Saturday, July 4, 2026 12:15 pm

शुक्रवार 11अप्रैल 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

मेष राशि– आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आपकी ऊर्जा का स्तर अपने चरम पर है, जिससे प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आपकी पहचान बनेगी। वृषभ राशि– आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिटर्न के बेहतर ऑप्शन सामने आएंगे। कार्यस्थल पर समय को अच्छी तरह से मैनेज करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी राय को सराहना मिलेगी। अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो सतर्कता बरतें। संपत्ति का कारोबार करने वालों को आज का दिन खरीदने, बेचने या किराये पर लेने के लिए अनुकूल लग सकता है। मिथुन राशि- आज खुद की देखभाल करना जरूरी है। आज आपको संतुलन हासिल करने में मदद मिलेगी। वित्तीय कदम उठाने से पहले मार्केट का विश्लेषण करना लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी परफॉर्मेंस उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित करेगी। आप दोस्तों के साथ यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह दिन अनुकूल रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कर्क राशि– कार्यस्थल पर एक नई चुनौती को अपने हाथों में ले सकते हैं, आत्मविश्वास के साथ इसका सामना करें। सेहत अच्छी रहने वाली है। आज की पढ़ाई संतुष्टि लाएगी, सीखने से लाभ का एहसास होगा। आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। सिंह राशि- आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए खर्च करने की आदतों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। कार्यस्थल पर प्रोडक्टिविटी नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। रिश्तों में सुधार होगा। आर्थिक संतुलन बनाकर चलें, वरना कर्ज लेने की स्थिति आ सकती है। कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी, लेकिन मन शांत रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अपनों के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यस्थल पर तरक्की के रास्ते सामने आएंगे। धन का आवक बढ़ेगा। तुला राशि– भाई-बहन के साथ मीनिंगफुल बातचीत भविष्य के लिए रोमांचक रास्ते खोल सकती है। कर्जों को चुकाने पर ध्यान केंद्रित करने से धीरे-धीरे वित्तीय आत्मविश्वास में सुधार होगा। कार्यस्थल पर व्यक्तिगत विकास की पहल करने से प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। आज किया गया संपत्ति निवेश भविष्य के विकास के काम आएगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि- आपके परिवार का प्यार और सपोर्ट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। संपत्ति खरीदने या बेचने से पहले स्थानीय मार्केट की स्थितियों को समझने से आपको बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। धनु राशि- आज सेहत से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। घर में कोई छोटी सी गलतफहमी पैदा हो सकती है, लेकिन इसे पहले ही सुलझा लेने से बेकार के तनाव से बचा जा सकेगा। शहर से बाहर की यात्रा रोमांच और विश्राम का एक सुखद मिश्रण पेश करेगी। निवेश करने से पहले मार्केट से जुड़ी जरूरी जानकारी प्राप्त कर लें। मकर राशि– सावधानी से वित्तीय योजना लंबे समय में आर्थिक सफलता के लिए मंच तैयार कर सकती है। जिन लोगों को नौकरी बदलने का मन है, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शैक्षणिक रूप से आज का दिन लाभकारी रहेगा। कुंभ राशि– अपने शरीर को पोषण देने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। वित्तीय रणनीतियों पर चर्चा करने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कार्यों को संतुलित करने की जरूरत हो सकती है। छात्र अपनी शैक्षणिक प्रगति के साथ उपलब्धि की भावना का अनुभव करेंगे। कार्यस्थल पर आपको तरक्की मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। मीन राशि– आत्मविश्वास बढ़ेगा और शारीरिक तनाव कम होगा। आर्थिक रूप से आप अच्छा करेंगे। परिवार के भीतर विचारों में मामूली मतभेद उत्पन्न हो सकता है, जिसके लिए छोटे-मोटे समझौते की जरूरत पड़ेगी। बेकार के गुस्से से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। recent visitors 53

ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से हुए बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे MS Dhoni

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरुवार, 10 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ घरेलू मैच की पूर्व संध्या पर इस बात की पुष्टि की। बता दें कि 28 वर्षीय ऋतुराज गायकवाड़ को 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीएसके के मैच में तुषार देशपांडे का सामना करते समय कोहनी में चोट लग गई थी। हालांकि, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ अगले दो मैचों में हिस्सा लिया, लेकिन स्कैन में अब फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। सीएसके के लिए बड़ा झटका यह चोट पांच बार की विजेता टीम के लिए एक बड़ा झटका है, जिसने इस सीजन में अपने पहले पांच मैचों में से चार मैच गंवाए हैं और अब वह अपने कप्तान और संघर्षरत शीर्ष क्रम के प्रमुख बल्लेबाज के बिना खेलेगी। गौरतलब है कि गायकवाड़ पिछले चार सीजन में से तीन में सीएसके के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। क्या कहा फ्लेमिंग ने कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, जहां तक ​रिप्लेसमेंट की बात है तो हमारे पास टीम में कुछ ही विकल्प हैं। हमने अभी तक किसी पर फैसला नहीं किया है। धोनी कमान संभालने के लिए तैयार थे। इसलिए उन्हीं का नाम फाइनल किया गया है। 100 से ज्यादा IPL मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान एमएस धोनी ने 2023 तक IPL में कप्तानी करने के बाद ऋतुराज गायकवाड को जिम्मेदारी सौंप दी थी। इसी सीजन उन्होंने टीम को आखिरी बार चैंपियन भी बनवाया था। बता दें कि धोनी ने 226 मैच में कप्तानी की और 133 में टीम को जीत दिलाई। धोनी कप्तानी करते हुए 100 से ज्यादा IPL मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उनके बाद रोहित शर्मा ने 158 मैच में कप्तानी की, उन्होंने 87 मैच में टीम को जीत दिलाई है। recent visitors 62

कुमराला-चकनवाला मार्ग के लिए बजट हुआ स्वीकृत, 14 करोड़ 28 लाख के बजट से सुगम होगी 20 गांवों की मंजिल, बनेगी सड़क

गजरौला तिगरी मार्ग पर गांव कुमराला से चकनवाला को जोड़ने वाले मार्ग से गुजरने वाले 20 गांवों के लोगों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अब उन्हें जल्द ही गढ्डायुक्त सड़क से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए शासन से 14 करोड़ 28 लाख 81 हजार रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। जल्द ही सड़क के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें कि खादर क्षेत्र को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है और लंबे समय से बदहाल स्थिति में भी है। अधिकांश सड़कों की दशा बदली, लेकिन इस मार्ग की बदहाली से लोगों को काफी परेशानी होती है। जबकि इस मार्ग से पूरा खादर क्षेत्र जुड़ा है। इस सड़क से ये गांव जुड़े हुए हैं इस सड़क से गांव चकनवाला, सिकरी खादर, मुरादपुर, नगलिया मेव टोकरा पट्टी, नौनेर, सुनपुरा खुर्द, सुनपुरा कलां, सिहाली गोसाई, सिहाली मेव, अलीनगर, दारानगर, शीशोवाली, मंदिर वाली भुड्डी, कर्रमल्लीपुर सहित लगभग 20 से अधिक गांवों में रहने वाले ग्रामीणों का इस सड़क से जाना-जाना लगा रहता है। कई बार समस्या उठी तो पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क में पट्टी लगाकर मामला चलता कर दिया। वो, दो-तीन दिन बाद ही उखड़ जाती हैं। लेकिन, इस सड़क को बनवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने प्रयास करके अब शासन से 14 करोड़ 28 लाख 81 हजार रुपये स्वीकृत करवाए हैं। सड़क बन जाने से लोगों को मिलेगी राहत सड़क निर्माण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। सिहाली गोसाई के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक अब्दुल सलाम, नगलिया मेव के रहने वाले सुशील सैनी, टोकरा पट़्टी के रहने वाले बब्बू खां, सिकरी खादर के रहने वाले डॉ. इशरत अली आदि लोगों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण बहुत पहले हो जाना चाहिए था। यही सड़क पूरे खादर को जोड़ती है, लेकिन अब शासन से पैसे मिला है तो यह भी खुशी की बात है। विधायक राजीव तरारा ने बताया कि जल्द ही इस दस किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। recent visitors 49

भाजपा नेता ने ममता बनर्जी की तुलना पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना से की

पटना वक्फ संशोधन विधेयक संसद से पारित होने के बाद अब कानून भी बन चुका है। इसके बावजूद विपक्ष का विरोध जारी है। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि वह राज्य में इसे लागू नहीं होने देंगी। उनकी इस घोषणा पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने गुरुवार को उनकी तुलना पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना से की है। बिहार दौरे पर आए तरुण चुघ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि वक्फ विधेयक देश में लागू हो चुका है। ममता बनर्जी को समझना चाहिए कि देश संविधान से चलता है और संसद सबसे सशक्त संस्था है और वहां यह विधेयक पारित हो चुका है। भाजपा नेता ने कहा, "ममता बनर्जी देश की नई जिन्ना के रूप में उभर रही हैं और तृणमूल कांग्रेस वही भूमिका निभा रही है जो देश की आजादी से पहले मुस्लिम लीग ने निभाई थी। मुस्लिम लीग की भूमिका आज तृणमूल निभा रही है।" उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह नहीं करना चाहिए। आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर तरुण चुघ ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक जीत है। हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हमारा रुख आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस का है, और हमने कार्रवाई करके इसे प्रदर्शित किया है। जो भी देश पर हमला करेगा वह भले ही दुनिया में कहीं भी छिपा हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर तरुण चुघ ने कहा कि 13 से 25 तारीख तक उनकी विरासत का जश्न मनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा जनता को बताएगी कि "किस तरह से इंडी गठबंधन के नेताओं ने काका कालेलकर रिपोर्ट द्वारा प्रस्तावित आरक्षण का विरोध किया था"। विपक्षी गठबंधन के नेताओं को बताना चाहिए कि साल 1990 में जब मंडल कमीशन लागू हुआ तब राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी ने सदन में खड़े होकर वंचितों को मिलने वाले आरक्षण का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि "इंडी गठबंधन वाले लोगों ने हमेशा डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया" और वंचितों को आरक्षण से दूर रखा। recent visitors 54

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन कानून को लागू नहीं करने के ऐलान पर भड़की भाजपा

पटना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन कानून को लागू नहीं करने के ऐलान पर बिहार सरकार में राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। बिहार सरकार में राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जब संसद से कोई कानून पारित होता है, तो उसे पूरे देश में लागू किया जाता है। मैं उनसे (ममता बनर्जी) पूछना चाहता हूं कि वह इसे (वक्फ कानून) अपने यहां क्यों नहीं लागू करना चाहती हैं। ये कानून मुसलमानों के हित का है और इसमें भी ये विशेषकर पसमांदा मुसलमानों के हित में हैं। मगर, ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं और पश्चिम बंगाल के लोग इस बात को समझ रहे हैं। इस बार उन्हें समझ में आ जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "विपक्ष ने तीन तलाक का भी ऐसे ही विरोध किया और सीएए के बारे में भी कहा था कि सभी मुसलमानों को देश से भगा दिया जाएगा। मगर, प्रधानमंत्री मोदी ने खुद कहा था कि एक भी मुसलमान देश से बाहर नहीं जाएगा, ये लोगों को भ्रमित करने का काम करते हैं और ऐसी किसी भी भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "वक्फ भारत के पार्लियामेंट से पास कानून है। ममता अगर इस फैसले को नहीं मानती हैं तो देश के कानून में इतने उपाय हैं कि उन्हें ठीक कर दिया जाएगा।" बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "ममता बनर्जी सदैव वैसे लोगों का ही समर्थन करती रही हैं, जो इस राष्ट्र के विकास के बाधक रहे हैं। वक्फ कानून में राष्ट्र का विकास निहित है और इसमें पसमांदा, गरीब और अल्पसंख्यकों के विकास की बात कही गई है। मगर, ममता बनर्जी को कभी भी इस राष्ट्र के विकास की चिंता नहीं है बल्कि, उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता है। वह वक्फ कानून का विरोध कुछ चुनिंदा मुसलमान नेताओं के इशारे पर कर रही हैं, जिनको वक्फ की संपत्तियों का लाभ मिलता है।" recent visitors 53

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ में सहभागिता कर जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को गुना जिले की ग्राम पंचायत पुरैनी अंतर्गत ग्राम कंजा में स्थित कूनो नदी के उद्गम स्थल पर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ में सहभागिता कर जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर बालिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर यात्रा निकाली। मंत्री श्री पटेल ने सभी बालिकाओं का तिलक कर उनके चरण स्पर्श किए। इसके बाद उन्होंने कूनो नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करते हुए इस स्थान के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली। उद्गम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन एवं भूमि-पूजन किया गया। आवन गुरुकुल के आचार्य एवं छात्रों ने मंत्रोच्चार किया। कार्यक्रम में गुना विधायक श्री पन्नालाल शाक्य सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे। पौधरोपण के लिए समर्पित दृष्टिकोण रखें मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नदियां सदियों से समाज की जल आवश्यकताओं को पूरा करती आ रही हैं। उन्होंने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें ऐसे पौधे लगाने चाहिए जो भू-जल स्तर बनाए रखने में सहायक हों। उन्होंने पौधरोपण के लिए तीन प्रमुख बातों पर बल दिया। उपयुक्त स्थान का चयन पौधों की तार फेंसिंग द्वारा सुरक्षा एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करना। मंत्री श्री पटेल ने कलेक्टर श्री कन्याल को कहा कि, ऐसी शासकीय भूमि का चयन किया जाए जहाँ पौधे सुरक्षित रूप से पनप सकें और एक दिन विशाल वृक्ष बन सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस कार्य के लिये आवश्यक सभी सहयोग उनकी ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। महिला स्व-सहायता समूहों की प्रदर्शनी को मिला प्रोत्साहन मंत्री श्री पटेल ने मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा उत्पादों की खरीदारी की गई, जिससे समूहों को आर्थिक प्रोत्साहन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में जनपद पंचायत के फायर फाइटर टैंकर की कार्यक्षमता का प्रदर्शन और उपयोगिता बताई गई।   recent visitors 43

प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान जन भागीदारी से निंरतर जारी, जन भागीदारी से चल रहे हैं पानी सहेजने के कार्य

भोपाल प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान जन भागीदारी से निंरतर जारी है। समाज का प्रत्येक तबका इस कार्य में स्वयं को जोड़ रहा है। प्रशासनिक अमला भी समान रूप से इस अभियान में शामिल हो रहा है। जन सहयोग से चौपड़ा की सफाई की गई अशोकनगर जिले के ईसागढ़ विकासखंड में माता देवकानी मंदिर के पास चौपड़ा जन भागीदारी से सफाई अभियान में ग्रामीणों ने भागीदारी की। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि चौपड़ा प्राचीन जल स्त्रोत रहा है। पहले यह जल स्त्रोत पानी से भरा रहता था। साथ-सफाई के अभाव में अब यह सूखता जा रहा है। जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को शामिल कर चौपड़ा की साफ-सफाई कराई और शपथ दिलाकर भविष्य में भी इसे संरक्षित करने की शपथ दिलाई गई। अशोकनगर जिले में नवांकुर संस्था द्वारा दीवार लेखन से जन सामान्य को जल संरक्षण का महत्व बताया जा रहा है। सरदारपुर में माही नदी सहित पुराने जल स्त्रोतों का होगा जल संरक्षण धार जिले के सरदारपुर नगर में एक प्रेरणादायी पहली की शुरूआत हुई। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पुरानी उपेक्षित जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने का बीड़ा प्रशासन और आम नागरिकों ने उठाया है। माही नदी के तट पर अभियान की विधिवत शुरूआत हुई विभिन्न संस्थाओं के स्वयं सेवक श्रमदान कर घाट क्षेत्र की सफाई कर रहे हैं। माही नदी के पास ऐतिहासिक कुआं, शनिदेव मंदिर के पीछे आम के बागीचे में स्थित 3 पुराने कुए, ताल कटोरा मैदान का ब्रिटिश कालीन कुआं और प्राचीन बावड़ी के सफाई कार्य को भी इसके शामिल किया गया है। सरदारपुर की ब्रांड एम्बेसडर डॉ. शीरीन कुरैशी ने नगरवासियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि इस पवित्र अभियान को जन आंदोलन का रूप देना है। प्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा एवं विधायक श्री राय ने किया श्रमदान सीहोर शहर में सीवन उत्थान समिति के आहवान पर प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, विधायक श्री सुदेश राय सहित अनेक जन-प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने जल गंगा संवर्धन अभियान में सीवन नदी में श्रमदान किया। श्रमदान के दौरान पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि नदी का गहरीकरण एक सराहनीय पहल है। सीहोर विधायक श्री सुदेश राय ने कहा कि हम सबका प्रयास होना चाहिए कि सीवन नदी में साल भर पानी का बहाव रहे। उन्होंने कहा कि सीवन नदी के सौंदर्यीकरण के लिये हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने राय परिवार की ओर से इस अभियान के लिये 10 लाख रूपये देने की भी घोषणा की। बोदरी नदी में जल गंगा संरक्षण अभियान छिंदवाड़ा शहर की प्रमुख नदी बोदरी है। बोदरी नदी के तट के ग्राम मटकुली में जन भागीदारी से सफाई का कार्य शुरू किया गया। सफाई कार्य में जुड़े कार्यकर्ताओं को जल स्त्रोतों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। 200 वर्ष पुरानी बावड़ी पर श्रमदान शाजापुर में सुन्दरसी की 200 वर्ष पुरानी बावड़ी पर श्रमदान कर सफाई की गई। श्रमदान में शामिल कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई कि हम से अपने क्षेत्र के आस-पास जल स्त्रोतों की सफाई और संरक्षण का कार्य निस्वार्थ भावना से करेंगे। श्रमदान के दौरान यह तय किया गया कि‍इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी को भी सुनिश्चित किया जायेगा।   recent visitors 40