कोच ने ट्रेनिंग के बहाने नाबालिग का किया रेप, फोन में मिली 8 लड़कियों की अश्लील तस्वीरें

बेंगलुर  कर्नाटक के बेंगलुरु में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बैडमिंटन के कोच ने एक नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार किया। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी बैडमिंटन कोच को अरेस्ट किया है। आरोप है कि कोच में ट्रेनिंग सेशन के दौरान इस गंदी घटना को अंजाम दिया। कोच ने जिस छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया उसकी उम्र 16 साल है। पुलिस ने इस मामले के पॉक्सो के तहत दर्ज किया है। पुलिस ने मोबाइल किया जब्त पुलिस ने आरोपी कोच बालाजी का मोबाइल जब्त किया है। पुलिस को इस फोन में कथित तौर पर 13 से 16 साल की उम्र की आठ लड़कियों के नग्न वीडियो मिले हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह सामने आया है कि आरोपी लड़की को उसके नृत्य प्रशिक्षण या ट्यूशन सत्र के दौरान संपर्क करता था, उसे अपने घर पर बुलाता था और उसके साथ बलात्कार करता था। उसने कथित तौर पर इन घटनाओं को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया। आरोप है कि उसने पीड़ित छात्रा को धमकाया था कि इस बारे में किसी को न बताए। इससे छात्रा डर गई थी, लेकिन लगातार उत्पीड़न के बाद उसने मां को बताया। इसके बाद इस कोच की करतूत का भंडाफाेड़ हुआ। आठ दिन की रिमांड में कोच दक्षिण पूर्व पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सारा फातिमा के अनुसार एक महिला ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि महिला की बेटी के साथ बैडमिंटन के कोच में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। फातिमा ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि बैडमिंटन कोच ने कई बार छात्रा का उत्पीड़न किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करके कार्रवाई की गई है। दक्षिण पूर्व डीसीपी के अनुसार आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी (एसीएमएम) अदालत के समक्ष पेश किया गया। हमने उसे आठ दिनों के लिए कस्टडी में लिया है और जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपी कई मामलों में शामिल है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौर ऊर्जा से संचालित ई-रिक्शा और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का किया लोकार्पण

रायपुर अक्षय ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग स्वच्छ, सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाएगा। बिजली आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए लक्ष्य तय किए गए हैं और इसे पूरा करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के क्रेडा कार्यालय परिसर में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में 50 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सौर ऊर्जा संचालित बैटरी स्वैपिंग स्टेशन और सामान्य से सौर ऊर्जा में परिवर्तित ई रिक्शा का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को रामनवमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज के इस शुभ घड़ी में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े कामों की शुरुआत हुई है। परंपरागत ईंधन के स्रोतों से पर्यावरण को हो रही क्षति को देखते हुए सौर और  नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बड़ा परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा से जुड़ी अनेक योजनाएं संचालित है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के आमजनों और  किसानों को बड़ा लाभ मिल रहा है। साथ ही नक्सल प्रभावित इलाकों में भी नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से बिजली पहुंचाने का काम पूरा हो रहा है और सुदूर अंचल के गांव इससे रोशन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा से संचालित ई रिक्शा का आज लोकार्पण किया गया है और इस पहल से ई रिक्शा का संचालन किफायती हो जाएगा और ई रिक्शा चालकों के आय में वृद्धि होगी। साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में हॉफ बिजली नहीं बल्कि मुफ्त बिजली मिले और इस दिशा में सरकार प्रयासरत है। उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताया और कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक गरीब परिवारों को इससे लाभान्वित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा भी सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान बजट में किया गया है। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा के क्षेत्र में 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त होने की जानकारी दी और कहा कि इससे ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा और हम भविष्य की जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया स्वच्छ पर्यावरण के लिए अक्षय ऊर्जा को अपना रही है। उन्होंने कहा कि अब फॉसिल फ्यूल का उपयोग धीरे धीरे कम होगा और आने वाले समय में नवीकरणीय ऊर्जा से यह रिप्लेस हो जाएगा। डॉ. सिंह ने अक्षय ऊर्जा से जुड़े 50 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और इसे स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ी पहल बताया। अक्षय ऊर्जा से जुड़े 50 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का हुआ भूमिपूजन और लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में अक्षय ऊर्जा से जुड़े 50 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्य किया। लोकार्पण किए गए कार्यों में रायपुर में 29 लाख की लागत से सौर ऊर्जा संचालित बैटरी स्वैपिंग स्टेशन, सामान्य ई रिक्शा को सोलर ई रिक्शा में परिवर्तित करने तथा नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत स्थापित 54 नग सोलर हाई मास्ट, 152 नग सोलर ड्यूल पंप एवं दो नग सोलर पावर प्लांट स्थापना कार्य शामिल है। इसी तरह भूमिपूजन किए गए कार्यों में  बिलासपुर, राजनांदगांव एवं जगदलपुर के ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में सौर ऊर्जा से संचालित बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापना कार्य, प्रदेश के समस्त ऊर्जा शिक्षा उद्यानों को नेट जीरो करने, ऊर्जा शिक्षा उद्यान राजनांदगांव का जीणोद्धार का कार्य शामिल है। साथ ही जिला बालोद में मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप दो नग सोलर हाई मास्ट एवं एक नग सामुदायिक बायोगैस संयंत्र की स्थापना कार्य, जिला बलौदा बाजार में मुख्यमंत्री के घोषणा अनुरूप 23 ग्रामों के पर्यटन स्थलों में 50 नग सोलर हाई मास्ट संयंत्र का स्थापना कार्य, जिला कोरबा अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्रों का सौर ऊर्जीकरण का कार्य, हिर्री डोलोमाइट खदान जिला बिलासपुर में 500 किलो वाट क्षमता के ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट का स्थापना कार्य, जिला कोरबा अंतर्गत आश्रम/ छात्रावासों का सौर ऊर्जीकरण कार्य, ग्राम कुंजारा जिला जशपुर में 280 किलो वाट क्षमता के ऑन ग्रिड एवं 2.4 किलो वाट क्षमता के ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना कार्य का भूमिपूजन किया गया। क्रेडा के नवाचारी पहल से बैटरी ऑपरेटेड ई रिक्शा चालकों की बढ़ेगी आय सौर ऊर्जा से मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने पर हो रहा है काम क्रेडा सीईओ राजेश सिंह राणा ने बताया कि सौर संचालित बैटरी स्वैपिंग स्टेशन क्रेडा द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बैटरी ऑपरेटेड इलेक्ट्रिक रिक्शा के लिए विकसित किया गया है। बैटरी स्वैपिंग के मदद से ई-रिक्शा चालक कम समय में सस्ते दर पर डिस्चार्ज बैटरी को चार्ज बैटरी से बदल सकते हैं। इससे ई-रिक्शा चालक प्रतिदिन अधिक दूरी तय कर पाएंगे तथा इससे उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। इसी तरह सोलर पैनल आधारित ई-रिक्शा साधारण ई-रिक्शा के मुकाबले एक ऊर्जा दक्ष ई-रिक्शा के रूप में क्रेडा द्वारा विकसित किया गया है। इससे रिक्शा चालक को बार-बार बैटरी चार्ज करने की समस्या से राहत मिलती है। साधारणतः रिक्शा चालक प्रतिदिन बैटरी चार्जिंग समस्या से अधिक दूरी तय नहीं कर पाते हैं। ई-रिक्शा में सौर पैनल स्थापित कर इस समस्या को क्रेडा द्वारा काफी हद तक दूर किया गया है। राणा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सौर ऊर्जा से मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने में क्रेडा द्वारा अनेकों प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें आश्रम-छात्रावासों, स्वास्थ्य केन्द्रों, ऊर्जा शिक्षा उद्यान में सौर संयत्रों की स्थापना, पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु सौर संयंत्रों से सामुदायिक स्ट्रीट लाईट का संचालन, सोलर हाई मास्ट लाईट की स्थापना एवं सामुदायिक बायोगैस संयंत्रों की स्थापना जैसे कार्य सम्मिलित है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक अनुज शर्मा, विधायक संपत अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, क्रेडा के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, नव नियुक्त निगम मंडलों के अध्यक्षगण, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक … Read more

पालघर में रामनवमी जुलूस के दौरान फेंके गए अंडे; पुलिस ने दर्ज किया केस

पालघर रामनवमी के जुलूस पर एक और हमले की खबर है। महाराष्ट्र के पालघर में कथित तौर पर कुछ लोगों ने रैली पर अंडे फेंके। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। इधर, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी ने जुलूस पर पथराव के आरोप लगाए हैं। इससे जुड़े वीडियो भी साझा किए गए हैं, जिसमें वाहनों के कांच फूटे नजर आ रहे हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया। इलाके में रात भर भारी पुलिस बल रहा। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज भी हासिल किए जा रहे हैं। सकल हिंदू समाज की बाइक रैली पर हमला     पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित रैली चिखलडोंगरी के सर्वेश्वर मंदिर से शुरू हुई थी और विरार (पश्चिम) के ग्लोबल सिटी में पिंपलेश्वर मंदिर जा रही थी, तभी यह घटना हुई।     जुलूस में करीब 100 से 150 मोटरसाइकिल, एक रथ और दो टेम्पो शामिल थे, जिसमें स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जब रैली में शामिल लोग पिंपलेश्वर मंदिर के पास पहुंचे, तो कुछ मोटरसाइकिल सवार साइड स्ट्रीट से जा रहे थे, तभी पास की एक इमारत से कथित तौर पर अंडे फेंके गए।     इससे भक्तों में गुस्सा भड़क गया और इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद बोलिंज पुलिस स्टेशन के कर्मी मौके पर गए और स्थिति को नियंत्रण में किया।     पुलिस ने सार्वजनिक उपद्रव और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। कोलकाता में भी हमले का मामला, भाजपा भड़की इससे पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी जुलूस में हिस्सा लेकर लौट रहे लोगों पर मुस्लिम बहुल इलाके में हमले का आरोप लगा है। आरोप भाजपा सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने लगाया। मजूमदार ने इसका एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर जारी किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि शोभायात्रा से लौट रहे लोगों पर हमले की कोई घटना नहीं हुई है। उल्टा पुलिस ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने बिना अनुमति के जुलूस निकालने की कोशिश की। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

‘फर्जी डॉक्टर’ बनकर किया ऑपरेशन, सात लोगों की हुई मौत…अब हुई FIR

 दमोह खुद को 'डॉ. जॉन कैम' बताने वाले नरेंद्र विक्रमादित्य यादव पर मध्य प्रदेश के दमोह में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दमोह जिले में एक मिशनरी अस्पताल में हृदयरोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) के रूप में काम कर रहे विक्रमादित्य पर आरोप है कि फर्जी डिग्री के सहारे डॉक्टर बनकर उन्होंने लोगों की सर्जरी की और 7 मरीजों की मौत हो गई। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएसपी दमोह अभिषेक तिवारी ने कहा कि थाना कोतवाली में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के सहारे डॉक्टर बनकर इलाज करने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ ने शिकायत की थी कि डॉ. नरेंद्र जॉन कैम फर्जी तरीके से एजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी कर रहे थे। डॉ. जॉन कैम के दस्तावेज संदेहास्पद पाए गए हैं। इससे पहले एनएचआरसी के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया कि मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की एक टीम सात से 9 अप्रैल तक दमोह में रहेगी। एनएचआरसी में एक स्थानीय निवासी की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक अस्पताल में काम करने वाले डॉ. एन जॉन कैम नामक व्यक्ति ने खुद को विदेश से शिक्षित और प्रशिक्षित बताया था। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि व्यक्ति का असली नाम नरेंद्र विक्रमादित्य यादव है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसने ब्रिटेन के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर जॉन कैम के नाम का दुरुपयोग कर मरीजों को गुमराह किया और उसके गलत इलाज के कारण मरीजों की मौत हो गई। कानूनगो ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा कि दमोह के एक मिशनरी अस्पताल में 7 लोगों की असामयिक मौत का मामला सामने आया है, जहां एक फर्जी डॉक्टर हृदय रोग का इलाज कर रहा था। शिकायत के अनुसार उक्त मिशनरी अस्पताल प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत आता है, इसलिए सरकारी धन का दुरुपयोग भी किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जांच के आदेश दे दिए हैं। सरकारी धन भी हड़पा बताया जाता है कि यह मिशनरी अस्पताल कथित तौर पर आयुष्मान भारत योजना से सरकारी धन भी ले रहा था और इस वजह से यह मामला और भी गंभीर हो गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने कहा है कि उन्हें इस संबंध में शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच करने वाले अफसरों ने मिशनरी अस्पताल के सभी डाक्यूमेंट्स को जब्त कर लिया है और बताया है कि नरेंद्र यादव ने नौकरी हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और खुद को डॉक्टर केम के रूप में पेश किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

मंत्री के घर पहुंची ED, उत्तर प्रदेश में पूर्व BSP विधायक की जांच, 22 करोड़ बैंक फ्रॉड मामले में एक्शन

चेन्नई प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने तमिलनाडु के मंत्री के. एन. नेहरू के भाई के. एन. रविचंद्रन द्वारा स्थापित एक रियल एस्टेट समूह के खिलाफ जांच के तहत सोमवार को शहर में उसके कई परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। रियल्टी कंपनी ‘टीवीएच ग्रुप’ की स्थापना रविचंद्रन ने की थी। सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ‘टीवीएच’ समूह से जुड़ी जांच के तहत परिसरों में छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। रविचंद्रन तमिलनाडु के नगरपालिका प्रशासन, शहरी एवं जल आपूर्ति मंत्री के. एन. नेहरू के भाई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 22 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में यह छापा मारा गया था। इंडियन ओवरसीज बैंक ने ट्रूडम ईपीसी लिमिटेड के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। नेहरू के भाई एन रविचंद्रन ट्रूडोम ईपीसी लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। ईडी ने राज्य में कुल 13 ठिकानों पर छापा मारा। इसमें मंत्री केएन नेहरू का त्रिचि स्थित घर भी शामिल था। शुक्रवार को इसी तरह चेन्नई में एएम गोपालन की चिट फंड क्ंपनी श्री गोकुलम चिट फंड के ठिकानों पर छापा मारा गया था। गोकुलम गोपालन मलयालम फिल्म एंपुरान के एक प्रोड्यूसर भी हैं। इस फिल्म में गुजरात दंगों को दिखाया गया था। इसमें कथित तौर पर यह भी दिखाया गया कि दंगों में दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों की क्या भूमिका थी। एंपुरान के डायरेक्टर और ऐक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन को भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नोटिस मिला था। उनसे2022 की तीन फिल्मों से होने वाली कमाई की डीटेल मांगी गई थी। बता दें कि एमके स्टालिन ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। परिसीमन और हिंदी भाषा के मुद्दे को लेकर स्टालिन कई राज्यों और पार्टियों को एकजुट करने में लगे हैं। हाल ही में नीट विधेयक को भी केंद्र की तरफ से खारिज कर दिया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी पर ईडी की रेड, बैंक लोन घोटाले में CBI भी कर रही जांच

लखनऊ यूपी में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की फर्म गंगोत्री एंटरप्राइजेज के दफ्तरों पर ED ने छापेमारी की है. लखनऊ, गोरखपुर और मुंबई में गंगोत्री इंटरप्राइजेज के दफ्तरों पर ये छापेमारी की गई है. 1500 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में सीबीआई जांच पहले से ही चल रही है. अब ED ने भी PMLA एक्ट में केस दर्ज किया है. आपको बता दें कि बसपा से विधायक रहते हुए दिवंगत बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर कई बैंकों से लोन लिया था. बैंक ऑफ़ इंडिया के क्लस्टर में लोन देने वाले बैंक ने शिकायत की थी, जिसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. वहीं, अब ईडी ने भी मनी लांड्रिंग एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस क्रम में कई जगहों पर छापेमारी की गई. पूरा मामला बैंक के लोन को दूसरी जगह निवेश कर हड़पने का है. बताया जा रहा है कि विनय शंकर तिवारी ईडी की कई नोटिस के बाद भी बयान के लिए पेश नहीं हो रहे थे. जिसके बाद सोमवार तड़के ईडी की दर्जन भर टीमों ने तिवारी के तमाम ठिकानों पर छापेमारी की. करीब 4 घंटे टीम ने जांच-पड़ताल की और जानकारी जुटाई. मालूम हो कि विनय साल 1985 से लेकर 2007 तक विधायक और अलग-अलग सरकारों में मंत्री रहे बाहुबली हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं. एक समय तिवारी की पूरे पूर्वांचल में तूती बोलती थी. लेकिन समय के साथ निजाम बदला तो तिवारी परिवार का रसूख भी मंद पड़ता गया. फिलहाल, तिवारी परिवार और यूपी सरकार से अदावत जगजाहिर है. कई मौकों पर विनय तिवारी सरकार के मुखिया पर हमलावर रहे हैं.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

वर्ल्ड हेल्थ डे: दुनिया में तनाव एक आम समस्या, ऐसे करें दूर

आज की तेजी से भागती दुनिया में तनाव एक आम समस्या बन चुका है। काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, आर्थिक चिंताएं और सोशल मीडिया का प्रभाव- ये सभी हमारी मेंटल हेल्थ पर नकारात्मक असर डालते हैं। लेकिन अगर स्ट्रेस को सही तरीके से मैनेज किया जाए, तो हम अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं। आइए वर्ल्ड हेल्थ डे  2025 के मौके पर जानते हैं 5 स्ट्रेस मैनेजमेंट टिप्स , जो आपको शांत और पॉजिटिव बनाए रखने में मदद करेंगे। स्ट्रेस कम करने के 5 टिप्स नियमित एक्सरसाइज और योग फिजिकल एक्टिविटीज स्ट्रेस को कम करने का सबसे अच्छा तरीका हैं। एक्सरसाइज करने से एंडोर्फिन हार्मोन निकलता है, जो मूड को अच्छा बनाता है। रोजाना 30 मिनट की वॉक, जॉगिंग, साइक्लिंग या योग करने से तनाव कम होता है। योगासन जैसे शवासन, बालासन और प्राणायाम (भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम) मन को शांत करने में मदद करते हैं। पूरी नींद लें नींद और मेंटल हेल्थ का गहरा कनेक्शन है। कम सोने से चिड़चिड़ापन, एंग्जाइटी और डिप्रेशन बढ़ सकता है। अच्छी नींद के लिए-     रात को सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें।     सोने का एक समय तय करें।     कैफीन और ज्यादा तला-भुना व मसाले वाला खाना खाने से परहेज करें।     सोने से पहले हल्का म्यूजिक सुनें या मेडिटेशन करें। माइंडफुलनेस और मेडिटेशन माइंडफुलनेस का मतलब है वर्तमान में जीना। अक्सर हम बीते समय की गलतियों या भविष्य की चिंताओं में उलझे रहते हैं, जिससे तनाव बढ़ता है। मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज से मन शांत होता है। रोजाना 10-15 मिनट ध्यान लगाने से मेंटल क्लैरिटी बढ़ती है और स्ट्रेस लेवल कम होता है। हेल्दी डाइट और हाइड्रेशन हमारा खानपान सीधे हमारी मेंटल हेल्थ पर असर डालता है। जंक फूड, ज्यादा शुगर और प्रोसेस्ड फूड स्ट्रेस बढ़ाते हैं। इनके बजाय-     फल, सब्जियां, नट्स और ओमेगा-3 से भरपूर डाइट लें।     ग्रीन टी या हर्बल टी पिएं, जो एंग्जाइटी कम करती है।     दिनभर में भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें, क्योंकि डिहाइड्रेशन से थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है। सोशल सपोर्ट और हॉबीज अकेलापन तनाव को बढ़ाता है। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने से इमोशनल सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, अपनी पसंदीदा हॉबीज जैसे पेंटिंग, गार्डनिंग, डांसिंग या म्यूजिक सुनने में समय बिताएं। ये एक्टिविटीज दिमाग को पॉजिटिव एनर्जी देती हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35