वीडियो वायरल होने पर फील्ड स्टाफ पर होगी कार्रवाई

भोपाल कूनो आगरा रेंज की सीमा के पास मानव बस्ती के करीब कृषि क्षेत्र में घूम रहे चीता ज्वाला और उसके 4 शावक के नजदीक जाकर पानी पिलाने और उसका वीडियो वायरल करने पर फील्ड स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग द्वारा जानकारी दी गयी कि सामान्य तौर पर निगरानी टीम को निर्देश दिये गये हैं कि जब भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो तो चीता को जंगल की ओर वापस मोड़ने एवं लुभाने के प्रयास किये जायें, जिससे मानव-चीता संघर्ष की स्थिति न बने। साथ ही जब भी चीता कृषि क्षेत्र में या मानव बस्ती के करीब जाता है, ऐसी स्थिति में संबंधित रेंज से अतिरिक्त स्टाफ बुलाया जाता है। इस प्रकरण में भी आगरा रेंज से अतिरिक्त फील्ड स्टाफ बुलाया गया था। वन विभाग की ड्यूटी के लिये आगरा रेंज के कूनो डब्ल्यूएलडी में रखे गये वाहन चालक ने ज्वाला और उसके 4 शावकों को स्टील के कटोरे में पानी पिलाया, जबकि ऐसी स्थिति में दूर रहने के स्पष्ट निर्देश हैं और निगरानी दल को चीतों को नजदीक से संभालने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। केवल अधिकृत कर्मचारी ही किसी विशेष कार्य के लिये चीते के नजदीक जा सकता है। इस घटना में फील्ड स्टाफ ने निर्देशों का उल्लंघन किया और अनुशासनहीनता दिखायी। साथ ही अनुशासन और निर्देश की अवहेलना करते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया गया। इस कारण कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

झूंसी रेलवे स्टेशन को कुंभ 2031 तक टर्मिनल स्टेशन बनाने की तैयारी, शहर के अंदर ट्रैफिक लोड कम करने में भी मिलेगी मदद

प्रयागराज प्रयागराज शहर के पूर्व दिशा का प्रवेश द्वार कहा जाने वाले झूंसी रेलवे स्टेशन को कुंभ 2031 तक टर्मिनल स्टेशन बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। यहां से पूर्वोत्तर के लिए ट्रेनों चलेंगी। इसमें वाराणसी, गोरखपुर आदि के लिए दैनिक ट्रेनों, मेमू ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए प्रयागराज मंडल ने रिपोर्ट तैयारी की है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में आने वाले झूंसी स्टेशन पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। उसका इस्तेमाल वाशिंग लाइन, सिक लाइन, यार्ड आदि के रूप में किया जाएगा। यानी ट्रेनों का मेंटेनेंस का कार्य भी यहीं पूरा होगा। प्रयागराज मंडल ने तैयार कर ली है रिपोर्ट महाकुंभ के दौरान प्रयागराज मंडल को शहर के सभी नौ रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्यों के लिए नोडल बनाया गया था। इसी दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए एक विशेष रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसमें संस्तुति के साथ यह सलाह दी गई रामबाग के सापेक्ष झूंसी में बहुत अधिक रेलवे की जमीन है। जिससे टर्मिनल स्टेशन के रूप में इसे स्थापित किया जा सकता है।  महाकुंभ के दौरान झूंसी ही एक मात्र ऐसा स्टेशन था, जहां यात्रियों को दोनों ओर से प्रवेश व निकास की सुविधा उपलब्ध थी। अब टर्मिनल स्टेशन बनने से कुंभ जैसे आयोजन के दौरान यह स्टेशन भीड़ प्रबंधन में कारगर कदम होगा। 2031 तक स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन बनाने का है प्रस्ताव 2031 कुंभ व 2037 महाकुंभ में भीड़ प्रबंधन के लिए यह प्रस्ताव को प्रयागराज मंडल द्वारा रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। अगर इसे बोर्ड से हरी झंडी मिलती है तो निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रामबाग स्टेशन आगे भी चलता रहेगा और लंबी दूरी वाली ट्रेनें यहां से संचालित होती रहेंगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

मुख्यमंत्री ने स्व. भैयालाल पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

मैहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मैहर जिले के प्रवास के दौरान अमरपाटन में पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यमंत्री के पिता स्व. भैयालाल पटेल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवगंत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजन से मिलकर ढांढस बंधाया। इस मौके पर राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह भी उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17

आरबीआई इस सप्ताह रेपो रेट में 25 आधार अंकों की और कटौती कर सकता है, आज से शुरू होगी MPC की बैठक

मुंबई आरबीआई इस सप्ताह रेपो रेट में 25 आधार अंकों की और कटौती कर सकता है। अमेरिका द्वारा घोषित पारस्परिक शुल्क वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बन रहे हैं, ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि विकास को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय बैंक यह कदम उठा सकता है। इसी साल फरवरी में गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो रेट को 25 आधार अंक घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया था। यह मई 2020 के बाद रेपो रेट में पहली कटौती थी और ढाई साल बाद मुख्य ब्याज दर में किया गया पहला संशोधन था। आज से शुरू होगी एमपीसी की 54वीं बैठक रेपो रेट का निर्धारण करने वाली एमपीसी की 54वीं बैठक आज शुरू होगी और फैसला नौ अप्रैल को घोषित किया जाएगा। आरबीआई ने फरवरी, 2023 से रेपो रेट (अल्पकालिक उधार दर) को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा था। पिछली बार आरबीआई ने कोरोना के समय (मई 2020) दर में कमी की थी और उसके बाद इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था।   बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि इस सप्ताह घोषित की जाने वाली ऋण नीति ऐसे समय में आएगी, जब दुनिया भर में और अर्थव्यवस्था के भीतर कई चीजें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ का नए दौर की विकास संभावनाओं और मुद्रा पर कुछ प्रभाव पड़ेगा और एमपीसी को इस पर विचार करना होगा। तटस्थ रुख के साथ दरों में कटौती की उम्मीद: इक्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो अप्रैल को भारत और चीन सहित लगभग 60 देशों पर 11-49 प्रतिशत के पारस्परिक टैरिफ का एलान किया है। यह नौ अप्रैल से लागू होगा। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के लिए चुनौतियां और अवसर दोनों हैं, क्योंकि निर्यात में उसके कई प्रतिस्पर्धी देश, जैसे चीन, वियतनाम, बांग्लादेश, कंबोडिया और थाइलैंड पर उच्च शुल्क लगाया गया है। रेटिंग एजेंसी इक्रा को भी उम्मीद है कि एमपीसी अपनी आगामी बैठक में तटस्थ रुख बनाए रखते हुए दरों में 25 आधार अंकों की कटौती करेगी। दरों में कटौती के बजाय निगरानी का रुख अपनाए आरबीआई एसोचैम उद्योग संगठन एसोचैम ने सुझाव दिया कि आगामी मौद्रिक नीति को इस स्तर पर दर में कटौती करने के बजाय प्रतीक्षा और निगरानी का रुख अपनाना चाहिए। प्रेसिडेंट संजय नायर ने कहा कि आरबीआई ने हाल ही में विभिन्न उपायों के माध्यम से बाजार में नकदी डाली है। हमें इन उपायों के पूंजीगत व्यय वृद्धि और खपत पर प्रभाव को देखने के लिए धैर्य रखना चाहिए। ऐसे में मुझे दरों को स्थिर रखने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बाहरी मोर्चे पर चुनौतियों के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था के नए वित्त वर्ष में मजबूत स्थिति में रहने की संभावना है। वित्त वर्ष 26 के लिए लगभग 6.7 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि रहने की संभावना है जबकि खुदरा मुद्रास्फीति के नियंत्रण में रहने की संभावना है। फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति सात महीने के निचले स्तर 3.61 प्रतिशत पर आ गई। दरों में कटौती से आवास बाजार में बढ़ेगी मांग सिग्नेचर ग्लोबल सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि आरबीआई खपत को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती करके इसे छह प्रतिशत पर ला सकता है। उन्होंने कहा कि नीतिगत दर में कमी उधार लेने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाती है, जिससे अधिक लोग घर खरीदने के लिए निवेश करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं, जिससे आवास बाजार में मांग बढ़ती है। हालांकि, इस दर में कटौती का वास्तविक प्रभाव काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि वाणिज्यिक बैंक आरबीआद के नीतिगत निर्णय को लोगों को कितनी प्रभावी और तेजी से पहुंचाते हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को मुकाबले में 7 विकेट से हराया, गिल की क्लास और सिराज की रफ्तार ने कमिंस के छुड़ाए पसीने

हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-19 में गुजरात टाइटन्स (GT) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसे गुजरात ने 17वें ओवर में चेज कर लिया. गुजरात की जीत के हीरो मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल रहे. सिराज ने 4 विकेट झटककर हैदराबाद की कमर तोड़ दी तो वहीं गिल ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली. पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद की सबसे मजबूत कड़ी माने जाने वाले ट्रेविस हेड को आउट किया. हेड 8 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद 5वें ही ओवर में अभिषेक शर्मा भी आउट हो गए. उनके बल्ले से केवल 18 रन निकले. ईशान किशन से आज बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो भी केवल 17 रन बनाकर 8वें ओवर में चलते बने. इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन 14वें ओवर में ही वो अपना विकेट गंवा बैठे. अगले ही ओवर में नीतीश रेड्डी भी चलते बने. हालांकि, आखिर में पैट कमिंस ने कुछ अच्छे शॉट खेले जिसके दम पर 20 ओवर में हैदराबाद की टीम 8 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी. ऐसी रही गुजरात की पारी 153 रनों के जवाब में उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में साई सुदर्शन आउट हो गए. इसके बाद अगले ही ओवर में बटलर भी चलते बने. बटलर अपना खाता भी नहीं खोल सके. हालांकि, इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल के बीच कमाल की साझेदारी हुई. गिल ने शानदार फिफ्टी जड़ी जबकि सुंदर 49 रन पर आउट हुए. इसके बाद रदरफोर्ड ने भी कुछ कमाल के शॉट लगाए. इसकी बदौलत गुजरात ने 17वें ओवर में ही 153 रनों को चेज कर लिया. अब जानिए अंक तालिका का हाल गुजरात ने इस सीजन अबतक 4 मैच खेले हैं. इसमें से 3 में उसे जीत हासिल हुई है. 6 अंकों के साथ गुजरात दूसरे नंबर पर है. पहले नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, जिसने अपने 3 के 3 मैच जीते हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की थी. लेकिन उसके बाद उसे लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 2 अंकों के साथ हैदराबाद सबसे नीचे है. सिराज ने किया कमाल इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन खर्च करके 4 विकेट चटकाए. सिराज ने अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा और सिमरजीत सिंह को पवेलियन भेजकर हैदराबाद की बल्लेबाजी ही ध्वस्त कर दी. वाशिंगटन सुंदर के कैच आउट होने पर छिड़ा विवाद लेकिन इस मैच में एक कैच आउट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. दरअसल, वो विकेट वाशिंगटन सुंदर का था. ये विकेट ऐसे समय पर गिरा जब सुंदर 49 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे. जानें क्या है पूरा मामला 153 रनों के जवाब में उतरी गुजरात की शुरुआत भले ही अच्छी न रही हो. लेकिन सुंदर और गिल ने कमाल की साझेदारी की. सुंदर जब 49 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे उस वक्त 14वां ओवर चल रहा था. शमी के इस ओवर की पहली ही गेंद पर सुंदर ने हवाई शॉट खेला. गेंद अनिकेत के पास गई. उन्होंने कैच पकड़ा. लेकिन वीडियो में ऐसा लगा जैसे गेंद जमीन पर पहले टकराई हो. हालांकि, थर्ड अंपायर ने सुंदर को आउट दिया. इससे डगआउट में बैठे खिलाड़ियों समेत कप्तान गिल भी गुस्से में दिखे. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली समेत देशभर में आज मौसम का मिजाज बदल गया है। अप्रैल की शुरुआत से ही भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने कल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। देश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी रहने की संभावना है, वहीं कुछ राज्यों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती धूप, तापमान 40 के करीब दिल्ली-एनसीआर में कल मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। हवा में नमी कम होने से दिन के समय लू जैसी स्थिति बन सकती है। उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम उत्तर प्रदेश में गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि, राज्य के पूर्वी हिस्सों में कल मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। बिहार से सटे क्षेत्रों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट बिहार के लिए मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। राज्य के पूर्वी हिस्सों जैसे अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, दरभंगा और मधुबनी में कल गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट के साथ अधिकतम पारा 34-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। लोगों को तेज हवाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आज आपके यहां कितना रहेगा तापमान शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C) दिल्ली 21 41 नोएडा 22 42 पटना 25 38 लखनऊ 21 40 जयपुर 16 35 भोपाल 23 41 मुंबई 27 36 गाजियाबाद 22 41 जम्मू 18 33 प्रयागराज 22 42 कोलकाता 27 37 अहमदाबाद 24 43 बेंगलुरु 21 33 कानपुर 21 40 वाराणसी 22 42   राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है। मौसम विभाग ने कल के लिए राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी राजस्थान में तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जयपुर, जोधपुर और बीकानेर जैसे शहरों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का प्रकोप रहेगा। लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भीषण गर्मी गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में कल को हीटवेव जैसी स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अहमदाबाद और गांधीनगर में भी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, तटीय इलाकों में हल्की नमी के कारण स्थिति थोड़ी कम गंभीर रह सकती है। पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप, कोई राहत नहीं पंजाब और हरियाणा में मौसम विभाग ने कल के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान 38-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। चंडीगढ़, लुधियाना और हिसार जैसे शहरों में दिन के समय तेज धूप और लू का असर देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी बढ़ रही गर्मी हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में कल गर्मी का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में हीटवेव की चेतावनी दी है, जहां तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा, लेकिन सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जाएगा। महाराष्ट्र के कोकण और गोवा में गर्मी बढ़ेगी महाराष्ट्र के कोकण क्षेत्र और गोवा में 7 अप्रैल को मौसम विभाग ने ऊष्ण लहर की चेतावनी दी है। तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मुंबई में भी गर्मी और उमस का असर रहेगा, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। विदर्भ और मराठवाड़ा में भी तापमान में बढ़ोतरी होगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने टैरिफ नुकसान के लिए निकाला नया प्लान

नई दिल्ली अमेरिका की तरफ से भारत, चीन समेत ज्यादातर देशों पर टैरिफ लगाया है। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों को काफी नुकसान पहुंचने की उम्मीद है। यह नुकसान चाइनीज कंपनियों के लिए ज्यादा हो सकता है। क्योंकि अमेरिका ने चीन पर बाकी देशों के मुकाबले ज्यादा टैरिफ लगाया है। ऐसे में चाइनीज कंपनियां भारत की तरफ रुख सकती है, जिससे चाइनीज कंपनियों को अमेरिका के लगाए गए टैरिफ का कम नुकसान उठाना पड़े। यह फैसला रूस के फैसले की तरह हो सकता है, जिसमें रूस ने अमेरिकी बैन से बचने के लिए भारत को एक ट्रेड रूट बनाया था। इससे रूस को अमेरिकी बैन का कम नुकसान उठाना पड़ा था। चीन भी इसी प्लान को आगे बढ़ा रहा है। ​ क्या है चीन का प्लान? रिपोर्ट की मानें, तो अमेरिकी टैरिफ ने चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों जैसे हायर, लेनोवो और हाइसेंस को अपनी कारोबारी रणनीति बदलने के लिए मजबूर कर दिया है। यह सभी चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड भारत में मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी कर रहे हैं, जिससे भारत से अमेरिका समेत बाकी देशों को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की सप्लाई की जा सके। बता दें कि भारत में टैरिफ चीन और वियतनाम की तुलना में कम है। भारत-चीन सीमा तनाव चाइनीज कंपनियों को भरोसा है कि भारत सरकार इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के नियमों में छूट दे सकती है। मौजूदा वक्त में भारत और चीन के बीच कूटनीतिक रिश्तों को बेहतर करने की कोशिशें चल रही हैं। हालांकि अभी भारत ने चीन जैसे पड़ोसी देशों से FDI की मंजूरी लेनी जरूरी है। साल 2020 में सीमा में तनाव के बीच मुश्किल हो गया है। भारत को होगा फायदा एक्सपर्ट की मानें, तो चीन की तरफ से भारत में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जा सकता है। इनका इस्तेमाल ग्रेटर नोएडा और पुणे के कारखानों में नई असेंबली लाइन में किया जा सकता है। एक्सपर्ट की मानें, तो टैरिफ भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हायर अभी चीन और वियतनाम से अमेरिका को निर्यात करता है। कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा ओप्पो और वीवो स्मार्टफोन के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली भगवती प्रोडक्ट्स के राजेश अग्रवाल ने कहा कि अमेरिकी बाजार के लिए वियतनाम और चीन में मैन्युफैक्चरिंग में भारत की तुलना में ज्यादा दबाव है। उनकी कंपनी अमेरिकी प्रोडक्शन को भारत शिफ्ट करने की योजना पर काम कर रहा है। ट्रंप ने भारत पर 26% का टैरिफ लगाया है, जो बाकी एशियाई कंपनियों से कम है। प्रोडक्ट सप्लाई को मिलेगा बढ़ावा ट्रंप ने चीन पर 54 फीसद, वियतनाम पर 46 फीसद, थाईलैंड पर 36 फीसद और ताइवान पर 32 फीसद टैरिफ लगाया हैं, जो 9 अप्रैल से लागू होंगे। हायर, हाइसेंस, लेनोवो, मोटोरोला, ओप्पो, वीवो और TCL जैसे चीनी ब्रांड अमेरिका में एक्टिव हैं, जो ज्यादातर चीन और वियतनाम से प्रोडक्ट सप्लाई करते हैं। भारत के लिए होगा गेमचेंजर कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर डिक्सन टेक्नोलॉजीज को भारत के लिए टैरिफ से फायदा होने की उम्मीद है। यह कंपनी अमेरिकी बाजार के लिए स्मार्टफोन बनाती है। FY25 में इसका अमेरिका में 1700-1800 करोड़ रुपये का कारोबार था। एक्सपर्ट की मानें, तो मौजूदा वक्त में चीनी कंपनियों के लिए FDI मंजूरी में ढील देती है, तो यह भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात के लिए गेमचेंजर हो सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22