहा है। शिक्षा नगर में स्मार्ट स्कूल बनकर तैयार है, जहां बच्चों को किसी प्राइवेट विद्यालय से अच्छी सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। शीघ्र ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशानुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को भी दिलाने का कार्य किया जा रहा है। ग्वालियर में विकास कार्य बहुत ही तेजी से किये जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वार्ड 32, 3 व 4 में 3 करोड़ 70 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। जिसमें वार्ड 32 में न्यू कुशालनगर की विभिन्न गलियों में सीसी रोड, श्रुति एंक्लेव में डामरीकरण निर्माण, न्यू चंदन नगर की विभिन्न गलियों में सीसी रोड निर्माणकार्य, विभिन्न स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य, इंदिरा एनक्लेव पार्क में दो कक्ष, बाउंड्री वॉल एवं पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य, डी ब्लॉक में सीसी रोड निर्माण कार्य, खेड़ापति कॉलोनी में पेवर ब्लॉक कर, विकास नगर श्रुति एनक्लेव गांधीनगर न्यू प्रेम नगर, न्यू खेड़ापति कॉलोनी में पार्क डेवलपमेंट कार्य, गणेश मंदिर शिंदे की छावनी प्रणाली निर्माण कार्य, न्यू खेड़ापति कॉलोनी में डामरीकरण कार्य, विकास नगर डामरीकरण, शिंदे की छावनी पठार वाली चौक पर सीसी सड़क निर्माण कार्य एवं रवि नगर पार्क। इसके साथ ही वार्ड 3 में डीआरपी लाइन पेट्रोल पंप के बगल से स्कूल तक सीसी निर्माण कार्य एवं वार्ड 4 सदाशिव नगर की विभिन्न गलियों में सड़क एवं सीसी निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। recent visitors 43

रामलला की जन्मभूमि पर रामनवमी की विशेष तैयारियां की गई, सुबह नौ बजे अभिषेक, ठीक 12 बजे सूर्य तिलक

अयोध्या रामनवमी पर अयोध्या धाम में उत्सव सा नजारा है। रामलला की जन्मभूमि पर रामनवमी की विशेष तैयारियां की गई हैं। दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का जन्म होगा और इस दौरान चार मिनट तक रामलला के मष्तक पर सूर्य की किरणों से अभिषेक किया जाएगा। धनिया मेवा पंजीरी का विशेष प्रसाद भक्तों में वितरित होगा। देर रात भक्तों की मौजूदगी तक रामलला के दर्शन होंगे। रामनवमी पर सुबह तय समय साढ़े चार बजे मंगला आरती होगी। साढ़े छह बजे से दर्शन शुरू होंगे। रामनवमी के लिए वीआईपी पास नहीं बनाए गए है। सुबह साढ़े नौ बजे सबसे पहले रामलला का अभिषेक किया जाएगा। शहद, दुग्ध, घी, सरयू जल, गंध से अभिषेक होगा। इस दौरान भी दर्शन पूजन चलता रहेगा। एक घंटे के इस विशेष अभिषेक के बाद पांच मिनट के लिए पर्दा गिरेगा। इसके बाद प्रभु का विशेष शृंगार किया जाएगा। एक घंटे तक रामलला का शृंगार किया जाएगा। पौने 12 बजे पट बंद किए जाएंगे। रामलला को 56 भोग लगाया जाएगा। रामनवमी पर अयोध्या धाम में उत्सव सा नजारा है। पांच हजार से अधिक मंदिरों में रामनवमी की धूम है। रामलला की जन्मभूमि पर रामनवमी की विशेष तैयारियां की गई हैं। दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का जन्म होगा और इस दौरान चार मिनट तक रामलला के मष्तक पर सूर्य की किरणों से अभिषेक किया जाएगा। धनिया मेवा पंजीरी का विशेष प्रसाद भक्तों में वितरित होगा। देर रात भक्तों की मौजूदगी तक रामलला के दर्शन होंगे। रामनवमी पर सुबह तय समय साढ़े चार बजे मंगल आरती होगी। साढ़े छह बजे से दर्शन शुरू होंगे। रामनवमी के लिए वीआईपी पास नहीं बनाए गए है। सुबह साढ़े नौ बजे सबसे पहले रामलला का अभिषेक किया जाएगा। शहद, दुग्ध, घी, सरयू जल, गंध से अभिषेक होगा। इस दौरान भी दर्शन पूजन चलता रहेगा। एक घंटे के इस विशेष अभिषेक के बाद पांच मिनट के लिए पर्दा गिरेगा। इसके बाद प्रभु का विशेष शृंगार किया जाएगा। एक घंटे तक रामलला का शृंगार किया जाएगा। पौने 12 बजे पट बंद किए जाएंगे। रामलला को 56 भोग लगाया जाएगा।|#+| दोपहर बारह बजे पट खुलने के साथ ही सूर्याभिषेक शुरू हो जाएगा। ठीक 12 बजे घंटा-घड़ियाल व नगाड़े की थापों के मध्य रामलला का प्राकट्य होगा। इस अलौकिक क्षण में भगवान के प्राकट्य की आरती होगी। राम मंदिर में महाआरती के साथ-साथ सूर्य किरणों से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। यह अभिषेक जिसे सूर्य तिलक नाम दिया गया है, मध्याह्न 12 बजे से 12.04 तक के लिए होगा। सीबीआरआई की टीम की मौजूदगी में सूर्याभिषेक होगा। चार मिनट तक इस सूर्याभिषेक का सीधा प्रसारण पूरी दुनिया देखेगी। दूरदर्शन ने इसके लिए लिंक जारी कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर जन्मोत्सव की धूम रहेगी। इसके बाद आरती से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ साथ पूरी दुनिया रामलला के दर्शन करेगी। इसका ट्रायल शनिवार को मध्याह्न 12 बजे तीन मिनट के लिए किया गया लेकिन इस दौरान उतनी देर तक पर्दा लगा दिया गया था जिसके कारण रामलला के दर्शन के लिए गर्भगृह के समक्ष मौजूद श्रद्धालु सूर्य तिलक का दर्शन नहीं कर सके। अयोध्या में श्रद्धालुओं का रेला श्रीराम के अवतरण अवतरण के साक्षी बनने और उनकी झलक पाने को आतुर श्रद्धालुओं का रेला अयोध्या में पहुंच चुका है। राम मंदिर से लेकर वैष्णव परम्परा के सभी मंदिरों में प्राकट्योत्सव का उल्लास अपने चरम पर पहुंच गया है। सचल वाहनों से होगा प्रसारण राम मंदिर में सूर्य किरणों से अभिषेक का प्रसारण यहां आने वाले लाखों श्रद्धालु भी कर सकेंगे। इसके लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जुड़वां शहर में जगह-जगह एलईडी टीवी व स्क्रीन लगाई जा रही है। इसके साथ ही सचल वाहनों को भी मोहल्ले सार्वजनिक स्थानों पर खड़ा कर प्रसारित करने की तैयारियां की गई हैं। उधर रामनवमी महोत्सव के लिए फूल बंगला सजाने का काम भी शनिवार को अपराह्न बाद से शुरू कर दिया गया है। पूरे परिसर को विद्युत दीपमालाओं और भव्य प्रवेशद्वारों से सुसज्जित कर दिया गया है। सुग्रीव किला व अंगद टीला पर कृत्रिम फूलों के प्रवेश द्वार से चैत्र नवरात्र के पहले दिन ही सजा दिया गया था जबकि क्रासिंग थ्री पर साज-सज्जा का काम शनिवार को शुरू हुआ। राम नाम मंत्र की आहुतियों व भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण: चैत्र नवरात्र के इस परम्परागत पर्व पर सभी मंदिरों में श्रीरामचरित मानस के नवाह्न पारायण के साथ श्रीराम महायज्ञ का भी आयोजन किया गया है। राम मंदिर के अलावा संकटमोचन हनुमान किला व अन्य मंदिरों में राम मंत्र से आहुतियां डाली जा रही हैं। इन हव्यों से सम्पूर्ण वातावरण सुवासित हो उठा है और वातावरण भक्तिमय हो गया है। इस महायज्ञों की पूर्णाहुति नवमी पर रविवार को होगी। उधर प्रतिदिन चल रहे बधाई गान में डूबे संत-श्रद्धालु आराध्य के अवतरण को लेकर व्याकुल है और समय के साथ उनकी व्याकुलता बढ़ती जा रही है। recent visitors 44

सपा नेता पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप, दलित किसानों ने अखिलेश यादव से लगाई मदद की गुहार

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित सपा (समाजवादी पार्टी ) कार्यालय के बाहर शनिवार को दलित किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सपा नेता वाहिद कुरैशी पर जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। दलित किसानों ने अखिलेश यादव से सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दलित किसानों का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के नेता वाहिद कुरैशी ने जबरन उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। किसानों की मानें तो सपा नेता वाहिद कुरैशी के तार आतंकियों से जुड़े हुए हैं और अपनी दहशत फैला कर गांव के कई लोगों की जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है। सपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान राकेश कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, "मैं सलेमपुर का निवासी हूं। अमेठी से सपा नेता किसानों की जमीन को हड़पना चाहते हैं, इसलिए वह हमें जेल भेजना चाहते हैं, ताकि हमारी जमीनों पर कब्जा कर सकें। आज हम सपा नेता वाहिद कुरैशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी अखिलेश यादव से यही मांग है कि वे अपनी पार्टी में शामिल गुंडों को बाहर करें और हमें न्याय दिलाएं। गांव में करीब दो दर्जन लोगों की जमीन पर कब्जा किया गया है।" वहीं, प्रदर्शनकारी महिला पूनम ने बताया कि हमारी जमीनों पर सपा नेता ने कब्जा कर लिया है। मैं गरीब महिला हूं और अब जब जमीन पर कब्जा हो गया है, तो मैं क्या करूंगी। मैं अखिलेश यादव से अपील करूंगी कि वह सभी परिवारों को इंसाफ दिलाएं। किसान राकेश ने सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं गरीब हूं और मेरी जमीन पर कब्जा किया गया है। मेरे पास जमीन के दस्तावेज भी हैं। जब हमने अवैध कब्जे का विरोध किया, तो हमें मारा भी गया है। आज हम अखिलेश यादव के पास मदद की गुहार लेकर आए हैं, ताकि हमें न्याय मिल सके। recent visitors 47